Saturday, August 23, 2025
'ये दलीलें चीन पर लागू क्यों नहीं होतीं?', रूसी तेल पर ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ तो जयशंकर ने सुनाईं खरी-खोटी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है. मॉस्को पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसको लेकर ट्रंप को जमकर सुनाया. उन्होंने कहा कि अगर भारत पर प्रतिबंधों और टैरिफ की दलीलें दी जाती हैं तो वो दलीलें चीन पर लागू क्यों नहीं होती हैं. बता दें कि चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक देश है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर है.

रूस से तेल आयात और अमेरिका के प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका की नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इसे तेल का मुद्दा बताया जाता है, लेकिन चीन, जो रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है, उस पर कोई टैरिफ नहीं लगाया गया. फिर भारत को निशाना बनाने वाली दलीलें चीन पर क्यों लागू नहीं होतीं?

जयशंकर ने यूरोप और अमेरिका के रवैये पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “अगर आपको रूस से तेल या उसके उत्पाद खरीदने में दिक्कत है, तो मत खरीदिए. लेकिन यूरोप खरीदता है, अमेरिका खरीदता है. अगर पसंद नहीं तो हमसे मत खरीदिए.”

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment