Friday, October 31, 2025
Prashant Kishor Big Claim: 'या तो 150 सीटें जीतेंगे या फिर 10 से कम', बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने अपने आत्मविश्वास भरे बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी या तो 10 से कम सीटें जीतेगी या 150 से ज़्यादा, यानी नतीजा या तो बेहद सीमित होगा या ऐतिहासिक.
प्रशांत किशोर ने एनडीटीवी के बिहार पावर प्ले कॉन्क्लेव कार्यक्रम में कहा कि बिहार की जनता पिछले कई दशकों से निराश है. राज्य के लोगों को अब एक सशक्त विकल्प की तलाश है. पीके के मुताबिक, लोग जन सुराज को विकल्प के रूप में देख तो रहे हैं, लेकिन वोट देते समय उन्हें विश्वास की छलांग लगानी होगी. अगर जनता ने भरोसा दिखाया तो परिणाम चौंकाने वाले होंगे. किशोर ने माना कि यह चुनाव उनके आंदोलन के लिए जनता के विश्वास की असली परीक्षा होगी.
मैं कोई एक्स-फैक्टर नहीं हूं: प्रशांत किशोर
जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि वह खुद चुनाव मैदान में क्यों नहीं उतरे तो प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि उन्होंने कभी चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की. उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था अगर मैं चुनाव लड़ूंगा तो करगहर से लड़ूंगा, लेकिन पार्टी की जीत या हार मेरे चुनाव पर निर्भर नहीं है. मैं कोई एक्स-फैक्टर नहीं हूं, असली ताकत जनता है. उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी की सफलता किसी व्यक्ति विशेष की वजह से नहीं, बल्कि लोगों के समर्थन से तय होगी.
बिहार को अब तीसरा विकल्प चाहिए: PK
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीति अब तक दो ध्रुवों महागठबंधन और एनडीए के बीच सीमित रही है, लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है. उनके अनुसार लगभग एक-तिहाई मतदाता ऐसे हैं जो न तो महागठबंधन को चाहते हैं और न ही एनडीए को. यही मतदाता आने वाले समय में जन सुराज को मजबूत बना सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि जन सुराज पार्टी 160 से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देने की स्थिति में है और यह चुनाव राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.
जन सुराज आंदोलन राजनीति से आगे का मिशन: पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि बिहार के पुनर्निर्माण की सामाजिक मुहिम है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि शासन की संस्कृति में सुधार लाना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से राज्य के लगभग हर जिले का दौरा किया है और जनता की समस्याओं को नजदीक से समझा है.
14 नवंबर को नतीजों पर सबकी नजर
प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले 14 नवंबर 2025 को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो यह देखा जाएगा कि जनता ने जन सुराज पर कितना भरोसा जताया. उन्होंने कहा, 'अगर जनता ने भरोसा दिखाया तो बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जाएगा. बदलाव तभी संभव है, जब लोग पुरानी राजनीति से आगे बढ़कर नई सोच को अपनाएं.'
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश-पाकिस्तान की दोस्ती पर सेना अलर्ट! नौसेना की तैयारी तेज, फरवरी 2026 में क्या होने वाला है?
बांग्लादेश-पाकिस्तान की दोस्ती पर सेना अलर्ट! नौसेना की तैयारी तेज, फरवरी 2026 में क्या होने वाला है?
भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने कहा है कि भारत की तीनों सेनाएं बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ते रिश्तों पर करीबी नजर रख रही हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी हालात और घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी कदम उठा रहे हैं.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में बने अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान से अपने संबंध मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. नई सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस से हाल ही में पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल साहिर शामशाद मिर्जा ने मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई. बैठक में बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. खलीलुर रहमान, सीनियर सचिव लमिया मोर्शेद और पाकिस्तान के हाई कमिश्नर इमरान हेदर मौजूद थे.
वाइस एडमिरल वात्सायन ने क्या बताया?
वाइस एडमिरल वात्सायन ने यह भी बताया कि आने वाले इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलन अभ्यास में अमेरिका और रूस दोनों हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा, “दोनों देशों ने अपने जहाज भेजने की पुष्टि की है और कुछ विमान भी आने की उम्मीद है.” उन्होंने बताया कि अब तक 55 देशों ने इन आयोजनों में भाग लेने की इच्छा जताई है, और आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ सकती है.
वाइस एडमिरल वात्सायन ने कहा कि हिंद महासागर में हमेशा 40 से 50 विदेशी जहाज मौजूद रहते हैं, जिनकी गतिविधियों पर भारतीय नौसेना लगातार नजर रखती है. उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि कौन से जहाज कहां हैं, कब आते हैं और कब जाते हैं. हिंद महासागर दुनियाभर के तेल और माल परिवहन का मुख्य रास्ता है, और इसके साथ कई चुनौतियां भी जुड़ी हैं जैसे समुद्री डकैती, मानव तस्करी और नशे की तस्करी.”
उन्होंने बताया कि इस साल नौसेना ने 10 जहाज और एक पनडुब्बी शामिल की है और दिसंबर तक चार और जहाज शामिल किए जाएंगे. अगले साल 19 और जहाज शामिल होने की संभावना है.
वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कही ये बात
नौसेना अभियानों के महानिदेशक वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा कि गुजरात तट और उत्तरी अरब सागर में चल रहे त्रि-सेना अभ्यास का उद्देश्य थल, जल और वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है. इसमें कोस्ट गार्ड, BSF और अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल हैं. इस अभ्यास में 20-25 नौसेना जहाज और 40 से अधिक वायुसेना के लड़ाकू व सहयोगी विमान भाग ले रहे हैं.
2026 में होगा IFR का आयोजन
भारतीय नौसेना फरवरी 2026 में विशाखापट्टनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) का आयोजन करेगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 फरवरी को नौसेना बेड़े की समीक्षा करेंगी.
ये भी पढ़ें-
'ये क्या मजाक है?' ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट पर भड़कीं कमला हैरिस; बोलीं- US में बच्चे भूख से मरने लगेंगे
Thursday, October 30, 2025
Sardar Vallabhbhai Patel Anniversary: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी की लौह पुरुष सरदार पटेल की श्रद्धांजलि, दिलाई एकता की शपथ
लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की आज (31 अक्टूबर 2025) 150 वीं जयंती है. इस खास दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता की शपथ दिलाई.
खबर अपडेट की जा रही है...
Ind Vs Aus: भारत की बेटियों ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटका तो खुश हुए शशि थरूर, जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही टीम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गई. महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर देश के दिग्गज नेताओं का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नारी शक्ति की दमदार जीत, ICC महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपकी मेहनत, जज्बे और टीम स्पिरिट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय नारी किसी से कम नहीं. यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों की जीत है."
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर लिखा, "महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर फाइनल में धमाकेदार एंट्री के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई. फाइनल मुकाबले के लिए ढेरों शुभकामनाएं." भाजपा सांसद किरण चौधरी ने लिखा, "सिर्फ एक कदम दूर आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश पाने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आप सभी पर हमें गर्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि आगामी मैच में ये विजयी अभियान जारी रहे."
One of the greatest run chases we can hope to see in a cricket #WorldCup semi-final — and it was in a women’s match!!! Just amazed and proud of the #WomenInBlue today. What a win! We will all be riveted by the final!#WomensWorldCup2025
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 30, 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा, "क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हम जिस शानदार रन चेज की उम्मीद कर सकते हैं, वह एक महिला मैच में हुआ. आज वुमेन्स ब्लू पर हैरान और गर्व महसूस कर रहा हूं. क्या शानदार जीत है? हम सभी फाइनल देखने के लिए उत्सुक रहेंगे." भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया की जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड के शतक की मदद से 338 रन बनाए थे. भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर मैच को 9 गेंद पहले ही जीत लिया. महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का ये सबसे बड़ा चेज है, इसलिए भारत की ऑस्ट्रेलिया पर मिली यह जीत ऐतिहासिक है.
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं हो पाया ट्रायल, खराब मौसम बनी वजह, जानें अब कब होगा फ्लाइट टेस्ट
'सरदार पटेल को नहीं दिया गया उचित सम्मान...', अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया भारत के लिए कैसे निभाई बड़ी भूमिका
'2 दिन तक बारिश', उत्तर प्रदेश-बिहार से लेकर हरियाणा-पंजाब और दिल्ली तक, जानें कैसा रहेगा मौसम
चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण देश भर के मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. आज शुक्रवार (31 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी और ठंड बढ़ने का अलर्ट है. इसके अलावा अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.
दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड
दिल्ली एनसीआर में भी अब ठंड होने लगी है. अब लोग सड़कों पर स्वेटर और जैकेट में दिखने लगे हैं, क्योंकि अभी तक सिर्फ रात में ही ठंड हो रही थी. अब दिन के वक्त भी ठंडी हवाएं चलने के साथ ही लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटे से धूप भी नहीं निकली है. सिर्फ दिल्ली की बात करें, तो दिल्ली में 2 दिन से धूप नजर नहीं आई है. दिल्ली एनसीआर में 1 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक ठंड बढ़ने वाली है.
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. गुरुवार को लखनऊ और आस-पास के कई जिलों में बारिश हुई. झांसी में अधिकतम तापमान अचानक लुढ़क गया है, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 10.7 डिग्री नीचे है. आज शुक्रवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी में आज भी बारिश और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कहीं-कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
यूपी में बारिश जारी
इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं. गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगर और उसके आस-पास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है. गुरुवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई. झांसी में 47.8 मिमी, उरई में 40 मिमी, हमीरपुर में 24 मिमी, फुरसत गंज में 21.9 मिमी, लखनऊ में 22.9 मिमी और बाराबंकी में 17 मिमी तक बारिश हुई.
बिहार में भी मोंथा तूफान का असर
मोंथा तूफान का असर बिहार में गंगा के तटवर्ती जिलों में दिख रहा है. बुधवार और गुरुवार को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. बूंदाबांदी के बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान में पिछले तीन दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. दिन में ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विशेषज्ञों और कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मोंथा चक्रवात का प्रभाव कम समय में समाप्त हो गया तो रबी सीजन पर इसका बहुत अधिक असर नहीं पड़ेगा. नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान का गिरना गेहूं और सरसों की बुवाई के लिए अनुकूल माना जा रहा है.
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर चक्रवात के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ती है तो धान की फसल के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है. खेतों में जलभराव की स्थिति बनने से कटी अथवा खड़ी फसल झुक सकती है, जिससे दाने काले पड़ने और फुटने में दिक्कत की आशंका बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें
बेंगलुरु: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ डिलीवरी फ्रॉड, 1.85 लाख रुपए के फोन की जगह निकली ये चीज
बाथरूम से 8 कमांडो की एंट्री, 35 मिनट में किडनैपर ढेर... मुंबई के स्टू़डियो में बच्चों के रेस्क्यू की इनसाइड स्टोरी
मुंबई के पवई इलाके में आरए स्टूडियो में गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) दोपहर एक फिल्म ऑडिशन के दौरान बड़ा कांड हो गया. जो घटना एक सामान्य कास्टिंग कॉल से शुरू हुई, वो देखते ही देखते 35 मिनट का खतरनाक ड्रामा बन गई. मुंबई पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम ने तेजी दिखाते हुए 17 बच्चों, एक बुजुर्ग और एक महिला को बचाया. इस दौरान हमलावर 38 वर्षीय रोहित आर्य पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
बाथरूम के रास्ते घुसी पुलिस, 35 मिनट में ऑपरेशन खत्म
पुलिस की आठ सदस्यीय कमांडो टीम ने बाथरूम के रास्ते अंदर घुसकर हमला किया, ताकि हमलावर को चौंकाया जा सके और बच्चों की जान खतरे में न पड़े. कमांडर ने पहले आर्य से बात कर मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उसने बंदूक और केमिकल दिखाकर धमकी दी कि अगर कोई पास आया तो वह गोली चलाएगा और आग लगा देगा. जब उसने फायर किया, तो पुलिस ने जवाबी गोली चलाई और उसे घायल कर दिया. बाद में पता चला कि उसकी बंदूक एयर गन थी, लेकिन पुलिस ने कहा- 'उस वक्त कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता था.'
सभी 17 बच्चे सुरक्षित निकाले गए
ऑडिशन रूम में भारी अफरा-तफरी थी. बच्चे डर के मारे कोनों में छिपे हुए थे. कमांडो टीम ने धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी की मेडिकल जांच के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया.
मौके से मिले केमिकल और लाइटर
फॉरेंसिक टीम ने एयर गन, कुछ केमिकल और लाइटर जब्त किए हैं. अधिकारियों का मानना है कि आरोपी बड़ा धमाका या आगजनी की योजना बना रहा था. सारे सबूत अब जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं. पवई पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे कॉल मिला कि आर स्टूडियो (RA Studio) में एक व्यक्ति ने बच्चों को बंधक बना लिया है और आग लगाने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और बातचीत करने वाले अधिकारियों को बुलाया. इस बीच, आर्य लाइव वीडियो चला रहा था और कह रहा था कि उसकी मांगें पैसों की नहीं, बल्कि 'नैतिक और इंसाफ से जुड़ी' हैं.
मानसिक तनाव में था आरोपी
घटना के बाद मिले वीडियो में आर्य ने कहा- मैं आतंकवादी नहीं हूं, मुझे पैसे नहीं चाहिए. मैं बस कुछ लोगों से सवाल करना चाहता हूं. अगर किसी ने गलती की, तो मैं सब जला दूंगा.' पुलिस के अनुसार, रोहित आर्य आर स्टूडियो में काम करता था और एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था. वह कई दिनों से फिल्म ऑडिशन के नाम पर बच्चों को बुला रहा था. पता चला है कि उसने पहले शिक्षा विभाग से जुड़ा एक स्कूल प्रोजेक्ट किया था, लेकिन भुगतान न मिलने पर नाराज था और उसने पूर्व मंत्री दीपक केसरकर के घर के बाहर विरोध भी किया था. पुलिस को शक है कि इसी गुस्से और मानसिक तनाव में उसने यह खतरनाक कदम उठाया.
इलाज के दौरान मौत, जांच जारी
गोली लगने के बाद आर्य को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब पुलिस उसके वीडियो, सोशल मीडिया और पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने बंधक बनाने जैसा कदम क्यों उठाया.
'मुसलमानों को बार-बार...', बिहार चुनाव को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद का बड़ा बयान
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. इसी बीच, जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव नियाज फारुकी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
फारुकी ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान जिस तरह मुसलमानों की आबादी और घुसपैठियों को लेकर बयान दिए जा रहे हैं, जमीयत उलमा-ए-हिंद इसका पुरजोर विरोध करती है. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील की है कि वे ऐसे बयानों से बचें, जो समाज में विभाजन पैदा करें.
चुनाव आयोग पर SIR को लेकर उठाए सवाल
फारुकी ने बिहार की मतदाता सूची पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 50 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं, यह बहुत बड़ा मामला है. ऐसा लग रहा है कि यह सब चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया. फारूकी ने आरोप लगाया कि इन 50 लाख मतदाताओं के नाम इसलिए हटाए गए, ताकि सत्ता हासिल की जा सके.
उन्होंने कहा कि अगर 50 लाख फर्जी मतदाता थे तो उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़ने वाला भी तो चुनाव आयोग ही था. जब फर्जी नाम जोड़े जा रहे थे, तब आयोग ने कार्रवाई क्यों नहीं की? इसका मतलब साफ है कि सत्ता पाने के लिए वोटर लिस्ट में फेरबदल हुआ है.
'आंकड़ों के पीछे सच्चाई राजनीतिक हथकंडा'
घुसपैठियों के मुद्दे पर फारुकी ने कहा कि बार-बार मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि असम में भी जब यही मुद्दा उठाया गया था, तब कोर्ट में साबित हुआ कि आंकड़ों के पीछे सच्चाई कुछ और थी. यह सिर्फ राजनीतिक हथकंडा है. फारूकी ने कहा कि बिहार में चुनाव जाति और धर्म पर नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर होना चाहिए.
असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयानों पर उन्होंने कहा कि वो एक राजनीतिक दल के नेता हैं, हम किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं, इसलिए उनकी बातों पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन यह जरूर कहेंगे कि आखिर मुसलमान का बेटा इस देश में मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता? अगर देश में मुसलमानों की आबादी 15 प्रतिशत है तो उन्हें उनका 15 प्रतिशत हक भी मिलना चाहिए. अगर यह हक नहीं मिलेगा तो सवाल उठना लाजमी है.
ये भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों के आरोपियों की जमानत का सुप्रीम कोर्ट में किया विरोध, कहा- '2020 के दंगे देश में...'
Wednesday, October 29, 2025
मलेशिया जा रहे राजनाथ सिंह... खुद बताया पूरा प्लान, इन देशों के रक्षा मंत्रियों से होगी अहम बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12वीं आसियान डिफेंस मिनिस्टर मीटिंग-प्लस (ADMM- Plus) में शामिल होने के लिए गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को मलेशिया के कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक नवंबर को इस बैठक में हिस्सा लेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी देते हुए कहा, 'आज 30 अक्टूबर को मैं नई दिल्ली से मलेशिया के कुआलालंपुर के लिए प्रस्थान करूंगा. मैं इस वर्ष की आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM- Plus) में भाग लूंगा, जो 1 नवंबर को मलेशिया में आयोजित हो रही है.'
रक्षा मंत्री ने पोस्ट में लिखा, 'मैं 'एडीएमएम-प्लस के 15 साल पर चिंतन और आगे की राह तैयार करना' विषय पर आयोजित मंच को संबोधित करूंगा.' उन्होंने यह भी बताया कि एडीएमएम-प्लस के दौरान मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी आसियान सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भाग लेंगे. इस बैठक का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों और भारत के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना व 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को आगे बढ़ाना है.
दो दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एडीएमएम-प्लस देशों के अपने समकक्षों और मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है. रक्षा मंत्री ने लिखा, 'मैं भाग लेने वाले एडीएमएम-प्लस देशों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में अधिक सहयोग पर, साथ ही मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं.'
एडीएमएम, आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) का सर्वोच्च रक्षा परामर्शदात्री और सहयोगात्मक संगठन है. एडीएमएम-प्लस, आसियान देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम) और इसके आठ संवाद साझेदारों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के लिए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक मंच है.
भारत 1992 में आसियान का वार्ता साझेदार बना और इसका पहला एडीएमएम-प्लस 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था. 2017 से, एडीएमएम-प्लस का आयोजन आसियान और प्लस देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है. एडीएमएम-प्लस के तहत, भारत 2024-2027 चक्र के लिए मलेशिया के साथ आतंकवाद निरोध पर विशेषज्ञ कार्य समूह का सह-अध्यक्ष है. आसियान-भारत समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण भी 2026 में निर्धारित है.
Video: कार का शीशा टूटने पर कर दिया मर्डर! वीडियो ने खोले बेंगलुरु रोड रेज़ केस के राज, क्या है पूरा मामला?
Road Rage Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु साउथ पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. शुरुआत में ये मामला सड़क दुर्घटना का समझा गया था, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो पूरा मामला हत्या का निकला, जिसके पीछे एक सोची समझी साजिश थी.
कार सवार ने पीछा कर स्कूटी को मारी टक्कर, हुई मौत
बता दें कि यह घटना 25 अक्तूबर की रात को श्री राम मंदिर इलाके में हई, जो पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. दावा किया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 24 साल के गिग वर्कर दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिलियन सवार वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया.
🚨 Bengaluru KA, D*adly Road Rage!
A Kalaripayattu trainer & his wife allegedly rammed their car into a delivery agent’s bike near JP Nagar, after its handle grazed their mirror.
The biker d!ed on the spot, while the pillion rider survived. pic.twitter.com/Y0lNFtr2Iq
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) October 29, 2025
उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार ने दोपहिया वाहन को साइड में जाकर टक्कर मारती है और फिर वहां से फरार हो जाती है.
कार का मिरर टूटने की वजह से लिया बदला
जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो जेपी नगर ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो मामला कुछ और ही निकला. फुटेज देखकर यह साफ हुआ कि कार ने जानबूझकर दोपहिया वाहन का पीछा किया और फिर उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई.
पुलिस जांच में पता चला कि घटना से कुछ देर पहले दोपहिया सवारों की बाइक कार से टकरा गई थी, जिसके कारण कार का साइड मिरर टूट गया. इस बात से गुस्सा होकर कार ड्राइवर, जिसकी पहचान मनोज शर्मा के रूप में हई है और वह शारीरिक शिक्षक है. उन्होंने अपनी कार मोड़ी और बाइक सवारों का पीछा किया और उन्होंने जानबूझकर टक्कर मार दी.
पुलिस ने कार सवार कपल को किया अरेस्ट
पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय मनोज शर्मा की पत्नी, जिनकी पहचान आरती के रूप में हुई. वह भी उस समय कार में मौजूद थी. घटना के कुछ देर बाद पति-पत्नी मास्क पहनकर घटनास्थल पर सबूत मिटाने के इरादे से लौटे थे और फिर उन्होंने वहां पर गिरे कार के टूटे हुए पुर्जे़ इकट्ठा किया और लेकर वहां से चले गए. उन्हें ये डर था कि कार के पूर्जे़ से उनको पकड़ लिया जाएगा.
पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया. डीसीपी (साउथ) लोकेश जगलासुर ने बताया कि यह मामला अब जानबूझकर की गई हत्या का है और आगे की जांच जारी है.
Phalodi Satta Bazaar Prediction: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर फलोदी सट्टा बाजार का चौंकाने वाला सर्वे, जानें किसको दीं कितनी सीटें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अभी तक कई सर्वे किए जा चुके हैं. चुनाव में हार जीत को लेकर दांव लगाने वाले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार का भी रुख सामने आया है. फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का मानना है कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बन सकती है. सट्टा बाजार के ताजा अनुमान के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 135-138 सीटें मिलने की संभावना है, जो कि चुनावी सर्वे के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
वहीं दूसरी ओर महगठबंधन की बात करें तो सटोरियों के मुताबिक उन्हें मात्र 93 से 96 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने व्यक्तिगत रूप से किसी प्रत्याशी की जीत-हार को लेकर कोई भाव जारी नहीं किया है.
वोट वाइब के सर्वे में महागठबंधन को बढ़त
इससे पहले वोट वाइब के सर्वे में महागठबंधन को आगे बताया गया था. जब लोगों से बिहार में पूछा गया कि इस बार किस गठबंधन की जीत होगी तो 34.7 फीसदी लोगों ने कहा कि महागठबंधन जीतेगा. वहीं, 34.4 फीसदी लोगों ने बताया कि इस बार भी एनडीए गठबंधन की जीत होगी. 12.3 फीसदी लोगों ने जन सुराज के जीतने की बात कही. 10.1 फीसदी लोगों ने कहा कि वो कुछ कही नहीं सकते.
वोट वाइब के फाउंडर ने क्या बताया
वोट वाइब के फाउंडर अमिताभ तिवारी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि जन सुराज की वजह से इस बार त्रिकोणीय चुनाव हो रहा है. प्रशांत किशोर की पार्टी किसके ज्यादा वोट काटेगी, इसे लेकर अभी संशय है. साथ ही उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव के हर घर सरकारी नौकरी के वायदे से कहीं न कहीं महागठबंधन को थोड़ा फायदा होता नजर आ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि इस बार बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री ने इसे पूरी तरह त्रिकोणीय मुकाबले में बदल दिया है. ऐसे में कहीं न कहीं लोगों के अंदर असमंजस की स्थिति देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें.
Cyclone Montha: यूपी, झारखंड, ओडिशा में मोंथा का बड़ा असर,'तेज हवाओं के साथ कौंधेगी बिजली, भारी बारिश का अलर्ट'
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 में चाचा नीतीश पड़ेंगे भारी या भतीजे तेजस्वी मारेंगे बाजी, सामने आई बड़ी भविष्यवाणी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे पास आ रहा है, राजनीतिक माहौल फिर से दो प्रमुख चेहरों नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द घूमने लगा है. वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडेय ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए एक शो में कहा कि दोनों नेता अपने-अपने समर्थन आधार को मजबूती से थामे हुए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश अभी भी अनुभव और संगठन के सहारे मैदान में हैं, जबकि तेजस्वी ने युवाओं में नई ऊर्जा भर दी है. संजीव पांडेय के मुताबिक तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की नीतियों को खारिज करने की बजाय उन्हें और मजबूत करने की रणनीति अपनाई है.
उनका कहना है कि तेजस्वी ने महिला सशक्तिकरण और जीविका जैसी योजनाओं को जारी रखते हुए महिलाओं को स्थायी भत्ता और संविदा कर्मियों को स्थायी करने का वादा किया है. इस रणनीति से तेजस्वी ने युवा और महिला दोनों वर्गों में विश्वास बढ़ाया है.
महिला मतदाता नीतीश कुमार की सबसे बड़ी ताकत
2005 से लेकर 2020 तक महिला मतदाता नीतीश कुमार की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती थीं. शराबबंदी और पंचायती आरक्षण जैसी योजनाओं ने उन्हें महिलाओं के मसीहा के रूप में स्थापित किया, लेकिन अब समीकरण बदलते दिख रहे हैं. संजीव पांडेय का मानना है कि शराबबंदी का असर कमजोर हुआ है और तेजस्वी की नकद सहायता योजनाओं ने महिलाओं को नया विकल्प दिया है. यह नीतीश के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकता है.
एनडीए में नीतीश फैक्टर अब भी जिंदा
बीते कुछ समय में यह अटकलें तेज थीं कि नीतीश कुमार अब एनडीए में हाशिए पर जा सकते हैं, लेकिन पांडेय का विश्लेषण कहता है कि नीतीश न थके हैं न रिटायर हुए हैं. उनका कोर वोट बैंक अब भी उनके साथ है और उनका राजनीतिक अनुभव उन्हें अप्रत्याशित बना देता है. उन्होंने जोड़ा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच मतभेदों के बावजूद नीतीश की भूमिका निर्णायक बनी हुई है.
जंगल राज बनाम रोजगार राज नई पीढ़ी का फोकस बदल गया
संजीव पांडेय ने कहा कि आज का युवा लालू यादव के दौर की घटनाएं नहीं, बेरोजगारी और पलायन की सच्चाई देखता है. पुरानी पीढ़ी जहां जंगल राज को याद करती है, वहीं नई पीढ़ी नौकरी को मुद्दा बना रही है. उन्होंने यह भी कहा कि 18 से 30 साल की उम्र के मतदाता अब जातीय पहचान से ज्यादा आर्थिक अवसरों को प्राथमिकता दे रहे हैं.
रोजगार और पलायन चुनावी चर्चा का असली केंद्र
बिहार में बेरोजगारी का संकट लगातार चुनावी मुद्दा बना हुआ है. संजीव पांडेय ने कहा कि बिहार में संविदा कर्मियों को 6,000–8,000 मिलते हैं, जबकि दक्षिण भारत में वही काम 18,000 में होता है. ऐसे में युवा बदलाव की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव इसी भावना को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं जंगल राज की जगह रोजगार राज का नारा देकर.
आरजेडी की नई सोशल इंजीनियरिंग
तेजस्वी यादव ने इस बार टिकट बंटवारे में भूमिहार, अति पिछड़ा और दलित वर्ग के उम्मीदवारों को शामिल किया है. संजीव पांडेय के अनुसार यह कदम यह संदेश देता है कि आरजेडी अब केवल यादव-मुस्लिम पार्टी नहीं रह गई. यह बदलाव आरजेडी की छवि को व्यापक बनाता है और महागठबंधन को सामाजिक रूप से संतुलित दिखाने की कोशिश करता है.
सर्वे रिपोर्ट में तेजस्वी आगे लेकिन मुकाबला अब भी खुला
नए सर्वेक्षणों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव हैं. संजीव पांडेय ने बताया कि करीब 31–32% लोग तेजस्वी को पसंद करते हैं, जबकि नीतीश कुमार को लगभग 12–13% समर्थन प्राप्त है. हालांकि उन्होंने चेताया कि लोकप्रियता और परिणाम दो अलग बातें हैं. बिहार में जाति, महिला वोट और स्थानीय प्रत्याशी की छवि कई बार पूरी तस्वीर बदल देते हैं.
ये भी पढ़ें: 'हर घर एक नौकरी देने का वादा छलावा...', बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने RJD पर साधा निशाना
Cyclone Montha: यूपी, झारखंड, ओडिशा में मोंथा का बड़ा असर,'तेज हवाओं के साथ कौंधेगी बिजली, भारी बारिश का अलर्ट'
चक्रवाती तूफान मोंथा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारियों की समीक्षा कर तटीय राज्यों को आवश्यक सहायता का पूरा आश्वासन दिया है. मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश के 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ. इस तूफान के कारण 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार तूफान कमजोर हो रहा है, लेकिन सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है.
ओडिशा के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि मोंथा आने के बाद ओडिशा में 25 जगहों पर भारी बारिश हुई है. गजपति जिले में सबसे ज़्यादा 150.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और अगले 24 घंटों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. उन्होंने आगे बताया कि राज्य भर में बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज, बिजली और तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.
ओडिशा CM ने क्या बताया
ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने बताया कि ओडिशा को कोई खतरा नहीं है. टीमें हर स्थिति के लिए तैयार हैं. अभी तक हमने 11,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. ओडिशा की महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवती परिदा ने बताया कि चक्रवात के दौरान राज्य भर में 2,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसूति गृहों में सुरक्षित रूप से आश्रय दिया गया है.
तेलंगाना के 6 जिलों में स्कूल बंद
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चक्रवात तूफान मोंथा के कारण तेलंगाना के 6 जिलों में स्कूल बंद कर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मोंथा चक्रवात की वजह से अगले 24 घंटों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना है. मोंथा के कारण तेलंगाना में बुधवार को 15.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. तेलंगाना सरकार के अनुसार, वारंगल जिले (77.8 मिमी) में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई.
मोंथा का यूपी में असर
मौसम विभाग के मुताबिक मोंथा तूफान के कारण 30-31 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वाराणसी-मिर्जापुर मंडल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है और 31 जिलों में गरज चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी. लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है.
झारखंड में प्रभाव
चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में भी दिख रहा है. तूफान के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने शुक्रवार तक रांची समेत 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इधर, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी सभी जिलों के डीसी को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है.
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है. क्षेत्र में मोंथा के कमजोर पड़ने से बारिश का असर बना हुआ है. तमिलनाडु के कई हिस्सों में रात में हल्की बारिश दर्ज हुई, लेकिन पुडुचेरी और कराईकल में बारिश नहीं हुई.
ये भी पढ़ें
'माफी मांगें राहुल गांधी...', छठी मैया और PM मोदी पर दिए बयान को लेकर भड़की बीजेपी, बताया हिंदू धर्म का अपमान
Tuesday, October 28, 2025
पनडुब्बी, फाइटर जेट, वॉरशिप....सबको जोड़ने वाला सेटेलाइट लॉन्च करने जा रहा भारत, टेंशन में चीन-पाकिस्तान
भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए गए संचार सैटेलाइट सीएमएस-03 (CMS-03) की लॉन्चिंग की तारीख तय हो गई है. इसे जीसैट-7आर (GSAT-7R) के नाम से भी जाना जाता है. इसरो ने घोषणा की है कि इस विशेष सैटेलाइट को 2 नवंबर की शाम 5 बजकर 26 मिनट पर श्रीहरिकोटा से एलवीएम-3 (LVM-3) रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. पहले इस सैटेलाइट को साल 2024 के अंत तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें कुछ देरी हुई. अब इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लॉन्चपैड पर एलवीएम-3 को स्थापित कर प्रक्षेपण-पूर्व प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं.
सीएमएस-03 सैटेलाइट का वजन करीब 4,400 किलोग्राम है. LVM-3 की 5वीं परिचालन उड़ान में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा. यह भारत से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में भेजा जाने वाला अब तक का सबसे भारी संचार सैटेलाइट होगा. सीएमएस-03 सैटेलाइट भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों के बीच ध्वनि, वीडियो और डेटा संचार के लिए कई बैंडों का उपयोग करेगा. इससे भारत की समुद्री निगरानी और संचार क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. इसकी मदद से वह दुश्मन देश जैसे पाकिस्तान और चीन के हरकतों पर पैनी नजर रखने का काम करेगा.
CMS-03 एक मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट
इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार, CMS-03 एक मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जो भारतीय भूभाग के साथ-साथ विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेगा. गौरतलब है कि LVM-3 रॉकेट वही प्रक्षेपण यान है, जिसने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, जिससे भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना था.
सैन्य उपग्रह का इस्तेमाल
सैन्य उपग्रह (Military satellites) का इस्तेमाल मुख रूप से रक्षा-संबंधी कामों के लिए किया जाता है, जैसे कि सैन्य संचार, नेविगेशन (जैसे GPS/GLONASS/IRNSS), संकेत-गुप्त संकलन (SIGINT), छवि टोही (IMINT) और लगातार निगरानी (Persistent surveillance). आधुनिक युद्ध और राष्ट्रीय सुरक्षा में इंटेलिजेंस का महत्व काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि बिना युद्ध के मैदान में उतरकर ही उपग्रह दुश्मन के इन्फ्रास्ट्रक्चर, बल , एक्टिविटी और संसाधनों के बारे में जरूरी डेटा दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर के 2 परिचय पत्र पर बवाल, EC ने भेजा नोटिस, RJD ने बिहार SIR पर उठाए सवाल, JDU-BJP ने PK को ही घेरा
Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, अब किधर जा रहा, कहां खतरा? जानें हर बड़ी बात
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से टकराने के बाद मोंथा तूफान आखिरकार कमजोर हो गया है. इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को जानकारी दी कि चक्रवात मोंथा अब सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया है. चक्रवात मोंथा बुधवार (29 अक्टूबर 2025) तड़के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानान को पार कर गया है. मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राज्य के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसका केंद्र नरसापुर से 20 किमी, मछलीपट्टनम से 50 किमी और काकीनाडा से 90 किमी की दूरी पर था.
IMD ने बताया कि तूफान की हर गतिविधि पर मछलीपट्टनम और विशाखापट्टनम में डॉपलर रडार से नजर रखी जा रही है. आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश अब भी जारी हैं. इस दौरान आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है. सरकार ने जनता से अपील की है कि है की वे अगले 6 घंटे सुरक्षित रहें.
(A) Severe Cyclonic Storm “Montha” [Pronunciation: Mon-Tha] weakened into a Cyclonic Storm over coastal Andhra Pradesh
The Severe Cyclonic Storm “Montha” [Pronunciation: Mon-Tha] over coastal Andhra Pradesh moved nearly northwestwards with a speed of 10 kmph during past six… pic.twitter.com/cDQmMDqdVm
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 28, 2025
चक्रवात के असर से पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा और पूर्वी गोदावरी जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई. कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर है. कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मछलीपट्टनम, नरसापुर और काकीनाडा में करीब 15 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है. नेल्लोर जिले में लगातार 36 घंटे से बारिश हो रही है, जबकि पेड़ गिरने की वजह से कोनसीमा में एक महिला की मौत हो गई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है.
सरकार ने लगाया नाइट कर्फ्यू, यात्रा पर रोक
आंध्र प्रदेश सरकार ने एहतियातन के तौर पर 7 जिलों कृष्णा, एलुरु, काकीनाडा, पश्चिमी गोदावरी, पूर्वी गोदावरी, कोनसीमा और अल्लूरी सीतारमा राजू में रात 8:30 से सुबह 6 बजे तक वाहन चलाने पर रोक लगा दी है. केवल आपातकालीन और चिकित्सा सेवाओं को छूट दी गई है. राज्य प्रशासन ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात नियंत्रित करने का आदेश जारी किया है.
उड़ानें और ट्रेनें रद्द, राहत दल तैनात
तूफान के चलते हवाई और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से 32, विजयवाड़ा से 16 और तिरुपति से 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने सोमवार और मंगलवार को 120 से अधिक ट्रेनें रद्द की गई हैं. NDRF की 45 टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं. बिजली, पानी और संचार सेवाओं को बहाल करने के लिए मरम्मत दल तैनात किए गए हैं.
ओडिशा में रेड अलर्ट, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
ओडिशा में भी मोंथा का असर देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 8 दक्षिणी जिलों में 2000 से ज्यादा राहत केंद्र सक्रिय कर दिए हैं. अब तक 11,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगह भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. 30 ODRF, 123 अग्निशमन दल और NDRF की 5 टीमें तैनात हैं. राज्य सरकार ने नौ जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. पर्यटकों के लिए देवमाली और महेंद्रगिरि पहाड़ियों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
IMD ने जारी की नई चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के मलकानगिरी, रायगड़ा, कोरापुट, गजपति और गंजम जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं कंधमाल, नयागढ़, बोलांगीर, पुरी और खुर्दा जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित हुआ है. इसके अलावा कटक, भद्रक, बालासोर, संबलपुर और मयूरभंज जिलों में भारी बारिश की येलो अलर्ट जारी की गई है.
रेल मंत्री ने की आपात समीक्षा बैठक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने यात्री सुरक्षा, ट्रेन नियंत्रण और आपदा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया.
ये भी पढ़ें: Cyclone Montha Alert Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा का विकराल रूप, 7 जिलों में आवाजाही बंद, ओडिशा में भारी लैंडस्लाइड, कई राज्यों में अलर्ट
Monday, October 27, 2025
Cyclone Montha: आंध्र की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी, कई ट्रेनें रद्द, NDRF की 22 टीमें तैनात
चक्रवाती तूफान मोंथा के आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ने के कारण आज मंगलवार (28 अक्टूबर) को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास टकराने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित मोंथा पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा रहा है.
आंध्र प्रदेश में मोंथा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा होगी. चक्रवात अभी चेन्नई से 420 किलोमीटर, विशाखापत्तनम से 500 किलोमीटर और काकीनाडा से 450 किलोमीटर दूर है. तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. पूरा तटीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर है.
पीएम मोदी ने नायडू से फोन पर की बात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सचिवालय स्थित रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी सेंटर से स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और उन्हें राज्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.
एनडीटीवी के मुुताबिक भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने कहा कि आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित होगा, उसके बाद ओडिशा और फिर छत्तीसगढ़ पर इसका असर पड़ेगा. 28 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी बारिश होगी.
स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है. चेंगलपट्टू और कडलूर जिलों में लगातार बारिश और निचले इलाकों में जलभराव को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.
ट्रैवल एडवाइजरी जारी
आंध्र प्रदेश में मोंथा के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने विजाग, विजयवाड़ा और राजमुंदरी के यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से इन शहरों से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं.
दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि चक्रवात 'मोंथा' को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के हित में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. पूर्वी तट रेलवे ने तटीय आंध्र से चलने वाली या वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. ये ट्रेनें 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को रवाना होने वाली थीं.
NDRF की 22 टीमें तैनात
सरकार ने प्रभावित होने वाले सभी पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 22 टीमें तैनात की हैं. समुद्र के अशांत होने और ऊंची लहरों की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
ओडिशा में रेड अलर्ट
ओडिशा सरकार संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है. आठ दक्षिणी जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. चक्रवात के मार्ग बदलने की स्थिति में सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.
ये भी पढ़ें
Montha Weather Forecast: मोंथा तूफान ने बदला देश का मौसम, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक IMD की चेतावनी
Montha Weather Forecast: मोंथा तूफान ने बदला देश का मौसम, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर के ऊपर बन रहे गहरे दबाव ने देश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक देश का एक बड़ा हिस्सा बारिश की चपेट में रहेगा. चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर तक इसका असर देखा जा रहा है.
दिल्ली में आज होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) को बेहद ठंडा रहने वाला है. दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी. सोमवार को भी दिल्ली में धूप नहीं निकली. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम में बड़े बदलाव हुए हैं. आज मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी.
यूपी के कई हिस्सों में बारिश
मोंथा के कारण यूपी का भी मौसम बदल गया है. यूपी के कई हिस्सों में अभी बारिश हो रही है. सोमवार को लगभग पूरा दिन बदली छाए रहे, जिससे रात का मौसम भी बदल गया है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोंथा प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है.
IMD के मुताबिक आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि 29 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की भी संभावना है. इसी तरह 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं- कहीं पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.
मध्य प्रदेश में 2 इंच से ज्यादा बारिश
मध्य प्रदेश का भी मौसम एकाएक बदल गया है. अरब सागर से उठे डिप्रेशन के कारण कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. सोमवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. श्योपुर में 9 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि दतिया में 1 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग ने 28 से 30 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.
बिहार के मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव
बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ मोंथा अब राज्य की ओर बढ़ रहा है.पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस हफ्ते कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. आसमान से आफत बरसने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.
ये भी पढ़ें
‘हैदराबाद में अपना किला संभालें, सीमांचल आकर…’, प्रशांत किशोर का असदुद्दीन ओवैसी पर तंज
Sunday, October 26, 2025
Mughal Emperor Aurangzeb: मुगल बादशाह औरंगजेब ने की थी कौन सी भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई
Mughal Emperor Aurangzeb: मुगल बादशाह औरंगजेब ने की थी कौन सी भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई
वोट वाइब के नए सर्वे में PK को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कितने लोगों ने बताया- CM बनेंगे प्रशांत किशोर
वोट वाइब के नए सर्वे में PK को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कितने लोगों ने बताया- CM बनेंगे प्रशांत किशोर
Bihar Election 2025 Vote Vibe Survey: तेजस्वी यादव का ये दांव नीतीश कुमार पर पड़ेगा भारी? सामने आए नए सर्वे में हो गया बड़ा खुलासा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब चंद दिन ही बचे हैं. ऐसे में वोट वाइब का एक चौंका देने वाला नया सर्वे सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल, जाति फैक्टर और लालू परिवार पर करप्शन के आरोपों समेत कई सवाल पूछे गए.
इस सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि तेजस्वी यादव की हर घर नौकरी योजना, क्या नीतीश कुमार की 10 हजार रुपये महिला रोजगार योजना को बेअसर कर सकती है तो लोगों ने इस पर चौंकाने वाले जवाब दिए. 50.5 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि मात्र 25.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नहीं. इसके अलावा 24 फीसदी लोगों का कहना है कि वो इसे लेकर कुछ कह नहीं सकते.
तेजस्वी यादव के हर घर नौकरी वायदे को कैसे देखती है जनता
वोट वाइब के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि आप तेजस्वी यादव के हर घर नौकरी वाले वायदे को कैसे देखते हैं. इसे लेकर 38.1 फीसदी लोगों ने कहा कि ये एक अच्छा कदम है जो राजद को चुनाव में मदद करेगा, जबकि 48 फीसदी लोगों का कहना है कि ये महज एक चुनावी नारा है. 6.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमने ये नारा सुना ही नहीं. वहीं 7.6 फीसदी लोगों का कहना है कि वो कुछ कह नहीं सकते.
इस सर्वे में लालू परिवार पर लग रहे करप्शन के आरोपों को लेकर भी लोगों से सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि वो IRCTC घोटाले को कैसे देखते हैं. इसके जवाब में 28 फीसदी लोगों का कहना है कि इसका उल्टा असर होगा और महागठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत होगा. 19.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर 35 फीसदी लोगों का मानना है कि लालू परिवार पर घोटाले के इस आरोप से महागठबंधन को नुकसान होगा.
बिहार में किसका कार्यकाल रहा अच्छा
बिहार के लोगों से मुख्यमंत्री के कार्यकाल को लेकर भी सवाल किए गए. नीतीश कुमार के (2005-2025) कार्यकाल को 56.7 फीसदी लोगों ने बेहतर माना. लालू-राबड़ी के (1990-2005) के कार्यकाल को महज 16.4 फीसदी लोगों ने ही अच्छा बताया. वहीं 11.5 फीसदी लोगों ने दोनों का कार्यकाल बेहतर बताया है. 10.1 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें किसी का भी कार्यकाल अच्छा नहीं लगा.
जाति फैक्टर कितना असरदार
इसके अलावा सर्वे में जाति को लेकर भी सवाल किया गया कि वोटिंग में जाति का कितना असर रहेगा. इसके जवाब में 51.1 फीसदी लोगों ने कहा कि वो जाति की बजाए पार्टी देखकर वोट देंगे. 21.1 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो अपनी जाति के उम्मीदवार को ही वोट देंगे चाहे, वो किसी भी पार्टी का हो. 6.1 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर उनकी जाति के किसी उम्मीदवार को उनकी पसंदीदा पार्टी टिकट नहीं देती तो वो उसे वोट नहीं करेंगे. 21.7 फीसदी लोगों ने कहा कि वो कुछ कह नहीं सकते.
ये भी पढ़ें
Cyclonic storm Montha: करीब आ रहा चक्रवाती तूफान 'मोंथा', दिल्ली-यूपी और बिहार में फिर बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश?
Indian Pilots: DGCA के नए नियमों में ऐसा क्या है? पायलट हो गए खफा, चिट्ठी लिखकर निकाला गुस्सा
भारत में फ्लाइट सेफ्टी से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है. एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPAI) ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को एक पत्र लिखकर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों के लिए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (Flight Duty Time Limit – FDTL) बढ़ाने पर आपत्ति जताई है. DGCA ने हाल ही में दो-पायलट क्रू वाले ड्रीमलाइनर विमानों के लिए ड्यूटी समय सीमा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के मुताबिक 10 घंटे की उड़ान को 10 घंटे 30 मिनट और 13 घंटे की ड्यूटी को 14 घंटे कर दिया गया है. एसोसिएशन का कहना है कि यह बदलाव गंभीर चिंता का विषय है और इससे थकान बढ़ सकती है.
ALPAI ने DGCA को लिखे अपने पत्र में कहा कि पहले से लागू 10 घंटे की सीमा ही थकान को बढ़ाने के लिए काफी थी. पायलटों ने तर्क दिया कि देश में पायलटों की कोई कमी नहीं है, इसलिए समय सीमा बढ़ाने का कोई मतलब नहीं बनता. हालांकि, पत्र में कहा गया है कि (Flight Duty Time Limit पर Civil Aviation Requirement (CAR) वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय शोध पर आधारित था, जिसका मकसद पायलटों की थकान के कारण प्रदर्शन में आने वाली गिरावट से बचाव करना था. यह नीति अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की सिफारिशों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाई गई थी. ALPAI ने DGCA पर आरोप लगाया कि उसने उड़ान सुरक्षा से अधिक कार्मिशियल एयरलाइनों की सुविधा पर ध्यान दिया है.
FAA के निर्देश और सीट रिक्लाइन की समस्या
पायलटों ने अपने पत्र में अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के हालिया निर्देश FAA-2024-0218 का भी उल्लेख किया है. इस निर्देश के तहत बोइंग 787 विमान में कैप्टन की सीट रिक्लाइन (झुकाने) की क्षमता पर सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध लगाया गया है. ALPAI ने कहा कि इस सीट रिक्लाइन प्रतिबंध से पायलटों को लंबी उड़ानों के दौरान आराम करने में कठिनाई होती है. इसका सीधा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है. दुनिया की कई एयरलाइनों ने इस स्थिति को देखते हुए अपने बोइंग 787 विमानों में अतिरिक्त पायलट क्रू शामिल करने का फैसला लिया है ताकि थकान के जोखिम को कम किया जा सके, लेकिन भारत में, DGCA ने उलटे दो सदस्यीय चालक दल की ड्यूटी अवधि बढ़ा दी, जो ALPAI के अनुसार सही कदम नहीं है.
अंतरराष्ट्रीय मानकों से तुलना
एविएशन जगत से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारत के FDTL मानकों में किया गया यह बदलाव वैश्विक मानकों के विपरीत है. अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उड़ान अवधि और ड्यूटी टाइम को थकान के आधार पर तय किया जाता है. इन देशों में लंबी उड़ानों पर आम तौर पर तीन या चार पायलट नियुक्त किए जाते हैं ताकि हर क्रू को बीच में पर्याप्त आराम मिल सके. एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बोइंग 787 जैसी लंबी दूरी की उड़ानों में दो-पायलट व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा है. भारत में हाल ही में बढ़ते फ्लाइट शेड्यूल और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन्स के विस्तार के कारण पायलटों पर पहले से ही अतिरिक्त दबाव है.
ये भी पढ़ें: Cyclonic storm Montha: करीब आ रहा चक्रवाती तूफान 'मोंथा', दिल्ली-यूपी और बिहार में फिर बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश?
Cyclonic storm Montha: करीब आ रहा चक्रवाती तूफान 'मोंथा', दिल्ली-यूपी और बिहार में फिर बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश?
बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम 24 घंटे में तूफान में बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में बदलने की संभावना है. ये तूफान अभी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किमी और चेन्नई से 780 किमी दक्षिण पूर्व में में केंद्रित है. मोंथा के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं. इसे देखते हुए सेना को अलर्ट पर रखा गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों में मौसम में परिवर्तन होने वाला है. 27 और 28 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम या रात को हल्की बूंदा बांदी या फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि 29 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा.
यूपी का मौसम
यूपी में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. आईएमडी ने 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. साथ ही दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय धुंध छाने की भी संभावना है.
28 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. दोनों ही हिस्सों में देर रात और सुबह के समय धुंध छाने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, और जालौन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार तक पहुंचेगा. IMD के मुताबिक 29 से 31 अक्टूबर के बीच बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ जिलों (गया, भागलपुर, पटना, मुज़फ्फरपुर) में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
पहाड़ों में भी होगी बारिश
IMD के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानि कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को भी प्रभावित करेगा. उत्तराखंड में 27-29 अक्टूबर तक हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं.
ये भी पढ़ें
रिश्तेदार ही निकला किडनैपर, दो साल की बच्ची को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया रेस्क्यू
Saturday, October 25, 2025
बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान, ओडिशा में हाई अलर्ट, दिल्ली- NCR में बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान मोन्था के कारण ओडिशा में आपदा प्रबंधन दल हाई अलर्ट पर है. वहीं इसे लेकर राज्य में 27 अक्टूबर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 26 अक्टूबर यानी आज बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की उम्मीद है.
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
ये चक्रवाती तूफान और तीव्र होकर 28 अक्टूबर की रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में काकीनाडा के पास पहुंचेगा. चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश में 27 से 28 अक्टूबर तक यनम और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी सहित कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है. हवा की गति 60-70 किमी/घंटा तक बढ़ जाएगी और कुछ जिलों में 80 किमी/घंटा तक की हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु में 25 से 26 अक्टूबर के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड होने लगी है. रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. आज रविवार को ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की रात बेहद सर्द होने वाली है, क्योंकि यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. रविवार को पूरे दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. फिलहाल दिल्ली एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण का स्तर अब धीमे-धीमे कम हो रहा है.
यूपी के कई शहरों की हवा जहरीली
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा जहरीली हो गई है. मौसम विभाग ने अक्टूबर में बारिश की संभावना जताई है. बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में तापमान में भी कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, 26 और 27 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 29 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश की बूंदें भी पड़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें
लालबाग रॉक पर खतरा! सिद्धारमैया सरकार के प्रोजेक्ट के खिलाफ कर्नाटक HC में जनहित याचिका; तेजस्वी सूर्या करेंगे पैरवी
लालबाग रॉक पर खतरा! सिद्धारमैया सरकार के प्रोजेक्ट के खिलाफ कर्नाटक HC में जनहित याचिका; तेजस्वी सूर्या करेंगे पैरवी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और वकील तेजस्वी सूर्या शनिवार (25 अक्टूबर) को कर्नाटक हाईकोर्ट में पेश हुए. उन्होंने अभिनेता प्रकाश बेलावड़ी की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) में बेंगलुरु के ऐतिहासिक लालबाग रॉक पर प्रस्तावित टनल रोड प्रोजेक्ट को चुनौती दी. याचिका में यह आरोप लगाया गया कि प्रोजेक्ट की योजना पर्यावरण और सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करती है और जनता की हितों को खतरे में डालती है.
याचिका में मुख्य तौर पर यह सवाल उठाया गया कि प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (EIA) नहीं किया गया और बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (BMLTA) से कोई सलाह-मशविरा नहीं लिया गया. साथ ही डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के तहत टनल की योजना को लेकर भी चिंता जताई गई है, क्योंकि यह इतिहासिक लालबाग रॉक के नीचे से गुजरता है.
तेजस्वी सूर्या ने कही ये बड़ी बात
तेजस्वी सूर्या ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के कारण लगभग 6.5 एकड़ जमीन लालबाग बोटैनिकल गार्ड में अधिग्रहित की जाएगी, जिससे 3,000 मिलियन साल पुराने लालबाग रॉक, जो एक राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक है, उसको गंभीर खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि जनता की पहुंच पहले ही सीमित कर दी गई है.
सूर्या ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए कोई EIA नहीं किया गया, जो कानूनी रूप से आवश्यक है. उन्होंने उत्तराखंड टनल हादसे का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी खोदाई से पहले सुरक्षा की पूरी जांच जरूरी है.
कोर्ट में मौजूद मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायाधीश CM पूनाचा ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. उन्होंने राज्य की ओर से उपस्थित अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता (AGA) को पेड़ काटने से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से भी EIA पर राय मांगी.
28 अक्टूबर को होगी अलगी सुनवाई
तेजस्वी सूर्या ने पहले इस प्रोजेक्ट को दिनदहाड़े लूट बताया और आरोप लगाया कि यह रियल एस्टेट के हित में चलाया जा रहा है, क्योंकि DPR में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का जिक्र भी है. इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार, 28 अक्टूबर को होगी.
ये भी पढ़ें-
'हमें पता है, RSS की विचारधारा शामिल करेंगे', भाकपा ने पीएम श्री योजना रद्द करने की उठाई मांग
Thursday, October 23, 2025
Imd Forecast Today: यूपी में 5 दिन बाद बढ़ेगी ठंड, बिहार में छठ पर बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड दस्तक दे रही है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से सुबह धुंध देखी जा रही है. दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दक्षिण कर्नाटक, केरल, मणिपुर और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है.
दिल्ली में शुक्रवार (24 अक्टूबर) को आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की-हल्की धुंध या कोहरा दिखाई दे सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी खराब हो गई है और धीमी हवा ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 428 दर्ज की गई, जो सभी निगरानी स्टेशनों में सबसे अधिक है. दिल्ली के अधिकांश अन्य स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जबकि 48 में से केवल 6 स्टेशनों पर यह ‘खराब’ श्रेणी में पाई गई.
यूपी में गिरेगा पारा
उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम साफ और शुष्क बना है. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है. 29 अक्टूबर से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि फिलहाल 28 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा.
आगामी 3-4 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी और विध्य क्षेत्र के कई हिस्सों में 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है. कुल मिलाकर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और सुहावना बना रहेगा. हालांकि महीने के अंत तक दक्षिण और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना से मौसम का मिजाज बदल सकता है.
छठ पूजा में कैसा रहेगा बिहार का मौसम
बिहार में छठ पूजा से पहले से ही मौसम में बदलाव होता दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना जताई गई है. आईएमडी का कहना है कि नहाय-खाय और खरना के दिन मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन संध्या अर्घ्य और सुबह अर्घ्य के समय हल्के बादल और बूंदाबांदी हो सकती है.
आईएमडी के मुताबिक 27 अक्टूबर से बारिश होने के आसार दिख रहे हैं. इस दिन जमुई और भागलपुर में बारिश होने की संभावना है. 28 अक्टूबर को नवादा, जमुई और बांका जिले में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है.
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड के मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का असर नीचे के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा सकता है, जिससे वहां तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आईएमडी के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में आज हल्की बारिश की संभावना है.
दक्षिण भारत में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व और इसके पास स्थित पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. IMD ने बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुप्पुर जिलों के तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई और पास के घाटी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है.
ये भी पढ़ें
79 हजार करोड़ के हथियारों की खरीद को मंजूरी, 2408 'नाग' भी शामिल
Chief Justice of India: देश के अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिख कर मांगा नाम
अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने चीफ जस्टिस बी आर गवई को पत्र लिख कर अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश भेजने के लिए कहा है. चीफ जस्टिस गवई का कार्यकाल 23 नवंबर तक है.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्त होने से 1 महीना पहले अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाती है. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर की प्रक्रिया को निर्धारित करने वाले 'मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर' के तहत केंद्र सरकार औपचारिक रूप से इस पद के लिए उपयुक्त नाम की सिफारिश चीफ जस्टिस से मांगती है. आम तौर पर दूसरे सबसे वरिष्ठ जज को इस पद पर नियुक्त किया जाता है.
इस समय जस्टिस सूर्य कांत, सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे वरिष्ठ जज हैं. ऐसे में यह लगभग तय है कि उनके नाम की ही सिफारिश अगले चीफ जस्टिस के रूप में सरकार को भेजी जाएगी और वह भारतीय न्यायपालिका में सर्वोच्च पद को संभालेंगे. अगर ऐसा होता है तो जस्टिस कांत 24 नवंबर को पद की शपथ लेंगे. उनका कार्यकाल 9 फरवरी, 2027 तक यानी लगभग 15 महीने का होगा.
कैसे होती है चीफ जस्टिस की नियुक्ति?
संविधान के अनुच्छेद 124 (2) के तहत राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति करते हैं. नियम के अनुसार नए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश वर्तमान चीफ जस्टिस भेजते हैं. जब चीफ जस्टिस सेवानिवृत्त होने वाले हों, उससे कुछ पहले केंद्रीय कानून मंत्री उन्हें पत्र भेज कर उनसे इस पद पर नई नियुक्ति के लिए सिफारिश मांगते हैं.
नियमों में ऐसा लिखा है और यह स्थापित परंपरा भी है कि चीफ जस्टिस जिस जज के नाम की सिफारिश भेजते हैं, वह सुप्रीम कोर्ट का वरिष्ठतम जज होता है. यानी चीफ जस्टिस के बाद दूसरे नंबर का जज, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ऐसा ही किया जाए. अगर किसी वजह से वरिष्ठतम जज के इस पद के लिए सक्षम होने में संदेह हो, तो चीफ जस्टिस अपने सहयोगी जजों से चर्चा कर तय करते हैं कि किसका नाम नए चीफ जस्टिस के पद के लिए भेजा जाए.
चीफ जस्टिस के पास से भेजी गई सिफारिश को कानून मंत्री प्रधानमंत्री के पास रखते हैं. प्रधानमंत्री की सहमति के बाद सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी जाती है. वहां से नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी हो जाती है.
ये भी पढ़ें
Imd Forecast Today: यूपी में 5 दिन बाद बढ़ेगी ठंड, बिहार में छठ पर बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, कई लोगों की जान जाने की आशंका
हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर शुक्रवार (24 अक्टूबर) दर्दनाक हादसा हो गया. कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत की आशंका है. हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई. हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है.
I am shocked to learn about the devastating bus fire accident near Chinna Tekur village in Kurnool district. My heartfelt condolences go out to the families of those who have lost their loved ones. Government authorities will extend all possible support to the injured and…
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) October 24, 2025
अपडेट जारी है...
Wednesday, October 22, 2025
कहां भयंकर पड़ रही बर्फ, माइनस में पहुंच गया पारा, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार को लेकर मौसम विभाग ने क्या दिया अलर्ट
देश के तमाम हिस्सों से बारिश का दौर लगभग खत्म हो चुका है. अब मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड होने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में अब वायु प्रदूषण के कारण हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं. बुधवार (22 अक्टूबर) को लगातार तीसरे दिन भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ने का अनुमान जताया है.
यूपी का मौसम
दिवाली के बाद अब यूपी का भी मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अब सुबह धुंध रहेगी. दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी अधिक बदलाव नहीं होगा. दिवाली पर आतिशबाजी की वजह से बुधवार को यूपी में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य से ज्यादा रहा. इसकी वजह से कई जिलों में सुबह और दिन के वक्त धुंध दिख रही है.
मौसम विभाग का कहना है कि 26, 27 और 28 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है, जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी आने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में सुबह स्मॉग दिखाई देगा हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिलेगी. मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में अभी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं.
बिहार में मौसम शुष्क रहेगा
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में भी मौसम शुष्क रहेगा. कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, खासकर 23 और 24 अक्टूबर को. मौसम विभाग का कहना है कि दिन में तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात में थोड़ी ठंड होगी.
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण कई जगहों पर तापमान शून्य डिग्री या उससे नीचे चला गया है. लाहौल और स्पीति जिले के ताबो में सबसे ज़्यादा ठंड रही. यहां का तापमान रात के समय माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मनाली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा, जबकि शिमला और धर्मशाला में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया.
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी
शिमला मौसम कार्यालय ने बताया कि लाहौल और स्पीति जिले के ज्यादातर हिस्सों जैसे कोक्सर, सिस्सू, जिस्पा, गोंडला, तांदी और केलांग में बर्फ गिरी. रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला टॉप जैसे ऊंचे पहाड़ी दर्रों पर भी बर्फबारी हुई है. अटल टनल के उत्तरी पोर्टल पर भी बर्फबारी देखी गई. हालांकि बर्फबारी के बावजूद लाहौल और स्पीति जिले की सभी सड़कें खुली हैं.
मौसम विभाग ने बताया कि मनाली में 12 मिलिमीटर, भरमौर में 11.5 मिमी, केलांग में 6 मिमी, भुंतर में 3.6 मिमी, सेओबाग में 2.4 मिमी, पालमपुर में 2 मिमी, कुकुमसेरी में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री, केलोंग में 1.8 डिग्री और कल्पा में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज गुरुवार (23 अक्टूबर) को कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा. पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है, लेकिन मैदानी इलाके सूखे पड़े हैं. देहरादून सहित कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.
ये भी पढ़ें
लेह हिंसा के बाद LAB और KDA ने पहली बार गृह मंत्रालय से की वार्ता, जानें तीन घंटे की बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा
IAF Fighter Jet: क्या है 1.66 लाख करोड़ का MRFA प्रोजेक्ट? जिसके खौफ से कांप रहा पाकिस्तान, 114 लड़ाकू विमान आएंगे हिंदुस्तान
भारतीय वायुसेना एक ऐसे ऐतिहासिक कदम की तैयारी में है, जो आने वाले दशकों तक देश की सुरक्षा नीति की दिशा तय करेगा. लगभग ₹1.66 लाख करोड़ रुपये की लागत वाला मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट न केवल भारत की वायु शक्ति को आधुनिक बनाएगा, बल्कि यह मेक इन इंडिया मिशन को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा. यह सौदा सिर्फ विमान खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण बनेगा. इसके तहत 114 नए जेट्स भारतीय वायुसेना की स्क्वॉड्रन संख्या को 31 से बढ़ाकर 42 तक पहुंचाने में मदद करेंगे. इससे भारत एक साथ चीन और पाकिस्तान जैसे दो मोर्चों पर प्रभावी जवाब देने में सक्षम होगा.
MRFA प्रोजेक्ट को खास तौर पर टू-फ्रंट वॉर यानी दो दिशाओं से होने वाले संभावित संघर्षों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आने वाले जेट्स 4.5 जनरेशन की तकनीक से लैस होंगे, जो हवा से हवा और हवा से जमीन तक दोनों तरह के मिशनों में सक्षम होंगे. इन विमानों की खासियत यह होगी कि वे न केवल दुश्मन के फाइटर जेट को हवा में ही नष्ट कर सकते हैं, बल्कि सटीक ग्राउंड स्ट्राइक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare) जैसी उन्नत तकनीक में भी दक्ष होंगे. पुरानी स्क्वॉड्रनों से रिटायर हो रहे MiG-21 और Jaguar विमानों की जगह ये नए जेट्स भविष्य की हवाई जरूरतों को पूरा करेंगे.
मेक इन इंडिया के साथ रक्षा आत्मनिर्भरता की उड़ान
यह प्रोजेक्ट भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई दिशा देने वाला है. केंद्र सरकार ने इसे पूरी तरह मेक इन इंडिया पहल से जोड़ने का फैसला किया है. इसका अर्थ है कि अधिकांश जेट्स का निर्माण भारत में ही किया जाएगा. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और निजी रक्षा कंपनियां मिलकर इसका उत्पादन करेंगी. इसके साथ ही इन विमानों को भारतीय मिसाइल सिस्टम जैसे अस्त्र और ब्रह्मोस से लैस किया जाएगा. इस प्रक्रिया से न केवल देश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा, बल्कि रक्षा क्षेत्र में विदेशी तकनीक का हस्तांतरण (Technology Transfer) भी संभव होगा. यह सौदा भारत को एक खरीदार राष्ट्र से निर्माता राष्ट्र में बदलने की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है.
कौन बनेगा भारत का नया आसमानी रक्षक?
भारतीय वायुसेना ने 114 विमानों की खरीद के लिए सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को चुना है. इनमें फ्रांस का रफाल F4, अमेरिका के F/A-18 ब्लॉक III और F-21, स्वीडन का ग्रिपेन E, यूरोप का यूरोफाइटर टाइफून, और रूस के मिग-35 व सुखोई Su-35 शामिल हैं. इन सभी विमानों की अपनी-अपनी तकनीकी ताकतें हैं. उदाहरण के लिए, राफेल F4 अपनी विश्वसनीयता और मेटिओर मिसाइल क्षमता के लिए जाना जाता है, जबकि ग्रिपेन E कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित सेंसर सिस्टम से लैस है. अमेरिका का F-21 विशेष रूप से भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया है और रूस के सुखोई Su-35 अपनी लंबी रेंज और फुर्तीले उड़ान कौशल के लिए प्रसिद्ध है. रक्षा मंत्रालय अगले 12 से 18 महीनों में तकनीकी मूल्यांकन पूरा करेगा, जिसके बाद फाइनल चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: हिमाचल-उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट! दिल्ली का दमघोटू हवा, जानिए देशभर के मौसम का हाल
PM Modi-Trump Phone Call: ट्रंप के झूठ की भारत सरकार ने खोल दी पोल, दुनिया के सामने खोलकर रख दिया सच, जानें क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दिवाली के मौके पर फोन पर बातचीत हुई थी. इस बात की पुष्टि खुद पीएम मोदी ने की थी. हालांकि, इस बातचीत ने भारत-अमेरिका रिश्तों में नई हलचल पैदा कर दी है. इस फोनकॉल से दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और सहयोग के संकेत दिखाई दिए थे. हालांकि अब यह कॉल कूटनीतिक विवाद का कारण बन गई है. भारत सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच भारत-पाकिस्तान को लेकर किसी तरह की बातचीत हुई थी.
भारत के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत में पाकिस्तान पर कोई चर्चा नहीं हुई. यह दूसरा मौका है जब भारत ने ट्रंप के बयानों का सार्वजनिक खंडन किया है. इससे पहले भी भारत ने ट्रंप के उस दावे को नकार दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी ने रूस से तेल आयात बंद करने का आश्वासन दिया है.
ट्रंप के बयान से बढ़ी असहजता
ट्रंप ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2025) को व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उन्होंने मोदी से बात की और भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की. उनके इस बयान के बाद भारतीय कूटनीतिक हलकों में असहजता फैल गई. भारत ने साफ तौर मना कर दिया कि ट्रंप के साथ पीएम मोदी की पाकिस्तान से संबंधित किसी भी तरह की बात नहीं हुई है. भारत ने पहले भी ये कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए युद्ध विराम में अमेरिका ने किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया था. हालांकि,डोनाल्ड ट्रंप अलग-अलग मौकों पर जिक्र किया हैं कि भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम में अमेरिकी की भूमिका थी. इसके बावजूद भारत हमेशा यह कहता रहा है कि वह कश्मीर और खासकर पाकिस्तान से जुड़े मामले में कभी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार नहीं करता है.
मोदी का आसियान शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह के अंत में मलेशिया में होने वाले आसियान/पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में वर्चुअली संबोधन देने पर विचार कर रहे हैं. यह फैसला संभवतः बिहार विधानसभा चुनावों पर फोकस बनाए रखने के लिए लिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो इससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि ट्रंप और मोदी की आमने-सामने मुलाकात निकट भविष्य में नहीं होगी. ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि वह मलेशिया में होने वाले इस सम्मेलन में शामिल होंगे. हालांकि, यह भी रिपोर्ट है कि ट्रंप अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में नहीं जाएंगे, जहां मोदी की उपस्थिति तय है.
रिश्तों में तनाव के कारण
भारत और अमेरिका के संबंध पिछले कुछ महीनों में लगातार तनाव और अविश्वास के दौर से गुजर रहे हैं. जहां एक ओर दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता लंबित है, वहीं ट्रंप के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयानों ने राजनयिक असहमति को और गहरा कर दिया है. इससे पहले जून में भी प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के व्हाइट हाउस आने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था. यह कदम उस समय काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि उसी अवधि में अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का भी स्वागत किया था. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का आसियान शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल न होना सिर्फ विदेश नीति का मसला नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों से है. प्रधानमंत्री की व्यस्तता घरेलू चुनावों को लेकर है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फोकस बिहार में संगठन को मजबूत करने पर है.”
ये भी पढ़ें: 'इजरायल अपनी सुरक्षा खुद करेगा, हम अमेरिका के गुलाम नहीं...', जेडी वेंस से मिलने के बाद क्यों भड़के नेतन्याहू
Tuesday, October 21, 2025
India-US Relations: 'हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद...', ट्रंप ने फोन कर दी दिवाली की शुभकामनाएं तो PM मोदी बोले- Thank You
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है. पीएम ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें.
ट्रंप ने बुधवार (22 अक्टूबर 2025) को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में बताया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार से जुड़ी कई अहम बातों पर चर्चा हुई है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार व्यक्ति हैं और समय के साथ मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही और हमने मुख्य रूप से व्यापार पर चर्चा की.
Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms.@realDonaldTrump @POTUS
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2025
रूसी तेल खरीद को लेकर फिर किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीद को लेकर फिर दावा किया है कि पीएम मोदी ने उन्हें बताया है कि वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे. वह पहले भी कई बार ऐसे दावे कर चुके हैं. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर बात नहीं हुई है.
भारतीय-अमेरिकी नागरिकों को शुभकामनाएं
ट्रंप ने दिवाली के अवसर पर सभी भारतीय-अमेरिकी नागरिकों और विश्वभर में त्योहार मना रहे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. वॉशिंगटन से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि आज मैं उन सभी अमेरिकियों को शुभकामनाएं देता हूं जो दिवाली, रोशनी का त्योहार मना रहे हैं.” ट्रंप ने इस अवसर को एक गहरा आध्यात्मिक संदेश बताया. उन्होंने कहा कि दिवाली सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि रोशनी की अंधकार पर जीत और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है. दिवाली हमें यह याद दिलाती है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है.
ये बी पढ़ें: ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, कहा- ट्रेड पर हुई चर्चा; रूसी तेल खरीद पर फिर किया बड़ा दावा
'छोटे कपड़ों की वजह से...', महिलाओं को लेकर जाकिर नाइक ने उगला जहर, यौन उत्पीड़न को लेकर दिया विवादित बयान
विवादों में रहने वाले इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक कई बार महिलाओं को लेकर जहर उगल चुके हैं. अब फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर उनके कपड़ों को जिम्मेदार ठहराते नजर आ रहे हैं. जाकिर नाइक ने कहा कि अगर महिलाएं कुरान की ड्रेस कोड का पालन नहीं करती हैं और उनके साथ अपराध होता है तो, वे खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं.
अपडेट जारी है...
मथुरा के पास मालगाड़ी डिरेल, कई डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-मुंबई रूट पर यातायात ठप, कई ट्रेनें रद्द
उत्तर प्रदेश में मथुरा के निकट मंगलवार रात (21 अक्टूबर) एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बेपटरी हुए डिब्बों में माल लदा था. अधिकारियों ने बताया कि आगरा रेल मंडल के मथुरा-पलवल खंड के अंतर्गत आने वाले वृंदावन रोड स्टेशन और आझई स्टेशन के बीच रात 8:24 बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिससे डाउन मेन लाइन, अप मेन लाइन और तीसरी लाइन बाधित हुई है. ट्रेन के चालक दल के किसी भी सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन अवरोधों से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोटा मार्ग पर विभिन्न ट्रेन की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ेगा.’’
मालगाड़ी के अवपथन के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल पर मथुरा-पलवल रेलखंड के वृन्दावन रोड-अझई के मध्य मालगाड़ी के अवपथन के कारण निम्नलिखित रेलसेवाए प्रभावित रहेगी.
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 12415, इन्दौर - नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को इन्दौर से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-जयपुर-रेवाड़ी-नई दिल्ली होकर संचालित होगी.
2. गाड़ी संख्या 12475, हापा - श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को हापा से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-जयपुर-रेवाड़ी-नई दिल्ली होकर संचालित होगी.
3. गाड़ी संख्या 12486, श्रीगंगानगर - नान्देड रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली- रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
4. गाड़ी संख्या 12472 , श्री माता वैष्णो देवी कटरा- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली- रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
5. गाड़ी संख्या 20156, नई दिल्ली - डॉ. अंबेडकर नगर रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को नई दिल्ली से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
6. गाड़ी संख्या 12172 , हरिद्वार - मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को हरिद्वार से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
7. गाड़ी संख्या 22408, हज़रत निज़ामुद्दीन- अम्बिकापुर रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली- रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
8. गाड़ी संख्या 12416, नई दिल्ली - इन्दौर रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को नई दिल्ली से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल पर मथुरा-पलवल रेलखंड के वृन्दावन रोड-अझई के मध्य मालगाड़ी के अवपथन के कारण निम्नलिखित रेलसेवाए प्रभावित रहेगी.
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 51973 , मथुरा - जयपुर रेलसेवा दिनांक 22.10.25 को रद्द रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 51974 , जयपुर - मथुरा रेलसेवा दिनांक 22.10.25 को रद्द रहेगी.
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 12909, बान्द्रा टर्मिनस - हज़रत निज़ामुद्दीन रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-चन्देरिया-अजमेर-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी-दिल्ली होकर संचालित होगी.
2. गाड़ी संख्या 12903, बान्द्रा टर्मिनस – अमृतसर रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-चन्देरिया-अजमेर-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी-दिल्ली होकर संचालित होगी.
3. गाड़ी संख्या 12449, मडगाँव – चंडीगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को मडगाँव से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-चन्देरिया-अजमेर-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी-दिल्ली होकर संचालित होगी.
4. गाड़ी संख्या 12904, अमृतसर – बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 21.10.25 को अमृतसर से प्रस्थान है वह परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-नई दिल्ली-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी.
5. गाड़ी संख्या 12432, हज़रत निज़ामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेन्ट्रल रेलसेवा जो दिनांक 22.10.25 को हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-जयपुर-सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी.
ये भी पढ़ें-
India-US Relations: 'हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद...', ट्रंप ने फोन कर दी दिवाली की शुभकामनाएं तो PM मोदी बोले- Thank You
Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...
Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...
अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...