Friday, January 31, 2025
Weather Forecast: यूपी-दिल्ली, बिहार-हरियाणा और राजस्थान में बारिश, जानें फरवरी के पहले हफ्ते का कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर ठंड ने वापसी कर ली है. मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. इसके चलते इन राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ सकता है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिससे स्थानीय लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा है और सुबह की धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर फिर से महसूस होने लगता है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट की चेतावनी दी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

यूपी-बिहार में शीतलहर का प्रकोप

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी आई है, जिससे लोगों को सफर में परेशानी हो रही है. IMD ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर जैसे शहरों में भी शीतलहर का असर जारी है.

राजस्थान और कश्मीर में भीषण ठंड

राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस तापमान और बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. झारखंड में ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन फरवरी के पहले हफ्ते में फिर से बादल छाने और बारिश की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में विकसित हो रहा है जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. 1 से 3 फरवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे बारिश और ठंड बढ़ सकती है.

दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (31 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है. हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. बढ़ती ठंड और प्रदूषण की वजह से दिल्लीवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

Delhi Election 2025: वक्फ बोर्ड का गठन, इमामों को भत्ता... दिल्ली में इमरान मसूद के ऐलानों ने बढ़ा दी AAP की टेंशन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. हर दिन कांग्रेस के सीनियर नेता और पदाधिकारी जनता से सीधे संपर्क कर रहे हैं. इस दौरान विरोधी पार्टियों के खिलाफ भी कांग्रेस की ओर से तीखी बयानबाजी की जा रही है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने चुनावी अभियान के तहत कांग्रेस की योजनाओं और वादों का खुलासा किया.

इमरान मसूद ने कांग्रेस के विकास कार्यों को लेकर कई अहम वादे किए. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो एससी/एसटी/ओबीसी और विकलांग वर्ग के लिए विशेष वित्तीय सहायता और कर्ज की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि ये वर्ग बिजनेस शुरू कर सकें. इसके अलावा उर्दू, पंजाबी और भोजपुरी के शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा और पंजाब अकादमी को पुनर्जीवित किया जाएगा. इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना और संग्रहालय की योजना भी बनाई जाएगी.

कांग्रेस का अल्पसंख्यकों के उत्थान का वादा

इमरान मसूद ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अल्पसंख्यकों के अधिकारों, सुरक्षा और उत्थान के लिए काम करती रही है. राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता देशभर में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और ये आंदोलन सड़क से संसद तक जारी रहेगा.

कांग्रेस सरकार के तहत वक्फ बोर्ड का गठन होगा

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की योजनाओं पर बात करते हुए इमरान मसूद ने मदरसों के विकास की योजना भी शेयर की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने पर मदरसों का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. इसके साथ ही वक्फ बोर्ड का गठन कर इमाम और मुअजिनों को मिलने वाले भत्तों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा. कांग्रेस पार्टी सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विशेष कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी.

भाजपा और आम आदमी पार्टी पर कड़ी आलोचना

इमरान मसूद ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां अल्पसंख्यकों का केवल चुनावी समय में ही ख्याल रखती हैं जबकि असल में इन पार्टियों ने अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए. उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति सोच नफरत की रही है जिसे पूरा देश जानता है.

कांग्रेस ने हमेशा कमजोर वर्ग के लिए काम किया-इमरान मसूद

इमरान मसूद ने दिल्ली की जनता से कांग्रेस के विकासात्मक कार्यों और वादों को स्वीकार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए काम करती रही है और दिल्ली में भी सरकार बनने पर यही नीति जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

Thursday, January 30, 2025
आतंक की उल्टी गिनती! जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब पुलिस करेगी दहशतगर्दों का खात्मा

Jammu Kashmir Terrorism Prevention: जम्मू कश्मीर और पंजाब के बॉर्डर से सटे बिलावर इलाके में पिछले साल हुई आतंकी वारदातों के बाद अब जम्मू कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने मिलकर आतंकवाद से निपटने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की है. इस रणनीति के तहत दोनों राज्यों के पुलिसबलों ने आतंकी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए विशेष ऑपरेशन शुरू किए हैं.

बीते साल जम्मू के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में आतंकियों ने एक काफिले पर हमला किया था, जिसके बाद से इस इलाके में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई थीं. इन घटनाओं को लेकर सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र में आतंकियों का खात्मा करने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात ने इस क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और ऑपरेशन का जायजा लिया.

डीजीपी नलिन प्रभात ने किया सुरक्षा बलों से संवाद

डीजीपी नलिन प्रभात ने अपने दौरे के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल जवानों से बातचीत की और इस इलाके में चल रहे ऑपरेशंस की जानकारी ली. उन्होंने सुरक्षाबलों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने के लिए निर्देश दिए ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों और अधिकारियों से भी बातचीत की और उन्हें आतंकियों के खिलाफ और मजबूत कदम उठाने के लिए प्रेरित किया.

भारत-पाक सीमा पर संदिग्धों की गतिविधियां

जम्मू कश्मीर पुलिस बिलावर और कठुआ के जंगलों में आतंकियों का पीछा करने में जुटी है, वहीं पंजाब पुलिस भी बॉर्डर से सटे बमियाल इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. भारत-पाकिस्तान सीमा के पास इस क्षेत्र में संदिग्धों के देखे जाने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत मंत्रियों का नमन, जानें क्या बोले खरगे

Makakumbh 2025: प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने बनाया रिकॉर्ड, भीड़ को शहर से बाहर करने के लिए चलाईं 222 स्पेशल ट्रेन्स

Makakumbh 2025: प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने मौनी अमावस्या पर 222 मेला स्पेशल ट्रेनें रवाना की. यह एक रिकॉर्ड है. प्रयागराज रेलवे ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ रेगुलर ट्रेनें भी संचालित की. इस तरह एक ही दिन में 365 ट्रेनों का संचालन किया गया.

प्रयागराज के सभी नौ स्टेशनों से दिशा-निर्देशानुसार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं. इन ट्रेनों के जरिए कुल 12 लाख लोगों को प्रयागराज से बाहर भेजा गया. दूसरे शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच खुसरो बाग होल्डिंग एरिया को जल्दी खोल दिया गया था. कंट्रोल रूम की निगरानी एनसीआर महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक कर रहे थे.

ऐसा था रेलवे का प्लान
महाकुंभ में दूसरे शाही स्नान में 7 से 8 करोड़ लोगों के आने का अनुमान पहले से ही लगा लिया गया था. ऐसे में रेलवे ने इसके लिए तैयारी कर रखी थी. रेलवे के प्लान के मुताबिक, मौनी अमावस्या यानी कल (29 जनवरी) के दिन प्रयागराज के स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें सिर्फ यात्रियों को प्रयागराज से बाहर निकालने के लिए चलाईं. यानी दूसरे शहरों से स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज नहीं आईं. हालांकि इस प्लान के इतर प्रयागराज को जाने और आने वाली रेगुलर ट्रेनें अपने शेड्यूल से ही चलती रहीं.

बता दें कि रेलवे राज्य सरकार के साथ मिलकर कुंभ में काम कर रही है. पूरे महाकुंभ के लिए रेलवे ने योजना बना रखी है और इसी के तहत काम हो रहा है.

खबर में अपडेशन जारी है...

यह भी पढ़ें...

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, यूपी के अफसरों पर कार्रवाई समेत की गई ये मांगें

'IRCTC के फूड स्टॉल में मिस-मैनेजमेंट, सुधार करें', इंडियन रेलवे से बोला सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (CST) पर फूड स्टॉल के प्रबंधन में खामियों के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है.

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की व्यवस्थता में कमी का जिक्र करते हुए जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच ने कहा कि इस मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की रिपोर्ट से पता चलता है कि इसके डिवीजनल ऑफिसर्स की तरफ से गंभीर लापरवाही हुई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे प्रशासन सीवीसी रिपोर्ट का परीक्षण करके इसे एक महीने के अंदर कार्रवाई के लिए इसे सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष रखे और तीन महीने में सुधारात्मक कदम उठाए. सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को कहा, 'रेलवे की ओर से सीवीसी की रिपोर्ट को लागू किया जाना आवश्यक है.' कोर्ट ने कहा कि सीवीसी ने आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मंशा का संकेत नहीं दिया है, बल्कि अधिकारियों की ओर से लापरवाही का ही संकेत दिया है.

बेंच ने खामियों को दूर करने और आईआरसीटीसी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे द्वारा तत्काल सुधारात्मक उपाय करने की जरूरत को रेखांकित किया. पीठ बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी.

आरटीआई कार्यकर्ता अजय बी बोस ने आरोप लगाया था कि मध्य रेलवे के सात अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की और करोड़ों रुपये की हेराफेरी की, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने दावा किया कि स्टॉल की बिक्री कीमत कम आंकी गई, जितनी राशि प्राप्त हुई, उससे कम राशि रेलवे को जमा की गई, वस्तुओं के लिए अधिक कीमत वसूल की गई और बिना वैध लाइसेंस के उन्हें काम करने की अनुमति दी गई जो रेलवे खानपान नीति का उल्लंघन है. स्पेशल जज ने सीबीआई को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें:-
DeepSeek: भारत-चीन युद्ध, अरुणाचल, जिनपिंग... जब पूछे ये सवाल तो ड्रैगन का AI हो गया खामोश

Wednesday, January 29, 2025
एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने आतंकवाद मामले में जफर हुसैन भट को घोषिक किया भगोड़ा अपराधी

Jammu-Kashmir News: जम्मू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम के तहत नामित एक स्पेशल कोर्ट ने आतंकवाद से संबंधित एक चल रही जांच के सिलसिले में अनंतनाग के श्रीगुफवारा के लिवर निवासी जफर हुसैन भट उर्फ खुर्शीद आलम के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 के तहत भगोड़ा अपराधी घोषित की है.

अदालत की ओर से जारी उद्घोषणा नोटिस की एक प्रति श्रीनगर स्थित न्यूज एजेंसी कश्मीर डॉट कॉम के पास है, जिसमें लिखा है कि आरोपी को कुलगाम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 32/2022 से उत्पन्न आरसी-01/2022/एनआईए/जेएमयू मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 16, 18 और 20, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और शस्त्र अधिनियम की धारा 7/27 के तहत कथित अपराधों के लिए नामित किया गया है.

पहले भी एक जारी किया गया था वारंट
अदालत के अनुसार, भट की गिरफ्तारी के लिए पहले भी एक सामान्य वारंट जारी किया गया था, लेकिन आरोपी का पता न चल पाने के कारण उसे बिना तामील किए वापस कर दिया गया था. प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि भट फरार हो गया है या जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है. इसके मद्देनजर, अदालत ने भट को प्रोक्लेमेशन के प्रकाशन से 30 दिनों के भीतर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. इसका पालन न करने पर धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जाएगी, जो फरार व्यक्ति की संपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति देती है.

एनआईए जम्मू को निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से एनआईए जम्मू को निर्देश दिया गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा प्रसारित समाचार पत्रों में सार्वजनिक जानकारी का प्रकाशन सुनिश्चित करें, जिसमें आरोपी के आवासीय क्षेत्र में एक और एक राष्ट्रीय दैनिक शामिल है. इसके अलावा नोटिस को उसके निवास के एक प्रमुख हिस्से और उसके इलाके के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जाएगा. बता दें कि मामला जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों की जांच से संबंधित है.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 घायल; योगी सरकार ने जारी किए आंकड़े

Mahakumbh Stampede: 144 साल का संयोग बना भगदड़ की असली वजह? प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कर रहे यही इशारा

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ की एक बड़ी वजह 144 वर्ष के संयोग को भी माना जा रहा है. लोग इसी शुभ मुहूर्त में संगम स्नान के लिए घाट पर बैठे व लेटे रहे तभी बैरियर तोड़कर आई बेकाबू भीड़ ने उन्हें कुचल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान इसी बात का इशारा कर रहे हैं.

इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी असम से आई मधुमिता बताती हैं, संगम घाट पर लोग सुबह होने के इंतजार में बैठे और लेटे थे. तभी लोगों की भीड़ अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए बने बैरियरों को तोड़ते हुए घाट की तरफ बढ़ी और घाट पर लेटे हुए लोग इस भीड़ की चपेट में आ गए.

बेगूसराय से आई बुजुर्ग महिला बदामा देवी ने कहा, 'बेटा इस जनम में ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा, इसीलिए हम इतनी दूर से गंगा मैया में स्नान के लिए आए.' झारखंड के पलामू से आए राम सुमिरन भी यही बताते हैं. वह कहते हैं, '144 साल बाद यह पुण्य स्नान का अवसर आया है जिसे कोई भी गंवाना नहीं चाहता. यही वजह है कि देश दुनिया से लोग संगम के किनारे खुले आसमान के नीचे डेरा डालकर पड़े थे. तभी बैरियर तोड़कर आए जनसैलाब के नीचे वे दब गए.'

'प्रशासन करता रहा निवेदन'
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत छोटे लाउडस्पीकर से बार-बार बताते रहे कि 'सभी श्रद्धालु सुन लें..यहां (संगम तट) लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है. जो सोवत है, वो खोवत है. उठिए और स्नान करिए. आपके सुरक्षित रहने के लिए यह जरूरी है. बहुत लोग आएंगे और भगदड़ मचने की आशंका है. आप पहले आ गए हैं तो आपको सबसे पहले अमृत स्नान कर लेना चाहिए. सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन है कि उठें.. उठें.. उठें और स्नान करके वापस जाएं.' लेकिन श्रद्धालू शुभ संयोग का इंतजार करते रहे और ये हादसा हो गया.

हालांकि, प्रशासन को इस स्थिति का अंदाजा पहले से था कि लोग मौनी अमावस्या पर संगम में ही स्नान को लेकर डटे रहेंगे, ऐसे में प्रशासन की भी जिम्मेदारी थी कि वे किसी तरह लोगों को वहां से हटाएं.

यह भी पढ़ें...

Mahakumbh Stampede: संगम पर भगदड़ कैसे मची, क्या हालात थे और अब क्या हो रहा है? 10 पॉइंट्स में समझें

Prayagraj Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ पर प्रियंका गांधी लोगों से बोलीं- अफरातफरी से बचें, CM योगी को बताया क्या करें तुरंत

Mahakumbh Stampede News: प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले के दौरान हुए एक बड़े हादसे में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं कई श्रद्धालु घायल हो गए. ये घटना अत्यंत दुखद है जिसमें श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हादसा महाकुंभ के इतिहास में एक दुखद मोड़ के रूप में सामने आया है, जब लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए संगम तट पर इकट्ठा हो रहे थे. इस दुर्घटना ने पूरे देश को शोक में डूबो दिया है. इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

प्रियंका गांधी ने लिखा "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं." प्रियंका गांधी ने अपने संदेश में न केवल मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की बल्कि घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की.

प्रियंका गांधी की सरकार से अपील

प्रियंका गांधी ने इस दुखद घटना के बाद सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना चाहिए ताकि उन्हें सही समय पर मेडिकल ट्रीटमेंट मिल सके. साथ ही प्रियंका ने मृतकों की पहचान करने और उनके शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाने की बात भी की. उन्होंने ये भी कहा कि प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित इंतजाम करने चाहिए ताकि आने वाले स्नान सकुशल संपन्न हो सकें. उनका ये संदेश प्रशासन के लिए एक अहम दिशा-निर्देश साबित हुआ है.

प्रियंका ने महाकुंभ के आयोजन में शाही स्नान की सदियों पुरानी परंपरा की ओर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शांति और धैर्य से स्नान-दान करें और इस दुखद घटना के बाद अफरा तफरी से बचें. उनका ये संदेश सभी श्रद्धालुओं को समझदारी से काम लेने और एकजुट होकर श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है.

प्रियंका गांधी की मां गंगा से प्रार्थना

प्रियंका गांधी ने अंत में मां गंगा से प्रार्थना की कि वह सभी श्रद्धालुओं की रक्षा करें और उनके इस धार्मिक यात्रा को सुरक्षित रूप से संपन्न करने में मदद करें. उनका ये आशीर्वाद एक सकारात्मक संदेश था जो न केवल पीड़ित परिवारों के लिए बल्कि सभी श्रद्धालुओं के लिए भी शांति का प्रतीक बना.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यहां अब भी माइनस में पारा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा फरवरी के पहले हफ्ते का मौसम, जानें

Tuesday, January 28, 2025
ताहिर हुसैन को मिली कस्टडी परोल, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं ये शर्तें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM प्रत्याशी और दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट ने कस्टडी परोल दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने शर्तों को साथ उन्हें यह परोल दी है.

ताहिर हुसैन को इन शर्तों के साथ दी गई परोल-

* 29 जनवरी से 3 फरवरी तक कस्टडी परोल (कुल 6 दिन)
* सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही बाहर रहेंगे
* उसके बाद जेल जाना होगा
* अपनी सुरक्षा और सरकारी वाहन पर आने वाला रोजाना 2,07,428 (2 लाख 7 हज़ार 429) का खर्च देना होगा
* हर बार 2 दिन का एडवांस भुगतान करेंगे
* एडवांस पेमेंट मिलने पर ही बाहर आ सकेंगे
* चुनाव प्रचार कर सकेंगे
* लेकिन केस को लेकर टिप्पणी नहीं करेंगे, गवाहों से भी नहीं मिलेंगे
* अपने परिचित उस्मान अहमद और क्राउन प्लाजा गेस्ट हाउस में रहेंगे
* पुलिस टीम के लिए भी व्यवस्था करेंगे
* अपने घर (E-7, मेन करावल नगर) नहीं जाएंगे

Monday, January 27, 2025
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए SC ने नियुक्त किया स्वतंत्र पर्यवेक्षक, चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी का भी दिया आदेश

Chandigarh Mayor Elections: 30 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा. कोर्ट ने अभी पर्यवेक्षक का नाम घोषित नहीं किया है. लिखित आदेश में इसकी जानकारी दी जाएगी. कोर्ट ने संकेत दिया है कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एक पूर्व जज को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव सीक्रेट बैलेट से हो या पार्षदों के हाथ खड़े करवा कर, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेगा. पर्यवेक्षक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करेंगे. चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाए. चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने निष्पक्ष चुनाव के लिए याचिका दाखिल की थी.

कुलदीप कुमार की याचिका में मांग की गई थी कि नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुप्त मतदान यानी सीक्रेट बैलेट के जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर करवाया जाए. चुनाव साफ-सुथरे तरीके से हों, इसकी निगरानी के लिए हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को पर्यवेक्षक बनाया जाए.

अनिल मसीह पर SC ने की थी कड़ी टिप्पणी

पिछले साल भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर काफी हंगामा हुआ था. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. 20 फरवरी, 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर कड़ी टिप्पणी करते हुए चुनाव परिणाम को पलट दिया था. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया था.

चुनाव में धांधली की आशंका जताते हुए कुलदीप पहुंचे SC

चुनाव में इस साल भी धांधली की आशंका जताते हुए कुलदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. मामला जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच में लगा. चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए. मेहता ने कहा कि पिछले साल का हवाला देकर इस साल के लिए आशंका जताना सही नहीं है. फिर भी अगर सुप्रीम कोर्ट पर्यवेक्षक नियुक्त करना चाहता है, तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

भगवा कपड़े पहन अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, फिर संतों ने कराया स्नान, देखें तस्वीरें
भगवा कपड़े पहन अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, फिर संतों ने कराया स्नान, देखें तस्वीरें
Jay Shah's Son in Mahakumbh: महाकुंभ में अपने पोते को साथ लाए अमित शाह, संतों से दिलवाया आशीर्वाद; देखें वीडियो

Jay Shah's Son in Mahkumbh: गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे व आईसीसी चेयरमैन जय शाह सोमवार (27 जनवरी) को महाकुंभ पहुंचे. पिता-पुत्र के साथ पूरा परिवार महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आया है. अमित शाह अपने नवजात पोते को भी महाकुंभ में साथ लेकर आए हैं. एक वीडियो में संत उसे आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में जय शाह अपने बेटे को संतों के पास ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान अमित शाह भी संतों के साथ ही खड़े दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद अमित शाह अपने पोते को हाथ में लेकरसंतों से उसे आशीर्वाद दिलवाते दिखाई दे रहे हैं. दादा, पिता और पोता तीनों ही भगवा कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं.

#WATCH | #MahaKumbh2025 | Saints bless the baby boy of Jay Shah - ICC chairman and son of Union Home Minister Amit Shah in Prayagraj, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/97qA7hwuOb

— ANI (@ANI) January 27, 2025

खबर में अपडेशन जारी है...

Sunday, January 26, 2025
Republic Day Parade: 40 विमानों के साथ एयरफोर्स ने जमा दिया रंग, राफेल लूट ले गया महफिल; देखें वीडियो

Republic Day Parade: 76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एयरफोर्स ने रंग जमा दिया. भारतीय वायुसेना ने कुल 40 एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर के साथ अलग-अलग फॉर्मेशन कर दर्शकों को रोमांचित किया. विमानों ने ध्वज, अजय, सतलज और रक्षक जैसे कई फार्मेशन बनाए. जब बारी राफेल की आई तो यह फाइटर जेट 'वर्टिकल चार्ली' परफॉर्म कर पूरी महफिल लूट ले गया.

गणतंत्र दिवस परेड में 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉफ्टर शामिल थे. फाइटर जेट में सुखोई और राफेल जैसे फाइटर जेट शामिल थे. हेलिकॉप्टर में एमआई-17 और अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों को शामिल किया गया था. वहीं ट्रांसपोर्ट श्रेणी में डोर्नियर विमान नजर आया. देश में 10 अलग-अलग बेस से इन विमानों ने उड़ान भरी.

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | The Indian Air Force presents fly-past during the 76th #RepublicDay Parade on Kartavya Path, comprising a total of 40 aircraft, including 22 fighter aircraft, 11 transport aircraft and 7 helicopters.

(Visuals of Ajay Formation- 3 Apache Helicopters… pic.twitter.com/xTy4f7TcD0

— ANI (@ANI) January 26, 2025

सबसे पहले एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने 'ध्वज' फार्मेशन बनाया. इसके बाद तीन मिग-29 जेट 'बाज़' फार्मेशन बनाते नजर आए. हेरिटेज एयरक्राफ्ट 'डकोटा' के साथ दो डॉर्नियर विमानों ने 'टेंगेल' फॉर्मेशन बनाया. तीन डॉर्नियर विमानों ने रक्षक फॉर्मेशन भी बनाकर दिखाया.

#WATCH | The Indian Air Force presents fly-past during the 76th #RepublicDay🇮🇳 Parade on Kartavya Path.

(Visuals of Amrit Formation comprising 05 Jaguar ac flying past over the water channel North of Kartavya Path in 'Arrow-head' formation)

(Source: DD News) pic.twitter.com/fPl31An4uI

— ANI (@ANI) January 26, 2025

नेत्र, त्रिशूल और भीम फॉर्मेशन में सुखोई SU-30 विमान दिखे. पांच जगुआर विमान 'अमृत फॉर्मेशन' में दिखे. वज्रअंग फॉर्मेशन में 6 राफेल जेट नजर आए. यहां राफेल ने 'वर्टिकल चार्ली' फार्मेशन के साथ भी उड़ान भरी. तेज स्पीड में राफेल सीधा आसमान को भेदता हुआ नजर आया.

#IAF Rafale goes Vertical Charlie✈️🇮🇳 pic.twitter.com/saZEn0XTO5

— News IADN (@NewsIADN) January 25, 2025

यह भी पढ़ें...

Indians In US: ट्रंप के आदेशों का खौफ, अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र छोड़ने लगे पार्ट टाइम जॉब

चुनाव आयोग का AAP नेता सौरभ भारद्वाज पर बड़ा एक्शन! कहा- 'बंद कीजिए पोलिंग बूथ के सामने वाला ऑफिस'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. एबीपी न्यूज की पड़ताल के बाद चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर एक्शन लिया है. पड़ताल में पाया गया कि ग्रेटर कैलाश से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने भी अपना अस्थाई चुनावी दफ्तर चिराग दिल्ली स्थित पोलिंग बूथ के सामने खोल रखा है.

सौरभ भारद्वाज को ऑफिस बंद करने का आदेश

एबीपी न्यूज की खबर पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन लिया है. सौरभ भारद्वाज को दिया पोलिंग बूथ के सामने बने दफ्तर को बंद करके शिफ्ट करने का आदेश दिया है. ग्रेटर कैलाश के रिटर्निंग ऑफिसर ने अपने आदेश में कहा कि फ्लाइंग स्काउट की जांच में पाया गया कि सौरभ भारद्वाज का चिराग दिल्ली स्थित चुनावी दफ्तर मतदान केंद्र के पास बना है ऐसे में इसे तत्काल यहां से हटाया जाए.

चिराग दिल्ली इलाके में है सौरभ भारद्वाज का ऑफिस

चिराग दिल्ली इलाके में दिल्ली नगर निगम सह शिक्षा विद्यालय पोलिंग बूथ है, जिसके ठीक सामने बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में सौरभ भारद्वाज का अस्थाई चुनावी दफ्तर था. इसकी परमिशन भी 20 जनवरी से 5 फरवरी शाम 7 बजे तक की सौरभ भारद्वाज को मिली हुई थी, लेकिन एबीपी न्यूज की पड़ताल के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आया और दफ्तर को बंद करने का आदेश दिया.

इस मामले पर सौरभ भारद्वाज ने कल यानी 25 जनवरी 2025 को अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि यह दफ्तर उनका पुराना विधायक दफ्तर है और अभी परमिशन उन्हें चुनाव आयोग से मिली थी. उन्होंने कहा था कि अगर चुनाव आयोग बंद करने का आदेश देगा तो वो इसे बंद कर देंगे.

आतिशी की रमेश बिधूड़ी पर आरोप

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से AAP प्रत्याशी आतिशी के चुनावी एजेंट ने शनिवार (25 जनवरी) को चुनाव आयोग को पत्र लिख कर दावा किया था कि रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी विधानसभा में अपना चुनावी दफ्तर पोलिंग बूथ से सिर्फ 80 मीटर दूर खोल रखा है जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है.

ये भी पढ़ें : Indians In US: ट्रंप के आदेशों का खौफ, अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र छोड़ने लगे पार्ट टाइम जॉब

PM मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के इस विद्वान को पद्म श्री, विश्वनाथ कॉरिडोर-राम मंदिर का भी निकाल चुके हैं मुहूर्त

Pandit Ganeshwar Shastri Dravid: गणतंत्र दिवस के ठीक पहले विज्ञान खेल कला साहित्य सहित अलग-अलग क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजे जाने वाली सूची जारी कर दी गई. इसमें धर्म शास्त्रों के जानकार और काशी के विद्वान पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ भी शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा.

पं गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ वाराणसी के रामघाट स्थित श्री वल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय कों संचालित करते हैं. पद्म पुरस्कार ऐलान के बाद विद्यालय परिवार में भी हर्ष का माहौल है. 25 जनवरी को काशी के पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने का ऐलान कर दिया गया. गणेश्वर शास्त्री ने 2021 में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण का मुहूर्त और 2024 में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भी मुहूर्त निकाला था.

पीएम मोदी के रह चुके हैं प्रस्तावक

इनकी ओर से राम मंदिर के पूजन से जुड़ा निर्धारित अवधि का मुहूर्त पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना था. इसके अलावा 2024 लोकसभा चुनाव में यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक भी रहे. पं गणेश्वर शास्त्री वाराणसी के रामघाट पर रहते हैं. आधुनिकता वाले इस युग में यह बेहद सादगी, त्याग और संयम के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं.

आज के दौर में खासतौर पर जहां धार्मिक क्षेत्र में खुद की श्रेष्ठता और ज्ञान कों लेकर आपस में ही प्रतिस्पर्धा है. वहीं गणेश्वर शास्त्री इन सबसे दूर रहकर भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से वेद शास्त्र पुराण संस्कृत का ज्ञान अपनी अगली पीढ़ी को निरंतर प्रदान कर रहें हैं.

पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जताया आभार

काशी के पं गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने के ऐलान के बाद एबीपी न्यूज ने उनके शिष्यों से बातचीत की. उनका कहना है कि गुरु जी अभी अस्वस्थ हैं. लेकिन उन्होंने संदेश भेजा है कि इस सम्मान के लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. इसके अलावा हम सभी शिष्यों और श्री वल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. भारत की समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए हमारी मंगलकामनाएं हैं.

ये भी पढ़ें: शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण और अरिजीत सिंह को पद्म श्री, जानें किसे मिला कौन सा सम्मान

PM Modi Republic Day Attire: सफेद कुर्ता-पायजामा, बंद गले का कोट और लाल-पीले रंग का साफा... गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक फिर चर्चा में

PM Modi's Republic Day Outfit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विशिष्ट और रंगीन पहनावे से सबका ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले रंग का साफा पहना जो उनकी पारंपरिक शैली का हिस्सा था. पीएम मोदी हमेशा अपने पहनावे के जरिए भारतीय संस्कृति की धरोहर को बढ़ावा देते हैं. उनका ये पहनावा न केवल सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करता है बल्कि इस अवसर की विशिष्टता को भी उभारता है.

पीएम मोदी ने अपने पहले गणतंत्र दिवस के बाद से हमेशा अपने खास पहनावे में साफा पहना है जो उनकी पहचान बन चुका है. पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री ने कई अलग-अलग रंगों और शैलियों के साफे पहने हैं. 75वें गणतंत्र दिवस पर उन्होंने बहुरंगी ‘बांधनी’ प्रिंट का साफा पहना था जो गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक कला को दर्शाता है. बांधनी कपड़ा विशेष रूप से टाई-डाई विधि से बनाया जाता है जिसमें कपड़े को गांठकर रंगा जाता है जिससे एक खास डिजाइन बनती है.

पीएम का साफा हमेशा उनके पहनावे का मुख्य आकर्षण

पीएम का साफा हमेशा उनके पहनावे का मुख्य आकर्षण रहा है. साल 2023 में उन्होंने राजस्थानी शैली का बहुरंगी साफा पहना था जो उसके लंबे छेले के साथ खास था. इस साफे का डिजाइन और रंग प्रधानमंत्री के साथ हर बार एक नई पहचान बनाते हैं. 2019 में मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर बहुरंगी राजस्थानी साफा पहना था जबकि 2017 में उनका साफा लाल और पीले रंग का मिश्रण था जिसमें सुनहरी रेखाएं भी थीं.

पीएम ने अपने पहनावे में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक वस्त्रों को भी महत्व दिया है. 2022 में उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी जिसमें ब्रह्मकमल बना था जो राज्य का राजकीय फूल है. ये टोपी उनके लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि वह हमेशा केदारनाथ यात्रा के दौरान इसे पहनते हैं. इसके अलावा 2021 में प्रधानमंत्री ने ‘हालारी’ पगड़ी पहनी थी, जिसे जामनगर के शाही परिवार ने उन्हें भेंट दी थी.

पीएम का पहनावा भारतीय संस्कृति और विविधता का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी का पहनावा केवल उनके व्यक्तिगत फैशन का हिस्सा नहीं बल्कि ये भारतीय संस्कृति और विविधता का प्रतीक है. उनका प्रत्येक पहनावा एक कहानी बताता है और भारतीय परंपराओं से जुड़ा होता है. चाहे वह कच्छ का लाल बांधनी साफा हो या फिर उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी. हर पहनावा भारतीय विरासत की अनूठी झलक पेश करता है. पीएम मोदी के पहनावे के ये चुनाव उनके भारतीयता को बढ़ावा देने का एक अहम तरीका हैं, जो हर बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को एक नई प्रेरणा देते हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, सर्द हवाएं बढ़ेंगी...गिरेगा पारा, जानें उत्तर भारत में कब तक पड़ेगी ठंड

Saturday, January 25, 2025
रिपब्लिक डे पर जानिए भारतीय संविधान में लिखी भगवान कृष्ण और बादशाह अकबर से जुड़ी बातें

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, जो 1950 में भारतीय संविधान को अपनाने की याद दिलाता है. इस साल देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक दिन से जुड़े भारतीय संविधान में कृष्ण और अकबर से जुड़ी महत्वपूर्ण चित्रों और उनकी विशेषताओं के बारे में.

26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को आधिकारिक रूप से लागू किया गया. इससे पहले, संविधान सभा ने इसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया था. भारतीय संविधान, देश का सर्वोच्च कानून होने के साथ-साथ, भारतीय संस्कृति और इतिहास को भी दर्शाता है. संविधान की मूल मनुस्क्रिप्ट, जो हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी गई थी, इसमें 22 विशेष पेंटिंग्स बनाई गई थीं. ये पेंटिंग्स नंदलाल बोस और शांतिनिकेतन के उनके छात्रों ने बनाया था, जो भारतीय कला और इतिहास को बयां करती है.

संविधान में अंकित ऐतिहासिक चित्र
संविधान के भाग चार में कुरुक्षेत्र के युद्ध का चित्र है, जिसमें भगवान कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए दिखाए गए हैं. इस भाग में राज्य की नीति के निदेशक तत्व (Directive Principles of State Policy) शामिल हैं, जो सरकार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं.

अकबर का दरबार
संविधान के भाग 14 में मुगल बादशाह अकबर के दरबार का चित्र है. इस भाग का शीर्षक "संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं" है. तस्वीर में अकबर अपने दरबार में बैठे हैं और उनके दरबारी चारों ओर मौजूद हैं. भारतीय संविधान की मूल प्रति में कई ऐतिहासिक हस्तियों और घटनाओं को चित्रित किया गया है.

भारतीय संविधान एक अमूल्य धरोहर
भारतीय संविधान की मूल प्रति को संसद के पुस्तकालय में सुरक्षित रखा गया है. यह सिर्फ एक कानून का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास की झलक है. इसमें बनी चित्र हमारी गौरवशाली विरासत और मूल्यों की कहानी कहते हैं. गणतंत्र दिवस न केवल हमारे संविधान के लागू होने का उत्सव है, बल्कि यह हमें हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की याद भी दिलाता है.

ये भी पढ़ें : आतंकवाद से समुद्री सुरक्षा तक, जानें PM मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की बैठक में कौन से बड़े फैसले हुए?

संभल की खुदाई में मिले सैकड़ों साल पुराने सिक्के! राम, लक्ष्मण और सीता की नक्काशी देख लोग हैरान

Sambhal Digging: उत्तर प्रदेश के संभल में खुदाई का काम चल रहा है. इस दौरान गांव अलीपुर खुर्द में एसडीएम वंदना मिश्रा और एएसआई की टीम ने प्राचीन धरोहरों का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान टीम को जमीन के अंदर दबे एक मिट्टी की हांडी में बेशकीमती सोने के सिक्के मिले. इन सिक्कों में कुछ ब्रिटिश काल के हैं, जबकि कुछ उससे भी पुराने हैं. एक सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति भी उकेरी हुई थी.

जिला प्रशासन को पृथ्वीराज चौहान के समकालीन गुरु अमरपति के स्मारक स्थल पर प्राचीन सिक्के और मिट्टी के बर्तन मिले. यह जगह 1920 से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में है. खास बात ये है कि जो सिक्के मिले हैं वो 300-400 साल पुराने हैं. गांव वालों ने बताया कि यहां बहुत पहले सोत नदी के किनारे एक स्मारक था. जब उस जगह से मिट्टी का कुछ कटाव हुआ तो कंकाल भी मिले. एक पानी का घड़ा और एक पत्थर मिला, जो आज भी मौजूद है और उसे संरक्षित किया गया है.

‘ब्रिटिशकाल से भी पुराने सिक्के मिले’

एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया, अलीपुर खुर्द गांव में एक पुराना आस्था स्थल चिह्नित किया गया है. यह जगह पहले से ही 1920 से एएसआई द्वारा संरक्षित किया गया है. यहां हमें पुराने मृदभांड और सिक्के मिले. इनमें से कुछ सिक्के ब्रिटिश काल के थे, जबकि कुछ इससे भी पुराने थे. एक सिक्के पर राम, सीता और लक्ष्मण की आकृति बनी हुई थी. इसके अलावा कई अन्य सिक्कों पर विभिन्न आकृतियां उकेरी गई थीं.

और क्या-क्या मिला खुदाई में?

उन्होंने कहा, ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थल पर पहले एक समाधि थी, जो सोत नदी के किनारे स्थित थी. नदी के पानी के प्रभाव से जब मिट्टी हटने लगी, तो वहां कुछ कंकाल, कमंडल और एक शिला भी मिली. ये सभी प्राचीन वस्तुएं अब संरक्षित की गई हैं. इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इनका महत्व समझ सकें.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा! जानें संभल की कोर्ट में क्यों दायर हुई याचिका

Bengaluru Clinical Trial Death: दवा ही बनी जान की दुश्मन! क्लिनिकल ट्रायल में शामिल शख्स की मौत

Clinical Trial Death: बेंगलुरु में 33 वर्षीय व्यक्ति की सिंजेन इंटरनेशनल द्वारा किए गए क्लिनिकल ट्रायल में शामिल होने के बाद मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नागेश वीरन्ना के रूप में हुई है. उनके भाई का आरोप है कि ये मौत मेडिकल टेस्ट में दिए गए दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से हुई.

नागेश के भाई रेवनासिद्दप्पा जो कि एक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं. उनका कहना है कि नागेश को किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी जब तक वह इस ट्रायल में शामिल नहीं हुए थे. दिसंबर 2024 में नागेश को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था. जब उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हुई थीं. रेवनासिद्दप्पा का आरोप है कि उस समय कंपनी ने उन्हें हॉस्पिटल में जाने के लिए संपर्क किया था.

अस्पताल पहुंचने पर नागेश को मृत घोषित किया गया

रेवनासिद्दप्पा के अनुसार नागेश को टेस्ट के बाद दवाइयां लेने से गंभीर पेट दर्द हुआ था जिसमें टैबलेट्स और इंजेक्शन शामिल थे. मंगलवार (21 जनवरी) रात को दोनों भाई ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए, लेकिन बुधवार (22 जनवरी) सुबह जब रेवनासिद्दप्पा ने नागेश को जगाने की कोशिश की तो वह बेहोश पाए गए. उन्होंने तुरंत R&D फर्म के डॉक्टर से संपर्क किया जिन्होंने उन्हें नागेश को उसी हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी जहां उनका पहले इलाज हुआ था. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

जलाहल्ली पुलिस ने मामले को 'अप्राकृतिक मौत' के रूप में दर्ज किया है और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है. वहीं सिंजेन इंटरनेशनल ने एक बयान जारी कर परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि "हमारे द्वारा किए गए एक फार्माकोकायनेटिक्स अध्ययन में भाग लेने वाले व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. हम सभी क्लिनिकल ट्रायल प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और घटना को संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट कर दिया है. हम परिवार और जांच कर रहे अधिकारियों को पूर्ण समर्थन देने की कोशिश कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: IITian Someshwar Puri Baba: 'संन्यास भी एक तरह का एडवेंचर', अब ये क्या कर रहे IITian बाबा, क्यों 55 साल में छोड़ी बैंक की नौकरी

Friday, January 24, 2025
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मसला एक बार फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, रिटायर्ड हाई कोर्ट जज की निगरानी में चुनाव की मांग पर नोटिस जारी

चंडीगढ़ नगर निगम के अहम पदों के चुनाव पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए मेयर कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट ने कुलदीप कुमार की याचिका पर प्रशासन को नोटिस जारी किया है. 27 जनवरी को मामले पर आगे सुनवाई होगी.

कुलदीप कुमार की याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुप्त मतदान यानी सीक्रेट बैलेट की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर करवाया जाए. चुनाव साफ-सुथरे तरीके से हों, इसकी निगरानी के लिए हाईकोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को पर्यवेक्षक बनाया जाए.

ध्यान रहे कि पिछले साल भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर काफी हंगामा हुआ था. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. 20 फरवरी, 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर कड़ी टिप्पणी करते हुए चुनाव परिणाम को पलट दिया था. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया था. कोर्ट ने माना था कि कुलदीप कुमार को मिले 8 वोट गलत तरीके से अमान्य करार दिए गए.

चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल मेयर के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की थी, लेकिन कुलदीप कुमार की याचिका पर आदेश देते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 जनवरी के बाद चुनाव का आदेश दिया. इसके चलते अब यह चुनाव आदेश 30 जनवरी को होना हैं. इस बीच कुलदीप कुमार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने पिछले साल की तरह धांधली की आशंका जताई है.

शुक्रवार, 24 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में यह मामला जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच में लगा. याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विचार करते हुए बेंच ने चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांग लिया. चुनाव की तारीख नजदीक होने के मद्देनजर कोर्ट ने सोमवार, 27 जनवरी को सुनवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ें:-
Counter Terrorism: क्या है अल्पाइन क्वेस्ट ऐप? जिसे हथियार बना आतंकियों ने बढ़ाई सुरक्षाबलों की टेंशन, ऑफलाइन भी करती है काम

Counter Terrorism: क्या है अल्पाइन क्वेस्ट ऐप? जिसे हथियार बना आतंकियों ने बढ़ाई सुरक्षाबलों की टेंशन, ऑफलाइन भी करती है काम

Military Technology: सीमापार से आतंकवाद और उग्रवाद के मामलों के अलावा भारतीय सेना अब जम्मू और कश्मीर में एक नई तकनीकी लड़ाई लड़ रही है. सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की ओर से की गई एक लंबी जांच में ये सामने आया कि अब अधिकांश आतंकवादी समूह अपने ऑपरेशनों के लिए आधुनिक गैजेट्स और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं. 2022 से कश्मीर घाटी, चिनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज में आतंकवादी गतिविधियों में एक चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है.

हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों को एक नए ऐप 'अल्पाइन क्वेस्ट' से लैस किया है. ये ऐप ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की मदद के बिना आतंकवादियों को ऊपरी इलाकों में काम करने में मदद करता है. इस ऐप का ऑफलाइन वर्जन भी काम करता है जो जीरो मोबाइल कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में आतंकवादियों को सहारा प्रदान करता है.

कठुआ और डोडा मुठभेड़ों में नया ऐप मिला

पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से कठुआ और डोडा मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों के मोबाइल फोन के विश्लेषण में इस ऐप का इस्तेमाल पहली बार देखा गया था. पाकिस्तानी सेना ने इस ऐप का इस्तेमाल करके आतंकवादियों को सुरक्षा बलों से बचने में मदद दी खासकर सुरक्षा बलों के शिविरों, नाकों और चेक-पॉइंट्स के डेटा को इस ऐप में शामिल किया गया था.

ट्रैकिंग और कम्युनिकेशन के नए तरीके

आतंकवादी अब नए तरीकों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. वे पाकिस्तान में सर्वर वाले अत्यधिक एन्क्रिप्टेड अल्ट्रा रेडियो संचार उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनका संचार सुरक्षा बलों के लिए रोकना या डिकोड करना मुश्किल हो जाता है. इन उपकरणों के माध्यम से आतंकवादी कुपवाड़ा, अनंतनाग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षित संचार कर रहे हैं.

सुरक्षा बलों के ऑपरेशनों में कई आतंकवादी मारे गए

आतंकवादियों की इस नई लहर के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से किए गए ऑपरेशनों में कई आतंकवादी मारे गए हैं. आतंकवादी अब उच्च मूल्य वाले लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और आम जनता में डर फैलाने के लिए हमले के वीडियो का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. भारतीय सेना और पुलिस अब इन अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों के खिलाफ रणनीतियों को और सशक्त बना रहे हैं.

जम्मू क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में आतंकवादियों की आवाजाही

पिछले कुछ समय में जम्मू क्षेत्र के कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, रियासी, पुंछ और राजौरी जिलों में आतंकवादियों की आवाजाही देखी गई है. इनमें से अधिकांश आतंकवादी पाकिस्तानी हैं. सुरक्षा बलों ने इन इलाकों में नाकेबंदी और नियमित गश्त कर अपनी स्थिति को मजबूत किया है साथ ही उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक्टिव आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास जारी है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, सर्द हवाएं बढ़ेंगी...गिरेगा पारा, जानें उत्तर भारत में कब तक पड़ेगी ठंड

कनाडा, चीन को धमकी और नॉर्थ कोरिया से प्यार, डोनाल्ड ट्रंप बोले- किम जोंग स्मार्ट हैं

Donald Trump-Kim Jong Relation: अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप एक्टिव मोड में हैं. पहले उन्होंने एक्जीक्यूटिव ऑर्डर के जरिए कई बड़े ऐलान किए. उसके बाद उन्होंने ग्लोबल लीडर्स से भी बात की. रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन युद्ध रोकने की सलाह दी तो ईरान को चेतावनी दी. इस बीच उन्होंने नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन से मिलने की भी इच्छा जताई है.

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन से बात करने की योजना बना रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं उनसे जरूर मिलूंगा. ट्रंप ने किम जोंग के बारे में कहा कि वह कोई धार्मिक कट्टरपंथी नहीं हैं.

नॉर्थ कोरिया जाकर ट्रंप ने की थी मीटिंग

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी किम जोंग उन से मुलाकात की थी. ट्रंप खुद चलकर प्योंगयोंग गए थे. ट्रंप पहले भी किम जोंग के साथ अपने रिश्तों को अच्छा बताते रहे हैं. उनका कहना है कि किम जोंग एक समझदार और स्मार्ट व्यक्ति हैं.

नॉर्थ कोरिया से संबंध सुधारना नहीं आसान!

ट्रंप के लिए किम जोंग से रिश्ता बनाना आसान नहीं है. दरअसल साउथ कोरिया अमेरिका का करीबी सहयोगी है, लेकिन नॉर्थ कोरिया से उसके रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. अगर ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया से संबंध सुधारने की शुरुआत की तो साउथ कोरिया अमेरिका से नाराज हो सकता है.

चीन से रिश्ते सुधारने की बात भी कर चुके ट्रंप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से भी रिश्ते सुधारने की बात की थी. अमेरिका के चीन के साथ भी रिश्ते अच्छे नहीं हैं. हालांकि ट्रंप ने कहा था कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. चीन से संबंध सुधारने के लिए उन्होंने टिकटॉक से बैन को अस्थायी रूप से हटवा दिया है.

Thursday, January 23, 2025
Mount Everest Climbing Fee Hike: एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए खड़ा करना होगा नोटों का पहाड़, नेपाल सरकार ने बढ़ा दी लाखों की फीस

Mount Everest Climbing Fee Hike: नेपाल ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के परमिट की फीस बढ़ा दी है. अब माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए लाखों रुपये खर्च करने होंगे. एक अधिकारी ने बताया कि विदेशियों के लिए चढ़ाई की फीस 36 फीसदी बढ़ाई गई है. इसके अलावा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर कचरा फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए हैं.

विदेशी पर्वतारियों को एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए अब 11 हजार अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 15 हजार अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है. अगर भारतीय करेंसी की बात करें तो पहले चढ़ाई के लिए करीब आठ लाख 80 हजार रुपये लगते थे, अब 12 लाख रुपये लगेंगे. अधिकारी ने बताया कि 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए फीस के नए रेट एक सितंबर 2025 से लागू होंगे.

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के रेट अलग-अलग सीजन में अलग-अलग हैं. सितंबर से नवंबर के बीच चढ़ाई की फीस 5500 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 7500 अमेरिकी डॉलर कर दी गई है. यानी इस फीस में करीब एक लाख 60 हजार भारतीय रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, दिसंबर से फरवरी और जून से अगस्त के बीच प्रति व्यक्ति परमिट फीस 2,750 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 3,750 अमेरिकी डॉलर हो गया है. यानी इसमें 80 हजार रुपये फीस बढ़ाई गई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड की निदेशक आरती न्यूपाने ने कहा कि इस संबंध में कैबिनेट का निर्णय पहले ही हो चुका है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

नेपाली पर्वतारोहियों के परमिट फीस भी बढ़ा रहा है. शरद ऋतु के लिए एवरेस्ट पर चढ़ने के इच्छुक पर्वतारोहियों को 75 हजार रुपये की जगह डेढ़ लाख रुपये देने पड़ेंगे. उन्होंने बताया कि नेपाल राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद कैबिनेट द्वारा अनुमोदित संशोधित नियम प्रभावी हो जाएंगे. परमिट शुल्क में आखिरी बार संशोधन एक जनवरी 2015 को किया गया था.

75 की जगह 55 दिनों का दिया जाएगा परमिट

इसके अलावा, चढ़ाई के लिए परमिट की 75 दिनों की अवधि को 55 दिन कर दिया जाएगा. 'काठमांडू पोस्ट' की खबर के अनुसार चढ़ाई की अवधि को कम करने का उद्देश्य गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना है. पर्यटन मंत्रालय में संयुक्त सचिव इंदु घिमिरे ने कहा, "वसंत 2025 के लिए पहले से ही स्वीकार की गई बुकिंग पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा."

पिछले साल वसंत में 421 परमिट हुए थे जारी

घिमिरे के अनुसार कचरा प्रबंधन, ऊंचाई वाले क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सरकारी राजस्व को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर इस बदलाव को किया गया है. नए नियमों के अनुसार पर्वतारोही अपने साथ सिर्फ वही वस्तु ले जा सकेंगे जो पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए गए परमिट दस्तावेज में सूचीबद्ध होंगी. पिछले साल वसंत ऋतु में 421 परमिट जारी किए गए थे. 200 विदेशियों समेत करीब 600 पर्वतारोही शिखर पर पहुंचे थे और लगभग 2,000 लोग आधार शिविर में जुटे. खबर में कहा गया है कि आठ पर्वतारोहियों की मौत की घटनाएं भी सामने आईं थीं.

Wednesday, January 22, 2025
छात्राओं से करनी थी बात तो जमीन पर बैठ गए DM, जानें पूरा मामला

तेलंगाना के खम्मम जिले के कलेक्टर मुजम्मिल खान ने औपचारिकताओं से परे जाकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर शताब्दी सामाजिक कल्याण आवासीय कन्या जूनियर कॉलेज की छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया. उन्होंने छात्राओं की आकांक्षाओं और चुनौतियों को ध्यान से सुना और उन्हें प्रोत्साहित किया.

कलेक्टर के इस कदम ने प्राधिकरण और युवाओं के बीच की दूरी को पाटते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने विचार साझा करने के लिए प्रेरित किया. कलेक्टर ने छात्राओं को शिक्षा के अवसरों का पूरा लाभ उठाकर ऊंचाइयों को छूने की सलाह दी. उन्होंने आईआईटी और जेईई की ऑनलाइन कोचिंग की समीक्षा की और विशेषज्ञ करियर मार्गदर्शन प्रदान करने पर जोर दिया.

छात्राओं को दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया

सुविधाओं में सुधार जैसे अपर्याप्त शौचालय और रसोई में लीकेज जैसी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की. उन्होंने जिम उपकरण स्थापित करने और बैच मार्कर के रूप में हरियाली लागने का भी सुझाव दिया. उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने, सफलता प्राप्त करने के बाद दूसरों की सहायता करने और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. जिला कलेक्टर के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें वह छात्राओं की परेशानियों को सुन रहे हैं और उनके साथ खाना भी खा रहे हैं.

ఖమ్మం రూరల్ మండలం గోళ్లపాడులో గ్రామసభ, ఖమ్మం నగరం 6వ డివిజన్ లో నిర్వహించిన వార్డు సభ లకు హాజరు

డా. బీఆర్. అంబేద్కర్ సెంటినరీ సోషల్ వెల్ఫెర్ రెసిడెన్షియల్ బాలికల జూనియర్ కళాశాల సందర్శన

జిల్లా స్థాయి తెలంగాణ ఇంగ్లీష్ ఒలంపియాడ్ లో పాల్గొన్న జిల్లా కలెక్టర్ ముజమ్మిల్ ఖాన్ pic.twitter.com/uRO4Sl1HkK

— District Collector Khammam (@Collector_KMM) January 21, 2025

छात्राओं के साथ डीएम ने किया लंच

दौरे का समापन कलेक्टर और अधिकारियों के छात्राओं के साथ दोपहर के भोजन में शामिल होने के साथ हुआ. मुजम्मिल खान 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने BITS पिलानी से इंजीयरिंग और जेएनयू से आगे की पढ़ाई की. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 22वां स्थान हासिल किया था.

ये भी पढ़ें : किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! मोदी सरकार MSP पर करने जा रही बड़ा फैसला, पीएम आवास पर चल रही बैठक

Mahakumbh Setellite Image: स्पेस से कैसा दिख रहा महाकुंभ का दिव्य नजारा! ISRO ने भेज दीं तस्वीरें, आपने देखीं
Mahakumbh Setellite Image: स्पेस से कैसा दिख रहा महाकुंभ का दिव्य नजारा! ISRO ने भेज दीं तस्वीरें, आपने देखीं
ताहिर हुसैन का वकील बोला- 'वो लोगों की मदद कर रहे थे तो खलनायक क्यों...', जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने कह दी ये बात

दिल्ली हमलों के आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने अलग-अलग फैसला सुनाया है. एक जज ने जमानत देने से इनकार कर दिया है, जबकि दूसरे जज ने इस पर असहमति जताई है. ताहिर हुसैन एआईएमआईएम के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है.

ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच सुनवाई कर रही थी. जस्टिस पंकज मिथल ने अपने फैसले में ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से इनकार कर दिया है, जबकि जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने कहा कि वह जस्टिस मिथल के फैसले से सहमत नहीं हैं.

जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा कि याचिकाकर्ता को 2 मामलों को छोड़कर बाकी में जमानत मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे नामांकन भरने के लिए कस्टडी परोल दी थी. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील ने चुनाव प्रचार को जरूरी बताया. यह भी कहा कि वह 5 साल से जेल में हैं. जस्टिस अमानुल्लाह ने इस बात का भी जिक्र किया कि वकील का कहना है कि ताहिर हुसैन का उस घटना से पहले निगम पार्षद के रूप में बेदाग रिकॉर्ड रहा.

जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा, 'याचिकाकर्ता को हत्या के इस मामले को छोड़ कर PMLA और UAPA के भी मामलों में बेल नहीं मिली है. तेजी से मुकदमा चलना जरूरी है, लेकिन जांच एजेंसी इसमें असफल रही. हत्या केस में 5 चश्मदीद गवाहों में से पिछले 5 साल में सिर्फ 4 की गवाही हुई है.' ताहिर हुसैन के वकील ने पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मामले में तथ्यों पर जाए बिना ही चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी. दिल्ली के आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी.

जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा कि वकील ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता अपने पास आने वाले लोगों की मदद कर रहे थे, लेकिन उन्हें खलनायक की तरह दिखाया गया. ताहिर हुसैन के वकील ने कहा कि यह सही है कि याचिकाकर्ता के घर से आपत्तिजनक चीजें मिलीं, लेकिन ऐसे मामलों में अक्सर कुछ महीनों में बेल मिल जाती है. पर याचिकाकर्ता 5 साल से जेल में है. याचिकाकर्ता कोई हार्डकोर अपराधी नहीं है.

जस्टिस अमानुल्लाह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि वकील का कहना है कि हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका 20 फरवरी को लगी है. यानी यह तारीख चुनाव के बाद की है. जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि चुनाव लड़ना एक वैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रचार करना कोई कानूनी या संवैधानिक अधिकार नहीं है. कैदी को वोट डालने का अधिकार नहीं होता. अगर याचिकाकर्ता को बाहर आने दिया गया, तो वह मतदान करने की भी मांग करेगा.'

यह भी पढ़ें:-
छात्राओं से करनी थी बात तो जमीन पर बैठ गए DM, जानें पूरा मामला

Tuesday, January 21, 2025
Maha kumbh 2025: अखिलेश यादव के महाकुंभ में फर्जी डाटा वाले बयान पर अनिद्धाचार्य बोले- वहां जाकर खुद देख लो

Prayagraj Maha kumbh 2025: महाकुंभ में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं इस आयोजन पर सियासत भी गर्म हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. साथ ही उन्होंने सरकार के आंकड़ों को फर्जी करार दिया है जिससे ये मुद्दा विवाद का विषय बन गया है.

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या पर संदेह है तो उन्हें खुद वहां जाकर भीड़ का जायजा लेना चाहिए. वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन यहां नहीं बल्कि मक्का-मदीना में है.

हर्षा रिछारिया के बारे में क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक महाकुंभ में साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. श्रद्धालु गंगा में स्नान कर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं और संतों का आशीर्वाद ले रहे हैं. अनिरुद्धाचार्य ने श्रद्धालुओं से भक्ति में लीन रहने, माता-पिता की सेवा करने और धार्मिक स्थलों का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने हर्षा रिछारिया के समर्थन में भी अपनी राय व्यक्त की और इसे भक्ति का स्वाभाविक हिस्सा बताया. उन्होंने सभी को भक्ति में बिना भेदभाव के लीन रहने की सलाह दी और कहा कि ये किसी भी धर्म के अनुयायी का अधिकार है.

संतों ने श्रद्धालुओं को दी धार्मिक शिक्षा

महाकुंभ न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि संतों और महात्माओं के प्रवचनों से ये आयोजन और भी पवित्र हो जाता है. संतों ने श्रद्धालुओं को धार्मिक शिक्षाएं दीं और लोगों से भाईचारे और सेवा की भावना बनाए रखने की अपील की है. प्रयागराज का महाकुंभ न केवल भारतीय संस्कृति का प्रतीक है बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, यामिनी रोहिला के चुनाव लड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Monday, January 20, 2025
RG Kar Case: आरजी कर मामले के दोषी ने खुद को बताया 'बेगुनाह', बोले- 'अपराध किया होता तो टूट जाती रुद्राक्ष की माला'

RG Kar Rape Murder Case: आरजी कर रेप-मर्डर केस में दोषी पाए गए संजय रॉय ने सोमवार (20 जनवरी) को एक बार फिर सेशन कोर्ट में खुद को बेगुनाह बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में जबरन फंसाया गया है. इस दौरान उन्होंने अपनी रुद्राक्ष माला को लेकर भी खुद के निर्दोष होने का अजीब तर्क दिया. संजय रॉय को उक्त मामले में शनिवार को ही कोर्ट ने दोषी पाया था और सजा सुनाने के लिए सोमवार यानी आज का दिन तय किया था.

सोमवार को जब उसे सेशन कोर्ट में लाया गया तो वह लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा. उसने जज के सामने कहा कि उसने किसी तरह का कोई अपराध नहीं किया है. संजय ने कहा, 'मैंने यह नहीं किया. मुझे फंसाया गया है. मुझे बेगुनाह साबित करने वाली कई सारी चीज़ें नष्ट दी गई, लेकिन अगर मैं यह अपराध करता तो मेरी रुद्राक्ष माला टूट जाती. अब आप ही बताइये कि मुझे फंसाया गया है या नहीं.' हालांकि कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद संजय रॉय की इन दलीलों का कोई महत्व नहीं रह जाता.

CBI के वकील ने की अधिकतम सजा की मांग
सुनवाई के दौरान CBI के वकील ने जज अनिर्बान दास से संजय को इस अपराध के लिए अधिकतम सजा देने की गुहार लगाई. उन्होंने इसके पीछे यह दलील दी कि सजा ऐसी होनी चाहिए कि लोगों का भरोसा हमारे समाज में बना रहे. उधर, संजय के वकील ने सजा सुनाए जाने से पहले मृत्युदंड के खिलाफ तर्क दिया. उन्होंने कहा कि अभियोजक को यह साबित करना चाहिए कि संजय सुधार के लायक नहीं है और उसे समाज से पूरी तरह से खत्म कर दिया जाना चाहिए.

कई दिनों तक अपराध के खिलाफ होता रहा विरोध प्रदर्शन
पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी. जैसे ही यह मामला सामने आया तो महज कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बवाल मचा. देशभर के डॉक्टर इस जघन्य अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे. कई दिनों तक कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन किए गए थे. रेप-मर्डर के इस मामले में कोलकाता पुलिस के सिविक वालंटियर संजय रॉय को आरोपी बनाया गया था.

यह भी पढ़ें...

FIR on Rahul Gandhi: दिल्ली का बयान और गुवाहाटी में एक्शन, राहुल गांधी पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुई FIR

'जम्मू कोर्ट में यासीन मलिक की पेशी के लिए हो वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा', सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया कि वह जम्मू में एक विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस की उचित सुविधा सुनिश्चित करें. जम्मू की इस अदालत में 1989 के रुबैया सईद अपहरण और 1990 के श्रीनगर गोलीबारी मामलों की सुनवाई हो रही है, जिसमें जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक और अन्य आरोपी हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को तिहाड़ जेल में भी उचित वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जहां मलिक आतंकवाद वित्तपोषण के एक अन्य मामले में बंद है. पीठ ने दोनों हाईकोर्ट के रजिस्ट्रारों को 18 फरवरी को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की याचिका पर सुनवाई 21 फरवरी को करना तय किया है.

जस्टिस एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें 1989 के रुबैया सईद अपहरण और 1990 के श्रीनगर गोलीबारी मामलों की सुनवाई जम्मू से दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि मलिक को वहां की विशेष अदालत में ले जाने की जरूरत न पड़े. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 18 दिसंबर को छह आरोपियों को मामलों की सुनवाई स्थानांतरित करने संबंधी सीबीआई की याचिका पर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था.

एक मामला 25 जनवरी 1990 को श्रीनगर में भारतीय वायु सेना के चार कर्मियों की हत्या से जुड़ा है. वहीं, दूसरा मामला 8 दिसंबर, 1989 को तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण से संबंधित है. प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ का प्रमुख मलिक दोनों मामलों में मुकदमों का सामना कर रहा है.

शीर्ष अदालत जम्मू की एक निचली अदालत के 20 सितंबर 2022 के आदेश के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. आदेश में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मलिक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया था. सीबीआई ने कहा कि मलिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और उसे तिहाड़ जेल परिसर से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. मई, 2023 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत द्वारा आतंकवाद वित्त पोषण के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से मलिक तिहाड़ जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें-
Jammu Kashmir Education: जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की हालत खराब, 119 स्कूलों में एक भी छात्र नहीं, अब मचा हंगामा

Sunday, January 19, 2025
Farmers' Protest: केंद्र ने की डल्लेवाल से आमरण अनशन तोड़ने की अपील, 14 फरवरी को बुलाई बैठक

Farmers' Protest: केन्द्र ने किसान आंदोलन का समाधान निकालने के लिए पहल की है. शनिवार को केंद्र से एक डेलिगेशन पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पहुंचा और उन्हें मीटिंग का न्योता दिया. केन्द्रीय अधिकारियों ने इस दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन तोड़ने का भी निवेदन किया.

कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन के नेतृत्व में केंद्रीय डेलिगेशन ने किसान नेताओं से बातचीत की. केंद्र की ओर से मीटिंग का एक लिखित पत्र आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को सौंपा गया. बता दें की डल्लेवाल के अनशन का आज 55वां दिन हैं.

पत्र में क्या लिखा?
न्योते में लिखा गया है कि भारतीय किसान यूनियन (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों की बैठक 14 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित की गई है. आप बैठक में सादर आमंत्रित हैं. हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द ही अपना अनशन खत्म करेंगे और स्वस्थ होकर बैठक में शामिल होंगे.

'केंद्र को डल्लेवाल की सेहत की फिक्र'
इस मुलाकात के बाद प्रियरंजन ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की सेहत की फिक्र है. हम यहां आए हैं ताकि कोई रास्ता निकल सके. उन्होंने कहा, 'हमने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने और चिकित्सीय सुविधा लेने की अपील की ताकि वह आगामी मीटिंग में मौजूद रह सकें.' वहीं, किसान नेताओं ने कहा, हमें केंद्र की ओर से बैठक का न्योता मिला है, जिस पर हम लोग चर्चा करेंगे कि क्या करना है.

एक साल से डटे हुए हैं किसान
संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में पिछले साल 13 फरवरी से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान अपने कैंप लगाकर बैठे हुए हैं. अपनी मांगों को लेकर जब ये किसान दिल्ली कूच कर रहे थे तभी सुरक्षा बलों ने इन्हें यहीं रोक दिया था, तभी से ये किसान यहां डटे हुए हैं. लंबे वक्त तक जब केंद्र की ओर से कोई पहल नहीं हुई तो संयुक्त किसान मोर्च के नेता डल्लेवाल 26 नवंबर को आमरण अनशन पर बैठ गए. अब तक उनका 20 किलो वजन घट चुका है.

शनिवार को 10 और किसान भूख हड़ताल पर बैठे. इस तरह अब तक भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों की कुल संख्या 121 हो गई है.

यह भी पढ़ें...

9 अगस्त को रेप-मर्डर, 10 को गिरफ्तारी... अब 161 दिन बाद फैसला आज, पढ़ें RG Kar Case की पूरी टाइमलाइन

'कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया, बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया', जेपी नड्डा का बड़ा हमला

BJP Constitution Pride Campaign: गुजरात में संविधान गौरव अभियान के तहत एक कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संविधान के मद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशान साधा. उन्होंने कहा कि 75 साल की इस यात्रा में 65 साल कांग्रेस के नेताओं ने इस देश पर राज किया, लेकिन यहां आज मैं एक बात बताना चाहता हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर की ओर से बनाए गए संविधान के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया.

अनुच्छेद-370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी ली थी, ऐसी-ऐसी खिचड़ी पकी कि वहां अनुच्छेद-370 लागू कर दिया. जम्मू कश्मीर राज्य को विशेषाधिकार देने और भारत से अलग करने की इस नीति पर बाबा साहेब अंबेडकर ने देशद्रोह करार दिया था."

उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ने अच्छा संविधान बनाया लेकिन बुरे लोगों ने उसका दुरुपयोग कर जम्मू-कश्मीर में 35A लगाई, जिसे संसद से भी पास नहीं कराया गया. संसद को धोखा देने वाले ये लोग आज संसद की मर्यादा की चिंता करने का नाटक कर रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जून-1975 में इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त किया था. उस समय देश को खतरा नहीं था, बल्कि इंदिरा गांधी की कुर्सी को खतरा था. उसे बचाने के लिए उन्होंने भारत में आपातकाल लगा दिया था."

'कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया. इसी प्रकार चाहे बाबा साहेब की जन्मभूमि महू हो, शिक्षा भूमि लंदन हो, दीक्षा भूमि नागपुर हो, चैत्य भूमि मुंबई हो या फिर दिल्ली... जहां उन्होंने अपना अंतिम समय व्यतीत किया था, उन स्थानों को तीर्थ स्थान बनाने का काम भी पीएम मोदी ने किया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया. कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव तक हरवाने का काम किया और उन्हें भारत रत्न देना भी उचित नहीं समझा, बाबा साहेब को भारत रत्न तब मिला, जब केंद्र में बीजेपी समर्थित सरकार बनी. "

यह भी पढ़ें : S Jaishankar: 'पाकिस्तानी आतंकवाद एक कैंसर जो अब खुद को ही खाए जा रहा', विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

सैफ पर हमले के मामले में अब हुई 'पांडे' की एंट्री, जानें आरोपी मोहम्मद शहजाद से क्या है कनेक्शन?

Saif Ali Khan stabbing case: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) के तौर पर हुई है. सैफ पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया था.

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की थीं. करीब 72 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही. आरोपी पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

'मामले में हुई पांडे नाम के व्यक्ति की एंट्री'

बताया जा रहा है कि सैफ अली खान हमला मामले का आरोपी मोहम्मद शहजाद दादर से वर्ली गया था. वर्ली में एक होटल में वो काम करता था. उसने सुबह का नाश्ता वहीं किया था, जहां पर उसने गूगल पे से भुगतान किया. इसके बाद वो फिर दादर आया और फिर दादर से ठाणे गया था. वह ठाणे में एक होटल में काम कर रहा था. सूत्रों ने बताया कि जब यह पता चला कि पांडे नामक एक व्यक्ति ने उसे काम पर रखा था, पुलिस ने उस व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस मामले में उसका भी बयान भी दर्ज करेगी.

श्रमिक ठेकेदार ने की थी पुलिस की मदद

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में एक श्रमिक ठेकेदार ने मुंबई पुलिस की मदद की. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की थीं. आरोपी दो दिन से अधिक समय से फरार था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था. उन्होंने कहा कि श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित श्रमिक शिविर में खोज निकाला.

RG Kar Rape And Murder Case: 'मेरी तीन बेटियां हैं और मैं दर्द समझती हूं', दोषी करार दिए जाने के बाद क्या बोलीं संजय रॉय की मां

RG Kar Rape And Murder Case: सियालदह कोर्ट की विशेष अदालत ने शनिवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में आरोपी सिविक वालंटियर संजय रॉय को दोषी करार दिया. न्यायाधीश अनिर्बन दास ने कहा है कि सजा का ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा.

फैसले के समय संजय रॉय ने अदालत में दावा किया कि उसे फंसाया गया है. हालांकि, न्यायाधीश ने कहा कि उसे सजा सुनाए जाने से पहले सोमवार को बोलने का मौका मिलेगा. मृतक छात्रा के माता-पिता ने दोषी करार दिए जाने के लिए न्यायाधीश का शुक्रिया अदा किया. इसी बीच संजय रॉय की मां का बयान भी सामने आया है.

संजय रॉय की मां ने कही ये बात

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए संजय रॉय की मां मालती ने कहा, "मेरी तीन बेटियां हैं, मैं उनका (पीड़िता के माता-पिता का) दर्द समझती हूं. उसे जो भी सजा मिलनी चाहिए, उसे मिलनी चाहिए. अगर अदालत कहती है कि उसे फांसी पर लटका दो, तो भी मैं उसे स्वीकार करूंगी."

रॉय की बहन सबिता कहा, "मेरे भाई ने जो किया है वह अकल्पनीय और भयानक है. यह कहते हुए मेरा दिल टूट जाता है लेकिन अगर उसने ऐसा किया है तो उसे अंतिम सजा मिलनी चाहिए. पीड़ित मेरी तरह एक महिला थी, और एक डॉक्टर थी."मुकदमे के दौरान जब रॉय हिरासत में थे तो उनकी मां और बहन उनसे मिलने नहीं आईं.

कोर्ट ने करार दिया दोषी

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था. कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और क्राइम सीन से मिले सबूतों के आधार पर जांच की. इसके बाद सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया.संजय रॉय इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की चार्जशीट में मुख्य आरोपी हैं. संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, धारा 66 और धारा 103 (आई) के तहत दोषी ठहराया गया है.विशेष अदालत के न्यायाधीश ने रॉय को दोषी ठहराया.

इसके बाद रॉय ने जोर से अपनी बेगुनाही का दावा किया. रॉय ने चिल्लाते हुए कहा, मैंने कुछ नहीं किया है. मैं दोषी नहीं हूं. साजिश कई लोगों ने रची थी.इसके बाद न्यायाधीश ने रॉय को आश्वासन दिया कि सजा सुनाए जाने से पहले सोमवार को उन्हें बोलने की इजाजत दी जाएगी. इस मामले में सुनवाई की प्रक्रिया पिछले साल 11 नवंबर को शुरू हुई थी. मामले में मुकदमा शुरू होने के 59 दिन बाद फैसला सुनाया जाएगा. अपराध की तारीख से 162 दिनों के बाद दोषसिद्धि की प्रक्रिया पूरी हुई.

Saturday, January 18, 2025
मंदिर में भेड़ की बलि दी, फिल्म पोस्टर पर लगाया खून... इस साउथ एक्टर के 5 फैन गिरफ्तार

Tirupati Balaji Temple: आंध्र प्रदेश पुलिस ने 12 जनवरी को फिल्म ‘डाकू महाराज’ के प्रदर्शन से पहले एक सिनेमाघर में भेड़ की बलि देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी पुलिस ने शनिवार (18 जनवरी) को दी. आरोपियों पर फिल्म के प्रदर्शन से पहले भेड़ की बलि देने और उस खून को फिल्म में अभिनेता एन. बालकृष्ण के पोस्टर पर लगाने का आरोप है.

पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. पेटा ने ईमेल के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दी थी जिसके बाद तिरुपति पूर्व पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपी शंकरैया, रमेश, सुरेश रेड्डी, प्रसाद और मुकेश बाबू पर भेड़ की बलि देने और उसके रक्त का इस्तेमाल फिल्म के पोस्टर पर करने का आरोप है.

पुलिस आरोपियों के खिलाफ कर रही है कार्रवाई

फिल्म ‘डाकू महाराज’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता एन. बालकृष्ण जो हिंदूपुर के विधायक हैं और वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के रिश्तेदार हैं. ये घटना उस समय हुई जब फिल्म संक्रांति त्योहार के मौके पर रिलीज हुई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और वे उन बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं जो इस घटना में शामिल हो सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक आरोपी भेड़ का सिर धड़ से अलग करने के लिए दरांती उठा रहा है जबकि दर्शक खुशी से चिल्लाते हुए मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना रहे थे. पुलिस ने बताया कि ये घटना सुबह करीब तीन बजे हुई जब फिल्म रिलीज हो रही थी. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तत्काल जमानत दे दी है, लेकिन जांच अब भी जारी है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के इस 'DSP' से थर-थर कांपते थे ड्रग माफिया, दूर से ही सूंघ लेता था हर खतरा! पुलिस ने दी 21 तोपों की सलामी

Thailand Priyanka Death Case: लखनऊ की महिला का थाईलैंड में मिला शव, पति बोला- ससुरालवाले 25 लाख की मांग कर रहे

Priyanka Death: लखनऊ की प्रियंका की थाईलैंड में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति आशीष श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालवाले उसे धमकाकर 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार ये आरोप प्रियंका के परिवार की ओर से आशीष पर हत्या का आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है. आशीष ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि प्रियंका के परिवार का मकसद उसे बदनाम करना है और वे उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं.

प्रियंका की मौत थाईलैंड के पटाया स्थित एक होटल में हुई थी जहां वह आशीष और उनके बेटे के साथ छुट्टियां मनाने गई थी. प्रियंका के पिता ने आरोप लगाया था कि प्रियंका की हत्या आशीष ने की है क्योंकि उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था. हालांकि आशीष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि प्रियंका और वह दोनों शराब पीने के बाद अपने बेटे के साथ होटल में थे. उन्होंने कहा "आधी रात को प्रियंका बाथ लेने गई थी मैं बेटे को नीचे लेकर गया था. जब हम लौटे तो प्रियंका की लाश बाथटब में तैर रही थी." इसके बाद आशीष ने होटल स्टाफ से मदद मांगी और प्रियंका को हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

थाईलैंड पुलिस ने जब्त किया पासपोर्ट

इंडिया टूडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार आशीष ने बताया कि थाईलैंड पुलिस ने मामले की जांच की और उनका पासपोर्ट अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था. उन्हें अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही भारत लौटने की अनुमति मिली. आशीष ने ये भी बताया कि प्रियंका का शव भारत लाने के लिए उन्होंने 1 लाख रुपये का भुगतान किया. इस दौरान प्रियंका के परिवार ने उनकी कोई मदद नहीं की और न ही थाईलैंड में किसी ने उनका साथ दिया.

आशीष ने प्रियंका के एडवेंचर स्पोर्ट्स वीडियो का दिया सबूत

प्रियंका के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर आशीष ने कहा "यह सब एक कोशिश है 25 लाख रुपये की हड़पने की. प्रियंका के परिवार ने ही उसे शराब पीने की आदत डाली थी और वे उसकी पीने की आदतों से भली-भांति परिचित थे." उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका पानी से डरती नहीं थी इसके सबूत उनके पास वीडियो के रूप में हैं जिसमें प्रियंका उनके साथ एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स में भाग ले रही है. आशीष ने कहा "अगर मैं उसे नुकसान पहुंचाना चाहता तो उसे थाईलैंड क्यों लाता? मैं एक डॉक्टर हूं हत्यारा नहीं."

प्रियंका के पिता का आरोप

प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने आशीष पर प्रियंका से 2017 में शादी के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि प्रियंका ने पहले भी आशीष के खिलाफ थाने में उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. वहीं आशीष के पिता ने उनका बचाव करते हुए कहा कि प्रियंका के परिवार ने थाईलैंड में प्रियंका की मौत की जांच के लिए कोई प्रयास नहीं किया बल्कि वे केवल आशीष पर निगरानी रखने के लिए एंबेसी से संपर्क करते रहे.

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को जूस और पानी पीने का चैलेंज, खुद मिलाती थी जहर! शादी तय हुई तो युवती ने ठिकाने लगाने का बनाया 'किलर प्लान'

'अपराध में और भी लोग शामिल', आरजी कर मामले में कोर्ट के फैसले से पहले बोले पीड़िता के पिता

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में सुनवाई से पीड़िता के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है. सियालदह सिविल और किमिनल कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाने वाला है.

पीड़िता के माता-पिता ने दावा किया है कि अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा. पीड़िता के माता-पिता ने भी मामले की आगे की जांच की मांग करते हुए अदालत में एक आवेदन दायर किया है. मृतका के पिता ने कहा कि इस मामले में जो भी सजा होगी, उसे कोर्ट तय करेगी.

अपराध में और लोग भी हैं शामिल- पीड़िता के पिता

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीडिता के पिता ने कहा, "इस मामले में सिर्फ एक नहीं, बल्कि डीएनए रिपोर्ट में चार और लड़के और एक लड़की की मौजूदगी के सबूत हैं. जब आरोपियों को सजा मिल जाएगी, तब हमें थोड़ी राहत मिलेगी. इसके लिए हम देश के लोगों का समर्थ भी मांगेंगे." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले में कुछ नहीं किया.

उन्होंने कहा, "हमने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सामने कई सवाल उठाए हैं. हमने सीबीआई से जवाब नहीं मांगा, लेकिन कोर्ट ने सारी जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी है." पीडिता के पिता ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कानून मंत्री को भी पत्र लिखे हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी जवाब नहीं दिया.

9 जनवरी को पूरी हो चुकी थी सुनवाई

कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंपा था. डॉक्टर की हत्या और रेप मामले में आरोपी संजय रॉय पर मुकदमें की सुनवाई 9 जनवरी को पूरी हुई, जिस दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई. इस अपराध के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया और कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय और सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें : Saif Ali Khan Attack Case: चोर घर में कैसे घुसा, उसका पीछा क्यों नहीं किया? सैफ अली खान अटैक मामले में अनसुलझे हैं 10 सवाल

Friday, January 17, 2025
Places of Worship Act: सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस! जानें प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर क्या दिए तर्क

Places of Worship Act: कांग्रेस ने गुरुवार (16 जनवरी) को प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की. इस याचिका में यह कानून बचाने के लिए कई तर्क दिए गए हैं. इनमें एक तर्क यह भी है कि भारत में धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए यह कानून जरूरी है.

कांग्रेस ने अपनी याचिका में कहा है, इस मामले में हस्तक्षेप कर वह प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के संवैधानिक और सामाजिक महत्व पर जोर देना चाहती है, क्योंकि उसे आशंका है कि इसमें कोई भी बदलाव भारत के सांप्रदायिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को खतरे में डाल सकता है, जिससे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को खतरा पहुंच सकता है. वह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है. जब कांग्रेस पार्टी और जनता दल लोकसभा में बहुमत में थे तब यह कानून बनाया गया था ताकि देश की धर्मनिरपेक्षता और अखंडता कायम रहे. देश में सभी समुदायों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए पूजा स्थल कानून जरूरी है.

क्या है प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट?
साल 1991 में केंद्र की कांग्रेस सरकार यह कानून लाई थी. इसके तहत भारत की आजादी यानी 15 अगस्त 1947 के वक्त जो धार्मिक स्थल जिस रूप में था या है, वह उसी रूप में रहेगा. उसे नहीं बदला जा सकेगा. हालांकि, अध्योया मामले को इस कानून से बाहर रखा गया था क्योंकि इस मामले के बाद ही इस कानून को लाया गया था.

कानून के खिलाफ लगाई गई थी याचिका
बीते दिनों बीजेपी नेता और अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने इस कानून के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है. अश्विनी कुमार का तर्क है कि यह कानून हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों को अपने पूजास्थलों और तीर्थस्थलों पर अपना अधिकार वापस लेने से रोकता है. बता दें कि इस मामले में पहले से ही कई याचिकाएं अदालत में दाखिल की गई हैं. इन सभी पर अगले महीने 17 फरवरी को सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें...

Saif Ali Khan Attack Case: चोर घर में कैसे घुसा, उसका पीछा क्यों नहीं किया? सैफ अली खान अटैक मामले में अनसुलझे हैं 10 सवाल

Smart City Project: घोटाले का पर्दाफाश करने की मिली सजा, SSP समेत तीन अधिकारियों का हो गया ट्रांसफर

Smart City Project Scam: जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में किए गए तबादलों की कड़ी आलोचना की जा रही है. ACB द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच शुरू करने और एफआईआर दर्ज करने के 48 घंटे बाद ही यह तबादला कर दिया गया. विपक्षी दल जहां सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार जांच में लीपापोती का आरोप लगा रहे हैं.

सरकार ने गुरुवार को वहीद अहमद शाह समेत तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से गृह विभाग में वापस भेजने का आदेश दिया.

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस कदम की आलोचना करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अधिकारियों को दंडित करने का आरोप लगाया और कहा कि तबादलों ने जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर गंभीर चिंता जताई है.

महबूबा मुफ्ती ने लिखा है, "भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से अब्दुल वाहिद और उनके सहयोगियों को हटाया जाना भ्रष्टाचार को चुनौती देने वाले अधिकारियों के सामने आने वाले जोखिमों को उजागर करता है. यह भ्रष्ट और सबसे शक्तिशाली लोगों के बीच सांठगांठ को उजागर करता है. मुखबिर को दंडित करने की इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार की जांच की आड़ में कश्मीरियों की संपत्तियों पर छापेमारी करने के लिए एसीबी सहित विभिन्न एजेंसियों का उपयोग करने के पीछे सरकार की असली मंशा को उजागर किया है. यह सरकार की न्याय और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है."

The removal of Abdul Wahid & his colleagues from the Anti-Corruption Bureau (ACB) highlights the risks faced by officials who challenge corruption. It exposes nexus between the corrupt &most powerful. This action of punishing the whistleblower has revealed the government's true… pic.twitter.com/Ua3OHQMvpS

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) January 17, 2025

यह प्रत्यावर्तन श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों की एसीबी द्वारा चल रही जांच के बीच हुआ है.

इन पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
तत्कालीन एसएसपी एसीबी वहीद अहमद शाह के नेतृत्व में की गई जांच में हाल ही में महत्वपूर्ण अनियमितताओं का खुलासा हुआ था. श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता जहूर डार और मुख्य वित्तीय अधिकारी साजिद यूसुफ भट पर महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी पहल के तहत घटिया काम करने और अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं.

जम्मू में हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वहीद अहमद शाह ने कथित भ्रष्टाचार के पैमाने को उजागर किया था, जिसमें सार्वजनिक परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया गया था. हालांकि, शाह और उनके सहयोगियों के ट्रांसफर ने इस बारे में संदेह पैदा कर दिया है कि क्या सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है या उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ट्रांसफर ऑर्डर
सोशल मीडिया यूजर्स ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं. कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि अधिकारियों की पुनः नियुक्ति नियमित और प्रशासनिक प्रकृति की है, अन्य इसे एसीबी की स्वतंत्रता को कमजोर करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखते हैं.

श्रीनगर में एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, "यह निर्णय उन ईमानदार अधिकारियों को एक डरावना संदेश देता है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. यह सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी रवैये की विश्वसनीयता पर भी संशय डालता है."

स्मार्ट सिटी परियोजना में एसीबी की जांच पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है क्योंकि इसमें हाई-प्रोफाइल शख्सियतें और सरकारी धन शामिल है. पर्यवेक्षकों को डर है कि प्रमुख अधिकारियों को अचानक हटाने से चल रही जांच धीमी हो सकती है या पटरी से उतर सकती है.

श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय (एमओयूडी) की परियोजना का हिस्सा है. श्रीनगर के लिए इस परियोजना को अप्रैल 2017 में क्षेत्र आधारित विकास और सड़क एवं परिवहन सहित अन्य शहरी समाधानों के लिए 3535 करोड़ से अधिक के बजट के साथ मंजूरी दी गई थी और यही परियोजनाएं अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच के दायरे में हैं.

यह भी पढ़ें...

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में घोटाला, ACB ने दर्ज की FIR, क्या है पूरा मामला?

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...