Monday, September 22, 2025

'लॉरेंस बिश्नोई गद्दार, 9 दिन का व्रत...' विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा का पलटवार, सलमान का भी लिया नाम

<p style="text-align: justify;">विदेश में अपने ठिकाने से एक्टिव गैंगस्टर रोहित गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई पर फिर हमला बोला है. रोहित ने लॉरेंस को 'गद्दार' करार दिया और उन पर गंभीर आरोप लगाए. रोहित गोदारा ने मीडिया को बताया कि लॉरेंस को सनातन धर्म का कोई ज्ञान नहीं है और यह केवल 9 दिन का व्रत करने से पहले सुर्खियां बटोरता है.</p> <p style="text-align: justify;">इसके अलावा रोहित ने लॉरेंस और अमेरिकन एजेंसी के बीच कथित सांठ-गांठ का भी खुलासा किया. उनके अनुसार, लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल को बचाने के लिए अमेरिकी एजेंसी से हाथ मिलाया और अब देश की खुफिया जानकारी उन्हें प्रदान करता है. रोहित ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लॉरेंस का दावा है कि वह फेम पाने के लिए सलमान को मारना चाहता है.</p> <p style="text-align: justify;"><strong>खबर में अपडेट जारी है..</strong></p>

No comments:

Post a Comment