Friday, October 6, 2023
AAP नेता संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा से ईडी ने की पूछताछ, 9 घंटे के बाद आए वापस

ED Interrogates Sarvesh Mishra: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुक्रवार (6 अक्टूबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा से पूछताछ की. ईडी ने संजय सिंह के दो सहयोगियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को शुक्रवार को तलब किया था.

सर्वेश मिश्रा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. जांच एजेंसी ने उनसे क्या बातचीत की, क्या उन्हें संजय सिंह के सामने बैठाकर सवाल-जवाब किया गया, यह तो सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि ईडी ने अपनी ओर से जब्त किए गए सबूतों के बारे में पूछताछ की होगी. सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश मिश्रा से करीब 9 घंटे तक पूछताछ चली.

बुधवार को ईडी की छापेमारी के बाद हुई थी संजय सिंह की गिरफ्तारी

संजय सिंह की गिरफ्तारी बुधवार (4 अक्टूबर) को हुई थी. ईडी ने उनके आवास पर छापा मारकर उनकी गिरफ्तारी की थी. अगले दिन (5 अक्टूबर को) दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया था. जांच एजेंसी ने हालांकि कोर्ट से 'आप' नेता की 10 दिन की रिमांड मांगी थी.

आरोप है कि आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के आवास पर दो बार में दो करोड़ रुपये नकद दिए थे. संजय सिंह इस आरोप को खारिज कर चुके हैं.

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्र...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...
No comments:
Post a Comment