Saturday, November 2, 2024
बंगाल में दरिंदगी की हदें पार! नौ साल की मासूम के साथ हुआ बलात्कार

West Bengal Rape: पश्चिम बंगाल में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया गया और उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं उसे ये धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया को उसे इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे. हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने शनिवार (2 नवंबर) को यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर कुमारग्राम थाना क्षेत्र में जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे बहुत बुरे परिणाम भुगतने होंगे. पुलिस ने बताया कि जब लड़की काफी देर तक नहीं दिखी तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की.

मां के पूछने पर दी घटना की जानकारी

बच्ची को ढूंढ़ने के बाद परिवार के लोग उसे घर ले गए और पाया कि उसके गुप्तांग से खून बह रहा था. पुलिस ने बताया कि पूछे जाने के बाद बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. पुलिस अधीक्षक वाई. रघुवंशी ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.’’ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोष जताया है और आरोपी को फांसी देने की मांग की है.

नाबालिग के साथ पहले रेप फिर हत्या

अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा इलाके में आज ही एक और घटना सामने आई थी, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके बाद मासूम की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने पीट पीटकर एक व्यक्ति को मार डाला. गांव वालों का कहना था कि उस व्यक्ति का बलात्कार में हाथ था.

यह भी पढ़ें- West Bengal: रेप कर उतार दिया मौत के घाट तो आरोपी को पेड़ से बांधा, फिर गांव वालों ने जो किया वो जान रह जाएंगे दंग!

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है, जिससे LPG और नेचुरल गैस क...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment