Sunday, August 31, 2025
'मुर्खों को मुहावरा समझ नहीं आता...', अमित शाह पर विवादित बयान देने के बाद महुआ मोइत्रा ने यूं दी सफाई

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं. दरअसल, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अब इस मामले में टीएमसी नेता ने सफाई दी है.

महुआ मोइत्रा ने सफाई में क्या कहा?

महुआ मोइत्रा ने सफाई देते हुए कहा कि यह महज एक कहावत (मुहावरा) है और उनके शब्दों को गलत समझा गया. उन्होंने कहा, “Idiots don’t understand idioms” यानी “मूर्ख लोग मुहावरों को नहीं समझते.” उन्होंने आगे कहा, “2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विदेशी मीडिया ने लिखा कि यह नतीजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक झटका है. सबने कहा था कि अब ‘heads will roll’ इसका मतलब यह नहीं था कि किसी का सचमुच सिर काटा जाएगा, बल्कि इसका अर्थ जवाबदेही तय करना होता है.”

Hello @RaipurPoliceCG this one’s for you. Be careful with filing fake cases. Courts see through them & then heads will roll. pic.twitter.com/ibLjPD5bGl

— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) August 31, 2025

उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह बंगाली भाषा में इसका मतलब है कि इतनी शर्मिंदगी हुई कि खुद ही सिर झुका लेना पड़ा. यानी जवाबदेही स्वीकार करना. यह केवल एक मुहावरा है.”

महुआ मोइत्रा ने दिया था ये बयान

महुआ मोइत्रा ने अपने पहले के बयान में कहा था, “अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए क्योंकि वह अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने में नाकाम रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "वे (अमित शाह) सिर्फ घुसपैठियों की बात कर रहे हैं. भारतीय सीमा की सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि घुसपैठ हो रही है जिस वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है तो उस समय आगे की लाइन में बैठकर गृह मंत्री ताली बजा रहे थे और हंस रहे थे. भारतीय सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है."

ये भी पढ़ें-

Weather Update: पहले ही दिन यूपी में मूसलाधार बारिश, 44 जिलों के लिए रेड अलर्ट, बिहार- एमपी समेत जानें अन्य राज्यों का मौसम

पीएम मोदी के समर्थन में आया ये मुस्लिम नेता, गाली देने वाले के खिलाफ फतवा जारी करने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने कहा है कि ऐसा कृत्य करने वाले के खिलाफ इस्लामिक फतवा जारी किया जाए. उन्होंने दारुल उलूम देवबंद के प्रिंसिपल मौलाना अब्दुल्ला मुजाहिद को पत्र लिखकर मोहम्मद रिजवी (उर्फ राजा) के खिलाफ फतवा जारी करने को कहा है. उन्होंने पत्र के जरिए कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक और इस्लामिक मूल्यों का पालन करने वाले व्यक्ति के रूप में इस मामले को आपके ध्यान में लाना चाहता हूं.

जमाल सिद्दीकी ने क्या कहा?

पत्र के जरिए जमाल सिद्दीकी ने कहा, "कुरान की सूरह अल-इसरा में अल्लाह ने माता-पिता के साथ नेक बर्ताव करने का सख्त हुक्म दिया है. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने हदीस में मां को जन्नत की कुंजी बताया है. ऐसे में मोहम्मद रिजवी का किया गया काम न सिर्फ एक परिवार की बेइज्जती है बल्कि इस्लामी उसूलों और इंसानी अखलाक के भी खिलाफ है. यह रवैया समाज में नफरत और अशांति को जन्म देता है और पूरी मुस्लिम बिरादरी की छवि खराब करता है."

सिद्दीकी ने यह भी अपील की कि दारुल उलूम देवबंद के विद्वान इस प्रकरण की जांच करें और शरीयत के अनुसार इस निंदनीय हरकत पर फतवा जारी करें.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते दिनों बिहार के दरभंगा जिले में एक व्यक्ति मोहम्मद रिजवी (उर्फ राजा) ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस ने रिजवी को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, बीजेपी ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें-

हिंदी में बोलकर चीन की इस महिला ने भारत से कर दी बड़ी अपील, दूसरी ने PM मोदी को बताया महान

Weather Update: पहले ही दिन यूपी में मूसलाधार बारिश, 44 जिलों के लिए रेड अलर्ट, बिहार- एमपी समेत जानें अन्य राज्यों का मौसम

देशभर में मानसून का दौर जारी है. सोमवार 1 सितंबर की सुबह से ही यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई है और बिजली भी चमक रही है. बारिश के चलते यूपी, बिहार में नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राजधानी के पूर्वी भाग, दक्षिण-पूर्वी हिस्से और मध्य दिल्ली में बारिश की संभावना है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में मूसलाधार बारिश, 44 जिलों के लिए रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मथुरा, हमीरपुर, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, पीलीभीत, मोरादाबाद, फिरोजाबाद, महोबा, जालौन, झांसी में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, शाहजहांपुर और बाढ़ प्रभावित वाराणसी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार सितंबर महीने में यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर यूपी के कुछ इलाकों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है. 44 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में बारी बारिश की चेतावनी
बिहार में 1 सितंबर से फिर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दरभंगा, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी और सुपौल में लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है. दक्षिण बिहार के नवादा, गया, जमुई और औरंगाबाद जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है, जबकि भोजपुर, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं.

मध्य प्रदेश में अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. सिहोर, देवास, खरगोन, उज्जैन, बुरहानपुर, बेतुल, छिंदवाड़ा, हरदा, बालाघाट, सिवनी, खंडवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लोगों से सावधान रहने को कहा गया है.

पहाड़ों में कम नहीं हो रही आफत
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने सोमवार को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के एक दूर-दराज गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हो गए.

मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर व लाहुल स्पीति में ऑरेंज अलर्ट और सोलन में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में 1 सितंबर को फिर से मसूलाधाप बारिश की चेतावनी जारी की गई है. देहरादून,चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें

SCO समिट में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मिलाया PM मोदी से हाथ

'आवारा कुत्तों के मामले ने पूरी दुनिया में कर दिया फेमस', सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज विक्रम नाथ ने क्यों कहा ऐसा?

अदालत के अंदर और बाहर अपनी हल्की-फुल्की बातचीत के लिए मशहूर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस विक्रम नाथ ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को कहा कि आवारा कुत्तों के मामले ने उन्हें दुनिया भर में फेमस कर दिया है.

जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की एक विशेष पीठ ने 22 अगस्त को दो न्यायाधीशों की पीठ के 11 अगस्त के आदेश में संशोधन किया, जिसमें दिल्ली और आसपास के इलाकों के आश्रय स्थलों से पकड़े गए आवारा कुत्तों को छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी.

सीजेआई बीआर गवई का जताया आभार

केरल के तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की तरफ से आयोजित मानव-वन्यजीव संघर्ष पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह यह मामला सौंपने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के आभारी हैं.

जस्टिस नाथ, जो 2027 में भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की दौड़ में हैं, उन्होंने कहा, "लंबे समय से कानूनी बिरादरी में मैं अपने छोटे-मोटे कामों के लिए जाना जाता रहा हूं, लेकिन मैं आवारा कुत्तों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे न केवल इस देश में, बल्कि दुनिया भर के पूरे नागरिक समाज में पहचान दिलाई. मैं हमारे मुख्य न्यायाधीश का भी आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मामला सौंपा."

'कुत्ते भी मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं'

उन्होंने कहा, "मुझे यह भी मैसेज मिल रहे हैं कि कुत्ता प्रेमियों के अलावा कुत्ते भी मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं." न्यायमूर्ति नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कुत्तों का बंध्याकरण किया जा सकता है, उनका टीकाकरण किया जा सकता है और उन्हें उसी क्षेत्र में वापस छोड़ा जा सकता है जहां से उन्हें उठाया गया था.

हालांकि न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि यह आदेश रेबीज से संक्रमित या आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों पर लागू नहीं होगा. पीठ ने 11 अगस्त के निर्देश को बहुत कठोर बताते हुए संशोधित किया.

ये भी पढ़ें

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ खाली करेंगे सरकारी आवास, पूर्व उपराष्ट्रपति का कहां होगा नया ठिकाना?

Saturday, August 30, 2025
Telangana Flood 2025: तेलंगाना में मेडक जिले में बाढ़ का कहर! रेल सेवाएं ठप, हजारों प्रभावित, जानें कैसे हैं मौजूदा हालात

तेलंगाना के मेडक जिले में बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण बाढ़ ने शहरों, गांवों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को जलमग्न हो चुके हैं. अकनपेट-मेडक रेलवे खंड में गंभीर क्षति की खबर सामने आई है, जहां बाढ़ के पानी ने रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी और बजरी को पूरी तरह बहा दिया. इस घटना के कारण इस मार्ग पर रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं. साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेडक-काचिगुड़ा और बोधन-काचिगुड़ा जैसी प्रमुख रेल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. रेलवे ने मॉनसून-विशेष मरम्मत टीमें तैनात की हैं, जो क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के लिए दिन-रात काम कर रही हैं.

पिछले 50 वर्षों में सबसे भारी बारिश के रूप में वर्णित इस मूसलाधार बारिश ने मेडक और पड़ोसी कामरेड्डी जिलों के निचले इलाकों को पूरी तरह डुबो दिया है. मंजीरा नदी अपनी क्षमता से अधिक उफान पर है और इसके किनारे टूटने से हवेली घनपुर, रामायमपेट और शंकरमपेट जैसे क्षेत्रों में घरों और कृषि क्षेत्रों में पानी भर गया है. मेडक के धूप सिंह थांडा में बाढ़ के पानी ने पूरे गांव को घेर लिया, जिसके कारण निवासियों को अपनी जान बचाने के लिए छतों पर शरण लेनी पड़ी. हवेलीघनपुर मंडल में नक्कावागु नाले में एक कार बह गई, लेकिन स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने चालक को सुरक्षित बचा लिया.

500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
मेडक और कामरेड्डी जिलों में अब तक 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत और बचाव कार्यों में 15 SDRF टीमें, पांच नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) इकाइयां और हैदराबाद की TASA यूनिट के 100 सैनिक दिन-रात जुटे हुए हैं. रामायमपेट में SC महिला डिग्री कॉलेज हॉस्टल से 350 छात्राओं और SC & ST वेलफेयर हॉस्टल से 80 अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला गया. हालांकि, इस आपदा में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई है, जिसमें कामरेड्डी में एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य लोग बाढ़ के पानी में बह गए.

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मेडक, कामरेड्डी और आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. हवेलीघनपुर में 24 घंटों में 31.6 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो इस क्षेत्र के लिए असाधारण है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 28 अगस्त को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. राज्य सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त NDRF और SDRF टीमें तैनात की गई हैं.

सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
बाढ़ ने सड़क यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. मेडक के नरसिंगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 जलमग्न हो गया, जिसके कारण सैकड़ों वाहन फंस गए. जिले भर में 47 सड़कें, 23 पुलिया और 15 पुल बंद कर दिए गए हैं. किसानों को भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि मक्का और सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे करोड़ों रुपये की क्षति का अनुमान है.

लंगाना सरकार की लोगों से अपील
बचाव कार्य जारी हैं और तेलंगाना सरकार ने निवासियों से घरों में रहने और यात्रा से बचने की अपील की है. मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को तैनात किया गया है. पोचारम जलाशय में पानी के प्रवाह में कमी के संकेत राहत की उम्मीद जगा रहे हैं. हालांकि, अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है. रेल यात्रियों के लिए SCR ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: सिकंदराबाद (040-27786170), काचिगुड़ा (9063318082), और कामरेड्डी (040-27783867). बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने तक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar: फिर चर्चा में आए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पेंशन के लिए किया आवेदन

गला दबाकर मारा, कीटनाशक पिलाया और फिर कर दिया अंतिम संस्कार... बेटी के प्यार से खफा पिता ने दिया वारदात को अंजाम

कलबुर्गी के मेलकुंडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस. डी. ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को जानकारी दी कि एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कीटनाशक जबरन पिलाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. बाद में उसने बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया. पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार को हुई. प्रारंभिक सूचना में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन संदेह के बाद स्थानीय पुलिस गांव पहुंची और जांच में हत्या का मामला सामने आया.

कलबुर्गी पुलिस ने आरोपी पिता शंकर को गिरफ्तार कर लिया है. शरणप्पा ने बताया कि शंकर अपनी बेटी के अन्य समुदाय के युवक से संबंधों का विरोध कर रहा था. शंकर की 5 बेटियां हैं और उसे आशंका थी कि अगर बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया तो उसकी अन्य तीन बेटियों के विवाह में बाधा आ सकती है.

गला दबाकर हत्या कर दी

पुलिस आयुक्त के मुताबिक, आरोपी ने रिश्तेदारों के माध्यम से बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही. इसके बाद शंकर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और कीटनाशक पिलाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया. गांव के लोगों को इस पर विश्वास हो गया और वे अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है. शरणप्पा ने बताया कि शुरुआती जांच में शंकर के दो और रिश्तेदारों की संलिप्तता की आशंका है. दोषी पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

ऑनर किलिंग से जुड़े मामले

ऑनर किलिंग से जुड़े मामले में कानूनी रूप से हत्या (IPC 302) इस अपराध के लिए फांसी या उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान है. इसके अलावा सबूत मिटाना आत्महत्या का रूप देना और जल्द अंतिम संस्कार करना IPC धारा 201 के तहत आता है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कहा है कि ऑनर किलिंग “सबसे जघन्य अपराध” है और इसमें किसी भी तरह की नरमी नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव, छपरा पहुंचे सपा अध्यक्ष; रोहिणी आचार्य भी मौजूद

'अमेरिका ने बीजेपी के मुंह पर भी टैरिफ लगा दिया है', वोटर अधिकार यात्रा में बोले अखिलेश यादव

Voter Adhikar Yatra: बिहार में शनिवार (30 अगस्त) को 16 दिन लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आखिरी दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की इस यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे. यात्रा की शुरुआत सारण से हुई और अंतिम पड़ाव आरा में है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यात्रा के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहेगा और संविधान का संरक्षण करेगा. लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग नहीं है बल्कि भाजपा ने इसे 'जुगाड़ आयोग' बना दिया है."

'भाजपा का होगा पलायन'

अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि जहां पहले युवा पलायन करते थे, वहां तेजस्वी ने रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव सत्ता में होंगे तो बेरोजगारों का पलायन नहीं होगा बल्कि भाजपा का पलायन होगा.

अमेरिका के टैरिफ पर तंज

अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर बात नहीं कर रही. उन्होंने कहा, "क्योंकि अमेरिका ने व्यापारियों पर टैरिफ तो लगाया ही है, लेकिन बीजेपी के ऊपर भी टैरिफ लगाने का काम किया है."

#WATCH | भोजपुर, बिहार: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, "...हमें, आपको और सभी को उम्मीद थी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करेगा। हमारे वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा, संविधान को बचाएगा लेकिन आयोग जिस तरह से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है,… pic.twitter.com/ZEpGV4NXEn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2025

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार 'नकलची' है, जो सिर्फ नकल करती है और जिसके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि महागठबंधन सभी वर्ग और समाज के लोगों के समान विकास के लिए काम करेगा और जनता को साथ लेकर आगे बढ़ेगा.

इसी अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार से ही क्रांति की शुरूआत हुई थी और वोट अधिकार की यह यात्रा भी बिहार से शुरू होकर पूरे देश में सुनाई दे रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह यात्रा सिर्फ वोट की नहीं बल्कि जनता के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए है. राहुल गांधी ने कहा, 'बिहार में हम किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे. महाराष्ट्र, कर्नाटक और लोकसभा में वोट की चोरी हुई, लेकिन बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे.'

Friday, August 29, 2025
C Voter Mood of Nation Survey 2025: नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी या अखिलेश यादव, पीएम पद की दौड़ में देश की पसंद कौन? सर्वे ने चौंकाया

देश का राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है. खासकर वोट चोरी के आरोपो को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं. इस बीच इंडिया टुडे सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. इसमें जनता से कई तरह से सवाल पूछे गए, जिसमें मौजूदा समय में पीएम कैंडिडेट के लिए कौन सा नेता सही होगा. इस पर प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ज्यादा 52 फीसदी वोट मिले. इस तरह से पीएम मोदी प्रधानमंत्री के लिए नंबर वन चॉइस है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी है, जिन्हें कुल 25 फीसदी वोट मिले हैं.

राहुल गांधी सेकंड नंबर पर जरूर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच ये जो फासला काफी ज्यादा नजर आता है. इसके अलावा लिस्ट में अमित शाह, अखिलेश यादव , योगी आदित्यनाथ और ममता बनर्जी का भी नाम शामिल है, जिन्हें 2-2 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं सबसे आखिरी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है, जिन्हें जनता ने महज 1 फीसदी वोट दिया है. इन आंकड़ों से ये साफ मालूम पड़ता है कि पीएम मोदी अभी भी देश की जनता के दिल में जगह बनाए हुए हैं और जनता उन्हें ही पीएम के रूप में देखना पसंद करेगी.

पीएम मोदी के प्रदर्शन पर सर्वे
इंडिया टुडे सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में लोगों से पीएम मोदी के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया था. इसको लेकर अगस्त महीने में 58% लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का काम अच्छा लगा है. वहीं साल 2024 के अगस्त महीने में 59 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को सराहा था. इस हिसाब से 1 साल में कुछ ज्यादा का अंतर नहीं है. आज की तारीख में सर्वे के मुताबिक 26% लोग पीएम मोदी के काम को अच्छा नहीं कह रहे थे. वहीं साल 2024 में 22 फीसदी लोग ऐसे थे, जिन्होंने पीएम मोदी के काम को सही नहीं ठहराया है. इसके अलावा अब तक 2025 में 13 फीसदी लोग पीएम मोदी के काम को औसत मान रहे हैं, जबकि साल 2024 में 15 फीसदी लोग पीएम मोदी के काम को औसत मानते थे.

ये भी पढ़ें: रूस ने जमीन और हवा के बाद अब समंदर को किया टारगेट, डुबा दिया यूक्रेन नेवी का बड़ा जहाज

Thursday, August 28, 2025
Arshad Madani Praised RSS: अरशद मदनी ने जमकर की RSS की तारीफ, बोले- 'भागवत से डेढ़ घंटे हुई बात, मुसलमानों को करीब...'

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को दिल्ली में आयोजित संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सांप्रदायिकता, मोदी सरकार की नीतियों और कई सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. मदनी ने मुसलमानों के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए सरकार और सांप्रदायिक ताकतों पर निशाना साधा. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हालिया प्रस्तावों की तारीफ की.

जमीयत की बैठक को संबोधित करते हुए मदनी ने कहा कि मेरी मोहन भागवत से डेढ़ घंटे तक बात हुई. मैंने कहा कि हम जिस तरह रहते आए हैं हमको उस तरह रहने दिया जाए. हमको खुशी है कि आरएसएस को यह अहसास हुआ है कि मुसलमानों को करीब करना होगा.

अरशद मदनी ने जमकर की RSS की तारीफ
अरशद मदनी ने कहा कि अगर आरएसएस देश के भाईचारे के लिए खड़ी है तो हमें उम्मीद है कि साम्प्रदायिक ताकतें कमजोर होंगी. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने कहा कि पहले मैं RSS के बुलाने पर उनसे मिला था, लेकिन अब मुझे लगता है कि हमें उनको बुलाकर मिलना चाहिए. RSS हिन्दू और मुसलमानों को एक करना चाहती है. हम चाहते है यह सुझाव आगे बढ़े. इसी से देश आगे बढ़ेगा और यही हमारी पुरानी तारीख है.

हम RSS के खिलाफ नहीं हैं- मदनी
मदनी ने RSS के 100 साल पूरे होने पर उनके प्रस्ताव की तारीफ की. उन्होंने कहा कि RSS ने अपनी कमेटी में जो प्रस्ताव रखा, वह हमें अच्छा लगा. अगर हिंदू-मुस्लिम के साथ आने की बात हो, तो हम RSS के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने बताया कि 8 साल पहले उनकी मुलाकात RSS प्रमुख मोहन भागवत से हुई थी और उन्होंने यही बात कही थी. उन्होंने कहा कि अगर आगे मौका मिला तो फिर मिलेंगे. काशी और मथुरा के मंदिर विवाद को लेकर मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस मामले में हमारा नजरिया 1991 का वर्शिप एक्ट है.

ये भी पढ़ें

ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- ‘RSS नहीं बताएगा कि कैसे...’

PM Modi Japan Visit: जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को दो देशों (जापान-चीन) की चार दिवसीय यात्रा में जापान पहुंच चुके हैं. जापान पहुंचते ही उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं टोक्यो पहुंच गया हूं. भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मजबूत कर रहे हैं. मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा. जापान पहुंचते के साथ ही पीएम मोदी ने भारतीयों मूल के लोगों से मुलाकात की. भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मोदी ने भी अभिवादन स्वीकार किया. विदेश यात्राओं के दौरान भारतीय प्रवासियों से जुड़ाव मोदी की कूटनीति का अहम हिस्सा रहा है, जिससे पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट मजबूत होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के कदमों पर मुख्य ध्यान रहने की संभावना है. प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. प्रधानमंत्री ने जापान और चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले विश्वास जताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएगी.

#WATCH | Tokyo | Indian diaspora extends a warm welcome to PM Modi on his arrival in Japan.

(Source: DD News) pic.twitter.com/Zh68JI431r

— ANI (@ANI) August 29, 2025

प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी ने रवाना होने से पहले कहा था कि मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी.' मोदी 2 दिवसीय जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे. उनकी यात्रा के पहले दिन होने वाली वार्ता में जापान की तरफ से भारत में अपने निवेश लक्ष्य को दोगुना करने का वादा किए जाने की उम्मीद है और दोनों पक्षों की तरफ से रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: MOTN Poll: पीएम मोदी के कामकाज से देश खुश या नाराज? जनता ने ताजा सर्वे में कर लिया बड़ा खुलासा

MOTN Poll: पीएम मोदी के कामकाज से देश खुश या नाराज? जनता ने ताजा सर्वे में कर लिया बड़ा खुलासा

मू़ड ऑफ द नेशन सर्वे में एक बार फिर से पीएम मोदी देश की पसंद बनकर उभरे हैं. अगस्त 2025 में किए गए इस सर्वे में पीएम की परफॉर्मेंस रेटिंग में मामूली सी गिरावट देखी गई है. फरवरी 2025 में किए गए सर्वे में 62 प्रतिशत लोगों ने उनके परफॉर्मेंस को गुड बताया था तो वहीं इस बार 58 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को सराहा है.

मामूली गिरावट के बावजूद ये आंकड़े 11 साल के कार्यकाल के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता की लगातार स्वीकृति को दर्शाते हैं. सर्वे में शामिल 34.2 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के अब तक के प्रदर्शन को आउटस्टैंडिंग बताया, जबकि 23.8 प्रतिशत लोगों ने इसे अच्छा माना है. हालांकि, फरवरी में हुए पिछले MOTN सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन को आउटस्टैंडिंग बताने वाले लोगों का प्रतिशत 36.1 प्रतिशत था, जिसमें इस बार थोड़ी गिरावट देखी गई है.

कितने प्रतिशत लोगों ने पीएम के काम को खराब बताया
वहीं 12.7 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के परफॉर्मेंस को औसत बताया, जबकि 12.6 प्रतिशत और 13.8 प्रतिशत लोगों ने 'खराब' और 'बहुत खराब' बताया.

एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर क्या कहा
सर्वे के मुताबिक एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर जनता की स्वीकृति में थोड़ी गिरावट आई है. फरवरी 2025 में 62.1 प्रतिशत लोगों ने इनके प्रदर्शन को 'अच्छा' बताया था, लेकिन इन नए सर्वे में ये आंकड़ा घटकर 52.4 प्रतिशत रह गया है. 15.3 प्रतिशत लोग न तो संतुष्ट थे और न ही असंतुष्ट, जो फरवरी में 8.6 प्रतिशत से अधिक है. आंकड़ों से पता चलता है कि 2.7 प्रतिशत लोगों ने सरकार के प्रदर्शन से असंतोष जाहिर किया है और ये आंकड़ा लगभग छह महीने पहले जैसा ही रहा.

इंडिया टुडे-सी वोटर का मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल 1 जुलाई से 14 अगस्त, 2025 के बीच आयोजित किया गया था, जिसमें सभी लोकसभा क्षेत्रों के 54,788 लोगों से बातचीत की गई. सी वोटर के ट्रैकर डेटा से 1,52,038 अतिरिक्त इंटरव्यू का भी विश्लेषण किया गया. इस MOTN रिपोर्ट के लिए कुल 2,06,826 लोगों की राय ली गई.

ये भी पढ़ें

'कुछ दिन के लिए...', हिंदू त्योहारों पर नॉन-वेज की दुकानें बंद करने को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

PM Modi Japan Visit: भारत-जापान मिलकर बनाएंगे बुलेट ट्रेन! स्पीड इतनी सोच भी नहीं सकते आप, पीएम मोदी फाइनल कर सकते हैं डील

भारत और जापान की साझेदारी अब केवल अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड बुलेट रेलवे परियोजना तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोनों देश मिलकर ई 10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का संयुक्त निर्माण कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान इस महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा हो सकती है.

यह सहयोग दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करेगा. जिस तरह चार दशक पहले मारुति-सुजुकी ने मिलकर भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आया था, उसी तरह यह प्रोजेक्ट भारतीय परिवहन व्यवस्था में नई ऊर्जा भर सकता है.

ई10 शिंकानसेन बनाम ई5 तकनीक और गति का अंतर
भारत को पहले ई5 शिंकानसेन मिलने की उम्मीद थी, जिसकी अधिकतम गति 320 किमी प्रति घंटा है. हालांकि, पीएम मोदी की गहरी रुचि और जापानी नेतृत्व के साथ बेहतरीन तालमेल के कारण अब भारत को ई10 शिंकानसेन मिल सकता है, जिसकी गति 400 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. ई10 शिंकानसेन का डिजाइन जापान की ALFA-X प्रायोगिक ट्रेन से विकसित किया गया है. इस नई पीढ़ी की ट्रेन में अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकें और ऊर्जा दक्षता पर खास ध्यान दिया गया है. यही कारण है कि इसे भारत की तेज रफ्तार परिवहन जरूरतों के लिए सही विकल्प माना जा रहा है.

अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेलवे परियोजना पर असर
भारत-जापान साझेदारी के तहत चल रही अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेलवे परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है. हालांकि इस परियोजना में काफी देरी हुई है. इस वजह से इसके लागत में वृद्धि हुई है, लेकिन जापान अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है. गुजरात में इस परियोजना का पहला 50 किलोमीटर 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है, जबकि बाकी का हिस्सा 2029 तक चालू हो सकता है. नई ई10 तकनीक के आने से भारत में न केवल बुलेट ट्रेनों का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि तीसरे देशों को भी इन ट्रेनों की आपूर्ति संभव हो सकेगी.

मोदी-इशिबा शिखर सम्मेलन और भविष्य की संभावनाएं
प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा 29 अगस्त को टोक्यो में वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे. इसके बाद दोनों नेता शिंकानसेन से सेंडाई यात्रा करेंगे और वहां एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा करेंगे. इस यात्रा का मैसेज क्लियर है कि जापान भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर काफी गंभीर है.

ये भी पढ़ें: 'कुछ दिन के लिए...', हिंदू त्योहारों पर नॉन-वेज की दुकानें बंद करने को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

Mughal emperor Jahangir: मुगल साम्राज्य का सबसे क्रूर और सनकी बादशाह! हैवानियत ऐसी बेटे की निकाल लीं आंखें

मुगल साम्राज्य का चौथा सम्राट नूर-उद-दीन मोहम्मद सलीम, जिसे हम जहांगीर के नाम से जानते हैं. साल 1605 में अपने पिता अकबर की मृत्यु के बाद गद्दी पर बैठा. जहांगीर का शासनकाल लगभग 22 साल तक चला. इतिहासकारों और लेखकों ने उसे सबसे मूडी और क्रूर शासक के रूप में दर्ज किया है. एलिसन बैंक्स फिडली अपनी किताब "नूरजहां: एंप्रेस ऑफ मुगल इंडिया" में लिखती हैं कि जहांगीर बेहद सनकी और अप्रत्याशित स्वभाव का शासक था.

जहांगीर का नाम क्रूर फैसलों और खौफनाक सजाओं के लिए कुख्यात रहा. एक मौके पर उसने अपने नौकर का अंगूठा सिर्फ इसलिए कटवा दिया, क्योंकि उसने चंपा के कुछ पेड़ काट दिए थे. नूरजहां की एक कनीज को जब उसने किन्नर के साथ चुंबन लेते देखा तो आधा जमीन में गड़वा दिया. दरबार में अपराधियों को डराने के लिए वह बेहद भयानक सजाएं सुनाता. एक बार पिता की हत्या करने वाले को हाथी की पिछली टांग से बांधकर कई मील तक घसिटवाया गया. उसकी सबसे बड़ी क्रूरता तब सामने आई जब उसके बेटे खुसरो ने बगावत की. जहांगीर ने गुस्से में उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं. हालांकि बाद में पछतावे में उसने इलाज करवाने की कोशिश की, लेकिन रोशनी कभी वापस नहीं आई.

गुरु अर्जन देव की हत्या
जहांगीर का सबसे विवादास्पद और ऐतिहासिक कदम था सिखों के 5वें गुरु, गुरु अर्जन देव की हत्या. गुरु अर्जन देव पर आरोप था कि उन्होंने खुसरो की बगावत में उसका समर्थन किया. जहांगीर ने उन पर भारी जुर्माना लगाया, जो दो लाख रुपये थी. वह उस दौर में बहुत बड़ी रकम थी, जब गुरु अर्जन देव ने झुकने से इनकार किया तो उन्हें कैद कर लिया गया और रावी नदी के किनारे ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई. यह घटना सिख इतिहास का सबसे दुखद अध्याय बनी और मुगलों व सिखों के रिश्तों में स्थायी दरार डाल गई.

शराब और शबाब का दीवाना सम्राट
जहांगीर अपनी आत्मकथा तुजुके-जहांगीरी में खुद स्वीकार करता है कि वह शराब का अत्यधिक सेवन करता था. उसने लिखा है कि वह दिन में 20 प्याला शराब पी जाता था. हालांकि, जब डॉक्टरों ने उसे शराब कम करने की सलाह दी तब भी वह 6–7 प्याले रोज पीता रहा. शराब और शबाब के इस शौक ने उसके शासन और फैसलों पर गहरा असर डाला. यही कारण है कि इतिहासकार उसे एक ऐसा शासक मानते हैं, जिसने मुगल साम्राज्य की ताकत तो पाई लेकिन अपनी लतों और सनक से उसे कमजोर कर दिया.

जहांगीर और नूरजहां का रिश्ता
जहांगीर की रानी नूरजहां मुगल इतिहास की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक थीं. कहा जाता है कि जहांगीर के शासन पर असल नियंत्रण कई बार नूरजहां के हाथों में रहा. जहांगीर की शराब और शबाब की आदतों के चलते शासन के कई महत्वपूर्ण फैसले नूरजहां ने ही लिए. एलिसन बैंक्स फिडली का मानना है कि अगर नूरजहां न होती, तो जहांगीर का साम्राज्य और जल्दी बिखर जाता.

ये भी पढ़ें: कौन था वह मुगल शहजादा जो रात के अंधेरे में दिल्ली की सड़कों पर मांगता था भीख, जानें

Wednesday, August 27, 2025
US Tariff: ट्रंप के टैरिफ पर भारत ने शुरू कर दिया एक्शन, जापान, जर्मनी, फ्रांस और इटली समेत 40 देशों संग मिलकर बना रहा प्लान

अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है. इस फैसले के बाद से देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज पर काफी गहरा असर पड़ा है. अमेरिका भारत के प्रमुख निर्यातक देशों में से एक है, ऐसे में यह फैसला भारत के लिए चिंता का कारण बन चुका है. हालांकि, इस मुसीबत से निपटने के लिए सरकार ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए ग्लोबल मार्केट में कपड़े के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने की योजना बनाई है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े एक सीनियर अधिकारी के अनुसार भारत दुनिया के कुल 40 देशों में डेडिकेटेड आउटरीच प्रोग्राम चलाएगा. इन देशों में ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, पोलैंड, बेल्जियम, कनाडा, मेक्सिको, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस, तुर्किए, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं. इस पहल से भारत गुणवत्तापूर्ण टिकाऊ और इनोवेशन बेस्ड क्लोथ प्रोडक्ट का सप्लाई चेन स्थापित करने की कोशिश करेगा.

भारतीय उद्योग और मिशनों की भूमिका
अधिकारी ने बताया कि हर एक देश के लिए एक अलग प्लान तैयार किया जाएगा. भारतीय Export Promotion Councils (EPC) और विदेशों में भारतीय मिशन इस पहल में प्रमुख भूमिका निभाएंगे. स्थानीय खरीदारों, फैशन ब्रांड्स और रिटेल सेक्टर से सीधे जुड़कर भारत ट्रेड प्रमोशन को बढ़ाएगा. इस दौरान भारत का खास फोकस सस्टेनेबल टेक्सटाइल और हाई-टेक फैब्रिक पर होगा.

ग्लोबल मार्केट को लेकर भारत की रणनीति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्टेनेबल और ऑर्गेनिक फैब्रिक की मांग बढ़ रही है. भारत इसे एक अवसर मानकर अपने हैंडलूम, टेक्निकल टेक्सटाइल और इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट को बढ़ावा देना चाहता है. अमेरिका में टैरिफ बढ़ने के बावजूद यूरोप और एशिया के कई देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) के तहत भारत को बड़ा बाजार दे सकते हैं. भारत की यह पहल न सिर्फ निर्यात बढ़ाने, बल्कि नए बाजारों में लंबे समय तक साझेदारी बनाने का प्रयास माना जा रहा है.

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री
PIB की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री का मूल्य 350 अरब डॉलर (लगभग 29 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है और यह 2030 तक 350 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यह भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और निर्यात आय में बढ़ोतरी होती है. साथ ही इसे कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार का क्षेत्र माना जाता है. इस क्षेत्र में अनुमानित 4.5 करोड़ से अधिक लोग काम करते हैं.

भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की टेक्सटाइल प्रोडक्ट का निर्यात किया है. इस निर्यात में परिधान,कच्चा माल और गैर-परिधान समान की हिस्सेदारी क्रंमाक 42,34 और 30 फीसदी है. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत न केवल तैयार कपड़े, बल्कि कच्चे माल और वैल्यू-एडेड उत्पादों के माध्यम से भी वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में मजबूत स्थिति रखता है.

ये भी पढ़ें: Gangotri Glacier: गंगोत्री ग्लेशियर 10 फीसदी पिघला! क्या आ रही बड़ी आफत? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में दो आतंकी मार गिराए, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया. भारतीय सेना के जवानों ने गुरुवार (28 अगस्त) को दो आतंकियों को ढेर कर दिया. नौशहरा के गुरेज सेक्टर में सेना ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अभी तक कई बार सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है.

अपडेट जारी है...

Gangotri Glacier: गंगोत्री ग्लेशियर 10 फीसदी पिघला! क्या आ रही बड़ी आफत? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

गंगोत्री ग्लेशियर गंगा नदी का प्रमुख स्रोत है. इसके संबंध में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. IIT इंदौर और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की मदद से की गई रिसर्च में पता चला है कि गंगोत्री ग्लेशियर पिछले 40 वर्षों में लगभग 10 फीसदी पिघल चुका है. इस स्टडी का नेतृत्व डॉ. पारुल विंजे (ग्लेशी-हाइड्रो-क्लाइमेट लैब, IIT इंदौर) ने किया. इसमें अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों और नेपाल के ICIMOD के वैज्ञानिक भी शामिल थे. रिसर्च जर्नल ऑफ द इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग में प्रकाशित हुआ है. इसमें उपग्रह आंकड़े और 1980-2020 तक के वास्तविक डेटा का इस्तेमाल कर गंगोत्री ग्लेशियर सिस्टम (GGS) का विश्लेषण किया गया.

स्टडी से कई चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए, जिसमें पता चला है कि 1980-90 में गंगा के प्रवाह में बर्फ पिघलने का योगदान 73% था, जो 2010-20 में घटकर 63% रह गया. अब प्रवाह में बारिश का 11% और भूजल का 4% योगदान देखा गया. पहले गंगा का अधिकतम प्रवाह अगस्त में होता था, अब यह जुलाई में होने लगा है. 2001-2020 के दौरान औसत तापमान 1980-2000 की तुलना में 0.5°C बढ़ा. इस दौरान सर्दियों का तापमान 2°C घटा और अधिक बर्फबारी हुई, जिससे पिघलने का हिस्सा 63 फीसदी तक अपने पुरानी स्थिति में लौट आया.

जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत
स्टडी बताती है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी कम हो रही है. गर्मी में जल्दी बर्फ पिघलने से फ्लो की टाइमिंग बदल गई है. लंबे समय में स्नो मेल्टिंग घट रही है और बारिश पर निर्भरता बढ़ रही है. नदी विशेषज्ञ कल्याण रुद्र के अनुसार हिमालयी ग्लेशियर हर साल औसतन 46 सेमी मोटाई खो रहे हैं. गंगोत्री का स्नाउट लगातार पीछे खिसक रहा है. मई 2025 में The Cryosphere Journal में प्रकाशित अन्य अध्ययन ने भी 2017-2023 के बीच गंगोत्री ग्लेशियर के जल आयतन में कमी दर्ज की थी.

गंगा और जल संसाधनों पर खतरा
गंगोत्री ग्लेशियर का पिघलना सिर्फ वैज्ञानिक चिंता नहीं, बल्कि उत्तर भारत की जल सुरक्षा से जुड़ा सवाल है. गंगा बेसिन की खेती पर लाखों किसानों की आजीविका निर्भर है, जो प्रभावित हो सकती है. पीक डिस्चार्ज का समय बदलने से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ने की आशंका है. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में जल उपलब्धता घट सकती है. शोधकर्ता मोहम्मद फारूक आजा के अनुसार, स्नो मेल्टिंग का कम होना जलवायु परिवर्तन का सीधा संकेत है. यह पॉलिसी मेकर के लिए जल संसाधन प्रबंधन और ग्लेशियर संरक्षण की रणनीति बनाने का समय है.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में भीषण बारिश से रेड-ऑरेंज जोन, अगले 48 घंटे रहेंगे भारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आज बारिश होगी या नहीं? यूपी-बिहार, राजस्थान, दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने क्या कहा, जानें अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है तो कई जगह उमस देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह भी दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है. 28 अगस्त से 1 सितंबर प्रतिदिन गरज के साथ बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू में भी गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है.

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सहारनपुर, शामली, मुजमफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी में बदला मौसम का मिजाज
यूपी के रामपुर, पीलीभीत और बरेली में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. इसी तरह श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद और बागपत में भी छुटपुट बारिश के आसार हैं. 29 और 30 अगस्त को भी प्रदेश में भारी बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है. 31 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
बिहार में आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मानसून की विदाई में समय बचा है. इसीलिए कुछ दिनों के ब्रेक से अभी बारिश होगी. अभी भले की बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली है, लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार 30, 31 और एक सितंबर के दौरान बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि 28 अगस्त को राज्य के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है. कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पंजाब में आई आफत
पंजाब के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कपूरथला जिले में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है, जबकि फिरोजपुर में लोगों ने विशेष रूप से नदी क्षेत्रों के किनारे बसे गांवों को खाली करना शुरू कर दिया है. पौंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने और भारी बारिश होने के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों समेत बरसाती नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें

तेलंगाना में भीषण बारिश से रेड-ऑरेंज जोन, अगले 48 घंटे रहेंगे भारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अर्धकुंवारी पहुंचा वायुसेना का विमान, पीएम मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए भूस्खलन पर जताया दुख, बोले- 'प्रार्थना कर रहा हूं'

कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं. इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने बुधवार (27 अगस्त, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया. पीएम मोदी ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

पीएम मोदी ने ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं.

बचाव सामग्री लेकर पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राहत और बचाव सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का एक सी-130 परिवहन विमान बुधवार को माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पहुंचा. सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का सामान लेकर सी130 परिवहन विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना अड्डे से रवाना होकर जम्मू पहुंचा है.

The loss of lives due to a landslide on the route to the Shri Mata Vaishno Devi Temple is saddening. My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover at the earliest. The administration is assisting all those affected. My prayers for everyone's safety and…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2025

इसके अलावा, चिनूक और एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट के आस-पास के वायुसेना अड्डों पर बिल्कुल तैयार स्थिति में’ रखे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास वैष्णो देवी मार्ग पर बचाव अभियान जारी है, जहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था.

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को चौथे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण बाढ़ग्रस्त निचले इलाकों से हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

ये भी पढ़ें

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी के रास्ते में हुए लैंडस्लाइड के बाद देवदूत बनी भारतीय सेना! रेस्क्यू में जुटे जवान

Tuesday, August 26, 2025
India-US Deal: ट्रंप ने दिया 50 फीसदी टैरिफ का दर्द! फिर भी भारत अमेरिका से करने जा रहा 8300 करोड़ की बंपर डील, जानें क्यों जरूरी

भारत जल्द ही अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के साथ 113 GE-404 इंजनों की आपूर्ति के लिए लगभग 8300 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर करने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, बातचीत सकारात्मक दिशा में है और सितंबर तक इस पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है. ये डील ऐसे वक्त में होने वाली है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं.

सौदे के तहत अमेरिकी कंपनी GE अब से हर महीने दो इंजन भारत को सप्लाई करेगी. यह सौदा भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद के बाद का दूसरा बड़ा रक्षा करार है. पहला करार 62,000 करोड़ रुपये का था, जिसके तहत भारत ने 97 LCA मार्क 1A लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला लिया था.

HAL और GE के बीच साझेदारी
सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पहले ही भारतीय वायुसेना की तरफ से ऑर्डर किए गए शुरुआती 83 एलसीए मार्क 1A विमानों के लिए 99 GE-404 इंजनों का सौदा कर चुकी है. नया करार 113 इंजनों की खरीद से संबंधित है. इसके बाद HAL के पास 212 इंजनों की लंबी सप्लाई चेन होगी, जिससे उत्पादन और डिलीवरी में देरी नहीं होगी.

भविष्य की जरूरतें और GE-414 सौदा
भारत की नजर सिर्फ GE-404 पर नहीं है. इसके अलावा LCA मार्क 2 और Advance मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) के लिए भारत को करीब 200 GE-414 इंजनों की जरूरत होगी. HAL और GE इन इंजनों के लिए 80 फीसदी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ एक बड़े सौदे पर भी बातचीत कर रहे हैं. यह भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) की दिशा में अहम कदम है.

वायुसेना को मिलेगा नया दम
भारत सरकार आने वाले सालों में वायुसेना के पुराने मिग-21 बेड़े को स्टेप बाई स्टेप हटाने की योजना बना चुकी है. HAL की तरफ से 83 विमान 2029-30 तक और 97 विमान 2033-34 तक वायुसेना को सौंपे जाएंगे. इससे भारतीय वायुसेना को अत्याधुनिक तकनीक से लैस स्वदेशी लड़ाकू विमान मिलेंगे.

स्वदेशी इंजन परियोजना भी जारी
भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन परियोजना पर भी काम कर रहा है. इसके लिए भारत फ्रांसीसी कंपनी Safran के साथ सहयोग कर रहा है. भविष्य में यह परियोजना देश को विदेशी इंजनों पर निर्भरता से मुक्त कर सकती है.

फाइटर जेट इंजन बनाने की क्षमता
दुनिया में फाइटर जेट इंजन बनाने की क्षमता सिर्फ अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे चुनिंदा देशों के पास है. भारत ने अपने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को तो विकसित कर लिया है, लेकिन उसका इंजन अभी भी विदेशों से मंगाना पड़ता है. कावेरी इंजन प्रोजेक्ट इस दिशा में एक बड़ा प्रयास था, लेकिन वह अपर्याप्त थ्रस्ट और कई तकनीकी सीमाओं के कारण सफल नहीं हो पाया.

तकनीकी जटिलता ही सबसे बड़ी चुनौती
फाइटर जेट इंजन बनाना किसी सामान्य कार इंजन से सैकड़ों गुना कठिन है. इसकी कुछ प्रमुख वजहें हैं, जिसमें अत्यधिक तापमान और दबाव शामिल है. इसमें फाइटर इंजन को 1500 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और बहुत ऊंचे दबाव पर लगातार काम करना होता है. इसको सहन करने के लिए सुपर एलॉय और सिंगल क्रिस्टल ब्लेड्स की जरूरत होती है. इसके अलावा एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीकें, लेजर ड्रिलिंग, हॉट-एंड थर्मल कोटिंग्स की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: 'KCR का DNA बिहारी' रेवंत रेड्डी का 2023 में दिया गया बयान बन गया गले की हड्डी! राहुल गांधी के साथ दिखे तो भड़के प्रशांत किशोर

Trump Tariffs: पीएम मोदी संग फोन कॉल को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- 'इतने टैरिफ लगाएंगे आपका सिर घूम जाएगा'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रंप ने वॉइट हाइस में पत्रकारों से कहा कि कई बार ऐसा हो सकता है कि पुतिन वहां हों और जेलेंस्की न हों, लेकिन मैंने दोनों को एक किया. अगर मैं आर्थिक प्रतिबंध नहीं लगाता तो इससे विश्व युद्ध भी हो सकता था.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे विचार में अगर मैं ये नहीं करता तो यूक्रेन विश्व युद्ध शुरू कर देता और ये हम नहीं चाहते. भारत और पाकिस्तान के बीच अगर युद्ध मैंने नहीं रोका होता तो परमाणु युद्ध हो सकता था. जब मैंने देखा कि 7 जेट मार गिराए गए हैं तो मुझे लगा कि ये सही नहीं है 150 मिलियन डॉलर के प्लेन को मार गिराया गया. हो सकता हैं आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो.

भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फिर से किया जिक्र
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था, जो एक बहुत ही शानदार व्यक्ति हैं. मैंने उनसे पूछा कि आप और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है, फिर मैंने पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की. मैंने पूछा कि आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है? नफ़रत ज़बरदस्त थी. यह सब बहुत लंबे समय से चल रहा है, अलग-अलग नामों से और सैंकड़ों सालों से.

'इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा'
ट्रंप ने बताया कि मैंने कहा कि मैं आपसे कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता, आप लोग तो एक दिन परमाणु युद्ध में कूद पड़ेंगे. उन्होंने कहा, नहीं हम डील करना चाहते हैं. मैंने कहा कि मुझे कल दोबारा कॉल करना, लेकिन हम आपसे कोई समझौता नहीं करने जा रहे. अगर किया तो हम आप पर इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा और करीब पांच घंटे के अंदर ही सब हो गया. ट्रंप ने आगे कहा कि अब शायद यह सब दोबारा शुरू हो जाए तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा. अगर हुआ भी तो मैं इसे रोक दूंगा. हम ऐसी चीजों को होने नहीं दे सकते.

ये भी पढ़ें

कौन थी वो 'जासूस रानी', जिसे मात देकर अजीत डोभाल ने सफल किया था ऑपरेशन, तब जाकर भारत में शामिल हुआ सिक्किम

कौन थी वो 'जासूस रानी', जिसे मात देकर अजीत डोभाल ने सफल किया था ऑपरेशन, तब जाकर भारत में शामिल हुआ सिक्किम

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का जीवन हमेशा से जासूसी उपन्यास जैसा रहा है. उनके मिशन की शुरुआत पाकिस्तान या चीन से नहीं, बल्कि हिमालयी राज्य सिक्किम से हुई थी. 1970 के दशक की शुरुआत में सिक्किम राजशाही संकट में था. महारानी होप कुक को दिल्ली में एक जासूस रानी के रूप में देखा जाने लगा, जिनके कथित तौर पर सीआईए से संबंध थे. उस दौरान भारत के अमेरिका के साथ संबंध तनावपूर्ण थे.

भारत को उस समय सिक्किम में अपना प्रभाव खोने का डर था, जो चीन के विरुद्ध एक बफर के रूप में कार्य करता था. तब खुफिया अधिकारी की भूमिका में सिक्किम को भारत में जोड़े रखने का काम अजीत डोभाल को सौंपा गया था. सिक्किम पर 1642 से चोग्याल राजवंश का शासन था. 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, यह एक संरक्षित राज्य बन गया, जिसका अर्थ था कि दिल्ली रक्षा और विदेश मामलों को संभालता था, जबकि चोग्याल आंतरिक मामलों को देखते थे. 1965 के बाद यह व्यवस्था बदलने लगी, जब पाल्डेन थोंडुप नामग्याल अपने पिता की मौत के बाद चोग्याल बन गए.

अमेरिकी नागरिकता छोड़ होप कुक ने थोंडुप से की शादी
थोंडुप की दो साल पहले होप कुक से मुलाकात हुई थी, जिन्होंने उनसे शादी करने के लिए अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी. 1960 के मध्य तक वह महारानी बन गईं और सिक्किम के मामलों में उनकी दखलंदाजी होने लगी. होप कुक ने विदेशी पत्रकारों को दिए इंटरव्यू में सिक्किम को भारतीय दबाव का विरोध करने वाले राष्ट्र के रूप में चित्रित किया और अपने पति पर सिक्किम को भारत से अलग करने का दबाव बनाने लगीं.

लेखक देवदत्त डी ने अपनी किताब में किया है जिक्र
लेखक देवदत्त डी. ने अपनी पुस्तक अजीत डोभाल: ऑन अ मिशन में बताया है कि कैसे दिल्ली के खुफिया अधिकारियों को इन सबके पीछे वॉशिंगटन के प्रभाव होने का शक था. 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान उनकी उपस्थिति और भी विवादास्पद हो गई, जब वॉशिंगटन ने खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन किया. हिमालय में बढ़ते अमेरिकी प्रभाव वाले बफर राज्य एक दुःस्वप्न से कम नहीं था, खासकर जब चीन पहले से ही उत्तर में मंडरा रहा था.

अमेरिकी रानी के प्रति बढ़ने लगी नाराज़गी
इस दौरान अजीत डोभाल ने स्थानीय लोगों के बीच खुद को स्थापित किया और नेताओं से बात करने लगे. डोभाल की रिपोर्टों से पता चला कि सिक्किम के लोग, खासकर बहुसंख्यक नेपाली आबादी की अमेरिकी रानी के प्रति नाराज़गी बढ़ती जा रही थी. वे महल को भारत-विरोधी मानते थे. 1973 तक सिक्किम में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. प्रदर्शनकारियों ने राजशाही के खिलाफ मार्च निकाला और लोकतंत्र की मांग की.

कैसे सिक्किम बना भारत का 22वां राज्य
बढ़ते दबाव के चलते रानी होप कुक तब सिक्किम छोड़कर न्यूयॉर्क चली गईं और फिर कभी वापस नहीं लौटीं. 2 साल बाद 1975 में सिक्किम विधानसभा ने राजशाही को खत्म करने और भारत में विलय के पक्ष में भारी मतदान किया. जनमत संग्रह में 97 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों ने विलय का समर्थन किया. दिल्ली ने तेज़ी से कदम उठाया और सिक्किम भारत का 22वां राज्य बन गया.

ये भी पढ़ें

मैसूर दशहरा पर बवाल! सरकार ने बानू मुश्ताक को दिया न्योता तो भड़की बीजेपी, मुस्लिम लेखिका का आया पहला रिएक्शन

Banu Mushtaq: कर्नाटक में दशहरे के आयोजन को लेकर मचा सियासी बवाल, बानू मुश्ताक को बुलाने पर भड़की बीजेपी, क्या है पूरा मामला

विश्वविख्यात मैसूर के दशहरा पूजा में बुकर प्राइज से सम्मानित लेखिका बानू मुश्ताक को बुलाने पर कर्नाटक में सियासी बवाल मच गया है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक 22 सितंबर 2025 को दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी.

सिद्धारमैया की इस घोषणा से राज्य में हंगामा शुरू हो गया है. बीजेपी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि दशहरा हिंदू धर्म और भक्ति का पर्व है. इसे तुष्टिकरण की राजनीति का मंच नहीं बनाया जा सकता. हिंदू अपनी परंपराओं पर इस तरह के बार-बार होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति से देवी चामुंडेश्वरी की पहली पूजा करवाना, जिसका देवी में कोई विश्वास नहीं है, देवी और प्रत्येक भक्त का सीधा अपमान है.

बतौर मुख्य अतिथि किया आमंत्रित
कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को राज्य सरकार ने दशहरा पूजा के लिए बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है. कर्नाटक के हासन की रहने वाली 77 वर्षीय बुकर पुरस्कार पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक 22 सितंबर, 2025 को इस उत्सव की शुरुआत करेंगी. विजयादशमी कार्यक्रम 2 अक्तूबर को निर्धारित है.

बीजेपी ने उठाए कई सवाल
बीजेपी ने बानू मुश्ताक के इस न्यौते पर दिखी प्रतिक्रिया दी है. मैसूर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता प्रताप ने इस निमंत्रण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह परंपरा हमेशा से देवी चामुंडी की भक्ति से जुड़ी रही है. उन्होंने पूछा कि आपने बानू मुश्ताक को दशहरा उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. मैं सिर्फ़ इसलिए विरोध नहीं कर रहा क्योंकि वह मुस्लिम हैं. हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और उन्होंने साहित्य में बहुत योगदान दिया है, लेकिन क्या भानु मुश्ताक देवी चामुंडी में विश्वास करती हैं? क्या उन्होंने कभी हमारे रीति-रिवाजों का पालन किया है? क्या उन्होंने कभी कहा है कि वह देवी चामुंडेश्वरी की भक्त हैं? फिर उन्हें क्यों आमंत्रित किया गया?.

विश्वविख्यात है मैसूर का दशहरा
मैसूर का दशहरा हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है. इस दौरान हाथियों के साथ देवी चामुंडेश्वरी की यात्रा को लोग धार्मिक भक्ति और उत्साह के साथ देखने आते हैं. इसे स्थानीय भाषा में जंबू सवारी कहा जाता है. इस दौरान विशेष रूप से प्रशिक्षित 12 हाथी, देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति को मैसूर महल से बन्नीमंतप तक ले जाते हैं.

ये भी पढ़ें

Kerala Temple Row: मंदिर के पवित्र तालाब में व्लॉगर जैस्मीन जाफर ने धोए पैर, रील बनाई, शिकायत दर्ज, अब होगा शुद्धिकरण

Monday, August 25, 2025
New GST Rate: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सैलून और ब्यूटी पार्लर जाना होगा सस्ता, जानें और कहां-कहां होगा फायदा

सितंबर की शुरुआत में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी के वायदे के अनुरूप क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासकर आम जनों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है. बैठक में सीमेंट, सैलून और ब्यूटी पार्लर के साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा योजनाओं सहित कई उत्पादों पर टैक्स में कटौती की योजना पर चर्चा होगी.

इस बैठक में सभी खाद्य और टैक्सटाइल उत्पादों को 5 प्रतिशत के स्लैब में लाने पर विचार हो सकता है, ताकि देश में टैक्स सिस्टम को और आसान बनाया जा सके और वर्गीकरण संबंधी सभी चिंताओं को समाप्त किया जा सके.

'सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव'
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है. इससे निर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी, क्योंकि निर्माण सामग्री एक प्रमुख कच्चा माल है. इससे आम जनों को घर बनाने में सहूलियत मिलेगी.

3-4 सितंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 3 और 4 सितंबर को बैठक होगी, जिसमें ज़्यादातर वस्तुओं और सेवाओं के लिए 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की कम स्लैब और लग्जरी आइटम्स पर 40 प्रतिशत की स्लैब में बदलाव पर फैसला लिया जाएगा. हालांकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने जीएसटी की सीमा 40 प्रतिशत से बढ़ाने का सुझाव दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसके लिए कानून में बड़े संशोधन करने होंगे.

कारों पर कितना चुकाना होगा टैक्स

मोदी सरकार का मानना है कि 4 मीटर तक लंबी छोटी कारों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जाए और बड़ी कारों पर 40 प्रतिशत टैक्स लगेगा, जो मौजूदा 50 प्रतिशत (28 प्रतिशत जीएसटी और 22 प्रतिशत सेस) से भी कम है.

ये भी पढ़ें

टैरिफ वॉर से अमेरिका पर ही कुल्हाड़ी मार रहे ट्रंप! रूस-और चीन की तिकड़ी आजमा रही ताकत

भारतीय नौसेना एक साथ दाग पाएगी 300 ब्रह्मोस मिसाइलें, दुश्मन को नहीं मिलेगी छिपने की जगह, जानें कब तक होगा ऐसा

हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रही है. इसी कड़ी में नीलगिरी क्लास स्टेल्थ फ्रीगेट उदयगिरी और हिमगिरी को बेड़े में शामिल किया जाएगा. दोनों फ्रीगेट्स को दुनिया की सबसे खतरनाक सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल ब्रह्मोस से लैस किया गया है. यह कदम भारतीय नौसेना की समुद्री शक्ति को और ज्यादा मजबूत बना रहा है.

नौसेना में अब तक 14 गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट शामिल हो चुके हैं. हर वॉरशिप में 8 वर्टिकल लॉन्च ब्रह्मोस मिसाइल लगे हुए हैं. तलवार क्लास के 6 जहाजों में से 4 पहले ही ब्रह्मोस से लैस हो चुके हैं, बाकी 2 पर काम जारी है. भारत-रूस समझौते के तहत 4 और तलवार क्लास फ्रीगेट बनाए गए, जिनमें से दो (तुशिल और तमाल) नौसेना में शामिल हो चुके हैं. 2030 तक भारतीय नौसेना के पास कुल 20 गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट और 13 डिस्ट्रॉयर होंगे. इसका मतलब है कि भविष्य में भारतीय नौसेना एक साथ 300 से ज्यादा ब्रह्मोस मिसाइलें दागने की क्षमता रखेगी.

नीलगिरी क्लास फ्रीगेट बनेगा आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक
नीलगिरी क्लास फ्रीगेट्स प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाए जा रहे हैं. इसके लिए कुल 7 नीलगिरी क्लास जहाज तैयार किए जा रहे हैं. इसमें से INS नीलगिरी, उदयगिरी और हिमगिरी नौसेना में शामिल हो चुके हैं. सभी जहाजों में 75 फीसदी उपकरण स्वदेशी कंपनियों से लिए गए हैं. इसका डिज़ाइन और स्टील भी पूरी तरह भारत निर्मित है. यह प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर है.

हिमगिरी और उदयगिरी की घातक क्षमताएं
हिमगिरी और उदयगिरी फ्रीगेट्स की खासियत इन्हें एयर, सरफेस और सबमरीन वॉरफेयर का मास्टर बनाती है. इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल होगी, जो एंटी शिप और एंटी सरफेस वॉरफेयर के लिए काम आएगी. इसके अलावा बराक-8 मिसाइल और एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल होगा, जो इसे एंटी एयर वॉरफेयर बनाएगा. वरुणास्त्र टॉरपीडो और रॉकेट लॉन्चर के होने से फ्रीगेट्स एक एंटी सबमरीन वॉरफेयर के तौर पर काम आएगा. वहीं फ्रीगेट्स में सोनार, मल्टी-फंक्शन रडार और कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम बी मौजूद होने वाला है, जो लंबी दूरी पर दुश्मन का पता लगाने और इंटरसेप्ट करने की क्षमता रखता है. समुद्री ऑपरेशन की क्षमता को बढ़ाने के लिए दो हेलिकॉप्टर हैंगर भी होगा. यह जहाज 6700 टन वजनी हैं और 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर से अमेरिका पर ही कुल्हाड़ी मार रहे ट्रंप! रूस-भारत और चीन की तिकड़ी आजमा रही ताकत

Weather Today: यूपी के 41 जिलों के लिए आज अलर्ट, बिहार-एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के 8 जिलों में स्कूल बंद, पहाड़ों में आफत

देशभर में इन दिनों बारिश का कहर जारी है. कई राज्यों में मानसून आफत बनकर बरस रहा है. उत्तर प्रदेश-बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 2 घंटों में राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने वाली है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. IMD के मुताबिक 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

यूपी के 41 ज‍िलों में भारी बार‍िश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के लोगों को आज फिर से तूफानी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल और मेरठ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट है.

मौसम विभाग पटना के मुताबिक बिहार में आज फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात की संभावना है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अशोकनगर, शिवपुरी, अगर मालवा, डिंडोरी, शिवपुर कला, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में तेज बारिश की संभावना है.

राजस्थान के 8 जिलों में स्कूल बंद
राजस्थान में तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में पानी भर गया है, जिससे शहरों, कस्बों और गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सीकर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, दौसा समेत कुछ जिलों में सोमवार को बारिश हुई. हालात को देखते हुए कोटा विश्वविद्यालय ने 26 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. भारी बारिश के चलते आज भी 8 जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आगामी 29 अगस्त तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में 793 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए मंगलवार को ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. बारिश-भूस्खलन के चलते आनी-कुल्लू, मंडी-कुल्लू, मंडी-पठानकोट, जालंधर-मंडी और भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत प्रदेश में 793 सड़कें बंद हो गई हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार को चंबा और कांगड़ा में रेड और कुल्लू-मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें

CBI ने साइबर फ्रॉड गैंग के किंगपिन को दबोचा, ऑपरेशन चक्र में बड़ी कामयाबी

'दुर्भाग्यपूर्ण है....', बी सुदर्शन रेड्डी पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर भड़के रिटायर्ड जज

उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी की रिटायर्ड जजों ने निंदा की है. अमित शाह ने सलवा जुडूम को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के फैसले पर कहा कि अगर ये फैसला न आता तो वामपंथी उग्रवाद 2020 में ही खत्म हो जाता है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिसे पूर्व जजों ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस जे चेलमेश्वर समेत 18 रिटायर्ड जजों के समूह ने यह भी कहा कि एक उच्च राजनीतिक पदाधिकारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पूर्वाग्रहपूर्ण गलत व्याख्या से जजों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है.

अमित शाह ने पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि अगर सलवा जुडूम पर फैसला नहीं आता, तो वामपंथी उग्रवाद 2020 तक ही खत्म हो गया होता. रिटायर्ड जजों के समूह ने हस्ताक्षरित बयान में कहा, 'सलवा जुडूम मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सार्वजनिक रूप से गलत व्याख्या करने वाला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. यह फैसला न तो स्पष्ट रूप से और न ही लिखित निहितार्थों के माध्यम से नक्सलवाद या उसकी विचारधारा का समर्थन करता है.'

बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ए के पटनायक, जस्टिस अभय ओका, जस्टिस गोपाल गौड़ा, जस्टिस विक्रमजीत सेन, जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस जे चेलमेश्वर शामिल हैं. जजों ने कहा, 'किसी उच्च राजनीतिक पदाधिकारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के किसी फैसले की पूर्वाग्रहपूर्ण गलत व्याख्या से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंच सकता है.’

अमित शाह ने शुक्रवार को केरल में कहा था, 'सुदर्शन रेड्डी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने नक्सलवाद की मदद की. उन्होंने सलवा जुडूम पर फैसला सुनाया. अगर सलवा जुडूम पर फैसला नहीं सुनाया गया होता, तो नक्सली चरमपंथ 2020 तक खत्म हो गया होता.'

बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि वह गृह मंत्री के साथ मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहते. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फैसला उनका नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट का है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमित शाह ने पूरा फैसला पढ़ा होता तो वह यह टिप्पणी नहीं करते.

Sunday, August 24, 2025
Weather Today: आफत वाली बारिश, यूपी, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक, कैसा रहेगा मौसम, जानें

अगस्त माह खत्म होने को है, लेकिन देशभर में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार (25 अगस्त) को मध्यम बारिश की संभावना है. बादलों की आवाजाही दिनभर लगी रहेगी. नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में हल्की बारिश का अनुमान है. वहीं यूपी-बिहार के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. पहाड़ों में लगातार आफती बरसात का दौर जारी है.

यूपी में तेज बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ में आज तेज बारिश की संभावना है. अयोध्या में भी बारिश से आज मौसम सुहावना होगा. गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में भी बारिश का अनुमान है. हालांकि बिजली गिरने को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

इनके अलावा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अमेठी, रायबरेली और कानपुर के साथ ही प्रयागराज में भी आज अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

बिहार के इन जिलों के लिए अलर्ट
बिहार के करीब 20 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, इसके बाद मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है. पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर समेत करीब 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों में बरस रही आफत
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर पिछले कई दिनों से लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आज कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टेहरी और उत्तरकाशी जिलों में भूस्खलन की आशंका है. हिमाचल के डलहौजी में बादल फटने से बाढ़ आ गई है, जिससे नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें

ओडिशा: वॉटरफॉल में वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, अचानक बढ़ा पानी और साथ बहा ले गया, देखें VIDEO

Watch: राहुल गांधी को युवक ने किया Kiss, सिक्योरिटी वाले ने पकड़कर जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Rahul Gandhi Viral Video: बिहार दौरे पर गए कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. पूर्णिया में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी को एक युवक ने किस कर लिया. इसके बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी वाले ने भागकर युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घटी घटना

यह घटना रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घटी. राहुल गांधी बुलेट पर सवार थे और उनके पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे. यात्रा के दौरान एक शख्स राहुल गांधी की बाइक के पास आ गया और उनको किस करने लगा. तभी सिक्योरिटी वाले ने युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ रसीद कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है.

RG ko kiss kr liya ek ladke ne security wale ne thappad de diya😂 pic.twitter.com/Kmm2JUIsBQ

— Parinda🕊 (@Parthian_1) August 24, 2025

यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई

दरअसल राहुल गांधी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में भाग ले रहे हैं. इस यात्रा में राहुल गांधी का अलग रंग देखने को मिल रहा है. पुर्णिया में अपने नेता को बाइक चलाते देख कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश भी हाई है.

बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश कर रही बीजेपी- राहुल

बता दें कि बिहार में अलग-अलग इलाकों में जाकर राहुल गांधी केंद्र की बीजेपी सरकार पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद से बीजेपी ने गरीब तबकों के लिए अवसरों के दरवाजे बंद कर दिए हैं और अब वह बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखी गई यह किताब भले ही सौ साल से कम पुरानी हो, लेकिन जिन विचारों को यह दर्शाती है, वे हजारों साल पुराने हैं. बीजेपी और आरएसएस इन विचारों के खिलाफ हैं.’’

'आज हनुमान जी का एक भक्त आसमान की ऊंचाइयों को छूकर लौटा है', शुभांशु शुक्ला का जिक्र क्या बोले राजनाथ सिंह?

दिल्ली में गगनयात्रियों के सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे भारत माता के सपूत, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके अन्य सहयोगियों, ग्रुप कैप्टन पीवी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप का स्वागत और अभिनंदन करते हुए वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है. देशवासियों को आप सभी पर गर्व है, क्योंकि आपने देशवासियों को गौरवान्वित किया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब हम भारत की अंतरिक्ष यात्रा की ओर देखते हैं तो पाते हैं कि हमारा योगदान सिर्फ़ अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने तक ही सीमित नहीं है. आज भारत चांद से लेकर मंगल ग्रह तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है. आज भारत गगनयान जैसे मिशन के लिए भी पूरी तरह तैयार है. मैं इसे सिर्फ़ एक तकनीकी उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के एक नए अध्याय के रूप में देखता हूं, जहां हम दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष शक्तियों के बीच पूरे गौरव के साथ खड़े हैं.

'शुभांशु शुक्ला हमारे मतदाता भी हैं'

रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल प्रयोगशालाओं और प्रक्षेपण यानों तक सीमित नहीं है. यह हमारी राष्ट्रीय आकांक्षाओं और वैश्विक दृष्टि का प्रतीक है. भारत अंतरिक्ष को केवल अनुसंधान के क्षेत्र के रूप में नहीं देखता, बल्कि हम इसे कल की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, ऊर्जा और मानवता के भविष्य के रूप में देखते हैं. आने वाले समय में, अंतरिक्ष खनन, गहन अंतरिक्ष अन्वेषण और ग्रहीय संसाधन भी मानव सभ्यता की दिशा बदल देंगे. मैं लखनऊ संसदीय क्षेत्र से आता हूं, शुभांशु शुक्ला वहीं से हैं और वह हमारे मतदाता भी हैं.

'आज चालीस साल बाद सपना साकार हुआ'
राजनाथ सिंह ने कहा कि चालीस साल पहले, जब राकेश शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरिक्ष गए थे, उसके कुछ समय बाद ही शुभांशु शुक्ला का जन्म हुआ और उनके जन्म के साथ ही एक सपना जन्मा था. एक दिन मैं भी इस धरती को आसमान से देखूंगा और आज चालीस साल बाद, न केवल शुभांशु का बचपन का सपना साकार हुआ, बल्कि भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष में अपना परचम लहराया.

'शुभांशु शुक्ला बजरंग बली जी के भक्त हैं'

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह भी बताया गया कि शुभांशु शुक्ला बजरंग बली जी के भक्त हैं और आपने वहां (अंतरिक्ष में) कई बार हनुमान चालीसा का पाठ किया होगा. आज हनुमान जी का एक भक्त आसमान की ऊंचाइयों को छूकर लौटा है और हम सबके बीच मौजूद है. मेरा मानना है, यह सिर्फ़ विज्ञान की जीत नहीं है बल्कि यह विश्वास के साहस की प्रतिध्वनि है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे बताया गया कि शुभांशु ने अंतरिक्ष में खेती भी की है. भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है, लेकिन मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत का कोई किसान अंतरिक्ष में जाकर मेथी और मूंग की खेती करेगा. निश्चित रूप से आपका अनुभव हमारे आगामी अभियानों में बहुत मददगार साबित होगा. आज हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहां अंतरिक्ष अब केवल सैन्य शक्ति या तकनीकी कौशल का प्रतीक नहीं रह गया है. यह मानव सभ्यता की सामूहिक यात्रा में एक नया मील का पत्थर है.

ये भी पढ़ें

Kiren Rijiju Slams Rahul Gandhi: 'जब भी राहुल गांधी कुछ कहते हैं, उनके सांसद डर जाते हैं', ऐसा क्यों बोले किरेन रिजिजू?

'कर्नाटक-महाराष्ट्र में वोट चोरी हुई, बिहार में नहीं होने देंगे', अररिया में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

बिहार के अररिया में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देशभर में वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे हुए है. वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब “गोदी आयोग” बन गया है और बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है.

राहुल गांधी बोले- “वोट चोरी हो रही है”
राहुल गांधी ने कहा कि अब करोड़ों लोग मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में उनकी पार्टी को वोटर लिस्ट तक नहीं दी गई. राहुल ने कहा- “हमने कर्नाटक में दिखाया कि कैसे वोट की चोरी हुई. बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चे आकर कह रहे हैं - “वोट चोर गद्दी छोड़.” राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग अगर इन बच्चों से बात कर ले, तो सच्चाई खुद पता चल जाएगी.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से किए सवाल
राहुल गांधी ने कहा- ''मैंने कर्नाटक के महादेवापुरा से जुड़ा डेटा रखा और चुनाव आयोग से पूछा कि 1 लाख फर्जी वोटर कहां से आए? चुनाव आयोग का जवाब अभी तक नहीं आया. मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही चुनाव आयोग ने मुझसे एफिडेविट मांगा. कुछ दिन बाद BJP के अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन चुनाव आयोग ने उनसे एफिडेविट नहीं मांगा. मैंने फर्जी वोटर की बात की, अनुराग ठाकुर ने भी वही बात दोहराई, लेकिन चुनाव आयोग का उनसे एफिडेविट न मांगना दिखाता है कि चुनाव आयोग न्यूट्रल नहीं है. SIR संस्थागत वोट चोरी करने का तरीका है. बिहार में 65 लाख लोगों के नाम काटे गए, लेकिन BJP एक शिकायत नहीं कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त और BJP के बीच पार्टनरशिप है.''

तेजस्वी यादव का हमला - “चुनाव आयोग बना बीजेपी का कार्यकर्ता”
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा - “अब चुनाव आयोग गोदी आयोग हो गया है. वह बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है. ज़मीनी स्तर पर हम घूमे हैं और चुनाव आयोग की क्रेडिबिलिटी पूरी तरह खत्म हो गई है.” तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा - “इतना झूठा पीएम हमने आज तक नहीं देखा. अफवाह फैलाना इनका काम है. जब बिहार आए तो घुसपैठियों का जिक्र किया, लेकिन चुनाव आयोग के एफिडेविट में एक भी घुसपैठिए का नाम नहीं है.”

मुकेश सहनी का बयान - “वोट ही सबसे बड़ी ताकत”
VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वह पूरे बिहार में यात्रा कर रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने कहा - “वोट ही सबसे बड़ी ताकत है. जब तक वोट का अधिकार रहेगा, समाज में हमें बराबर समझा जाएगा.”

दीपांकर भट्टाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का दिया हवाला
भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में यह साफ हो गया कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी राजनीतिक दलों पर डाल रहा है. उन्होंने कहा - “BLA की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, लेकिन अब ये बोझ दलों पर डाला जा रहा है. सबसे ज्यादा BLA बीजेपी के हैं, फिर भी उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई. इसका मतलब साफ है कि बीजेपी के वोट नहीं कटे, जबकि बाकी दलों के वोट पर असर पड़ा है.”

Saturday, August 23, 2025
ममता बनर्जी के बाद अब अखिलेश यादव ने दिया कांग्रेस को झटका! PM-CM को हटाने वाले बिल पर JPC का बहिष्कार

मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और प्रधानमंत्री को 30 दिन की गिरफ्तारी की स्थिति में पद से बर्खास्त करने वाले विधेयकों और संवैधानिक संशोधन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के बाद अब समाजवादी पार्टी भी इसके विरोध में उतर आई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) और समाजवादी पार्टी (SP) ने इस समिति में हिस्सा लेने से साफ इनकार कर दिया. टीएमसी का बहिष्कार पहले से तय माना जा रहा था, लेकिन सपा के फैसले ने विपक्षी खेमे में हलचल मचा दी है. अब कांग्रेस पर भी विपक्षी एकजुटता के नाम पर दबाव बढ़ गया है. कांग्रेस अब तक जेपीसी में शामिल होने के पक्ष में थी, लेकिन सपा के रुख से पार्टी के भीतर संशय गहराने लगा है.

अखिलेश यादव बोले- विधेयक की सोच ही गलत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टीएमसी का साथ देते हुए इस बिल का कड़ा विरोध किया. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि “विधेयक का विचार ही गलत है. जिसने यह बिल पेश किया यानी गृह मंत्री अमित शाह, उन्होंने खुद कई बार कहा है कि उन पर झूठे केस लगाए गए थे. अगर कोई भी किसी पर फर्जी केस डाल सकता है तो फिर इस बिल का मतलब ही क्या है?”

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यही कारण है कि सपा नेताओं जैसे आजम खान, रामाकांत यादव और इरफान सोलंकी को जेल में डाला गया. उन्होंने विधेयकों को भारत के संघीय ढांचे से टकराने वाला बताया. अखिलेश ने कहा कि जैसे यूपी में हुआ, मुख्यमंत्री अपने राज्यों में दर्ज आपराधिक मामलों को वापस ले सकते हैं. केंद्र का इस पर कोई नियंत्रण नहीं होगा क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है. केंद्र केवल उन्हीं मामलों में दखल दे पाएगा, जिन्हें केंद्रीय एजेंसियां जैसे सीबीआई और ईडी दर्ज करेंगी.

टीएमसी जेपीसी को बताया तमाशा
तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने की रूपरेखा तय करने वाले तीन विधेयकों पर विचार के लिए गठित जेपीसी को “तमाशा” करार दिया. टीएमसी ने साफ कर दिया कि वह इसमें अपना कोई सदस्य नहीं भेजेगी.

टीएमसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह संविधान के 130वें संशोधन विधेयक का पेश होने के समय से ही विरोध कर रही है और उसका मानना है कि यह जेपीसी सिर्फ दिखावा है. इसलिए तृणमूल ने इसमें किसी सदस्य को नामित न करने का फैसला लिया है.

पेश हुए तीन अहम विधेयक

लोकसभा में हाल ही मेंतीन बड़े विधेयक पेश किए गए थे. इनमें शामिल हैं:

केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025

इन विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) को भेजा गया है. प्रस्तावित विधेयकों में प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी गंभीर आरोप में लगातार 30 दिन तक जेल में रहते हैं तो उन्हें पद से हटाने की कानूनी व्यवस्था लागू होगी.

समिति की समय-सीमा
इन विधेयकों को मानसून सत्र के अंतिम दिनों में लाया गया. विपक्ष ने इनका पुरजोर विरोध किया. समिति को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी रिपोर्ट शीतकालीन सत्र में सदन को सौंपे. यह सत्र संभवतः नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगा.

डेरेक ओ’ब्रायन का हमला
राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र पूरे मानसून सत्र में “रक्षात्मक” मुद्रा में रहा और कार्यवाही में बाधा डालने के कई उपाय किए.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में सत्तारूढ़ गठबंधन को “कमजोर” करार दिया. ओ’ब्रायन ने लिखा कि पूरे मानसून सत्र में 239 सीटों वाला मोदी गठबंधन लगातार रक्षात्मक रहा. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पूरे सत्र में नदारद रहे और भाजपा को अब तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं मिला है. ओ’ब्रायन ने आगे कहा कि “वोट चोरी घोटाला” भी सामने आया और दबाव में आकर सरकार ने पूरे सत्र में बाधा डालने के तरीके खोजे.

भारत ने HAL से की 200 फाइटर जेट्स की डील, IAF के बेड़े में कब होंगे शामिल? सामने आ गई पूरी डिटेल

देश ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से करीब 200 तेजस Mk2 लड़ाकू विमानों की मेगा डील की है. इन विमानों के शामिल होने से भारतीय वायुसेना (IAF) का बेड़ा और ताकतवर होगा. HAL ने साफ किया है कि कंपनी हर साल 30 फाइटर जेट वायुसेना को सौंपेगी, जिससे पुराने MiG-29, Mirage-2000 और Jaguar विमानों की जगह समय पर भरी जा सकेगी. अनुमान है कि भारतीय वायुसेना (IAF) का अंतिम ऑर्डर 200 से ज्यादा विमानों का हो सकता है. यह कदम भारत के सैन्य आधुनिकीकरण और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है.

पुराने फाइटर जेट्स की जगह लेगा तेजस Mk2

भारतीय वायुसेना आने वाले सालों में अपने पुराने लड़ाकू विमानों को हटाने जा रही है. इनमें रूस का MiG-29, फ्रांस का Mirage-2000 और एंग्लो-फ्रेंच का Jaguar शामिल है. इनकी कुल संख्या लगभग 230 है. इन विमानों के रिटायर होने के बाद वायुसेना को नए आधुनिक विमानों की जरूरत होगी और इसी जरूरत को पूरा करने के लिए तेजस Mk2 को शामिल किया जाएगा.

क्या है HAL की योजना?

भारतीय वायुसेना ने शुरुआती तौर पर 120 तेजस Mk2 का ऑर्डर HAL को दिया है, लेकिन पुराने विमानों की संख्या 230 के करीब है, इसलिए अंतिम ऑर्डर 200 से ज्यादा भी हो सकता है. HAL इस संभावना को ध्यान में रखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना बना रहा है.

तेजस Mk2 में क्या है खास?

तेजस Mk2 एक 4.5 पीढ़ी का मध्यम वजन वाला मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है. यह तेजस Mk1A से ज्यादा शक्तिशाली और आधुनिक है. इसमें जनरल इलेक्ट्रिक F414 इंजन लगाया जाएगा, जो इसे और ताकतवर बनाएगा. इसमें देश में बना Uttam AESA रडार होगा, जिससे निगरानी और लक्ष्य साधने की क्षमता काफी बढ़ जाएगी. यह विमान आधुनिक हथियारों को भी इस्तेमाल कर सकेगा, जिनमें भारत की अपनी लंबी दूरी की अस्त्र (Astra) मिसाइल शामिल है. तेजस Mk2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह मौजूदा विमानों और भविष्य में बनने वाले पांचवीं पीढ़ी के AMCA विमान के बीच की तकनीकी खाई को भर सके.

हर साल कितने तेजस होंगे तैयार?

डिफेंस डॉट इन नाम की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, HAL पहले से ही तेजस Mk1A के लिए तीन असेंबली लाइनें तैयार कर चुका है. इन लाइनों से 2028 तक हर साल 30 विमान बनाए जाएंगे. तेजस Mk2 के लिए HAL ने शुरुआती उत्पादन दर 24 विमान प्रति वर्ष तय की है. इस हिसाब से वायुसेना को 2036 तक 120 विमान मिल जाएंगे. अगर अंतिम ऑर्डर 200 से ज्यादा हुआ, तो HAL अपनी क्षमता बढ़ाकर 30 विमान प्रति वर्ष बनाने लगेगा. इस तरह बड़ी संख्या में विमानों की डिलीवरी समय पर पूरी की जा सकेगी.

इंजन निर्माण में बड़ी साझेदारी

तेजस Mk2 के लिए इंजन भारत में ही बनाए जाएंगे. इसके लिए HAL और अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत GE F414 इंजन भारत में ही लाइसेंस उत्पादन के तहत तैयार किए जाएंगे. यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम है.

कब उड़ेगा पहला तेजस फाइटर जेट?

तेजस Mk2 के विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इस फाइटर जेट की पहली उड़ान साल 2027 में होने की संभावना है. इसके बाद इसका सीरियल प्रोडक्शन 2031 से शुरू किया जाएगा. यह योजना भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें- भारत ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, AMCA फाइटर जेट के लिए अमेरिका से नहीं खरीदेगा इंजन; इस देश के साथ हो गई डील!

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...