Friday, February 28, 2025

'अगर जल महल झील को तबाह कर दिया, तो जयपुर कैसे बनेगा स्मार्ट शहर?' सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

जयपुर के ऐतिहासिक जल महल झील की दुर्दशा पर चिंता जताई है. कोर्ट ने झील के पास नाईट मार्किट बसाने और वेंडिंग गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने झील में सीवेज और दूसरी गंदगी के प्रवाह को रोकने के लिए CSIR – नेशनल इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) के विशेषज्ञों की कमिटी बनाने को कहा है.

जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा है कि झील क्षेत्र के विकास के नाम पर चलाई जा रही योजना तब तक लागू न की जाए, जब तक NEERI की रिपोर्ट नहीं आ जाती. कोर्ट ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम को इस आदेश के अमल पर 21 मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. 24 मार्च को मामले की अगली सुनवाई होगी.

जजों ने कहा कि नगर निगम के उपेक्षापूर्ण और लापरवाह रवैये ने जल महल जैसी ऐतिहासिक धरोहर को बहुत नुकसान पहुंचाया है. सुनवाई में जयपुर हेरीटेज नगर निगम के कमिश्नर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. उनकी कुर्सी के पीछे स्मार्ट सिटी का बैनर लगा था. जजों ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर जल महल झील जैसी ऐतिहासिक बर्बाद कर दिया गया तो जयपुर स्मार्ट शहर कैसे बनेगा?

यह भी पढ़ें:-
Delhi Crime Control: राजधानी की सुरक्षा को लेकर बन गया प्लान, गृहमंत्री अमित शाह ने CM और दिल्ली पुलिस को दे दिया बड़ा मैसेज
‘हिंदी ने भारतीय भाषाओं को निगल लिया, जो संघर्ष…’, थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ बोले तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन

Agusta Westland Scam: कोर्ट में मिशेल की जमानत पर घमासान, ED ने जताया फरार होने का खतरा! कोर्ट का फैसला जल्द!

Delhi High Court: अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी क्रिश्चियन जेम्स मिशेल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. मिशेल पर आरोप है कि उसने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में बिचौलिए की भूमिका निभाई और सौदे को प्रभावित करने के लिए बड़े लेवल पर धन का लेन-देन किया. अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं, जिसके बाद कोर्ट ने फिलहाल फैसला रोक दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिश्चियन मिशेल की जमानत का कड़ा विरोध किया. ईडी के वकील ने दलील दी कि मिशेल ने दुबई में जो समय बिताया उसे हिरासत की अवधि में नहीं गिना जा सकता. इसके अलावा एजेंसी ने ये भी कहा कि मिशेल ब्रिटिश नागरिक है और अगर उसे जमानत दी जाती है तो उसके फरार होने की आशंका बनी रहेगी. ईडी का तर्क था कि मिशेल के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और उसकी रिहाई से जांच प्रभावित हो सकती है.

एक्सपायर पासपोर्ट के आधार पर जमानत की दलील

मिशेल के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके भागने का कोई खतरा नहीं है, क्योंकि उसका पासपोर्ट पहले ही एक्सपायर हो चुका है. उन्होंने ये भी कहा कि मिशेल भारत में जांच का सामना कर रहा है और वह ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकता. वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि मिशेल किसी भी तरह की कानूनी प्रक्रिया से भागने की कोशिश नहीं करेगा इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए.

अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

सुनवाई पूरी होने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं जो जल्द ही सुनाया जा सकता है. अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा घोटाला एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी मुद्दा रहा है और इस मामले में होने वाले किसी भी फैसले का बड़ा असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Thursday, February 27, 2025

बैंक घोटाले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 दोषियों को 7 साल तक की जेल, 93 लाख का जुर्माना

CBI Court Decision Bank Scam: चेन्नई की सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंधक समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए 5 से 7 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है. साथ ही दोषियों पर कुल 93 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसमें से एक निजी फर्म पर 40 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है.

अदालत ने यह सजा भारतीय ओवरसीज बैंक के पूर्व मैनेजर इग्नेशियस दीपम, एमएस मुथु एंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर जे. मुथैया, ट्रेडिंग कंपनी के प्रमोटर एम.एन. मुरलीधर समेत 5 लोगों को सजा सुनाई है.

किन लोगों को क्या सजा हुई?

इग्नेशियस दीपम (पूर्व बैंक मैनेजर)– 7 साल की सजा और 2.1 लाख रुपये का जुर्माना
जे. मुथैया और एम.एन. मुरलीधर – 5 साल की सजा और प्रत्येक पर 45,000 रुपये का जुर्माना
प्रियलक्ष्मी (निजी कंपनी की एमडी)– 7 साल की सजा और 50 लाख रुपये का जुर्माना
एम/एस यूनिकस्टेप मरीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई– 40 लाख रुपये का जुर्माना

धोखाधड़ी की साजिश कैसे रची गई?

सीबीआई ने यह मामला 13 फरवरी 2013 को दर्ज किया था. इस मामले की जांच इंडियन बैंक की कांचीपुरम ब्रांच के एजीएम की शिकायत पर शुरू हुई थी. जांच में पता चला कि 2012 में बैंक के तत्कालीन मैनेजर इग्नेशियस दीपम ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बैंक को धोखा देने की साजिश रची थी. बैंक मैनेजर ने आरोपी जे. मुथैया और एम.एन. मुरलीधर के कहने पर 19.79 करोड़ रुपये के चार लेटर ऑफ क्रेडिट (LCs) जारी किए, जो एम/एस यूनिकस्टेप मरीन इंडिया प्रा. लि., मुंबई के पक्ष में थे. यह लेटर ऑफ क्रेडिट भारतीय बैंक के तत्कालीन डिप्टी मैनेजर टी. शन्मुगनाथन के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी बैंक सील का उपयोग कर जारी किए गए थे. इसके अलावा आरोप है कि बैंक मैनेजर इग्नेशियस दीपम ने जे. मुथैया से रिश्वत के रूप में 19 लाख रुपये अपने भारतीय बैंक तांबरम वेस्ट शाखा के खाते में लिए थे. कोर्ट ने ट्रायल के बाद चारों आरोपियों को दोषी ठहराया गया है, उसके बाद उन्हें सजा का ऐलान हुआ है.

Wednesday, February 26, 2025

बंगाल रोड रेज: मामला क्या है, क्यों हंगामा बरपा है, तीन दिन से आरोपी को क्यों नहीं पकड़ पा रही है पुलिस

Bengal Road Rage Case: पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धवान जिले से सोमवार (25 फरवरी, 2025) को देर रात एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत युवकों ने 27 साल की महिला के साथ छेड़खानी की. छेड़खानी कर रहे युवकों से बचने की कोशिश कर रही महिला दुर्घटना का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई. हादसे का शिकार हुई महिला पेशे से इवेंट मैनेजर और डांसर थी, जो चंदन नगर से गया जा रही थी.

महिला की पहचान सुचंद्रा चट्टोपाध्याय के रूप में की गई है. मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई तो वहीं पुलिस का कहना है कि मामला रोड रेज का है. यही कारण है कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

बिहार के गया जा रही थी सुचंद्रा

मामले में पुलिस का कहना है कि यह कोई छेड़खानी का मामला नहीं बल्कि रोड रेज का केस है. वहीं सुचंद्रा की कार में मौजूद ड्राइवर के मुताबिक, सुचिंद्रा के साथ छेड़खानी की गई थी. ड्राइवर का कहना था कि वह चंदन नगर से गया जा रहे थे. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद आधा किलोमीटर भी नहीं चले होंगे कि एक सफेद कार ने बाईं ओर से टक्कर मारी. उन्होंने गाड़ी कार के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वैसा नहीं कर सके.

महिला के साथ गंदे इशारे कर रहे थे युवक

ड्राइवर बोला, “बाद में उन्होंने पुलिस स्टेशन के रास्ते पर गाड़ी मोड़ी तो सफेद कार ने फिर से टक्कर मारी और उनकी कार पलट गई, जिसमें सुचंद्रा की मौत हो गई.” ड्राइवर ने बताया कि अन्य तीन लोग पिछली सीट पर बैठे थे और सुचंद्रा आगे की सीट पर टक्कर मारने वाली कार में कम से कम पांच लोग बैठे थे, जो मैडम की ओर गंदे इशारे कर रहे थे.

क्या बोलीं मृतक महिला की मां?

मंगलवार शाम को इस केस में रिपोर्ट दर्ज होने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी. सुचिंद्रा के परिवार ने पुलिस के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें पुलिस ने यह कहा था कि यह छेड़खानी नहीं बल्कि रोड रेज का मामला है. सुचिंद्रा की मां तनुश्री चट्टोपाध्याय ने मंगलवार (25 फरवरी. 2025) को मीडिया से कहा, संदिग्ध लोग कार को रोकने की कोशिश कर रहे थे ताकि वह उनकी बेटी का किडनैप कर सके. यहां तक की ड्राइवर राजदूत ने भी यही बयान दिया है. वह एक बुजुर्ग व्यक्ति है, जो कभी तेज गति से गाड़ी नहीं चलता है अगर बबलू यादव और उसके साथ ही दोषी नहीं है तो वह पहले ही क्यों भाग गए”

महिला आयोग और सीआईडी भी एक्टिव

मामले में अब पश्चिम बंगाल महिला आयोग भी एक्टिव हो गया है, जो सुचंद्रा चट्टोपाध्याय के घर जाकर कार चालक, रिश्तेदारों और उनके परिवार वालों के साथ बातचीत करने वाले हैं. इसी के साथ-साथ मामले की जांच के लिए सीआईडी की एक टीम भी कांकसां पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां घटना में शामिल दो कारों की जांच की जाएगी.

आरजी कर केस में महिला डॉक्टर की मां ने भी की बात

इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर की मां ने भी तनुश्री चट्टोपाध्याय से फोन पर बात की और कहा कि वह उनके साथ है और न्याय में साथ लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Shashi Tharoor: शशि थरूर को कांग्रेस ने क्या दिया निर्देश, पार्टी छोड़ेंगे या नहीं ? ये रही अंदर की बात

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बड़ा अटैक, सेना की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग

Jammu-Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां सेना की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के रौजारी के सुंदरबनी सेक्टर में करीब 12.45 बजे सेना की एक गाड़ी पर 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई है. आंतकी इस घटना को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है.

जहां पर ये हमला हुआ है, जम्मू का वो सुंदरबनी इलाका एलओसी से सटा हुआ है. यहां सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, उसी दौरान सेना का गाड़ी पर हमला हुआ है. हालांकि इस पर सेना ने अबतक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है. ये इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है, इसलिए पुलिस को फिलहाल वहां नहीं जाने दिया जा रहा है. सेना ही वहां सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Mahua Maji Accident: 'हाथ टूटा और पसलियां भी डैमेज, सर्जरी होगी', महुआ माजी के बेटे ने बताई रोड एक्सीडेंट की पूरी कहानी

Mahua Maji Accident: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सांसद महुआ माजी का बुधवार (26 फरवरी) को एक्सीडेंट हो गया. महाकुंभ से रांची लौटते वक्त उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान उनके बेटे सोमवित माजी ही गाड़ी चला रहे थे. नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ. इस दुर्घटना में महुआ माजी का हाथ टूट गया, उनकी पसलियों में भी डैमेज है. फिलहाल RIMS में उनका इलाज चल रहा है.

बेटे सोमवित माजी ने इस हादसे की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि कैसे लगातार गाड़ी चलाने की वजह से उन्हें नींद की झपकी लग गई और यह हादसा हुआ. उन्होंने यह भी बताया कि मां महुआ माजी के हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा.

कैसे हुआ हादसा?
सोमवित माजी ने बताया, 'हम लोग परसों कुंभ स्नान के लिए गए थे. गाड़ी से 12 घंटे लगे. कल अच्छे से सुबह हमने संगम घाट पर स्नान किया. इसके बात हमने फैसला लिया कि हम आज ही वापस निकल चलते हैं. तो शाम 6.30 बजे हम वहां से रांची के लिए निकले. लगातार 9 घंटे से हम ड्राइव कर रहे थे. बीच में बस डिनर के लिए रूके थे. हम गाड़ी चला रहे थे. ड्राइवर बगल में बैठा हुआ था. बारी-बारी कर के गाड़ी चला रहे थे. करीब 3.40 पर मुझे लगा कि चेहरा धो लेना चाहिए लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया और बस उसके बाद झपकी लग गई.'

#WATCH | Jharkhand: JMM Rajya Sabha MP Mahua Maji's son Somvit Maji says "We were returning from Maha Kumbh, Prayagraj when this accident took place...My mother (Mahua Maji) and wife were in the back seat. I was driving the car, and around 3:45 AM, I fell asleep, and the car hit… https://t.co/Rz1MXP3tAZ pic.twitter.com/6yswYEnkuH
— ANI (@ANI) February 26, 2025

महुआ माजी को ज्यादा चोटें क्यों?
सोमवित बताते हैं, 'मां मेरे पीछे बैठे हुई थी. उनके बगल में मेरी पत्नी भी बैठे हुए थी. हम लोगों ने तो सीट बेल्ट लगा रखा था लेकिन पीछे गद्दे के कारण मां सीट बेल्ट नहीं लगा पाई थी. जैसे ही हमें झपकी लगी तो अचानक मेरी वाइफ के जोर से चिल्लाने की आवाज आई. देखा तो गाड़ी का एक्सीडेंट हो चुका था और धुआं ही धुआं हो रहा था. लोगों ने शीशा तोड़कर निकालने की कोशिश की लेकिन हम दरवाजा खोलकर आसानी से निकल आए. मुझे और ड्राइवर को तो ज्यादा चोट नहीं आई, मेरी पत्नी को पीठ में चोट लगी और मां को ज्यादा चोटें आईं.'

'हाथ टूटा, पसलियां भी डैमेज'
सोमवित ने बताया, 'मां को जब हमने निकाला और जमीन पर लेटाया तो दिखा कि उनका हाथ टूट गया है. नाक से भी खून बह रहा था. उन्हें चेस्ट पर भी बहुत दर्द हो रहा था. इसके बाद हमने एंबुलेंस को कॉल किया और उन्हें लातेहार हॉस्पिटल ले आए. करीब 40 मिनट तक वहां पर रहे. इसके बाद हम वहां से एंबुलेंस करके उन्हें RIMS ले आए. अब डॉक्टर का कहना है कि बाया हाथ टूट गया है और पसलियां भी टूटी हैं. वह बोले हैं कि हाथ की तो सर्जरी करनी ही होगी. बाकी मां बातचीत कर रही हैं और वे खुद चलकर ही एंबुलेंस में बैठीं थीं.'

यह भी पढ़ें...

Telangana Tunnel Collapse: फंसे हुए मजदूरों के बेहद करीब पहुंची NDRF, कितनी है बचने की उम्मीद? जानें तेलंगाना टनल हादसे की लेटेस्ट अपडेट

Tuesday, February 25, 2025

IIT Madras: भारत को मिला पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक, आधे घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर

IIT Madras: भारत को मिला पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक, आधे घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर

1984 Sikh Riots Case: 'तीन बार का सांसद, कई सामाजिक कल्याण के काम किए', सजा के पहले कोर्ट में ये दलीलें देकर गिड़गिड़ाए सज्जन कुमार

1984 Sikh Riots Case: साल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे के मामले में दोषी पाए गए पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है. राऊज एवन्यू कोर्ट ने मंगलवार (25 फरवरी) दोपहर यह फैसला सुनाया. इस सजा के पहले सज्जन कुमार ने कोर्ट में कम से कम सजा मिले, इसके लिए कई दलीलें दीं. वह अपनी उम्र का हवाला देकर भी गिड़गिड़ाए.

सज्जन कुमार ने कोर्ट में दाखिल लिखित दलीलों में कहा, इस मामले में मुझे फांसी की सजा देने का कोई आधार नहीं बनता. मैं 80 साल का हो चला हूं. बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियों से जूझ रहा हूं.  2018 से जेल में बंद हूं. उसके बाद से मुझे कोई परोल भी नहीं मिला है. 1984 के दंगों के बाद किसी भी आपराधिक मामले में मेरा नाम शामिल नहीं रहा है. जेल में ट्रायल के दौरान मेरा व्यवहार हमेशा ठीक रहा. मेरे खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं मिली.'

सज्जन कुमार ने कहा, 'मैं तीन बार सांसद रह चुका हूं. सामाजिक कल्याण के लिए कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा हूं. मैं अभी भी खुद को निर्दोष मानता हूं. ' इन दलीलों के साथ सज्जन कुमार ने मांग की थी कि कोर्ट इस केस में सभी पहलू को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम सजा मुकर्रर करें.

खबर में अपडेशन जारी है...

Monday, February 24, 2025

Telangana Tunnel Collapse: रिसता पानी, धंसता मलबा, मजदूरों तक पहुंचने में लग जाएंगे चार और दिन; जानें तेलंगाना टनल हादसे का ताजा अपडेट

Telangana Tunnel Collapse: रिसता पानी, धंसता मलबा, मजदूरों तक पहुंचने में लग जाएंगे चार और दिन; जानें तेलंगाना टनल हादसे का ताजा अपडेट

INDIA Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में हो गई बल्ले-बल्ले, बार, कैफे और रेस्टोरेंट में डबल हुई बिक्री! बंपर कमाई

Cricket And Dining: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार (23 फरवरी) को खेले गए मैच ने डाइन-आउट सेक्टर में हलचल मचा दी. इस दिन बड़े बार, क्लब और रेस्तरां में बिक्री में 50 से 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कई रेस्तरां मालिकों ने बताया कि ग्रुप बुकिंग और मेहमानों की संख्या भी सामान्य रविवार के मुकाबले दोगुनी हो गई थी.

मैच की वजह से जोरावर कालरा जो मैसिव रेस्टोरेंट्स के संस्थापक हैं और फर्जी कैफे, बो ताई और स्वान जैसे ब्रांड चलाते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बिक्री में सामान्य रविवार के मुकाबले 50 से 60 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ. उन्होंने कहा "प्रीमियम टाइम के अलावा हमें नॉन-प्राइम टाइम में भी बिक्री में सुधार देखने को मिला. स्वान रेस्टोरेंट ने जहां मैच के लिए बड़े स्क्रीन लगाए गए थे दोपहर 2:30 के बाद वो पूरी तरह से भर गया."

लाइव स्क्रीनिंग और स्पेशल ऑफर्स ने बढ़ाई मेहमानों की तादाद

मैच को लेकर बार और रेस्टोरेंट ने लाइव स्क्रीनिंग और खास ऑफर्स जैसे बीयर बकेट डील्स और वॉच पार्टियों का आयोजन किया था जिससे मेहमानों की भारी संख्या जुटी. इसके अलावा मीडिया खरीदारी कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि इस मैच ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को एक नया जीवन दिया.

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी बढ़ी बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक ब्लिंकिट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने मैच से पहले भारत की जर्सी और कैप्स की बिक्री में तेजी देखी. इसके अलावा ब्रॉडकास्टर JioStar पर मैच के दौरान स्पॉट विज्ञापन 100 प्रतिशत प्रीमियम पर बिके.

बड़े ब्रांड्स ने विज्ञापनों के जरिए बढ़ाई बिक्री

पेप्सिको, कोका-कोला और मदर डेयरी जैसे बड़े ब्रांड्स ने इस मैच के दौरान नए विज्ञापनों के जरिए अपनी बिक्री बढ़ाई. डोमिनोज़ ने भी अपनी ऐप पर पूरे दिन प्रमोशन और डिस्काउंट्स की पेशकश की.

ब्लूबॉप कैफे में मैच के दिन 50% बढ़ी डिमांड

फर्स्ट फिडल रेस्टोरेंट्स जो थैंक्स एंड बियॉन्ड, लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स जैसे ब्रांड्स चलाते हैं. उन्होंने 200 प्रतिशत तक बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की. वहीं ब्लूबॉप कैफे की संस्थापक ईशा सुखी ने बताया कि मैच के दिन रेस्टोरेंट में डिमांड 50 प्रतिशत बढ़ गई. खासतौर पर उन जगहों पर जहां हाई क्वालिटी वाली स्क्रीनिंग उपलब्ध थी.

चाहे वह पेप्सिको का नया विज्ञापन हो या डोमिनोज की डील्स सभी ब्रांड्स ने इस मैच का पूरा फायदा उठाया. इसके अलावा दिल्ली में राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (NRAI) के प्रमुख संदीप आनंद गोयल ने बताया कि रेस्टोरेंट में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स देखा गया और दूसरे इनिंग्स के दौरान भीड़ और बढ़ी.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Manipur Crisis: मणिपुर ड्रोन हमले में सामने आया दिल्ली-हरियाणा का कनेक्शन, NIA का बड़ा खुलासा

Manipur Drone Attack: मणिपुर में हुए ड्रोन हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला दिल्ली और हरियाणा से भेजे गए ड्रोन के जरिए किया गया था. NIA ने मणिपुर की विशेष अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि हमले में 40 बम गिराए गए थे, जिससे एक महिला की मौत हो गई थी और एक 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी.

सितंबर 2023 में हुए इस हमले को मणिपुर के इतिहास में पहला मामला बताया जा रहा है, जहां ड्रोन का इस्तेमाल कर बमबारी की गई. जांच में सामने आया कि दिल्ली के रमेश नगर और हरियाणा के रोहतक से ये ड्रोन भेजे गए थे. इससे पहले मणिपुर में इस तरह की कोई घटना नहीं देखी गई थी जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया.

ड्रोन और बैटरी खरीदने वालों का नाम आया सामने

NIA की जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश में Laikangbam Albert Singh की भूमिका सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक सिंह ने दिल्ली में मयंक नामक व्यक्ति से और हरियाणा के रोहतक में विक्रम नामक व्यक्ति से ड्रोन और बैटरी खरीदी थी. जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और ड्रोन हमले से जुड़े बाकी संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है.

NIA की जांच जारी, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

NIA इस मामले में और भी गहराई से जांच कर रही है ताकि हमले की पूरी साजिश को उजागर किया जा सके. ये हमला मणिपुर में सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है जिससे राज्य और केंद्र सरकारें अलर्ट हो गई हैं. जांच एजेंसी इस मामले में जल्द ही और खुलासे कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Sunday, February 23, 2025

IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, दिल्ली पुलिस ने ऐसे लिए मजे

Delhi Police Troll Pakistani Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए लीग स्टेज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए, जिसे भारत ने 45 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया ट्रेंडिंग में हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान के मजे लिए.

दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट

पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं आईं. खासतौर पर हर बार भारत से हारने के बाद पाकिस्तान में टीवी तोड़ने की घटनाएं वायरल होती हैं. इसी पर दिल्ली पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक मजेदार पोस्ट किया, "पड़ोसी देश से कुछ अजीब सी आवाजें सुनीं, उम्मीद है कि वे सिर्फ़ टीवी की आवाजें थीं." इस पोस्ट को देखकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.

Just heard some weird noises from the neighbouring Country.

Hope those were just TVs Breaking. #INDvsPAK #ViratKohli #TeamIndia #BleedBlue #51stODI #CongratulationsTeamIndia
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 23, 2025

भारत की जीत पर देशभर में जश्न

भारत की जीत का जश्न चंडीगढ़ से सटे ज़ीरकपुर में जोरदार तरीके से मनाया गया. लोग ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे और देशभक्ति के गीत गाए. मुंबई के बोरीवली में भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर खुशी मनाई. फैंस का कहना था कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पूरी तरह से मात दे दी.

टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन

यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की लगातार दूसरी जीत थी. इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को भी 6 विकेट से हराया था. इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली, कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम इंडिया को आसान जीत मिली. इस जीत के साथ आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा कायम रहा. देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया.

यह भी पढ़ेंः 'भारत को नहीं हराया तो मेरा नाम बदल देना...', शहबाज शरीफ ने किया ऐलान तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

PM Modi at Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, बालाजी मंदिर के किए दर्शन; कैंसर हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

PM Modi at Bageshwar Dham: पीएम मोदी आज (रविवार) दोपहर बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बालाजी मंदिर के दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहे. बता दें कि पीएम मोदी यहां एक कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने के लिए आए हैं.

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है. पीएम मोदी दोपहर 2 बजे यहां पहुंचे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनकी मेजबानी की. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री उन्हें बालाजी मंदिर लेकर गए. यहां पीएम मोदी ने पूजा अर्चनी की और पुष्प भी अर्पित किए.

यहां से पीएम मोदी सीधे मंच पर पहुंचे. यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनके लिए स्वागत भाषण दिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मंच पर मौजूद हैं.

खबर में अपडेशन जारी है...

यह भी पढ़ें...

Shashi Tharoor: 'अगर कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं तो...', अब आर-पार का मन बना चुके हैं शशि थरूर! आलाकमान को पहुंचा दिया मैसेज

India vs PAK: बंकर बनाया और बोले यह तो 'टॉयलेट' है, BSF ने ऐसे पकड़ी पाक आर्मी की चाल; बॉर्डर पर क्या है नया बखेड़ा

India vs PAK: राजस्थान के बाड़मेर से लगती हुई भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक नया विवाद छिड़ा हुआ है. यह विवाद पाकिस्तान द्वारा सीमा पर बंकर बनाने को लेकर है. हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि यह बंकर नहीं बल्कि एक टॉयलेट है. BSF ने पाकिस्तान के इस कदम पर आपत्ति उठाई है और उस ढांचे को गिराने की मांग की है. ऐसा न करने पर BSF ने भी अपनी सीमा में बंकर बनाने की चेतावनी भी दे डाली है.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सोमवार को BSF के जवानों ने सीमा पार एक बंकर देखा. यह बंकर पहले कभी नजर नहीं आया था. यानी इसे रातों रात बनाया गया था. नियमों के मुताबिक, दोनों देश सीमा से 150 गज की दूरी तक किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं कर सकते हैं. यह एरिया 'नो मैंस लैंड' कहा जाता है. लेकिन पाक आर्मी ने 100 गज के भीतर ही नई संरचना खड़ी कर दी है. इसी को लेकर विवाद है.

जूनियर अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग
एक सैन्य अधिकारी ने बताया, 'बाड़मेर जिले में गादरा नामक एक जगह है, जहां से भारत-पाक बॉर्डर गुजरती है. सोमवार को हमारे जवानों ने उस पार अवैध निर्माण देखा जो सीमा के 150 गज के भीतर था. 150 गज के भीतर किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं है क्योंकि इसे नो मैंस लैंड माना जाता है. बॉर्डर पर यथास्थिति बनी रहनी चाहिए, इसलिए यह ढांचा देखते ही जूनियर अधिकारियों की एक फ्लैग मीटिंग तुरंत आयोजित की गई. इसमें पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया कि निर्माण 150 गज के भीतर है. उन्होंने यह भी दावा किया कि यह कोई बंकर या निगरानी चौकी नहीं बल्कि जवानों के लिए एक अस्थायी शौचालय है. यह एक झूठ था, इसलिए हमारे कमांडर द्वारा तुरंत एक विरोध पत्र जारी किया गया.'

'नहीं गिराया तो हम भी बंकर बनाएंगे'
एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने रात के समय यह निर्माण किया, इसका मतलब है कि उन्हें पता था कि यह अवैध है. हेडक्वार्टर को इस ढांचे के बारे में सूचित कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने सेक्टर कमांडर स्तर पर फ्लैग मीटिंग के लिए कहा है. पाकिस्तान रेंजर्स ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. अगर वे निर्माण जारी रखते हैं, तो बीएसएफ भी इस अवैध बंकर के सामने एक ऐसा ही बंकर बनाएगी.'

यह भी पढ़ें...

Earthquake: सुबह-सुबह हिमाचल प्रदेश का मंडी शहर थर्राया, भूकंप के तेज झटकों के बाद घर से बाहर भागे लोग

Saturday, February 22, 2025

'RSS की वजह से मराठी सीखा', मराठी साहित्य सम्मेलन में PM मोदी ने की संघ की तारीफ

Marathi Language: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार ( 21 फरवरी) को अपनी राजनीतिक यात्रा और विचारधारा को मराठी भाषा से जोड़ा. उन्होंने इस पर गर्व व्यक्त किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नींव महाराष्ट्र की भूमि पर केशव बलिराम हेडगेवार ने रखी थी. पीएम मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान कहा कि उन्हें भी आरएसएस से प्रेरणा मिली है जिसने उन्हें देश के लिए काम करने का मार्ग दिखाया.

पीएम मोदी ने कहा कि आरएसएस के माध्यम से ही उनका मराठी भाषा और इसकी समृद्ध परंपराओं से जुड़ाव हुआ. उन्होंने आरएसएस को पिछले 100 सीलों से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला संगठन बताया. ये सम्मेलन एनसीपी प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था और पीएम मोदी के उद्घाटन करने को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल भी उठाए गए.

मराठी भाषा को मिला विशेष दर्जा

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि हाल ही में मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया जिसकी 12 करोड़ मराठी भाषी लोग दशकों से प्रतीक्षा कर रहे थे. उन्होंने इसे एक अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि ये मराठी भाषा और संस्कृति के लिए सम्मान की बात है.

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अवसरों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती और संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है. उन्होंने मराठी भाषा को स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया.

मराठी भाषा और सिनेमा का योगदान

पीएम मोदी ने मुंबई को न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की आर्थिक राजधानी बताया. उन्होंने कहा कि मराठी और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महाराष्ट्र और मुंबई का अहम योगदान रहा है. उन्होंने हाल ही में चर्चित फिल्म 'छावा' का जिक्र करते हुए कहा कि ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को उजागर कर रही है और यह शिवाजी सावंत के प्रसिद्ध मराठी उपन्यास से प्रेरित है.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

Yamuna Pollution: यमुना में फिर बढ़ी अमोनिया की मात्रा, दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर पड़ेगा असर?

Ammonia Level Rises in Yamuna: दिल्ली में जल संकट की आशंका फिर से गहरा गई है क्योंकि यमुना नदी में अमोनिया का लेवल बीते दो दिनों में तेजी से बढ़ा है. शुक्रवार (21 फरवरी) को इसका स्तर 8ppm तक पहुंच गया जबकि दिल्ली के वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट केवल 1ppm तक अमोनिया को संभालने के लिए डिजाइन किए गए हैं. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरी तो पानी के प्रोडक्शन में कटौती हो सकती है. हालांकि इस मुद्दे पर दिल्ली जल बोर्ड ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

यमुना में बढ़ते अमोनिया स्तर का मुद्दा बीते कुछ समय से राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस समस्या ने राजनीतिक महत्व हासिल कर लिया था. आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया था कि हरियाणा में भाजपा सरकार चुनावों से पहले जानबूझकर यमुना में प्रदूषित जल छोड़ रही है. इस विवाद ने चुनाव आयोग का भी ध्यान खींचा था.

अमोनिया बढ़ने से वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट प्रभावित

यमुना में अमोनिया का लेवल हर सर्दी और कभी-कभी गर्मियों में भी बढ़ जाता है. ये प्रॉब्लम कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. पिछली AAP सरकार ने वजीराबाद में एक अमोनिया प्यूरिफिकेशन प्लांट बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन वह अब तक अमल में नहीं आ सकी. अमोनिया का उच्च स्तर वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है जिससे दिल्ली में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है.

हरियाणा से आने वाले प्रदूषित जल पर उठ रहे सवाल

दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि हरियाणा से आने वाले गंदे पानी और औद्योगिक कचरे की वजह से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है. दिल्ली में इस समय भाजपा सरकार है और उसने जल संकट को हल करने और यमुना की सफाई का वादा किया है. चूंकि हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Friday, February 21, 2025

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस में राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने भेजा था न्योता

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मॉरीशस दौरे पर जाएंगे. हिंद महासागर के इस आईलैंड में मार्च में राष्ट्रीय दिवस समारोह का आयोजन होना है. पीएम मोदी इसी समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर सम्मिलित होने के लिए मॉरीशस की यात्रा करेंगे.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने इस समारोह के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा था. पीएम मोदी ने जब इसके लिए हामी भरी तो मॉरीशस के पीएम ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने संसद में बताया कि इस साल मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे.

'पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण'
प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने बताया, 'मुझे सदन को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है. यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक विशेष सम्मान की बात है कि हम ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी कर रहे हैं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हमें यह सम्मान दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने पेरिस और अमेरिका की यात्राएं की लेकिन इसके बावजूद वे हमारे विशेष अतिथि के रूप में यहां आने के लिए सहमत हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है.'

#WATCH | Prime Minister of Mauritius, Navin Ramgoolam, says, "...I have great pleasure to inform the House that following my invitation, Narendra Modi, Prime Minister of India, has kindly agreed to be the Guest of Honour for our National Day celebrations. It is indeed a singular… pic.twitter.com/pV2v6rQYMS
— ANI (@ANI) February 21, 2025

यह भी पढ़ें...

Illegal Immigration: खूब सारी सख्ती, प्रचार भी अपार, फिर भी बाइडन से पीछे रह गए ट्रंप; डिपोर्टेशन के इस आंकड़े ने खोल दी पोल

हो जाएं सावधान! वॉट्सएप और टेलीग्राम से हो रही लूट, क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लाखों का स्कैम

Cryptocurrency Scam Busted: साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने क्रिप्टोकरेंसी निवेश और मॉर्गन स्टेनली के नाम पर चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए निवेशकों को ठग रहा था.

55,066 USDT की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अगस्त, 2024 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की थी. पीड़ित को मॉर्गन स्टेनली के नाम से चल रही एक फर्जी क्रिप्टो निवेश योजना में 20 फीसदी दैनिक रिटर्न का लालच दिया गया था, जिससे उसने कुल 55,066 USDT (लगभग 52,31,270 रुपये) का नुकसान उठाया.

जांच के दौरान इस घोटाले में पी मणिकंठ (22 वर्ष), निवासी वाई.एस.आर कडप्पा, आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है और हरियाणा से जुड़े कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी क्रिप्टो ट्रेडिंग और म्यूल अकाउंट्स (धोखाधड़ी के लिए उपयोग किए जाने वाले बैंक खाते) का व्यापार करता था और चीन के नागरिकों सहित अन्य एजेंटों के संपर्क में था.

कैसे हुई ठगी?

टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क ठगों ने यूके के +44 कोड वाले व्हाट्सएप नंबरों से पीड़ित से संपर्क किया.

फर्जी मॉर्गन स्टेनली निवेश योजना- 20 फीसदी प्रतिदिन रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया गया.

क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए उगाही- ठगों ने Binance, Kucoin, Trust Wallet जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर क्रिप्टो को कई लेयर में घुमाकर उगाही की.

अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े तार

तकनीकी जांच और आरोपी की पूछताछ से यह खुलासा हुआ है कि:

गिरोह के संपर्क चीन, हांगकांग और यूनाइटेड किंगडम तक फैले हुए हैं.

आरोपी टेलीग्राम पर चीनी अपराधियों से लगातार संपर्क में था और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त कर रहा था.

आरोपी के मोबाइल से उद्योग पंजीकरण प्रमाणपत्र (UDHYAM Certificates) भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग संदेहास्पद बैंक खाते खोलने के लिए किया गया होगा.

बरामदगी और धन की वापसी

साइबराबाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर Binance से ठगे गए फंड को जब्त कर लिया है.

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय की क्रिप्टोकरेंसी जांच टीम और वित्तीय खुफिया इकाई (FIU-IND) से संपर्क और सहयोग लिया जाएगा ताकि पीड़ित को धन वापस किया जा सके.

अश्लील कॉमेडी मामले के आरोपी आशीष चंचलानी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, रणवीर इलाहाबादिया की याचिका के साथ होगी सुनवाई

इंडिया गॉट लेटेंट शो में अश्लील कॉमेडी केस के आरोपी यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. आशीष चंचलानी ने असम के गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर को रद्द करने या उसे मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने इस याचिका को रणवीर इलाहाबादिया की पहले से लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया है. अब दोनों पर साथ सुनवाई होगी.

आशीष चंचलानी को गौहाटी हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है. ऐसे में आज उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट से किसी अंतरिम राहत की मांग नहीं की. गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर 10 फरवरी को समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी समेत कुछ लोगों पर दर्ज हुई है. हाई कोर्ट ने चंचलानी को अंतरिम राहत देते हुए पुलिस से जांच में सहयोग करने के लिए कहा था.

चंचलानी की तरफ से पेश वकील ने एक ही आरोप में कई एफआईआर दर्ज होने को गलत बताया. इस पर जजों ने कहा कि वह रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं. इस याचिका को भी उसके साथ सुना जाएगा. ध्यान रहे कि 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी थी. हालांकि, कोर्ट ने अश्लीलता फैलाने के लिए उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी. रणवीर और उनके साथियों को फिलहाल कोई शो प्रसारित करने से भी मना किया था.

यह भी पढ़ें:-
'तो मेरे मुवक्किल को जेल में रखोगे?', यूपी सरकार की किस दलील पर भड़क गए अब्बास अंसारी के वकील कपिल सिब्बल

'तो मेरे मुवक्किल को जेल में रखोगे?', यूपी सरकार की किस दलील पर भड़क गए अब्बास अंसारी के वकील कपिल सिब्बल

यूपी के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को राहत का संकेत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस की जांच 10 दिन में पूरी करने के लिए कहा है. कोर्ट ने जांच अधिकारी से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा है कि वह रिपोर्ट को देखने के बाद अब्बास की रिहाई पर फैसला लेंगे.

गैंगस्टर और राजनेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि उन्हें 10 मुकदमों में जमानत मिल चुकी है. सभी केस में जमानत पाने के बाद भी वह सिर्फ इस मामले के चलते 5 महीने से जेल में है. उन्होंने यह भी कहा कि अब्बास को अपने क्षेत्र से बहुत दूर कासगंज जेल में बंद रखा गया है.

यूपी सरकार के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज पेश हुए. उन्होंने अब्बास पर लगे आरोपों को गंभीर बताया. उन्होंने यह भी कहा कि जिस मामले में जमानत मांगी जा रही है, उसके 4 सह-आरोपी अब भी फरार हैं. इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह किसी को अनिश्चित समय तक जेल में रखने का आधार नहीं हो सकता.

जजों ने 10 दिनों में जांच पूरी करने का निर्देश देते हुए स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा. सिब्बल ने 8 दिन बाद सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा कि 1 मार्च से रमज़ान शुरू हो रहा है. याचिकाकर्ता को रिहा करने पर जल्द विचार हो. लेकिन जजों ने इस अनुरोध पर कोई टिप्पणी नहीं की.

यह भी पढ़ें:-
Vulgar Comedy Case: पहले ही जमानत मिल गई तो यहां क्यों दाखिल की याचिका? सुप्रीम कोर्ट ने आशीष चंचलानी से पूछा
‘महाकुंभ पर भारत को गर्व, अखिलेश यादव कर रहे गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी’, बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Thursday, February 20, 2025

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे का पीएम मोदी को थैंक्यू, मां के CM बनने पर बोले- राजनीति बहुत मुश्किल...

Who is Rekha Gupta Son? भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को शपथ ले ली है. वहीं रेखा गुप्ता के बेटे ने मां के मुख्यमंत्री बनने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने कहा कि उनकी मां की तीन दशकों की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है. मां को सीएम बनाने के लिए निकुंज गुप्ता ने पीएम मोदी और पार्टी का शुक्रिया अदा किया.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, “रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने कहा कि यह अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया गया है. हमें पूरा भरोसा है कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगी. उनकी 30 साल की कड़ी मेहनत सफल साबित हुई है. उन्होंने कड़ी मेहनत की है और यह सब अपने दम पर किया है. उन्होंने डूसू से शुरुआत की. हम पीएम मोदी पार्टी और सभी को इसके लिए धन्यवाद देते हैं.”

'बहुत ही मुश्किल फील्ड है राजनीति'

निकुंज गुप्ता ने कहा, “हमारा पूरा परिवार उन पर गर्व करता है. उन्होंने कई सालों तक कड़ी मेहनत की. कई सारे उतार-चढ़ाव आए. क्योंकि हम घर के लोग हैं, इसलिए हमें समझ में आता है कि कई उतार चढ़ाव उन्होंने देखे हैं. इससे यह भी पता चलता है की राजनीति बहुत ही मुश्किल फील्ड है.”

'मुझे अपनी मां और पार्टी पर पूरा भरोसा है'

निकुंज बोले, “मां एक सच्ची नेता है. क्योंकि उनके पास बचपन कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था. हमें बहुत गर्व महसूस होता है कि उन्होंने अपनी जगह खुद से बनाई है. मुझे अपनी मां पर पूरा कॉन्फिडेंस है और मुझे पार्टी पर भी पूरा कॉन्फिडेंस है. मुझे हमेशा से यह लगता था कि जो मेरी मां और पार्टी को सही लगेगा और उससे जो भी निष्कर्ष निकालेगा वह हमेशा बेहतर होता है.”

#WATCH | After BJP's Rekha Gupta takes oath as the CM of Delhi, her son Nikunj Gupta says, "We are all very proud, especially the members of the family. We have seen her working for several years, we saw all the ups and downs, we witnessed all the mental & physical strains...We… pic.twitter.com/o7kOEWgWfd
— ANI (@ANI) February 20, 2025

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी कि डूसू की अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद रह चुकी रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. खास बात यह भी है कि वह किसी भी भाजपा शासित राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री है.

यह भी पढ़ें- परसो हुआ मां का निधन, आज दिल्ली में ली मंत्री पद की शपथ; जानें कौन है डॉ पंकज कुमार सिंह?

Rekha Gupta Oath Ceremony: शपथ लेने वाली थीं रेखा गुप्ता, तभी पवन कल्याण को देख पीएम मोदी अचानक रुके, शो स्टॉपर बनी तस्वीर

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के रामलीला मैदान में राजनीति की नई कहानी लिखी जा रही है. बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप दिया है. देशभर के बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने. मंच पर जैसे ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा.

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होती है. पीएम मोदी मंच पर खड़े सभी नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर पड़ती है जो भगवा वस्त्र और माथे पर तिलक लगाए अलग ही नजर आ रहे थे. पीएम मोदी ने उन्हें देखते ही रुककर गर्मजोशी से हाथ मिलाया और हालचाल जाना.

पवन कल्याण को देख पीएम मोदी क्यों रुके?

रामलीला मैदान में मौजूद भीड़ के बीच पवन कल्याण पहले से ही अपनी अलग पहचान बना चुके थे. पीएम मोदी जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सभी नेताओं का अभिवादन किया, लेकिन पवन कल्याण को देखते ही उनका रुख अलग हो गया. उन्होंने न सिर्फ उनसे हाथ मिलाया बल्कि विशेष रूप से बातचीत भी की.

शपथ ग्रहण के बीच मोदी-पवन कल्याण का दिखा ये अंदाज

ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी और पवन कल्याण के बीच इस तरह की गर्मजोशी देखने को मिली. इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी पीएम मोदी ने पवन कल्याण को लेकर कहा था - "यह जो दिख रहा है न पवन, वो पवन नहीं आंधी है." पीएम मोदी का ये विशेष प्रेम राजनीतिक समीकरणों की ओर भी इशारा करता है जिससे साफ है कि पवन कल्याण बीजेपी के लिए एक अहम सहयोगी बने हुए हैं.

#WATCH | Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan arrives at Ramlila Maidan to attend the oath ceremony of Delhi CM-designate Rekha Gupta. pic.twitter.com/PWlOyn5Ua9
— ANI (@ANI) February 20, 2025

ये भी पढ़ें:  Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

Wednesday, February 19, 2025

'संगम का पानी क्यों गंदा, लंबे चौड़े जवाब नहीं वजह बताएं', यूपी सरकार की किस बात पर भड़क गया NGT

प्रयागराज के संगम में प्रदूषित पानी के मामले पर बुधवार (19 फरवरी, 2025) को सुनवाई के वक्त नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) उत्तर प्रदेश सरकार की दलील पर नाराज हो गया. उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने कोर्ट में कहा कि सैंपल में जहां से पानी लिया गया, वहां का पानी दूषित था. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने एनजीटी के सामने रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया कि महाकुंभ में संगम का पानी नहाने योग्य नहीं है. पानी का फेकल कॉलीफॉर्म स्तर नहाने के लिए जरूरी प्राथमिक गुणवत्ता के स्तर के अनुरूप नहीं है.

यूपी सरकार की वकील ने कहा कि सीपीसीबी ने टेस्ट रिपोर्ट नहीं लगाई है. UPPCB ने भी रिपोर्ट फाइल की है, और अपना पक्ष रखा है. NGT ने पूछा कि क्या यूपी सरकार सीपीसीबी की रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर रही है? यूपी सरकार चाहती है कि सीपीसीबी अपनी रिपोर्ट के साथ टेस्ट रिपोर्ट दे. NGT ने कहा कि यूपी सरकार की जिम्मेदारी है कि नदी का पानी साफ रहे.

NGT ने यूपी सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा कि आपने लंबा चौड़ा जवाब दाखिल किया लेकिन कहीं भी कोलीफॉर्म का जिक्र नहीं. NGT ने कहा कि रिपोर्ट विस्तृत है, लेकिन उसमें गंगा यमुना की सफाई से जुड़े सारे मापदंडों का जिक्र नहीं. UPPCB ने दावा किया कि जहां से सीपीसीबी ने गंगा यमुना में सैंपल लिया वहां पानी प्रदूषित था, लेकिन जहां से हमने लिए वहां पानी साफ था. यूपीपीसीबी की इस दलील पर एनजीटी नाराज हो गया.

NGT ने आदेश दिया कि यूपी सरकार ने NGT को भरोसा दिलाया कि वो CPCB की रिपोर्ट पर एक्शन लेगा. UPPCB गंगा यमुना में पानी की गुणवत्ता को लेकर एक हफ्ते में लेटेस्ट रिपोर्ट दाखिल करेगा. अब मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी. यूपी सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल एडवोकेट अंकित वर्मा ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई NGT में 28 फरवरी को होगी.

यह भी पढ़ें:-
संगम के पानी में प्रदूषण को लेकर NGT ने यूपी सरकार को फटकारा, 1 हफ्ते में मांगी ताजा रिपोर्ट, CPCB पर होगा एक्शन?

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा चीफ गेस्ट? सामने आई लिस्ट

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गेस्ट लिस्ट आ गई है. बीजेपी ने अपने 20 उपमुख्यमंत्रियों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है. इसमें उत्तर प्रदेश से लेकर नागालैंड तक के उपमुख्यमंत्री शामिल हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार (20 फरवरी) की दोपहर 12 बजे शुरू होगा. रामलीला मैदान पर यह आयोजन किया जाएगा. पहले इसके लिए शाम 4.30 बजे का वक्त तय किया गया था, जिसे बदलकर सुबह 11.00 बजे किया गया और अब इसमें तीसरी बार बदलाव हुआ है.

इस कार्यक्रम में तीन तरह के स्टेज बनाए जाएंगे. मुख्य मंच पर पीएम मोदी, उप राज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के सहयोगी सदस्य होंगे. वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरु और विशिष्ट अतिथि मौजूद होंगे. तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार रहेंगे. इस समारोह में कैलाश खेर के प्रस्तुति देने की चर्चा है.

आज होगा नाम का ऐलान
दिल्ली में आज (19 फरवरी) की शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक है. इसी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. इससे पहले पीएम मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई है और पॉर्लियामेंट्री बोर्ड की भी बैठक चल रही है. इन बैठकों में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की बात सामने आई है.

यह भी पढ़ें...

Delhi CM Race: कौन लेगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ? अब भी रेस में हैं ये सात नाम; जानें प्रोफाइल

Tuesday, February 18, 2025

मोदी सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने बताया 'आधी रात का तख्तापलट', जानें किसे कहा- शाह का राइट हैंड

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर (मंगलवार 18 फरवरी, 2025) को किए पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा गया. पोस्ट में कहा, 'आधी रात का तख्तापलट कैसे मोदी-शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति पर कब्जा किया.'

'मोदी सरकार ने नया कानून पारित किया'
कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने ये अनिवार्य किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता (LoP) और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शामिल हों, लेकिन मोदी सरकार ने एक नया कानून पारित करके CJI को हटा दिया और उनकी जगह प्रधानमंत्री के चुने हुए एक मंत्री को शामिल किया, जिससे न्यायिक निगरानी कमजोर हो गई.' मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर (मंगलवार 18 फरवरी, 2025) को किए पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति को लेकर  मोदी सरकार पर निशाना साधा गया. पोस्ट में कहा, 'आधी रात का तख्तापलट कैसे मोदी-शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति पर कब्जा किया.'

'मोदी सरकार ने नया कानून पारित किया'
कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने ये अनिवार्य किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता (LoP) और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शामिल हों, लेकिन मोदी सरकार ने एक नया कानून पारित करके CJI को हटा दिया और उनकी जगह प्रधानमंत्री के चुने हुए एक मंत्री को शामिल किया, जिससे न्यायिक निगरानी कमजोर हो गई.'

आधी रात का तख्तापलट: कैसे मोदी-शाह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति पर कब्जा किया

1️⃣ सुप्रीम कोर्ट का फैसला – सुप्रीम कोर्ट ने यह अनिवार्य किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री (PM), विपक्ष के नेता (LoP) और भारत के मुख्य न्यायाधीश… pic.twitter.com/GQCQ943l8N

— Congress (@INCIndia) February 18, 2025

'राहुल गांधी के विरोध को मोदी और शाह ने खारिज कर दिया'
पोस्ट में कहा गया, 'इस कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठ गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय की, जो नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्थगन की मांग की और समिति से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन राहुल गांधी के विरोध को मोदी और शाह ने खारिज कर दिया, जिनके पास समिति में बहुमत था.

'किसे बताया, अमित शाह का दाहिना हाथ'?
CEC की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने कहा, 'एक चौंकाने वाले कदम में सरकार ने 17 फरवरी की आधी रात को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से महज 2 दिन पहले ज्ञानेश कुमार को नए CEC के रूप में घोषित कर दिया.' आगे कहा, 'ज्ञानेश कुमार जिन्हें अमित शाह का दाहिना हाथ माना जाता है को 2024 के चुनावों की निगरानी के लिए चुना गया जिससे बीजेपी की चुनावी प्रक्रिया पर पकड़ और मजबूत हो गई. सुप्रीम कोर्ट को दरकिनार करने से लेकर आधी रात की नियुक्ति तक मोदी और शाह ने दिनदहाड़े सबसे बड़े चुनावी तख्तापलट को अंजाम दिया.'

पोस्ट में कहा गया, 'इस कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठ गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की तारीख 19 फरवरी तय की, जो नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्थगन की मांग की और समिति से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन राहुल गांधी के विरोध को मोदी और शाह ने खारिज कर दिया, जिनके पास समिति में बहुमत था.

ये भी पढ़े:

Delhi CM Suspense: दिल्ली का नया CM कौन? सस्पेंस के आखिरी घंटों के दो नाम, जो रेस में सबसे आगे

महाकुंभ बना मृत्युकंभ! ममता बनर्जी के विवादित बोल, योगी सरकार पर जड़ दिया ये आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025 ) को पश्चिम बंगाल विधानसभा में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में कथित कुप्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा की यूपी सरकार की आलोचना की.

महाकुंभ को बताया 'मृत्यु कुंभ'
ममता बनर्जी ने महाकुंभ मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर कहा, “महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' में बदल गया है. मैं महाकुंभ और गंगा मां का सम्मान करती हूं, लेकिन कोई योजना नहीं है. अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए ₹1 लाख तक के कैंप (टेंट) उपलब्ध हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन उचित प्रबंधन जरूरी है. आपने क्या योजना बनाई थी?”

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ अब अदालत में मुकदमा चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को इसकी मंजूरी दे दी है. गृह मंत्रालय ने बीते शुक्रवार (14 फरवरी, 2025) को राष्ट्रपति से इसके लिए निवेदन किया था.

मंत्रालय ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय से मिली सामग्री के आधार पर, इस मामले में अभियोजन की मंजूरी देने के लिए जैन के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं.

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मौतों पर कन्फ्यूजन, RPF और दिल्ली पुलिस के आंकड़ों में अंतर क्यों?

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) रात मची भगदड़ में मौतों की संख्या को लेकर कन्फ्यूजन सामने आया है. दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने मौतों के अलग-अलग आंकड़े जारी किए हैं. हालांकि अभी प्राथमिक जांच के आधार पर यह आंकड़े दिए गए हैं, अभी दोनों ओर से इस मामले की बारीकी से जांच जारी है.

दिल्ली पुलिस ने घटना के अगले दिन सुबह ही बताया था कि इस हादसे में कुल 18 लोग मारे गए हैं लेकिन इसके बाद जब RPF ने इस मामले में प्रेस नोट जारी किया तो उसमें स्पष्ट तौर पर 20 मौतों का आंकड़ा लिखा हुआ आया.

RPF की ओर से जारी प्रेस नोट में लिखा गया, 'दिल्ली के तीन अस्पतालों में कुल 30 घायल यात्रियों को भेजा गया था, जिनमें से 20 की मौत हो गई और 10 लोगों का इलाज जारी है.' अब सवाल यह है कि घटना के तीन दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि असल में उस भगदड़ में कितनी मौतें हुई हैं?

रेलवे के 300 कर्मचारियों से पूछताछ
रेलवे स्टेशन पर घटना के वक्त रेलवे के अलग अलग विभागों के करीब 300 कर्मचारी मौजूद थे. इनमें RPF के ही लगभग 80 कर्मचारी थे. सभी से इस मामले में व्यक्तिगत स्टेटमेंट मांगे गए हैं. कुल 400 से भी अधिक स्टेटमेंट मांगे गए हैं. जांच कमेटी इसे क्रॉस वैरिफाई कर किसी नतीजे पर पहुंचेगी

'CCTV फुटेज चेक कर रहे, प्रत्यक्षदर्शियों से भी बयान ले रहे'
नरसिंह देव (प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर, उत्तर रेलवे) ने कहा, 'हमने जांच शुरू कर दी है. हम सभी साक्ष्यों को समझने की कोशिश कर रहे हैं. हमने CCTV फुटेज भी देखे हैं. हम प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी ले रहे हैं. हर तरह के साक्ष्यों की जांच करने के बाद एक जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी और प्रशासन को दी जाएगी.'

आरपीएफ ने क्या बताया हादसे का कारण?
प्रेस रिलीज में बताया गया है, शिवगंगा एक्सप्रेस (12560) के प्लेटफॉर्म 12 से छूटने के बाद अचानक प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी, जिससे फुट ओवर ब्रिज 2 और 3 चोक हो गए. ऐसे में प्लेटफॉर्म 12-13, 14-15 और 16 पर जाम की स्थिति पैदा हो गई. इसके बाद स्टेशन डायरेक्टर को ज्यादा टिकट बेंचने से मना किया गया.

जिस वक्त FOB 2 और 3 को क्लीयर करने का प्रयास किया जा रहा था ठीक उसी समय करीब 8:45 बजे अनाउंसमेंट हुआ कि प्रयागराज को जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म 12 से जाएगी. इसके कुछ ही समय बाद एक बार फिर अनाउंसमेंट हुआ कि कुंभ स्पेशल प्लेटफॉर्म 16 से जाएगी. इस कारण यात्रियों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई.

उस वक्त प्लेटफॉर्म 14 पर मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म 15 पर उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी. प्रयागराज एक्सप्रेस की भी भीड़ प्लेटफॉर्म 14 पर होने के कारण यात्रियों का आगे पीछे हो पाना असंभव सा हो गया. दोबारा बदली हुई अनाउंसमेंट के बाद यात्री प्लेटफॉर्म 12-13 और 14-15 से सीढ़ियों के रास्ते फुट ओवर ब्रिज 2 और 3 पर चढ़ने की कोशिश करने लगे.

मगध एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क और प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेनों के जो यात्री सीढ़ियों से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे उनके साथ चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों की धक्का मुक्की हुई, कुछ लोग फिसल कर गिर पड़े और घायल हो गए.

यह भी पढ़ें...

New Delhi Railway Station Stampede: बेटी से मिलने आई थी और काल ले गया... भगदड़ की वो दर्दभरी कहानी जो रुला देगी

Monday, February 17, 2025

Opinion: आस्था, अव्यवस्था और राजनीति का 'संगम' बन गया प्रयागराज का महाकुंभ मेला

इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हुई. इस महापर्व में अब तक 52 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार कुंभ समापन की तिथि आगे बढ़ाकर मार्च के पहले सप्ताह तक कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 124 साल बाद आया महाकुंभ बताते हुए इसकी व्यापक ब्रांडिंग की, जिसका असर यह हुआ कि अनुमान से कहीं अधिक लोग यहां पहुंच गए.

श्रद्धालुओं की आस्था: 'जैसे नया जीवन मिल गया हो!'

पंजाब से आए श्रद्धालु राम किशन शर्मा (52) की आंखों में श्रद्धा और उत्साह छलक रहा था. उन्होंने कहा: "मैं पहली बार महाकुंभ में आया हूँ. संगम में डुबकी लगाते ही ऐसा लगा जैसे नया जीवन मिल गया हो. पूरी जिंदगी के पाप धुल गए. सरकार ने इतनी शानदार व्यवस्था की है कि बस, शब्द नहीं हैं!"

ऐसे ही कई श्रद्धालु अपने अनुभव साझा कर रहे हैं, लेकिन इस अपार भीड़ के कारण व्यवस्थाएं भी चरमरा गई हैं.

भयावह भगदड़ और मौतें

श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक हो गई कि प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए. 3 फरवरी 2025 को प्रयागराज संगम तट पर  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 35 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, चश्मदीदों के अनुसार यह संख्या कई गुना अधिक हो सकती है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के डीआईजी आर.के. मिश्रा ने घटना पर बयान दिया:

"कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता थी, लेकिन अचानक श्रद्धालुओं का भारी दबाव बढ़ गया. कुछ  श्रद्धालु संगम किनारे, ज़्यादा देर तक रुकने की कोशिश कर रहे थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई. हमने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है."

इसके अलावा, मेले में चार बार अलग-अलग शिविरों में आग लगने की घटनाएँ सामने आईं, जिससे कई संतों और श्रद्धालुओं को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा.

यात्रा की कठिनाइयाँ और अव्यवस्था

दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं. 15 फरवरी की रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. होटल, धर्मशालाएं और सार्वजनिक विश्राम स्थल खचाखच भरे हैं. कई लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है.

राजनीतिकरण का आरोप: क्या बीजेपी ने कुंभ को प्रचार मंच बनाया?

विपक्षी दलों ने इस महाकुंभ को बीजेपी सरकार का एक राजनीतिक प्रचार अभियान करार दिया है. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा: "बीजेपी सरकार ने कुंभ को एक धार्मिक आयोजन से ज्यादा चुनावी प्रचार का हथियार बना लिया है. संगम में स्नान को इस तरह प्रचारित किया गया जैसे यह कोई अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य हो. लोगों को भारी संख्या में बुलाकर उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया. यही वजह है कि इतनी त्रासद घटनाएं हो रही हैं."

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा: "धर्म और आस्था का सम्मान हर सरकार को करना चाहिए, लेकिन इसे वोट बैंक की राजनीति में बदल देना अनुचित है. करोड़ों श्रद्धालुओं को न्योता देने से पहले उनके लिए पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?"

कुंभ का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

भारत में चार प्रमुख स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है:

1. प्रयागराज (गंगा-यमुना-सरस्वती संगम)
2. हरिद्वार (गंगा नदी)
3. नासिक-त्र्यंबकेश्वर (गोदावरी नदी)
4. उज्जैन (शिप्रा नदी)

इसके अलावा, 2022 में 700 वर्षों के बाद बंगाल के बांसबेरिया (हुगली) में भी कुंभ मेले का आयोजन किया गया था. देश के अन्य हिस्सों में माघ मेला और मकर मेला जैसे कई छोटे-मोटे धार्मिक स्नान पर्व होते हैं. उदाहरण के लिए, तमिलनाडु में महामहम मेला (कुंभकोणम) हर 12 वर्षों में आयोजित किया जाता है और इसे दक्षिण भारत का कुंभ कहा जाता है. इसी तरह, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और नेपाल के पनौती में भी कुंभ से मिलते-जुलते मेले होते हैं.

कुंभ की ऐतिहासिक उत्पत्ति: आधुनिक कुंभ की शुरुआत कब हुई?

आज जिस रूप में कुंभ मेला मनाया जाता है, उसके ऐतिहासिक प्रमाण 19वीं सदी के बाद ही मिलते हैं. पहला संगठित कुंभ मेला ब्रिटिश शासन में 1870 में हुआ. 8वीं सदी के संत आदि शंकराचार्य को इसका संस्थापक माना जाता है, जिन्होंने हिंदू मठों को मजबूत करने के लिए बड़े धार्मिक सम्मेलनों की शुरुआत की. माघ मेला का उल्लेख प्राचीन हिंदू ग्रंथों में मिलता है, लेकिन "कुंभ मेला" शब्द आधुनिक काल में ही प्रचलित हुआ. 1857 की क्रांति के बाद, ब्रिटिश शासन ने इसे पुनर्गठित किया, जिससे यह संगठित धार्मिक आयोजन बना.

कुंभ का महत्व और भविष्य

हर 12 वर्षों में आयोजित होने वाला कुंभ मेला न केवल धार्मिक बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी महत्वपूर्ण है. यह न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि बड़ी संख्या में व्यापार, शिक्षा, धार्मिक प्रवचन और मनोरंजन का संगम भी होता है.

2019 के प्रयागराज कुंभ मेले में 20 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे, जिसमें एक ही दिन में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया था. यह मेला दुनिया के सबसे बड़े शांतिपूर्ण जनसमूहों में से एक माना जाता है.

निष्कर्ष:

महाकुंभ धर्म, राजनीति और प्रशासनिक प्रबंधन की परीक्षा भी है. श्रद्धालुओं के लिए यह मोक्ष प्राप्ति और पापों से मुक्ति का अवसर होता है, तो सरकारों के लिए बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती.

इस वर्ष के कुंभ में जनसैलाब, अव्यवस्था, हादसे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप सभी देखने को मिले हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वर्षों में कुंभ आयोजन और भी व्यवस्थित और सुरक्षित हो पाएगा या नहीं.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही ज़िम्मेदार है.]

20 फरवरी को होगी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, जानें क्या है एजेंडा

NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक 20 फरवरी को दिल्ली में होगी. बैठक के बाद सभी मुख्यमंत्री दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.

Sunday, February 16, 2025

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूक्रेनी अभिनेता एरमेन एटियेन पर एक और केस दर्ज

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से गिरफ्तार किए गए यूक्रेनी नागरिक और अभिनेता एरमेन एटियेन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पहले ही टोरेस घोटाले में जेल में बंद एरमेन के खिलाफ अब फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में नया केस दर्ज किया गया है. ये मामला मुंबई के भोइवाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस इस नए मामले की गहराई से जांच कर रही है.

भोइवाडा पुलिस ने IPC की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 474, 120(B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का दावा है कि एरमेन एटियेन ने अवैध रूप से भारत में रहने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं उन्होंने अन्य यूक्रेनी नागरिकों को भी मुंबई में बसाने में मदद की और उन्हें रसद सहायता प्रदान की. पुलिस के अनुसार एरमेन पिछले 10 सालों से बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे.

हिंदी फिल्मों में कर चुके हैं काम

एरमेन एटियेन ने पॉइजन 2 सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. वे 27 जनवरी को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के हाथों गिरफ्तार हुए थे. पुलिस के अनुसार टोरेस घोटाले के मुख्य आरोपी को छिपाने और उसकी सहायता करने में एरमेन की बड़ी भूमिका रही है. यही वजह है कि उन पर लगातार नए-नए आरोप सामने आ रहे हैं.

जमानत याचिका पर अटका मामला

गिरफ्तारी के बाद एरमेन ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है, लेकिन पुलिस ने इसका कड़ा विरोध किया है. एरमेन का कहना है कि अगर उन्हें जेल में रखा गया तो उनका पूरा करियर खत्म हो जाएगा जबकि पुलिस का मानना है कि उनकी भूमिका गंभीर है और उन्हें रिहा करना न्यायिक प्रक्रिया के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अब इस मामले में अदालत का फैसला अहम होगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और एरमेन की संलिप्तता को लेकर और भी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

Saturday, February 15, 2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना में 3 बच्चों समेत 15 की मौत, पीएम मोदी-राजनाथ सिंह ने जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना मे अब तक 15 लोगों की मौत हुई है. इनमें 3 बच्चे शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों. अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुरी खबर. रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

Devastating news from New Delhi Railway Station. I am extremely pained by the loss of lives due to stampede on Railway platform. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. Praying for the speedy of the injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 15, 2025

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जे पी नड्डा ने डाक्टरों और अधिकारियों से बात की है और उचित निर्देश दिए हैं. दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा अलग अलग अस्पतालों में बड़ा मेडिकल दल ड्यूटी पर लगा दिया है.

रेलवे ने जांच के लिए कमेटी बनाई

रेलवे बोर्ड सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, "आज शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या आम दिनों से काफी ज्यादा थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं. कुछ देर के लिए यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा हो गई, जिसके चलते कुछ लोगों के बेहोश होने की खबर मिली, उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया... फिलहाल स्थिति सामान्य है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और आरपीएफ डीजी मौके पर पहुंच गए हैं. मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है.

4 साल में की 4 शादियां, घरेलू हिंसा का आरोप लगा करती थी ब्लैकमेल... पुलिस ने 32 साल की बांग्लादेशी महिला को पकड़ा

Marriage Scams: पश्चिम बंगाल की बिधाननगर पुलिस ने एक 32 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो मेडिकल वीजा पर भारत आकर भारतीय युवकों से शादी करती थी और बाद में उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी. अधिकारियों ने बताया कि साहना सदीक नामक इस महिला ने पिछले चार सालों में छह बार भारत की सीमा पार की और फर्जी पहचान के आधार पर चार शादियां की. खास बात ये है कि इन शादियों में से किसी भी शादी का ऑफिसियल रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन नहीं था.

अधिकारियों के अनुसार, महिला ने कोलकाता के राजारहाट और न्यू टाउन इलाकों में सभी पतियों के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले दर्ज किए. जानकारी के मुताबिक सबसे हालिया मामला अक्टूबर 2024 का है जब महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस ने महिला का पिछला रिकॉर्ड खंगाला जिससे ये पता चला कि वह पहले भी इसी तरह के आरोपों के साथ कई बार पुलिस के पास जा चुकी थी.

बिधाननगर पुलिस कर रही है मामले की जांच

बिधाननगर पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया "जब महिला शिकायत करने आई तो वह कुछ परिचित सी लगी. हमने उसकी बैकग्राउंड की जांच की और पाया कि वह पहले भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज करवा चुकी थी. जब हमनें उसे पूछताछ की तो ये सामने आया कि वह एक ठग है." पुलिस ने महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

ओडिशा में भी फर्जी शादियों और ब्लैकमेलिंग का मामला

इससे पहले ओडिशा में भी इसी तरह के मामले सामने आए थे जहां एक पुरुष ने कई महिलाओं से शादी की और फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल किया. ओडिशा के अंगुल जिले के निवासी पर आरोप है कि उसने अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को निशाना बना कर उन्हें शादी के झांसे में लिया और बाद में वीडियो के माध्यम से उन्हें धमकाया. इन दोनों मामलों में फर्जी शादियों और ब्लैकमेलिंग की घटनाओं ने समाज को हैरान कर दिया है और पुलिस अब इन मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: FairPlay Money Laundering Case: 'हर महीने पाकिस्तानी रहीम यार खान के खाते में जाते थे 6 करोड़', ED ने फेयरप्ले मामले में खोला बड़ा राज, दो गिरफ्तार

इस कांग्रेस MP ने कर दी PM मोदी की तारीफ, ट्रंप से मीटिंग पर बोले- 'ये पॉजिटिव मैसेज'

Shashi Tharoor Praises PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के अमेरिका दौरे पर थे. इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसी के साथ-साथ 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से लेकर F-35 फाइटिंग प्लेन तक दोनों देशों की साझेदारी की खबरें सामने आई. पीएम मोदी के इस दौरे की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तारीफ की है.

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक को आशाजनक करार दिया. थरूर ने कहा कि आशंका जताई जा रही थी कि अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाएगा, लेकिन दोनों देशों का बातचीत के लिए सहमत होना एक पॉजिटिव मैसेज है. वह बोले यह बहुत अच्छा रिजल्ट है. वरना एक डर लगा हुआ था कि वाशिंगटन में कुछ फैसले जल्दबाजी में ना ले लिए जाएं, जिससे देश का एक्सपोर्ट प्रभावित हो.

भारतीय अप्रवासियों को लेकर थरूर ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इलीगल इमीग्रेशन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के का समर्थन किया, लेकिन अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीय अप्रवासियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर कहा कि इस पर भी चर्चा होनी चाहिए थी. कांग्रेस नेता ने भारतीयों के साथ हुए व्यवहार खास करके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाने पर भी सवाल खड़े किए.

थरूर बोले- पीएम मोदी से सहमत

शशि थरूर का कहना है कि प्रधानमंत्री से वह सहमत है, लेकिन जिस तरह से अवैध भारतीय अप्रवासियों को भेजा गया वह बिल्कुल सही नहीं था. वह बोले यह युवा गुमराह है, जिन्हें अवैध रूप से दूसरे देश जाने के लिए प्रेरित किया गया है. वह भारतीय नागरिक हैं तो उन्हें वापस लिया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हो सकता है बंद दरवाजे के पीछे कोई बात की गई होगी कि भविष्य में दुर्व्यवहार से बचना है. इसी के साथ-साथ कांग्रेस सांसद ने F-35 डील की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन भारतीय एयरफोर्स को स्टेल्थ फाइटर जेट भेजने के लिए तैयार है. हमारे देश में पहले से ही राफेल है F-35 के साथ भारतीय वायुसेना बहुत अच्छी स्थिति में होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- US Army: अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर्स को लेकर लिया बड़ा फैसला, ट्रंप के फरमान पर लगाई मुहर

Friday, February 14, 2025

India Energy Week 2025: बायो-गैस से बदलेगी कृषि क्षेत्र की सूरत, बढ़ेगा रोजगार, होगा आर्थिक विकास

IEW 2025: राजधानी दिल्ली में पिछले चार दिनों से जारी इंडिया एनर्जी वीक 2025 कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है. इस कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने हरित ऊर्जा, जैव ईंधन, हरित हाइड्रोजन और संपीड़ित बायो गैस पर अपनी राय रखी. विशेषज्ञों का मानना है कि देश में संपीड़ित बायो गैस इकाइयों से कृषि क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी. इस ओर भारत सरकार ने काफी पहले ही अपने प्रयास तेज कर दिए हैं. गैस इकाइयों से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि देश के  आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी.

भारत सरकार की ओर से देश के गांवों में सैकड़ों बायो गैस संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं. इससे सफाई में सुधार, नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण रोजगार का सृजन हो रहा है. बायो-गैस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य गैस उत्पादन में वृद्धि, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा सुरक्षा है.

India Energy Week 2025: गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा इंतजार, देश का पहला AI एनेबल्ड 'LPG ATM' लॉन्च

सस्ता और प्राकृतिक विकल्प, किसानों को मिल रहा फायदा

विशेषज्ञों का कहना है कि पहले गांववालों के लिए गोबर का प्रबंधन एक समस्या थी और अगर गाय या बैल बूढ़े हो जाते थे तो यह समस्या और भी जटिल हो जाती थी, लेकिन अब बायो-गैस संयंत्रों की मदद से बूढ़े पशुओं का गोबर भी किसानों के काम आ रहा है. बायोगैस इकाइयों से जो डाइजेस्टेड स्लरी निकलती है, वह एक प्रकार की खाद है. किसान इसे रासायनिक उर्वरकों की जगह या उनके उपयोग को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे किसानों को फायदा होगा, क्योंकि यह एक सस्ता और प्राकृतिक विकल्प है.

बायोगैस विकास और प्रशिक्षण केंद्रों से मिल रही मदद

देश में कई बायोगैस विकास और प्रशिक्षण केंद्र हैं. ये केंद्र राज्य एजेंसियों को बायोगैस तकनीक और प्रशिक्षण में मदद करते हैं.  वे जानकारी और प्रचार-प्रसार में भी सहायता प्रदान करते हैं. वहीं ऑयल इंडिया लिमिटेड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ मिलकर 2024-25 तक 25 बायोगैस संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है. ये संयंत्र सरकारी कंपनियों या निजी कंपनियों के साथ मिलकर बनाए जाएंगे.

India Energy Week 2025: हरित भविष्य की दिशा में बड़ी पहल, एक्शन मोड में सरकार का ग्रीन हाइड्रोजन मिशन

'यू आर ग्रेट', शिवराज सिंह ने ट्रंप की फोटो डालकर कहा- प्रधानमंत्री मोदी के दिल में देश धड़कता है

Political Relations: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए एक खास ट्वीट किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा "प्रधानमंत्री जी के दिल में देश धड़कता है और देशवासियों के दिल में मोदी जी हैं... इसलिए दुनिया कहती है "Mr. Prime Minister, You Are Great".  उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और उनकी लोकप्रियता को रेखांकित किया. उन्होंने इशारों-इशारों में ये जताया कि पीएम मोदी का दिल हमेशा देश के लिए धड़कता है और इसी वजह से देशवासी भी उनके प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं. यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर भी उनकी पहचान एक प्रभावशाली नेता के रूप में बनी हुई है.

प्रधानमंत्री जी के दिल में देश धड़कता है और देशवासियों के दिल में मोदी जी हैं...

इसलिए दुनिया कहती है
"Mr. Prime Minister, You Are Great" pic.twitter.com/S3ThlHXbwu
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 14, 2025

शिवराज सिंह चौहान का पीएम मोदी से पुराना नाता

पूर्व मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे है. कई लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया. शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक संबंध काफी पुराना और मजबूत है. दोनों नेताओं ने सालों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में योगदान दिया है. शिवराज सिंह चौहान पहले भी कई मौकों पर पीएम मोदी की नीतियों और फैसलों की खुलकर सराहना कर चुके हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: FairPlay Money Laundering Case: 'हर महीने पाकिस्तानी रहीम यार खान के खाते में जाते थे 6 करोड़', ED ने फेयरप्ले मामले में खोला बड़ा राज, दो गिरफ्तार

Trump on India-China Dispute: चीन से बॉर्डर का झगड़ा रुकवाने के लिए ट्रंप ने दिया भारत को ऑफर, जवाब मिला 'जरूरत नहीं'

Trump on India-China Dispute: पीएम मोदी के साथ गुरुवार शाम (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 5 बजे) को हुई जॉइंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऑफर दिया था. उन्होंने भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. उन्होंने कहा था कि अगर वह इन दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने में कुछ मदद कर सकें तो उन्हें खुशी होगी. अब इस मामले में भारत सरकार का जवाब आ गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसकी जरूरत नहीं है.

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह दो देशों के बीच का मामला है और भारत ऐसे मामलों में हमेशा द्विपक्षीय दृष्टिकोण को अपनाता आया है. उन्होंने कहा, 'हमारे किसी भी पड़ोसी के साथ जो भी मुद्दे हैं, उन्हें हम द्विपक्षीय बातचीत के जरिए ही सुलझाना पसंद करेंगे.'

ट्रंप ने क्या कहा था?
पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने चीन से जुड़े एक सवाल पर कहा था, 'मैं भारत को देखता हूं. चीन के साथ सीमा पर झड़पों को देखता हूं. ये काफी क्रूर हैं, अगर मैं इन्हें रोकने में कुछ मदद कर सकता हूं, तो मुझे खुशी होगी.'

चीन पर क्या-क्या बोले थे ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि वह चीन को काउंटर करने के लिहाज से भारत-अमेरिकी संबंधों को कैसे देखते हैं? तो इस पर ट्रंप ने कहा था, 'मुझे यही लगता है कि चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे रहेंगे. कोविड से पहले तक चीन के राष्ट्रपति शी और मेरे संबंध बहुत अच्छे थे. दुनिया में चीन एक बड़ा अहम खिलाड़ी है. मुझे यह भी लगता है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में हमारी मदद कर सकता है. मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत, रूस और अमेरिका सभी साथ मिल कर काम कर सकते हैं. यह बहुत जरूरी भी है.'

ट्रंप ने कहा था, 'मैंने अपने पहले कार्यकाल में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर शी जिनपिंग से बात की थी. उन्होंने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी. अमेरिका में हम लोग 900 बिलियन डॉलर डिफेंस पर खर्च करते हैं. चीन भी 450 बिलियन डॉलर तक खर्च कर देता है. हम यह पैसा एक-दूसरे के खिलाफ खर्च क्यों करते हैं? क्यों न हम इस पैसे को अच्छे उद्देश्यों के लिए खर्च करें.'

यह भी पढ़ें...

PM Modi US Visit: भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने पर तुला अमेरिका, ट्रंप ने कर दी पेशकश; अब क्या करेगी मोदी सरकार?

Thursday, February 13, 2025

JPC Report Controversy: वक्फ पर JPC रिपोर्ट पेश होते ही फायर हुए खरगे, बोले- 'असहमति नोट हटाना अलोकतांत्रिक'

Waqf Bill: वक्फ बोर्ड से जुड़ी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पर संसद में विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि JPC की रिपोर्ट से सांसदों के असहमति पत्र (Dissent Notes) हटा दिए गए हैं, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. उन्होंने इस रिपोर्ट को फर्जी करार देते हुए इसे फिर से संसद में पेश करने की मांग की.

मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि JPC में शामिल कई सांसदों ने अपने असहमति पत्र सौंपे थे, लेकिन उन्हें रिपोर्ट से हटा दिया गया. खरगे के मुताबिक ये लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन है और सदन इस तरह की फर्जी रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने आगे कहा कि JPC का गठन इसलिए किया जाता है ताकि हर पक्ष की राय को निष्पक्ष रूप से दर्ज किया जा सके, लेकिन यदि समिति में शामिल सांसदों की असहमति को ही हटा दिया जाए तो यह पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है.

विपक्ष ने की रिपोर्ट को दोबारा पेश करने की मांग

खरगे ने सरकार से मांग की कि JPC रिपोर्ट को वापस भेजा जाए और उसमें सांसदों के असहमति पत्रों को शामिल कर दोबारा पेश किया जाए. उन्होंने कहा कि ये केवल एक पार्टी या विचारधारा की बात नहीं है बल्कि लोकतंत्र की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का सवाल है.

खरगे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस तरह असंवैधानिक फैसले लेती रही तो विपक्ष चुप नहीं बैठेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि देशहित में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और संसद में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा. विपक्ष का कहना है कि सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना होगा अन्यथा वे इसके खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...