Sunday, November 12, 2023
दिवाली के दिन मिले जयशंकर और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दी दिवाली की शुभकामनाएं, गिफ्ट की ये खास चीज

S Jaishankar in UK: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से मुलाकात की. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिटिश पीएम को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. विदेश मंत्री अपनी पत्नी क्योको जयशंकर के साथ लंदन पहुंचे हैं. जयशंकर ने ब्रिटिश पीएम सुनक को भगवान गणेश की एक मूर्ति और क्रिकेटर विराट कोहली के जरिए साइन किया गया एक क्रिकेट बैट तोहफे में दिया.

एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर भी किया. साथ ही मुलाकात को लेकर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'दिवाली के दिन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करके खुशी हुई. उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दीं. भारत और ब्रिटेन समसामयिक समय के लिए संबंधों को नए सिरे से तैयार करने में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. पीएम सुनक और उनकी पत्नी को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और भव्य आतिथ्य के लिए धन्यवाद.'

Delighted to call on Prime Minister @RishiSunak on #Diwali Day. Conveyed the best wishes of PM @narendramodi.

India and UK are actively engaged in reframing the relationship for contemporary times.

Thank Mr. and Mrs. Sunak for their warm reception and gracious hospitality. pic.twitter.com/p37OLqC40N

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 12, 2023

15 नवंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर विदेश मंत्री

दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां उन्हें अपने ब्रिटिश समकक्ष जेम्स क्लेवरली से मुलाकात करनी है. जयशंकर के दौरे की शुरुआत शनिवार को हुई, जो 15 नवंबर को खत्म होने वाली है. ब्रिटेन की इस यात्रा पर जयशंकर कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करने वाले हैं. हाल ही में विदेश मंत्रालय ने 2021 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के शुभारंभ पर ध्यान देते हुए भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी पर प्रकाश डाला था.

पीएम मोदी और सुनक की भी हुई थी बात

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम सुनक के बीच 3 नवंबर को एक टेलिफोन वार्ता भी हुई थी, जिसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लेकर बात की गई. सुनक ने भी वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के जबरदस्त प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी. इस दौरान मिडिल ईस्ट में चल रहे हमास-इजरायल जंग को लेकर भी बात की गई. दोनों लोगों ने हमास के हमले की निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि हमास फिलिस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन समर्थक रैलियों में हिंसा पर भड़के ऋषि सुनक, कहा- 'तेज होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई'

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment