Monday, May 12, 2025
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को भारतीय सेना की बड़ी चेतावनी, 'हमारे मिलिट्री बेस एक्टिव, जरूरत पड़ी तो...'

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डीजीएमओ ने प्रेस ब्रीफिंग में कई चीजों का खुलासा किया. एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ आतंकवाद से है और हमने आतंकवादियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को ही निशाना बनाया था, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ दिया. एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारे सभी सैन्य अड्डे, हमारी सभी मिलिट्री बेस पूरी तरह से एक्टिव हैं और आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी इसलिए हमने 7 मई को केवल आतंकवादी ठिकानों पर ही हमला किया था. अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली. इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई बहुत जरूरी थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं. हमारी एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था."

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी. हमारे एयरपील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है। पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई. मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं, जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया."

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है, जिससे LPG और नेचुरल गैस क...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment