Friday, March 1, 2024
‘शाहजहां को जेल में मिलेगा बिरयानी और मटन’, ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए बोले अधीर रंजन

Adhir Ranjan On Shahjahan Sheikh: कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार (1 मार्च) को टीएमसी नेता शाहजहां शेख को लेकर राज्य के शासन और प्रशासन पर निशाना साधा.

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए यहां तक कहा कि शाहजहां शेख को सीआईडी मटन, पुलाव और बिरयानी खिलाएगी. अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

क्या कुछ बोले अधीर रंजन चौधरी?

कांग्रेस नेता ने सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार को घेरते हुए कहा कि शाहजहां शेख को इसलिए गिरफ्तार किया गया है ताकि वह चुनाव तक कुछ दिन आराम कर सके.

शाहजहां शेख को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''वे (सीआईडी) उन्हें मटन, पुलाव, बिरयानी खिलाएंगे. क्या वो जवाब देने के लिए वहां गए हैं? वह वहां आराम करने गए हैं. दीदी (ममता बनर्जी) ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है. जब चुनाव आएंगे तो वो एक्शन में वापस आ सकते हैं.''

तृणमूल ने CID को गुलाम बना लिया- अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''तृणमूल ने सीआईडी को गुलाम बना लिया है. सीआईडी शाहजहां से कैसे पूछताछ कर सकती है? क्या मालिक गुलाम को उत्तर देता है? शाहजहां उनका मालिक है. अगर वे उससे प्रश्न करेंगे तो अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे. क्या वे अपनी नौकरी जोखिम में डालना चाहते हैं?''

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचीं CAPF की 100 कंपनियां, जानें कहां कितनी होंगी तैनात

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment