Wednesday, July 9, 2025
अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद डंकी रूट पर ED का बड़ा एक्शन, 11 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 17 केस दर्ज

ED Raids Over Donkey Route Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जालंधर जोनल टीम ने बुधवार (9 जुलाई, 2025) को डंकी रूट केस में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने पंजाब और हरियाणा के 7 ज़िलों अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 11 अलग-अलग लोकेशनों पर छापेमारी की. ये मामला उन भारतीयों से जुड़ा है, जिन्हें फरवरी 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था.

ईडी की जांच में सामने आया है कि कई ट्रैवल और वीजा एजेंट लोगों को ये झांसा देते थे कि वे उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजेंगे. इसके बदले वे एक व्यक्ति से करीब 45 से 50 लाख रुपये तक वसूलते थे, लेकिन हकीकत ये थी कि इन लोगों को अमेरिका पहुंचाने के लिए गैरकानूनी और खतरनाक रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे 'डंकी रूट' कहा जाता है. डंकी रूट में लोगों को कई देशों की सीमा पार करवाई जाती है. वो भी जंगलों और खतरनाक रास्तों से, जो माफिया और Donkers के कब्जे में होते हैं.

पंजाब और हरियाणा में 17 केस में दर्ज हो चुकी है FIR
ED को जांच में पता चला है कि ये एजेंट्स माफियाओं के साथ मिलकर उन लोगों और उनके परिवारों पर दबाव बनाते थे. जब लोग रास्ते में फंस जाते थे या उन्हें खतरों का सामना करना पड़ता था तो परिवारों को धमका कर और ज्यादा पैसे वसूले जाते थे. ये जांच PMLA के तहत शुरू की गई है. अब तक पंजाब और हरियाणा में ऐसे 17 केस में FIR दर्ज हो चुकी है. ED ने कुछ डिपोर्ट किए गए लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिनसे कई अहम सुराग मिले है. इन्हीं के आधार पर अब संदिग्धों की पहचान की गई है और आज की रेड उन्हीं के ठिकानों पर है.

ED की टीम अब तक मिले दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच करेगी ताकि ये पता लगाया जा सके कि पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और कितना पैसा हवाला या अन्य गैरकानूनी तरीकों से ट्रांसफर किया गया.

ये भी पढ़ें:

क्या आने वाला है 50 रुपये का सिक्का? वित्त मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट में दे दिया जवाब

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment