Saturday, June 7, 2025
मोदी सरकार के 11 साल होने पर BJP का मेगा प्लान तैयार, हर राज्य में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी..

BJP's 11 Year in Centre: केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी ने जनता के बीच जाने की तैयारी कर ली है. इस क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 जून को दिल्ली में प्रेस कॉफ्रेंस कर पार्टी की 11 साल की उपलब्धियों की जानकारी देंगे. इसके बाद 10 जून को अलग-अलग राज्यों में बीजेपी के शीर्ष नेता प्रेस कॉफ्रेंस कर सरकार के 11 सालों के कामों की जानकारी देंगे.

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम की जिम्मेदारी इन्हें
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी प्रेस कॉफ्रेंस कर पार्टी के 11 सालों के कामों का उल्लेख करेंगे. वहीं, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे. जबकि असम के गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साह प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे.

रांची में स्मृति ईरानी संभालेंगी बागडोर
इसके अलावा गोवा के पणजी में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के गांधी नगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश के शिमला में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड के रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कर्नाटक के बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और केरल के तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे.

इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मणिपुर के इम्फाल में सांसद संबित पात्रा, मेघालय के शिलांग में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल, मिजोरम के आइजोल में राष्ट्रीय महासचिव अनील एंटोनी, ओडिसा के भूवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

सिक्किम के गंगोटोक में केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गरेट, तमिलनाडु के चेन्नई में गजेंद्र सिंह शेखावत, तेलंगाना के हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के अगरत्तला में केंद्रीय मंत्री मानीक साह, उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे.

11 जून को हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीजेपी 10 जून को देश के हर राज्यों में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी. इसके अलावा 11 जून को हर राज्य के हर जिले में प्रेस कॉफ्रेंस कर अपने 11 साल की उपलब्धियों की जानकारी देगी. इसके लिए पार्टी ने हर स्तर पर तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है.

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बने संकट के बीच <a href="...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment