Saturday, May 31, 2025
शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता की कोर्ट में किया गया पेश, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में अरेस्ट

Sharmistha Panoli Arrest: सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के जरिए कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार की गई शर्मिष्ठा पनोली को शनिवार (31 मई, 2025) को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोलकाता पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था. शर्मिष्ठा पुणे में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं.

Friday, May 30, 2025
अब शहबाज और मुनीर को नहीं आएगी नींद! 'मेक इन इंडिया' हथियार से भारत ने उड़ाई थीं 76 चौकियां, PAK को चीन और तुर्किए भी नहीं दे पाएंगे इतनी ताकत

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों की तबाही के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया और इसी बौखलाहट में उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले करने की नाकाम कोशिश की. 8-10 मई को उसने भारत के अलग-अलग शहरों के सैन्य ठिकानों और सिविलियन एरिया में 413 ड्रोन और 860 मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया और उसकी सारी कोशिशें नाकाम कर दीं. ऑपरेशन सिंदूर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अहम भूमिका निभाई. जिन हथियारों से पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को नष्ट किया गया, उनकी हाल ही में एक प्रदर्शनी हुई. प्रदर्शनी में बताया गया कि कैसे इन हथियारों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए.

भारत के खतरनाक हथियारों में स्वदेशी विध्वंसक एंटी-मटेरिलय राइफल भी शामिल है, जिसने पाकिस्तानी बंकरों, टावरों और अवलोकन चौकियों को तबाह कर दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. 27 मई को जम्मू के बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्ट्स में हथियारों की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए हथियारों को दिखाया, इनमें विध्वसंक राइफल, ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर, 12.7 मिमी एंटी-एयरक्राफ्ट गन और मीडियम मशीन गन (MMG) शामिल थे. बीएसएफ ने बताया कि इन हथियारों ने कैसे पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया.

बीएसएफ ने इन हथियारों की मदद से जम्मू और पंजाब सीमा पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 76 पाकिस्तानी चौकियों, 44 फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशंस (FDLS) और तीन आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए थे. भारत की जवाबी कार्रवाई में सियालकोट और जम्मू सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स को चौकियां छोड़कर भागना पड़ा था.

विध्वंसक की ताकत
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के अधिकारी राकेश कौशिक ने बताया कि विध्वंसक राइफल की रेंज 1300 मीटर से 1800 मीटर तक है. इसमें बैरल्स, बोल्ट्स और मैग्जीन को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है. एक मैग्जीन के तीन राउंड होते हैं और यह दुश्मन के पिलबॉक्स, बंकर, टावरों, अवलोकन चौकियों और बख्तरबंद को नष्ट कर सकता है. यह 14.5 मिमी और 20 मिली गोला-बारूद इस्तेमाल करता है.

विध्वंसक की खासियतें
1300 मीटर की रेंज तक विध्वंसक राइफल निशाना लगाता है और बंकरों और बख्तरबंदों को नष्ट कर सकता है. अलग-अलग गोला-बारूद और बैरल के साथ यह विभिन्न मिशनों के लिए उपयुक्त है. बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसका तीन सेनाकर्मी इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंने बताया कि विध्वंसक से पाकिस्तानी अवलोकन चौकियों को तबाह कर दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि यह एक मिनट में 650-1000 राउंड कर सकता है और यह इतना तेज है कि पानी के बहाव को भी रोक सकता है. उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव बहुत तेज है. जितनी भी चौकियां इसकी रेंज में थीं, उन्हें इसने बुरी तरह नष्ट कर दिया.

पूरी तरह स्वदेशी है विध्वंसक राइफल
विध्वंसक स्वदेशी एंटी-मटेरियल राइफल है. ये मेक इन इंडिया हथियार भारत की रक्षा आत्मनिर्भता का प्रतीक है. इसे आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ARDE) और ऑर्डनेंस फैक्ट्री तिरुचिरापल्ली ने विकसित किया है. साल 2024 में बीएसएफ ने 40 विध्वंसक राइफल्स का ऑर्डर दिया था.

Thursday, May 29, 2025
शशि थरूर ने क्यों की इस मुस्लिम नेता की तारीफ? कह दी इतनी बड़ी बात, हर ओर हो रही चर्चा

JMM MP Sarfaraz Ahmed: भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सफल सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने दुनिया भर में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए विभिन्न सांसदों के प्रतिनिधिमंडल विदेशों में भेजे हैं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्राजील, कोलंबिया, पनामा और गुयाना की यात्रा पर गया. इस दल में शामिल थे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ सांसद सरफराज अहमद, जिनकी एक वीडियो और तस्वीरें हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई हैं.

पनामा सिटी के भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में स्थित हिंदू मंदिर में जब सभी सांसद पूजा के लिए पहुंचे तो सरफराज अहमद भी विनम्रता से उनके साथ शामिल हुए. उन्होंने भगवान को शीश नवाया, आरती में भाग लिया और पूर्ण श्रद्धा के साथ वातावरण में घुलते चले गए. इस पर सरफराज अहमद ने कहा कि जब बुलाने वालों को ऐतराज नहीं तो जाने वालों को क्यों होना चाहिए?

शशि थरूर ने की सराहना
शशि थरूर, जो खुद एक अनुभवी नेता और कूटनीतिज्ञ हैं, उन्होंने ट्विटर/X पर इस घटना की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हमारे मुस्लिम साथी सरफराज अहमद को मंदिर में अपने हिंदू और सिख साथियों के साथ शामिल होते देखना भावुक कर देने वाला था. थरूर ने यह भी जोड़ा कि इस यात्रा ने भारत की उस छवि को मजबूती दी है, जो धार्मिक विविधता के बावजूद एकता में विश्वास करती है.

The multi-party MPs’ delegation visited the Indian Cultural Centre in Panama City and offered devotions at the beautiful temple there. It was moving to see our Muslim colleague Sarfraz Ahmed join his Hindu and Sikh colleagues at the temple. As he later told the audience, “jab… pic.twitter.com/7sPcB6uSCD

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 28, 2025

सरफराज अहमद: राजनीति में चार सदनों का प्रतिनिधित्व
सरफराज अहमद का राजनीतिक सफर भी उतना ही विविध और प्रभावशाली रहा है. उन्होंने सबसे पहले 1980 में कांग्रेस की ओर से गांडिया विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर विधायक बने. 1984 में गिरिडीह लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए. 2009 में झारखंड विधानसभा से पुनः विधायक बने. 2019 में दोबारा जेएमएम से विधानसभा में वापसी की. इसके 4 साल बाद 2023 में जेएमएम की ओर से राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित हुए. उनका अनुभव लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा जैसे सभी प्रमुख लोकतांत्रिक मंचों पर है — जो उन्हें एक लोकतंत्र के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है.

पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की सीधी वॉर्निंग, एक बार कमिटमेंट कर लिया तो...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वार्षिक बिजनेस समिट 2025 में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. एयर चीफ मार्शल ने अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि यह भारत की जीत है और इसके लिए हर भारतीय का शुक्रिया. ऑपरेशन सिंदूर ने अपने तकनीक को लेकर आगे का आइडिया दे दिया है.

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने युद्ध में बढ़ते तकनीकी दखल को लेकर भी बात की. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचाया था. उन्होंने कहा, ''चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ने मुझसे कहा कि युद्ध का तरीका बदल रहा है. हम हर दिन नई तकनीक की खोज कर रहे हैं. अब तकनीक की युद्ध में अहम भूमिका हो गई है. हमें भविष्य में क्या करना है, इसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर ने आइडिया दे दिया है. अभी बहुत काम बाकी है.''

अपडेट जारी है...

Wednesday, May 28, 2025
दिल्ली में बिना इजाज़त पेड़ काटे जाने के मामले में उपराज्यपाल को राहत, डीडीए के 3 अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना

दिल्ली के दक्षिणी रिज में पिछले साल सैकड़ों पेड़ काटे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उदार रवैया दिखाया है. कोर्ट ने माना है कि बिना उसकी मंजूरी लिए पेड़ काटना अवमानना थी, लेकिन कोर्ट ने सजा के तौर पर दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) के 3 अधिकारियों को 25-25 हजार रुपए जुर्माना चुकाने के लिए ही कहा. जजों ने यह उदार रवैया इस आधार पर दिखाया कि अर्धसैनिक बलों के हॉस्पिटल तक जाने के लिए रोड निर्माण बहुत जरूरी था.

सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी बना कर उसे वृक्षारोपण का जिम्मा दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस प्रक्रिया का खर्च डीडीए को उठाना होगा. ध्यान रहे कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए के चेयरमैन यानी दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और तत्कालीन वाईस चेयरमैन शुभाशीष पांडा से भी सख्त सवाल किए थे, लेकिन कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 में यह आदेश दिया था कि दिल्ली के फेफड़े कहलाने वाले रिज क्षेत्र में पेड़ काटने के लिए उसकी अनुमति जरूरी होगी. डीडीए के अधिकारियों ने पिछले साल फरवरी में सैकड़ों पेड़ काट दिए. इसके बाद मार्च में उन्होंने इस बात को छुपाते हुए सुप्रीम कोर्ट में पेड़ काटने का आवेदन दाखिल किया. कुछ याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के संज्ञान में यह बात लाई कि पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं. इसी के आधार पर अवमानना की यह कार्रवाई शुरू हुई थी.

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, खरीफ फसलों पर बढ़ाई MSP, जानें और क्या-क्या हुए फैसले?

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार (28 मई 2025) को कई बड़े फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 69 रुपये बढ़ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी. इसमें 2लाख 7 हजार करोड़ की लागत आएगी.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. पिछले 10-11 वर्षों में खरीफ फसलों के लिए MSP में भारी बढोतरी की गई है. इसी कड़ी में खरीफ सीजन 2025-26 के लिए MSP को कैबिनेट की ओर से अनुमोदित किया गया है. कुल राशि लगभग 2,07,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. हर फसल के लिए लागत के साथ 50 फीसदी को ध्यान में रखा गया है."

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि किसानों के लिए ब्याज छूट का बनाए रखने फैसला लिया गया है, जिसमें 15 हजार 642 करोड़ का खर्चा आएगा. उन्होंने कहा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर 2 लाख तक का कर्ज 4 फीसदी ब्याज पर मिलता रहे उसकी व्यवस्था की गई है.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के रतलाम से नागदा के बीच रेलवे लाइन को 4 लेन करने को मंजूरी दी गई है, जिसकी लंबाई 41 किलोमीटर है. वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और तेलंगाना के बल्लारशाह रेल लाइन को भी 4 लेन करने का फैसला किया गया है.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)

Tuesday, May 27, 2025
लालू यादव बने दादा तो ममता बनर्जी ने दी बधाई, हॉस्पिटल पहुंचकर की परिवार से मुलाकात

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दादा बन गए हैं. इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें और तेजस्वी यादव को बधाई दी. उन्होंने अस्पताल पहुंचकर यादव परिवार से मुलाकात भी की.

'मर्जी से रिश्ता बनाया, खटास आ गई तो रेप केस...', SC ने पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाने वाली एक्स गर्लफ्रेंड को जमकर लताड़ा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (26 मई, 2025) को रिलेशनशिप टूटने पर अपने पार्टनर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक्स गर्लफ्रेंड को खूब फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि सहमति से बने रिश्ते में खटास आना या प्रेमी जोड़े के बीच दूरी बन जाना आपराधिक प्रक्रिया शुरू करने का आधार नहीं हो सकता और यह न सिर्फ अदालतों पर बोझ डालता है, बल्कि आरोपी के दामन को भी दागदार करता है. कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से ऐसा नहीं लगता कि लड़के ने सिर्फ शादी का वादा किया और महिला की मर्जी के बगैर उससे शारीरिक संबंध बना लिए, जबकि वह पहले से किसी और के साथ विवाहित थी.

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी जुलाई 2023 में महाराष्ट्र में एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज करते हुए की. व्यक्ति पर यह आरोप लगाया गया था कि उसने शादी का झूठा वादा कर एक महिला से बलात्कार किया था. जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि अगर प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों को सही माना भी जाए, लेकिन रिकॉर्ड से ऐसा नहीं लगता है कि शिकायतकर्ता की सहमति उसकी इच्छा के विरुद्ध और केवल शादी करने के वादे पर ली गई थी.

बेंच ने कहा, 'हमारे विचार से, यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें शुरूआत में शादी करने का झूठा वादा किया गया हो. सहमति से बने रिश्ते में खटास आना या पार्टनर के बीच दूरियां आना, आपराधिक प्रक्रिया शुरू करने का आधार नहीं हो सकता.' सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'इस तरह का आचरण न सिर्फ अदालतों पर बोझ डालता है, बल्कि ऐसे जघन्य अपराध के आरोपी व्यक्ति के दामन को दागदार भी करता है.'

बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार प्रावधानों के दुरुपयोग के खिलाफ आगाह किया है और यह कहा है कि विवाह के वादे के हर उल्लंघन को झूठा वादा मानकर बलात्कार के अपराध में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा चलाना अविवेकपूर्ण है. सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की ओर से दायर अपील पर अपना फैसला सुनाया, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के जून 2024 के आदेश को चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने सतारा में बलात्कार सहित कथित अपराधों के लिए उसके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की उसकी याचिका खारिज कर दी थी.

कोर्ट ने कहा कि यह मामला महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसने आरोप लगाया है कि जून 2022 से जुलाई 2023 के दौरान आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए. हालांकि, आरोपी ने आरोपों से इनकार किया था. बेंच ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसे अगस्त 2023 में मंजूर कर लिया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी और शिकायतकर्ता जून 2022 से एक दूसरे से परिचित थे और उसने खुद स्वीकार किया कि वे अक्सर बातचीत करते थे और उन्हें प्रेम हो गया. पीठ ने कहा, 'यह विश्वास करने लायक नहीं है कि शिकायतकर्ता ने विवाह का वादा कर अपीलकर्ता (आरोपी) के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि महिला पहले से ही किसी और से विवाहित थी.'

सुप्रीम कोर्ट ने अपील स्वीकार कर ली और हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया. बेंच ने कहा, 'यह ध्यान में रखते हुए कि अपीलकर्ता की आयु मात्र 25 वर्ष है, न्याय के हित में यह होगा कि उसे आसन्न मुकदमे का सामना न करना पड़े और इसलिए कार्यवाही रद्द की जाती है.'

यह भी पढ़ें:-
तलाक के लिए आए कपल को सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल छूने वाली सलाह, कहा- डिनर डेट पर जाएं, इंतजाम हम...

Monday, May 26, 2025
जज कैशकांड: सुप्रीम कोर्ट के सूचना अधिकारी ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया मना, एक वकील ने लगाया था आरटीआई आवेदन

सुप्रीम कोर्ट के सूचना अधिकारी ने जस्टिस यशवंत वर्मा के बारे में हुई जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने से मना कर दिया है. वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने आरटीआई आवेदन दाखिल किया था. जवाब में अधिकारी ने सूचना अधिकार कानून की धाराओं और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया है. कहा गया है कि यह रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है.

क्या है मामला?
दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर 14 मार्च को आग लगी थी. आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को वहां बड़ी मात्रा में जला हुआ कैश दिखा था. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने 22 मार्च को मामले की जांच के 3 जजों की जांच कमेटी का गठन बनाई थी. कमेटी ने 4 मई को अपनी रिपोर्ट दी. 8 मई को चीफ जस्टिस ने उसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया.

आरटीआई आवेदन में क्या मांगा गया?
आरटीआई आवेदनकर्ता ने जांच कमेटी की रिपोर्ट की जानकारी मांगी थी. उन्होंने चीफ जस्टिस की उस चिट्ठी की भी सूचना मांगी थी जो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी गई. यह आवेदन 9 मई को भेजा गया था. अब सूचना अधिकारी ने यह कहा है कि मांगी गई जानकारी नियमों के तहत नहीं दी जा सकती.

जवाब में क्या कहा गया है?
सूचना अधिकारी ने आरटीआई एक्ट की धाराओं 8(1)(e) और 11(1) का हवाला दिया है. साथ ही, 'सुप्रीम कोर्ट बनाम सुभाष चंद्र अग्रवाल' मामले के फैसले का भी उल्लेख जवाब में किया गया है. 13 नवंबर 2019 को दिए इस ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था कि मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय 'पब्लिक ऑफिस' है. इसलिए, वह सूचना अधिकार कानून के दायरे में आता है.

लेकिन उस फैसले में यह साफ किया गया था कि आरटीआई एक्ट की धारा 8 के तहत किसी की गोपनीय जानकारी को तभी सार्वजनिक किया जाएगा जब ऐसा करना सार्वजनिक हित में ज़रूरी हो. साथ ही, अगर सूचना किसी तीसरे व्यक्ति से जुड़ी हो, तो धारा 11 के तहत सूचना अधिकारी को पहले उस व्यक्ति की इजाजत लेनी होगी. सुप्रीम कोर्ट के एक उच्च अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि जो रिपोर्ट राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी गई है, उस पर उन्हें निर्णय लेना है. चीफ जस्टिस कार्यालय उसे सार्वजनिक नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें:-
जज कैशकांड : सुप्रीम कोर्ट के सूचना अधिकारी ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया मना, एक वकील ने लगाया था आरटीआई आवेदन

'ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिलती थी VVIP सिक्योरिटी? AK-47 के साथ...', स्कॉटिश व्लॉगर का चौंकाने वाला दावा

Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है. दावा किया गया है कि ज्योति को पाकिस्तान में वीवीआई सुरक्षा मिल रही थी. एक स्कॉटिश व्लॉगर ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें ज्योति पाकिस्तान के मशहूर अनारकली बाजार में घूमती हुई दिख रही है. ज्योति की सुरक्षा में तैनात कई गार्ड भी दिखे.

स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम अब्रॉड पाकिस्तान घूमने गए थे. इसी वक्त ज्योति भी पाकिस्तान में थी. ज्योति और कैलम एक ही समय पर लाहौर के अनारकली बाजार में घुमने निकले थे और दोनों एक-दूसरे से टकरा गए. ज्योति और कैलम के बीच इस दौरान बातचीत भी हुई. कैलम ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया है. इसमें ज्योति कई सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई दिख रही है. उनके हाथ में एएके47 भी दिखाई दी.

पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश होगी ज्योति

ज्योति की नौ दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को हरियाणा की हिसार अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस इससे पहले भी दो बार ज्योति मल्होत्रा को रिमांड पर ले चुकी है और तीसरी बार उसे अदालत में पेश करेगी. मल्होत्रा उन 12 लोगों में शामिल थी जिन्हें जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था.

वह एक यूट्यूब चैनल चलाती थी और उसके खिलाफ 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी. भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण 13 मई को दानिश को निष्कासित कर दिया था.

पाकिस्तान के साथ और भी देशों में गई थी ज्योति

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया अधिकारियों ने भी मल्होत्रा से पूछताछ की है. जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में गई थी. पुलिस ने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मल्होत्रा को एक एसेट के रूप में विकसित कर रही थी.

इनपुट - आईएएनएस

फाइटर जेट के आगे करेगा फ्लाई, जरूरत पड़ी तो खुद को उड़ा लेगा ये आसमानी योद्धा... CATS Warrior देख पाक-चीन के उड़े होश

CATS Warrior: ड्रोन वॉरफेयर में भारत एक गेम चेंजर बनने जा रहा है. क्योंकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बेहद खास कैट्स-वॉरियर ड्रोन तैयार किया है. खुद रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग ने देश के इस स्टील्थ ‘विंगमैन’ के बारे में जानकारी साझा की है.

इसी साल फरवरी में बेंगलुरु में आयोजित एयरो-इंडिया प्रदर्शनी में एचएएल ने कैट्स वॉरियर का मॉडल प्रदर्शित किया था. ये कोई ऐसा-वैसा ड्रोन नहीं बल्कि ऐसा कॉम्बैट यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) है जो एलसीए-तेजस जैसे फाइटर जेट के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया है.

जानें कैट्स वॉरियर की खासियत

इस कैट्स (सीएटीएस यानी कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम) वॉरियर का कंट्रोल भी फाइटर जेट के हाथों में होगा. जानकारी के मुताबिक, जंग के दौरान ये कॉम्बैट यूएवी, फाइटर जेट से आगे फ्लाई करेगा और रणभूमि (एयर-स्पेस) की पूरी जानकारी पायलट को देता रहेगा. क्योंकि ये कॉम्बैट यूएवी है, ऐसे में ये दुश्मन की सीमा में घुसकर मिसाइल या फिर बम से हमला भी कर सकता है. जरूरत पड़ने पर हाई रिस्क टारगेट के खिलाफ ये खुद को तबाह भी कर सकता है. क्योंकि पायलट के द्वारा उड़ाए जाने वाले लड़ाकू विमान ऐसा नहीं कर सकते हैं.

कैट्स वॉरियर का उद्देश्य है कि दुश्मन की एयर-स्पेस में दाखिल होने के दौरान फाइटर पायलट को कोई नुकसान ना हो. साथ ही पायलट को बैटलफील्ड की स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी हासिल की जा सके. क्योंकि कैट्स वॉरियर, फाइटर जेट (एलसीए) के आगे फ्लाई कर बैटलफील्ड की पहले से जानकारी दे सकता है.

गेम चेंजर साबित होगा कैट्स वॉरियर

कैट्स वॉरियर की मारक क्षमता को देखते हुए ही रक्षा मंत्रालय ने इसे अनमैन्ड कॉम्बैट (ड्रोन वॉरफेयर) का गेम-चेंजर करार दिया है. हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारतीय वायुसेना के रफाल और सुखोई फाइटर जेट ने पाकिस्तानी की सीमा में दाखिल न होने के बजाए अपनी ही सीमा से लंबी दूरी की स्टैंड ऑफ मिसाइल और बम दागे थे. क्योंकि दुश्मन की सीमा में एयर डिफेंस सिस्टम का खतरा बना रहता है.

वर्ष 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 फाइटर जेट आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हवाई हमला करके आए थे. उस दौरान मिराज लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान की एयर-स्पेस में दाखिल होना पड़ा था. ऐसे मिशन में दुश्मन की एयर डिफेंस सिस्टम से खतरा हमेशा बना रहता है. साथ ही फाइटर पायलट के हताहत होने का भी खतरा बना रहता है. जैसा कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी फाइटर जेट के साथ डॉग फाइट के दौरान हुआ था.

लॉयल विंगमैन भी मिला नाम

कैट्स वॉरियर एक कॉम्बैट ड्रोन है और इसे मिसाइल और बम से लैस किया जा सकता है. ऐसे में ये दुश्मन देश की सीमा में जाकर हमला भी कर सकता है. कैट्स वॉरियर में हवा से हवा में मार करने वाली दो मिसाइल और दो ही हवा से जमीन (स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन) को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है. इन खूबियों के लिए ही कैट्स वॉरियर को ‘लॉयल विंगमैन’ का नाम भी दिया गया है. क्योंकि ये ‘मदरशिप-एयरक्राफ्ट’ के आदेश पर दुश्मन की सीमा में डीप-स्ट्राइक मिशन को भी अंजाम दे सकता है.

एचएएल के मुताबिक, कैट्स वॉरियर का वजन करीब दो टन है और ये 9000 मीटर की ऊंचाई कर फ्लाई कर सकता है. साथ ही ये 300 किलोमीटर के रेडियस में कोई भी बड़ा एक्शन करने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें: तुर्किए के बायकॉट की मांग के बीच पीएम मोदी ने मन की बात में कही ये बड़ी बात

कर्नल सोफिया की मां हुईं इमोशनल, पीएम मोदी के रोड शो में पहुंचकर बोलीं- 'हमने उनका...'

Colonel Sofia Qureshi Mother On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर गुजरात गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य का ये उनका पहला दौरा है. इस दौरान वडोदरा में उन्होंने एक रोड शो भी किया, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी पहुंचा. रोड शो में शामिल हुए लोगों के साथ-साथ कर्नल सोफिया के परिवार ने भी पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया.

एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कर्नल सोफिया की मां हलीमा कुरैशी ने कहा, "हमने उनका फूलों से स्वागत किया. यह बहुत अच्छी बात है कि सब लोग मिलकर उनका स्वागत कर रहे हैं. वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनका स्वागत होना चाहिए. सोफिया सिर्फ हमारी बेटी नहीं बल्कि हमारे देश की बेटी है और उसने जो भी किया है वह बहुत अच्छा है और हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए."

कर्नल सोफिया के भाई ने क्या कहा?

उनके भाई संजय कुरैशी ने कहा, “ये हमारे लिए गौरव का क्षण था जब पीएम मोदी यहां आए. ये पहली बार था जब मैंने उनको सामने से देखा. ऑपरेशन सिंदूर को सेलिब्रेट करने के लिए जिस तरह की भी इकट्ठी हुई उसके लिए मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. हजारों की संख्या में लोग यहां थे. फिर जब पीएम यहां से निकले और हमने उनका अभिनंदन किया और उन्होंने हमारा और कुछ कहा तो हमें ऐसा लगा कि ये पहली बार है जब पीएम जैसे बड़े शख्स ऐसा कुछ कर रहे हैं.”

‘छाती फूलकर अब 56 की है’

उन्होंने आगे कहा, “कुछ तो कहा था उन्होंने लेकिन सुनाई नहीं दिया. हमें तो ऐसा लगा कि बिना कहे भी बहुत कुछ कह दिया. बहुत ही उत्साहित हूं. आतंकवादियों और अंग्रेजों का काम ही यही रहा कि देश को बांटो लेकिन हिंदुस्तान की खासियत है ये गंगा जमुना तहजीब कहीं जाने वाली नहीं है, ये हमारे खून में है. हमारी सेना ने जो कौमी एकता का जो संदेश दिया है, इसे हमें आगे बढ़ाना है और लोगों को मिलकर रहना है. मेरी छाती फूलकर अब 56 की है.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के रोड शो में पहुंचा कर्नल सोफिया का परिवार, जुड़वा बहन शाइना बोलीं-अब वो पूरे...'

Sunday, May 25, 2025
ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट, जातिगत जनगणना की सराहना... PM मोदी की अध्यक्षता में हुई NDA की बैठक में क्या-क्या हुआ?

NDA CM Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार (25 मई, 2025) को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई. इस बैठक में तीन अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आए. बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना की सराहना की गई. इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी सामने आए.

प्रधानमंत्री और एनडीए शासित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की बैठक के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में सेनाओं के पराक्रम को सैल्यूट किया गया. इस पर लाया गया प्रस्ताव पारित हुआ. इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना करवाने को लेकर लिए गए फैसले की सराहना करते हुए भी प्रस्ताव पास किया गया.

दिल्ली और यूपी सरकार ने जारी किया बुकलेट

बैठक के दौरान दिल्ली सरकार और यूपी सरकार ने अपने द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को बुकलेट के तौर पर जानकारी साझा की. दिल्ली सरकार ने शुरुआती 100 दिनों के दौरान क्या कुछ कदम उठाए गए इस बारे में बुकलेट में जानकारी दी है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत के लोगों में आत्मविश्वास की नई भावना पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि जो हमसे टकराएगे, वो मिट्टी में मिल जाएगा.

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के नेतृत्व की हुई प्रशंसा

प्रस्ताव में पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने सशस्त्र बलों का हमेशा समर्थन किया है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों को करारा जवाब दिया है. इस बैठक में लगभग 19 मुख्यमंत्री और कई उपमुख्यमंत्री मौजूद थे.

बैठक में ये बड़े नेता भी हुए शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, एनडीए की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एमपी के सीएम मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शामिल थे. इसके साथ ही 18 डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-

कोटली गुलपुर, भिम्बेर, कोटली अब्बास... PM मोदी ने मन की बात में दिखाईं ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए आतंकी कैंपों की तस्वीरें

इस अमीर मुस्लिम देश ने हजारों महिलाओं की नागरिकता रातोंरात कर दी रद्द, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Kuwait Citizenship News: क्या आपने कभी सोचा है कि आप सुबह सोकर जागें और आपका बैंक अकाउंट बंद हो गाए? आप ऑनलाइन पेमेंट न कर पाएं? आपको हर सरकारी सुविधाएं मिलनी बंद हो जाएं? मुस्लिम देश कुवैत में ऐसा ही हुआ. जब उन लोगों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उनकी नागरिकता ही रद्द कर दी गई है.

कुवैत की सरकार ने रातोंरात हजारों लोगों की नागरिकता रद्द कर दी. इस लिस्ट में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. सरकार उन लोगों की नागरिकता ज्यादा खत्म कर रही है, जिन्हें शादी के बाद यहां की नागरिकता मिली थी. इस लिस्ट में वो महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने कुवैत के पुरुषों से शादी कर नागरिकता हासिल की थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जॉर्डन की रहने वाली एक महिला जब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने गई तो पता चला कि उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है. बाद में पता चला कि उनकी नागरिकता छीन ली गई है. दिसंबर 2023 में अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल सबाह कुवैत के अमीर बने थे. इसके बाद उन्होंने संसद को भंग कर दिया और संविधान के कुछ हिस्सों को भी सस्पेंड कर दिया. अब अमीर का कहना है कि केवल उन लोगों को कुवैत की नागरिकता मिल सकती है, जिनका यहां के लोगों के साथ ब्लड रिलेशन है.

कुवैत में सिर्फ इन लोगों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

कुवैत में पहले से भी ऐसे कई लोग रह रहे हैं, जिनके पास वहां की नागरिकता नहीं है. साल 1961 में ब्रिटिश संरक्षण से आजाद होने के बाद करीब 1 लाख लोगों को नागरिकता नहीं मिल पाई थी. जिन लोगों के पास नागरिकता होगी, उनको बैंकिंग, शिक्षा, सरकारी नौकरी और अन्य सारी सुविधाएं मिल पाएंगी.

शादी के आधार पर नागरिकता लेने वालों की बढ़ी मुसीबत

साल 1987 के बाद से जिन लोगों को कुवैत में शादी के आधार पर नागरिकता मिली है, सरकार उन पर अब कार्रवाई कर रही है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 1992 से 2020 तक, 38,505 महिलाओं ने यहां शादी कर नागरिकता हासिल की थी. इसके अलावा, दोहरी नागरिकता वाले लोगों की भी नागरिकता छीनी जा रही है. बड़ी बात ये है कि इस लिस्ट में पॉप सिंगर नवल और एक्टर दाऊद हुसैन का नाम भी शामिल है.

ये भी पढ़ें-

‘आयरन लेडी ने 1971 युद्ध के नायक जनरल सैम मानेक शॉ को...’, निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी के बहाने कांग्रेस को फिर किया टारगेट

Saturday, May 24, 2025
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में देर रात हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर पानी भरने से लोगों की बढ़ीं मुसीबतें; फ्लाइट्स भी प्रभावित

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है. शनिवार देर शाम भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया. इसके बाद शनिवार-रविवार (24-25 मई) की दरमियानी रात करीब 1 बजे तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिरने की भी जानकारी है.

मौसम विभाग ने बीते दिन दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी दी थी. इसी के तहत दिल्ली-एनसीआर में भी रेड अलर्ट जारी किया गया था. अलर्ट जारी करने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली.

जलभराव के चलते ट्रैफिक पर भी पड़ा असर

तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. मिंटो रोड, हुमायूं रोड, शास्त्री भवन जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया. मिंटो ब्रिज पर एक कार के पानी में डूबी होने की भी जानकारी सामने आई है. जलभराव के चलते ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है.

विमान सेवाएं प्रभावित

मौसम खराब होने की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुई है. इंडिगो ने एक्स पर जानकारी दी है कि दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से हवाई उड़ानों पर असर पड़ा है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जान लें.

#6ETravelAdvisory: With clearer skies over #Delhi, flight operations are back to normal. Stay updated with your flight status https://t.co/CjwsVzFov0 and allow some extra time for your airport commute. See you onboard soon! pic.twitter.com/G5RNvHXTxQ

— IndiGo (@IndiGo6E) May 25, 2025

IMD के अलर्ट के बाद एयर इंडिया ने भी बीती रात एडवाइजरी जारी की, जिसमें लिखा कि अमृतसर, चंडीगढ़ और दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

#TravelAdvisory

Thunderstorms and gusty winds may impact flights to/from Amritsar, Chandigarh & Delhi this evening.

Please check your flight status: https://t.co/5vemTRNKgu and allow extra travel time.

— Air India (@airindia) May 24, 2025

Spice Jet ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की और लिखा, "दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखें."

#WeatherUpdate: Due to bad weather (thunderstorm) in Delhi (DEL), all departures/arrivals and their consequential flights may get affected. Passengers are requested to keep a check on their flight status via https://t.co/2wynECYWr0.

— SpiceJet (@flyspicejet) May 24, 2025

ये भी पढ़ें-

आंध्र प्रदेश में तीन साल की दलित बच्ची के साथ हैवानियत, मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने UP से केरल तक के लिए जारी की ये चेतावनी

IMD issued Red Alert for Heavy Rainfall: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र से लेकर केरल तक के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए तेज तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गर्जन, ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है.

वहीं, केरल में शनिवार (24 मई, 2025) को मानसून के समय से पहले पहुंचने के बीच भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और सड़कों पर जलभराव हो गया. राज्य के विभिन्न भागों में उखड़े हुए पेड़ों और टूटी शाखाओं के कारण घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभों के उखड़ जाने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई.

राज्य में दिनभर भारी बारिश जारी रहने के कारण कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं. राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा, “कुछ स्थानों पर बिना किसी चेतावनी के थोड़े समय में भारी बारिश हो सकती है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो सकती है.”

16 साल के बाद केरल में समय से पहले आया मॉनसून

भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में मानसून के समय से पहले पहुंचने की घोषणा की है. विभाग ने कहा कि राज्य में 16 साल के अंतराल के बाद मानसून का आगमन समय से पहले हुआ है. IMD के मुताबिक, मानसून सामान्य से आठ दिन पहले आया और पिछली बार ऐसा 23 मई, 2009 को हुआ था. इससे पहले, 1975 के बाद 19 मई, 1990 को मानसून का जल्दी आगमन देखा गया था.

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर जारी किया अलर्ट

IMD ने कहा, “मानसून के आगमन के साथ पूरे केरल में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है और अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट और राज्य के शेष 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया.”

वहीं, रविवार (25 मई, 2025) के लिए पांच जिलों में रेड अलर्ट और 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. सोमवार (26 मई) के लिए केरल के 11 जिलों में रेड अलर्ट और शेष तीन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Bullet Train: देश का पहला बुलेट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, इस साल से दौड़ेगी ट्रेन; देखें PHOTOS
Bullet Train: देश का पहला बुलेट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, इस साल से दौड़ेगी ट्रेन; देखें PHOTOS
'आतंकियों के जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी', चीफ इमाम उमर अहमद इलायसी ने जारी किया फतवा; PoK को लेकर कह दी बड़ी बात

Umer Ahmed Ilyasi Reaction on Operation Sindoor: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (All India Imam Organisation) के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी ने पहलगाम हमले के बाद फतवा जारी किया है, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत में मारे गए किसी भी आतंकवादी के जनाजे की नमाज कोई इमाम या काजी नहीं पढ़ाएगा.

उमर अहमद इलियासी ने कहा कि ऐसे आतंकियों को भारत की जमीन पर कब्र के लिए जगह नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर को अपना नाम हटाना होगा. समाज में जो लोग अपनी पहचान छुपाकर लव जिहाद कर रहे हैं, वह गलत बात है. इससे माहौल खराब होता है और समाज में तनाव ज्यादा होता है."

पहलगाम हमले पर क्या बोले उमर अहमद इलियासी?

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख ने पहलगाम हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, "जिस तरह से पहलगाम की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है. यह हमला भारत की आत्मा पर आघात था. मोदी जी बार-बार कह रहे हैं कि आतंकवाद का बदला लिया जाएगा. भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया है. अब खुद मसूद अजहर भी डर में है और कह रहा है कि भारत उसे भी मार सकता है."

पीओके पर क्या बोले चीफ इमाम इलियासी?

चीफ इमाम ने कहा कि अब पीओके को लेने का समय आ गया है. बलूचिस्तान के लोगों का पाकिस्तान शोषण कर रहा है. इससे पहले उन्होंने कहा था, "आतंकवाद का कोई धर्म नही होता है, इसलिए किसी भी आतंकी की मौत के बाद उसके जनाजे की नमाज न पढ़ी जाए क्योंकि आतंकी शैतान होता है और शैतान की मौत के बाद भी वैसा ही व्यवहार करना चाहिए."

ये भी पढ़ें-

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर करके भारत ने दिखा दिया...', शहबाज शरीफ की आंखें खोल देंगी ब्रिटिश एक्सपर्ट की ये बातें

Friday, May 23, 2025
यूक्रेन ने मास्को एयरपोर्ट पर फायर किए ड्रोन, हवा में घूमने लगा भारतीय सांसदों का विमान, जानें फिर क्या हुआ?

Russia-Ukraine Drone Attack: डीएमके नेता और लोकसभा सदस्य कनिमोझी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को मास्को ले जाने वाले विमान को ड्रोन हमले के कारण कुछ देर के लिए आसमान में चक्कर लगाना पड़ा. हालांकि, थोड़ी देर बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतर गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की तरफ से एक डेलिगेशन दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति बताने के लिए मास्को पहुंचा है, जिसे कनिमोझी लीड कर रहे हैं.

लोकसभा सदस्य कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने कहा कि विमान को बीच हवा में चक्कर लगाना पड़ा. इसमें 45 मिनट की देरी हुई. पहलगाम हमले के एक महीने बाद, आतंकवाद पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संवेदनशील बनाने के लिए पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात मास्को पहुंचा. डोमोडेडोवो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कनिमोझी और उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत भारतीय राजदूत विनय कुमार और अन्य अधिकारियों ने किया.

मास्को पहुंचा कनिमोझी के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल

कनिमोझी के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल 23 मई की सुबह मास्को पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद राजीव राय, बीजेपी सांसद कैप्टन ब्रिजेश, प्रेमचंद गुप्ता, आप के राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव मित्तल, नेशनल कांफ्रेंस के मिया अल्ताफ अहमद, नेपाल, यूरोपीय संघ, बेल्जियम, लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत रहे मंजीव पूरी और पूर्व विदेश सेवा अधिकारी और रूस में भारत के राजदूत रहे विनय कुमार शामिल हैं.

🇮🇳 🇷🇺 | Together in the fight against terrorism !

All-Party Delegation led by Hon’ble MP @KanimozhiDMK in the Federation Council of the Russian Federation with First Deputy Chair of the Committee on International Affairs H.E. Mr. Andrey Denisov and other Senators.… pic.twitter.com/oymYFIlQM4

— India in Russia (@IndEmbMoscow) May 23, 2025

रूस स्थित भारतीय दूतावास ने शेयर की तस्वीरें

रूस स्थित भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से प्रतिनिधिमंडल के मास्को पहुंचने की तस्वीरें शेयर की हैं. 22 मई को जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर जापान के क्योटो पहुंचा. दौरे के दूसरे दिन भारत का पक्ष रखते हुए संजय झा ने कहा, हम दुनिया को यह बताने के लिए आए हैं कि आज भारत आतंकवाद से जूझ रहा है, कल आपका नंबर हो सकता है इसलिए तटस्थ मत रहिए. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी के लिए है. पाकिस्तान आतंकवादियों को फंड देता है, उन्हें प्रशिक्षित करता है और फिर भारत में भेजता है इसलिए आतंक के खिलाफ लड़ाई सबको लड़नी होगी.

संजय झा की टीम में ये सदस्य शामिल

संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में राजदूत मोहन कुमार, बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी, बीजेपी सांसद बृज लाल और बीजेपी सांसद प्रदान बरुआ और कांग्रेस के सलमान खुर्शीद शामिल हैं.जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने गोलीबारी करते हुए 26 लोगों की हत्या कर दी थी. 7 मई को भारतीय सेना ने इस हमले का बदला लेते हुए जवाबी कार्रवाई की थी और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. हालांकि पाकिस्तान की जनता और सैन्य क्षमता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन पाकिस्तानी सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन से हमले शुरू कर दिए.

भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन विफल कर दिए. भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान इस नुकसान और अपने यहां आतंकवाद के अस्तित्व को स्वीकार करने से इनकार कर रहा है और भारत से संबंधित गलत और भ्रामक खबरें दुनियाभर में फैला रहा है. भारत का हमला 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हुआ था. इसकी सफलता से दुनिया को अवगत कराने के लिए और पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है और ग्रुप में अलग-अलग देशों में भेज रही है. कनिमोझी और संजय झा का प्रतिनिधिमंडल इसी के तहत मास्को और क्योटो में हैं.

ये भी पढ़ें-

BJP ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'सेना का कर रहे अपमान, राहुल पाक से बात करने में व्यस्त'

Waqf Amendment Act: 'हिंदू कोड बिल आया तब कोई नहीं बोला, हिंदुओं को क्यों...', मुस्लिम अधिकार कमजोर करने के आरोपों पर SC में बोले तुषार मेहता

वक्फ संशोधन कानून, 2025 के विरोध में दाखिल याचिकाओं में कानून को संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन बताया गया है. अनुच्छेद 25 धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी का अधिकार देता है. केंद्र ने याचिकाकर्ताओं की इस दलील पर तगड़ा जवाब दिया है. केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हिंदू कोड बिल लाया गया और हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों और बौद्ध समुदाय के अधिकार छीने गए तब तो किसी ने नहीं कहा कि मुसलमानों को क्यों छोड़ा गया.

मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने तीन दिन की सुनवाई के बाद गुरुवार (22 मई, 2025) को फैसला सुरक्षित रख लिया. पहले दिन की सुनवाई में याचिकाकर्ताओं ने अपनी दलीलें दीं, जबकि 21 और 22 मई को केंद्र और अन्य राज्यों की ओर से पेश हुए वकीलों ने कानून के बचाव में अपना पक्ष रखा.

केंद्र की तरफ से एसजी तुषार मेहता ने कहा कि नया वक्फ कानून संविधान के अनुच्छेद 25 के विपरीत नहीं है. उन्होंने हिंदू कोड बिल का जिक्र किया, जो हिंदुओं के अधिकारों को संहिताबद्ध करने के लिए लाया गया था. उन्होंने कहा, 'जब साल 1956 में हिंदू कोड बिल लाया गया तो हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों, बौद्ध और जैन धर्म से उनके पर्सनल लॉ अधिकार छीन लिए गए. तब किसी ने ये नहीं कहा कि मुसलमानों को क्यों छोड़ा गया और अन्यों को नहीं?

हिंदू कोड बिल का मकसद हिंदू व्यक्तिगत कानूनों को एक सामान्य नागरिक संहिता में संहिताबद्ध और आधुनिक बनाना था. इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे विषयों पर महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, समान तलाक अधिकार और अन्य प्रावधान शामिल थे.

एसजी तुषार मेहता ने वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल किए जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु एंडोमेंट एक्ट का उदाहरण दिया, जो नियमों के उल्लंघन पर मठाधिपति को हटाने की अनुमति देता है. उन्होंने कहा कि और हम यहां बहस कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिमों को शामिल किए जाने से अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन होगा.

तुषार मेहता ने हिंदू बंदोबस्ती और वक्फ में अंतर बताते हुए कहा कि हिंदू बंदोबस्ती सिर्फ धार्मिक हैं वे धार्मिक काम ही करती हैं, लेकिन वक्फ में धर्मनिरपेक्ष संस्थाएं जैसे स्कूल, मदरसा, अनाथालय और धर्मशाला भी शामिल हैं. उन्होंने बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र के मंदिरों का नियंत्रण करता है और इसमें व्यवस्था है कि चेयरमैन किसी भी धर्म से हो सकता है, जबकि वक्फ में ऐसा नहीं है.

एसजी तुषार मेहता ने बताया कि वक्फ में दो अधिकारी होते हैं, एक सज्जादानशीन होता है, जो आध्यात्मिक प्रमुख होते हैं और धर्म से जुड़े कामकाज देखते हैं. दूसरा होता है, मुतवल्ली, जो प्रशासक या प्रबंधक होता है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून में सज्जादानशीन कोई विषय नहीं है, क्योंकि इस कानून का आध्यात्मिक या धार्मिक कामकाज से कोई लेना-देना नहीं है.

5 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद वक्फ संशोधन कानून देश में लागू हो गया था, लेकिन कई याचिकाकर्ता इस पर अंतरिम रोक की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. 16 अप्रैल को पहली सुनवाई में पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की बेंच ने 72 याचिकाओं पर सुनवाई की और अगली सुनवाई तक बोर्ड में नई नियुक्ति पर रोक लगा दी थी. साथ ही वक्फ घोषित संपत्ति पर भी यथास्थिति बनाए रखने को कहा था.

जस्टिस संजीव खन्ना ने अपने रिटायरमेंट से पहले ही नए सीजेआई बी आर गवई की बेंच को मामला ट्रांसफर कर दिया था. 20 मई से 22 मई तक तीन दिन सीजेआई गवई की बेंच ने वक्फ कानून मामले में सुनवाई की.

यह भी पढ़ें:-
यूपी सरकार बनवा रही 500 करोड़ रुपये का श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर, विरोध करने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे देवेंद्र नाथ गोस्वामी, CJI गवई से बोले- मैं वंशज हूं...

Thursday, May 22, 2025
Earthquake: आधी रात में यहां डोल गई धरती, आया जोरदार भूकंप, दहशत में आए लोग

इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा इलाके में शुक्रवार ( 23 मई, 2025) को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है. भूकंप जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था. फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

इसी महीने सुलावेसी क्षेत्र में भी एक और भूकंप आया था. उसकी तीव्रता 6.0 मापी गई थी, जबकि यूरोपीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने इसे 5.9 बताया था. यह भूकंप 109 किलोमीटर गहराई में आया था और इसका केंद्र भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में था. दोनों भूकंपों में अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इन क्षेत्रों में भूकंप का खतरा बना रहता है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.

ISI के सीक्रेट मिशन का भंडाफोड़, निशाने पर थे एयरफोर्स बेस, 2 जासूस गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तीन महीने तक गुप्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 2 जासूसों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि जनवरी से मार्च 2025 तक सावधानीपूर्वक ये ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें कई केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल रहीं. दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां अंसारी और भारत में लॉजिस्टिक्स का काम करने वाले अखलाक आजम को भी गिरफ्तार किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के पास से भारतीय सशस्त्र बल से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं. केंद्रीय एजेंसियों को सूचना मिली थी कि आईएसआई अपने एक एजेंट को सेना के गोपनीय दस्तावेज हासिल करने के लिए दिल्ली भेजने वाली है. ये दस्तावेज दिल्ली पर हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने थे.

पाकिस्तान के निशाने पर था दिल्ली कैंट और पालम स्थित एयर फोर्स का बेस
पालम स्थित एयर फोर्स का बेस, सीजीओ कॉम्पलेक्स और आर्मी छावनी के साथ ही दिल्ली कैंट भी पाकिस्तान के निशाने पर था. दिल्ली पुलिस की टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस हमले को नाकाम करने के लिए सूचनाएं जुटानी शुरू कर दी. अंसारी को फरवरी में दिल्ली में उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वो नेपाल के रास्ते वापस पाकिस्तान भागने की फिराक में था. वहीं अखलाक आजम को एक रेड के दौरान मार्च में गिरफ्तार किया गया था.

एक महीने पाकिस्तान रहकर आया था अखलाक आजम
अखलाक आजम को लॉजिस्टिक्स सपोर्ट का काम सौंपा गया था. वो जून 2024 में एक महीने के लिए पाकिस्तान गया था, जहां उसने पाकिस्तानी आर्मी के कई बड़े अधिकारियों से मुलाकात की थी. इसके अलावा आईएसआई के रिक्रूटर से भी मुलाकात की थी. दिल्ली पुलिस का ये ऑपरेशन पाकिस्तानी जासूस अंसारुल मियां अंसारी और भारतीय नागरिक अखलाक आजम की गिरफ्तारी के बाद खत्म हुआ.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत... टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो की फ्लाइट, PAK एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत से किया इनकार

पीएम मोदी के मैसेज के बाद अनुराग ठाकुर की पाकिस्तान को वॉर्निंग- 'आंख दिखाई तो आंख नोच लेंगे'

Anurag Thakur Warning To Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के एक महीने बाद राजस्थान के बीकानेर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (22 मई, 2025) को पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि आतंक का फन कुचलने के लिए भारत ने अपनी नीति बदल दी है. वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी पाकिस्तान को वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर आंख दिखाने की कोशिश की तो आंख नोच ली जाएगी.

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में उन्होंने कहा, “पाकिस्तानियों से हम कहना चाहते हैं. आप आतंकवादियों के पीछे छिपकर हिंदुस्तान के साथ लड़ाई लड़ना चाहते हो. जब जब भारत पाकिस्तान का सीधा युद्ध हुआ है, चाहे 1965 का युद्ध हो, 1971 का युद्ध हो या फिर कारगिल की लड़ाई हो. हर बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है और इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने भी यही करके दिखाया कि पाकिस्तान अगर आंख उठाकर देखने का काम करेगा तो आंखें नोचने का काम किया जाएगा.”

‘न जनाजा उठाने वाला मिलेगा और उन जनाजों में रोने वाला’

उन्होंने आगे कहा, “अभी तो हमने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है, पाकिस्तान की हवाई पट्टियों को बम धमाकों से खत्म किया है. पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर ऐसा प्रहार किया कि वो चारों खाने चित हो गया. अब मैं पाकिस्तान को सुझाव देता हूं कि अगर अगली बार कोई आतंकी हमला करने का प्रयास किया तो जनाजों में जनाजा उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा और जनाजों में रोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा.”

#WATCH | Paonta Sahib, Himachal Pradesh: BJP MP Anurag Thakur says, "I would like to tell Pakistan, you want to fight India by hiding behind your terrorists. Whenever there has been a direct war between India and Pakistan, be it 1965 war or 1971 war or Kargil war, India has… pic.twitter.com/yvK3F1oXZu

— ANI (@ANI) May 22, 2025

पीएम मोदी ने भी दिया सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में कहा, “22 अप्रैल के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं. पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा. समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्तें भी हमारी होंगी. दूसरा- एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है. तीसरा- हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे. पाकिस्तान का ये खेल अब नहीं चलेगा.”

ये भी पढ़ें: 'ये सिंदूर नहीं बारूद है'... सरहद से पीएम मोदी ने पढ़ी वो कविता, जो सीधे शहबाज शरीफ के सीने में चुभेगी

'बांग्लादेश के पास दो चिकन नेक और दोनों पर...', असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दी चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बांग्लादेश के कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रकाशित उस कथित मानचित्र को खारिज किया है जिसमें दावा किया गया है कि इस पूर्वोत्तर राज्य के कई हिस्से पड़ोसी देश (बांग्लादेश) के भूभाग हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश एक ‘‘छोटा’’ देश है और ‘‘इतना ध्यान’’ दिए जाने का वह हकदार नहीं है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ताकत के लिहाज से भारत की बराबरी नहीं कर सकता.

शर्मा ने गोलाघाट जिले के डेरगांव में में कहा, ‘‘लोग ऐसा नक्शा बना सकते हैं और प्रकाशित कर सकते हैं. हम भी बांग्लादेश को असम का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा बना सकते हैं. यहां तक कि भारत और अमेरिका को भी एक नक्शे पर एक साथ रखा जा सकता है. सिर्फ नक्शा बनाने से यह असलियत नहीं बन जाएगा.’’

बांग्लादेश के नक्शे पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथियों द्वारा कथित तौर पर असम के कुछ हिस्सों को शामिल करते हुए उस देश का नक्शा प्रकाशित करने पर हिमंत से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बांग्लादेश के मौलानाओं ने असम को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताते हुए ऐसा नक्शा बनाया है, तो भारत के ‘पुरोहित, पंडित’ भी भारत में उनके चटगांव बंदरगाह को शामिल करते हुए नक्शा बना सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ऐसा (ऐसा नक्शा प्रकाशित करना) नहीं कर सकती, लेकिन लोग ऐसा कर सकते हैं.’’ शर्मा ने यह भी दावा किया कि यदि बांग्लादेश पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ‘चिकन नेक’ गलियारे पर हमला करता है, तो भारत उसके दो संकरे भूभाग पर जवाबी हमला करेगा.

बांग्लादेश के पास है दो चिकन नेक - मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके (बांग्लादेश के) पास दो ‘चिकन नेक’ हैं, भारत के पास एक है. अगर वे हमारे (चिकन नेक) पर हमला करते हैं, तो हम उनके दो चिकन नेक पर हमला करेंगे. मेघालय से चटगांव बंदरगाह के पास उनका ‘चिकन नेक' हमारे से बहुत छोटा है और इसे एक अंगूठी फेंककर भी बंद किया जा सकता है.’’

शर्मा ने बांग्लादेश के दूसरे संकरे भूभाग के बारे में कुछ जिक्र नहीं किया, जिसे उन्होंने पड़ोसी देश का ‘चिकन नेक’ बताया. सिलीगुड़ी गलियारे के रूप में जाना जाने वाला ‘चिकन नेक’ एक संकरा भूभाग है जिसकी चौड़ाई महज 22 से 35 किलोमीटर तक है और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है.

Wednesday, May 21, 2025
103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, एमपी के ये स्टेशन भी हैं शामिल

PM Modi Amrit Bharat Station Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 मई, 2025) को राजस्थान के दौरे करने वाले हैं, जहां प्रधानमंत्री बीकानेर के देशनोक से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस दौरान देशनोक में पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.

रेल परिचालन में रेलवे स्टेशनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और यह रेलवे स्टेशन शहर की पहचान भी होते हैं. अधिकांश रेलवे स्टेशन हार्ट ऑफ द सिटी होते हैं, जिनके आसपास शहर की सभी आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां केंद्रित होती हैं. इसलिए रेलवे स्टेशनों का इस ढंग से विकास किया जाना आवश्यक है कि रेलवे स्टेशन न सिर्फ रेलगाड़ियों के ठहराव के स्थान बनें, बल्कि शहर की पहचान भी बनें. सुंदर और भव्य स्टेशनों को जब शहर की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत के आधार पर विकसित किया जाता है, तो ट्रेन से पहुंचने वाला देशी और विदेशी पर्यटक शहर के साथ अपने प्रथम परिचय को यादगार बना लेता है.

2 साल से भी कम समय में रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी है. देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि "विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है. नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं."

भारतीय रेलवे ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का काम प्रारंभ किया और अब 2 वर्ष से भी कम की अवधि में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन हो रहा है. रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की यह गति अद्वितीय है. अनेक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि जिन परियोजनाओं का वह शिलान्यास करते हैं उनका उद्घाटन भी वही करते हैं. यह विकसित होते हुए भारत की यह नई संस्कृति है, जिसके तहत परियोजनाओं को पूरा करने की गति काफी तेज हुई है.

स्टेशनों को क्षेत्रीय वास्तुकला को प्रतिबिंबित करते हुए किया गया डिजाइन

प्रधानमंत्री देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिन्हें क्षेत्रीय वास्तुकला को प्रतिबिंबित करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है.

मध्य प्रदेश के कौन-कौन से स्टेशन हैं शामिल

103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के अंतर्गत आने वाले पश्चिम मध्य रेल के 6 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से उद्घाटन करेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश के 6 पुनर्विकसित अमृत स्टेशन कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम और शाजापुर और राजस्थान के बूंदी और माण्डल गढ़ शामिल हैं.

इन स्टेशनों पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं. प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं. सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है. वहीं, हर स्टेशन पर मध्य प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है.

कटनी साउथ स्टेशन- कटनी साउथ स्टेशन के पुनर्विकास से कटनी जिला को खनिज संपदा और रेल रूट्स की कनेक्टिविटी के लिए नई पहचान मिलेगी.

श्रीधाम रेलवे स्टेशन- श्रीधाम रेलवे स्टेशन की खासियत स्टेशन के निकट है प्रभु श्रीराम का वास. स्टेशन के पास स्थित श्रीराम मंदिर बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है. क्षेत्र की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों के साथ स्थानीय कला और संस्कृति को भी श्रीधाम रेलवे स्टेशन नया आयाम देगा.

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन – नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन हिंदुस्तान के ह्रदय स्थल मध्य प्रदेश में नर्मदा तट पर स्थित है. नर्मदापुरम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भूमि है. यह क्षेत्र मां नर्मदा की आराधना का केंद्र रहा है और अब यह आधुनिकता के साथ अपनी परंपरा को जोड़ता है.

शाजापुर रेलवे स्टेशन – शाजापुर रेलवे स्टेशन 140 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला 'आर्ट एंड कल्चर' जोन यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. महाकाल की छाया में बसा शाजापुर अमृत स्टेशन अब केवल एक ट्रांजिट प्वाइंट नहीं, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति का केंद्र भी बन चुका है.

पश्चिम मध्य रेल के तहत राजस्थान के दो रेलवे स्टेशन भी शामिल

पश्चिम मध्य रेल जोन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के बूंदी रेलवे स्टेशन भी अब अमृत स्टेशन के तहत राजस्थान की सांस्कृतिक गरिमा और आधुनिकता के संगम का एक प्रतीक बन गया है. इसी प्रकार मेवाड़ के शौर्य का साक्षी रहा माण्डल गढ़ अब सशक्त भारत की दिशा में भारतीय रेल के योगदान का प्रतीक बन गया है.

'ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी-मेहंदी अभी बाकी है', धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Dhirendra Krishna Shastri: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों की मदद कर रहे पाकिस्तानी सेना को भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनसे एयरबेस और कई कैंप ध्वस्त किए. इस बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.

'ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी-मेहंदी बाकी है'

एक टीवी चैनल से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है अभी हल्दी, मेहंदी बाकी है. उन्होंने कहा, "आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा है वो ये जान लें कि ये नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है. वर्तमान का भारत शास्त्र संपन्न और शस्त्र संपन्न है. अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ नहीं जाएगा. इस देश में अब वो हिंदुस्तानी रहते हैं जो भारत के ऊपर उंगली उठाए तो हम सब एक होकर मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं."

'हिंदू नहीं रहेगा तो हिंदुस्तान नहीं रहेगा'

एक टीवी चैनल से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हम सब ने एकता दिखाई और भारत की आर्मी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया. हमारी सेना ने आतंकियों की जड़ों को हिलाया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया. आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या की. इस देश कोने-कोने में जाकर हम यह करना चाह रहे हैं कि हिंदू नहीं रहेगा तो हिंदुस्तान नहीं रहेगा. हिंदुओं को जगाना और हिंदुस्तान को बचाना बहुत अनिवार्य है. ऑपरेशन सिंदूर में बेटियों ने जो काम किया वह अभूतपूर्व था."

भारतीय सेना ने आतंकी ठिकाने तबाह किए

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ में से सात हमले जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों से किए, जिससे सीमा पार आतंकी ठिकानों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया गया. भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल गिर गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है.

ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार प्रोफसर खान को अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा

'हिंदुओं में दान, ईसाइयों में चैरिटी, ऐसे ही वक्फ, इस्लाम में ये जरूरी नहीं...', CJI गवई के सामने तुषार मेहता ने दी तगड़ी दलील

Waqf Amendment Act, 2025: वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने के लिए दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई में बुधवार (21 मई, 2025) को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा. केंद्र ने कहा कि वक्फ एक इस्लामी अवधारणा है, लेकिन यह इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. केंद्र ने यह भी कहा कि चैरिटी हर धर्म का हिस्सा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट कहता है कि किसी के भी लिए यह जरूरी नहीं है.

मंगलवार को याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और राजीव धवन ने दलीलें दीं. आज केंद्र का पक्ष रखने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच के सामने एसजी तुषार मेहता ने याचिकाकर्ताओं की उस आपत्ति पर जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि नया वक्फ कानून संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन करता है.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार एसजी तुषार मेहता ने कहा, 'जब तक मैंने रिसर्च नहीं की थी तब तक मुझे इस्लाम धर्म के इस हिस्से के बारे में नहीं पता था कि वक्फ इस्लामिक अवधारणा है, लेकिन यह इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है.' उन्होंने कहा कि चैरिटी का कॉन्सेप्ट हर धर्म में मौजूद है. ईसाई धर्म में भी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट कहता है कि किसी के लिए भी यह जरूरी नहीं है. एसजी तुषार मेहता ने कहा कि हिंदुओं में भी दान देने जैसी चीजें हैं और सिख धर्म में भी ऐसा ही है, लेकिन किसी भी धर्म में इसे जरूरी नहीं बताया गया है.

एसजी मेहता ने कहा कि अगर मान लें कि मुस्लिम समुदाय के ज्यादातर लोगों की फाइनेंशियल स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और वह वक्फ नहीं कर पाते हैं, तो क्या वह मुस्लिम नहीं होंगे. यह सुप्रीम कोर्ट की ओर से किया गया एक परीक्षण है, ये निर्धारित करने के लिए कि कोई प्रथा आवश्यक धार्मिक प्रथा है या नहीं. उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में चैरिटी करना जरूरी नहीं है, इसी तरह इस्लाम में वक्फ है.

एसजी तुषार मेहता ने कहा कि वक्फ बाय यूजर मौलिक अधिकार नहीं है. इसे 1954 में कानून द्वारा मान्यता दी गई थी और उससे पहले बंगाल एक्ट में. उन्होंने एक फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई अधिकार विधायी नीति के रूप में कानून द्वारा प्रदान किया गया है, तो उसे राज्य द्वारा हमेशा के लिए छीना जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-
वक्फ संशोधन एक्ट पर सवाल उठाने वाले याचिकाकर्ताओं से बोले SG मेहता- कानून में 1923 से दिक्कत थी, आप खुद को मुस्लिम समुदाय का...

जज कैशकांड: जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं की सुनवाई, याचिकाकर्ता से पहले सरकार को ज्ञापन देने को कहा

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि चीफ जस्टिस ने जांच कमेटी की रिपोर्ट राष्ट्रपति और पीएम को भेजी है. याचिकाकर्ता चाहे तो कार्रवाई के लिए उन्हें ज्ञापन दे सकता है.

वकील मैथ्यूज नेदुंपरा की याचिका में कहा गया था कि जज के घर पर बड़ी मात्रा में पैसा मिलना एक गंभीर मामला है. अब तीन जजों की जांच कमेटी ने भी आरोपों को सही पाया है. ऐसे में जस्टिस वर्मा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए. ऐसा न होना संविधान के अनुच्छेद 14 यानी समानता के अधिकार के खिलाफ है. जज को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता.

जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि मामले की जांच के लिए इन हाउस कमेटी बनाई गई थी. उसकी रिपोर्ट आने के बाद चीफ जस्टिस ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी है. आप कार्रवाई के लिए पहले उन्हें ज्ञापन दें. आप नहीं जानते कि रिपोर्ट में क्या लिखा है. हम भी नहीं जानते. अगर सरकार संतोषजनक कार्रवाई नहीं करती तो आप दोबारा याचिका दाखिल कर सकते हैं.

याचिकाकर्ता ने जजों पर एफआईआर के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की सहमति अनिवार्य बनाने वाले फैसले का भी विरोध किया था. 1991 में वीरास्वामी मामले में आए संविधान पीठ के फैसले में व्यवस्था दी गई थी कि हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर चीफ जस्टिस की सहमति से ही हो सकती है, लेकिन जजों ने इस पहलू पर अभी विचार को गैरजरूरी बताया.

वकील ने बार-बार आम आदमी के भरोसे को बनाए रखने की बात कही. इस पर जज ने कहा, 'हम समझ गए कि आप आम आदमी की आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों से बनी है. उसके पीछे की मंशा को आम लोग भी समझ सकते हैं.'

सुनवाई के अंत मे याचिकाकर्ता ने जजों के खिलाफ जांच के लिए 2010 में ज्यूडिशियल स्टैंडर्ड्स एंड अकाउंटेबिलिटी बिल के संसद में पास न हो पाने की चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस तरह का कानून बनाया जाना चाहिए. इस पर जजों ने कहा कि वह संसद को कोई निर्देश नहीं दे सकते.

यह भी पढ़ें:-
प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद पर भड़के SC के जस्टिस सूर्यकांत, बोले- इसे Dog Whistling कहते हैं, जो आपने चीप पब्लिसिटी के लिए....

Tuesday, May 20, 2025
यूसुफ पठान आउट, अभिषेक बनर्जी इन... ऑल पार्टी डेलीगेशन के लिए मान गईं ममता बनर्जी

TMC On All Party Delegation: ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए बनाए गए ऑल पार्टी डेलिगेशन को लेकर राजनीति चरम पर है. मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पलटी मारी है. अब पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे. सरकार ने यूसुफ पठान को इसमें शामिल किया गया था.

पार्टी ने कहा, "ऐसे समय में जब दुनिया को आतंकवाद के बढ़ते खतरे का सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए, अभिषेक बनर्जी का शामिल होना विश्वास और स्पष्टता दोनों लाता है. उनकी उपस्थिति न केवल आतंकवाद के खिलाफ बंगाल के रुख को दर्शाएगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सामूहिक आवाज को भी मजबूत करेगी." वह पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की जगह लेंगे, जिन्हें जेडीयू के संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया गया था. पठान ने प्रतिनिधिमंडल से बाहर होने का विकल्प चुना था, हालांकि उन्होंने कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.

टीएमसी ने जताई थी आपत्ति

टीएमसी ने केंद्र की ओर से पार्टी नेतृत्व से परामर्श किए बिना इस कार्यक्रम के लिए पार्टी प्रतिनिधि चुनने पर आपत्ति जताई थी. सरकार के इस कदम से नाराज ममता बनर्जी ने बीते दिन सोमवार (19 मई, 2025) को प्रतिनिधिमंडल से हटने की धमकी दी थी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार उनसे संपर्क करती है तो वह इस पर विचार करेंगी.

केंद्र सरकार ने की ममता बनर्जी से बात

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को शांत करने के लिए उनसे बात की और तृणमूल के प्रतिनिधि के लिए उनका सुझाव मांगा. बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भतीजे के नाम की सिफारिश की और रिजिजू से कहा कि प्रतिनिधि पर फैसला करने से पहले उन्हें उनसे सलाह लेनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को BJP नेता ने बताया 'मीर जाफर', कहा- 'मिलेगा निशान-ए-पाकिस्तान'

Monday, May 19, 2025
‘मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, डेलिगेशन सिर्फ छवि सुधारने की कोशिश’, केंद्र पर आरोप लगाते हुए बोली कांग्रेस

Congress on All Party Delegation: ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की नापाक हरकतों को पूरे विश्व के सामने उजागर करने के मकसद से केंद्र सरकार सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजने की तैयारी कर रही है. सरकार का मकसद है कि इन डेलिगेशन के जरिए पूरे विश्व में पाकिस्तान की सच्चाई सबके सामने आ सके और जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को मार गिराया उसके बारे में भी पूरा विश्व जान सके.

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस इसको लेकर केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिशों में लगी हुई है. पहले कांग्रेस ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरा कि जिन सांसदों के नाम इस डेलीगेशन में शामिल करने के लिए कांग्रेस को भेजा था, उसे सरकार ने स्वीकार न करते हुए अपनी तरफ से कांग्रेस के सांसदों के नाम डेलिगेशन की लिस्ट में शामिल कर लिया.

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजना सरकार की मजबूरी- कांग्रेस

इसके अलावा, कांग्रेस ने मोदी सरकार की ओर से अलग-अलग देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के पीछे सरकार की मजबूरी बताई. कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार की विदेशी कूटनीति पूरी तरह विफल साबित हुई है. यही वजह है कि सरकार अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को अलग-अलग देशों में भेजकर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस मामले मे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, “11 सालों तक विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस को गालियां देने और बदनाम करने के बाद अब प्रधानमंत्री को मजबूरन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजना पड़ रहा है.”

स्वयंभू विश्वगुरु का गुब्बारा पूरी तरह से हो चुका पंचर- जयराम रमेश

उन्होंने कहा कि सच यह है कि बीजेपी की जहरीली घरेलू राजनीति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को भारी नुकसान पहुंचाया है. जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार की ढकोसले भरी कूटनीति बुरी तरह विफल रही है और भारत को एक बार फिर पाकिस्तान के साथ एक ही तराजू में रखकर देखा जा रहा है. यही है असली न्यू नॉर्मल स्वयंभू विश्वगुरु का गुब्बारा जो सिर्फ गर्म हवा से भरा हुआ था अब पूरी तरह से पंचर हो चुका है.

जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरते हुए आगे लिखा कि यह प्रधानमंत्री की अपनी सीमाओं और विफलताओं का प्रतिबिंब है जो अब पूरी तरह उजागर हो चुकी हैं कि उन्हें अब अचानक दलगत एकता की शरण लेनी पड़ रही है. लेकिन यह कोशिश भी क्षणिक, पाखंडपूर्ण और अवसरवादी है.

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मंत्री की माफी नामंजूर, सुप्रीम कोर्ट ने जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की माफी सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने शाह के खिलाफ दर्ज केस की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की यह एसआईटी 28 मई को उसे पहली स्टेटस रिपोर्ट दे. सुनवाई के दौरान जजों ने विजय शाह को जमकर फटकार लगाई.

'लोग कानून से बचने के लिए माफी मांगते हैं'
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया पर विजय शाह के विवादित बयान का मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था. हाई कोर्ट ने मंत्री के के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था. इस आदेश से राहत मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शाह की तरफ से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह पेश हुए. उन्होंने जजों को बताया कि विजय शाह ने बयान के लिए माफी मांग ली है. जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच इससे आश्वस्त नहीं हुई. बेंच ने कहा कि बहुत से लोग कानून से बचने के लिए माफी मांगते हैं या घड़ियाली आंसू बहाते हैं.

'पूरा देश नाराज़ है'
सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की माफी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनको पछतावा होता तो वह किंतु-परंतु लगा कर खेद नहीं जताते. शाह के अभी तक मंत्री बने रहने की तरफ इशारा करते हुए कोर्ट ने कहा, "ऐसा नहीं लगता कि वह सचमुच अपने बयान को लेकर शर्मिदा हैं. उनके बयान को लेकर पूरा देश नाराज़ है. इस बयान काफी दिन बीत चुके हैं. मंत्री पद की एक गरिमा होती है. मंत्री का आचरण समाज के लिए आदर्श होना चाहिए."

'रफा-दफा करने लायक मामला नहीं'
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने याचिका करता के भाषण का वीडियो देखा है. उन्होंने भाषण देते समय कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई. भाषण में एक जगह तो वह बहुत असभ्य भाषा का प्रयोग करने वाले थे. शायद उन्हें बेहतर शब्द सूझ गया या फिर कुछ बुद्धि जग गई, जो कम से कम उस शब्द का प्रयोग नहीं किया. फिर भी जो उन्होंने कहा है, वह ऐसा नहीं है कि दिखावटी माफ़ीनामे के आधार पर उसे रफा-दफा कर दिया जाए.

SIT में एमपी से बाहर के अधिकारी
इसके बाद कोर्ट ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया. जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, "हम 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी के गठन का आदेश दे रहे हैं. मध्य प्रदेश के डीजीपी 20 मई की सुबह 10 बजे तक इसका गठन कर दें. एसआईटी के तीनों आईपीएस अधिकारी भले ही मध्य प्रदेश कैडर के होंगे, लेकिन वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले न हों. जांच टीम का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करें. इस टीम में एक महिला अधिकारी भी हो."

गिरफ्तारी से राहत
कोर्ट ने पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर को एसआईटी को ट्रांसफर करने का आदेश दिया. बेंच ने विजय शाह की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए कहा कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करें. कोर्ट ने कहा कि वह जांच की पूरी तरह निगरानी तो नहीं करेगा, लेकिन एसआईटी उसे समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट देती रहे.

निष्पक्षता का लिटमस टेस्ट
कोर्ट ने यह भी कहा कि यह जांच मध्य प्रदेश सरकार की निष्पक्षता के लिटमस टेस्ट की तरह होगी. सुनवाई के अंत में जजों ने विजय शाह से कहा कि वह ऐसा नहीं कह सकते कि हाई कोर्ट ने उन्हें बिना सुने दोषी करार दिया. उन्हें खुद यह देखना चाहिए कि अपने बयान से हुए नुकसान की वह किस तरह भरपाई कर सकते हैं.

किस BJP नेता ने राहुल गांधी को बताया 'मूर्ख', बोले- 'पाकिस्तानी भाषा बोल रहे'

Operation Sindoor: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाया था. राहुल ने कहा था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को पहले ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दे दी थी. इस मामले पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल को घेरा है. उन्होंने राहुल गांधी को मूर्ख बताया है. अमित मालवीय ने इस मामले के लिए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ''राहुल गांधी की मूर्खता केवल संयोगवश नहीं है, यह खतरनाक है. वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. भारत के हित में और विपक्ष के नेता के इरादों को उजागर करने के लिए डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के 11.05.2025 के बयान को फिर से पोस्ट कर रहा हूँ.''

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कुछ सवाल किए थे. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को जानकारी दिए जाने की वजह से हमने कितने भारतीय विमान खोए. राहुल गांधी ने फिर दोहराते हुए कहा था कि ये एक क्राइम है और देश को सच्चाई पता चलनी चाहिए. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सरकार से सवाल किया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी संवेदनशील मसलों पर भी सवाल करेगी, जिससे आतंकी घटनाएं न हों.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया बदला

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया. पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए थे.

Rahul Gandhi’s daftness is not merely incidental—it is sinister. He is speaking the language of Pakistan.

For the benefit of India, and to expose the intent of the Leader of the Opposition, I am reposting the statement of DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai, dated 11.05.2025:… https://t.co/NBqHRPvdLR pic.twitter.com/UeJ5vj1vzV

— Amit Malviya (@amitmalviya) May 19, 2025

यह भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को कैंसर, हड्डियों तक फैली गंभीर बीमारी, PM मोदी बोले- 'चिंतित हूं'

ऑपरेशन सिंदूर: इस जगह 70 पाकिस्तानी ड्रोन तबाह! भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने PAK को जमकर रुलाया

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. उसने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की. उसने ड्रोन और मिसाइल से हमले का प्रयास किया. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक को भारी नुकसान पहुंचाया. इससे जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आयी है.

पाकिस्तान ने गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों पर ड्रोन अटैक का प्रयास किया था. इस दौरान इंडियन एयरफोर्स और साउथर्न कमांड एयर डिफेंस ब्रिगेड ने भुज और नलिया में पाकिस्तान के 70 ड्रोन मार गिराए. इसमें तुर्किए का सोंगर ड्रोन शामिल था. दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने हाल ही में अग्रिम क्षेत्र की इकाइयों का दौरा किया और कमान के संचालन क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की.

भारत का मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दिया और उसके ड्रोन अटैक को नाकाम किया. भारतीय सेना के लिए आकाशतीर प्रणाली ने काफी अहम भूमिका निभाई. भारत के पास कई खतरनाक तोप भी हैं, जो कि दुश्मनों पर हावी हुई हैं.

पाकिस्तान ने की स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत आतंकियों के खिलाफ की थी, लेकिन इसमें पाकिस्तानी सेना भी कूद पड़ी. उसने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की. पाक के निशाने पर अमृतसर भी था. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया. अंत में पाकिस्तान सीजफायर के लिए मजबूर हो गया. भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका और चीन समेत कई देश आए. सभी ने सीजफायर की ही बात कही.

यह भी पढ़ें : विजय शाह से बोला सुप्रीम कोर्ट- हम वीडियो देखेंगे, सच में मांगी माफी या मगरमच्छ के आंसू...

Sunday, May 18, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की तीनों सेनाओं के बीच कैसा था तालमेल? रक्षा मंत्रालय ने बताया

Operation Sindoor: रक्षा मंत्रालय ने रविवार (18 मई, 2025) को कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपसी समन्वय की शक्ति और रणनीतिक दूरदृष्टि का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में तीनों सेनाओं की संतुलित प्रतिक्रिया प्रदर्शित हुई, जिसमें सटीकता, पेशेवर अंदाज और उद्देश्य की झलक मिली.

ऑपरेशन सिंदूर की परिकल्पना नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार और पाकिस्तान के अंदर तक आतंक के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए एक दंडात्मक और लक्षित अभियान के रूप में की गयी थी. भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की.

'पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंचाई गई'
पाकिस्तान की कोशिश का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया. वायु सेना के ठिकानों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों और रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंचाई गई. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 10 मई को घोषणा की, कि भारत और पाकिस्तान भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलाबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमत हो गए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई सावधानीपूर्वक तैयार योजना और खुफिया जानकारी पर आधारित दृष्टिकोण पर केंद्रित थी, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि ऑपरेशन न्यूनतम क्षति के साथ संचालित किया गया. इस सफलता का मुख्य कारण एकीकृत कमान और नियंत्रण रणनीति (आईसीसीएस) थी, जिसने कई क्षेत्रों में वास्तविक समय में खतरे की पहचान, आकलन और रोकथाम को संभव बनाया.

'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेनाओं के बीच प्रभावशाली तालमेल था'
बयान में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के प्रत्येक क्षेत्र में सेनाओं के बीच प्रभावशाली तालमेल था और सरकार, एजेंसियों और विभागों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया. यह ऑपरेशन भूमि, वायु और समुद्र में किया गया भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच तालमेल का एक निर्बाध प्रदर्शन था. इसमें कहा गया है कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने पाकिस्तान में आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कैरियर बैटल ग्रुप ने निभाई अहम भूमिका
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने समुद्री प्रभुत्व स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. एक समग्र नेटवर्क बल के रूप में काम करते हुए नौसेना ने मिग-29 के लड़ाकू जेट और अग्रिम हवाई चेतावनी हेलीकॉप्टर से लैस अपने कैरियर बैटल ग्रुप (सीबीजी) को तैनात किया. इससे समुद्री क्षेत्र में खतरों की निरंतर निगरानी और वास्तविक समय पर पहचान सुनिश्चित हुई.

कैरियर बैटल ग्रुप एक नौसेना बेड़ा होता है, जिसमें एक विमान वाहक पोत और उसके साथ कई अन्य जहाज शामिल होते हैं. मंत्रालय ने कहा कि सीबीजी ने एक शक्तिशाली वायु रक्षा कवच बनाए रखा, जिसने शत्रुतापूर्ण हवाई घुसपैठ को रोका विशेष रूप से मकरान तट से. बयान में कहा गया कि नौसेना के पायलटों ने चौबीसों घंटे उड़ानें भरीं, जिससे क्षेत्र में भारत की तत्परता और रणनीतिक पहुंच का पता चला.

ये भी पढ़ें:

'बच्चे को आग से बचाने के लिए मां ने गले लगा लिया, लेकिन...', बोले हैदराबाद अग्निकांड के चश्मदीद

Operation Sindoor: 'कुछ नेताओं का नाम क्या घोषित किया उसी में मिर्ची...', VHP ने डेलीगेशन पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को लताड़ा

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा पार आतंकवाद को उजागर करने के लिए भारत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी कर रहा है. इसके लेकर प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के शामिल होने की घोषणा की गई है. इस पर राजनीति शुरू हो चुकी है. इस मामले में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शशि थरूर को लेकर कहा कि कांग्रेस में होने और कांग्रेस का होने में जमीन-आसमान का फर्क है.

इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि कैसा दुर्भाग्य कि जब कोई कांग्रेसी कभी भारत की या राष्ट्रीयता की बात करता है, किसी अच्छे काम की प्रशंसा करता है या कहीं गलती से भी धर्म के पक्ष में बोल जाता है तो, वह 'कांग्रेस में होते हुए भी कांग्रेस का नहीं' रहता है. ये प्रश्न उठता है कि क्या पार्टी किसी देश प्रेमी कांग्रेसी को भी कभी अपना कह पाएगी?

आतंक के खात्मे हेतु 7 वैश्विक टोलियों का निर्माण स्वागत योग्य, कांग्रेसी विलाप निंदनीय...
कैसा दुर्भाग्य कि जब कोई कांग्रेसी कभी भारत की या राष्ट्रीयता की बात करता है, किसी अच्छे काम की प्रशंसा करता है या कहीं गलती से भी धर्म के पक्ष में बोल जाता है तो, वह 'कांग्रेस में होते हुए…

— विनोद बंसल Vinod Bansal বিনোদ বনসল వినోద్ బన్సాల్ (@vinod_bansal) May 18, 2025

जयराम रमेश की टिप्पणी पर किया सवाल

विनोद बंसल ने कहा कि अभी जिस प्रकार पार्टी के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने अपनी ही पार्टी के एक वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बारे में जो कहा है वह न सिर्फ पार्टी के अंदरूनी पोल खोलता है बल्कि उस की भारत विरोधी छवि को भी दोबारा उजागर करता है. देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली और खुद को सबसे पुरानी पार्टी बताने वाली यह कांग्रेस क्या कभी अपने कुछ नेताओं के अंदर बचे राष्ट्रीयता के भावों का सम्मान कर पाएगी. यह सोचने वाली बात है. सरकार ने विदेश जाने वाले दलों में उसके कुछ नेताओं के नाम क्या घोषित किए उसी में उसे मिर्ची लग गई.

राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के 51 वरिष्ठ नेता

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भारत सरकार ने विश्व भर से आतंक के समूल नाश हेतु एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. इसकी मदद से दुनिया के दर्जनों देशों की यात्रा पर हमारे राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के 51 वरिष्ठ नेता जा रहे हैं. 7 टोलियां में विभाजित 20 से अधिक दलों के ये वरिष्ठ नेता शीघ्र ही पूरी दुनिया के सामने न सिर्फ नापाक पाकिस्तान की आतंकी करतूतों को उजागर करेंगे बल्कि, दुनिया को आतंकवाद की घटना से बचाने में उनका मदद व समर्थन हासिल होगा, इस संबंध में वैश्विक एकजुटता का प्रयास भी करेंगे. आतंक के नाश के बिना शांति की स्थापना, एक कोरी कल्पना है. व्यक्तिगत व व्यावसायिक हितों को एक तरफ कर इस बारे में सब को एकजुट होना ही होगा. यही शायद इस यात्रा का मतलब है. केंद्र सरकार का यह अभूतपूर्व कदम स्वागत योग्य है.

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...