Sunday, October 6, 2024

किम जोंग उन या जॉर्ज सोरोस, किसके साथ करेंगे चाहेंगे डिनर? जयशंकर बोले- मेरा नवरात्रि का व्रत है

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा सवाल पूछा गया, जो सोशल मीडिय पर खूब वायरल हो रहा है. विदेश मंत्री से पूछा गया कि वह नॉर्थ कोरिया और अमेरिकी बिजनेसमेन जॉर्ज सोरोस में से किसके साथ डिनर करना पसंद करेंगे. इस सवाल के जवाब उन्होंने बहुत ही चतुराई से दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "अभी नवरात्रि का समय चल रहा है. मैं उपवास करना पसंद करूंगा."

न्यूज एजेंसी एएनआई के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर से ये सवाल किया गया था, जिसके जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. अमेरिकी बिजनेसमेन जॉर्ज सोरोस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रह चुके हैं. कई मौकों पर बीजेपी ने उनके बयानों का जिक्र कर उसे भारतीय लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक मंच पर कठिन सवालों का तीखा जवाब देने के लिए जाने जाते हैं. यूक्रेन में युद्ध के दौरान भारत रूस से तेल आयात करता था, जिस पर पश्चिम के देशों ने नाराजगी जताई थी, इसे लेकर भी उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद किया था.

(ये डेवलपिंग स्टोरी है)

No comments:

Post a Comment

हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...