Saturday, February 17, 2024
Farmers Protest: किसान प्रदर्शन का छठा दिन आज, केंद्रीय मंत्रियों संग MSP पर चौथे दौर की बातचीत करेंगे कृषि संगठन

Farmers Protest Day 6 LIVE Updates: देश में एक बार फिर से किसानों ने प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जैसी मांगों को लेकर किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन का रविवार (18 फरवरी) को छठा दिन है. किसान फिलहाल पटियाला की ओर स्थित शंभू बॉर्डर पर मौजूद हैं. हरियाणा पुलिस उन्हें बॉर्डर पार कर दिल्ली जाने से रोकने के लिए कोशिशें कर रही हैं.

किसानों ने 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया था, ताकि कृषि सेक्टर से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा सके. रविवार को ही किसान संगठनों के साथ सरकार बातचीत करने वाली है. अब तक तीन दौर की बात हो चुकी है. ऐसे में चौथे दौर की बातचीत पर सभी की निगाहें हैं, जिसमें सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री करने वाले हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने उम्मीद जताई है कि किसानों संग होने वाली बातचीत में समाधान निकल सकता है.

किसान नेताओं की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए. सरकार से अध्यादेश लाने की भी मांग की जा रही है. किसान चाहते हैं कि सरकार स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को भी लागू करे, ताकि कृषि सेक्टर में सुधार किया जा सके. किसानों का प्रदर्शन अभी पंजाब-हरियाणा में ही केंद्रित है, लेकिन धीरे-धीरे इसके अन्य राज्यों में भी फैलने की संभावना जताई जा रही है.

किसानों के प्रदर्शन में अब तक एक किसान की जान भी जा चुकी है. पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाले ज्ञान सिंह की शंभू बॉर्डर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई. इसी तरह से शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी मौत हो गई है. हरियाणा पुलिस ने हीरालाल की मौत को पुलिस फोर्स के लिए बड़ी क्षति बताया है. किसानों के प्रदर्शन के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहने वाला है.

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment