Sunday, July 13, 2025
जेल में पड़ा छपा तो डर गया कैदी, निगल लिया मोबाइल फोन... जानें फिर क्या हुआ?

Shivamogga Central Jail: शिवमोगा सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने कथित रूप से मोबाइल फोन निगल लिया. 30 वर्षीय दोषी दौलत उर्फ गुंडू ने (24 जून, 2025) को जेल कर्मचारियों से पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की.

गुंडू ने जेल कर्मचारियों को बताया कि उसने गलती से पत्थर का एक टुकड़ा निगल लिया है. इसके बाद फौरन उसे मैकगन अस्पताल ले जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में कोई फॉरेन ऑब्जेक्ट मिले और उन्होंने तत्काल प्रभाव से सर्जरी की सिफारिश की.

कैदी के पेट से निकला मोबाइल फोन

डॉक्टरों को सर्जरी के दौरान दौलत उर्फ गुंडू के पेट से एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी चौड़ाई एक इंच और लंबाई तीन इंच थी. इस फोन की पहचान केचाओडा ब्रांड के मोबाइल फोन के रूप में हुई. मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक निकालने के बाद डॉक्टरों ने इसे जेल प्रशासन को सौंप दिया. (8 जुलाई, 2025) को यह कार्रवाई पूरी हुई.

जेल अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

शिवमोग्गा सेंट्रल जेल के मुख्य अधीक्षक पी. रंगनाथ ने अगले ही दिन तुंगा नगर पुलिस थाने में आरोपी दौलत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. बता दें कि मुख्य अधीक्षक की शिकायत पर दौलत उर्फ गुंडू के खिलाफ जेल परिसर में प्रतिबंधित वस्तु लाने का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल जून 2024 में शिवमोग्गा जिला अदालत ने दौलत को ड्रग तस्करी के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी.

जांच से पता चला है कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कैदी ने फोन को छिपाने की कोशिश में उसे निगल लिया था. इस घटना के बाद इस बात की जांच शुरू हो गई है कि कड़ी जांच के बावजूद जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Watch: डीजल से भरी मालगाड़ी के डिब्बों में हुआ बलास्ट, लगा जैसे परमाणु विस्फोट हुआ हो, वीडियो वायरल

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment