Wednesday, March 26, 2025

'मैं चेन्नई पुलिस से भागकर छिपा हूं...', पति बोला- बीबी ने अमेरिका और सिंगापुर में कराए केस, अब...

Prasanna Shankar and Divya Case:  टेक बिजनेसमैन प्रसन्न शंकर ने दावा किया है कि उनकी पत्नी दिव्या और चेन्नई पुलिस मिलकर उन्हें परेशान कर रही है. रविवार (23 मार्च, 2025) को प्रसन्ना शंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, मैं तलाक से गुजर रहा हूं. मैं चेन्नई पुलिस से भागकर तमिलनाडु के बाहर छिपा हुआ हूं और यह मेरी कहानी है.

प्रसन्न शंकर सिंगापुर की क्रिप्टो सोशल नेटवर्क OxPPL.com के फाउंडर हैं. प्रसन्ना ने एक्स पर अपनी पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी और उन्होंने त्रिची के NIT से पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात उनकी पत्नी दिव्या से हुई थी, जिससे उनका 9 साल का बेटा भी है, लेकिन अपनी पत्नी के किसी अनूप नाम के शख्स के साथ अफेयर के बारे में पता चलने के बाद उनकी शादी टूट गई.

सिंगापुर और अमेरिका में डाली तलाक की अर्जी

शादी टूटने के बाद दिव्या ने पति पर डोमेस्टिक वायलेंस और रेप जैसी झूठी शिकायतें भी कार्रवाई. प्रसन्ना की पत्नी ने यह तक आरोप लगाया कि वह उनके न्यूड वीडियो पब्लिश कर चुके हैं. हालांकि, सिंगापुर पुलिस ने इन आरोपों की जांच भी की है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं थी. प्रसन्ना ने तलाक की अर्जी भारत में दी है तो वहीं दिव्या ने अमेरिका में दी है.

पत्नी ने लगाए 9 साल के बच्चे के अपहरण के आरोप

प्रसन्ना ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने उनके 9 साल बेटे का किडनैप करके उसे अपने साथ अमेरिका ले गई, जिसकी वजह से उन्हें इंटरनेशनल चाइल्ड किडनैपिंग का मामला भी दर्ज करना पड़ गया. आरोपों के बाद अमेरिका की अदालत ने प्रसन्ना के फेवर में फैसला सुनाया और बेटे को सौंपने के लिए भी कहा.

पत्नी हर महीने कितनी राशि देंगे प्रसन्ना शंकर

प्रसन्ना की बीवी ने क्योंकि सिंगापुर में कानून तोड़ा था इसलिए उन्हें अपने पति के साथ एक समझौते पर साइन करने पड़े, जिसमें यह तय हुआ था कि प्रसन्ना अपनी पत्नी को लगभग 9 करोड़ और 4.3 लाख रुपए का भुगतान हर महीने करेंगे और उन्हें इसके लिए चेन्नई जाकर रहना होगा.

My wife has given a press conf outside the police station as I was informed. Let's address her allegations and see what actually happened.
— Prasanna S (@myprasanna) March 25, 2025

अदालत तक पहुंचा मामला

समझौते के तहत दिव्या को कई सारी चीजों का पालन करना था, लेकिन कुछ दिन पालन करने के बाद उनसे ऐसा करने से मना कर दिया. दिव्या ने दावा कर दिया कि यह समझौता वैध नहीं है और वह तलाक के लिए अमेरिका जाएंगी. प्रसन्ना ने ही इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि जब तक दिव्या बच्चे का पासपोर्ट नहीं दे देती ,वह उन्हें बच्चा वापस नहीं करेंगे.

बच्चे को लेकर भागे थे प्रसन्ना

दिव्या ने प्रसन्न के खिलाफ अपहरण का भी केस दर्ज करवाया. इसके बाद पुलिस आधी रात को प्रसन्ना के घर पहुंची थी, लेकिन वह अपने बेटे के साथ भागने में सफल रहे और अपने वकीलों के जरिए प्रसन्ना ने यह भी बताया कि बच्चा उनके साथ बेहद खुश है और यह मामला क्योंकि अदालत में है इसलिए इसमें पुलिस को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.

परेशान कर रही चेन्नई पुलिस

इतना ही नहीं चेन्नई पुलिस ने प्रसन्ना के दोस्त गोकुल को भी खूब परेशान किया, जब वह तमिलनाडु छोड़कर बेंगलुरु चला गया तो चेन्नई पुलिस ने बेंगलुरु से उन्हें पकड़ा और बिना बेंगलुरु पुलिस को बताएं चेन्नई ले गई. वह गोकुल को हर रोज पुलिस थाने बुलाते हैं. सुबह से लेकर शाम तक बैठाए रखते हैं और घर वापस भेज देते हैं.

No comments:

Post a Comment