Thursday, November 2, 2023

रणदीप सुरजेवाला ने फिल्म शोले के पात्रों से की कमलनाथ-दिग्विजय की तुलना को ज्योतिरादित्य सिंधिया कसा तंज, जानें क्या कुछ कहा?

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखे जा रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी-कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. प्रचार अभियान के एक मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जोड़ी पर चुटकी ली.

जय-वीरू वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज

दरअसल, कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तुलना जय और वीरू की दोस्ती से की थी. इस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस महासचिव मध्य प्रदेश आए और कहा, "यह (दिग्विजय सिंह और कमल नाथ की) दोस्ती जय और वीरू की तरह है. आपमें से कितने लोगों ने फिल्म देखी है. उस फिल्म में जय-वीरू की क्या भूमिका थी?"

एमपी बीजेपी ने भी सुरजेवाला को दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इसके बाद माइक को जनता की ओर मोड़कर पूछा कि क्या ऐसे लोगों को कभी मध्य प्रदेश की कमान दोगे? कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए दोनों को जेल से भागा हुआ और धोखेबाज बताया था.

सुरजेवाला ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा था, "दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच वही रिश्ता है जो शोले फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के बीच था. न ही फिल्म का गब्बर उन्हें लड़ा पाया और न ही बीजेपी का गब्बर इन दोनों नेताओं को आपस में लड़ा पाएगा. दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और हमारे सभी नेताओं के बीच प्यार और आपसी सहमति है, जो विकास और प्रगति के लिए है."

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी कलह होने की बात कही थी. बता दें कि इससे पहले टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के अंदर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें: पांच साल में पार्टियों को मिला 9,208.23 करोड़ का गुप्त चंदा, जानें बीजेपी और कांग्रेस में से किसे मिले सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड

No comments:

Post a Comment

हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...