Monday, August 19, 2024
Aaj Ka Mausam:दिल्ली वालों को कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत? बारिश को लेकर इन 4 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में लोग उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं. बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं. हालांकि बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मानसून का टर्फ दिल्ली, डिहरी और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान बन रहा है. इसके अलावा बांग्लादेश के पास साइक्लोनिक लो प्रेशर है. वहीं, दक्षिणी पाकिस्तान और तामिलनाडु में भी लो प्रेशर हैं. इसी वजह से उत्तरी भारत में हल्की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी भाग, केरल, दक्षिणी तामिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है. 21 और 22 अगस्त को कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है.

उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जमकर बारिश हो सकती है. रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के निदेशक ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है. 20 से 22 अगस्त तक उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. जबकि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.

तूफान की भी संभावना

मौसम विभाग ने कई इलाकों में तूफान की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवा 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसी वजह से दक्षिण कोंकण और गोवा तट के साथ साथ पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्व अरब सागर के कई हिस्से, कर्नाटक, केरल तट, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी तक अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Telangana CM: 'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात

<a href="https://www.abplive.com/news/india/delhi-telangana-bihar-west-bengal-ladakh...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment