Wednesday, August 28, 2024

इस सांसद पर ईडी ने लगाया 908 करोड़ का जुर्माना, जानें किस पार्टी से है कनेक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा मामले में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन और उनके परिवार पर 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि 89 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

Monday, August 26, 2024

Jammu Kashmir Election: हिंदू या मुसलमान...कांग्रेस, NC और BJP ने किस पर ज्यादा लगाया दांव? यहां जानिए

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने सबसे पहले 16 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की. इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. ठीक ऐसे ही नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली कांग्रेस ने भी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस पार्टी ने कितने मुस्लिम और हिंदू उम्मीदवार उतारे हैं.

केंद्रशासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हुआ है. इसके तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने चुनाव में क्रमशः 51 और 32 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी अकेले ही मैदान में उतरती हुई नजर आ रही है. बीजेपी ने सोमवार (26 अगस्त) को पहले 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की और फिर दोपहर में एक और उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया. बीजेपी की लिस्ट में भी मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह मिली है. आइए तीनों पार्टियों की डिटेल्स जानते हैं.

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, किसे कहां से दिया मौका?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी है. पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व चीफ विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को चुनावी मैदान में उतारा है.

कांग्रेस ने कितने मुस्लिमों को टिकट दिया?

कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें 9 के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इन 9 में से 7 उम्मीदवार मुस्लिम हैं. डोरू से गुलाम अहमद मीर, बनिहाल से विकार रसूल वानी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ और डोडा से शेख रियाज को टिकट दिया गया है. सिर्फ दो उम्मीदवार ऐसे हैं, जो हिंदू समुदाय से आते हैं. डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत और त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कितने मुस्लिमों को टिकट दिया?

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर सहमति बनने के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अनंतनाग से पूर्व सांसद जस्टिस (रिटायर्ड) हसनैन मसूदी को पंपोर से और पूर्व विधायक मोहम्मद खलील बांद को पुलवामा से उम्मीदवार बनाया है. इसी तरह से राजपोरा से गुलाम मोहि-उद-दीन मीर, जैनपोरा से शौकत हुसैन गनी, शोपियां से शेख मोहम्मद रफी और डीएच पोरा से पूर्व मंत्री सकीना इट्टू को उम्मीदवार बनाया है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के 18 उम्मीदवारों की लिस्ट में 16 प्रत्याशी मुस्लिम समाज से आते हैं. सिर्फ दो उम्मीदवार ऐसे हैं, जो हिंदू हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रामबन से अर्जुन सिंह राजू और पाडेर नागसानी से पूजा ठाकुर को टिकट दिया है.

बीजेपी ने कितने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे?

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है. इसमें 10 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से आते हैं. इंदरवल से तारिक कीन, बनिहाल से समील भट, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा से सोफी यूसु, पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से सैयद वजाहत, शनगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सर्राफ और कोकरनाग से चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर को टिकट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: J&K चुनाव: CM फेस कौन तो किसके हिस्से कितनी सीटें...जानें, कांग्रेस-NC के गठजोड़ से जुड़े 5 सवाल और उनके जवाब

Sunday, August 25, 2024

Vasantrao Chavan News: नांदेड के कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

Nanded Congress MP Vasantrao Chavan: महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का सोमवार (26 अगस्त) को निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. रविवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और सोमवार सुबह उनका देहांत हो गया.

Jammu-Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में जीत के लिए BJP का मास्टरप्लान! किसी से गठबंधन नहीं, टॉप लीडर्स करेंगे 8 रैलियां

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024 Latest News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी कमर कस ली है. चुनाव में जीत के लिए पार्टी के सीनियर नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में रविवार रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई. इसमें कई बड़े फैसले लिए गए.

इसी कड़ी में ये तय किया गया कि जम्मू कश्मीर में पार्टी के टॉप लीडर्स आठ रैलियां करेंगे. इसके अलावा पार्टी ने ये भी तय किया है कि वह इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. कश्मीर घाटी की उन विधानसभा सीटों पर मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.

पहली लिस्ट में हो सकते हैं करीब 50 नाम

वहीं ये भी खबर है कि दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के सभी उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर ली गई है. पार्टी आज (सोमवार) रात तक या कल सुबह तक इन नामों की घोषणा कर सकती है. पहले जम्मू रीजन के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में 40 से 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा.

चुनाव समिति की बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, वनथी श्रीनिवासन, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, लोकसभा सांसद जुगल किशोर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर संगठन महासचिव अशोक कौल और देवेंद्र राणा भी मौजूद रहे. वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा चुनाव प्रभारी राम माधव और जी किशन रेड्डी सोमवार (26 अगस्त 2024) को प्रदेश पहुंचेंगे.

तीन चरणों में होने हैं चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 2014  में विधानसभा चुनाव हुए थे. तब यह राज्य केंद्र शासित प्रदेश नहीं था. उस चुनाव में पीडीपी ने 28 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटें, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं. बाद में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी.

ये भी पढ़ें

Doctor Rape Murder Case: 'ममता बनर्जी को गंगा में बहा देंगे बंगाल के लोग', कोलकाता रेप केस पर सुकांता मजूमदार का बयान

Saturday, August 24, 2024

Unified Pension Scheme: OPS-NPS से कितनी अलग है यूपीएस? 7 पॉइंट्स में समझिए

UPS Vs NPS Vs OPS: मोदी सरकार ने शनिवार (24 अगस्त) को यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है. इसमें सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद में एक निश्चित पेंशन मिलेगी. ये स्कीम  1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी. काफी समय से पेंशन स्कीम को लेकर विपक्ष केंद्र पर हमलावर था.

हिमाचल प्रदेश (2023), राजस्थान (2022), छत्तीसगढ़ (2022) और पंजाब (2022) में पुरानी पेंशन को लागू कर दिया है. केंद्र सरकार ने जम्मू -कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा पॉलिटिकल दांव खेला है.

जानें क्या है UPS में खास

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम है. इसके तहत कर्मचारियों के लिए एक निश्चित पेंशन स्कीम का प्रावधान किया जाएगा. केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, UPS के 5 मुख्य स्तंभ हैं.

फिक्स्ड पेंशन-कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद फिक्स पेंशन मिलेगी. ये पेंशन रिटारयमेंट के ठीक पहले के 12 महीनों के औसत मूल वेतन का 50 % होगी. इसका फायदा उन्ही कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने कम से कम 25 साल तक नौकरी की हो.

निश्चित न्यूनतम पेंशन- अगर कोई कर्मचारी कम से कम 10 साल नौकरी करने के बाद रिटायर होता है तो उसे पेंशन के रूप में 10000 रुपए मिलेंगे.

निश्चित पारिवारिक पेंशन- इस स्कीम के तहत पारिवारिक पेंशन भी मिलेगी. यह पेंशन कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को मिलेगी.

इंफ्लेशन इंडेक्सेशन बेनिफिट-इन तीनों पेंशन पर महंगाई के हिसाब से डीआर का पैसा मिलेगा. यह ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स पर आधारित होगा.

ग्रेच्युटी-इसमें कर्मचारी को उसकी नौकरी के आखिरी 6 का वेतन और भत्ता एक लमसम अमाउंट के तौर मिलेगा. इसका एकमुश्त भुगतान किया जाए. यह कर्मचारी के आखिरी बेसिक सैलरी का 1/10वां हिस्सा होगा.

NPS ने ली OPS की जगह

1 जनवरी 2004 को एनपीएस ने ओपीएस की जगह ली थी. इसके बाद ज्वाइन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को NPS के तहत रखा गया था. OPS के तहत, कर्मचारी अपने रिटायरमेंट के बाद अपनी आखिरी सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में निकाल सकते थे. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने इसकी शुरुआत की थी.

आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दशकों में केंद्र और राज्यों की पेंशन भुगतान में लगातार बढ़ोतरी हुई है. 1990-91 में केंद्र का पेंशन बिल 3,272 करोड़ रुपये था और सभी राज्यों का कुल खर्च 3,131 करोड़ रुपये था. वहीं, 2020-21 तक केंद्र का बिल 58 गुना बढ़कर 1,90,886 करोड़ रुपये और राज्यों के लिए यह 125 गुना बढ़कर 3,86,001 करोड़ रुपये हो गया है.

जानें किन्हें मिलेगा UPS का फायदा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा, 'केंद्र सरकार के कर्मचारियों को यह फैसला लेने का अधिकार होगा कि वो एनपीएस में बने रहेंगे या यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शामिल होंगे. वहीं,  कैबिनेट सचिव टी वी सोमनाथन ने कहा, 'ये स्कीम उन सभी पर लागू होगी, जो 2004 के बाद से NPS के तहत रिटायर हो गए हैं. 'बता दें कि यूपीएस 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी. वहीं, 2004 से लेकर 31 मार्च, 2025 तक NPS के तहत रिटायर हुए सभी कर्मचारी यूपीएस के पांचों लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि 99 फीसदी से ज्यादा मामलों में UPS में जाना बेहतर रहेगा. मुझे नहीं लगता है कोई भी एनपीएस में नहीं रहना चाहेगा.

जानें UPS और OPS में अंतर

UPS और OPS में अंतर को लेकर सोमनाथ ने कहा, 'बकाया राशि पर करीब 800 रुपये का खर्च किया जाएगा. इसे लागू करने के लिए सरकारी खजाने पर करीब 6,250 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा. पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के बाद में आखिरी वेतन की आधी रकम पेंशन के तौर मिलती थी. यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई के आंकड़ो से तय होती थी. पुरानी पेंशन स्कीम में 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी मिलती थी. यह पैसा रिटायर्ड कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को मिलता था. उन्होंने आगे कहा, 'आज जो बदलाव हुए हैं, उसमे एक अंतर यह है कि  चीजों को मार्केट पर छोड़ा नहीं जा सकता है.

Kolkata Rape Case: पॉलीग्राफी टेस्ट से पहले CBI को आरोपी की कलाइयों पर मिले कट के निशान, अफसर बोले- हो सकता है कि...

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी संजय रॉय को कोलकाता पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में है और वह लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में आरोपी संजय का रविवार (25 अगस्त) को पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाएगा. हालांकि, सीबीआई को पॉलीग्राफी टेस्ट से पहले आरोपी के शरीर पर मिले चोट के निशान को लेकर संदेह है.

हालांकि, कोलकाता पुलिस ने पहले कहा था कि संजय ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल लिया था. मगर आरोपी ने दावा किया है कि उसे फंसाया जा रहा है. सीबीआई अधिकारियों ने कहा, "कुछ टेक्निकल खामियों के चलते संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट टालना पड़ा था. टेस्ट के दोबारा से रविवार को प्रेसीडेंसी सुधार गृह के अंदर आयोजित होने की संभावना है. जहां वह कैद है. शनिवार को छह अन्य लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया था."

आरोपी संजय के चोट के निशान पर CBI को संदेह

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि संजय रॉय की दोनों बांहों पर कट यानी चोट के निशान हैं, जो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पीड़िता ने अपराध के समय जबरदस्त तरीके से संघर्ष किया होगा. सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि जब उन्होंने 14 अगस्त को संजय को हिरासत में लिया तो उन्हें आरोपी के बायीं और दायीं बांहों पर कोहनी तक चोट के निशान मिले. आरोपी संजय के दाहिने कूल्हे पर बाहरी चोट लगी थी. एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि ये पीड़िता के जरिए किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप लगी चोट के निशान थे.

सीबीआई अधिकारी ने कहा, "आरोपी का कहना था कि ये चोट के निशान उसने खुद को दिए थे. मगर वह इस बात का जवाब नहीं दे पाया कि उसने खुद को चोट क्यों पहुंचाई. हमें संदेह है कि ये पीड़िता के संघर्ष के दौरान लगी चोट के निशान है." अधिकारी ने बताया कि आरोपी के 'दाएं इलियाक क्रेस्ट' (कूल्हे के ऊपर बनी घुमावदार रिज) पर चोट का निशान था. सूत्रों ने बताया कि ये चोट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि पीड़िता ने अपने साथ हुई जबरदस्ती को रोकने की कोशिश की थी.

कड़ी सुरक्षा के बीच कैद है कोलकाता केस का आरोपी संजय रॉय

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय रॉय को कोठरी नंबर 21 में कड़ी सुरक्षा के बीच बंद रखा गया है. वह अपनी कोठरी में अकेला ही है. कोठरी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. मामले की जानकारी रखने वाले जेल अधिकारियों ने बताया कि संजय ने सिक्योरिटी गार्ड्स से कहा कि वह अपराध को लेकर कुछ नहीं जानता है. शुक्रवार को सियालदाह में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आगे पेशी के दौरान भी उसने ऐसा ही कहा था.

सीबीआई-कोलकाता पुलिस को आरोपी के बयान में मिलीं विसंगतियां

कोर्टरूम में मौजूद रहे एक वकील ने कहा, "उसने कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है और उसे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है. जब अदालत ने उससे पूछा कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी सहमति क्यों दे रहा है तो आरोपी ने कहा कि इससे उसे अपनी बेगुनाही साबित करने में मदद मिल सकती है." हालांकि, कोलकाता पुलिस और सीबीआई दोनों को आरोपी के बयानों में कई विसंगतियां मिलीं. जांचकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कई प्वाइंट थे, जिन्हें पूछताछ के दौरान रॉय साबित नहीं कर पाया.

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Case LIVE: डॉक्टर्स-सरकार के बीच नहीं बनी बात, जारी रहेगी हड़ताल, फिर होगा आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट

Friday, August 23, 2024

Andhra Pradesh: स्वर्ण ग्राम पंचायत से आंध्र में अब बदलेंगे हालात! डिप्टी-CM पवन कल्याण लाए अभियान, जानें- क्या है खास

Swarn Gram Panchayat Campaign Launched: आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए "स्वर्ण ग्राम पंचायत" नामक एक नवीन पहल की शुरुआत की है. इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर में उपेक्षित ग्राम पंचायतों का पुनर्जीवन करना और उन्हें स्थायी विकास की दिशा में अग्रसर करना है.

23 अगस्त को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पंचायत राज मंत्री, कोनिडेला पवन कल्याण ने राज्य के 13,326 ग्राम पंचायतों में एक साथ ग्राम सभाओं का आयोजन किया. इस आयोजन के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी स्वर्ण ग्राम पंचायत कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ हुआ.

87 प्रोजेक्ट को दी गई है मंजूरी

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने इस मौके पर कहा कि मनरेगा योजना के तहत 87 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिनमें कुल ₹4,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि इन बैठकों में 9.54 करोड़ रुपये मानव-दिवस उत्पन्न करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा.

@PawanKalyan is in full action! Watch Video. @AndhraPradeshCM@JanaSenaParty#PawanKalyan #Janasena #AndhraPradesh pic.twitter.com/G2jdNcUm0n
— Hemant Mishra (@HemantMishr_ABP) August 24, 2024

पंचायत प्रणाली लागू करने वाला दूसरा राज्य बना आंध्र प्रदेश

पवन कल्याण ने बताया कि आंध्र प्रदेश पंचायत प्रणाली को लागू करने वाला दूसरा राज्य है और अब इसे सशक्त बनाने के लिए द्वितीय पीढ़ी के सुधारों की शुरुआत की जा रही है. उन्होंने राज्य सरकार की पंचायत राज प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि पंचायत स्तर पर राष्ट्रीय त्योहारों के आयोजन के लिए धनराशि में सौ गुना वृद्धि की गई है.

Listen what #AndhraPradesh Dy-CM @PawanKalyan told on #SwarnGramPanchayatAbhiyan (स्वर्ण ग्राम पंचायत अभियान). @JanaSenaParty @AndhraPradeshCM pic.twitter.com/D0VTUt5AKL
— Hemant Mishra (@HemantMishr_ABP) August 24, 2024

'ग्राम सभा केवल औपचारिकता नहीं होगी'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्राम सभा केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि यह लोकतंत्र की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करेगी. 73वें संवैधानिक संशोधन के तहत आत्मनिर्भरता और स्वशासन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को अत्यंत सावधानी से निभाने पर जोर दिया.

वाईएसआर सरकार पर उठाए सवाल

पवन कल्याण ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान पंचायती राज प्रणाली की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंचायत राज प्रणाली का दुरुपयोग किया और मनरेगा परियोजनाओं को लागू नहीं किया, जबकि केंद्रीय धनराशि आवंटित की गई थी. उन्होंने दावा किया कि 2019 से 2023 के बीच मनरेगा के तहत ₹40,579 करोड़ की राशि जारी की गई थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा.

पंचायतों को समृद्धि का केंद्र बनाने की योजना तैयार

पवन कल्याण ने पंचायतों को समृद्धि का केंद्र बनाने की योजना बनाई है, जिसमें खाली पड़ी गांव की जमीनों का उपयोग और स्थानीय विशेषताओं जैसे कि हथकरघा, शिल्प या खाद्य पदार्थों का प्रचार-प्रसार शामिल होगा. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण गांव के विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू होगा, और सामाजिक वनीकरण को भी आय के स्रोत के रूप में देखा जाएगा.

हर गांव को विकास की नई राह पर ले जाने का संकल्प

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर सामाजिक ऑडिट की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया और जल जीवन मिशन में अनियमितताओं का हवाला दिया, जिसमें भूजल दोहन को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने फ्लोराइड संदूषण जैसी समस्याओं को हल करने के लिए जल पुनर्चक्रण के महत्व पर जोर दिया. इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से आंध्र प्रदेश के गांवों को विकास की नई राह पर ले जाने का संकल्प पवन कल्याण ने लिया है.

ये भी पढ़ें

J&K Polls: आज आ सकती है कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट! BJP की भी तैयारी पूरी; जानें- कब घोषित करेगी सूची

'निर्भया' से 'अभया' तक...12 साल बाद भी महिलाओं के खिलाफ क्यों नहीं थम पा रही हैवानियत?

Kolkata Rape-Murder Case: 12 साल पहले दिल्ली की निर्भया कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. इस घटना के बाद देश में बहुत कुछ बदल गया. सरकारें बदलीं, कानून बदला, टेक्नोलॉजी बदली, देश हर मोर्चे पर और आगे बढ़ा, इस विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, साल बदला, जगह बदली - यदि कुछ नहीं बदला तो वह है देश की बेटियों के साथ होने वाली दरिंदगी और महिलाओं को लेकर पुरुष प्रधान भारतीय समाज की सोच.

एक बार फिर पूरा देश सदमे में है, आक्रोशित है, प्रदर्शन कर रहा है-फर्क बस इतना है कि इस बार दिल्ली की जगह कोलकाता है और निर्भया की जगह एक और बहादुर बेटी अभया है. निर्भया के गुनहगारों को आठ साल बाद फांसी की सजा मिली. ऐसा माना जा रहा था कि इस सजा के बाद देश में ऐसी घटना दोबारा देखने को नहीं मिलेगी. लेकिन घटनाएं तो हर रोज हो रही हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ घटनाएं ज्यादा विभत्स होती हैं, वर्षों से सो रहा देश एक बार फिर जाग जाता है, कुछ दिन मीडिया और समाज की चेतना में मामला गरम रहता है, और फिर - पुनर्मूषिको भव.

बदली हुई सोच से आएगा बदलाव

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के बाद सवाल उठा है कि निर्भया कांड के बाद रेप के लिए कानून कड़े करने के बाद भी अपराधियों के मन में ऐसे अपराध करने से पहले डर क्यों नहीं पैदा होता है, ऐसी हैवानियत क्यों नहीं थमती है? काउंसिल इंडिया की काउंसिलिंग साइकोलॉजिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ निशि का कहना है कि कानून बदलना अपनी जगह है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है. समाज की सोच बदलना, जहां हमेशा महिलाओं को हेय दृष्टि से देखा जाता है.

कुछ और कहानी कह रहे हैं आंकड़े

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि साल 2012 में महिलाओं के खिलाफ 2,44,270 अपराध दर्ज कराये गये थे जिनमें 24,923 रेप के मामले थे. घटना के एक दशक बाद ऐसी घटनाओं में कमी आने की बजाय उल्टा ये तेजी से बढ़ी हैं. एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ 4,45,256 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें रेप की 31,516 घटनाएं हुई हैं.

#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर आस्पताल में 9 अगस्त को महिला PGT डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए मॉर्निंग वॉकर्स ने रविंद्र सरोवर में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/sxiSvRZyVg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2024

लड़कियों को देखना होगा सम्मान की नजर से

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ निशि ने कहा, 'जहां तक निर्भया कांड की बात है तो सिर्फ उसी केस में आरोपियों को फांसी की सजा दी गई. ऐसे और कई केस सामने आए, जिसमें दोषियों को सजा नहीं मिली या उस तरह की सजा नहीं मिली. उन्होंने समाज की सोच को बदलने की वकालत की है. कहा है कि कानून से ज्यादा प्रभावी होगा बढ़ती उम्र में लड़कों के मन में लड़कियों के लिए सम्मान पैदा करना. इसमें परिवार और समाज की अहम भूमिका हो सकती है.

उन्होंने कहा, किसी भी इंसान के मानसिक विकास में उसके पारिवारिक माहौल का बड़ा योगदान होता है. वह किस माहौल में रह रहा है, फ्रेंड सर्कल कैसा है. उदाहरण के तौर पर बचपन में अगर कोई लड़का अपनी बहन या फिर महिला मित्र को मार रहा है, तो अगर उसी समय उसको रोक दिया जाए और बता दिया जाए कि आप लड़की पर हाथ नहीं उठा सकते, तो लड़के के मन में डर होता है और एक रिस्पेक्ट भी पैदा होती है. इस छोटे प्रयास का असर बाद में दिखता है. अगर बचपन से उन्हें रोका नहीं जाए तो धीरे-धीरे उनके मन से डर खत्म हो जाता है.उनका कहना है कि मेल डोमिनेंट सोसायटी में बच्चा घर में ही ऐसी चीजों को देखता है कि परिवार के अन्य सदस्य मां के साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं कर रहे. इसका भी असर पड़ता है.

फिल्मों का ही पड़ता है असर

उन्होंने आगे कहा, 'फिल्मों का भी समाज पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा हाल ही में कबीर सिंह और एनीमल जैसी मूवी आई थी, जिनमें महिलाओं के लिए रिस्पेक्ट नहीं था, उन पर हाथ भी उठाया गया था. मानसिक विकास किस दिशा में हो रहा है, बॉलीवुड भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है.परिवार के अलावा बढ़ती उम्र, खासकर किशोरावास्था में, दोस्तों का असर सबसे ज्यादा होता है. निशि कहती हैं, अगर देखा जाए तो बच्चा पांचवीं या छठी क्लास तक मां-पिता से पूछ कर हर चीज करता है. सामान्य तौर पर उसके बाद वह अपने दोस्त और ग्रुप बनाता है. ऐसे समय पर उससे अभिभावक के तौर पर नहीं बल्कि दोस्त की तरह बात की जाए और समझाया जाए, तो बेहतर होगा. मां-पिता को चाहिए उससे प्यार से सब बात करें, उसे समझने की कोशिश करें.

सेक्स एजुकेशन की वकालत की

निशि ने स्कूल में सेक्स एजुकेशन की भी वकालत की ताकि लड़के शारीरिक अंतर के बावजूद लड़कियों को अपने बराबर मान-सम्मान दें. उन्होंने कहा, स्कूलों में सेक्स एजुकेशन पढ़ाया जाना चाहिए. इस पर जो टैबू बना हुआ है, उसको खत्म करना चाहिए. बच्चों को बताना चाहिए कि लड़का और लड़की में सिर्फ शरीर की बनावट का अंतर है, महिला किसी दूसरी दुनिया से नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:  kolkata Rape Case : लंदन से लेकर अमेरिका तक कोलकाता रेप कांड के विरोध में प्रदर्शन, डॉक्टरों ने कर दी ये मांग

उन्होंने कोलकाता की अभया के अपराधियों को जल्द और कड़ी सजा देने की जरूरत पर भी जोर दिया.मीडिया में इन घटनाओं की कवरेज से पड़ने वाले असर के बारे में पूछे जाने पर निशि ने कहा, मेरा मानना है कि मीडिया में ऐसी घटनाओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए. एक ह्यूमन साइकोलॉजी है कि अगर कोई काम छुपा कर हो रहा है और वही मीडिया में आ जाता है, तो इंसान का दिमाग इसको करने से रोकता है. जो लोग अपराध करने वाले हैं, वो रुक सकते हैं.

(इनपुट आईएएनएस के साथ)

Doctor Rape-Murder Case: क्राइम सीन पर नजर आया ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या का आरोपी संजय रॉय, सीबीआई के हाथ लगा अहम सबूत

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी संजय रॉय ईयरफोन के साथ क्राइम सीन पर दिखा है. सीबीआई को यह सीसीटीवी फुटेज मिल गई है. संजय रॉय की यह फुटेज सेमिनार रूम के पास की है. आरोपी के गले में ब्लूटुथ ईयरफोन भी नज़र आ रहा है.

बताया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस ने हॉस्पिटल के इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटुथ के आधार पर संजय रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. जिसके बाद संजय रॉय ने अपना गुनाह कबूल किया था. फिलहाल संजय रॉय सीबीआई की हिरासत में है. आज सीबीआई उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है.

आरोपी ने कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष

वहीं सीबीआई ने संजय रॉय को शुक्रवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया. सूत्रों के अनुसार जब मैजिस्ट्रेट ने उससे पूछा कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति क्यों दे रहा है तो वह फूट-फूटकर रोने लगा. उसने मजिस्ट्रेट से कहा, "मैंने कोई अपराध नहीं किया है. मुझे फंसाया जा रहा है. शायद पॉलीग्राफ टेस्ट से यह साबित हो जाए." इससे अलग सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को शनिवार को 6 सितंबर तक के लिए जेल हिरासत में भेज दिया.

मां भी बेटे को बता रही बेकसूर

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी संजय रॉय की मां ने कहा, "जो किया वो समझेगा. इस घटना में एक आदमी नहीं हैं, बल्कि कई आदमी है. मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है, वह बेकसूर है." आरोपी की मां ने बताया कि उसके बेटे ने एक ही शादी की थी, उसकी चार शादी नहीं हुई है.

जहां संजय रॉय की मां रहती हैं वहीं पास में उनकी बड़ी बहन भी रहती है. उन्होंने बताया कि संजय की दो शादी हुई थी. उन्होंने कहा कि रेप और हत्या मामले का जानकारी उन्होंने टीवी के माध्यम से मिली. आरोपी की बहन ने कहा कि अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिले.

ये भी पढ़ें

क्यों मिस्टर ICC कहे जाते थे शिखर धवन? 'गब्बर' के इन आंकड़ों से मिल जाएगा जवाब; जानें अटूट रिकॉर्ड

Bangladesh Crisis: 'ये राफेल किसलिए रखे हैं?', बांग्लादेश में जो हिंदुओं की बेटियों संग हुआ, उसका जिक्र कर बोले कुमार विश्वास

Kumar Vishwas on Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं के साथ जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर जाने-माने कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की बेटियों के साथ ही क्यों अत्याचार हुआ. भारत का पड़ोसी देश को लेकर जो रुख रहा, वह उससे बहुत खुश नहीं हैं.

स्वतंत्र पत्रकार शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट के दौरान कुमार विश्वास ने बांग्लादेश को लेकर कहा, "शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति तोड़ते हुए देखा. जो भीड़ उनकी मूर्ति तोड़ रही है, उनके पूर्वजों ने अत्याचार सहे हैं. जो लोग मूर्ति तुड़वा रहे हैं, उन्हीं लोगों के अत्याचार इस भीड़ के पूर्वजों ने सहे. अगर बांग्लादेश में यह आरक्षण के खिलाफ विरोध है तो हिंदू मंदिरों को क्यों जलाया जा रहा है. हिंदू बेटियों के साथ क्यों बदतमीजी की जा रही है?"

मैं तो भारत से भी बड़ा चिंतित हूं: कुमार विश्वास

बांग्लादेश को लेकर भारत के रुख के बारे में कुमार विश्वास बोले, "मैं तो भारत से भी बड़ा चिंतित हूं. भारत को जिस तरह का विरोध करना चाहिए था उस तरह का विरोध किया नहीं. यह सन 1964 का भारत नहीं रहा. यह 150 करोड़ की आबादी वाला देश है. ये राफेल जेट विमान किस लिए रखे हैं? घूमने के लिए तो राफेल रखे नहीं है?"

"स्त्री का कष्ट हम नहीं समझ सकते"

भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर भी कुमार विश्वास ने बातचीत के दौरान टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "मैडम गांधी ने क्या किया था…बदतमीजी कर रहे थे, इंदिरा गांधी ने कहा था कि बदतमीजी में करने नहीं दूंगी." उन्होंने आगे बताया कि स्त्री का कष्ट पुरुष नहीं समझ सकते हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना

कुमार विश्वास ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में हुई ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुखर आवाजें इस मामले पर खामोश हैं. कवि ने इसके अलावा सांसद जया बच्चन को लेकर भी कहा कि  नाम में पति का नाम न आ जाए कहने वाली जो विजयी आवाजें खामोश हो जाती है, वह पार्टी की स्त्रियां हैं.

यह भी पढ़ें- जर्मनी में फिर से चाकूबाजी: बड़े फेस्टिवल के बीच 3 की गई जान, मेयर का बयान- हमें तो जश्न मनाना था मगर...

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन, कारोबारी बबलू खान को समन, अल कायदा मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप

Al Qaeda Module: झारखंड के जमीन घोटाले मामले का पैसा आतंकवादियों की फंडिंग में भी इस्तेमाल होने के आरोप लगने के बाद ईडी ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है. इस दौरान शुक्रवार (23 अगस्त) को जांच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने झारखंड के एक कारोबारी बबलू खान को तलब किया है, जिसके अल-कायदा आतंकी मॉड्यूल के साथ संबंध होने का आरोप है. अब ईडी की टीम इस बात जांच में जुट गई है कि कहीं इस पूरे केस में आतंकी संगठन अलकायदा को फंडिंग तो नहीं हुई है.

दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले डॉ. इस्तियाक के नेतृत्व में यह मॉड्यूल देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था. जहां गुरुवार (22 अगस्त) को ही इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, बबलू खान पर आरोप है कि उसने जमीन घोटाले में शामिल होकर मनी लॉन्ड्रिंग की है. ईडी ने इस मामले में बबलू खान नामक व्यक्ति को 26 अगस्त को रांची में अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है.

बबलू खान से भी इश्तियाक के जुड़े होने के संकेत

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही इस मामले में दो जमीन के टुकड़े जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 74.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, ईडी इस मामले की जांच कर रही है और देख रही है कि क्या इस जमीन घोटाले का अल-कायदा के आतंकी वित्तपोषण से कोई संबंध है. दरअसल, बबलू खान के अस्पताल से भी इश्तियाक के जुड़े होने की बात सामने आई है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (22 अगस्त) को अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 11 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही तीन अन्य को हिरासत में लिया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया था कि इस मॉड्यूल का नेतृत्व रांची का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था, जो भारत में 'खिलाफत' घोषित करने और देश के भीतर गंभीर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा रखता था.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर को लेकर दिल्ली में कांग्रेस का मंथन, दोपहर तक आ सकती है लिस्ट! उमर अब्दुल्ला बोले- कुछ जगह अड़े...

Thursday, August 22, 2024

कोलकाता रेप कांडः CBI के सामने आ गई वो कौन सी चुनौती, जिसे लेकर SC से कहा- सीन तो पूरा...

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या की जांच कर रही सीबीआई ने जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है. सीबीआई ने गुरुवार (22 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हमारी जांच ही एक चुनौती है क्योंकि, 13 अगस्त को केस अपने हाथ में लिया था, तब तक सब कुछ बदल चुका था. उस दौरान क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की जा चुकी थी.

सीबीआई ने गुरुवार (22 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को छिपाने का प्रयास किया गया था, क्योंकि जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक क्राइम सीन बदल चुका था.

ट्रेनी डॉक्टर के दोस्तों ने वीडियोग्राफी करने का दिया था जोर

इस दौरान सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों के साथ-साथ पीड़िता के सहकर्मियों ने वीडियोग्राफी के लिए कहा था. इसका मतलब यह है कि उन्हें भी लगा कि इसमें कुछ छिपाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने पांचवें दिन जांच शुरू की. हालांकि, इससे पहले, कोलकाता पुलिस ने जो कुछ भी इकट्ठा किया था, वह हमें दे दिया गया."

अस्पताल प्रबंधन ने केस को दबाने के लिए सुसाइड बताने की कोशिश की

सुप्रीम कोर्ट की पीठ में जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल थे. इस दौरान तुषार मेहता ने पीठ से कहा, ‘‘सबसे पहले, अस्पताल के उपाधीक्षक ने पीड़िता के माता-पिता को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उसने सुसाइड कर ली है. इस पर मृतक के साथियों ने वीडियोग्राफी के लिए जोर दिया. इससे पता चलता है कि उन्हें मामले को छुपाने का शक था."

क्राइम सीन पर नहीं हुआ कोई बदलाव- कपिल सिब्बल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आगे कहा कि जब 9 अगस्त की सुबह ताला पुलिस थाने को फोन किया गया तो डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता बेहोश है, हालांकि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. इधर, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मेहता की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि हर चीज की वीडियोग्राफी की गई थी. इसके अलावा क्राइम सीन पर कुछ भी नहीं बदला गया था.

CBI की स्टेटस रिपोर्ट केवल मामले को उलझाने की कर रही कोशिश

इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने पूरी ईमानदारी से प्रक्रिया का पालन किया. ऐसे में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट केवल मामले को उलझाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि सीबीआई को कोर्ट को बताना चाहिए कि पिछले एक हफ्ते में उसने मामले में क्या प्रगति की है. सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने सिब्बल की इस बात के लिए आलोचना की कि जब वह पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करने में खामियों की ओर इशारा कर रहे थे तो सिब्बल कथित तौर पर हंस रहे थे.

यह भी पढ़ें- यूके में समुद्र तट पर मिले विशालकाय डायनासोर के पैरों के निशान, 10 साल की बच्ची ने की रोमांचक खोज

Wednesday, August 21, 2024

Rajya Sabha ByPolls 2024: बीजेपी और कांग्रेस के लिए फाइनल से कम नहीं राज्यसभा उपचुनाव, जानिए इसमें जीत-हार से कैसे बदल जाएगा सियासी समीकरण

Rajya Sabha Election 2024 Latst News: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है. 9 राज्यों की इन 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

इन 12 सीटों पर कौन बाजी मारेगा, ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इस बार इन 12 सीटों पर रोमांचक मुकाबला होने की बात कही जा रही है. किसी सीट पर कांग्रेस का तो किसी पर बीजेपी मजबूत नजर आ रही है. आइए जानते हैं राज्यसभा के उपचुनाव से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से.

कहां-कहां खाली हैं ये सीटें?

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 2 सीटें, बिहार में 2 सीटें, असम में 2 सीटें, त्रिपुरा में 1, हरियाणा में 1, राजस्थान में 1 और मध्य प्रदेश में 1, ओडिशा में 1 और तेलंगाना में 1 सीट खाली है.

इसलिए इन सीटों पर हो रहे उपचुनाव?

इन 12 खाली सीटों में 10 ऐसी हैं जो उच्च सदन के सदस्यों के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद खाली हुईं, जबकि तेलंगाना और ओडिशा से एक-एक राज्यसभा सदस्य ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी जॉइन की इसलिए राज्यसभा  से भी इस्तीफा दे दिया.

कितनी पार्टियां हो सकती हैं मैदान में?

क्योंकि यह राज्यसभा चुनाव है इसलिए लोकसभा चुनाव की तरह इसमें उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक नहीं होती है, लेकिन सभी सीटों पर 2-3 दल मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही होगा, क्योंकि जहां-जहां उपचुनाव हैं, वहां ये दोनों अकेले या फिर गठबंधन करके सत्ता में हैं, इसलिए जब प्रत्याशी उतारा जाएगा, तो वो भी गठबंधन का ही होगा. इसलिए मेन मुकाबला दो दलों के बीच ही होगा.

इस उपचुनाव के बाद राज्यसभा में कैस बदलेगा गणित?

राज्यसभा में अभी बीजेपी के पास 86 सीटें हैं, जबकि सहयोगी दलों को मिलाकर देखें तो बीजेपी की अगुवाई वाली NDA के पास 101 सीटें हैं. राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 245 है. फिलहाल 226 सांसद हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 114 है. अभी NDA  बहुमत के आंकड़े से 13 सीटें पीछे है. ऐसे में इन 12 सीटों के नतीजे काफी अहम हैं. अगर बीजेपी को यहां सभी पर जीत मिल जाती है तो वह बहुमत के करीब होगी, जबकि कांग्रेस अगर 5-6 सीट पर भी जीत हासिल करती है तो वह बीजेपी को गठबंधन से दूर कर देगी. ऐसी स्थिति में बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के लिए किसी भी बिल को राज्यसभा में भी पास कराना मुश्किल ही होगा.

पहले इन 12 सीटों में क्या थी स्थिति?

अगर इन 12 सीटों पर पहले की स्थिति की बात करें तो बीजेपी सबसे आगे थी. उसके सात साज्यसभा सांसद थे. महाराष्ट्र की दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा था. बिहार में एक सीट पर बीजेपी तो एक सीट पर आरजेडी का कब्जा था. असम की दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. मध्य प्रदेश की 1 सीट पर बीजेपी, त्रिपुरा की एक सीट पर बीजेपी, हरियाणा की एक सीट पर कांग्रेस और राजस्थान की एक सीट पर भी कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की थी. इसके अलावा तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस जॉइन किया था, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया, जबकि ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद राज्यसभा सीट छोड़ दी थी.

मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में बीजेपी मजबूत

राजनीतिक एक्सपर्ट बताते हैं कि बात लोकसभा चुनाव की हो या विधानसभा चुनाव की हो, जिस तरह से मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अब तक प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि यहां भी बीजेपी एकतरफा जीत दर्ज करते हुए एक सीट फिर से जीत दर्ज कर लेगी. इसके अलावा त्रिपुरा में भी बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

असम में भी एकतरफा मुकाबले की बात

राजनीतिक एक्सपर्ट कहते हैं कि बीजेपी असम में अभी काफी मजबूत स्थिति में नजर आती है. इसके अलावा पिछली बार भी दोनों सीटों पर उसी का कब्जा था. ऐसे में एक्सपर्ट कह रहे हैं कि इस बार भी असम की दोनों सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कर सकती है.

राजस्थान में बीजेपी आगे

राजस्थान की एक सीट पर राज्यसभा के उपचुनाव होने हैं. इस सीट पर बीजेपी मजबूत बताई जा रही है. एक्सपर्ट बताते हैं कि पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी ने जिस तरह राजस्थान में प्रदर्शन किया है उससे बीजेपी एक बार फिर यहां जीत दर्ज कर सकती है.

महाराष्ट्र और बिहार में कड़ी टक्कर

महाराष्ट्र और बिहार की बात करें तो यहां कड़े मुकाबले की उम्मीद है. पिछली बार बिहार में एक सीट पर आरजेडी और एक पर बीजेपी को जीत मिली थी. इस बार भी काफी कड़ा मुकालब हो सकता है. वजह है विपक्षी दलों के पास भी पर्याप्त सीट होना.

ओडिशा में बीजेपी तो तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी ने इस बार ओडिशा में बीजेडी को विधानसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंका है. इस बार उसके पास नंबर ज्यादा हैं इसलिए ओडिशा में बीजेपी का पलड़ा भारी है. वहीं तेलंगाना की बात करें तो यहां रेवंत रेड्डी की अगुवाई में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. पार्टी के पास विधायकों की अच्छी संख्या है. एक्सपर्ट कहते हैं कि तेलंगाना में कांग्रेस बाजी मार सकती है.

हरियाणा में इसलिए सबसे कठिन मुकाबला

सभी राज्यों में से हरियाणा में ही सबसे कठि मुकाबला माना जा रहा है. दरअसल, 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में अब 87 सदस्य हैं. पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा के पास 41 विधायक हैं. इनके अलावा दो विधायकों -निर्दलीय नयन पाल रावत और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के गोपाल कांडा का भी भाजपा को समर्थन है. बीजेपी के पास कुल 44 विधायकों का समर्थन है.

वहीं विपक्ष पर नजर डालें तो उनके पास 43 विधायक हैं. इनमें कांग्रेस के पास 28 विधायक, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पास 10 और तीन निर्दलीय (रणधीर गोलान, धर्म पाल गोंदर और सोमवीर सांगवान), चौथे निर्दलीय बलराज कुंडू और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय चौटाला शामिल हैं. तीन निर्दलीय रणधीर गोलान, धर्म पाल गोंदर और सोमवीर सांगवान ने पहले सरकार को समर्थन दिया था लेकिन हाल ही में उन्होंने कांग्रेस का समर्थन कर दिया.

ये भी पढ़ें

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप कांड में आंदोलन के आगे झुकती दिख रही ममता सरकार, ये 3 कदम बता रहे आ गई बैकफुट पर

Adani-Hindenburg Case: कांग्रेस ने उठाई अडानी मामले की JPC जांच की मांग, आज देशभर में SEBI चीफ के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

Hindenburg Research: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को लेकर कांग्रेस गुरुवार (22 अगस्त) को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने वाली है. कांग्रेस की मांग है कि सेबी प्रमुख को उनके पद से हटाया जाए और इस पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच करवाई जाए. कई विपक्षी दलों ने भी इसी तरह की मांग की है.

हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस महीने की शुरुआत में अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि माधबी पुरी बुच और उनके पति के पास अडानी ग्रुप के पैसे के हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट विदेशी फंड में हिस्सेदारी थी. अमेरिकी इंवेस्टमेंट रिसर्च फर्म ने कहा था कि अडानी ग्रुप पर उसके जरिए 18 महीने पहले जारी किए गए रिपोर्ट के बाद भी सेबी ने ग्रुप के मॉरीशस और विदेशों में मौजूद उसकी संस्थाओं के कथित घोटाले पर कोई एक्शन नहीं लिया.

हिंडनबर्ग के आरोपों को नकार चुकी हैं माधवी बुच

हालांकि, माधवी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उनके वित्तीय लेनदेन एक खुली किताब की तरह हैं. अडानी ग्रुप ने भी चुनिंदा सार्वजनिक जानकारी के आधार पर हिंडनबर्ग के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और बदनाम करने वाला बताया है. अडानी ग्रुप ने ये भी साफ कर दिया था कि उसका माधवी बुच या उनके पति धवल बुच के साथ कोई लेना-देना नहीं है.

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन का ऐलान

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस मोदानी महाघोटाले में जेपीसी की मांग को उठाने के लिए देशभर में 20 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाली है. इस घोटाले का अर्थव्यवस्था और करोड़ों छोटे निवेशकों पर प्रभाव पड़ा है, जिनके लिए पूंजी बाजार नियामकों की अखंडता जरूरी है." दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी.

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने माधबी बुच की ईमानदारी और निष्पक्षता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि अडानी समूह के लेनदेन की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद, सेबी प्रमुख ने 18 महीने की देरी के बाद गलत जानकारी के साथ शीर्ष अदालत को गुमराह किया.

यह भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिपोर्ट से फिर सियासी बवाल! PM मोदी को घेर SEBI से TMC की महुआ मोइत्रा ने पूछ दिए कौन से 13 सवाल

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप केस पर SC की सुनवाई आज, कितने आरोपियों ने दिया अपराध को अंजाम, CBI बताएगी सच, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Kolkata Rape-Murder Case Updates: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप-दुष्कर्म को लेकर एक हफ्ते से ज्यादा समय से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. सीबीआई मामले की जांच कर रही है और आरोपी संजय रॉय से कई घंटे तक पूछताछ की गई है. कोलकाता रेप-मर्डर मामले में आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कोलकाता केस में अब तक के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (22 अगस्त) को कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने डॉक्टर्स से काम पर लौटने की अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टर्स के हालात जानने के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन भी किया था.

कोलकाता केस में सुराग की तलाश कर रही सीबीआई की टीम गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट जमा करने वाली है. रिपोर्ट के जरिए अदालत को बताया जाएगा कि अभी तक जांच कहां पहुंची है और इस जघन्य अपराध में संजय रॉय ही अकेला आरोपी है या नहीं.

सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी हो सकती है कि कितने आरोपियों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया? फॉरेंसिक रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने आई है? पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मामले में भूमिका क्या है? आरोपी संजय रॉय से पूछताछ में किन सवालों के जवाब मिले हैं? पुलिस की जांच में क्या गड़बड़ी रही है?

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) के प्रिंसिपल के रूप में संदीप घोष की नियुक्ति रद्द कर दी है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल पद से सुहृता पॉल को भी हटाया गया है. मानस कुमार बंद्योपाध्याय को आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

एडीजी कुंदन कृष्णन सहित सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती, सुरक्षा उपायों और अन्य पहलुओं को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सीआईएसएफ के लगभग 150 जवानों को तैनात किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोलकाता के सरकारी अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी बेटी सना गांगुली के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर केस को लेकर विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया. गांगुली भी इसी इलाके में रहते हैं. उन्होंने मीडिया से बात तो नहीं की, लेकिन वह मोमबत्ती जलाकर पीड़िता के लिए न्याय मांगते देखे गए.

सौरव गांगुली की बेटी सना ने कहा, "हमें न्याय चाहिए, इसे रोकना होगा. हम हर दिन किसी न किसी दुष्कर्म के मामले के बारे में सुनते हैं और हमें बुरा लगता है कि 2024 में भी ऐसा हो रहा है." गांगुली की पत्नी डोना ने कहा, "हर दिन हमें खबर सुनने को मिलती है कि कहीं न कहीं कोई महिला दुष्कर्म का शिकार हो रही है. हमें हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित समाज चाहिए."

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्तर 24 परगना पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा, "मैं (पीड़िता के) माता-पिता से मिलने और उनकी भावनाओं को समझने के लिए दिल्ली से सीधे यहां आया. उन्होंने मुझे कुछ बातें बताईं. मैं अब उन्हें गोपनीय रखूंगा. मेरे पास जो जानकारी है उसके आधार पर मैं एक पत्र लिखूंगा और सीलबंद लिफाफे में मुख्यमंत्री को भेजूंगा. बाकी बातें मैं आपसे बाद में चर्चा करूंगा."

आरजी कर के एक पूर्व उप अधीक्षक डॉ. अख्तर अली ने हाईकोर्ट का रुख किया और उन्होंने संदीप घोष के खिलाफ ईडी जांच की मांग करते हुए, अस्पताल में उनके कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया. अदालत ने को याचिका दायर करने की अनुमति दी, जिस पर इस सप्ताह के अंत में सुनवाई होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Murder Case LIVE: RG मेडिकल कॉलेज का बदला गया प्रिंसिपल, NMCH प्रमुख के पोस्ट से हटाए गए संदीप घोष

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप कांड के बाद हेल्थ मिनिस्ट्री का बड़ा कदम, कर दिया NTF का गठन

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में हुए कोलकाता रेप कांड के बाद हेल्थ मिनिस्ट्री ने डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है. बुधवार (21 अगस्त, 2024) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल टास्क फोर्स यानी कि NTF का गठन (सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर) किया है.

एनटीएफ तीन सप्ताह के भीतर एक अंतरिम रिपोर्ट और दो महीने के भीतर दूसरी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा. राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) डॉक्टर्स और अन्य संबंधित मामलों के सुरक्षा, कार्य स्थितियों और कल्याण से संबंधित चिंता के मुद्दों को दूर करने के लिए प्रभावी सिफारिशें तैयार करेगा.

...तो इन पहलुओं पर काम करेगा NTF

चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित कार्य स्थितियों के प्रावधान के साथ ही अस्पताल के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सामान और व्यक्ति स्क्रीनिंग प्रणाली तो दुरुस्त करना ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हथियार, अस्पताल या संस्थान के अंदर नहीं ले जाए जा सकें. चिकित्सा संस्थान के परिसर में नशे में धुत व्यक्तियों को प्रवेश करने से रोकना भी इसमें शामिल है.

हर डिपार्टमेंट में अलग-अलग आराम करने के कमरे की व्यवस्था के साथ ही पुरुष और महिलाओं के लिए कमरों का वर्गीकरण करना. इसके मुताबिक, (ए) पुरुष डॉक्टरों के लिए, (बी) महिला डॉक्टरों के लिए, (सी) पुरुष नर्सों के लिए, (डी) महिला नर्सों के लिए और (ई) एक लिंग-तटस्थ के लिए कमरों का वर्गीकरण होगा ताकि वो आराम कर सकें. इसके साथ ही कमरे में अच्छी हवा आने की व्यवस्था करना और पर्याप्त बिस्तर की व्यवस्था करना भी शामिल है.

पीने के पानी की अच्छी सुविधा, बायोमेट्रिक और चेहरे की पहचान के उपयोग के माध्यम से जांच करना भी शामिल है. अस्पताल में सभी स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना और यदि यह एक मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ अस्पताल है, तो कैंपस के सभी स्थानों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी.

अस्पतालों के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर और सभी मरीजों के कमरों की ओर जाने वाले कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाना. यदि चिकित्सा पेशेवरों के हॉस्टल या कमरे अस्पताल से दूर हैं, तो रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उन लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था करना जो अपने रहने के स्थान से अस्पताल तक यात्रा करना चाहते हैं.

सभी चिकित्सा संस्थानों में प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, चिकित्सा संस्थानों के सभी कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करना, जिसमें डॉक्टर, नर्स और सहायक शामिल हैं. प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में "कर्मचारी सुरक्षा समितियों" का गठन करना, जिसमें डॉक्टर, इंटर्न, रेजिडेंट और नर्स शामिल हों, जो संस्थागत सुरक्षा उपायों पर तीन महीने में ऑडिट आयोजित कर सकें.

चिकित्सा पेशेवरों के लिए सुरक्षा उपायों पर अतिरिक्त आवश्यकता को शामिल करना. पुलिस चौकियों की स्थापना करना ताकि अस्पतालों में सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके. इसके साथ ही इंटर्न, रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट, डॉक्टर, नर्स और सभी चिकित्सा पेशेवरों के लिए गरिमापूर्ण और सुरक्षित कार्य स्थितियों के लिए एक राष्ट्रीय प्रोटोकॉल लभी लागू होगा. चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ यौन हिंसा की रोकथाम पर काम किया जाएगा.  प्रत्येक चिकित्सा संस्थान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर सुनिश्चित करना जो चिकित्सा पेशेवरों के लिए 24 x 7 खुला हो और आपातकालीन संकट सुविधाएं प्रदान करे.

NTF में किन्हें-किन्हें किया गया शामिल?

1. कैबिनेट सचिव, भारत सरकार - अध्यक्ष

2. गृह सचिव, भारत सरकार

3. सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय - सदस्य सचिव भारत सरकार

4. अध्यक्ष, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग

5. अध्यक्ष, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड

6. सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम., निदेशक जनरल मेडिकल सेवाएं (नौसेना)

7. डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एंड एआईजी अस्पताल, हैदराबाद

8. डॉ. एम. श्रीनिवास, निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली

9. डॉ. प्रतिमा मूर्ति, निदेशक, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस), बेंगलुरु

10. डॉ. गोविंद दत्त पुरी, कार्यकारी निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर

11. डॉ. सौमित्र रावत, अध्यक्ष, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांटेशन और सदस्य, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली

12. प्रोफेसर अनीता सक्सेना, कुलपति, पंडित बीडी शर्मा मेडिकल यूनिवर्सिटी, रोहतक, पूर्व में एम्स दिल्ली में अकादमिक्स की डीन और कार्डियोथोरेसिक सेंटर की प्रमुख और कार्डियोलॉजी विभाग की प्रमुख

13. डॉ. पल्लवी सापले, डीन, ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे समूह के अस्पताल, मुंबई

14. डॉ. पद्मा श्रीवास्तव, पूर्व में एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर। वर्तमान में पारस हेल्थ गुड़गांव में न्यूरोलॉजी की अध्यक्ष

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप कांड में आंदोलन के आगे झुकती दिख रही ममता सरकार, ये 3 कदम बता रहे आ गई बैकफुट पर

Tuesday, August 20, 2024

Kolkata Rape-Murder Case: घटना की रात रेड एरिया गया था आरोपी संजय रॉय, मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में सीबीआई की जांच जारी है. सीबीआई लगातार इस मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय से पूछताछ कर रही है. इसी बीच मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

NDTV ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि घटना वाली रात में संजय रॉय रेड लाइट एरिया में भी गया था. जहां पर उसने शराब भी पी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार किया था. इस फुटेज में वो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में प्रवेश करते और जाते हुए नजर आ रहा था.

सीआईएसएफ को सौपी  मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले का स्वत: संज्ञान लिया था. इसके बाद 20 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई हुई थी. इस सुनवाई के दौरान SC ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया है. SC ने आरजी कर हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने का आदेश दिया है. पहले  आरजी कर हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोलकाता पुलिस के हाथों में थी.

बीजेपी है हमलवार

इस घटना के बाद बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "CISF द्वारा अगर राज्य के एक अस्पताल को सुरक्षा देने की जरूरत आ पड़ी है, तो यह दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट को इस प्रशासन पर बिल्कुल विश्वास नहीं है."

आरजी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार- हत्या पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखःद है. जिस तरह से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना की लीपा पोती करने की कोशिश कर रही थी. वहां पुलिस को बचाने का काम किया जा रहा था और अस्पताल के प्रिंसिपल का ट्रांसफर कहीं और कर देना. इतनी बड़ी घटना के बाद महिला मुख्यमंत्री होने के नाते इस प्रकार का व्यवहार कहीं से भी शोभनीय नहीं है."

PM Modi in Ukraine: PM मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण, पांच प्वाइंट में समझें

PM Narendra Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे. यूक्रेन का दौरा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. उनके इस दौरे की चर्चा खूब हो रही है, हालांकि वजह किसी भारतीय पीएम का पहली बार यूक्रेन आना नहीं, बल्कि उनके यूक्रेन आने का मकसद है.

दौरे के अगले दिन वह यूक्रेन के राष्ट्रपति राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलेंगे. इससे पहले वह जेलेंस्की से तीन बार मिल चुके हैं. उनके यूक्रेन आने के मकसद को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. मीडिया में कई तरह की खबरें भी चल रही हैं. हालांकि अभी स्थिति साफ नहीं है. आइए हम आपको बताते हैं, आखिर क्यों इस दौरे को माना जा रहा है खास.

इन 5 पॉइट से समझिए क्यों खास हो सकता है यह दौरा

1. पीएम नरेंद्र मोदी 8-9 जुलाई को रूस के दौरे पर थे. वहां उन्होंने 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. अब डेढ़ महीने के अंदर रूस के बाद यूक्रेन के दौरे से कई तरह के चर्चाएं हो रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत कराने की कोशिश करने जा रहे हैं.

2. चर्चा ये भी है कि पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान उनसे भी युद्ध खत्म करके बातचीत करने पर चर्चा की थी, जिसे लेकर पुतिन काफी हद तक सहमत भी हुए थे. अब वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सामने कुछ प्रस्ताव रख सकते हैं.

3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के अलावा अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी समेत कई ताकतवर देशों के प्रमुख इस बात को कई बार कह चुके हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने की पहल करनी चाहिए. इन देशों ने रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्था के लिए मोदी को सबसे बेहतर विकल्प माना है. इन सबको देखते हुए मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

4. सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंद्री यरमक (Andriy Yermak) ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ फोन पर बातचीत में कहा था कि पीएम मोदी यूक्रेन में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने ये बातें तब कहीं थीं जब पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिल चुके थे.  दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक भारत का रुख यही रहा है कि दोनों देशों को आपसी बातचीत से कोई रास्ता निकालना चाहिए. रास्ता ऐसा हो जो दोनों को स्वीकार्य हो... इसीलिए विदेश मंत्रालय कह रहा है कि भारत मध्यस्थता नहीं करेगा, लेकिन एक-दूसरे के संदेश एक-दूसरे से साझा जरूर करेगा.

5. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे वक़्त में हो रहा है, जब यूक्रेन ने बीते दिनों रूस की सीमा में घुसकर हमले तेज़ किए हैं. यूक्रेन की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के कुछ इलाक़ों को अपने नियंत्रण में भी ले लिया है. इसे देखते हुए रूस पर यूक्रेन पर घातक हथियारों से हमला करने की तैयारी में है. ऐसे में चर्चा है कि पीएम मोदी दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने की स्क्रिप्ट लेकर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

'बीवी के पिंडदान पर संजय ने...', कोलकाता रेप के आरोपी के खुले राज, चश्मदीद का बयान कर देगा हैरान

Kolkata Rape Case: कोलकाता में BJP का 5 दिनों का प्रदर्शन, रेप केस के विरोध में सड़क पर उतरेंगे सौरव गांगुली, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले पर देशभर के डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता है और केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं हो जाता है, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहने वाला है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कोलकाता रेप मामले पर सुनवाई की है और इस दौरान ममता सरकार को जमकर फटकार लगाई है. आइए इस मामले से जुड़े अपडेट्स जानते हैं.

बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ कथित रेप और हत्या की घटना के खिलाफ आज से 5 दिन तक श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन के पास धरना-प्रदर्शन करेगी. मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रदर्शन की अनुमति दे दी. अदालत ने निर्देश दिया कि बुधवार से रविवार तक हर दिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शन में 300 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए. यह स्थल आरजी कर हॉस्पिटल से करीब आधा किलोमीटर दूर है.

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली यानी दादा बुधवार (21 अगस्त) को कोलकाता की घटना के विरोध में और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे. आज दोपहर में कोलकाता मैदान में गोष्ठ पाल के प्रतिमा के नीचे पूर्व खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे. वहीं बुधवार शाम को सौरव की पत्नी डोना डांस स्कूल दीक्षा मंजुरी की ओर से जुलूस निकाला जाएगा.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया है. आईएमए ने कहा कि वह रक्षा और सुरक्षा पर समिति के साथ काम करेगा. हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के साथ हिंसा के खिलाफ अध्यादेश लाकर केंद्रीय कानून लागू करने की मांग बरकरार है. आईएमए आज दिल्ली में सभी आरडीए संगठनों के साथ बैठक करने वाला है. इसमें प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

Bharat Bandh Live: SC-ST कोटे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद, आरजेडी-जेएमएम जैसे दलों ने किया समर्थन

Bharat Bandh Live Updates: दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार (21 अगस्त) को 'भारत बंद' का आह्वान किया है. ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं.

संगठन ने हाल में सुप्रीम कोर्ट की सात न्यायाधीशों की पीठ की ओर से सुनाए गए फैसले को लेकर विपरीत दृष्टिकोण अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों की पीठ के लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी.

एनएसीडीएओआर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस फैसले को खारिज किया जाए क्योंकि यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है. संगठन एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर संसद की ओर से एक नये कानून को पारित करने की भी मांग कर रहा है जिसे संविधान की नौवीं सूची में समावेश के साथ संरक्षित किया जाए.

डीजीपी साहू ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "हमने अपने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे बंद शुरू करने वाले समूहों और बाजार एसोसिएशनों के साथ बैठकें करें, ताकि बेहतर सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके."

हिंसा से बचने के लिए बंद की तैयारी का आकलन करने के लिए वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारियों ने एक बैठक की. सभी संभागीय आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया और उन्हें बंद के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए. कथित तौर पर पुलिस को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिलों में अधिक कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है.

एम्बुलेंस, अस्पताल और चिकित्सा सेवाएं सहित आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी. फ़ार्मेसियां भी खुली रहेंगी और सरकारी दफ़्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज में सामान्य रूप से काम-काज चलता रहेगा.

Monday, August 19, 2024

Kolkata Rape Case: अस्पतालों की सिक्योरिटी 25% बढ़ी, पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलेगा जुर्म का असली राज, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ की गई बर्बरता को लेकर देशभर में गुस्सा है. डॉक्टर्स का प्रदर्शन पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहा है. कोलकाता, दिल्ली, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों में डॉक्टर्स सड़कों पर उतरकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. आम लोगों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया है और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कोलकाता रेप-मर्डर मामले में लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार (20 अगस्त) को कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुनवाई करने वाला है. उसने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के मुताबिक, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ इस पर सुनवाई करेगी. ये सुनवाई सुबह साढ़े 10 बजे हो सकती है.

कोलकाता मामले के स्वतः संज्ञान लिए जाने पर वकील सत्यम सिंह ने कहा, "फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स ऑफ डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) ने कोर्ट में एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया. FORDA ने कोर्ट से हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए एक गाइडलाइंस जारी करने की मांग की है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने की भी मांग की गई है."

आरोपी संजय रॉय की सास ने उसे फांसी की सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा, "उसके साथ मेरे रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे. मेरी बेटी और उसकी शादी दो साल तक चली. मेरी बेटी के साथ उसकी दूसरी शादी थी. शुरुआत में छह महीने तक सबकुछ ठीक था. जब वह 3 महीने की गर्भवती थी, तो उसने गर्भपात करा दिया. उसने मारपीट भी की."

आरोपी की सास ने बताया, "मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई. इसके बाद, मेरी बेटी लगातार बीमार रहने लगी, मैंने उसकी दवाइयों का सारा खर्च उठाया. संजय की हालत ठीक नहीं थी. उसे फांसी दी जा या उसके साथ जो किया जाए, मैं कुछ नहीं बोलूंगी. उसके पास इस काम को अकेले करने की क्षमता नहीं है."

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी केंद्र सरकार के अस्पतालों में सुरक्षा तैनाती 25 प्रतिशत बढ़ाने का आदेश दिया है. सरकारी अस्पतालों के जरिए अपना सुरक्षा आंकलन करने के बाद अगर वे सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग करते हैं तो वहां पर मार्शलों की तैनाती को भी मंजूरी दी जाएगी. उन्हें ये सुविधा स्टैंडर्ड सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अलावा मिलेगी.

रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए अस्पतालों में सुरक्षा और सुविधाओं जैसे ड्यूटी रूम, काम के घंटे एवं शर्तें और कैंटीन सेवाओं के विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी. इसका काम उन सभी पहलुओं की जांच करना है, जो डॉक्टर्स के लिए जरूरी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी केंद्र सरकार के सरकारी अस्पतालों में लागू किए जाने वाले सुरक्षा उपायों की लिस्ट जारी की है. इसकी जानकारी सभी अस्पताल प्रमुखों को दी गई है. इसमें बताया है कि अगर रात में महिला हेल्थकेयर वर्कर की तैनाती होती है तो उनकी संख्या एक से ज्यादा होनी चाहिए.

अगर कोई महिला डॉक्टर या हेल्थकेयर वर्कर रात में अस्पताल में कहीं भी जाती है तो उसके साथ किसी गार्ड को भेजा जाए. रात में ड्यूटी के लिए महिलाओं को ट्रांसपोर्ट मुहैया कराना होगा. अस्पताल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स की लगातार निगरानी की जानी चाहिए. अस्पताल में आने वाले व्यक्ति की जांच भी की जाए.

एंट्री-एग्जिट वाले दरवाजे, गलियारों, अंधेरे स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों सहित रणनीतिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में हाई रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं. एक कंट्रोल रूम का गठन किया जाए, जो आपातकालीन हालात में हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की मदद करे.

सीबीआई को आरोपी संजय रॉय की पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत मिल चुकी है. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी के बयानों में विरोधाभास देखने को मिल रहा था. हमने कोर्ट से पॉलीग्राफी टेस्ट करने की इजाजत मांगी थी, जो हमें मिल गई है. इसके जरिए आरोपी से केस से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Murder Case Live: केंद्रीय अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश, कोलकाता रेप केस पर SC में सुनवाई आज

Earthquake in Jammu Kashmir: एक के बाद एक भूकंप के झटकों से हिला जम्मू-कश्मीर, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

Jammu-Kashmir Earthquake News: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर मंगलवार (20 अगस्त) सुबह एक के बाद एक भूकंप के झटकों से हिल उठा. जम्मू-कश्मीर में आए दो भूकंप के झटकों ने घाटी के लोगों को हिलाकर रख दिया. रिक्टर स्केल पर भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 4.9 मापी गई, जबकि दूसरा झटका 4.6 तीव्रता वाला था. भूकंप के दो जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि, लोगों में दहशत का माहौल जरूर पैदा हो गया है.

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि जब भूकंप का पहला झटका आता है तो उसके साथ ऑफ्टर शॉक भी महसूस होता है, जिसकी तीव्रता कम होती है. आसान भाषा में कहें तो भूकंप के पहला झटका जोरदार तरीके से आता है, जिसके बाद दूसरा झटका थोड़ी कम तीव्रता वाला होता है. माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप के दौरान भी यही देखने को मिला है. भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलते हुए भी देखा गया. लोगों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था.

Earthquake of Magnitude: 4.9, Occured on: 20/08/2024 06:45:57 IST, Lat: 34.17 N, Long: 74.16 E, Depth: 5 Km, Region: Baramulla, Jammu and Kashmir. More details at https://t.co/8axuLrCgeo or BhooKamp App pic.twitter.com/boIEwQOPRw
— Meteorological Centre Srinagar (@metsrinagar) August 20, 2024

बारामूला में रहा भूकंप का केंद्र

'मेट्रोलॉजिकल सेंटर', श्रीनगर के मुताबिक, भूकंप का झटका मंगलवार सुबह 6.45 बजे आया. इसका केंद्र उत्तरी कश्मीर का बारामूला जिला था, जहां किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप के झटकों का असर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक देखने को मिला है. इसने भारत के एक बड़े हिस्से में कंपन करने के अलावा पाकिस्तान में भी लोगों को हिला दिया है. पाकिस्तान से भी अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

Aaj Ka Mausam:दिल्ली वालों को कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत? बारिश को लेकर इन 4 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में लोग उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं. बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं. हालांकि बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मानसून का टर्फ दिल्ली, डिहरी और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान बन रहा है. इसके अलावा बांग्लादेश के पास साइक्लोनिक लो प्रेशर है. वहीं, दक्षिणी पाकिस्तान और तामिलनाडु में भी लो प्रेशर हैं. इसी वजह से उत्तरी भारत में हल्की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी भाग, केरल, दक्षिणी तामिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है. 21 और 22 अगस्त को कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है.

उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.  देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जमकर बारिश हो सकती है. रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग के निदेशक ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है. 20 से 22 अगस्त तक उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. जबकि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में  मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.

तूफान की भी संभावना

मौसम विभाग ने कई इलाकों में तूफान की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवा 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसी वजह से दक्षिण कोंकण और गोवा तट के साथ साथ पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्व अरब सागर के कई हिस्से, कर्नाटक, केरल तट, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी तक अलर्ट जारी कर दिया गया है.

RG Kar Medical College: आरजी कर मेडिकल कॉलेज की वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच, एसआईटी गठित

SIT Probe: पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. ये वही कॉलेज है जहां 31 साल की जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. एसआईटी का नेतृत्व आईजीपी रैंक के अधिकारी प्रणव कुमार करेंगे.

एसआईटी के अन्य सदस्यों में वकार रजा, डीआईजी मुर्शिदाबाद रेंज, सोमा दास मित्रा आईजी सीआईडी ​​और डीसी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी शामिल हैं. एसआईटी जनवरी 2021 से लेकर आज तक सभी तरह के कथित वित्तीय घोटालों की जांच करेगी. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बलात्कार और हत्या की घटना के तुरंत बाद, छात्रों और डॉक्टरों ने आरजी कर में भारी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है.

एसआईटी गठन को लेकर जारी किया गया बयान

पश्चिम बंगाल सरकार के विशेष सचिव ने एक बयान में कहा, "मुझे जनवरी 2021 से अब तक की अवधि के दौरान आर जी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच और जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया गया है."

एक्स प्रिंसिपल संदीप घोष पर लगा आरोप

आरजी कर रेप और मर्डर की घटना के बाद, छात्रों और डॉक्टरों ने आरजी कर में भारी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष उन सभी घोटालों का 'सरगना' बताया गया. बयान में आगे कहा गया है, "एसआईटी को जांच को तेजी से पूरा करने के लिए सरकारी विभागों और निजी एजेंसियों से किसी भी प्रासंगिक दस्तावेज तक पहुंचने की स्वतंत्रता होगी."

कब रिपोर्ट पेश करेगी एसआईटी?

बयान में आगे कहा गया है, "एसआईटी आवश्यकता पड़ने पर पुलिस निदेशालय/कोलकाता पुलिस से अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं लेगी. एसआईटी अपने गठन की तारीख से एक महीने के भीतर राज्य सरकार को अपनी पहली रिपोर्ट सौंपेगी."

ये भी पढ़ें: कौन हैं तेज-तर्रार अफसर सीमा पाहुजा? जिन्हें CBI ने कोलकाता रेप केस की जांच के लिए बुलाया, सुलझा चुकीं ये बड़े केस

Sunday, August 18, 2024

Weather Update: दिल्ली में जमकर होगी बारिश, इन 3 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और आसपास के राज्यों में अगस्त के शुरूआती दिनों से अच्छी बरसात देखने को मिली है. बिहार और एमपी में हालांकि इस महीने ज्यादा बारिश नहीं हुई है. रविवार को एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर बारिश हुई. इस बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. पहाड़ों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. तो आइये जानते हैं, आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात का अलर्ट है. राजधानी दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां 20 से 24 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है.

पंजाब हरियाणा में अलर्ट जारी

पंजाब और हरियाणा आज मौसम साफ रहेगा. हालांकि 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. यहां पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पहाड़ी इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में 20 से 22 अगस्त तक येलो अलर्ट किया गया है.  हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को बारिश की संभावना है. इसको लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जानें यूपी और राजस्थान का हाल

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 22 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा.  पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज भारी बारिश की संभावना हैं. इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 22 अगस्त तक ऐसा ही मौसम उत्तर प्रदेश में रहने वाला है.

क्या एमपी-बिहार में होगी बारिश?

मानसून की रफ्तार MP और बिहार में धीमी पड़ गई है. भोपाल, धार, मालवा, खंडवा, छिंदवाड़ा, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सतना सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ ऐसा ही हाल बिहार का भी है. पटना, बेगुसराय, छपरा, जमुई, बोधगया, नालंदा, मधुबनी सहित कई जिलों में कहीं कहीं हल्की बरसात हो सकती है.

Doctor's 24-hour Nationwide Strike LIVE: स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर OPD सेवाएं देंगे डॉक्टर्स, BJP ने फिर मांगा ममता का इस्तीफा

Doctor's 24-hour Nationwide Strike LIVE Updates: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से जारी है. इस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ समेत सभी प्रमुख शहरों में बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स अपनी सुरक्षा और पीड़िता को न्याय देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है.

महिला डॉक्टर संग रेप-मर्डर के विरोध में कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में सैकड़ों महिलाएं रविवार रात 'रिक्लेम द नाइट' अभियान दोहाराते हुए सड़कों पर उतरीं. उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की. सभी उम्र और पृष्ठभूमि की महिलाएं जादवपुर, गरिया, बेहला पर्नाश्री, खन्ना, लेक टाउन और शहर के अन्य स्थानों पर एकत्रित हुईं और उन्होंने नारे लगाए, 'हमें न्याय चाहिए.' कुछ प्रदर्शनकारियों ने जलती हुई मशालें ले रखी थीं. 14 अगस्त को भी इसी तरह का प्रदर्शन हुआ था.

उधर कोलकाता में हुए इस जघन्य अपराध को लेकर 70 से ज्यादा पद्म पुरस्कार विजेताओं ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उनसे स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए एक विशेष कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले हैं. बंगाल के बिगड़े हालात पर चर्चा के लिए उन्होंने दोनों ही नेताओं से मिलने का समय मांगा है.

कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर सियासत भी खूब हो रही है. जिन कांग्रेस नेताओं ने इस घटना पर एक्शन की मांग की है, उन्हें टीएमसी ने जवाब भी दिया है. सोशल मीडिया पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज को लेकर पोस्ट करने वाले कई नेताओं को नोटिस भेजा गया है. इसमें बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी और टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रे भी शामिल हैं. कोलकाता रेप-दुष्कर्म मामले और डॉक्टर्स के प्रदर्शन से जुड़े सभी अपडेट्स आप नीचे दिए गए कार्ड्स में पढ़ सकते हैं.

Saturday, August 17, 2024

Doctor Rape-Murder Case: 'बिसरा से वॉश बेसिन तक बदला...', सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस पर लगाए कई बड़े आरोप

West Bengal Doctor Rape-Murder Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में एक बार फिर ममत बनर्जी सरकार पर हमला बोला है. सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में ममता बनर्जी पर सबूत नष्ट कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, "मैंने अपने विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जो जानकारी जुटाई है, वह CBI मुख्यालय की ओर से की गई जांच के उद्देश्य से प्रासंगिक हो सकती है. कोलकाता पुलिस ने मृतक पीड़िता डॉक्टर के विसरा को जांच के नाम को बदल दिया है."

लगाए ये आरोप

इस जघन्य अपराध और घटनास्थल पर कई व्यक्तियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है;

खून से सने सामान/वस्तुओं को बाद में बदल दिया गया है और कोलकाता पुलिस की ओर से जब्त की गई वस्तुओं में जो दर्शाया गया है, वह वास्तविक सामान/वस्तु नहीं है, जिसकी डीएनए जांच से अच्छी तरह से पुष्टि की जा सकती है;

अस्पताल में घटनास्थल के पास लगे वॉश बेसिन को एक नए बेसिन से बदल दिया गया है.

परिसर के किसी अन्य कोने में पीड़ित डॉक्टर की हत्या करने के बाद, शव को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया;

मुझे उम्मीद और विश्वास है कि सीबीआई जांच के दौरान इन पहलुओं की भी जांच करेगी, क्योंकि मामले को दबाने के लिए की जा रही औपचारिक जांच की सीधे निगरानी की जा रही थी और यह कोलकाता के पुलिस आयुक्त के निर्देश पर की जा रही थी.

पहले से तय था हमला- शुभेंदु अधिकारी

इससे एक दिन पहले बीजेपी नेता ने यब भी आरोप लगाया था कि जिस तरह से दंगा और तोड़फोड़ हुई, उससे पता चलता है कि यह पहले से तय था. उन्होंने कहा कि उपद्रवी हावड़ा और कमरहाटी से आई दंगाई भीड़ का हिस्सा थे. उन्होंने कोलकाता पुलिस और कमिश्नर की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें

Doctor's 24-hour Nationwide Strike LIVE: CBI करेगी आरोपी का 'साइको टेस्ट', डॉक्टर्स ने मांगी PM मोदी से मदद, सरकार से की ये गुजारिश

चुनावों के लिए BJP का बड़ा प्लान तैयारः अभियान का जिक्र कर बोले अमित शाह- सत्ता बरकररार रखने में...

Bharatiya Janata Party: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भविष्य में मजबूत चुनावी संभावनाओं का भरोसा जताते हुए शनिवार को पार्टी नेताओं से पार्टी की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक ले जाने का आह्वान किया. वह भाजपा की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे जिसमें पार्टी ने एक सितंबर से अपना सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला किया है.

सूत्रों के अनुसार, शाह ने कहा कि लोगों ने बार-बार राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकारों में अपना विश्वास व्यक्त किया है तथा कांग्रेस को खारिज कर दिया है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है जिसमें वे राज्य शामिल नहीं होंगे जहां आने वाले महीनों में चुनाव में होने हैं.

कितनी थी पार्टी की सदस्यता संख्या?

पिछली ऐसी कवायद के बाद पार्टी की सदस्यता संख्या 18 करोड़ थी और पात्रा ने उम्मीद जताई कि जब हर जगह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो इस आंकड़े को पार कर लिया जाएगा. कम से कम आधे राज्यों में अभियान खत्म होने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष का चुनाव होने की उम्मीद है. शनिवार (17 अगस्त) को हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया.

पात्रा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला की तरह थी. उन्होंने कहा कि संबंधित कवायद में हर जाति, धर्म और समुदाय को शामिल किया जाएगा जो सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी होगी.उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े इस अभियान के संयोजक होंगे और पार्टी उपाध्यक्ष रेखा वर्मा सह-संयोजक होंगी.

क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है जो एक मजबूत विचारधारा से प्रेरित है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विस्तार के लिए इसकी निरंतर कड़ी मेहनत ने इसे 1984 में जीती गई केवल दो लोकसभा सीटों से राष्ट्रीय राजनीति में वर्तमान में प्रमुख स्थान पर पहुंचा दिया है.

उन्होंने कहा कि सत्ता बरकरार रखने में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है और उसके विपरीत केंद्र तथा राज्यों में भाजपा की सरकार अकसर पुन: निर्वाचित होती हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कई राज्यों में एक गंभीर राजनीतिक ताकत के रूप में मौजूद नहीं है. पात्रा ने कहा कि नए सदस्य चार तरीकों-जल्द ही घोषित होने वाले मोबाइल नंबर पर कॉल करने, क्यूआर कोड स्कैन करने, नमो ऐप और भाजपा की वेबसाइट के जरिए बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि, दूरदराज के इलाकों में पार्टी नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए पारंपरिक कागजी पद्धति का उपयोग करेगी.

क्या कहते हैं आंकड़े?

इस बैठक में कहा गया कि जो राज्य अभी चुनाव में जाने वाले है वहां सदस्यता अभियान बाद में होगा. 2014-15 में करीब 11 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी और 2019 तक बीजेपी की 19 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी. 1 सितंबर से 4 आयामों से सदस्यता अभियान चलाने का बात कही गई है.

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड बिल पर बैठक में बवाल! AIMIM ने शिवसेना पर दागे सवाल, बिगड़े उद्धव गुट के नेता- इसे...

वक्फ बोर्ड बिल पर बैठक में बवाल! AIMIM ने शिवसेना पर दागे सवाल, बिगड़े उद्धव गुट के नेता- इसे...

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड बिल संशोधन का मामला जब से सुर्खियों में आया है, तब से वक्फ बोर्ड से जुड़े कई नए-नए विवाद के मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार (17 अगस्त) को क्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर चली मुस्लिम संगठन की बैठक में बवाल मच गया. जहां एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने भी उद्धव गुट के सांसदों पर सवाल उठाए थे. इस पर बात बिगड़ गई.

दरअसल, मुंबई में शनिवार (17 अगस्त) को कुछ मुस्लिम संगठनों और एआईएमआईएम नेताओ के साथ जब वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर बात चल रही थी. इस बीच बैठक में बैठे लोग आपस में भिड़ गए. जहां बैठक में कुछ लोगों ने कहा कि उद्धव ठाकरे को जवाब देना चाहिए कि इस बिल के पेश होने के वक्त उनके सांसद क्यों नहीं थे? इसको लेकर उद्धव गुट के कुछ मुस्लिम समर्थक नाराज हो गए. जिसके बाद बात बिगड़ती चली गई.

AIMIM नेता वारिस पठान का उद्धव ठाकरे पर वार

वहीं, बैठक में मौजूद उद्धव गुट के और कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाया जाए और बहस शुरू हो गई. इस बीच एआईएमआईएम पार्टी के वारिस पठान ने भी उद्धव गुट के सांसदों पर सवाल उठाए थे.

वक्फ बोर्ड को लेकर 22 अगस्त को होगी JPC की बैठक

हालांकि, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की पहली बैठक 22 अगस्त को दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में होगी. जिसमें  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधि सदस्यों को विधेयक के बारे में जानकारी देंगे.

जानिए क्या है वक्फ बोर्ड?

वक्फ संपत्ति के प्रबंधन का काम वक्फ बोर्ड करता है. यह एक कानूनी इकाई है. जहां देश के हर राज्य में वक्फ बोर्ड होता है. वक्फ बोर्ड में संपत्तियों का पंजीकरण अनिवार्य है. बोर्ड संपत्तियों का पंजीकरण, प्रबंधन और संरक्षण करता है. हर राज्यों में बोर्ड का नेतृत्व अध्यक्ष करता है. फिलहाल, देश में शिया और सुन्नी दो तरह के वक्फ बोर्ड हैं. इसके अलावा वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के अलावा बोर्ड वक्फ में मिले दान से शिक्षण संस्थान, मस्जिद, कब्रिस्तान और रैन-बसेरों का निर्माण व रखरखाव करता है.

ये भी पढ़ें: 'सुरक्षा कानून के लिए बनेगी कमेटी', स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील

तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...