Sunday, April 28, 2024
Reservation Row: अमित शाह के फेक वीडियो के खिलाफ दर्ज हुई FIR, तेलंगाना कांग्रेस ने किया था शेयर

Reservation Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर रविवार (28 अप्रैल) को एफआईआर दर्ज की गई है. इस वीडियो में बीजेपी नेता कथित तौर पर एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं. हालांकि, पीटीआई के फैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है.

इस एडिटेड वीडियो को फैलाने के मामले में गृह मंत्रालय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. सूत्रों के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ पूरे देशभर में कार्रवाई हो सकती है.

किनके खिलाफ हुई एफआईआर?

एफआईआर के मुताबिक अमित शाह के इस फेक वीडियो को फैलाने वाले सभी लोगों के खिलाफ केस किया गया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साइबर विंग ने IPC की धारा 153/153A/465/469/171G और IT एक्ट की धारा 66C के तहत एफआईआर दर्ज की है.

अमित शाह ने आखिर कहा क्या था?

फेक वीडियो में बीजेपी नेता अमित शाह को कहते दिखाया गया है कि सरकार बनते ही एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा. वहीं, असल में केंद्रीय गृह मंत्री ने सरकार बनते ही मुस्लिम समुदाय को दिए जा रहे आरक्षण को हटाने की बात कही थी. गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक सरकार ने मुस्लिमों को ओबीसी सूची में शामिल करने का फैसला लिया था.

फेक वीडियो पर क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''राहुल गांधी और कांग्रेस आरक्षण को लेकर देशवासियों को गुमराह कर रही है. कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण देकर एवं जामिया और AMU जैसी संस्थाओं में SC-ST और OBC को वंचित रखकर आरक्षण खत्म करने का प्रयास किया है, लेकिन ये मोदी जी की गारंटी है कि जब तक बीजेपी है, कांग्रेस आरक्षण को हाथ तक नहीं लगा पाएगी.''

अमित मालवीय ने बताया था फेक वीडियो का सच!

बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने 27 अप्रैल को तेलंगाना कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस फेक वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ''तेलंगाना कांग्रेस एडिटेड वीडियो फैला रही है, जो पूरी तरह से फेक है और इससे बड़े पैमाने पर हिंसा होने की संभावना है. गृह मंत्री अमित शाह मे एससी/एसटी और ओबीसी की हिस्सेदारी कम करके असंवैधानिक तरीके से मुस्लिमों को दिए जाने वाले आरक्षण को हटाने की बात कही था. इस फर्जी वीडियो को कई कांग्रेस प्रवक्ताओं ने पोस्ट किया है. उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.''

ये भी पढ़ें:

Election Fact Check: क्या अमित शाह ने की एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म करने की बात? जानें वायरल दावों का सच

Indian Air Force: खराब मौसम में एयरफोर्स ने दिखाई जांबाजी, इमरजेंसी की हालत में दो मरीज को लेह से पहुंचाया चंडीगढ़

IAF An-32 Aircraft: लेह में भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर दो लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आपातकालीन रिक्वेस्ट पर भारतीय वायुसेना ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए एएन-32 विमान से गंभीर से बीमार दो मरीजों को इलाज के लिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया.

गंभीर रूप से बीमार था दोनों मरीज

स्थानीय नागरीक, प्रशासन और एयरफोर्स की सूझबूझ से तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. भारतीय वायु सेना की ओर से जानकारी दी गई कि एक मरीज एक दुर्घटना का शिकार था और दूसरा हार्ट की समस्याओं से परेशान था. एयरफोर्स ने विपरीत मौसम में जाबांजी दिखाते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

भारतीय वायुसेना की ओर से मार्च 2024 में कहा गया था, "ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय वायु सेना के एएन-32 एयरक्रॉफ्ट को हाल ही में लेह से चंडीगढ़ तक गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पहुंचाने के लिए तैनात किया गया था. भारतीय वायुसेना की ओर से कहा गया था, खराब मौसम और बर्फबारी की वजह से लद्दाख की कई सड़कें बंद हो जाती है. ऐसी स्थिति में भारतीय वायुसेना लद्दाख और यहां के आसपास के दूरदराज के इलाकों के हमारे नागरिकों के लिए एकमात्र जीवनरेखा में से एक बनी हुई है."

Responding to an urgent request for casualty evacuation, an An-32 transport aircraft of the IAF airlifted two critically ill patients from Leh to Chandigarh for treatment. Faced with marginal weather, the quick planning and execution by IAF and local civil admin were instrumental… pic.twitter.com/rNCOeACvXD

— ANI (@ANI) April 28, 2024

ऑपरेशन सद्भावना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारतीय सेना की ओर से मुख्य रूप से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने की एक पहल है. भारतीय सेना केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए आर्मी गुडविल स्कूल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और एजुकेशन टूर आदि चलाने जैसी कई योजना चला रही है.

ये भी पढ़ें : Kashmir Accident: श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भयानक हादसा, 9 सवारियों से भरी कार नदी में गिरी, 4 की मौत, 2 लापता

Friday, April 26, 2024
Lok Sabha Elections 2024: असम के मतदान केंद्र में अचानक गिर पड़ा AIUDF का पोलिंग एजेंट, गई जान, ये है मामला

AIUDF Polling Agent Died: देशभर में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को दूसरे चरण का मतदान हुआ. वोटिंग के बीच असम से दुखद खबर आई कि वहां एक मतदान केंद्र के अंदर पोलिंग एजेंट की मौत हो गई है. अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, असम के हैलाकांडी में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के पोलिंग एजेंट फारूक अहमद की मौत हुई है. मामले में चुनाव आयोग को भी रिपोर्ट भेजी गई है.

घटना असम-मिजोरम सीमा पर स्थित गोलाशेरा प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर हुई. अहमद ड्यूटी कर रहे थे और तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. वह अचेत हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार, मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक होने का संदेह है. हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी.

मृतक शख्स के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. प्रशासन ने पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी की है और शव को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. फारूक अहमद के साथ मतदान केंद्र के अंदर मौजूद अन्य पोलिंग एजेंट और चुनाव कर्मियों से भी पूछताछ होगी. मतदान केंद्र के अंदर जो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनके फुटेज भी संरक्षित किए गए हैं ताकि जरूरत पर जांच में इस्तेमाल हो सकें. परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति के बारे में शिकायत नहीं की है.

असम में पांच लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव

आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत असम में भी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. हालांकि, वहां वोटिंग के लिए लोगों का उत्साह बहुत अच्छा देखने को मिला. वहां 71.1 फीसदी वोटिंग हुई है. असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रही हैं.

ये भी पढ़ें :Lok Sabha Election 2024: 'मणिपुर में लोकतंत्र हुआ हाईजैक, सुरक्षाबल के सामने जबरन NDA को डालवाए जा रहे वोट', कांग्रेस का बड़ा आरोप

Thursday, April 25, 2024
NIA: NIA ने खालिस्तानी आतंकी को पकड़ा, इस खौफनाक मंसूबे से लंदन में हाई कमीशन पर किया था हमला

NIA Action On Indian High Commission Attack In London: विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ फिर एक्शन हुआ है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल (2023) के मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग (Attack on Indian High Commission ) पर हमले से संबंधित एक मामले में गुरुवार (25 अप्रैल) को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

एनआईए के बयान के मुताबिक, ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार किया गया है. वह 22 मार्च, 2023 को लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है. प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग पर हमले हुए थे. इसका वीडियो एनआईए ने हासिल किया था और CCTV फ़ुटेज को गहराई से देखने-समझने के बाद कई संदिग्धों की तस्वीरें सामने आयी थीं. इसमें इंद्रपाल सिंह गाबा की तस्वीर भी मिली थी, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी लगातार उसकी तलाश में थी.

लंदन में भारतीय अधिकारियों पर हमले के लिए रची गई थी साजिश

केंद्रीय एजेंसी की ओर से बताया गया कि मामले में एनआईए की अब तक की जांच से पता चला कि पिछले साल 19 और 22 मार्च को लंदन में हुई विरोध प्रदर्शन की घटनाएं यूं ही नहीं थीं. ये भारतीय मिशन और उसके अधिकारियों पर हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं. हमले की घटना को अंजाम देने के लिए प्रदर्शन की आड़ ली गई थी.

एनआईए के बयान में यह भी कहा गया कि हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से 18 मार्च 2023 को की गई कार्रवाई के बाद लंदन में बैठे खालिस्तानी आतंकवादियों ने बदला लेने की योजना बनाई थी. इसी के लिए मार्च, 2023 में लंदन में इंडियन एंबेसी के सामने विरोध प्रदर्शन की आड़ में ये हमले किये गये थे. इसके अनुसार मामले की जांच जारी है. मामले में गिरफ्तार इंद्रपाल सिंह से पूछताछ कर हमले की घटना में शामिल रहे और अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा CCTV फ़ुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की भी शिनाख्त की गई है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: 'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह क्या जेल से लड़ेगा चुनाव? पिता ने दिया हर सवाल का जवाब

NIA: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी को दबोचा, इस खौफनाक मंसूबे से लंदन में हाई कमीशन पर बोला था हमला

NIA Action On Indian High Commission Attack In London: विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ फिर एक्शन हुआ है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल (2023) के मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग (Attack on Indian embassy ) पर हमले से संबंधित एक मामले में गुरुवार (25 अप्रैल) को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

एनआईए के बयान के मुताबिक, ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार किया गया है. वह 22 मार्च, 2023 को लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है. प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग पर हमले हुए थे. इसका वीडियो एनआईए ने हासिल किया था और CCTV फ़ुटेज को गहराई से देखने-समझने के बाद कई संदिग्धों की तस्वीरें सामने आयी थीं. इसमें इंद्रपाल सिंह गाबा की तस्वीर भी मिली थी, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी लगातार उसकी तलाश में थी.

लंदन में भारतीय अधिकारियों पर हमले के लिए रची गई थी साजिश

केंद्रीय एजेंसी की ओर से बताया गया कि मामले में एनआईए की अब तक की जांच से पता चला कि पिछले साल 19 और 22 मार्च को लंदन में हुई विरोध प्रदर्शन की घटनाएं यूं ही नहीं थीं. ये भारतीय मिशन और उसके अधिकारियों पर हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं. हमले की घटना को अंजाम देने के लिए प्रदर्शन की आड़ ली गई थी.

एनआईए के बयान में यह भी कहा गया कि हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से 18 मार्च 2023 को की गई कार्रवाई के बाद लंदन में बैठे खालिस्तानी आतंकवादियों ने बदला लेने की योजना बनाई थी. इसी के लिए मार्च, 2023 में लंदन में इंडियन एंबेसी के सामने विरोध प्रदर्शन की आड़ में ये हमले किये गये थे. इसके अनुसार मामले की जांच जारी है. मामले में गिरफ्तार इंद्रपाल सिंह से पूछताछ कर हमले की घटना में शामिल रहे और अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा CCTV फ़ुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की भी शिनाख्त की गई है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: 'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह क्या जेल से लड़ेगा चुनाव? पिता ने दिया हर सवाल का जवाब

Friday, April 19, 2024
Lok Sabha Election: त्रिपुरा में बंपर वोटिंग! बॉर्डर भी नहीं रोक पाया उत्साह, कंटीले तार पार कर 2500 वोटर्स ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के तहत शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा की एक लोकसभा सीट पर लगभग 80 फीसदी वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इनमें 2500 ऐसे वोटर भी थे, जो सीमा पर कंटीले तारों के पास रहते हैं.

वोट डालने के लिए लगभग 2,500 मतदाताओं ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगे कंटीले तारों को पार किया और फिर वोट डाला. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधा के लिए सुबह से ही सीमा के गेट खोल दिए गए थे.

वोटिंग के बाद क्या बोले त्रिपुरा के लोग?

मतदान के बाद उन्होंने बताया कि वोटिंग के लिए उन्हें अधिकारियों से हर तरह का सहयोग मिला. वे बिना किसी परेशानी के वोट डाल पाएं. भारतीय नागरिक हफीजुर रहमान ने बताया कि गांव में रहने वाले सभी 50 मतदाता चुनाव को लेकर उत्सुक थे. वह कंटीले तार के दूसरी ओर रहते हैं. वहां 19 परिवार रहते हैं, जिनमें 50 मतदाता हैं. उनमें से अधिकांश ने वोट सुबह ही डाल दिया था. जुमे का दिन होने के कारण कुछ लोग धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त थे.

सत्यापन के बाद मिलती है एंट्री

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तारों के पास रहने वाले लोगों के लिए वोट डालने के लेकर सीमा सुरक्षा बल की ओर से इंतजाम किया जाता है. सीमा सुरक्षा बल की ओर से ग्रामीणों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद वे मतदान का इस्तेमाल करते हैं.

पश्चिमी त्रिपुरा संसदीय क्षेत्र में आता है क्षेत्र

पश्चिम त्रिपुरा संसदीय सीट के रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, कंटीले तार के पास रहने वाले वोटरों की संख्या 2,500 है. ये सभी गांव पश्चिमी त्रिपुरा संसदीय क्षेत्र में आते हैं. इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के बीच है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: ऐसा क्या हुआ जो मतदान से पहले यहां के चार गांवों में कर दिया गया चुनाव का बहिष्कार? जानिए

Thursday, April 18, 2024
Tejashwi Yadav की रैली में दी गई गाली, गुस्से में लाल चिराग ने बोल दी बड़ी बात | Bihar Politics

तेजस्वी यादव की सभा में मंच के सामने भीड़ में से किसी व्यक्ति ने चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ. इस मामले में चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जमुई में बुधवार (17 अप्रैल) को प्रेस वार्ता के दौरान चिराग ने कहा कि मेरे सामने अगर कोई राबड़ी देवी और मीसा भारती के बारे में ऐसा बोलता तो मैं बर्दाश्त नहीं करता. चिराग पासवान ने कहा कि किसी की मां-बहन को सरेआम गाली देना महिलाओं का अपमान है. जो लोग महिलाओं का ही सम्मान नहीं करते, वो अपने क्षेत्र की क्या रक्षा कर पाएंगे? चिराग पासवान ने भावुक होते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां अपने परिवार के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता वह अपने क्षेत्रवासियों की क्या रक्षा कर पाएगा? साल 1990 की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह जंगलराज की याद दिलाता है.

Sunday, April 14, 2024
दिल्ली-यूपी और हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश! मध्य प्रदेश-राजस्थान में पड़ेंगे ओले, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

India Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को बारिश होने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पश्चिमोत्तर भारत में वर्षा अगले 24-48 घंटों तक जारी रहेगा.

आईएमडी (IMD) ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में चल रही बारिश का दौर सोमवार (15 अप्रैल, 2024) को भी जारी रहेगा. ऐसा ही मौसम मंगलवार (16 अप्रैल, 2024) को भी जारी रहने की उम्मीद है. वहीं क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उत्तर-पश्चिम भारत में 12 अप्रैल को आए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. ’’

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा. तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल के बाद तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो जाएगा. हालांकि, आईएमडी ने कहा कि इस बीच कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

कहां बारिश होगी?
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी रहने की संभावना है. साथ ही लद्दाख, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

किन राज्यों में ओलावृष्टि होगी?
मौसम विभाग ने कहा कि ओलावृष्टि राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि आने की उम्मीद है. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की तीव्रता कल भी कम होने की संभावना नहीं है.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा मौसम रहेगा?
आईएमडी ने कहा कि असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी बारिश और बर्फबारी 16 और 17 अप्रैल को संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों यानी कि सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़े- Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, हरियाणा-राजस्थान-मध्य प्रदेश में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Saturday, April 13, 2024
Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में 'महायुद्ध' की शुरुआत! ईरान ने इजरायल पर ड्रोन-मिसाइल से बोला हमला, अमेरिका को दूर रहने की दी चेतावनी

Iran-Israel Attack: मिडिल ईस्ट में एक और जंग दस्तक दे चुकी है. हफ्तों से चल रहे तनाव के बाद ईरान ने रविवार (14 अप्रैल) को इजरायल पर हमला कर दिया. ईरान ने यह कदम सीरिया की राजधानी दमिश्क में अपने दूतावास पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले के जवाब में उठाया. इजरायल पर ईरानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है. गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अब एक नया संकट खड़ा हो गया है.

ईरान ने 200 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों के जरिए इजरायल पर हमले को अंजाम दिया है. हालांकि, इनमें से ज्यादातर को इजरायली एयरस्पेस में घुसने से पहले ही इंटरसेप्ट कर लिया गया. अमेरिकी और ब्रिटिश एयरफोर्स ने ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने में इजरायल की मदद की है. इजरायल के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक मिलिट्री बेस पर मामूली नुकसान हुआ है. अभी तक इस हमले की वजह से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

UN में ईरान के हमले को लेकर बैठक

हमले को देखते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. इजरायल के पश्चिमी सहयोगियों और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ईरानी हमले की निंदा की है. इजरायल की मांग पर रविवार शाम 4 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होने वाली है. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह इजरायल की मदद करने वाला है. वहीं, इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि ईरान के हमले का बदला जरूर लिया जाएगा.

इजरायल पर हमले के बाद ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने कहा है कि इजरायली अपराधों की सजा के तौर पर हमला किया गया है. वह दमिश्क में हुए इजरायली हमले की ओर इशारा कर रहा था, जिसमें दो कमांडर समेत सात सैन्य अधिकारी मारे गए थे. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने अमेरिका को इस मामले से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है, "अगर इजरायल ने एक और गलती की तो ईरान का हमला और भी ज्यादा जोरदार होगा." इसने कहा कि मामले को अब खत्म समझा जाना चाहिए.

इजरायल में वॉर कैबिनेट की बैठक

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने हमले को टेंशन को गंभीर रूप से बढ़ाने वाला बताया है. उन्होंने कहा, "हमले की वजह से पहले से चल रहे तनाव में गंभीर और खतरनाक इजाफा हुआ है. ईरान के इस बड़े पैमाने के हमले से पहले ही हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से तैयार थीं." इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में वॉर कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इसमें ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर फैसला होगा.

ईरान के हमले के लिए पहले से तैयार थे: नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान की तरफ से सीधे हमले के लिए तैयारी कर रहा था. उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में खासतौर पर हाल के हफ्तों में इजरायल ईरान की तरफ से होने वाले सीधे हमले की तैयारी कर रहा था. हमारे डिफेंसिव सिस्टम तैनात हैं, हम किसी भी हालात के लिए तैयार हैं, फिर वो रक्षात्मक हो या आक्रामक. इजरायल मजबूत देश है. इजरायल की सेना मजबूत है और यहां की जनता भी ताकतवर है."

नुकसान पहुंचाने वाले को देंगे चोट: इजरायल के पीएम

बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई कि जो भी हमें नुकसान पहुंचेगा, उसे हम चोट पहुंचाने वाले हैं. उन्होंने कहा, "इजरायल के साथ खड़े होने के लिए हम अमेरिका की प्रशंसा करते हैं. साथ ही ब्रिटेन, फ्रांस समेत उन सभी देशों की जो हमारे साथ खड़े हैं. हमारा एक ही सिद्धांत है- जो हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे. हम किसी भी खतरे से अपना बचाव करेंगे और ऐसा निष्ठापूर्वक और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे."

यह भी पढ़ें: सेना, फाइटर जेट से परमाणु हथियार तक... जानिए इजरायल और ईरान में कौन ज्यादा पावरफुल?

Monday, April 8, 2024
Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के ये हैं धनकुबेर! कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ से लेकर चिदंबरम के बेटे कार्ति का भी नाम, देखें टॉप-10 में कौन

Lok Sabha Elections 2024 Richest Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत सभी उम्मीदवार कुल संपत्ति घोषित कर चुके हैं. इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जबकि शीर्ष-10 अमीर प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम का भी नाम है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से टॉप-10 अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. आइए, जानते हैं इनके बारे में:

कांग्रेस के नकुलनाथ (Nakul Nath) मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से लड़ रहे हैं. उनके पास कुल 716 करोड़ रुपए से अधिक (7,16,94,05,139) की संपत्ति है.

तमिलनाडु की इरोड सीट से चुनावी ताल ठोक रहे एआईएडीएमके के अशोक कुमार (Ashok Kumar) छह करोड़ 662 करोड़ रुपए से ज्यादा (6,62,46,87,500) की संपत्ति के मालिक हैं.

देवनाथन यादव टी (Dhevanathan Yadav T) तमिलनाडु के शिवगंगा से सियासी मैदान में हैं. बीजेपी कैंडिडेट के पास 304 करोड़ रुपए से अधिक (3,04,92,21,680) की संपत्ति है.

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी शाह (Mala Rajya Lakshmi Shah) इलेक्शन लड़ रही हैं, जिनके पास 206 करोड़ रुपए से ज्यादा (2,06,87,39,424) की संपत्ति है.

बसपा के माजिद अली (Majid Ali) यूपी के सहारनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने 159 करोड़ रुपए से अधिक (1,59,59,00,079) की संपत्ति घोषित की है.

एसी शनमुगम (Ac Shanmugam) बीजेपी की ओर से तमिलनाडु के वेल्लोर में दूसरे दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देते दिखेंगे. उनके नाम 152 करोड़ रुपए से ज्यादा (1,52,77,86,818) की संपत्ति है.

एआईए़डीएमके के जयप्रकाश वी (Jayaprakash V) तमिलनाडु के कृष्णागिरी निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके पास 135 करोड़ रुपए से अधिक (1,35,78,14,428) की संपत्ति है.

विन्सेंट एच पाला (Vincent H. Pala) नॉर्थ ईस्ट के मेघालय में शिलॉन्ग (एसटी) सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उनके नाम 125 करोड़ से ज्यादा (1,25,81,59,331) की संपत्ति है.

बीजेपी की ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) राजस्थान के नागौर से चुनावी मैदान में हैं और उनके पास 102 करोड़ रुपए से अधिक (1,02,61,88,900) की संपत्ति है.

कार्ति पी चिदंबरम (Karti P Chidambaram) तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से लड़ रहे हैं और उनके पास 96 करोड़ रुपए से ज्यादा (96,27,44,048) की संपत्ति है.

आम चुनाव इस बार सात चरण में होंगे. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों, दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत सात मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत एक जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा चार जून को होगी.

यह भी पढ़िएः CAA के तहत असम में सिर्फ एक शख्स ने ही मांगी नागरिकता! हिमंत बिस्व सरमा बोले- खास समुदाय कर रहा राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: ओवैसी के खिलाफ माधवी लता ने फूंका बिगुल, अब मिली Y प्लस सुरक्षा, जानें क्या है वजह

Hyderabad Lok Sabha Madhavi Latha: हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता की सुरक्षा मतदान से पहले बढ़ा दी गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसी आईबी (IB) की रिपोर्ट के बाद सरकार ने माधवी लता को वाई प्लस सुरक्षा दी है. उनकी सिक्योरिटी में 11 कमांडो को तैनात किया है.

माधवी लता सोशल मीडिया पर हिंदुत्व समर्थक के रूप में मशहूर हैं और तीन तलाक पर अपने बयानों के बाद चर्चा में आई थीं. बीजेपी ने उन्हें हैदराबाद से AIMIM चीफ ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतारा है.

IB ने दी थी थ्रेट रिपोर्ट

दरअसल गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी कैंडिडेट माधवी को सुरक्षा दी है. Y प्लस कैटेगरी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो में पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं. साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा देते हैं.

माधवी लता सुर्खियों में उस वक्त ज्यादा आईं, जब बीजेपी ने उन्हें असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से चुनावी मैदान में उतारा. सूबे में उन्हें कट्टर हिंदुत्व का चेहरा माना जाता है. इसलिए उनकी सुरक्षा को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है. इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं.

कौन हैं माधवी लता?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक पेशेवर भरतनाट्यम नृत्यांगना माधवी लता इसके पहले राजनीति में सक्रिय नहीं रही हैं. हालांकि कई कारकों के कारण बीजेपी ने उन्हें ओवैसी से मुकाबला करने के लिए उनके गढ़ में अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने हैदराबाद में कभी भी किसी महिला को मैदान में नहीं उतारा है. माधवी लता के बारे में कहा जाता है कि वह पुराने शहर के कुछ हिस्सों में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं. पार्टी उनके कार्यों के जरिए मुस्लिम वोटों में बंटवारा कर सकती है. अपने हिंदुत्व समर्थक भाषणों के लिए मशहूर माधवी लता ने तीन तलाक के खिलाफ भी अभियान चलाया था.

कहा जाता है कि वह विभिन्न मुस्लिम महिला समूहों के संपर्क में हैं. लता लाथम्मा फाउंडेशन और लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं और निराश्रित मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक मदद भी करती रहती हैं. वह एक गौशाला भी चलाती हैं.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देश में सबसे अधिक मुकदमे हैं दर्ज, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

Friday, April 5, 2024
Weather Forecast: गर्मी का कहर! इस राज्य ने घर से निकलने की भी फिकस कर दी टाइमिंग, तपिश से बचना है तो देख लें

Heat Wave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेलंगाना में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने भी लोगों को सावधानी बरतने को लेकर स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है. राज्य में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शुष्क मौसम की संभावना जताई गई है.

कोल्ड रूम स्थापित किए गए

महाराष्ट्र के मुंबई में अत्याधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय ने कोल्ड रूम स्थापित किए हैं. तेलंगाना में शुक्रवार (5 अप्रैल) को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लू के अलर्ट के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को परामर्श जारी किया कि वे धूप में खासकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच, बाहर निकलने से बचें.

विभाग ने कहा कि लोग शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थ या चीनी वाले पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर के अधिक तरल पदार्थ की हानि होती है या पेट में ऐंठन हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, शनिवार (6 अप्रैल) को तेलंगाना के खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानपर्ति, नारायणपेट और जोगुलम्बा गदवाल जिलों के अलग-अलग इलाके में लू चलने की संभावना है.

स्वास्थ्य केंद्रों में ये व्यवस्थाएं की गई

मुंबई में अधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय ने कोल्ड रूम स्थापित किए हैं और सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में लू लगने की बीमारी के उपचार के लिए संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि उसने 103 हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना (जन औषधालय) में एसी लगा दिए हैं.

मुंबई महानगरपालिका ने कहा, ‘‘14 प्रमुख अस्पतालों, सामान्य अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में लू की चपेट में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए कोल्ड रूम में दो-दो बिस्तर होंगे. रोकथाम के लिए चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है.’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अप्रैल और मई तुलनात्मक रूप से अधिक गर्म होते हैं और इसलिए लू लगने का खतरा होता है. स्थानीय निकाय लू लगने से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरुकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.’’

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'वायनाड के लोग राहुल गांधी से नाराज, उन्हें पीएम के रूप में किया गया था प्रोजेक्ट इसलिए मिले वोट', एनी राजा ने साधा निशाना

Thursday, April 4, 2024
IMD Weather Forecast: 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, 7 में लू के थपेड़े कर देंगे जीना मुश्किल, मौसम के बदलते मिजाज को लेकर IMD का अलर्ट

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्‍यों में आने वाले द‍िनों में बार‍िश और हीटवेव की स्‍थ‍िति की भव‍िष्‍यवाणी करते हुए पूर्वानुमान जारी क‍िया है. आईएमडी ने मौसम पूर्वानुमान में यह भी कहा कि देश के कुछ ह‍िस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश होने के साथ कई जगहों पर अध‍िक तापमान रहने की संभावना है. खासकर मैदान इलाकों में लू चलने का अनुमान जताया है.

आईएमडी की ओर से पहले ही आने वाले महीनों में कई राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी भी दी गई थी. मौसम व‍िभाग ने आने वाले द‍िनों में देश के कई हिस्सों में सामान्य तौर पर 4 से 8 दिनों की तुलना में 10 से 20 हीटवेव वाले दिन होने की संभावना जताई है.

मौसम व‍िभाग की बुलेट‍िन की माने तो 7 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्‍थ‍िति पैदा होगी. इन राज्‍यों के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में रात के वक्‍त भी सामान्य से ज्‍यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है. इससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इसके अलावा मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है क‍ि 5 अप्रैल तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी रहने के साथ-साथ नमी के बने रहने की प्रबल संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्‍यों में होगी हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश

आईएमडी के मुताब‍िक कई राज्‍यों में हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश होने से गर्मी से राहत रहेगी. पूर्वोत्तर भारत में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बार‍िश होने की संभावना है. खासकर अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

मनसुख मांडव‍िया ने राज्‍यों संग की थी र‍िव्‍यू मीट‍िंग

उधर, गर्मी के मौसम में संबंधित बीमार‍ियों से न‍िपटने की राज्‍यों की तैयार‍ियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से प‍िछले द‍िनों र‍िव्‍यू मीटिंग की गई थी. सभी राज्‍यों व केंद्रशास‍ित प्रदेशों के मुख्‍य सच‍िवों को भी न‍िर्देश जारी क‍िए गए थे. राज्‍यों को मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अलर्ट मिलते ही समय पर उच‍ित कार्रवाई व प्रबंध करने के सख्‍त न‍िर्देश द‍िए गए थे.

यह भी पढ़ें: CAA Rule: CAA पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई एक और याचिका, जानें अब किसने की पक्षकार बनाने की मांग

Wednesday, April 3, 2024
Lok Sabha Elections 2024: बीजेडी ने 5 लोकसभा और 27 विधानसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, यहां देखें लिस्ट

BJD Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने बुधवार (3 अप्रैल) को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी ने 5 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद बीजेडी ने पूर्व बीजेपी नेता भृगु बक्शीपात्रा को बहरामपुर और परिणीता मिश्रा को बारागढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया.

पार्टी ने दो मौजूदा सांसदों चंद्ररानी मुर्मू और चंद्रशेखर साहू के टिकट काटे हैं. पार्टी ने बालांगीर सीट से सुरेंद्र सिंह भोई, भद्रक सीट से मंजूलता मंडल और क्योंझार सीट से धर्नुजय सिद्धू को लोकसभा का टिकट दिया है. सुरेंद्र सिंह भोई ने बीते हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेडी का दामन थामा था.

विधानसभा चुनाव के लिए भी किया 27 उम्मीदवारों का ऐलान
सीएम नवीन पटनायक ने विधानसभा चुनाव के लिए भी 27 उम्मीदवारों का ऐलान किया. बीजेडी ने ओडिशा की 21 में से 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. वहीं, पार्टी ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों पर अब तक 99 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

विधानसभा सीटों के लिए जारी हुई आज की लिस्ट में 7 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है. महिला उम्मीदवारों में अनुसुइया पात्रा, प्रीतिनंदा कानूनगो, अलका मोहंती, दीपाली दास, जयश्री कन्हार, सूर्यमणि वैद्य और मंजुला स्वेन अस्का के नाम शामिल हैं.

बीजेडी ने काटे इन नेताओं के टिकट
बीजेडी ने अब तक सात विधायकों और दो मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं. बीजेडी के विधायकों की लिस्ट में परशुराम धाडा, रमेश चंद्र साई, अंगद कन्हार, बिजय शंकर दास, प्रीतम पाधी, प्रताप जेना और राजकिशोर दास का टिकट कटा है. हालांकि, प्रताप जेना की जगह उनके बेटे अंकित तो टिकट मिला है. राजकिशोर दास की जगह उनकी पत्नी प्रीतिनंद कानूनगो को टिकट दिया गया है.

परशुराम धाडा ने प्रत्याशियों का ऐलान होने के कुछ ही घंटों बाद बीजेडी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने नवीन पटनायक को पत्र लिखकर कहा कि मैं बहुत भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. फूलबनी से पूर्व विधायक देबेंद्र कन्हार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी, इसका खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: 'मोहाली का दरोगा पहुंचा तो क्या करेंगे पीएम मोदी', जेल से रिहा होने के बाद बोले AAP नेता संजय सिंह

Tamil Nadu: राज्य की 89 फीसदी आबादी पहले से ही डिजर्व करती है आरक्षण, मद्रास हाई कोर्ट में ऐसा क्यों बोली तमिलनाडु सरकार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया कि राज्य की 89 फीसदी आबादी पहले से ही शिक्षा और सरकारी नौकरी के लिए 69 फीसदी आरक्षण का पात्र है. सरकार ने कोर्ट को कहा कि इस वजह से राज्य को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के तहत अन्य लोगों के लिए एडिशनल 10 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है.

जनहित याचिका पर सरकार का जवाब

तिरुनेलवेली जिले के अंपेरिया नांबी नरसिम्हा गोपालन की ओर से साल 2020 में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सराकर की ओर से यह दलील दी गई. वादी पक्ष की ओर से राज्य सरकार को राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करने के निर्देश देने की मांग की गई थी.

द हिंदु की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु सरकार ने अपने जवाब में कोर्ट से कहा, "14 अक्टूबर, 1982 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए 1983 में राज्य में जातियों और समुदायों की 100 फीसदी घर-घर जाकर गणना की गई थी. अब तक पिछड़े वर्गों, अति पिछड़े वर्गों और डिनोटिफाइड समुदायों को आरक्षण देने के लिए उसी डाटा का उपयोग किया जा रहा था."

'कुल आबादी का लगभग 89 फीसदी आरक्षण डिजर्व करती'

साल 1983 में गठित दूसरे तमिलनाडु पिछड़ा वर्ग आयोग (जिसे अंबाशंकर आयोग के नाम से जाना जाता है) की ओर से दो साल में जमा किए गए आंकड़ों से पता चला कि राज्य में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों का अनुपात कुल अनुपात 68 फीसदी था, जिसमें अति पिछड़े वर्ग और डिनोटिफाइड समुदाय शामिल हैं.

तमिलनाडु सरकार ने कहा, "साल 2011 के जनगणना में तमिनलाडु में अनुसूचित जाति 20 फीसदी और अनुसूचित जनजाति 1.1 फीसदी थीं. इस वजह से कुल आबादी का लगभग 89 फीसदी शिक्षा और सरकारी नौकरी में आरक्षण से संबंधित मौजूदा प्रावधानों के तहत कवर किया गया था और केवल 11 फीसदी को इसका लाभ नहीं मिला."

तमिलनाडु सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि 14 जनवरी 2019 से 103वें संशोधन के माध्यम से संविधान में शामिल किए गए अनुच्छेद 15(6) और 16(6) केवल केंद्र और राज्यों को 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने का अधिकार देता है.

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में यह भी बताया कि 103वें संवैधानिक संशोधन को चुनौती दी गई है और यह मामला सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच में लंबित है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव पर भी चढ़ा रील्स का ट्रेंड, राजनाथ सिंह ने जानें किसके लिए मंच से कहा - मोये-मोये

Tuesday, April 2, 2024
S Jaishankar On Jawaharlal Nehru: 'नेहरू ने कहा था भारत बाद में, चीन पहले’, UNSC में स्थायी सदस्यता पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा और दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जे जैसी समस्याओं के लिए अतीत की गलतियां जिम्मेदार हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता की पेशकश किये जाने के समय के इसके रुख का जिक्र करते हुए जयशंकर ने दावा किया कि एक समय था जब देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था, ‘‘भारत बाद में, चीन पहले.’’

यहां गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए जयशंकर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत को पीओके और चीन द्वारा कब्जाए गए भारतीय क्षेत्रों की स्थिति के साथ सामंजस्य बिठाना चाहिए या इन्हें वापस पाने के लिए प्रयास करना चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेता कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को सौंपे जाने के मुद्दे पर नेहरू और इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साध रहे हैं.

जयशंकर ने कहा, ‘‘1950 में (तत्कालीन गृह मंत्री) सरदार पटेल ने नेहरू को चीन के प्रति आगाह किया था. पटेल ने नेहरू से कहा था कि आज पहली बार हम दो मोर्चों (पाकिस्तान और चीन) पर ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं जिसका सामना भारत ने पहले कभी नहीं किया था. पटेल ने नेहरू से यह भी कहा था कि वह चीन की बातों पर विश्वास नहीं करते क्योंकि उनके इरादे कुछ और ही प्रतीत होते हैं और हमें सावधानी बरतनी चाहिए.’’

मंत्री ने कहा, ‘‘नेहरू ने पटेल को उत्तर दिया था कि आप अनावश्यक रूप से चीन पर संदेह करते हैं. नेहरू ने यह भी कहा था कि हिमालय से हम पर हमला करना किसी के लिए भी असंभव है. नेहरू इसे (चीनी खतरे को) पूरी तरह से खारिज कर रहे थे.’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, जब संयुक्त राष्ट्र (सुरक्षा परिषद) की स्थायी सदस्यता के विषय पर बहस हुई और हमें इसकी पेशकश की जा रही थी, तब नेहरू का रुख यह था कि हम इसके हकदार हैं लेकिन पहले चीन को यह मिलना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी भारत प्रथम की नीति पर चल रहे हैं, लेकिन एक समय था जब नेहरू कहते थे कि भारत बाद में, चीन पहले.’’

जयशंकर ने कहा कि पटेल कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि वह वहां के एक न्यायाधीश की सोच को जानते थे.

Odisha Polls 2024: ओडिशा में फिल्मी सितारों के लिए अब बीजेडी नहीं है पहली पसंद, मोदी काल में बीजेपी की ओर बढ़ रहे स्टार्स

Lok Sabha Elections 2024 Odisha: ओडिशा में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का सिलसिला भी तेजी से जारी है. राज्य में करीब दो दशक से सत्ता में मौजूद बीजू जनता दल (BJD) एक दौर में मनोरंजन की दुनिया से राजनीति में आए सितारों के लिए सबसे पसंदीदा पार्टी हुआ करती थी.

हालांकि अब ऐसे स्टार्स को बीजेपी रास आ रही है. चुनाव से पहले ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी को तगड़ा झटका देते हुए केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती सोमवार (1 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए. एक्टर से राजनेता बने अनुभव मोहंती ने चार साल बीजेडी में रहने के बाद कहा कि वह बहुत घुटन महसूस कर रहे थे.

ये सितारे भी हो चुके हैं बीजेपी के साथ

सांसद अनुभव मोहंती से पहले भी कई सितारे बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इनमें सिद्धांत मोहपात्रा, साथ ही पूर्व विधायक आकाश दास नायक हाल के दिनों में बीजेपी में शामिल हुए हैं. लोकप्रिय अभिनेता से नेता बने सिद्धांत मोहपात्रा, जो बरहामपुर से दो बार सांसद रहे, पिछले हफ्ते बीदेपी में शामिल हो गए थे.

एक अन्य लोकप्रिय अभिनेता और कोरेई के पूर्व विधायक आकाश दास नायक रविवार को बीजेपी में शामिल हुए. दोनों विधानसभा टिकट के दावेदार हैं. सिद्धांत और आकाश दोनों ने आरोप लगाया कि बीजद में "उपेक्षा" के कारण वे बीजेपी में शामिल हुए. पिछले महीने लोकप्रिय अभिनेता अरिंदम रॉय भी बीजेडी छोड़ चुके हैं. वरिष्ठ अभिनेता प्रशांत नंदा, जिनका राज्यसभा कार्यकाल 3 अप्रैल को समाप्त होगा, भी बीजद में बहुत सक्रिय नहीं हैं. उनके बेटे ऋषभ, जो 2019 चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे.

क्या कहना है बीजेपी का?

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पार्टी में लोकप्रिय फिल्मी सितारों को शामिल करने के संबंध में, एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि चूंकि इन अभिनेताओं के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इससे पार्टी को 2024 के चुनावों में मदद मिलेगी. बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो कि सिर्फ अफवाह बनकर रह गईं और अब ये दोनों दल आमने-सामने हैं.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर त्रिपुरा CM का वार, बोले- 'खत्म हो जाएगी कांग्रेस और म्यूजियम में मिलेंगे कम्युनिस्ट'

Monday, April 1, 2024
तीसरी बार तिहाड़ पहुंचे केजरीवाल, 2 नंबर जेल में रहेंगे, जानिए इससे पहले कब-कब गए जेल?

दिल्ली की एक अदालत द्वारा 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल अपनी कोठरी में चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे और वह टीवी देख सकते हैं और किताबें पढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल नंबर 2 में रखा गया है और अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें घर का बना खाना दिया जाएगा.

केजरीवाल को जो पुस्तकें प्रदान की जाएंगी उनमें हिंदू महाकाव्य रामायण और महाभारत और ‘हाऊ प्राइममिनिस्टर्स डिसाइड’ शामिल हैं. उन्हें एक धार्मिक लॉकेट पहनने की भी अनुमति होगी.

केजरीवाल ने छह लोगों की सूची दी है जिनसे वह नियमानुसार मिलना चाहेंगे. इस सूची में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और बेटी, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी (आप) महासचिव (संगठन) संदीप पाठक शामिल हैं.

केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था और वह 10 दिनों तक उसकी हिरासत में रहे. प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया. ईडी ने उनकी 15 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि उन्होंने 'बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया.’’ अदालत ने ईडी की याचिका मंजूर कर ली.

जेल के एक अधिकारी ने कहा, 'उन्हें (केजरीवाल) तिहाड़ जेल लाया गया और उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा. उनकी मेडिकल जांच की गई. बाद में उन्हें उस कोठरी में भेज दिया गया जहां वह अकेले रह रहे हैं.' अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल का ‘शुगर लेवल’ थोड़ा कम है और जेल चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दवाएं दी गई हैं.

तीसरी बार तिहाड़ पहुंचे केजरीवाल

केजरीवाल तीसरी बार तिहाड़ जेल पहुंचे हैं. इससे पहले, केजरीवाल को दो बार गिरफ्तार किया गया था और तिहाड़ जेल भेजा गया था: पहली बार 2012 में अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन के दौरान, जब उन्हें कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ गिरफ्तार किया गया था और जेल नंबर 1 में रखा गया था; दूसरा 2014 में नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि के मामले में जब उन्हें जेल नंबर 4 में रखा गया था.

जेल नंबर 2 में दोषियों को रखा जाता है और वर्तमान में इस जेल में 600 दोषी और 50 विचाराधीन कैदी बंद हैं. सूत्रों ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, नीरज बवाना जैसे गैंगस्टर भी किसी समय इस जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में थे.

केजरीवाल की कोठरी में सीसीटीवी कैमरा लगा है और उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. जेल नियमावली के अनुसार, अन्य कैदियों की तरह उनकी कोठरी और वार्ड में एक टेलीविजन भी प्रदान किया गया है. तिहाड़ की जेल नंबर 2 में खाद्य उत्पादों और फर्नीचर की फैक्ट्रियां और विनिर्माण इकाइयां भी हैं.

पिछले साल अक्टूबर में इसी मामले में गिरफ्तार किये गए आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह को पहले जेल नंबर 2 में रखा गया था, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल नंबर 5 में स्थानांतरित कर दिया गया था.

इसी मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक में बंद हैं, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता महिला जेल की जेल नंबर 6 में हैं. अधिकारियों ने बताया कि जेल के नियमों के मुताबिक, केजरीवाल को घर का बना खाना मुहैया कराया जाएगा, लेकिन उनके लिए चाय, खाना और टीवी देखने का समय अन्य कैदियों की तरह ही होगा.

एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी कैदी के लिए सुबह की शुरुआत 7 से 8 बजे के बीच चाय, बिस्कुट और नाश्ते के साथ से होती है. उन्होंने कहा कि दोपहर के भोजन में या तो चपाती या चावल के साथ दाल और एक सब्जी होती है.

उन्होंने कहा कि वार्ड दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बंद रहते हैं. उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे फिर चाय दी जाती है. अधिकारी ने कहा कि रात का खाना शाम 7 बजे तक परोसा जाता है जिसमें - दाल, चावल, चपाती और सब्जी होती है.

CAA News: पाकिस्तानी हिंदुओं को सिटीजनशिप से पहले CAA का एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट बांट रहा ये संगठन, RSS से भी है कनेक्शन

CAA Eligibility Certificate: लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर खूब चर्चा हो रही है. केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर पूरे देश में लागू कर दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 2014 से पहले भारत आए शरणार्थी नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबंधित संस्था सीमाजन कल्याण समिति ने ऐसे नागरिकों को नागरिकता दिलाने के लिए पात्रता सर्टिफिकेट जारी करना शुरू किया है.

कैंप लगाकर कर रहे हैं मदद

संगठन की ओर से राजस्थान के जोधपुर में कैंप लगाया गया है, जहां इन तीनों देशों से आए नागरिकों की नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं. सीमाजन कल्याण समिति, पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर के लगभग 330 लोगों को गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए नागरिकता पोर्टल - Indiancitizenshiponline.nic.in पर अपने दस्तावेज अपलोड करने में मदद कर चुकी है.

क्या कहना है संगठन का?

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक समिति से जुड़े वकील विक्रम सिंह राजपुरोहित बताते हैं कि चूंकि समिति एक पंजीकृत संगठन है, इसलिए वह प्रमाण पत्र जारी कर सकती है. राजपुरोहित ने कहा, "हमारे एक मंत्री त्रिभुवन सिंह राठौड़, पात्रता प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, हम एक समुदाय-आधारित संगठन हैं."

समिति के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में कहा गया है कि समूह जैसलमेर में "मुफ्त नागरिकता आवेदन शिविर" का आयोजन कर रहा है. राजपुरोहित ने कहा, “ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो 2010 से पहले भारत आए थे और उन्हें अभी तक नागरिकता नहीं मिली है. मेरी मुलाकात एक महिला से हुई जो 1998 में यहां आई थी लेकिन उसके पास नागरिकता नहीं थी. अकेले जोधपुर में, ऐसे लगभग 5,000-6,000 लोग हैं. बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत 2014 से पहले भारत आए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जानी है. इसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ें:Delhi Liquor Policy Case: न बताए पासवर्ड और न दिए सीधे जवाब! अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के बाद कोर्ट से क्या बोली ED? जानें 10 पॉइंट्स में

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...