Monday, January 1, 2024
राम मंदिर के लिए योगीराज की बनाई मूर्ति का हुआ चयन, केंद्रीय मंत्री का दावा, बताया कर्नाटक से अयोध्या का कनेक्शन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर इस समय इसकी प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक होने के साथ ही एकदम सुर्खियों में हैं. करोड़ों श्रद्धालु उल पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब अयोध्या में रामजन्मभूमि में बने भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित होगी.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार (1 जनवरी) को अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में दावा किया कि रामलला की मूर्ति का चयन हो गया है.

उन्होंने लिखा, ''जहां राम हैं वहां हनुमान हैं. अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है. हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव योगीराज अरुण की बनाई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी.''

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, ''यह राम हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामललानी के लिए यह एक महत्वपूर्ण सेवा है.''

"ಎಲ್ಲಿ ರಾಮನೋ ಅಲ್ಲಿ ಹನುಮನು"

ಅಯೋಧ್ಯೆಯಲ್ಲಿ ಶ್ರೀರಾಮನ ಪ್ರಾಣ ಪ್ರತಿಷ್ಠಾಪನಾ ಕಾರ್ಯಕ್ಕೆ ವಿಗ್ರಹ ಆಯ್ಕೆ ಅಂತಿಮಗೊಂಡಿದೆ. ನಮ್ಮ ನಾಡಿನ ಹೆಸರಾಂತ ಶಿಲ್ಪಿ ನಮ್ಮ ಹೆಮ್ಮೆಯ ಶ್ರೀ @yogiraj_arun ಅವರು ಕೆತ್ತಿರುವ ಶ್ರೀರಾಮನ ವಿಗ್ರಹ ಪುಣ್ಯಭೂಮಿ ಅಯೋಧ್ಯೆಯಲ್ಲಿ ಪ್ರತಿಷ್ಠಾಪನೆಗೊಳ್ಳಲಿದೆ. ರಾಮ ಹನುಮರ ಅವಿನಾಭಾವ ಸಂಬಂಧಕ್ಕೆ ಇದು… pic.twitter.com/VQdxAbQw3Q

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) January 1, 2024

बीएस येदियुरप्पा ये बोले

इसी तरह का दावा कर्नाटक बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी किया और खुशी जताई है. X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है, जिससे राज्य के सभी रामभक्तों का गौरव और खुशी दोगुनी हो गई है. शिल्पी योगीराज अरुण को हार्दिक बधाई.''

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होने की उम्मीद है. पीएम को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर मामले में फैसलों को लेकर CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अहम टिप्पणी, 'संघर्ष के लंबे इतिहास...'

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment