Thursday, February 26, 2026
'मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..', बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, क्यों दिया ये बयान

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार (25 फरवरी) को अपने गृह राज्य राजस्थान के चुरू जिले में पहुंचे. यहां वह पूर्व सांसद राम सिंह कसवा और विधायक रहीं कमला कसवा से मिलने उनके घर गए. दरवाजे पर ही उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने गांव के ही एक शख्स से मजाकिया लहजे में कहा कि अच्छा हुआ अपने दाढ़ी नहीं रखी है.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि दाढ़ी वालों को देखते ही मैं डर जाता हूं. मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है. हालांकि यह बात वह हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कह रहे थे. पू्र्व उपराष्ट्रपति का दाढ़ी वाला ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

सियासी गलियारों में खूब चर्चा
धनखड़ के दाढ़ी वाले बयान को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है. कोई इसे सामान्य बात बता रहा है तो किसी का कहना है कि इसके जरिए उन्होंने दाढ़ी रखने वाले एक वर्ग विशेष को टारगेट करने का काम किया है.

विपक्ष के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पार्टी के उन बड़े नेताओं पर निशाना साधने की कोशिश की है, जो दाढ़ी रखे हुए होते हैं. बहरहाल पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चुरू जिले के सादुलपुर इलाके में पूर्व सांसद के आवास पर तमाम लोगों से मिले. यहां उनकी आत्मीयता से बहुत से लोग प्रभावित भी हुए.

दाढ़ी वाला बयान खूब सुर्खियों में
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार चूरू के सादुलपुर पहुंचे हुए थे. यहां एक तरफ उनकी सहजता और सरलता की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनका दाढ़ी वाला बयान भी खूब सुर्खियों में है. वैसे यहां दाढ़ी रखे और टोपी लगाए हुए कुछ लोगों ने भी जगदीप धनखड़ का स्वागत किया. सामने आए वीडियो में वह इन लोगों से भी बेहद आत्मीयता के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...', उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!

देश के कई राज्यों में जहां गर्मी बढ़ रही है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है. IMD के मुताबिक आने वाले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है.

मौसम विभाग के अनुसार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज शुक्रवार (27 फरवरी) से लेकर मार्च की शुरुआत तक आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी जो 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रह सकती है.

यूपी में बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. अगले 7 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी का एहसास बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस सप्ताह दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. यह सामान्य से काफी अधिक बना रह सकता है.

अयोध्या सबसे ठंडा जिला
राजधानी लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहने वाला है. दिन में धूप खिली रहेगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. गुरुवार को लखनऊ में दिन का पारा 30.4 डिग्री और रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला हमीरपुर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

बिहार का मौसम
यूपी से सटे बिहार में भी लगातार गर्मी बढ़ रही है. मार्च की शुरुआत के साथ ही बिहार में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा. वहीं बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला

'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार

NCERT की क्लास 8 की सोशल साइंस किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक चैप्टर को लेकर बड़ा हंगामा मचा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और किताब पर बैन लगा दिया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर अपनी नाखुशी जाहिर की है और कहा है कि जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. सरकार की तरफ से अब जांच शुरू हो गई है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किताब को रोकने के लिए चिट्ठी भी लिखी गई है.

PM मोदी ने जताई नाराजगी, कहा- जिम्मेदारी तय हो

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी इस पूरे मामले से काफी नाराज हैं. उन्होंने कहा, ‘कौन देख रहा है ये सब?’ और जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया है. उन्होने इजरायल से भारत वापस आते समय ही इस पर अपनी राय दी है. सरकार अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है और एक्शन लेने की तैयारी में है.

एजुकेशन मिनिस्टर ने माफी मांगी और एक्शन का वादा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस पर अफसोस जताया है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का हम सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं और सरकार की तरफ से इसे अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था. मंत्री ने कहा कि वो इस घटना से काफी दुखी हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरी तरह पालन किया जाएगा.

उन्होंने जिम्मेदारी तय करने और जिम्मेदारों पर ऐक्शन लेने का वादा किया है. साथ ही, शिक्षा मंत्रालय ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (MeitY) को चिट्ठी लिखकर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किताब को रोकने को कहा है.

NCERT ने शुरू की जांच, मानी गलती

NCERT ने इस चैप्टर को ‘जजमेंट की गलती’ बताया है और माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि किताब को दोबारा लिखा जाएगा और सही अथॉरिटी से सलाह ली जाएगी. अब NCERT जांच कर रही है कि टेक्स्टबुक बनाने की प्रोसेस में कहां गड़बड़ी हुई और कौन-कौन जिम्मेदार हैं.

सूत्रों का कहना है कि ये जांच सख्ती से की जाएगी ताकि आगे ऐसी गलतियां न हों. किताब को एनसीईआरटी की वेबसाइट से भी हटा लिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने खुद सुनवाई करके नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने इस किताब को लेकर बुधवार को खुद ही नोटिस लिया और गुरुवार को सुनवाई की. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि ये न्यायपालिका को बदनाम करने की अच्छी तरह सोची-समझी साजिश लगती है. कोर्ट ने किताब पर भारत और विदेशों में पूरा बैन लगा दिया है, साथ ही सभी फिजिकल और डिजिटल कॉपीज जब्त करने का आदेश दिया है. ऑनलाइन शेयर करने पर भी रोक लगा दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी और NCERT के डायरेक्टर को कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है. उन्होंने पूछा है कि क्यों न इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भी सवाल किए और कहा कि गहराई से जांच होनी चाहिए, जिम्मेदार लोगों पर सख्त ऐक्शन लिया जाए. चीफ जस्टिस ने यहां तक कहा कि ‘हेड्स मस्ट रोल’ यानी जिम्मेदारों को नहीं बख्शा जाएगा और केस बंद नहीं होगा.

कोर्ट ने NCERT से उन कमिटी मेंबर्स की लिस्ट मांगी है जिन्होंने ये चैप्टर अप्रूव किया था. साथ ही टेक्स्टबुक डेवलपमेंट टीम के नाम और क्रेडेंशियल्स भी देने को कहा है. मीटिंग्स के मिनट्स के ओरिजिनल रिकॉर्ड्स भी अगली सुनवाई में पेश करने होंगे.

कोर्ट का कहना है कि किताब में भ्रष्टाचार की बात तो की गई है, लेकिन न्यायपालिका की अच्छी चीजें जैसे कांस्टीट्यूशनल मोरालिटी, बेसिक स्ट्रक्चर डॉक्ट्रिन, लीगल ऐड और जस्टिस तक पहुंच पर ज्यादा फोकस नहीं है.

Wednesday, February 25, 2026
Himachal Pradesh-Delhi Police Clash: दिल्ली और शिमला पुलिस आपस में क्यों भिड़ी, कब, और कैसे हुआ टकराव, आगे क्या होगा? जानें सब

हिमाचल प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार (25 फरवरी 2026) को टकराव उस समय बढ़ गया, जब दिल्ली पुलिस की एक टीम को शिमला के पास शोगी बैरियर पर रोक लिया गया. यह टीम 20 फरवरी को नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जा रही थी. शिमला पुलिस ने 15–20 सादे कपड़ों में आए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया. आरोप है कि रोहड़ू क्षेत्र के एक रिजॉर्ट से तीन युवकों को बिना उचित दस्तावेजों के जबरन ले जाया गया. पुलिस के बयान के अनुसार, टीम ने रिजॉर्ट का सीसीटीवी डीवीआर भी बिना किसी रसीद या जब्ती मेमो के अपने साथ ले लिया.

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले कहा था कि उसकी स्पेशल सेल ने सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को रोहड़ू उपमंडल के चिरगांव इलाके के एक होटल से हिरासत में लिया था. दिल्ली के एक अधिकारी के अनुसार, तीनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाने हेतु ट्रांजिट रिमांड दी गई. ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस टीम गुरुवार तड़के शिमला की एक स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई. दिल्ली पुलिस के वकील नंद लाल ने कहा कि आरोपियों को प्रक्रिया के अनुसार दिल्ली में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा.

पहले क्या हुआ जानें पूरा टाइमलाइट

20–23 फरवरी 2026 को क्या हुआ

बताया गया कि तीनों इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) सदस्य 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए कथित शर्टलेस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे. अन्य की गिरफ्तारी के बाद ये तीनों हिमाचल प्रदेश चले गए और शिमला में ठहरे हुए थे. दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर उन्हें हिरासत में लेने की कार्रवाई की.

24–25 फरवरी को दिल्ली पुलिस टीम शिमला पहुंची

करीब 15–20 दिल्ली पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में शिमला जिले के चिरगांव क्षेत्र पहुंचे. वे मंडली गांव स्थित एक रिजॉर्ट में गए, जहां तीनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ठहरे हुए थे.

25 फरवरी सुबह जबरन कार्रवाई

आरोप है कि दिल्ली पुलिस टीम तीनों युवकों और उनकी थार गाड़ी को अपने साथ ले गई. साथ ही, बिना किसी जब्ती मेमो, रसीद, वारंट या ट्रांजिट रिमांड दस्तावेज के मौके से सीसीटीवी डीवीआर भी हटाया गया.

स्थानीय पुलिस का हस्तक्षेप

रिजॉर्ट प्रबंधन की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला–कालका हाईवे पर शोगी बैरियर के पास दिल्ली पुलिस की टीम को रोक लिया, जब वे चंडीगढ़/दिल्ली की ओर जा रहे थे.

शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच पहला टकराव

हिमाचल पुलिस ने ऑपरेशन की वैधता और प्रक्रियात्मक कमियों पर सवाल उठाए और कथित तौर पर कई घंटों तक दिल्ली पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए रोके रखा. करीब 20 लोगों, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे, उनसे पूछताछ की गई. एक वीडियो में दिल्ली पुलिस अधिकारी कहते सुनाई देते हैं कि हमने आज सुबह 5 बजे आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश करना है, लेकिन आपने रात 8 बजे FIR दर्ज कर हमें रोक लिया. हिमाचल पुलिस अधिकारियों ने वीडियो में कहा कि मैंने सुबह आपसे कानूनी दस्तावेज मांगे थे, लेकिन आपने न तो कोई दस्तावेज दिखाया, न FIR नंबर और न ही ट्रांजिट रिमांड ली.

शिमला के कोर्ट में कार्यवाही

मामला स्थानीय अदालत पहुंचा, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस को तीनों आरोपियों के लिए ट्रांजिट रिमांड मिल गई. इसके बाद टीम को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई और रोके गए कर्मियों को रिहा किया गया.

शिमला और दिल्ली पुलिस का दूसरा टकराव

उसी दिन बाद में शिमला पुलिस ने टीम को फिर शोगी पर रोका. एक और विवाद हुआ और चिरगांव थाने में दिल्ली पुलिस कर्मियों के खिलाफ कथित अपहरण और प्रक्रियात्मक उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई.

शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीन यूथ कांग्रेस सदस्यों में से दो दिल्ली FIR में नामजद आरोपी हैं, जबकि तीसरे को साजिशकर्ता बताया गया है. इस पूरे घटनाक्रम ने दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तनाव को बढ़ा दिया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जांच में बाधा डालने और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने के आरोप लगा रहे हैं. मामले को लेकर शिमला पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-2 एकांश कपिल की अदालत में एक निजी शिकायत भी दायर की है. इस मामले की सुनवाई गुरुवार को शिमला में निर्धारित है.

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने न्यापालिका से जुड़े विषय में अपनी गलती को स्वीकार किया है. NCERT (National Council of Educational Research and Training) ने मंगलवार (24 फरवरी) को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब Exploring Society: India and Beyond Vol II जारी की थी. किताब आने के बाद यह पाया गया कि अध्याय-4, जिसका शीर्षक The Role of Judiciary in our Society (पृष्ठ 125-142) है, उसमें कुछ अनुचित सामग्री और निर्णय संबंधी त्रुटि अनजाने में शामिल हो गई हैं.

किताब के वितरण पर लगी रोक
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (शिक्षा मंत्रालय) ने भी इस पर आपत्ति दर्ज की और निर्देश दिया कि अगली सूचना तक इस किताब के वितरण पर रोक लगाई जाए. NCERT ने शिक्षा मंत्रालय के इन निर्देशों का पालन किया है. NCERT ने विवादित पाठ The Role of Judiciary in our Society को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है.

न्यायपालिका का सम्मान करते हैं- NCERT
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जल्दी सुनवाई की बात कही है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मैंने मामले पर संज्ञान लिया है. किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जल्द ही मामले की सुनवाई होगी. इसके बाद NCERT ने स्पष्ट किया वो न्यायपालिका का अत्यंत सम्मान करते हैं और उसे भारतीय संविधान का रक्षक और मौलिक अधिकारों का संरक्षक मानते हैं. संस्था ने माना कि ये गलती पूरी तरह अनजाने में हुई है और संबंधित अध्याय में अनुचित सामग्री शामिल होने पर उन्हें खेद है.

NCERT ने मानी अपनी गलती, जानें क्या कहा
NCERT ने दोहराया कि नई किताबों का उद्देश्य छात्रों में संवैधानिक समझ, संस्थाओं के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक भागीदारी की जानकारी बढ़ाना है. उनका किसी भी संवैधानिक संस्था की गरिमा या अधिकार को कम करने का कोई इरादा नहीं था. संस्था की तरफ से बताया गया है कि इस अध्याय को संबंधित प्राधिकरण से परामर्श लेकर दोबारा लिखा जाएगा और शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में संशोधित रूप में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा. NCERT ने इस गलती के लिए दोबारा खेद व्यक्त किया है और संस्थागत मर्यादा और सम्मान बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.

ये भी पढ़ें

Meghalaya Politics: 'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल

Weather Forecast: यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट

उत्तर भारत में अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 3 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा मुसीबत बढ़ाने वाली है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार (26 फरवरी) को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 24 घंटे बाद उत्तर भारत के 3 राज्यों और दक्षिण के 2 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक शामिल हैं. 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26-27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर 27-28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है.

दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई में भी कमी आएगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में बढ़ा पारा
उत्तर प्रदेश में अभी से गर्मी तेवर दिखाने लगी है. तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी में और इजाफा होगा. उन्होंने बताया कि ला नीना के कमजोर पड़ने के चलते फरवरी में गर्मी देखने को मिल रही है, जिसका पूर्वानुमान पहले ही किया गया था. फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है. प्रदेश में बुधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सबसे गर्म रहा. वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा. बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, जहानाबाद में गर्मी रौद्र रूप दिखाएगी. पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें

ओडिशा में 7 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी खातों के जरिए हुआ बड़ा लेनदेन

Meghalaya Politics: 'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल

मेघालय विधानसभा में बुधवार (25 फरवरी 2026) को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब सीएम मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की पत्नी मेहताब चांदी ए संगमा आपस में भिड़ गए. NCP विधायक मेहताब चांदी ए संगमा ने अपने पति मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा से तीन साल पहले कैबिनेट की ओर से मंजूर किए गए पशुधन शिक्षा से जुड़े अहम परियोजनाओं में देरी को लेकर सवाल उठाए. कार्यवाही के दौरान गाम्बेग्रे की विधायक ने 2022 में स्वीकृत प्रस्तावित एनिमल मेडिकल यूनिवर्सिटी, दो फिशर यूनिवर्सिटी और एक डेयरी यूनिवर्सिटी की वर्तमान स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने राज्य के एनिमल मेडिकल ट्रेनिंग सेंटरों में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया. सदन में यह बहस इसलिए भी खास रही, क्योंकि विधायक दंपति के बीच इस तरह की गंभीर चर्चा कम ही देखने को मिलती है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की ओर से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने कहा कि इन संस्थानों की परिकल्पना मेघालय के पशुधन क्षेत्र को मजबूत करने के मकसद से की गई थी. उन्होंने कहा, 'राज्य की बड़ी आबादी पशुपालन से जुड़ी है. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन तीन कॉलेजों की स्थापना का फैसला लिया गया था. 'एनिमल मेडिकल सेंटर में स्टाफ की कमी को लेकर उन्होंने माना कि यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है. जल्द से जल्द ह्यूमन रिसॉर्स की कमी को पूरा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.' उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खाली जगहों को भरना प्राथमिकता में रखा जाएगा.

DPR तैयार करने को लेकर दिया जवाब

डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने में देरी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि भूमि की पहचान और आवश्यक मानव संसाधन के आकलन में समय लगने के कारण प्रक्रिया लंबी हुई. प्रस्तावित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के लिए री-भोई जिले के किर्देमकुलाई में लगभग 800 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है. इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 334 करोड़ रुपये है और इसमें 19 विभाग स्थापित किए जाने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा, 'वित्तीय आवश्यकता काफी बड़ी है, जो हमारे लिए चिंता का विषय है, लेकिन साथ ही उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि प्रक्रिया को तेज करने के प्रयास किए जाएंगे.' इस चर्चा ने मेघालय में पशुधन शिक्षा और ग्रामीण रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला दिया, वहीं विधानसभा में एक असामान्य घरेलू राजनीतिक समीकरण भी सार्वजनिक रूप से देखने को मिला.

दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. वे दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. ये उपलब्धि हाल ही में हासिल हुई, जब वे इजरायल दौरे के लिए रवाना हो गए. ये न सिर्फ राजनीति बल्कि डिजिटल दुनिया में भी एक बड़ा मील का पत्थर है.

ट्रंप से दोगुने मोदी के फॉलोअर्स

PM मोदी 2014 से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनका अकाउंट पिछले दस सालों में विश्व नेताओं के बीच सबसे ज्यादा इंगेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है. उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी है. ट्रंप के पास फिलहाल 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी PM मोदी के पर्सनल काउंट से कम हैं.

सोशल मीडिया के टॉप 5 नेता कौन हैं?

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के पास 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति के पास 14.4 मिलियन, तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के पास 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के पास 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि PM मोदी की ग्लोबल अपील कितनी मजबूत है, खासकर युवाओं के बीच.

भारत में मोदी के बाद योगी बड़े खिलाड़ी

भारत में भी PM मोदी का दबदबा साफ नजर आता है. यहां उनके और दूसरे नेताओं के फॉलोअर्स में बहुत बड़ा फर्क है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर हैं, जिनके 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तीसरे स्थान पर हैं, उनके पास करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ट्रंप से 11 पायदान ऊपर हैं मोदी

ये सिर्फ इंस्टाग्राम की बात नहीं है. PM मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा उनके अप्रूवल रेटिंग से भी लगता है. स्टेटिस्टा के दिसंबर 2025 के डेटा के मुताबिक, चुनिंदा विश्व नेताओं में PM मोदी का अप्रूवल रेट 70 प्रतिशत है, जो सबसे ऊपर है. जापान की प्रधानमंत्री साने तकाइची दूसरे नंबर पर 63 प्रतिशत के साथ हैं और अर्जेंटीना के मिलेई तीसरे पर 60 प्रतिशत के साथ. ट्रंप 11वें स्थान पर हैं, उनका रेट 43 प्रतिशत है.

एक अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के 2 से 8 फरवरी 2026 तक के डेटा में भी PM मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेट के साथ पहले स्थान पर हैं. चेक रिपब्लिक के आंद्रेज बाबिस 59 प्रतिशत के साथ दूसरे पर हैं. जापान की तकाइची 5वें पर 56 प्रतिशत, जबकि ट्रंप 11वें पर 40 प्रतिशत के साथ.

2025 में मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक, PM मोदी का अप्रूवल रेट 75 प्रतिशत था, जो दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग (59 प्रतिशत) से आगे था. ट्रंप तब आठवें स्थान पर थे, 45 प्रतिशत से कम रेट के साथ.

Tuesday, February 24, 2026
गर्व से देश का सीना किया चौड़ा, 21 साल की भारतीय पायलट हिजाब पहनकर उड़ा रही विमान, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

हैदराबाद की 21 वर्षीय मुस्कान बेगम ने एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने और सामाजिक रूढ़िवादों का सामना करते हुए भी अपने जज्बे से सबको प्रेरित किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से ट्रेनिंग लेकर कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) हासिल कर लिया है, जिससे वह शहर की सबसे युवा पायलटों में शुमार हो गई हैं. मुस्कान ने न केवल अपना सपना पूरा किया है, बल्कि हिजाब पहनकर भी इस मुकाम को हासिल कर उन तमाम तर्कों को खारिज कर दिया, जो अक्सर लड़कियों की प्रगति में बाधा बनते हैं.

मुस्कान की शिक्षा हैदराबाद में हुई, जहां उन्होंने नारायणा स्कूल से स्कूली शिक्षा और चैतन्य से इंटरमीडिएट पूरा किया. एविएशन की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने हैदराबाद में ही मेडिकल टेस्ट क्लियर किए और खादर बाग स्थित वी2 एविएशन अकादमी से डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की परीक्षाएं पास कीं.

250 घंटे से अधिक की उड़ान भरी
इसके बाद 2023 में जब उन्हें दक्षिण अफ्रीकी वीजा मिला तो वह केपटाउन स्थित 4 एविएटर्स फ्लाइंग स्कूल में शामिल हो गईं. उन्होंने वहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास किया और सीपीएल चेकराइड में भी अपनी काबिलियत साबित की. अब तक उन्होंने 250 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है और कानूनी तौर पर वह लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट हैं.

क्या करते हैं माता-पिता
एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी मुस्कान के परिवार में सात सदस्य हैं. उनके पिता कतर के दोहा में काम करते हैं, जबकि मां छोटा व्यवसाय करती है. मुस्कान का कहना है कि शुरू में परिवार को इस बात के लिए मनाना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि समाज में लड़कियों के एविएशन में जाने को लेकर कई तरह के स्टीरियोटाइप और शंकाएं थीं, लेकिन अंत में उन्हें अपने माता-पिता का पूरा समर्थन मिला.

हिजाब पहनकर दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग लेना उनके लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा होगा, लेकिन उन्होंने दूसरों की राय से प्रभावित होने की जगह अपनी मंजिल पर ध्यान केंद्रित रखा. उन्होंने बचपन में हवाई अड्डे के पास जहाज देखकर खुद को कॉकपिट में बैठाया था और आज वह सपना हकीकत बन चुका है.

अभी मुस्कान उसी फ्लाइंग स्कूल से इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग ले रही हैं. उनकी योजना है कि वह वहां इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करेंगी ताकि उन्हें और अधिक उड़ान के घंटे और अनुभव मिल सके. उनका मानना है कि जब एयरलाइन कंपनियों में नौकरी निकलेगी तो वह अपने इस अनुभव के दम पर सीधे ज्वाइन कर सकेंगी. एविएशन को उन्होंने पहले सपना माना था, लेकिन अब यह उनकी जिंदगी बन चुका है.

ये भी पढ़ें

'मेरी बेटी की दोस्त को मुस्लिम होने की वजह से दिल्ली में घर नहीं मिला', SC के जज को क्यों सुनाना पड़ा यह किस्सा?

Telangana Board Exams 2026: तेलंगाना में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब मिलेगा 5 मिनट का ग्रेस पीरियड

तेलंगाना सरकार ने राज्य में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम और राहत भरा फैसला लेते हुए छात्रों के लिए 5 मिनट का ग्रेस पीरियड (अनुग्रह अवधि) देने की घोषणा की है. यह फैसला 25 फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट और 14 मार्च से होने वाली SSC परीक्षाओं के लिए लागू होगा, जिसमें कुल 14.7 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे. सत्ता प्राधिकरण ने न केवल छात्रों के लिए लचीलाहट बरती है, बल्कि परीक्षाओं को नकल व गड़बड़ी मुक्त कराने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त भी किए हैं.

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस बार परीक्षा का आयोजन अभूतपूर्व पैमाने पर होगा, जिसमें इंटर पहले वर्ष के 4.89 लाख और दूसरे वर्ष के 4.53 लाख छात्र पेपर देंगे, वहीं SSC परीक्षा में 5.28 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. छात्रों की सुविधा के लिए हॉल टिकट अब व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे उनके मोबाइल पर भेजे जाएंगे, साथ ही इन्हें ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है. परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वहां बेंच, घड़ी वाले कमरे (क्लॉक रूम्स) और मेडिकल सहायता की पूरी व्यवस्था रखी गई है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके.

तेलंगाना के परीक्षा केंद्र में CCTV

सुरक्षा के मामले में प्रशासन ने कोई कोताही नहीं बरती है. परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रश्न पत्रों में QR कोड लगाया गया है और इन्हें परीक्षा शुरू होने के ठीक 15 मिनट पहले खोला जाएगा. केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बंदोबस्त के साथ-साथ फ्लाइंग स्क्वाड की भी तैनाती की गई है ताकि कोई भी अनचाहा तत्व परीक्षा प्रक्रिया में बाधा न पहुंचा सके. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नकल को प्रोत्साहित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

तेलंगाना में नकल पर रोक लगाने की कोशिश

पिछले कुछ वर्षों में राज्य में परीक्षाओं के दौरान हुई अनियमितताओं और नकल की घटनाओं को देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से कहीं अधिक सतर्क है. ग्रेस पीरियड देने का यह निर्णय उन तमाम छात्रों के लिए सुकून की बात है जो यातायात या अन्य अनिवार्य कारणों से कभी-कभी मामूली देरी से पहुंच जाते हैं. यह कदम छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने और परीक्षा प्रणाली को और अधिक मानवीय बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है. तेलंगाना शिक्षा विभाग का यह प्रयास छात्र हित को प्राथमिकता देने के साथ-साथ परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने का संदेश देता है.

सरकार ने ULLU और ALT Balaji के बाद अब ये 5 OTT कर दिए बैन, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम!

केंद्र सरकार ने एक बार फिर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई की है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पांच ऐसे OTT प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है, जिन पर अश्लील, आपत्तिजनक और पोर्न जैसा कंटेंट दिखाया जा रहा था. यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नैतिकता और कानूनी मानकों को लागू करने के लिए उठाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अगर उल्लंघन जारी रहा तो आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.

सामाजिक संदेश के बिना सिर्फ अश्लील सामग्री दिखाई

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी फिल्में और वेब सीरीज चल रही थीं, जिनमें पूरी तरह नग्नता वाले लंबे-लंबे सीन्स, स्पष्ट यौन संबंध दिखाने वाले सीन और कोई कहानी या सामाजिक संदेश के बिना सिर्फ अश्लील सामग्री थी. इन प्लेटफॉर्म्स के नाम MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu हैं. सरकार का साफ कहना है कि यह सामग्री सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करती है और भारतीय कानूनों के खिलाफ है.

सरकार ने प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कैसे कसी?

यह रोक सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत लगाई गई है. इसी धारा के जरिए सरकार को इंटरनेट पर किसी भी सामग्री को ब्लॉक करने का अधिकार मिलता है, खासकर जब वह सार्वजनिक नैतिकता, राष्ट्रीय सुरक्षा या शालीनता को खतरा पहुंचाती हो. साथ ही डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता नियम 2021 का भी हवाला दिया गया है.

सरकार ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि ये प्लेटफॉर्म्स अब किसी भी डिवाइस पर खुलना नहीं चाहिए. चाहे जियो हो, एयरटेल हो, वोडाफोन-आइडिया हो या कोई और कंपनी. इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच पूरी तरह बंद कर दी गई है.

पहले भी कई बार दी गई चेतावनी

मंत्रालय ने सितंबर 2024 में इन प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए थे. कई प्लेटफॉर्म्स ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और कुछ ने नए-नए नाम या डोमेन बदलकर वही अश्लील कंटेंट चलाना जारी रखा. मार्च 2024 में भी ऐसी ही पांच वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक किया गया था, लेकिन वे नए नाम से वापस आ गए थे. फरवरी 2025 में भी सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को नैतिकता संहिता का पालन करने की याद दिलाई गई थी, मगर कुछ प्लेटफॉर्म्स ने सुधार नहीं किया.

इस बार कार्रवाई से पहले सरकार ने गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, कानून मंत्रालय, FICCI-CII जैसी इंडस्ट्री संस्थाओं और महिला-बाल अधिकारों के विशेषज्ञों से भी सलाह ली. सभी ने एकमत होकर कहा कि ऐसी सामग्री को तुरंत रोकना जरूरी है.

उल्लू और ऑल्ट बालाजी जैसे प्लेटफॉर्म्स बंद

इससे जुलाई 2025 में सरकार ने 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक किया था, जिनमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite और Gulab App जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स थे. उनमें भी यही शिकायत थी कि बेवजह के यौन संकेतों से भरे सीन, नग्नता और अश्लील सामग्री.

इस कार्रवाई से सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नैतिकता और शालीनता के मानक बने रहें. बच्चों, महिलाओं और समाज के हितों की रक्षा हो. अधिकारी कहते हैं कि ये प्लेटफॉर्म्स बार-बार चेतावनी के बावजूद नोटिस की अनदेखी कर रहे थे और नए-नए तरीकों से कंटेंट चला रहे थे. अब यह रास्ता भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

विमान हादसों को लेकर DGCA सख्त, लागू किए ये नए नियम, अब लापरवाही पड़ेगी भारी

देश में हाल के दिनों में विमान से जुड़े हादसों और घटनाओं के बढ़ने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) हरकत में आ गया है. मंगलवार (24 फरवरी 2026) को DGCA ने चार्टर फ्लाइट, प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर सेवाएं देने वाले नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स के साथ हाई-लेवल मीटिंग की. बैठक के बाद DGCA ने सख्त नियम लागू करने का ऐलान किया है.

DGCA का कहना है कि बीते 10 सालों के हादसों के आंकड़ों की समीक्षा में यह सामने आया कि कई मामलों में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का ठीक से पालन नहीं हुआ और फ्लाइट प्लानिंग में लापरवाही बरती गई और पायलट ट्रेनिंग में भी कमियां रहीं. इन्हीं वजहों से चार्टर और प्राइवेट उड़ानों में जोखिम बढ़ा. अब नियामक ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं चलेगा.

DGCA ने किए ये बदलाव
DGCA ने दो टूक कहा है कि अब से सुरक्षा हर हाल में सबसे ऊपर रहेगी चाहे वह VIP मूवमेंट हो या कमर्शियल विमान. फ्लाइट के दौरान पायलट इन कमांड का फैसला अंतिम माना जाएगा. अगर पायलट खराब मौसम या तकनीकी कारणों से फ्लाइट को डायवर्ट या कैंसिल करता है तो उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा.

नए नियमों के तहत चार्टर और प्राइवेट फ्लाइट ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर विमान की उम्र, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और पायलट का अनुभव सार्वजनिक करना होगा. DGCA सभी नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स की सेफ्टी रैंकिंग भी जारी करेगा, जिससे यात्रियों को पता चल सके कि कौन सा ऑपरेटर सेफ्टी मानकों पर कितना खरा उतरता है.

'पायलट का लाइसेंस हो सकता है सस्पेंड'
DGCA कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर , फ्लाइट डेटा और टेक्निकल लॉग की रैंडम जांच बढ़ाएगा. नियम तोड़ने पर सिर्फ पायलट ही नहीं बल्कि ऑपरेटर के मैनेजमेंट को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा. फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट तोड़ने या सुरक्षा मानकों से नीचे लैंडिंग की कोशिश करने पर पायलट का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है. वहीं ऑपरेटर पर जुर्माना लगने के साथ लाइसेंस या परमिट रद्द होने का भी खतरा रहेगा.

पुराने विमानों और जिन विमानों का मालिकाना हक बदला गया है उनकी मेंटेनेंस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जिन ऑपरेटर्स के पास अपनी मेंटेनेंस सुविधा है उनकी भी जांच होगी. मानकों पर खरे न उतरने पर उन्हें मान्यता प्राप्त एजेंसी से मेंटेनेंस कराना होगा. DGCA के मुताबिक नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स का विशेष सेफ्टी ऑडिट दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण मार्च की शुरुआत में और दूसरा चरण उसके बाद पूरा होगा. इसके जरिए पूरे सेक्टर में सेफ्टी कल्चर मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में ABVP का विरोध प्रदर्शन, भारत विरोधी सेमिनार का लगाया आरोप

Weather Forecast: बारिश-आंधी, बर्फबारी, 24 घंटे में देश में कितना बदलेगा मौसम, IMD ने जारी कर दी चेतावनी

देश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है. India Meteorological Department (IMD) के अनुसार सात राज्यों में बारिश और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. इस बदलाव के कारण कई इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है.

IMD के मुताबिक 25 और 26 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में. 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है.

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

दिल्ली में 25 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. सुबह हल्की हवाएं चलेंगी और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की चेतावनी नहीं है, हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह हल्की ठंड बढ़ सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है. कानपुर और आसपास के इलाकों में दोपहर के समय गर्मी बढ़ सकती है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम?

बिहार में भी 25 फरवरी को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा में तापमान बढ़ सकता है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है. झारखंड में कई जिलों में सुबह कुहासा और हल्के बादल छाए रहेंगे. गुमला, बोकारो, धनबाद, रांची, रामगढ़ और खूंटी में देर शाम तक बारिश की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है.

पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है. देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में भी 26 और 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है. मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री तक जा सकता है. जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. पुलवामा, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बड़गाम और बारामूला में तापमान गिर सकता है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने से बारिश की संभावना कम है, हालांकि जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा में बादल छाए रह सकते हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है. मध्य प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में हल्की बारिश की संभावना है. भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है.

तमिलनाडु में मौसम का हाल

दक्षिण तमिलनाडु के कुछ जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. कहीं बारिश और बर्फबारी से तापमान गिरेगा तो कहीं धूप और हल्की गर्मी का असर रहेगा. लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

रांची एयर एंबुलेंस क्रैश: 'प्लेन में नहीं था ब्लैक बॉक्स', जानें अधिकारियों ने और क्या-क्या बताया

झारखंड के चतरा में सिमरिया के पास सोमवार (23 फरवरी) को रांची से दिल्ली जाते समय एयर एंबुलेंस के क्रैश होने का मामला सामने आया था. विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है. मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में ब्लैक बॉक्स नहीं था, जिससे घटना के कारणों का पता लगाने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार 5,700 किलोग्राम से कम वजन वाले विमानों के लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) अनिवार्य नहीं हैं. एक एक्सपर्ट ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कम्युनिकेशन, मलबे का विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी.

उठ रहे ये सवाल
एक अधिकारी के अनुसार जांचकर्ता जिन पहलुओं की जांच कर रहे हैं, उनमें से एक यह भी है कि क्या विमान में लगे खराब मौसम रडार के कारण विमान सी90 किंग एयर अपने तय रूट से भटक गया था. एयर इंडिया और इंडिगो द्वारा संचालित दो उड़ानों को इससे पहले इसी रूट पर खराब मौसम का सामना करना पड़ा था और उन्होंने इससे बचने के लिए रूट बदलने की अपील की थी.

अधिकारियों ने क्या बताया
इंडिगो की उड़ान ने लेफ्ट साइड जाने की अपील की थी, जबकि दुर्घटनाग्रस्त विमान ने दाहिनी ओर जाने का अनुरोध किया था. एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का मौसम रडार ठीक से काम कर रहा था या नहीं. यह पता लगाना होगा कि चालक दल ने रडार पर दिखाई दे रही स्थिति को गलत समझा या रडार में ही कोई खराबी थी.

कब और किससे खरीदा गया था ये विमान
दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ये विमान रांची से दिल्ली के लिए एक मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ान पर था. विमान में सवार लोगों में मरीज संजय कुमार (41), एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे. पायलट इन कमांड विवेक विकास भगत के पास लगभग 1400 घंटे का उड़ान का अनुभव था और फर्स्ट ऑफिसर सवराजदीप सिंह के पास लगभग 450 घंटे की उड़ान का अनुभव था. 1987 में बने इस प्लेन को रेडबर्ड एयरवेज ने 2022 में ओरिएंट फ्लाइंग स्कूल से खरीदा था और उन्होंने इसे 2001 में खरीदा था.

ये भी पढ़ें

'सुखोई की जबरदस्त बमबारी...', जैसलमेर में वायुसेना की दहाड़; पाक से सटी सीमा पर एयरफोर्स ने किया युद्धाभ्यास

Monday, February 23, 2026
Mohan Bhagwat: RSS चीफ मोहन भागवत का देश को बड़ा मैसेज! कहा- 'हिंदू होने के लिए...'

देहरादून में आयोजित प्रमुख जन संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज की एकता और संगठित शक्ति पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब समाज शक्ति की उपासना करना छोड़ देता है, तब वह संख्या में अधिक होने के बावजूद अशक्त हो जाता है. उन्होंने कहा कि सशक्त समाज अपने ही देश में असुरक्षित महसूस करने लगता है, इसलिए संगठित बल की साधना अत्यंत आवश्यक है.

भागवत ने कहा कि विश्व सत्य की अपेक्षा शक्ति को अधिक महत्व देता है. यदि समाज संगठित और सशक्त नहीं होगा तो उसकी बात प्रभावी नहीं होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन ही राष्ट्र उत्थान का मूलाधार है और इसी संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्य कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि संघ को केवल बाहरी दृष्टि से समझना संभव नहीं है, बल्कि उसे अनुभव करने की आवश्यकता है.

मोहन भागवत ने समाज को लेकर क्या कहा?

भागवत ने कहा कि संघ किसी विशेष परिस्थिति की प्रतिक्रिया में स्थापित नहीं हुआ और न ही वह किसी के विरोध या प्रतिस्पर्धा के लिए कार्य करता है. संघ का सत्ता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है. उसका उद्देश्य किसी एक दल या गुट का निर्माण करना नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज को संगठित कर उसे बलवान बनाना है. उन्होंने कहा कि संघ का मूल कार्य व्यक्ति निर्माण है, क्योंकि सशक्त व्यक्ति से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है. भागवत ने कहा कि संघ द्वारा तैयार स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है और वहां कार्यरत स्वयंसेवकों की गतिविधियों को संघ का औपचारिक कार्य मानना उचित नहीं है.

हिंदू की अवधारणा पर बोले भागवत

भागवत ने कहा कि एकता के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है. इतिहास में भारत को बार-बार गुलामी का सामना करना पड़ा, क्योंकि हम अपने आत्मस्वरूप को भूल गए थे. संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और उनमें एकात्मता की भावना विकसित करना है. हिंदू की अवधारणा पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि भाषा, पंथ, संप्रदाय और खान-पान में विविधता स्वाभाविक है, किंतु मूल तत्व एक ही है. उन्होंने कहा कि हिंदू होने के लिए एकरूपता नहीं, बल्कि एकता आवश्यक है. परस्पर सम्मान और समन्वय ही भारतीय संस्कृति की विशेषता है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत अपनी परंपरागत ज्ञान परंपरा और संस्कारों के आधार पर विश्व को दिशा देने में सक्षम होगा.

संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का उल्लेख

संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे. अंग्रेजी शासन के विरुद्ध राजद्रोह के मुकदमे में उन्होंने निर्भीकता से प्रश्न उठाया था कि मुट्ठी भर अंग्रेजों को भारत पर शासन करने का अधिकार किसने दिया. स्वतंत्रता को जन्मसिद्ध अधिकार बताते हुए उन्होंने संघर्ष का मार्ग चुना और उसी संकल्प से संघ की स्थापना की गई, ताकि भारत पुनः पराधीन न हो.

कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स, सेना ने जीते 3 गोल्ड मेडल, जानें पहले दिन के क्या रहे नतीजे

सेना ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तहत गुलमर्ग में ज़बरदस्त शुरुआत की. सोमवार (23 फरवरी) को पहले दिन 5 में से 3 गोल्ड मेडल जीते. CRPF और हिमाचल प्रदेश ने भी गोल्ड मेडल जीते. वहीं कर्नाटक की भवानी थेक्कड़ा नंजुंडा और हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर जैसे पुराने स्टार्स को उन स्कीयर्स ने पीछे छोड़ दिया जो नेशनल सर्किट में अच्छा कर रहे हैं.

17 साल की युवा जिया आर्यन, जो कर्नाटक से एल्पाइन स्कीइंग में भारत की उभरती हुई टैलेंटेड खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने अपने दूसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. जिया का मुकाबला आंचल और संध्या ठाकुर जैसी सीनियर्स से था, जिन्होंने पिछले फरवरी में हार्बिन चीन में हुए एशियन विंटर गेम्स में भारत को रिप्रेजेंट किया था. हिमाचल प्रदेश की संध्या ने कोंगदूरी स्लोप पर एक कड़ी रेस में आंचल को हराया.

CRPF की काजल ने जीता गोल्ड
CRPF की काजल राय के लिए यह एक इमोशनल दिन था, जिन्होंने गुलमर्ग गोल्फ कोर्स में महिलाओं के लिए 15km नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस-कंट्री) में गोल्ड जीता. काजल ने शानदार फिनिश के साथ हॉट-फेवरेट भवानी को ब्रॉन्ज़ मेडल से पीछे छोड़ दिया. मेघालय में जन्मी काजल ने अपना गोल्ड मेडल अपने पिता को डेडिकेट किया, जिनका पिछले साल फरवरी में निधन हो गया था. CRPF की रेणु दानू ने सिल्वर मेडल जीता. भवानी ने KIWG 2025 में गोल्ड मेडल की हैट्रिक जीती है.

आर्मी के सनी सिंह ने नॉर्डिक स्कीइंग में पुरुषों की स्प्रिंट में दिन का पहला गोल्ड मेडल जीता. सनी रेगुलर तौर पर KIWGs में आर्मी के लिए मेडल जीत रहे हैं और सोमवार को गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में ट्रेनिंग लेने वाले कठुआ के स्कीयर ने गोल्फ कोर्स पर इनॉगरेशन सेरेमनी से पहले ओपनिंग इवेंट में आर्मी 1-2-3 को लीड किया.

क्या बोले मनोज सिन्हा
जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स का यह एडिशन एक “रिले रेस” जैसा रहा है, क्योंकि विंटर ओलंपिक्स रविवार को इटली में खत्म हुए और KIWG इवेंट्स सोमवार को गुलमर्ग में शुरू हुए. उन्होंने कहा, “ये गेम्स नेशनल इंटीग्रेशन का एक क्लासिक उदाहरण हैं और स्पोर्ट्स के ज़रिए क्रिएटिविटी की ताकत दिखाते हैं.

सिन्हा ने कहा, “हमारे एथलीट अमेरिकन एल्पाइन स्कीयर मिकेला शिफरीन जैसे ओलंपिक लेजेंड्स और ओलंपियन आरिफ खान (J&K के) और आंचल ठाकुर (हिमाचल प्रदेश की) जैसे भारतीय एथलीट्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं. यह एडिशन विंटर ओलंपिक्स के बाद आ रहा है और मुश्किल नेचुरल कंडीशंस में टेक्निकल स्किल्स दिखाने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है.” उन्होंने आगे कहा कि KIWG हिम्मत और कैरेक्टर का टेस्ट था. शिफरीन तीन बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

इस हफ़्ते गुलमर्ग में बहुत ज़्यादा गर्मी रही है. तेज़ धूप और बर्फ़ पिघलने की वजह से CM उमर अब्दुल्ला को आर्टिफिशियल बर्फ़ बनाने का आइडिया देना पड़ा.
उमर अब्दुल्ला ने कहा, “गुलमर्ग की रोज़ी-रोटी बर्फ़ और टूरिज़्म से जुड़ी है. हम क्लाइमेट चेंज से इनकार नहीं कर सकते और हमें ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बारे में सोचना होगा जहां हम पूरी तरह से नेचुरल बर्फ़ पर निर्भर न हों.

पहले दिन के नतीजे (सभी फाइनल)
नॉर्डिक स्कीइंग
पुरुष (स्प्रिंट, 1.5 km): सनी सिंह (आर्मी) 3:06.83 सेकंड, शुभम परिहार (आर्मी) 3:07.35 सेकंड मंजीत (आर्मी) 3:08.73 सेकंड
महिलाएं (15 km): काजल कुमारी राय (CRPF) 52:08.29 रेणु दानू (CRPF) 53:10.81 भवानी थेक्कड़ा नंजुंडा (कर्नाटक) 53:20.44

स्नोबोर्डिंग
(पुरुष- स्लैलम): विवेक राणा (आर्मी) 01.01.439 कुलविंदर शर्मा (आर्मी) 01.02.854 विकार अहमद लोन (J&K) 01.03.174

एल्पाइन जायंट स्लैलम
(पुरुष): मयंक पंवार (आर्मी) 01.06.479 बाकिर हुसैन (आर्मी) 01.07.194 देवेंद्र गुरुंग (आर्मी) 01.09.473
महिला): संध्या ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) 01.23.285 आंचल ठाकुर (HP) 01.23.985 जिया आर्यन (कर्नाटक) 01.31.064

ये भी पढ़ें

मरीज, डॉक्टर और 2 अटेंडेंट...रांची में क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस में कौन-कौन था सवार, सामने आई लिस्ट

Telangana Kakatiya University: चिकन को लेकर यूनिवर्सिटी में मचा बवाल, छात्रों के बीच झड़प, खूब चले लात-घूंसे

तेलंगाना के वारंगल में स्थित काकतीय विश्वविद्यालय (Kakatiya University) के छात्रावास में रविवार (22 फरवरी 2026) की दोपहर को एक मामूली विवाद ने इतना तूफान खड़ा कर दिया कि हालात हिंसक झड़प तक पहुंच गए. यह घटना न सिर्फ विश्वविद्यालय के अनुशासन को लेकर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि छोटी-सी बात कैसे बड़े विवाद का रूप ले सकती है. पुलिस और प्रशासन के सामने जो सच्चाई सामने आई है, वह काफी हद तक शर्मनाक है. घटना कल यानी रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे की है, लेकिन इसकी जानकारी देर से सामने आई.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला छात्रावास के मेस में लंच के दौरान परोसे गए बचे हुए चिकन (Leftover Chicken) को लेकर शुरू हुआ. एमबीए (MBA) फर्स्ट ईयर और इकोनॉमिक्स (Economics) फर्स्ट ईयर के छात्रों के बीच भोजन के समय इस चिकन को आपस में बांटने को लेकर बहस छिड़ गई. शुरुआत में यह बहस सिर्फ तकरार भर थी, लेकिन तुरंत बाद यह आपसी गाली-गलौच में बदल गई. स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के छात्रों ने हाथ-पैर चलाना शुरू कर दिए. गवाहों के अनुसार, विवाद इतना गहरा गया कि छात्रों ने आस-पास रखी लाठियां और सिक्के उठा लिए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस हिंसक टकराव में कुछ छात्रों के हाथ-पैर टूटे होने की भी खबरें हैं, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

एमबीए और इकोनॉमिक्स छात्रों के बीच नाराजगी

इस घटना का एक अहम पहलू यह भी है कि यह झड़प अचानक नहीं हुई, बल्कि इसकी जड़ें पहले से मौजूद तनाव में थीं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमबीए और इकोनॉमिक्स छात्रों के बीच पहले से ही कुछ बातों को लेकर नाराजगी चल रही थी, जो चिकन बांटने के मुद्दे पर पूरी तरह से उबल पड़ी. काकतीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में अक्सर विभागीय छात्रों के बीच दबाव बना रहता है और यह घटना उसी गहरे दरार को दर्शाती है. मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और मेस स्टाफ ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका था.

काकतीय विश्वविद्यालय मामले में पुलिस की कार्रवाई

इस हिंसा के बाद पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी कोई औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस दोनों पक्षों के छात्रों से पूछताछ कर रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी संज्ञान लेते हुए छात्रावास में अनुशासन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. यह घटना उन सवालों को जन्म देती है कि आखिर छात्रावास का प्रबंधन इतना ढीला क्यों हो गया था कि एक भोजन को लेकर लाठियां चलने तक का मामला बन गया.

Weather Forecast: बारिश संग गिरेगी बिजली, 12 राज्यों के लिए 'आफत' वाला अलर्ट, दिल्ली-यूपी और बिहार में बरसेंगे बादल? जानें

देश में अब गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में तेज आंधी-बिजली गिरने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगले 3 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है. आज पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में आज (24 फरवरी) बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी और 25 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी. एक्यूआई 100 से 120 के बीच रहेगा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में बारिश के आसार नहीं
उत्तर प्रदेश के मौसम में अब उछाल देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं. अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज 24 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा और दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहेगी.

किन जिलों में रहेगी तेज धूप
25 और 26 फरवरी को भी मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. आईएमडी ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. आज झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद , ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, रामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर , महराजगंज और देवरिया के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी. ज्यादातर जिलो में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

राजधानी लखनऊ में आज दोपहर के समय तेज धूप परेशान करेगी. मौसम विभाग का कहना है कि आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. नोएडा में भी आज मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

बिहार का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन कई जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में गर्मी बढ़ेगी. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें

'कैबिनेट बैठक से पहले कलमा पढ़ेंगे रेवंत रेड्डी...', तेलंगाना CM को लेकर बीजेपी सांसद का अजीबोगरीब बयान

मौसम बना काल... पायलट ने ATC से की थी रूट बदलने की मांग, लेकिन... क्या इसलिए हुआ रांची प्लेन क्रैश?

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार यानी 23 फरवरी 2026 की रात झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई. इस हादसे में बोर्ड पर मौजूद सभी 7 लोग मारे गए, जिसमें एक मरीज भी शामिल था. अधिकारियों ने बताया कि प्लेन ने मौसम की वजह से रूट बदलने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन उसके बाद संपर्क टूट गया. ये घटना एविएशन सेक्टर में सेफ्टी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रही है, खासकर हाल ही में बारामती क्रैश के बाद.

6 पॉइंट्स में समझते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

हादसे की जगह और समय: प्लेन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ा था. ये झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हुआ, जहां सभी 7 लोगों की मौत हो गई.

प्लेन की डिटेल्स: ये बीचक्राफ्ट C90 मॉडल का प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है. इसे दिल्ली बेस्ड रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड ऑपरेट कर रही थी.

मौसम का रोल: कोलकाता ATC से संपर्क करने के बाद प्लेन ने मौसम की वजह से रूट डेविएशन की रिक्वेस्ट की. शाम 7:34 बजे कोलकाता से संपर्क और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया, जो वाराणसी से करीब 100 NM साउथ-ईस्ट में था.

मरने वालों की पहचान: मरीज संजय कुमार (41 साल, 63% जलने की चोटें), डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार, पायलट विवेक विकास भगत और सवरजदीप सिंह शामिल हैं.

कंपनी की बैकग्राउंड: रेडबर्ड एयरवेज 2018 में अक्षय कुमार ने शुरू की थी. 2019 में इसे नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स (चार्टर और एयर एम्बुलेंस) का परमिट मिला. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, ये 24/7 मेडिकल इवैक्यूएशन सर्विस देती है, जिसमें एडवांस्ड लाइफ-सेविंग इक्विपमेंट होते हैं.

फ्लीट और बड़ा बैकग्राउंड: कंपनी के पास 7 प्लेन हैं, जिसमें Embraer Legacy 600 और Dassault Falcon 2000 शामिल हैं. ये क्रैश चार्टर्ड जेट ऑपरेटर्स पर सवाल उठा रहा है, खासकर जनवरी में बारामती में लियरजेट क्रैश के बाद, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोग मारे गए थे.

हादसे की संभावित वजह क्या बताई जा रही है?

रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘खराब मौसम वजह हो सकता है, लेकिन असली कारण जांच से पता चलेगा.’ ये हादसा ऐसे समय हुआ है जब एविएशन सेफ्टी पर बहस छिड़ी हुई है. जनवरी में महाराष्ट्र के बारामती में एक लियरजेट क्रैश हुआ था, जिसमें डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोग मारे गए. उस वक्त भी चार्टर्ड ऑपरेटर्स की आलोचना हुई थी.

हादसे की जांच कहां तक पहुंची?

DGCA अब सभी नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स का स्पेशल ऑडिट कर रही है, लेकिन रिपोर्ट्स अभी पब्लिक नहीं हुईं. बारामती क्रैश के ऑपरेटर VSR वेंचर्स की जांच रिपोर्ट भी नहीं आई. ये घटनाएं बताती हैं कि प्राइवेट जेट्स और एयर एम्बुलेंस की सेफ्टी पर और सख्त नियमों की जरूरत है.

Sunday, February 22, 2026
'गांधी जी भारत के नहीं पाकिस्तान के...', BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल, राष्ट्रपिता पर क्या कह गए यतनल?

कर्नाटक के विजयपुरा से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनल ने महात्मा गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है. उन्होंने कहा कि गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के हैं. साथ ही, वंदे मातरम न गाने या मातृभूमि को सलाम न करने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी. इस बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि BJP ने ही दूरी बना ली है.

हम गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते: यतनल

एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए यतनल ने कहा, ‘जो लोग वंदे मातरम नहीं गाएंगे या मातृभूमि को सलाम नहीं करेंगे, वे पाकिस्तान चले जाएं, जो गांधी ने आपको दिया है. इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना पड़ेगा, वरना गांधी को साथ लेकर पाकिस्तान चले जाओ. हमारे लिए अंबेडकर काफी हैं. हमारे गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं है. वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता है. हम उन्हें अपना राष्ट्रपिता नहीं मानते. हम नेहरू को भी अपना पहला प्रधानमंत्री नहीं मानते. हमारे पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे.’

यतनल के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

यतनल का यह बयान भारतीय इतिहास की मान्यताओं को चुनौती देता है. महात्मा गांधी को आधिकारिक तौर पर भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है, जबकि जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज बनाई थी और उन्होंने खुद को 'प्रधानमंत्री' घोषित किया था, लेकिन यह 1943 में सिंगापुर में हुआ था, जब भारत आजाद नहीं था. इतिहासकारों का कहना है कि ऐसे बयान राजनीतिक लाभ के लिए दिए जाते हैं, लेकिन वे तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं.

यतनल के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रियांक खरगे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह बयान गांधी के योगदान का अपमान है. गांधी ने पूरे देश को आजादी दिलाई, पाकिस्तान का विभाजन ब्रिटिश नीतियों का नतीजा था. BJP ऐसे विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?’ वहीं, TMC की ममता बनर्जी ने इसे 'विभाजनकारी राजनीति' बताया है.

BJP ने यतनल के बयान से पल्ला झाड़ा

बीजेपी ने यतनल के बयान से दूरी बनाई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, ‘यह विधायक का निजी विचार है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं. हम गांधी और अंबेडकर दोनों का सम्मान करते हैं.’ हालांकि, कुछ बीजेपी नेता निजी तौर पर यतनल का समर्थन कर रहे हैं, जो पार्टी में आंतरिक कलह की ओर इशारा करता है. यतनल पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के करीबी माने जाते हैं और उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए हैं.

यह बयान कर्नाटक विधानसभा के आगामी सत्र में गूंज सकता है, जहां विपक्ष बीजेपी पर हमला कर सकता है. यतनल पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखना बाकी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयान ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा हैं, जो चुनावों से पहले बढ़ जाते हैं.

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन, TMC में 2 नबंर पर रह चुके थे 'राजनीति के चाणक्य'

पश्चिम बंगाल की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है. वे 71 वर्ष के थे. उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की. मुकुल रॉय ने रविवार रात करीब 1:30 बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे.

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी से उठी 'आफत'! 11 राज्यों के लिए चेतावनी, बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से दिल्ली तक मौसम कैसा?

देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं अब अचानक बदलते मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

IMD के अनुसार 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

गरज के साथ बारिश की आशंका

23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 23-24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी को बारिश की संभावना है. असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में 23 और 24 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार में 23 से 26 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 23 फरवरी को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदूषण में कमी आ सकती है और AQI 150 से नीचे जा सकता है. हालांकि दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. कई जिलों में तापमान बढ़ेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर समेत कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी.

बिहार में बढ़ेगी गर्मी

बिहार में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड में बारिश और ठंड

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में 23 और 24 फरवरी को बारिश हो सकती है. 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और सिरमौर में 23 फरवरी को बारिश की संभावना है. मनाली और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

गुजरात और राजस्थान

गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है, लेकिन अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा. अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राजस्थान में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं. तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है.

मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में बारिश

रीवा, सतना, शहडोल, मंडला, बालाघाट और जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में 23 फरवरी को बारिश हो सकती है. तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है. भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में भी हल्की बारिश हो सकती है. कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. जहां कुछ राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी है, वहीं कई क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है. ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

भारत-US ट्रेड डील पर खतरा? ट्रंप के टैरिफ पर पाबंदी के बाद अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, जानें आगे क्या होगा?

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर होने वाली तीन दिवसीय बैठक को स्थगित कर दिया गया है. इस हफ्ते होने वाली इस चर्चा का मकसद दोनों देशों के बीच कानूनी दस्तावेजों को अंतिम रूप देना था, लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और ट्रंप प्रशासन के टैरिफ नीति में बदलावों की वजह से यह फैसला लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, यह स्थगन मार्च महीने में प्रस्तावित समझौते पर असर डाल सकता है, जो दोनों देशों के नेताओं की तय की गई समयसीमा थी.

टैरिफ के लिए ट्रंप का नया प्लान

पिछले शुक्रवार यानी 20 फरवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करके टैरिफ लगाने के फैसले को रद्द कर दिया. अदालत ने कहा कि टैरिफ नीति जैसे बड़े फैसले कांग्रेस के दायरे में आते हैं, न कि राष्ट्रपति के.

इस फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन ने ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 122 का सहारा लिया, जिसके तहत टैरिफ दरें 15% तक सीमित हैं और यह सिर्फ 150 दिनों के लिए लागू हो सकती हैं. लेकिन अब धारा 338 पर भी विचार हो रहा है, जो 1930 के टैरिफ एक्ट के तहत 50% तक टैरिफ लगाने की अनुमति देती है.

भारत और अमेरिका नई तारीख पर करेंगे मुलाकात

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘अमेरिका में अभी स्थिति अनिश्चित है. पहले वे धारा 232, 301 और 122 की बात कर रहे थे, अब 338 पर चर्चा है. ऐसे में कोई स्थायी समझौता करना मुश्किल हो जाता है.’

इसी अनिश्चितता की वजह से भारत के चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन की अमेरिका यात्रा को भी टाल दिया गया है. दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि हालिया घटनाक्रमों का आकलन करने के बाद ही नई तारीख तय की जाएगी.

बड़े व्यापार समझौते की ओर पहला कदम

यह अंतरिम समझौता भारत और अमेरिका के बीच बड़े व्यापार समझौते की दिशा में पहला कदम था. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद दोनों देशों ने मार्च 2026 तक अंतरिम डील पर हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रखा था. 6 फरवरी को जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने फ्रेमवर्क पर सहमति जताई थी, जिसमें टैरिफ में बदलाव की स्थिति में समायोजन का प्रावधान भी शामिल था.

लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सब कुछ बदल दिया. भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने 21 फरवरी 2026 को बयान जारी कर कहा, ‘हम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस का अध्ययन कर रहे हैं. हम इन बदलावों के प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं.’

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने X पर पोस्ट किया कि वे धारा 232, 301 और 122 का इस्तेमाल करके टैरिफ नीति को मजबूत रखेंगे और धारा 338 भी एक विकल्प है.

भारत के पास शर्तें मनवाने का मौका

इस स्थगन से अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर की मार्च में प्रस्तावित भारत यात्रा पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां समझौते पर हस्ताक्षर होने थे. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ को चुनौती देने वाले वकील नील कत्याल ने कहा कि अगर ट्रंप को अपनी नीति पर इतना भरोसा है, तो उन्हें कांग्रेस से मंजूरी लेनी चाहिए. भारत के लिए यह मौका है कि वह अपनी शर्तों पर बातचीत करे, लेकिन अनिश्चितता दोनों पक्षों को प्रभावित कर रही है.

Saturday, February 21, 2026
क्या है नई दिल्ली डिक्लेरेशन, जिसे मिला 88 देशों का समर्थन, क्यों है भारत के लिए अहम?

भारत की अध्यक्षता में आयोजित पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान अमेरिका, चीन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन सहित 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर हस्ताक्षर किए.

यह घोषणा पत्र एआई के भविष्य के लिए एक दिशा तय करता है और साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को भी दिखाता है.

भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता

इस समझौते को भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है. पिछले साल एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन ने यूरोप के नियमों का हवाला देते हुए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था. लेकिन नई दिल्ली में भारत सभी देशों को एक मंच पर लाने में सफल रहा. भारत का लक्ष्य एआई का लोकतंत्रीकरण करना है, ताकि यह तकनीक कुछ बड़ी कंपनियों या सीमित लोगों तक ही सीमित न रहे.

घोषणा पत्र में किन बातों पर सहमति

घोषणा पत्र के तहत हस्ताक्षर करने वाले देशों ने कई स्वैच्छिक ढांचे और मंच बनाने पर सहमति जताई है.

डेमोक्रेटिक डिफ्यूजन चार्टर

इस पहल के तहत एआई के मूल संसाधनों तक सभी की पहुंच बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर नए प्रयोगों को बढ़ावा देने की बात कही गई है.

ग्लोबल एआई इम्पैक्ट कॉमन्स

यह एक साझा मंच होगा, जो एआई के सफल प्रयोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में अपनाने और दोहराने में मदद करेगा.

ट्रस्टेड एआई कॉमन्स

एआई सिस्टम की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करने के लिए तकनीकी साधन, मानक और अच्छी कार्य पद्धतियों का साझा भंडार बनाया जाएगा.

इंटरनेशनल नेटवर्क ऑफ एआई फॉर साइंस इंस्टीट्यूशन्स

इस पहल के तहत वैज्ञानिक शोध में एआई के उपयोग को बढ़ाने के लिए दुनिया भर के संस्थानों को जोड़ा जाएगा.

समाज और रोजगार पर भी ध्यान

घोषणा पत्र में माना गया है कि एआई समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने की क्षमता रखता है. इसके लिए ‘सोशल एम्पॉवरमेंट प्लेटफॉर्म’ बनाने की बात कही गई है. साथ ही एआई के कारण बदलते रोजगार को देखते हुए लोगों को नए कौशल सिखाने और कार्यबल को मजबूत बनाने के लिए भी स्वैच्छिक दिशा-निर्देशों पर सहमति बनी है.

लागू करना होगी सबसे बड़ी चुनौती

हालांकि 88 देशों और संगठनों ने इस घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन असली चुनौती इन वादों को जमीन पर उतारना होगी, क्योंकि सभी प्रतिबद्धताएं स्वैच्छिक हैं. सूत्रों के अनुसार, European Union ने शुरुआत में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई थी, क्योंकि वे United Nations के चार्टर जैसे लग रहे थे. लेकिन भारत को एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार मानते हुए यूरोपीय संघ अंत में इस घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हो गया.

'समाज जब तक हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, दुनिया की...', जयपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भारत को वैश्विक सम्मान फिर से प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक समाज हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, दुनिया की कोई भी शक्ति देश को नष्ट नहीं कर सकती.

हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा में पूर्वजों के बलिदानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य देशों की चुनौतियों के बावजूद भारत प्रौद्योगिकी, विज्ञान और आर्थिक विकास में तेजी से प्रगति कर रहा है.

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत- होसबले
ANI के मुताबिक जयपुर में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए होसबले ने कहा, "आप सभी जानते हैं कि हमारे पूर्वजों ने इस हिंदू भूमि, हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए कितने साहस से बलिदान दिया. आजादी के इतने दशकों बाद, भारत को दुनिया भर के अन्य देशों में सम्मान फिर से प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है. हम इसे अनुभव कर रहे हैं. दुनिया के कई देश प्रौद्योगिकी, विज्ञान, उद्योग और आर्थिक समृद्धि में आगे हो सकते हैं. भारत भी इन क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है."

उन्होंने आगे कहा कि कुछ अन्य देश हमें दबाने और कुचलने का प्रयास भी कर सकते हैं लेकिन जब तक यह राष्ट्र, यह समाज, हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, तब तक दुनिया में किसी के पास भारत को नष्ट करने की शक्ति नहीं होगी. इसी तरह की 'हिंदू एकता' की बात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी हाल ही में दोहराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू समाज को “सतर्क” रहने की जरूरत है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी से “कोई खतरा नहीं” है.

'घर वापसी की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए'
लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव की एक सभा में बोलते हुए मोहन भागवत ने घटती हिंदू आबादी पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने लालच और जबरदस्ती से प्रेरित धर्मांतरण को रोकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि घर वापसी की प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए और हमें हिंदू धर्म में लौटने वालों की देखभाल करनी चाहिए.

'घुसपैठियों को वापस भेजा जाना जरूरी'
बढ़ती घुसपैठ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठियों का पता लगाकर उन्हें खत्म किया जाना चाहिए और निर्वासित किया जाना चाहिए और उन्हें रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सब एक ही देश, एक ही मातृभूमि के पुत्र हैं. मनुष्य के रूप में हम सब एक हैं. एक समय ऐसा था, जब कोई भेदभाव नहीं था, लेकिन समय के साथ भेदभाव एक आदत बन गया है, जिसे जड़ से उखाड़ फेंकना होगा.

ये भी पढ़ें

क्या है नई दिल्ली डिक्लेरेशन, जिसे मिला 88 देशों का समर्थन, क्यों है भारत के लिए अहम?

LIVE: पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की सौगात, योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत

Namo Bharat Live Updates: PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही मेरठ के लोगों का मेट्रो का सपना भी पूरा होने जा रहा है. प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे.

20 फरवरी को नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ बेगमपुल तक बिना रुके ट्रायल किया गया था. इस दौरान मेरठ बेगमपुल से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल हुआ. अब 22 फरवरी से इसका नियमित संचालन शुरू होगा. प्रधानमंत्री नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

सीएम योगी करेंगे स्वागत

जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11:30 बजे उसी हेलीपैड पर उतरेगा. यहां योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे.

पीएम मोदी और सीएम योगी मेट्रो से करेंगे सफर

दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक साथ सफर करेंगे. वहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे. उनके दोपहर करीब 1 बजे वहां पहुंचने की उम्मीद है.

विकास परियोजनाओं की भी सौगात

जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. करीब एक घंटे कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद वे दोपहर करीब 2:10 बजे मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

दिल्ली वालों को ट्रैफिक से राहत की उम्मीद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नमो भारत मेट्रो स्टेशन के पूरा होने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, “लाखों लोग रोज दिल्ली और मेरठ के बीच सफर करते हैं. इससे लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. हजारों गाड़ियां इस रूट पर चलती हैं. हमें खुशी है कि इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा. कार्बन उत्सर्जन घटेगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी.” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली वालों को साफ और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम होंगे.

न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चलेगी सेवा

नमो भारत ट्रेन फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक चलेगी. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक का करीब 5 किलोमीटर हिस्सा बनकर तैयार है. वहीं मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का ढांचा भी तैयार हो चुका है. प्रधानमंत्री आज इन दोनों हिस्सों का भी उद्घाटन करेंगे.

सराय काले खां बनेगा सबसे बड़ा स्टेशन

नमो भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ (मोदीपुरम) की 82 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी. सराय काले खां इस परियोजना का सबसे बड़ा स्टेशन है. यहां तीन लाइन हैं और स्टेशन की ऊंचाई करीब 22 मीटर बताई जा रही है.

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश? दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में ऑनलाइन सामग्री पोस्ट करने का आरोप है. सूत्रों के अनुसार, तिरुपुर में कुछ व्यक्तियों की ओर से सोशल मीडिया पर चरमपंथी और आतंकी समर्थन वाली कंटेटे साझा किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्यू ब्रांच की एक विशेष टीम जांच के लिए तिरुपुर पहुंची.

ANI के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने छह संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया. इनमें दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लडम से और एक को थिरुमुरुगनपुंडी इलाके से पकड़ा गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. इन दस्तावेजों के जरिए वे तिरुपुर के गारमेंट उद्योग में रोजगार बनाए हुए थे. दिल्ली पुलिस की तरफ से तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्ज्वल है. वहीं इस मामले में पश्चिम बंगाल से दो और आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है. इस तरह से दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त

दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किए हैं. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी, ताकि नेटवर्क और संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके.

दिल्ली ले जाया गया

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका किसी बड़े नेटवर्क से संबंध तो नहीं है. इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है.

देशद्रोह का मामला

पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 124A को देशद्रोह कहा जाता था. अब नया कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 लागू हो गया है. इसके बाद पुरानी धारा हटा दी गई है. बता दें कि BNS की धारा 147 देशद्रोह से जुड़ी नहीं है. देशद्रोह जैसे मामलों से जुड़ा नियम अब BNS की धारा 152 में है. इसका नाम है भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले काम.

किन कामों पर यह धारा लग सकती है?

देश की एकता के खिलाफ बोलने या बोलने पर BNS की धारा 152 लगाई जाती है. अगर कोई आदमी बोलकर, लिखकर, इशारों से वीडियो, फोटो या पोस्ट के जरिए मोबाइल या सोशल मीडिया पर ऐसी बात फैलाता है जिससे देश की एकता या अखंडता को नुकसान हो सकता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.

Friday, February 20, 2026
'अगर भारत और इंतजार करता तो', ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल

India US Trade Deal: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ रद्द किए जाने से पहले भारत ने जल्दबाजी में अमेरिका के साथ 'एकतरफा और भारत विरोधी' व्यापार समझौता कर लिया. पार्टी ने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भारत 18 दिन और इंतजार कर लेता तो उसे ऐसे समझौते में नहीं फंसना पड़ता.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन को देर रात फोन क्यों किया. उन्होंने कहा, 'जल्दबाजी शैतान का काम होती है. अगर भारत सिर्फ 18 दिन और इंतजार करता, तो शायद हम खुद को एकतरफा और भारत विरोधी व्यापार समझौते में घिरा हुआ नहीं पाते.'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने साधा निशाना

खेड़ा ने कहा कि 2 फरवरी को मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ एक ट्रेड फ्रेमवर्क पर सहमति जताई थी. इसके तहत भारतीय निर्यात पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया. बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने मोदी सरकार और ट्रंप प्रशासन, दोनों के लिए कानूनी और कूटनीतिक स्थिति को जटिल बना दिया.

‘क्यों छोड़ी गई इंतजार की रणनीति?’

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, 'अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के तथाकथित वैश्विक टैरिफ को खारिज कर दिया है. अगर भारत 18 दिन और इंतजार करता, तो शायद हमें एकतरफा समझौते में नहीं फंसना पड़ता. 2 फरवरी को मोदी ने वॉशिंगटन को देर रात फोन क्यों किया? भारत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक इंतजार करने की अपनी शुरुआती रणनीति क्यों छोड़ दी?'

उन्होंने आगे सवाल उठाए, 'क्या इसकी वजह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का खुलासा है? क्या यह जेफ्री एपस्टीन फाइल्स की छाया है? क्या यह गौतम अडानी से जुड़ा अमेरिकी आपराधिक मामला है? या फिर ये सब वजहें हैं? आज कांग्रेस की बात सही साबित हुई है: नरेंद्र मोदी समझौते में कमजोर स्थिति में हैं.'

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

इधर कांग्रेस ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत भी किया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप की पूरी टैरिफ नीति को रद्द करने के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को सलाम. इसकी वैचारिक संरचना को देखते हुए यह फैसला काफी चौंकाने वाला है.' उन्होंने कहा, '6-3 का फैसला निर्णायक होता है. जांच-परख और संतुलन की अमेरिकी व्यवस्था अब भी काम कर रही है.'

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को खारिज कर दिया. यह फैसला उनके आर्थिक एजेंडे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. न्यायाधीशों के बहुमत ने कहा कि अमेरिकी संविधान के अनुसार कर लगाने का अधिकार, जिसमें टैरिफ भी शामिल हैं, स्पष्ट रूप से अमेरिकी कांग्रेस को दिया गया है.

एयर शो में वायुसेना की टीम ने किया कमाल, हैरतअंगेज प्रदर्शन देख दंग रह गए लोग

जयपुर में भारतीय वायु सेना के एयर शो का आयोजन किया गया. एयरफोर्स की सूर्य किरण और सारंग टीम ने हवा में किया हैरतअंगेज प्रदर्शन किए. ये एयर शो जल महल इलाके में आयोजित किया गया.

एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने लाल और सफेद रंग के हॉक जेट विमानों से झील के पानी के ऊपर प्लेन और हेलिकॉप्टर्स से प्रदर्शन किया. इस दौरान 9 जेट विमान एक साथ हवा में अलग-अलग करतब दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. इन विमानों ने 1000 फीट की ऊंचाई पर महज 5 मीटर की दूरी पर 18 डिस्प्ले दिए.

5 हेलीकॉप्टरों ने किए अलग तरह के प्रदर्शन
इसी तरह एयरफोर्स की सारंग टीम के हेलिकॉप्टर्स ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी. पांच हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग तरह के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया. सूर्य किरण टीम के विमानों ने हवा में तिरंगा पैदा कर लोगों में देश प्रेम का जज़्बा पैदा किया. सूर्य किरण टीम के 9 में से 3 पायलेट जयपुर के ही रहने वाले हैं.

एयर शो के दौरान भारतीय वायु सेना के विमानों ने जब तिरंगे की आकृति बनाई तो उस वक्त देर तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस शो के दौरान जयपुर के ताजमहल की झील में भी सुरक्षा एजेंसियां नाव पर भ्रमण कर रही थीं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय वायु सेना के एयर शो के दौरान पतंगबाजी पर रोक लगा दी थी. एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जल महल इलाके में पहुंचे हुए थे.

जल महल में फिर से होगा एयर शो
भारतीय वायु सेना के एयर शो ने तकरीबन एक घंटे तक लोगों को रोमांचित किया. लोग पूरे वक्त तालियां बजाते और मोबाइल फोन पर तस्वीरें लेते हुए दिखाई दिए. बता दें कि यह एयर शो कल रविवार (22 फरवरी) को फिर से जयपुर के जल महल पर ही आयोजित किया जाएगा. इस एयर शो में राजस्थान सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी खास तौर पर शामिल हुए.

ये भी पढ़ें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और CM योगी विवाद पर शारदा पीठ के शंकराचार्य का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...