Saturday, December 2, 2023
Election Results 2023: चुनाव परिणामों पर टिकी 'इंडिया' गठबंधन की निगाहें, विपक्ष में जान फूंकेगा कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन

Elections Results 2023: देश के चार राज्यों के रविवार (3 द‍िसंबर) को आने वाले चुनाव पर‍िणामों पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की पैनी नजर है. इन चुनावी नतीजों में कांग्रेस के प्रदर्शन का असर विपक्षी गठबंधन के समीकरण पर पड़ने की संभावना है. इस र‍िजल्‍ट के बाद विपक्षी गठबंधन अगले साल होने वाले आम चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने की तैयारियों में तेजी लाएगा.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी सहित कुछ दल सीट-बंटवारे पर जल्द बातचीत करने के इच्छुक थे लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक विचार-विमर्श को टाल दिया था.

सूत्रों ने कहा कि सीट बंटवारे में अधिक सौदेबाजी की शक्ति चाह रही कांग्रेस की ओर से जानबूझकर यह कोशिश की गई क्योंकि उसे इन चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी.

नतीजों के बाद राजनीतिक गतिविधियां जल्द होंगी शुरू

उन्होंने कहा कि रविवार को नतीजे आने के साथ मतभेदों को दूर करने, सीट-बंटवारे पर बातचीत करने और 2024 में बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए क्षेत्रीय खिलाड़ियों के साथ आगे की बातचीत पर ध्यान देने के साथ व्यस्तता भरी राजनीतिक गतिविधियां जल्द ही शुरू हो जाएंगी.

विपक्षी दलों का कांग्रेस से सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का आग्रह

विपक्षी दलों के नेताओं ने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आग्रह किया है कि वे मतभेदों को दूर करते हुए बीजेपी को हराने के लिए 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करने के वास्ते सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ें.

मुंबई में अगस्‍त में हुई थी विपक्षी गठबंधन की पिछली बैठक

मुंबई में अगस्त के अंत में हुई विपक्षी गठबंधन की पिछली बैठक में क्षेत्रीय दलों की सीटों की साझेदारी पर शीघ्र बातचीत की इच्छा थी. इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर चर्चा के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने तत्काल बातचीत नहीं करने का फैसला किया था.

CWC ने दी थी सीट बंटवारे पर जल्‍दबाजी नहीं करने की सलाह

सूत्रों ने कहा कि सितंबर में हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान कई नेताओं ने तर्क दिया कि कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों के साथ सीट-बंटवारे पर जल्दबाजी में बातचीत नहीं करनी चाहिए और 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद मजबूत स्थिति से चर्चा करनी चाहिए.

व‍िधानसभा चुनावों में कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद

इन चुनावों में कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है. एग्जिट पोल में पार्टी के छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आगे रहने और मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की गई है.

सीट बंटवारे में अनदेखी पर कई क्षेत्रीय दलों ने जताई थी नाराजगी

कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि 26 दलों का विपक्षी गठबंधन (इंडिया) केवल लोकसभा चुनावों के लिए है. क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने हालांकि इन विधानसभा चुनावों के दौरान कुछ नाराजगी दिखाई, जहां सीट बंटवारे में उनकी अनदेखी की गई.

कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच है जबकि तेलंगाना में भी वह बीआरएस के खिलाफ मुख्य मुकाबले में है.

यह भी पढ़ें: Election Results 2023: क्या डीके शिवकुमार को मिला चुनावी राज्यों के विधायकों को कर्नाटक में ठहराने का टास्क? उपमुख्यमंत्री ने खुद किया साफ

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment