Tuesday, September 30, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में हुए भर्ती, बेंगलुरु में चल रहा इलाज, जानें ताजा अपडेट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ गई है. उन्हें बुधवार (1 अक्तूबर) को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर स्थिति पर नजर रख रहे हैं. खरगे का फुल हेल्थ चेकअप होगा और इसके बाद ही पूरी जानकारी का पता चल पाएगा.
अपडेट जारी है...
बिहार विधानसभा चुनाव का ये ताजा सर्वे उड़ा देगा BJP और नीतीश की नींद, सच हुए आंकड़े तो पलट जाएगा गेम
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच अब सर्वे भी सामने आने लगे हैं. लोकपोल के एक मेगा सर्वे में इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन पिछड़ता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक इस बार एनडीए 105-114 सीटों के बीच सिकुड़ सकता है तो वहीं दूसरी ओर तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 118-126 सीटें मिलने का अनुमान है. यानि कि इंडिया ब्लॉक सरकार बनाने के करीब है. सर्वे में अन्य को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.
एनडीए और इंडिया ब्लॉक में कांटे की टक्कर
लोकपोल के मेगा सर्वे के मुताबिक वोट परसेंटेज की बात करें तो एनडीए को 38 से 41 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है, जबकि एक बार फिर से इसमें भी इंडिया ब्लॉक बाजी मारता नजर आ रहा है. महा गठबंधन को 39 से 42 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. वहीं, अन्य को 12 फीसदी से 16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की दरकार
बता दें कि 243 सीटों वाले बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की दरकार है. लोकपोल के मेगा सर्वे की मानें तो इस बार साफ है कि बिहार में महागठबंधन का पलड़ा भारी है और वो सरकार बनाते दिख रहे हैं. हालांकि सीटों की संख्या हो या वोट प्रतिशत के आंकडे़, दोनों ही जगह एनडीए और इंडिया ब्लॉक में कांटे की टक्कर नजर आ रही है. मतलब साफ है कि 2-4 सीटों के हेरफेर से महा गठबंधन इस बार सत्ता में आ सकता है या फिर एनडीए फिर से वापसी कर सकता है.
राजद और जदयू के बीच मुख्य मुकाबला
बिहार में इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी चुनाव लड़ रही है. हालांकि कई सर्वे में जन सुराज को फाइट में बताया गया है, लेकिन लोकपोल के इस मेगा सर्वे में जन सुराज कोई बड़ी टक्कर नहीं देती दिख रही है. मतलब साफ है कि हर बार की तरह इस बार भी बिहार में मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच ही देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें
'दुबई के शेख को पार्टनर...', लड़कियों को गंदे-गंदे मैसेज करता था स्वामी चैतन्यानंद, व्हाट्सऐप चैट से हैरान करने वाले खुलासे
ओवैसी होते प्रधानमंत्री तो पहलगाम अटैक के बाद क्या होता एक्शन? AIMIM चीफ ने दिया चौंकाने वाला जवाब
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (30 सितंबर) को कहा कि वह कल्पना में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर नहीं सोचते. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों और वास्तविक स्थिति पर ध्यान देना पसंद करते हैं. ओवैसी ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं इन चीज़ों के बारे में सपना देखने में दिलचस्पी नहीं रखता. मैं हकीकत पर ध्यान देता हूँ और अपनी सीमाओं को समझता हूँ. मेरा मकसद सिर्फ प्रधानमंत्री बनना या मंत्री बनना नहीं है.”
पाहलगाम आतंकवादी हमले पर क्या बोले ओवैसी?
उन्होंने कहा कि पाहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का मौका गंवा दिया. उन्होंने पूछा कि क्यों सेना की कार्रवाई रोक दी गई, जबकि पूरे देश में पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारियां थी.
ओवैसी ने बताया कि उस समय युद्ध जैसी स्थिति थी क्योंकि पाकिस्तान से ड्रोन पश्चिमी सीमा पर उड़ रहे थे, गुजरात से लेकर कश्मीर तक. उन्होंने कहा, “पूरा देश पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार था, लेकिन सरकार ने कार्रवाई रोक दी. ऐसे मौके फिर नहीं आते, लेकिन सरकार ने यह अवसर गंवा दिया.”
संसद में पीओके पर चर्चा करने की बात का जिक्र
उन्होंने संसद में पीओके पर चर्चा करने की बात का भी ज़िक्र किया और कहा कि वास्तविक कार्रवाई में अवसर खो गया. अधिकारिक तौर पर भारत कहता है कि ऑपरेशन सिंदूर को केवल रोक दिया गया था, बंद नहीं किया गया. इस ऑपरेशन के तहत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद सेना ने आतंकियों के ठिकानों और हवाईअड्डों पर हवाई हमले किए थे.
ओवैसी ने हाल ही में संपन्न एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के पाकिस्तान के प्रति रुख की भी आलोचना की. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि AIMIM महाराष्ट्र में आने वाले स्थानीय चुनावों में भाग लेगी.
ये भी पढ़ें-
भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ट्रंप से क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया बड़ा खुलासा
'दुबई के शेख को पार्टनर...', लड़कियों को करता था गंदे-गंदे मैसेज, स्वामी चैतन्यानंद की व्हाट्सएप चैट से हुए हैरान करने वाले खुलासे
छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती अब पूरी तरह से कानून के पंजे में फंस चुका है. चैतन्यानंद के मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि वह चोरी-चोरी छात्राओं की तस्वीरें खींचता था. इतना ही नहीं वह व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील बातें करता था. चैतन्यानंद की चैट से दुबई के एक शेख को लेकर भी जानकारी मिली है.
'एनडीटीवी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक चैतन्यानंद छात्राओं को टारगेट करता था. वह व्हाट्सऐप के जरिए गंदे ऑफर देता था. चैतन्यानंद ने एक छात्राओं को गुड मॉर्निंग और गुड इवनिंग के मैसेज भेजने के साथ बेबी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता था.
चैतन्यानंद ने एक छात्रा को मैसेज किया -
चैतन्यानंद - दुबई के एक शेख को पार्टनर की जरूरत है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?
पीड़ित छात्रा - कोई नहीं है.
चैतन्यानंद - ये कैसे संभव हो सकता है?
पीड़ित छात्रा - मुझे नहीं पता.
चैतन्यानंद - कोई क्लासमेट या जूनियर?
चैतन्यानंद ने एक अन्य छात्रा को कई बार परेशान किया. उसने मैसेज में लिखा -
बेबी (शाम 7.49 बजे)
गुड मॉर्निंग बेबी (सुबह 12.40 बजे)
मुझसे क्यों गुस्सा हो? (सुबह 12.41 बजे)
महिलाओं की चोरी से फोटो क्लिक करता था चैतन्यानंद
चैतन्यानंद सरस्वती ने महिलाओं व कर्मचारियों की चोरी से तस्वीरें खींचीं थीं और सीसीटीवी निगरानी ऐप के जरिए छात्राओं की जासूसी भी की थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार (30 सितंबर) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सरस्वती का सामना उनकी तीन महिला सहयोगियों से भी कराया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, ये तीनों बहनें हैं और इन्होंने छात्राओं को कथित तौर पर धमकाया और उन्हें अश्लील संदेशों को डिलीट करने के लिए मजबूर किया. इन तीन महिलाओं में से एक संस्थान की डीन और दो अन्य वार्डन थीं.
Monday, September 29, 2025
अक्टूबर में सताएगी मई-जून वाली गर्मी, उससे पहले होगी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम अपडेट जानें
मानसून की विदाई के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी सताने लगी है. राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गुजरात के कुछ इलाकों, महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश होने का अनुमान है.
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. आज मंगलवार (30 सितंबर) और 1 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक जा सकता है.
उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कई जिलों में अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा के मौके पर बारिश होने की संभावना है, लेकिन हल्की-फुल्की ही बारिश होगी. मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत 35 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होगी.
अक्टूबर में भी रहेगी गर्मी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर महीने की शुरुआत भी प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ होगी. अक्टूबर में भी बारिश होने की संभावना कम है, जिस मौसम में हल्की गुलाबी ठंड देखी जाती थी, उस महीने में मई-जून वाली गर्मी देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, सीतापुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, बस्ती और अयोध्या में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बिहार में आज बारिश के आसार नहीं
बिहार में पिछले एक सप्ताह से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. हालांकि अगले 2 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है. आईएमडी के मुताबिक, राज्य में 1 से 4 अक्टूबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि 3-4 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
पहाड़ों में मौसम ने ली करवट
उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा. हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ सकती है. तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा. उत्तराखंड ने इस साल बारिश-बादल फटने के कारण भीषण तबाही का सामना किया है. हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. 4 और 5 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ साथ बारिश और बिजली गिरने भी संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें
'बातचीत के लिए किसी भी समय तैयार...', लेह एपेक्स बॉडी ने की सामान्य स्थिति की मांग तो गृह मंत्रालय ने दिया जवाब
Sunday, September 28, 2025
Ind Vs Pak: एशिया कप में हार पर पाकिस्तान को मिलेगी रकम? प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया इसका क्या करेगा PAK
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा और इसी के साथ भारतीय टीम नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप बनी है. भारत की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विदेश मंत्री से लेकर सीएम योगी तक ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी है. वहीं दूसरी ओर शिवसेना (UBT) गुट से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गंभीर सवाल उठाए हैं.
प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार (29 सितंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारत-पाक मैच को लेकर कहा कि बस याद दिला दूं कि टीम बीसीसीआई ने मैच जीत लिया है, लेकिन एशिया कप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को रेवेन्यू मिला है, जिससे पाकिस्तान मुरीदके जैसे अपने आतंकी ठिकानों को फिर से खड़ा करने में कामयाब होगा. इस उत्साह के बीच बस एक गंभीर चेतावनी.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की जीत पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई. नया भारत कमाल कर रहा है.
Just a reminder that Team BCCI has won the match but Pakistan Cricket Board has got the revenue from the Asia Cup. Which Pakistan will ensure heads towards rebuilding their terror camps like Muridke.
Just a sobering reminder amongst the ‘euphoria’.
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 29, 2025
'भारत की समस्या क्रिकेट की पिच नहीं, बल्कि आतंकवाद की पिच है'
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत की समस्या क्रिकेट की पिच नहीं, बल्कि आतंकवाद की पिच है, जिसपर वे खेलते हैं, जिससे मेरे देश को नुकसान पहुंचता है और हर भारतीय को यह बात याद रखनी चाहिए.
BCCI ने की नकद इनाम की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप की विजेता टीम के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है. BCCI ने बताया कि सहायक स्टाफ और टीम को इस खिताबी जीत के लिए 21 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी. टीम इंडिया ने जीत के बाद ट्रॉफी नहीं उठाई. भारत ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था, जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया.
ये भी पढ़ें
IND vs PAK: एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 'पीटा', पीएम मोदी से राष्ट्रपति तक, राजनेताओं ने क्या कहा?
IND vs PAK: एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 'पीटा', पीएम मोदी से राष्ट्रपति तक, राजनेताओं ने क्या कहा?
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पीटा. भारतीय टीम ने नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की है. इस बार भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे. भारत की इस जीत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.
भारत की इस जीत पर राष्ट्रपति के हवाले से पोस्ट कर लिखा गया कि एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई. टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा, जिससे खेल में उनका दबदबा कायम रहा. मैं कामना करती हूं कि टीम इंडिया भविष्य में भी इसी तरह अपना परचम लहराए.
#OperationSindoor on the games field.
Outcome is the same - India wins!
Congrats to our cricketers.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
'भारत को जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो'
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि खेल के मैदान पर #ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही भारत जीत गया. हमारे क्रिकेटरों को बधाई. गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा एक अद्भुत जीत. हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी. उन्होंने आगे कहा कि भारत को जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो.
'मैदान' कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी...
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन!
जय हिंद 🇮🇳
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 28, 2025
'क्या सर्जिकल स्ट्राइक है'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई. नया भारत कमाल कर रहा है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैदान कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी. भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन. जय हिंद.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक है. टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.
ये भी पढ़ें
यूपी-बिहार को झुलसा रही गर्मी, दिल्ली में भयंकर हुआ पारा, जानें कब होगी बारिश? जानें 1 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार को झुलसा रही गर्मी, दिल्ली में भयंकर हुआ पारा, जानें कब होगी बारिश? जानें 1 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
मानसून की वापसी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज सोमवार (29 सितंबर, 2025) को बादल छाए रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक रह सकता है.
यूपी में कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी में अगले 2-3 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दशहरे के मौके पर बारिश के आसार है, लेकिन बारिश हल्की होगी. सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ ही नजर आएगा. सोमवार को वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बांदा, लखीमपुर खीरी,आगरा और मथुरा में धूप खिली रहेगी, जिस कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होंगे.
प्रदेश की राजनधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके अलावा सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव और बाराबंकी में भी इतना ही तापमान रहने की उम्मीद है.
बिहार में 1 अक्टूबर को बारिश के आसार
बिहार में भी उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान है. मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 अक्टूबर के बीच बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि 3-4 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के आसार हैं.
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लगातार बारिश का अनुमान है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई, पालघर, ठाणे, पुणे, नाशिक और मराठवाड़ा में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आज मुंबई सहित उत्तर कोकण में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
पहाड़ों में शुष्क हुआ मौसम
पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में आज ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा, कहीं-कहीं आंशिक बादल रहेंगे. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ सकती है. हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते ज्यादातर मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
4 अक्तूबर को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. किन्नौर और लाहुल-स्पीति में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा.
ये भी पढ़ें
करूर रैली भगदड़: '500 नहीं, सड़क पर थे 100 पुलिसकर्मी...', अन्नामलाई ने पुलिस और सरकार पर साधा निशाना
Saturday, September 27, 2025
10 हजार की उम्मीद, 27 हजार लोग पहुंचे, एक्टर विजय 4.30 घंटे लेट... तमिलनाडु के करूर में क्यों मची भगदड़?
तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को अभिनेता और राजनीतिक नेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ में कम से कम 39 लोग मारे गए, जिनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. करूर चेन्नई से लगभग 400 किलोमीटर दूर है.
पुलिस ने घटना को लेकर दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि आयोजकों ने लगभग 10,000 लोगों के लिए मैदान मांगा था, लेकिन लगभग 27,000 लोग रैली में शामिल हुए. डीजीपी (इन-चार्ज), जी. वेंकटरमण, ने ANI को बताया कि TVK की पिछली रैलियों में भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती थी, लेकिन इस बार अनुमान से कहीं ज्यादा लोग आए.
दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली थी रैली
रैली दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली थी, लेकिन भीड़ सुबह 11 बजे से ही जमा होने लगी थी. डीजीपी ने कहा, “जब विजय शाम 7:40 बजे पहुंचे, तब तक भीड़ कई घंटे से इंतजार कर रही थी और उनके पास पर्याप्त भोजन और पानी नहीं था. यही स्थिति थी.”
पुलिस ने रैली में 500 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया था. डीजीपी ने बताया कि विजय ने पुलिस के काम की सराहना की, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी की भी है, क्योंकि यह जरूरी नहीं कि पुलिस की संख्या भीड़ के बराबर हो.
भारी भीड़ में भगदड़
विजय ने अपने अभियान वाहन पर भाषण शुरू किया, तभी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. लोग बेहोश होने लगे और कई गिर पड़े. कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए. विजय ने अपने भाषण को बीच में रोक दिया, घायलों को पानी की बोतलें दीं और पुलिस से मदद की अपील की.
राज्य सरकार ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अब तक 39 लोग मारे गए, जिनमें 13 पुरुष, 17 महिलाएं, 4 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं. इसके अलावा 51 लोग, जिनमें 26 पुरुष और 25 महिलाएं, गहन चिकित्सा में इलाज करा रहे हैं.
सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. राहत और चिकित्सा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मंत्री मा. सुब्रमणियन को नियुक्त किया गया है.
विजय ने क्या कहा?
डीजीपी वेंकटरमण ने कहा कि हादसे के सटीक कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे. इसके लिए एक वन-मैन कमीशन बनाया गया है. विजय ने सोशल मीडिया पर लिखा: “मेरा दिल टूट गया है. मैं अत्यधिक दर्द और शोक में हूं. करूर में अपने भाइयों और बहनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
ये भी पढ़ें-
TVK Vijay Rally Stampede Live: 'इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ', करूर भगदड़ पर छलका CM स्टालिन का दर्द; पुलिस ने दर्ज की FIR
Vijay Rally Stampede: 'भीड़ कंट्रोल करने के लिए कुछ नहीं किया गया', करूर भगदड़ के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया?
तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की घटना को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया जा सका. नंद कुमार ने कहा कि हम खुद वहां थे. उन्होंने (विजय) ने कहा था कि वह सुबह 11 बजे तक करूर पहुंच जाएंगे और सभी को इसकी सूचना दे दी गई थी. ऐसे में जब वो आए तो बहुत देर हो चुकी थी. शनिवार को तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता विजय की रैली में 39 लोगों की जान चली गई.
हर कोई स्टार को देखना चाहता था: प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि गलती किसकी है. लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह समय पर पहुंचेंगे. कई लोग बच्चों के साथ थे और भूखे भी थे क्योंकि हर कोई अपने स्टार को देखने के लिए उत्साहित था. यह बेहद दुखद है. कुमार ने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजनों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई जानी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि अगर उचित सुरक्षा उपाय भी किए गए हों तो भी अगर उम्मीद से दस-पंद्रह गुना ज़्यादा लोग आ जाएं तो कोई क्या कर सकता है? यह एक गंभीर चूक थी. ऐसे आयोजनों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई जानी चाहिए. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तमिलनाडु सरकार प्रभावित लोगों को उचित सहायता प्रदान करे.
'एम्बुलेंस अंदर नहीं जा पा रही थी'
एक और चश्मदीद, सूर्या ने बताया कि एम्बुलेंस अंदर नहीं जा पा रही थी. लोगों के खड़े होने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं थी. लोगों को बाहर निकालने में बहुत लंबा समय लगा. इसके अलावा पीड़ितों में से एक के रिश्तेदार ज़ाकिर ने एएनआई को बताया कि विजय को सुबह 9 बजे आना था, लेकिन वो उस समय नहीं आए. इस वजह से वहां भारी भीड़ थी. खासकर थिरुकोइलुरे के पास, युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ थी. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को साथ नहीं लाना चाहिए. ये हालात देख पाना बहुत कठिन और दर्दनाक भी है.
ये भी पढ़ें
Karur Stampede: 'करूर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद...', एक्टर विजय की रैली में भगदड़ पर PM मोदी ने जताया शोक
Karur Stampede: 'करूर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद...', एक्टर विजय की रैली में भगदड़ पर PM मोदी ने जताया शोक
तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार (27 सितंबर 2025) को अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय की जनसभा के दौरान अफरा-तफरी मच गई. कार्यक्रम स्थल पर जुटी भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई. इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
रैली के दौरान कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. सूत्रों के अनुसार, स्थल पर भीड़ अत्यधिक होने के कारण हालात बिगड़ गए और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने X पर लिखा कि तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिएक्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करूर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ में हुई दुखद मौत से बहुत दुखी हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. शाह ने तमिलनाडु सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.
Deeply pained by the tragic loss of lives in a stampede in Karur, Tamil Nadu. My heartfelt condolences to the families of the deceased. I pray to the Almighty to give them the strength to bear this grief and for the speedy recovery of the injured.
— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2025
अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी की प्रतिक्रिया
अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि करूर में आयोजित टीवीके की प्रचार सभा के दौरान भीड़ की अराजकता के कारण लोगों की मौत और कई अन्य के अस्पताल में इलाज कराने की खबर चौंकाने वाली और दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. पलानीस्वामी ने पूर्व मंत्री एमआर विजयभास्कर को अस्पताल जाकर घायलों की मदद करने का निर्देश भी दिया.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु भगदड़ः TVK ने विजय की रैली के लिए SP को लिखा था पत्र, जानें कितने लोगों की मांगी थी परमीशन
TVK Rally Stampede: 'भविष्य में ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए', करूर भगदड़ पर बोले CM स्टालिन, मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान
तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए. तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) के नेता और एक्टर विजय ने करूर में एक रैली का आयोजन किया था, जहां रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एमके स्टालिन ने बताया कि फिलहाल 51 लोगों का ICU में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं भारी मन से उन लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है. मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे घटना की जांच
मामले की जांच को लेकर सीएम स्टालिन ने कहा कि मैंने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है. जांच आयोग के जरिए सच्चाई सामने आएगी. मैं राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता. जांच आयोग के जरिए सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी.
स्टालिन ने खुद बताया, घटना के वक्त कहां थे
सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि मैं गहरे दुख के साथ यहां खड़ा हूं. मैं करूर में हुई भीषण दुर्घटना का वर्णन कर पाने में असमर्थ हूं. कल शाम करीब 7:45 बजे जब मैं चेन्नई में अधिकारियों से बात कर रहा था, मुझे खबर मिली कि करूर में ऐसी एक घटना हुई है. सूचना मिलते ही मैंने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को फोन किया और उनसे पूछताछ करने को कहा और उन्हें अस्पताल जाने का निर्देश दिया. जब मैंने मृतकों की संख्या के बारे में खबर सुनी तो मैंने आस-पास के मंत्रियों को करूर जाने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें
तमिलनाडु भगदड़ः TVK ने विजय की रैली के लिए SP को लिखा था पत्र, जानें कितने लोगों की मांगी थी परमीशन
TVK Vijay Rally Stampede Live: एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंचा, CM स्टालिन बोले- जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
तमिल फिल्म स्टार और TVK (तमिझग विदुथलाई काच्ची) पार्टी के प्रमुख विजय की करूर में शनिवार (27 सितंबर) को आयोजित एक रैली में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. कई घायलों का इलाज 46 निजी अस्पतालों और कुछ का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है.
तमिलनाडु सीएम ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा घायलों को भी उचित सहायता दी जाएगी.
सीएम एमके स्टालिन ने तुरंत आपात बैठक कर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए. उन्होंने करूर में अधिक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भेजने का निर्देश दिया. सलेम और नमक्कल से मेडिकल टीमें रवाना की गई हैं, जबकि त्रिची और सलेम से 40 से ज्यादा डॉक्टर पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं.
इस हादसे की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज अरुणा जगदीशन करेंगे. आयोग इस हादसे की असली वजह और लापरवाही की जांच करेगा.
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली. इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से हादसे की पूरी रिपोर्ट मांगी है.
रैली में हुई इस दुखद घटना पर विजय ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “मेरा दिल टूट गया है. मैं बेहद दर्द और पीड़ा में हूं. यह शब्दों में बयान करना मुश्किल है कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ. मैं मृतकों के परिवारों को अपनी संवेदना और सांत्वना देता हूँ. साथ ही, घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”
इस हादसे ने न सिर्फ तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि पूरे राज्य में लोगों को झकझोर कर रख दिया है. विपक्षी दलों ने भीड़ प्रबंधन को लेकर सरकार और आयोजकों पर सवाल उठाए हैं.
Friday, September 26, 2025
Swami Chaitanyananda: FIR के बाद स्वामी चैतन्यानंद ने निकाले 50 लाख रुपये, दिल्ली पुलिस का एक्शन, 18 बैंक खातों के करोड़ों रुपये किए फ्रीज
दिल्ली के एक इंस्टीटयूट में 17 लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने से लेकर अपनी लग्जरी कारों के लिए फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने तक, स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ आरोपों की लिस्ट काफी लंबी है.
चैतन्यानंद को डॉ. पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है. जब से चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, तब से चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. कैसे चैतन्यानंद ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाली छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया और उन पर निगरानी की. विरोध करने की हिम्मत करने पर उन्हें फेल करने की धमकी तक दे डाली.
अलग-अलग नामों से खुलवाए थे बैंक अकाउंट
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'बाबा' के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच, अधिकारियों को पता चला है कि चैतन्यानंद ने बैंक खाते चलाने के लिए कथित तौर पर अलग-अलग नामों और जानकारियों का भी इस्तेमाल किया. जांचकर्ताओं ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद बाबा ने 50 लाख रुपये से अधिक की निकासी की.
कब दर्ज हुई थी एफआईआर?
निजी प्रबंधन संस्थान के प्रशासन ने कहा कि 30 से अधिक छात्राओं के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान, कई ने बाबा के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकियां देने के आरोप लगाए, जिसके बाद 4 अगस्त को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
चैतन्यानंद ने दायर की थी अग्रिम जमानत याचिका
फरार चैतन्यानंद की ओर से भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी. दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को उनके खिलाफ दर्ज कथित वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में ज़मानत याचिका खारिज कर दी. स्वयंभू बाबा के खिलाफ जांच के दौरान पाया गया कि उन्होंने अलग-अलग दस्तावेज़ जमा करके कथित तौर पर 2 अलग-अलग नामों से बैंक खाता खुलवाया.
पुलिस ने आगे कहा कि केस दर्ज होने के बाद से लगभग 50-55 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं. दिल्ली पुलिस ने स्वयंभू बाबा से जुड़े 18 बैंक खातों और 28 फिक्स डिपॉजिट से लगभग 8 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें
मिग-21 ने भरी आखिरी उड़ान, राजनाथ सिंह बोले- 'ये भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों का एक प्रमाण'
Thursday, September 25, 2025
Bihar Assembly Elections 2025: 'ये लोग मोदी के सामने नाचने को भी तैयार', बिहार में गरजे ओवैसी, मु्सलमानों से क्या बोले?
बिहार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सीमांचल न्याय यात्रा जारी है. एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को भेभड़ा चौक, जोकीहाट में जनसभा की. इस दौरान ओवैसी अपने अंदाज में जमकर गरजे. उन्होंने कहा कि आपने अपने वोट से सीमांचल में मुसलमानों की लीडरशिप पैदा की. इसलिए पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को तकलीफ होने लगी. उन्होंने आगे कहा कि ये कौन लोग हैं, जिन्होंने 60 सालों से आपके जज्बात को दबाकर रखा था.
'मजलिस के 4 विधायकों को खरीदा गया'
ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबके लीडर बन गए, लेकिन तुम्हारे लीडर कहां है, मुस्लिमों का नेता कोई बने तो सबको तकलीफ होती है. उन्होंने आगे कहा कि आखिर क्या हुआ कि इन्होंने अपने वोट के जरिए अपने नेताओं को कामयाब कर दिया, इसलिए मजलिस के 4 विधायकों को खरीदा गया.
'तुम्हारा वोट ही तुम्हारे मुकद्दर के फैसले करेगा'
एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि अब हमारे पास दोबारा मौका आया है, इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि जब मतदान होगा तो जिसने आपको धोखा दिया, जिसने आपके जज्बात का मजाक उड़ाया, जिसने नौजवानों के भविष्य को अंधेरे में डालने का काम किया है. इसलिए मैं फिर से आपसे कह रहा हूं कि आप पतंग छाप पर बटन दबाकर सीमांचल के लिए एक नई राह बनाइए. उन्होंने आगे कहा कि तुम्हारा वोट ही तुम्हारे मुकद्दर के फैसले करेगा.
'ये लोग मोदी के सामने नाचने को भी तैयार हो जाएंगे'
एआईएमआईएम से जीतकर विधायक बनने के बाद पाला बदलने वाले नेताओं पर ओवैसी ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारे जाने के बाद ये लोग आएंगे और आपको बहकाने का काम करेंगे. ओवैसी ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि तुम मेरी तरह बात नहीं कर सकते, क्योंकि तुम गूंगे हो. तुम्हें गरीबों की तकलीफ नहीं दिखती, तुम अंधे हो. कल को ये लोग मोदी के सामने नाचने को भी तैयार हो जाएंगे. खुद को नीलाम करने में भी पीछे नहीं रहेंगे.
ये भी पढ़ें
Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में टेंपरेचर का टॉर्चर, यूपी-बिहार में बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
'कर्नाटक में जातिगत सर्वेक्षण की आड़ में हो रही जनगणना', केंद्र की दलीलों पर हाई कोर्ट ने कहा- फिर भी हमें सही नहीं लगता कि...
कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को जाति-आधारित सर्वेक्षण के नाम से राज्य में हो रहे प्रचलित सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. केंद्र सरकार ने कर्नाटक हाईकोर्ट में दलील दी थी कि यह सर्वे की आड़ में की जा रही जनगणना है और यह उसके अधिकार क्षेत्र में दखल है.
कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और जस्टिस सी. एम. जोशी की खंडपीठ ने सर्वेक्षण की वैधता पर सवाल उठाने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए रोक नहीं लगाने का अंतरिम आदेश दिया. हालांकि कोर्ट ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को निर्देश दिया कि वह एकत्रित आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने के साथ स्वैच्छिक भागीदारी सुनिश्चित करे.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'हमें जारी सर्वेक्षण पर रोक लगाना सही नहीं लगता. हालांकि, सर्वे में जो आंकड़ा एकत्रित किया जाएगा, उसको गोपनीय रखा जाए. किसी भी व्यक्ति से उसका खुलासा न किया जाए. पिछड़ा वर्ग आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे और उसे गोपनीय रखा जाए.'
कोर्ट ने पिछड़ा वर्ग आयोग से कहा है कि एक अधिसूचना जारी करे, जिसमें स्पष्ट किया गया हो कि भागीदारी स्वैच्छिक है. कोर्ट ने कहा कि गणना करने वालों को नागरिकों को शुरू में ही सूचित करना होगा कि वे जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं हैं.
आदेश में कहा गया है, 'अगर कोई व्यक्ति भाग लेने से इनकार करता है, तो गणनाकर्ता उसे मनाने या उस पर दबाव डालने का कोई प्रयास नहीं करेगा.' याचिकाओं में तर्क दिया गया कि यह प्रक्रिया मुख्यरूप से एक जनगणना है और निजता का हनन है. राज्य की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने अदालत को आश्वासन दिया कि पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद हैं और उन्होंने इस मामले पर एक हलफनामा प्रस्तुत करने की पेशकश की.
राज्य सरकार की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने पेश हुए और पिछड़ा वर्ग आयोग के लिए सीनियर एडवोकेट रवि वर्मा कुमार ने पैरवी की. कोर्ट ने सभी पक्षों को आने वाले हफ्तों में अतिरिक्त लिखित दलीलें पेश करने की अनुमति दे दी. अदालत ने इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की है.
याचिकाकर्ताओं में राज्य वोक्कालिगा संघ, वोक्कालिगा समुदाय के सदस्यों जैसे कि बेंगलुरु अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष के एन सुब्बा रेड्डी, लिंगायत समुदाय के सदस्य और अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा शामिल हैं.
बिहार चुनाव का क्या होने वाला है नतीजा, सर्वे कंपनियों के इन तीन महारथियों ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
बिहार चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान होगा. इससे पहले सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है. इस बीच सर्वे कंपनियों के तीन एक्सपर्ट्स ने बिहार चुनाव को लेकर राय रखी. उन्होंने बताया कि चुनाव में किसका पलड़ा भारी है. सीवोटर फाउंडेशन के संस्थापक यशवंत देशमुख, वोटवाइब के फाउंडर पार्टनर अमिताभ तिवारी और एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने चुनावी विश्लेषण किया.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बात करते हुए यशवंत देशमुख ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में मुस्लीम-यादव समीकरण वैसा ही है, जैसे आरजेडी बिहार में है, लेकिन अखिलेश यादव ने पीडीए प्लस का प्रयोग किया और वे सफल भी रहे. यह देखना होगा कि बिहार में तेजस्वी यह प्रयोग कितना कर पाते हैं. नीतीश कुमार के बिना कोई बिहार क्यों नहीं जीत सका? क्यों कि उनका अपना वोट बैंक है.''
तेजस्वी और प्रशांत किशोर में बंट रहे युवा वोटर - अमिताभ तिवारी
अमिताभ तिवारी ने कहा, ''यह ट्रिकी राज्य है. यहां कई छोटी पार्टियां भी अपना वोटबैंक बनाकर चलती हैं. सिर्फ तीन बड़ी पार्टियां ही नहीं हैं, चुनाव तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. पिछले तीन चुनावों में 105 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.'' उन्होंने कहा, ''युवा एनडीए का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच बंटता दिख रहा है. प्रशांत शिक्षा को मुद्दा बनाकर तेजस्वी के मुकाबले युवा वोटरों के बीच बढ़त हासिल कर सकते हैं.''
बिहार चुनाव पर क्या बोले प्रदीप गुप्ता
प्रदीप गुप्ता ने बिहार चुनाव को लेकर कहा, ''चुनाव नतीजे का अनुमान लगाने का सीधा मतलब है कि सरकार कौन बनाएगा. अभी ऐसा वक्त है कि बिहार के वोटरों को भी नहीं पता है कि उन्हें किसे वोट देना है. हमने 2024 में एनडीए की जीत का अनुमान लगाया था.'' उन्होंने जाति और महिला फैक्टर के सवाल पर कहा, ''यहां जाति बहुत प्रासंगिक है. बिहार के सभी छह रीजन में मुस्लिम-यादव 27 प्रतिशत के आसपास हैं. यह वोटबैंक आरजेडी के पक्ष में एकजुट रहा है.''
उन्होंने प्रशांत किशोर के फैक्टर को लेकर कहा, ''वे पहली बार इलेक्शन में उतर रहे हैं. युवा और महिला फैक्टर की बात करें तो ये भी किसी जाति का हिस्सा हैं.''
Mughal Emperor History: अकबर के इस नवरत्न का बेटे सलीम ने क्यों कराया कत्ल? बाप ने मौत तक माफ नहीं किया
Mughal Emperor History: अकबर के इस नवरत्न का बेटे सलीम ने क्यों कराया कत्ल? बाप ने मौत तक माफ नहीं किया
Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में टेंपरेचर का टॉर्चर, यूपी-बिहार में बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
उत्तर भारत में अब मानसून कमजोर पड़ रहा है और तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. दिल्ली एनसीआर में पारा लगातार बढ़ रहा है, वहीं यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज शुक्रवार (26 सितंबर) को राज्य में कई जगह हल्की बारिश होने की संभावना है. बिहार में भी आज मध्यम बारिश का अनुमान है.
पूरे दिल्ली एनसीआर यानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में सितंबर के महीने में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस चल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में 27 सितंबर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं.
आज यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
यूपी में भी पारा बढ़ रहा है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है.
IMD के मुताबिक आज लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, ललितपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और महोबा में आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश का अनुमान है.
आगरा,अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर, रामपुर, बरेली, सीतापुर, श्रावस्ती, मेरठ, झांसी, इटावा, मैनपुरी, एटा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, कन्नौज, बदायूं, संभल, जालौन और औरया में शुक्रवार को आसमान साफ होगा. इस दौरान लोग उमस भरी गर्मी से पूरे दिन बेहाल होंगे.
बिहार में भी बरस सकते हैं बादल
बिहार की बात करें तो आज पटना, गयाजी समेत दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तरी बिहार में मौसम सामान्य रहेगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र की मानें तो 26 से 28 सितंबर के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में तेज गति (50 किमी/घंटा तक) की हवा चलने की संभावना है. सीवान, बक्सर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, और मुंगेर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
हिमाचल में भी खिल रही धूप
पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में अब बारिश से राहत मिलने लगी है. लगातार धूप खिलने के बाद अब राज्य में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखा. 24 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून कई इलाकों से पीछे हट चुका है.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 30 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
ये भी पढ़ें
रांची लैंड स्कैम मामले में ED की छापेमारी, 59 लाख कैश बरामद
Wednesday, September 24, 2025
Bihar Assembly Elections 2025 Survey: बिहार में कौन बनाएगा सरकार, किसका पलटा भारी? सामने आया सबसे ताजा सर्वे, चौंका रहे आंकड़े
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही माह बचे हैं. ऐसे में प्रचार प्रसार के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. पहली बार बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भाग ले रही है, जिसने काफी हद तक चुनाव को बदलकर रख दिया है.
बिहार चुनाव के मद्देनजर तमाम सर्वे भी किए जा रहे हैं. पूर्णिया में 24 सीटें हैं और मुस्लिमों की आबादी करीब 46 फीसदी है, जबकि अनुसूचित जाति की आबादी 14 प्रतिशत है. AScendia के ताजा सर्वे के मुताबिक यहां 2025 में NDA की सीटों में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है.
साल 2020 में एनडीए को यहां से 12 सीटें और 36 फीसदी वोट मिले थे, जिनमें फिलहाल बदलाव नहीं होता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन इस बार आगे बताया जा रहा है, जिसे 2020 में 7 सीटें मिली थी और 36 फीसदी वोट प्रतिशत था. अन्य के खाते में 5 सीटें गई थीं और 28 प्रतिशत वोट मिले थे, यहां जन सुराज का उतना प्रभाव नहीं दिख रहा है.
भोजपुर में कमाल कर सकती है जन सुराज
भोजपुर की बात करें तो यहां 22 सीटें हैं, जिनमें 9 प्रतिशत मुस्लिम हैं और 22 फीसदी अनुसूचित जाति की आबादी है. यहां इस बार बड़ा बदलाव होता दिख रहा है. बता दें कि साल 2020 में एनडीए को 2 सीटें और 28 फीसदी वोट मिले थे. ऐसे में इस बार ये गठबंधन ज्यादा सीटें हासिल कर सकता है. महागठबंधन को 2020 में यहां 19 सीटें मिली थीं और 40 फीसदी वोट प्रतिशत था. इस बार ये पीछे है. अन्य को 1 सीट और 32 फीसदी वोट मिला था. भोजपुर में जन सुराज सबसे मजबूत पार्टी के तौर पर उभर रही है.
सारण में भी पीके की पार्टी की मजबूत पकड़
बिहार के सारण इलाके में 24 विधानसभा सीटें हैं. यहां 15 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और उतनी ही अनुसूचित जाति की आबादी भी है. यहां इस बार भी एनडीए और महागठबंधन बराबरी पर लड़ते दिखाई दे रहे हैं. इस बार इन दोनों के बीच यहां कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है. 2020 में एनडीए को यहां 9 सीटें मिली थीं और महागठबंधन ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार जन सुराज की इन सभी सीटों पर मजबूत पकड़ बताई जा रही है.
पटना का क्या है हाल
पटना क्षेत्र में 21 विधानसभा सीटें हैं. मुस्लिमों की आबादी 7 प्रतिशत और अनुसूचित जाति की आबादी यहां करीब 22 प्रतिशत है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को यहां 11 सीटें मिली थी और 39 फीसदी वोट शेयर था. वहीं, महागठबंधन को 10 सीटें मिली थी और 38 प्रतिशत वोट मिले थे. इस बार भी इनमें कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है. पीके की जन सुराज की यहां मजबूत पकड़ बताई जा रही है, ऐसे में इस बार वो यहां बड़ा उलटफेर कर सकती है.
इस बार भी 2020 जैसी स्थिति
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ओवर ऑल बात करें तो एनडीए 47 सीटों पर आगे दिख रही है, वहीं 19 सीटों पर महागठबंधन आगे बताया जा रहा है. इस बार भी 2020 वाली स्थिति नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें
Leh-Kargil Democratic Alliance: लद्दाख को राज्य बनाने के लिए पहली बार साथ आए मुस्लिम और बौद्ध, जानें हिंसा का कनेक्शन क्या?
CDS जनरल अनिल चौहान बोले- 'सरकार ने इजाजत नहीं दी, अगर 1962 की जंग में उतरी होती एयर फोर्स तो...'
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार (24 सितंबर 2025) को कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान वायुसेना के इस्तेमाल से चीनी आक्रमण काफी धीमा पड़ जाता. उन्होंने कहा कि इस कदम को तब 'तनाव बढ़ाने वाला' कहा जा सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है जैसा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ.
चीन के साथ 63 वर्ष पहले हुए युद्ध के बारे में उन्होंने कहा कि अग्रिम नीति को लद्दाख और नेफा (उत्तर-पूर्व सीमांत एजेंसी) या वर्तमान अरुणाचल प्रदेश पर समान रूप से लागू नहीं किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों क्षेत्रों के विवाद का इतिहास अलग है और भूभाग भी बिल्कुल अलग है. समान नीतियों का पालन करना त्रुटिपूर्ण था. सीडीएस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा स्थिति बदल गई है और युद्ध का स्वरूप भी बदल गया है.
'वायुसेना का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा था, लेकिन...'
जनरल चौहान ने यह टिप्पणी पुणे में दिवंगत लेफ्टिनेंट जनरल एस पी पी थोराट की संशोधित आत्मकथा-'रेवेली टू रिट्रीट' के विमोचन के दौरान प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में की. लेफ्टिनेंट जनरल थोराट भारत-चीन युद्ध से पहले पूर्वी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ थे. सीडीएस ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल थोराट ने भारतीय वायुसेना का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इस तरह के कदम की अनुमति नहीं दी.
'1962 की जंग में भारत को होता बड़ा फायदा'
वायु सेना के इस्तेमाल पर सीडीएस ने कहा कि 1962 के युद्ध के दौरान इससे काफी फ़ायदा होता. सीडीएस ने कहा कि हवाई शक्ति के इस्तेमाल से चीनी आक्रमण की गति काफ़ी धीमी हो जाती. उन्होंने कहा, 'इससे थल सेना को तैयारी के लिए काफ़ी समय मिल जाता. उन दिनों, मुझे लगता है, वायु सेना के इस्तेमाल को तनाव बढ़ाने वाला माना जाता था. मुझे लगता है कि अब यह सच नहीं है, और ऑपरेशन सिंदूर इसका एक सटीक उदाहरण है.'
Leh-Kargil Democratic Alliance: लद्दाख को राज्य बनाने के लिए पहली बार साथ आए मुस्लिम और बौद्ध, जानें हिंसा का कनेक्शन क्या?
जम्मू-कश्मीर से अलग कर लद्दाख को 2019 में जब केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया तो यहां खूब जश्न मनाया गया था. उस वक्त स्थानीय लोगों का कहना था कि उनकी दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है. लद्दाख के लोगों की तब शिकायत होती थी कि जम्मू-कश्मीर से उन्हें पर्याप्त फंड नहीं मिल पाता. अब हालात बदल गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही वे जम्मू-कश्मीर से अलग हो गए हैं, लेकिन प्रशासन में उनकी वैसी भागीदारी नहीं है, जैसी वो चाहते हैं.
स्थानीय लोगों का अब कहना है कि श्रीनगर या जम्मू से शासन की बजाय कमान अब दिल्ली के हाथों में है, इसलिए यहां विधानसभा हो और लद्दाख को राज्य का दर्जा मिले. साथ ही क्षेत्र को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि लद्दाखियों की भाषा-संस्कृति की रक्षा की जा सके. लद्दाख में हुई ताजा हिंसा में उपद्रवियों ने बीजेपी ऑफिस पर हमला बोला और एक पुलिस वैन को ही आग के हवाले कर दिया. सोनम वांगचुक समेत कई लोग भूख हड़ताल पर हैं. पूरे लद्दाख में बंद का आयोजन है.
लेह कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस
आमतौर पर अलग-अलग राय रखने वाले कारगिल और लेह के बीच गजब की एकता दिख रही है. कारगिल में शिया मुसलमानों की बहुलता है, इसके अलावा लेह को बौद्ध कैपिटल माना जाता है पर इस बार दोनों एक साथ हैं और उन्होंने राज्य की मांग के लिए लेह कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस नाम से संगठन बनाया है.
शाह से हुई थी लोगों की मुलाकात
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन साल से केंद्र सरकार के डायरेक्ट शासन के खिलाफ यहां विरोध बढ़ रहा है. स्थानीय लोग लगातार कह रहे हैं कि हमारी संस्कृति, जमीन, संसाधन की रक्षा की जाए और इसके लिए स्थानीय सरकार जरूरी है. केंद्र की मोदी सरकार ने इन मांगों को लेकर ही एक कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी ने कई बैठकें की थीं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया. इसी साल मार्च में लद्दाख के एक डेलिगेशन से अमित शाह ने मुलाकात की थी, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई. स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमित शाह ने हमारी मुख्य मांगों को ही खारिज कर दिया.
ये भी पढ़ें
लद्दाख में तैनात होंगी CRPF और ITBP की कंपनियां, कारगिल बंद की अपील, लेह में कर्फ्यू । 10 बड़े अपडेट
लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन, अब तक 4 की मौत और कई घायल, जानें क्या है ताजा अपडेट
लेह में हुए हिसंक प्रदर्शन की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं.
अपडेट जारी है...
Tuesday, September 23, 2025
Weather Forecast Today: '7 दिनों में...', मौसम विभाग का मानसून को लेकर बड़ा अलर्ट, तप रहा यूपी और दिल्ली, जानें बंगाल-महाराष्ट्र का हाल
देश के अलग-अलग हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी भी कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. दिल्ली एनसीआर में तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले 4 दिनों से जारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अब लगभग एक हफ्ते बाद दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई जाएगी.
दिल्ली एनसीआर में दो दिनों से धूप इतनी ज्यादा तेज हो रही है कि पारा बढ़ता ही जा रहा है. तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक फिलहाल 24 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक मौसम इसी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा.
यूपी में चढ़ा पारा
उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस समय राज्य भीषण गर्मी से तप रहा है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बहराइच और बनारस समेत तमाम जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. अगले 6 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है.
पश्चिमी यूपी में आज बुधवार 24 सितंबर को मौसम शुष्क रह सकता है, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. 25 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. 27 और 28 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.
महाराष्ट्र में भारी बारिश
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है. मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए और खेत में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई. राज्य में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जैसे अन्य जिलों में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है.
पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कई जिलों में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने बुधवार तक पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा जिलों में और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है.
झारखंड में अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हुई, आईएमडी ने बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, गुमला, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 7 दिनों में पूरी तरह से विदा हो जाएगा. हालांकि मानसून अपने अंतिम दौर में कई राज्यों को झमाझम बारिश से भिगौने वाला है.
ये भी पढ़ें
IAS-IPS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना में हुई थी हेराफेरी, ED ने लिया बड़ा एक्शन
Monday, September 22, 2025
'लॉरेंस बिश्नोई गद्दार, 9 दिन का व्रत...' विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा का पलटवार, सलमान का भी लिया नाम
विदेश में अपने ठिकाने से एक्टिव गैंगस्टर रोहित गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई पर फिर हमला बोला है. रोहित ने लॉरेंस को 'गद्दार' करार दिया और उन पर गंभीर आरोप लगाए. रोहित गोदारा ने मीडिया को बताया कि लॉरेंस को सनातन धर्म का कोई ज्ञान नहीं है और यह केवल 9 दिन का व्रत करने से पहले सुर्खियां बटोरता है.
इसके अलावा रोहित ने लॉरेंस और अमेरिकन एजेंसी के बीच कथित सांठ-गांठ का भी खुलासा किया. उनके अनुसार, लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल को बचाने के लिए अमेरिकी एजेंसी से हाथ मिलाया और अब देश की खुफिया जानकारी उन्हें प्रदान करता है. रोहित ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लॉरेंस का दावा है कि वह फेम पाने के लिए सलमान को मारना चाहता है.
खबर में अपडेट जारी है..
क्यों फाइलों का ढेर लगाया है? मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा पाए दोषियों ने की शिकायत, तो सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी जजों की क्लास
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ हाईकोर्ट के जजों की काम पूरा करने में असमर्थता पर नाराजगी जताई है और परफोर्मेंस इवेल्यूएशन की बात कही है. कोर्ट ने कहा कि अगर कोई जज एक दिन में क्रिमिनल केस पर सुनवाई कर रहा है तो उससे 50 मामलों में फैसला करने की उम्मीद नहीं कर सकते, लेकिन अगर कोई जज कहता है कि वह एक दिन में सिर्फ एक ही जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा तो उन्हें अपना आकलन करने की जरूरत है.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जो आजीवन कारावास और मृत्युदंड पाए कुछ दोषियों ने दाखिल की थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड हाईकोर्ट ने सालों तक फैसा सुरक्षित रखने के बावजूद, उनकी आपराधिक अपीलों पर फैसला नहीं सुनाया है. हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने उनके मामले में फैसला सुनाया और कई दोषियों को बरी कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाईकोर्ट्स के लिए स्कूल प्रिंसिल की तरह काम नहीं करना चाहता है, लेकिन उनकी मेज पर फाइलों के ढेर न लगे, यह सुनिश्चित करने के लिए एक सेल्फ-मैनेजमेंट सिस्टम होना चाहिए. कोर्ट ने कहा, 'ऐसे भी जज हैं जो दिन-रात काम करते हैं और मामलों का शानदार निस्तारण कर रहे हैं, लेकिन कुछ जज ऐसे भी हैं जो दुर्भाग्यवश काम पूरा कर पाने में असमर्थ है. कारण चाहे जो भी हो, अच्छे या बुरे, हम नहीं जानते और शायद कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं.'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'मान लीजिए कि एक जज किसी आपराधिक अपील पर सुनवाई कर रहा है, तो हम उससे एक दिन में 50 मामलों पर फैसला करने की उम्मीद नहीं करते हैं. एक दिन में एक आपराधिक अपील पर फैसला करना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जमानत के मामले में, अगर कोई जज कहता है कि मैं एक दिन में सिर्फ एक जमानत याचिका पर ही फैसला करूंगा, तो यह ऐसी बात है जिसके लिए सेल्फ इवैल्यूएशन करने की जरूरत है.'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'हमारा इरादा किसी स्कूल के प्रिंसिपल की तरह काम करने का नहीं है और व्यापक दिशानिर्देश होने चाहिए, ताकि जजों को पता हो कि उनके पास क्या काम है और उन्हें कितना काम करना है. न्यायपालिका से आम जनता की एक जायज उम्मीद है.'
मामले में पेश हुईं एडवोकेट फौजिया शकील ने विभिन्न उच्च न्यायालयों की ओर से दिए गए फैसलों की स्थिति पर एक चार्ट पेश किया और इस बात पर जोर दिया कि कुछ हाईकोर्ट्स ने निर्धारित प्रारूप में आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए हैं. बेंच ने उनसे उन हाईकोर्ट्स के आंकड़े दो हफ्ते के भीतर दाखिल करने को कहा, जहां मामले सुरक्षित रखे गए थे. साथ ही, फैसलों की घोषणा की तारीख और इन्हें अपलोड करने की तारीख भी अपलोड करने का निर्देश दिया. सीनियर एडवोकेट अजीत सिन्हा को इस मामले में सहायता करने के लिए कहा गया.
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ हाईकोर्ट्स को मामलों को अनावश्यक रूप से स्थगित करने की आदत होती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह जजों की छवि के लिए खतरनाक हो सकता है, जैसा कि अतीत में कुछ जजों के साथ हुआ है.
इसहाक ने पत्नी शालिनी का पहले गला काटा, फिर FB पर LIVE आकर कबूल किया जुर्म, पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोल्लम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर फेसबुक पर लाइव आकर मर्डर का एलान किया. इस वारदात से हर कोई सन्न रह गया है. सोमवार (22 सितंबर) को पुलिस ने बताया कि ये मामला कोल्लम के पुनालुर का है.
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान कोल्लम के कूथनदी, प्लाचेरी, वलक्कुड्डु निवासी शालिनी के रूप में हुई है. इस मामले में हैरानी की बात ये थी कि पत्नी का कत्ल करने वाले इसहाक ने बाद में पुनालुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया. बाद में पुलिस को पूरी कहानी बताई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
आरोपी ने चाकू से हमला कर गला रेता
FIR के मुताबिक दंपति के जीवन में कई समस्याएं थी. सुबह करीब 6.30 बजे जब शालिनी नहाने के लिए रसोई के पीछे पाइपलाइन के पास गई तो आरोपी इसहाक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, इस कारण उसकी गर्दन, छाती और पीठ पर गहरे घाव हो गए. इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया.
फेसबुक पर लाइव आकर कुबूल किया जुर्म
इस घिनौनी वारदात के बाद कातिल के मन में पता नहीं क्या आया कि उसने फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया. साथ ही अपनी पत्नी शालिनी पर अविश्वास और गहनों की हेराफेरी का भी आरोप लगाया. पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद में वो खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या की जानकारी दी.
पुलिस ने क्या बताया
पीटीआई के मुताबिक, कोल्लम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शालिनी के शव को बाद में अस्पताल ले जाया गया. दंपति के 19 वर्षीय बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने पीड़िता और आरोपी दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं.
ये भी पढ़ें
'हमारे बच्चों को खामियाजा भुगतना होगा', H-1B वीजा को लेकर PM मोदी की चुप्पी पर ओवैसी का हमला
IMD Rain Alert: बारिश गई नहीं आ गया सर्दी का अपडेट! IMD ने बताया इस बार कितनी पड़ेगी ठंड, जानें यूपी-बिहार से दिल्ली तक का मौसम
मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार और राजस्थान में अब तापमान बढ़ने लगा है. इन दिनों उमस वाली गर्मी हो रही है. वहीं, पहाड़ों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. हालांकि इस साल की बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार ठंड भी भयानक पड़ेगी. दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार (23 सितंबर) को तेज धूप रहेगी और तापमान में भी अब बढ़ोत्तरी दिखेगी. मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को अब उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि आगामी दिनों में दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न
उत्तर प्रदेश में मौसम के यू टर्न के साथ ही अब पारा बढ़ने लगा है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को यूपी में बारिश और बिजली गिरने को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अब फिर से गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकुट, बांदा, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, बस्ती, श्रावस्ती, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, इटावा, मैनपुरी, एटा, रामपुर और बरेली में तेज धूप निकलेगी. इस कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
सोमवार को कानपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मंगलवार को भी मौसम में तल्खी बनी रहेगी. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा बहराइच में भी सितंबर के आखिरी वीक में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
बिहार में हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, नालंदा, नवादा और गया में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान की बात करें तो मौसम विभाग ने राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, सिरोही, दुर्गापुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और झालावाड़ में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
हिमाचल में कम नहीं हो रही आफत
पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है. राज्य में सोमवार (22 सितंबर) शाम तक 2 नेशनल हाईवे समेत 352 सड़कें और 100 पेयजल योजनाएं ठप हैं. आज मंगलवार 23 सितंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि 24 और 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं.
ये भी पढ़ें
‘केंद्र सरकार तुरंत करे बैठक, नहीं तो...’, लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लेह एपेक्स बॉडी ने रखी मांग
Sunday, September 21, 2025
जब मांस नहीं खाता था अकबर तो उसके लिए परोसी जाती थी ये शाकाहारी डिश, जानें क्यों थी पसंद
खिचड़ी का इतिहास भारतीय खानपान में बेहद पुराना है, लेकिन मुगल काल ने इसे और भी राजसी रूप दिया. 1590 ईस्वी में अकबर के दरबार के विद्वान वज़ीर अबुल फज़ल ने अपनी प्रसिद्ध किताब आइन-ए-अकबरी में खिचड़ी का जिक्र किया है. किताब में 7 प्रकार की खिचड़ी का उल्लेख मिलता है.
उस दौर की खिचड़ी में मुख्य सामग्री थी, चावल, मूंग की दाल, घी और हल्के मसाले. खास बात यह है कि बादशाह अकबर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला घी हरियाणा के हिसार से मंगाया जाता था. यह दर्शाता है कि साधारण दिखने वाली खिचड़ी भी दरबारी स्तर पर सलीके से तैयार की जाती थी. इसके अलावा जब भी अकबर को मांस खाने की इच्छा नहीं होती थी तो उन्हें खिचड़ी ही परोसी जाती थी.
जहांगीर और लजीज खिचड़ी का किस्सा
जहांगीर अपनी नफासत और विदेशी व्यंजनों के शौक के लिए जाने जाते थे. मटन, मेवे और अनगिनत लजीज पकवानों के बीच भी, जब उन्हें आराम चाहिए होता तो वे कहते थे कि ये सब हटा दो, आज मैं खिचड़ी खाऊंगा. उनकी पसंदीदा डिश थी लजीज खिचड़ी, जो गुजराती शैली की खिचड़ी थी. इसमें सूखे मेवे और सुगंधित मसालों का इस्तेमाल होता था, जो इसे राजसी स्तर का व्यंजन बना देता था. यह कहानी बताती है कि खिचड़ी सिर्फ़ साधारण भोजन नहीं, बल्कि शाही आराम का प्रतीक भी थी.
औरंगज़ेब और आलमगीरी खिचड़ी
दिलचस्प बात यह है कि औरंगजेब, जिन्हें खान-पान का बहुत शौकीन नहीं माना जाता था, खिचड़ी को बेहद पसंद करते थे. उनकी खास डिश थी आलमगीरी खिचड़ी, जिसमें मछली और उबले अंडों का इस्तेमाल होता था. यही आलमगीरी खिचड़ी समय के साथ दुनिया के दूसरे हिस्सों में चली गई और ब्रिटेन में जाकर केडगेरी (Kedgeree) बन गई. यह डिश आज भी ब्रिटिश खानपान का हिस्सा है और अंग्रेजी नाश्ते में इसे पसंद किया जाता है.
खिचड़ी की शाही कहानी
खिचड़ी की यात्रा हमें यह दिखाती है कि यह सिर्फ़ बीमार पड़ने पर खाने वाली डिश नहीं थी, बल्कि अकबर की रसोई में पसंदीदा व्यंजन के रूप में मौजूद रही. मुगल बादशाह जहांगीर के लिए यह आराम और लग्जरी का पर्याय बनी. औरंगज़ेब की आलमगीरी खिचड़ी ने अंतरराष्ट्रीय पहचान पाई. इससे यह साबित होता है कि खिचड़ी भारत में हमेशा से सिर्फ़ आम आदमी का भोजन नहीं, बल्कि राजसी स्वाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा भी रही है.
ये भी पढ़ें: दशकों की तानाशाही के बाद सीरिया में नई शुरुआत, 5 अक्टूबर को होंगे संसदीय चुनाव, जानिए अहम बातें
दूध, पनीर, साबुन, दवाओं से लेकर TV, फ्रिज और बाइक तक... आज से क्या सस्ता और क्या हो जाएगा महंगा?
देश में टैक्स ढांचे को स्लैब और आम लोगों के लिए किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने आज (22 सितंबर), नवरात्रि के पहले दिन से GST रिफॉर्म्स (GST 2.0) लागू कर दिए हैं. इसके बाद से रोजमर्रा के सामान, जैसे किराना, डेयरी प्रोडक्ट्स, दवाइयां, घरेलू उपकरण, टीवी-एसी और कार-बाइक तक कई चीजें सस्ती हो गई हैं. वहीं विलासिता और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स दरें बढ़ा दी गई हैं, जिससे ये अब महंगे हो जाएंगे.
क्या है सरकार का उद्देश्य?
सरकार ने नए टैक्स स्ट्रक्चर को इस तरह डिजाइन किया है कि जरूरी वस्तुएं और आम उपभोक्ता उत्पाद सस्ते हों, ताकि महंगाई से जूझ रहे आम परिवारों को राहत मिल सके. वहीं, लक्जरी आइटम्स और हानिकारक चीजों पर टैक्स बढ़ाकर राजस्व जुटाने और उपभोग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है.
किन चीजों पर जीरो जीएसटी?
कई सामान और सेवाओं को पूरी तरह GST मुक्त (0%) कर दिया गया है.
फूड प्रोडक्ट्स: UHT दूध, पनीर, पिज्जा, सभी तरह की ब्रेड, रेडी टू ईट रोटी और पराठा.
शैक्षिक सामग्री: पेंसिल, नोटबुक, ग्लोब, चार्ट, प्रैक्टिस बुक, लैब नोटबुक.
हेल्थ सेक्टर: 33 जीवन रक्षक दवाइयां (जिनमें 3 कैंसर की दवाएं शामिल), इंडिविजुअल हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी.
5% जीएसटी स्लैब में आने वाले सामान
खाद्य सामग्री: वनस्पति तेल, मक्खन-घी, चीनी, मिठाइयां, पास्ता, बिस्कुट, चॉकलेट, जूस, नारियल पानी.
पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स: शैम्पू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, शेविंग क्रीम.
घरेलू उपयोग: किचनवेयर, बच्चों की दूध की बोतल, छाते, मोमबत्तियां, सिलाई मशीनें, नैपकिन/डायपर, हैंडबैग, फर्नीचर.
कृषि उपकरण: ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, स्प्रिंकलर, ड्रिप सिंचाई, पंप.
हेल्थ प्रोडक्ट्स: थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, चश्मा, रबर ग्लव्स.
टेक्सटाइल और परिधान: रेडीमेड कपड़े (₹2,500 तक), जूट/कपास से बने बैग, सिंथेटिक धागा.
अन्य: नक्काशीदार कला उत्पाद, हस्तनिर्मित कागज व पेंटिंग्स, कंस्ट्रक्शन मटीरियल (ईंटें, टाइलें).
18% जीएसटी स्लैब में आने वाले सामान
इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स: एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एलईडी/एलसीडी टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर.
वाहन: छोटी कारें, तिपहिया वाहन, एम्बुलेंस, 350cc से छोटी मोटरसाइकिलें, कमर्शियल व्हीकल.
ईंधन और पंप उपकरण: ट्रैक्टरों के लिए हाइड्रोलिक पंप, फ्यूल पंप.
सर्विस सेक्टर: होटल (₹7,500/दिन से कम), सिनेमा (₹100 से कम टिकट), ब्यूटी सर्विस.
क्या हुआ सस्ता?
रसोई का खर्च: खाद्य तेल, आटा, घी, चीनी, पास्ता, बिस्कुट.
बच्चों की पढ़ाई: नोटबुक, पेंसिल, शैक्षिक सामग्री.
घरेलू उपयोग: साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, किचनवेयर.
दवाइयां और बीमा पॉलिसी.
टीवी, एसी, कार, बाइक, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण.
क्या हुआ महंगा?
सरकार ने लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया है.
वाहन: 350cc से अधिक मोटरसाइकिलें, बड़ी SUV, लक्जरी और प्रीमियम कारें, रेसिंग कारें (28% से बढ़ाकर 40%)
मनोरंजन व सट्टेबाजी: कैसीनो, रेस क्लब, जुआ और सट्टेबाजी (28% से 40%).
हानिकारक उत्पाद: सिगार, सिगरेट, तंबाकू प्रोडक्ट्स, कार्बोनेटेड/कैफीनयुक्त ड्रिंक्स (28% से 40%).
ये भी पढ़ें-
दशकों की तानाशाही के बाद सीरिया में नई शुरुआत, 5 अक्टूबर को होंगे संसदीय चुनाव, जानिए अहम बातें
'हिम्मत कैसे हुई...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बल्ले से चलाई AK-47 तो भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, PM मोदी से किया सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के जश्न मनाने के अंदाज को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. फरहान ने रविवार (21 सितंबर) को भारत-पाकिस्तान मैच के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान अर्धशतक लगाया. उन्होंने इसके बाद विवादित तरीके से जश्न मनाया. इसको लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया.
सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर साहिबजादा फरहान की फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''शाबाश मोदी जी! बस, यही देखना बाकी था, इसीलिए खिलवा रहे हैं क्रिकेट? इसकी हिम्मत कैसे हुई यह करने की?'' दरअसल विपक्ष ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी विरोध किया था. अब साहिबजादा फरहान ने अपने जश्न के तरीके से विवाद खड़ा कर दिया.
क्या था पूरा मामला
शाबाश मोदी जी!
बस, यही देखना बाक़ी था
इसीलिए खिलवा रहे हैं क्रिकेट?
इसकी हिम्मत कैसे हुई यह करने की?
नरेंद्र मोदी एक कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं pic.twitter.com/Ms2KF7U308
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 21, 2025
भारत ने पाकिस्तान को दोनों मैचों में हराया
भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पहले मैच में 7 विकेट से रौंदा था. यह मुकाबला 14 सितंबर को खेला गया था. वहीं इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. यह सुपर फोर का मुकाबला था.
भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ
भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में पहले मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा था कि हम पहलगाम के पीड़ितों के साथ खड़े हैं. पाकिस्तान ने हाथ न मिलाने को लेकर आईसीसी से शिकायत भी की थी.
'प्राइवेट हेलिकॉप्टर, थाईलैंड में विला, 80 करोड़ का....', ED को दिल्ली के बिजनेसमैन के ठिकानों की रेड में क्या-क्या मिला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 19 और 20 सितंबर को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह छापे दिल्ली स्थित इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सागरी सिंह और सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियों पर मारे गए.
यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की गई, जिसमें 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी विदेशी संपत्तियों का खुलासा हुआ है. ईडी की जांच में सामने आया कि मनविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने बेनामी व्यवस्था के जरिए कई विदेशी कंपनियों और प्रॉपर्टीज में निवेश किया है. इनमें सिंगापुर स्थित Aerostar Venture Pte Ltd और दुबई की United Aerospace DWC LLC में हिस्सेदारी शामिल है. इन कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन किए गए, जिनमें असुरक्षित लोन और वेतन भुगतान जैसी चीजें शामिल थीं.
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जांच से पता चला कि 31 मार्च 2025 तक दुबई की कंपनी में लगभग 38 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति दर्ज थी. वहीं थाईलैंड के कोह समुई स्थित लग्जरी 'विला समायरा' की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में रजिस्टर्ड कंपनियां और सिंगापुर में विदेशी बैंक खाते भी मिले हैं.
छापेमारी में बड़े पैमाने पर कैश ट्रांजैक्शन का मिला सबूत
हिमाचल के शिमला स्थित औरामाह वैली प्रोजेक्ट साइट पर छापेमारी में बड़े पैमाने पर कैश ट्रांजैक्शन का सबूत मिला. जांच में सामने आया कि फ्लैट बिक्री से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा नकद में लिया गया और समानांतर खातों में दर्ज लेन-देन से लगभग 29 करोड़ रुपये की निकासी का खुलासा हुआ.
ईडी को इस बात का शक
ईडी को शक है कि यह रकम हवाला नेटवर्क और गैरकानूनी चैनलों के जरिए विदेश भेजी गई, जहां इसका उपयोग बेनामी प्रॉपर्टीज खरीदने या मनी लॉन्ड्रिंग कर वापस भारत में लाने में किया गया.
छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये नकद (जिसमें पुराने 500 के नोट भी शामिल थे), 14,700 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा, तीन लॉकर, कई अहम दस्तावेज और बैंक पासबुक बरामद किए गए. ईडी ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस अंतरराष्ट्रीय बेनामी संपत्ति नेटवर्क को लेकर और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
हिज्बुल्लाह पर जीत के बाद शांति की ओर बढ़ा इजरायल! सीरिया से बातचीत पर क्या बोले PM नेतन्याहू?
भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके, दहशत में लोग, जानें क्या है ताजा अपडेट
भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. सोमवार (22 सितंबर) सुबह करीब 3 बजे अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता मापी गई. अहम बात यह है कि भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. अरुणाचल में इस साल मार्च में भी आया था.
'नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी' के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के सियांग में भूकंप आया. सियांग का ऊपरी हिस्सा भूकंप की वजह से प्रभावित रहा. अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में इस साल 14 मार्च को भूकंप आया था, जिसकी 4.0 तीव्रता दर्ज की गई थी. वहीं तवांग में पिछले साल 28 सितंबर को भूकंप आया था. 26 सितंबर 2024 को बसार के पास भी भूकंप आया था. इसकी 5.7 तीव्रता दर्ज की गई थी.
गुजरात के कच्छ में भी भूकंप
गुजरात के कच्छ जिले में भी रविवार को भूकंप आया, जिसकी 3.1 तीव्रता दर्ज की गई. आईएसआर ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि भूकंप दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर आया और इसका केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था. रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले सुबह लगभग छह बजकर 41 मिनट पर कच्छ में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धोलावीरा से 24 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था.
भारत से पहले बांग्लादेश में भी आया भूकंप
रूस का कामचटका भूकंप को लेकर काफी संवेदनशील जगह है. यहां अक्सर भूकंप आता रहता है. कामटचका में 19 सितंबर को भी भूकंप आया था और इससे पहले भी रिक्टर पैमान पर 6 से ज्यादा की तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं. इंडोनेशिया और फिलीपींस में भी भूकंप आ चुका है.
इनपुट - पीटीआई
Saturday, September 20, 2025
KTR on GenZ Protest: क्या नेपाल की तरह भारत में भी हो सकता है Gen Z प्रदर्शन? KTR ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या नेपाल की तरह Gen Z विरोध प्रदर्शन भारत में भी हो सकते हैं, इस सवाल के जवाब में भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकारें जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं तो भारत में भी नेपाल जैसा प्रदर्शन हो सकता है.
शनिवार को एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केटीआर ने कहा कि जब नेपाल में प्रदर्शन शुरू हुए तो आखिरकार सरकार गिर गई. उन्होंने कहा, "नेपाल में हाल ही में जो हुआ, वह लोकतंत्र और जेनरेशन जेड की आवाज़ को दबाने के अलावा और कुछ नहीं था. शुरुआत में, जब जेनरेशन जेड विरोध कर रहा था, तो मीडिया ने भी उसका मज़ाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि वे इंटरनेट बाधित करने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन वे अपने भविष्य के लिए विरोध कर रहे थे."
Gen Z विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले केटीआर?
उनसे स्पष्ट रूप से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "अगर सरकारें उन्हें निराश करती रहीं, अगर सरकारें भारत के लोगों की आकांक्षाओं को निराश करती रहीं, तो क्यों नहीं? हां." जब यही सवाल दर्शकों से पूछा गया, जिनमें ज़्यादातर युवा थे तो उनमें से कई ने 'नहीं' कहा तो इस पर तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने कहा, "अभी रात बाकी है, देखते हैं."
बीआरएस नेता ने तेलंगाना राज्य के आंदोलन में अपनी और अपनी पार्टी की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि उनके अनुसार जेनरेशन ज़ेड क्या दर्शाता है. "बेचैन, युवा, महत्वाकांक्षी, साहसी, यही जेनरेशन ज़ेड है. आप सचमुच DIY पीढ़ी हैं - विघटनकारी, कल्पनाशील और पूरी तरह से युवा. मैं यह मानना चाहूंगा कि मेरा राज्य, तेलंगाना, भी एक जेनरेशन ज़ेड राज्य है."
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का दिया उदाहरण
उन्होंने आगे कहा, "जनरेशन ज़ी ने डिजिटल माध्यमों पर सही मायने में नेतृत्व किया है. हैदराबाद में जब तेलंगाना सरकार लगभग 400 एकड़ वन भूमि बेचना चाहती थी तो हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों के रूप में जनरेशन ज़ी ने इस अभियान का नेतृत्व किया और सरकार से जवाब मांगना शुरू कर दिया. सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर प्रतिक्रिया दी और जनरेशन ज़ी की सक्रियता ने हैदराबाद में 400 एकड़ ज़मीन बचाई."
ये भी पढ़ें
'हमें उम्मीद है कि अमेरिका...', ट्रंप ने बदले H-1B वीजा के नियम तो क्या बोला भारत?
मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने पर नाराज हो गए थे लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह ने क्या बताया ?
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे कई मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए. राजनाथ सिंह ने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए. खासकर नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया.
राजनाथ सिंह से सवाल किया गया कि गोवा में 2013 में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई नेता, जिनमें पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य भी थे वो चाहते थे कि नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष न बनाया जाए, लेकिन आपने (राजनाथ सिंह) ने पार्टी अध्यक्ष होने के नाते ये फैसला लिया था, जिस पर कई लोग नाराज हो गए और उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया, जिसमें लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल थे.
लालकृष्ण आडवाणी को लेकर क्या बोले राजनाथ सिंह?
इस सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके (लालकृष्ण आडवाणी) के प्रति मेरे मन में पहले भी सम्मान था, आज भी सम्मान है और हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि उस समय मैं पार्टी अध्यक्ष था तो मुझे लगा कि 2014 में चुनाव आने वाले हैं तो अभी से चुनाव प्रचार को लेकर तैयारियां करनी पड़ेंगी, चुनाव प्रबंधन करना पड़ेगा. व्यवस्थित रूप से चीजें करनी पड़ेंगी. इन सब मुद्दों पर सोच विचार करने के बाद मुझे ये लगा कि इन सब मुद्दों पर सटीक तरीके से कोई काम कर सकता है तो वो नरेंद्र मोदी ही हैं, इसलिए मैंने उनके नाम की घोषणा कर दी.
नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने पर क्या कहा?
उसके 2 महीने बाद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ये मैंने नहीं किया ये पार्लियामेंट्री बोर्ड ने किया. हालांकि वो ही उस समय अध्यक्ष थे. इस पर हंसते हुए उन्होंने हां में अपनी सहमति दी.
क्या आपको उम्मीद थी कि नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने से पार्टी को 283 सीटें (बहुमत) मिल पाएंगी, इस पर जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं और नरेंद्र मोदी साथ-साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे तो हम ये अनुमान लगाते रहते थे कि कितनी सीटें आ जाएंगी.
ये भी पढ़ें
तिलक, रक्षा सूत्र और गौमूत्र... नवरात्रि से पहले VHP का फरमान, गरबा कार्यक्रम में एंट्री के लिए बनाए नियम
Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...
Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...
अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...