Saturday, November 9, 2024
'हटाएंगे 50 फीसदी की आरक्षण सीमा', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने किया ऐलान

Telangana Govt’s Caste Survey Begins Today: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (9 नवंबर, 2024) को एक घोषणा की कि तेलंगाना राज्य में जाति आधारित जनगणना का काम शुरू किया जाएगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस सर्वेक्षण को एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया. उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण के तहत राज्य के 33 जिलों के 1.17 करोड़ घरों को कवर किया जाएगा और कुल 80,000 गणनाकर्ता घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा किया जाएगा. जानकारी के अनुसार ये सर्वेक्षण वर्ष 1931 के बाद पहली बार हो रहा है.

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का दृष्टिकोण राष्ट्रीय जाति जनगणना कराने और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) के लिए आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को हटाने पर केंद्रित है. उन्होंने यह भी कहा कि ये कदम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के आदर्शों के अनुरूप है और भारतीय समाज में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने का एक बड़ा प्रयास है.

तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण की अहमियत
रमेश ने यह स्पष्ट किया कि तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हैदराबाद में इस सप्ताह ये बताया कि यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू किया जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि यह सर्वेक्षण भारत की सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को पहचानने और उनका समाधान करने के लिए एक सशक्त उपाय होगा

5 नवंबर को कांग्रेस ने की थी बैठक

तेलंगाना में कांग्रेस ने 5 नवंबर को जाति सर्वेक्षण पर एक बैठक आयोजित की थी. इस बैठक में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने इस सर्वेक्षण को पूरी तरह से सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह कदम पार्टी के राष्ट्रीय दृष्टिकोण का हिस्सा है. साथ ही ये भी कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य भारतीय समाज में समतामूलक व्यवस्था की दिशा में एक अहम बदलाव लाना है.

ये भी पढ़ें: झारखंड चुनाव से पहले आयकर विभाग का एक्शन! CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर छापेमारी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment