Sunday, March 31, 2024
PM Modi Remarks: 'बीजेपी को नहीं, लेकिन AIADMK को NDA से बाहर जाने का अफसोस जरूर होगा', बोले पीएम मोदी
PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ अपने विशेष संबंध को याद करते हुए एआईएडीएमके के एनडीए से बाहर जाने पर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने थांथी टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनका तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के साथ 1995 से विशेष रिश्ता था और वे अच्छे दोस्त थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि एआईएडीएमके एनडीए से बाहर हो गई लेकिन उसे जरूर होगा क्योंकि उसने अम्मा के सिद्धांतों का अनादर किया है.
AIADMK ने अम्मा के सपनों को चोट पहुंचाई- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''जब मैं 2002 में मुख्यमंत्री बना तो बहुत से लोग मुझ पर उंगलियां उठा रहे थे लेकिन इसके बावजूद अम्मा मेरे शपथ ग्रहण में आईं. हमारा यह रिश्ता था. इसलिए बीजेपी के पास अफसोस करने का कोई कारण नहीं है लेकिन एआईएडीएमके को जरूर होगा क्योंकि उसने अम्मा के सपनों को चोट पहुंचाई.
पीएम मोदी ने की के अन्नामलाई की तारीफ
पीएम मोदी ने बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई की तारीफ की. उन्होंने कहा कि के अन्नामलाई तमिलनाडु में बीजेपी की नई पीढ़ी के नेता हैं जो युवाओं का ध्यान खींच रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, ''वह (अन्नामलाई) अपना ब्राइट करियर छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए, जो साबित करता है कि वह अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से पहले देश और तमिलनाडु को प्राथमिकता देते हैं. वह डीएमके या एआईएडीएमके में शामिल हो सकते थे. उनके पास एक मजबूत जाति समर्थन है, वह युवा हैं और स्पष्ट भी हैं.''
यह भी पढ़ें- Electoral Bonds: 'इलेक्टोरल बॉन्ड की बदौलत मिला फंडिंग का हिसाब', चुनावी चंदे पर और क्या बोले पीएम मोदी?
Saturday, March 30, 2024
Mumbai Slum: 'उद्धव ठाकरे और उनके बेटे मुंबई की किस्मत तय नहीं कर सकते', झुग्गियों को लेकर आरोप पर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Aditya Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार (30 मार्च) को बीजेपी पर मुंबई से झुग्गियों को जबरन हटाने और उनमें रहने वाले लोगों को नमक से अटी पड़ी (साल्ट पैन लैंड) तटीय भूमि पर स्थानांतरित करने की योजना बनाने का आरोप लगाया.
आदित्य ठाकरे ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में मुंबई (उत्तर) लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणियों पर निशाना साधा.
बाद में पीयूष गोयल ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को उनके ‘विकास-रोधी’ एजेंडे और मुंबई के झुग्गीवासियों के अधिकारों पर कुठाराघात के लिए उन पर निशाना साधा. पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, ''उद्धव ठाकरे और उनके बेटे मुंबई की किस्मत तय नहीं कर सकते...''
पीयूष गोयल का उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर निशाना
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे जी और उनके बेटे मुंबई के लोगों के जीवन को लेकर कोई हुक्म नहीं दे सकते. यह शहर उन लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को बनाए रखता है जो इसे अपना घर कहते रहे हैं. जो लोग झुग्गियों में रहते हैं उन्हें भी बेहतर जीवन जीने का अधिकार है.’’
इससे पहले एक मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार में पीयूष गोयल ने कहा था कि अगर वह निर्वाचित होते हैं, तो वह एक ऐसी परियोजना पर काम करेंगे, जो इस निर्वाचन क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ कर देगी. इस क्षेत्र में मलाड, कांदिवली और बोरीवली जैसे उत्तरी उपनगर शामिल हैं.
पीयूष गोयल ने झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्वास के लिए मुंबई में नमक से आच्छादित भूमि को पुनर्वितरित करने के विचार का स्वागत किया था.
यह एक बहुत ही खतरनाक योजना- आदित्य ठाकरे
ठाकरे ने कहा, ''यह एक बहुत ही खतरनाक योजना है. जो लोग झुग्गियों में रहते हैं, उनकी आजीविका वहीं के आसपास चलती है. हम उन्हें (बीजेपी को) झुग्गियों को ऐसे क्षेत्र में स्थानांतरित करने की उनकी योजना पर आगे नहीं बढ़ने देंगे.''
महा विकास आघाडी शासन में मंत्री रहे ठाकरे ने आरोप लगाया, ''बीजेपी की नीति गरीबी को खत्म करने की नहीं, बल्कि गरीब लोगों को मिटाने की है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की चाल अपने 'दोस्तों' को सारे ‘नमक क्षेत्र’ देने की है और धारावी पुनर्विकास परियोजना का जिक्र किया, जिसके तहत उत्तर-पूर्वी मुंबई में ‘नमक क्षेत्र’ की कुछ भूमि पर कुछ निवासियों को बसाने का प्रस्ताव है.
ठाकरे ने कहा कि स्थानांतरण पर फैसला मुंबई के लोग करेंगे, केंद्र नहीं. उन्होंने कहा कि जब एमवीए सरकार ने मेट्रो रेल कार शेड परियोजना के लिए संबंधित जमीन (साल्ट पैन लैंड) मांगी थी, तो केंद्र ने अनुमति देने से इनकार कर दिया.
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने भी बीजेपी को घेरा
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा गरीबों को नमक से अटी पड़ी भूमि पर बसाना है. उन्होंने पूछा कि जब झुग्गीवासियों को उसी स्थान पर पुनर्वास करने की नीति है तो उन्हें मुंबई में ‘साल्ट पैन लैंड’ भूमि पर स्थानांतरित करने की क्या आवश्यकता है. गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि बीजेपी की चाल गरीबी नहीं, बल्कि गरीब लोगों को हटाना है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की आठवीं लिस्ट में हंस राज हंस को मिला मौका, सनी देओल का कटा पत्ता, जानें किसे मिला कहां से टिकट
Women Footballers Assault: गोवा में महिला फुटबॉलरों से मारपीट के मामले की जांच करेगा पैनल, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी दीपक
Women Footballers Assault in Goa: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार (30 मार्च) को अपनी कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को गोवा में दो महिला फुटबॉलरों के साथ कथित शारीरिक उत्पीड़न के मामले में एक पैनल की ओर से जांच पूरी होने तक खेल संबंधित गतिविधियों से दूर रहने को कहा है.
दीपक शर्मा पर लगे ये आरोप
इंडियन वुमैन्स फुटबॉल लीग (आईडब्ल्यूएल) के दूसरे डिविजन में हिस्सा लेने आयी हुए हिमाचल प्रदेश के खाद एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि क्लब के मालिक शर्मा ने 28 मार्च की रात को उनके कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी.
उन्होंने एआईएफएफ की प्रतियोगिता समिति में शिकायत दर्ज की और टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे गोवा फुटबॉल संघ (जीएफए) ने भी दो महिला फुटबॉलरों की शिकायत के आधार पर मापुसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. सूत्रों के मुताबिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि दीपक शर्मा उस समय नशे की हालत में थे.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसपी संदेश चोदनकर ने कहा, ‘‘एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को औपचारिक शिकायत मिलने के बाद दिन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मापुसा पुलिस ने उन्हें विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चोट पहुंचाने, महिलाओं के खिलाफ बल का उपयोग करने के लिए गिरफ्तार किया गया.’’
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिन में एआईएफएफ से कहा कि अधिकारी के खिलाफ जल्द और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. एआईएफएफ ने क्लब के मालिक और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव शर्मा को निलंबित नहीं किया है.
सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
एआईएफएफ ने अपने सीनियर सदस्यों के साथ आपात बैठक के बाद एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘गोवा में आईडब्ल्यूएल 2 में भाग लेने वाले खाद एफसी की खिलाड़ियों ने औपचारिक रूप से एआईएफएफ को 29 मार्च को उनसे कथित मारपीट और उत्पीड़न की घटना के बारे में सूचित किया था."
इसके अनुसार, एआईएफएफ अध्यक्ष ने समिति को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इस बीच घटना में शामिल दीपक शर्मा को निर्देश दिया गया है कि जब तक समिति की प्रक्रिया का निष्कर्ष नहीं निकलता तब तक वह फुटबॉल से संबंधित सभी गतिविधियों से दूर रहें.
ये भी पढ़ें: Indian Navy: समुद्री लुटेरे के चंगुल से भारतीय नौसेना ने छुड़ाए 25 पाकिस्तानी, लगाने लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
Friday, March 29, 2024
Mukhtar Ansari Death: 'अल्लाह लोग हमको मिटाने की कोशिश कर रहे', मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगते हुए भावुक हुए असदुद्दीन ओवैसी बोले
Asaduddin Owaisi On Mukhtar Ansari: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार (29 मार्च) को माफिया मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगते हुए भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो देखा जा रहा है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लोग हमको मिटाने की कोशिश कर रहे हैं, मस्जिदों को छीनना चाह रहे हैं.
क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''अल्लाह जो मुख्तार अंसारी साहब, जिनका इंतकाल हुआ, अल्लाह इनकी मगफिरत फरमा दे. जेल में जहर इनको दे दिया गया, इनके खानदान वाले कहते हैं, अल्लाह इनके दरजात को बुलंद फरमा. अल्लाह जिनको जुल्म के जरिए मारा जा रहा है, परवरदिगार इनकी शहादत को कुबूल फरमा, अल्लाह इनकी कब्रों को नूर से भर दे, परवरदिगार इनकी कब्रों को नूर से भर दे.''
उन्होंने कहा, ''अल्लाह जो लोग जुल्म कर रहे हैं, हमारे घरों को तोड़ रहे हैं, अल्लाह तू जमीन और आसमान का खालिक है परवरदिगार, दुनिया की एक-एक चीज तेरी तारीफ करती है परवरदिगार, अल्लाह तू आसमानों से बारिश को बरसाने वाला है, अल्लाह तूने आसमान को बनाया, तूने जमीन को बनाया, तू खालिक है, अल्लाह जो हमारे घरों को तोड़ रहे हैं, परवरदिगार तू उनका हिसाब कर ले.''
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा, ''परवरदिगार जो हमको कमजोर समझकर हमको मिटाना चाहते हैं, अल्लाह तू उनको मिटा ले, अल्लाह हमको मुत्तहिद कर दे. अल्लाह हमको हिदायत दे कि हम तेरे कुरान को अपना लें, अल्लाह हमको हिदायत तौफीक दे हम तेरे हबीब की सुन्नत को अपना लें...''
अल्लाह लोग हमको मिटाने की कोशिश कर रहे हैं- असदुद्दीन ओवैसी
अल्लाह लोग हमको मिटाने की कोशिश कर रहे हैं परवरदिगार, अल्लाह लोग हमारी सना को कत्ल करना चाह रहे हैं, अल्लाह लोग हमारी मस्जिदों को छीनना चाह रहे हैं... अल्लाह तू जिंदा रख हमको और ताकत के साथ, इज्जत के साथ जिंदा रख, अल्लाह तुझे तेरे हबीब का वास्ता, हम लोग इस दुनिया से जाएं तो मुसलमान बनकर जाएं...''
मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की स्वतंत्र जांच हो- ओवैसी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह इस तरह की दूसरी घटना है जिसमें एक दोषी कैदी की न्यायिक हिरासत में मौत हुई है. ओवैसी ने हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए अंसारी के परिवार के सदस्यों के इस आरोप का हवाला दिया कि उन्हें धीमा जहर दिया गया.
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को गुरुवार (28 मार्च) को तबीयत बिगड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.
(भाषा से भी इनपुट)
यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी ने जेल के भीतर जेलर पर ही तान दी थी बंदूक, पूर्व अधिकारी ने सुनाया पूरा वाकया
Lok Sabha Election 2024: कब से कब तक रहेगी एग्जिट पोल पर रोक? इलेक्शन कमीशन ने जारी की अधिसूचना
Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बीच एग्जिट पोल आयोजित करने, इसके प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसी अवधि में लोकसभा के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग चरण में मतदान होगा.
चुनाव आयोग ने अधिसूचना में क्या कहा?
गुरुवार (28 मार्च) को जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मतदान के समापन के लिए तय समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य चुनावी सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी ऐसी चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करना प्रतिबंधित होगा.
लोकसभा चुनावों के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम की विधानसभाओं के चुनाव भी होंगे. इसी अवधि में 12 राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर अलग से उपचुनाव भी होंगे.
कब से कब तक चलेगा लोकसभा चुनाव?
देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतगणना चार जून को होगी.
'सी-विजिल' ऐप के माध्यम से अब तक उल्लंघन की 79,000 से ज्यादा शिकायतें मिली
वहीं, निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (29 मार्च) को कहा कि इसका ‘सी-विजिल’ मोबाइल एप्लिकेशन चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की सूचना देने के लिए एक प्रभावी उपकरण बन गया है और लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से लोगों ने ऐसी 79,000 से ज्यादा शिकायतें इस ऐप के माध्यम से की हैं.
आयोग ने कहा कि इनमें से 99 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है और करीब 89 प्रतिशत शिकायतों का निवारण तो 100 मिनट के अंदर कर लिया गया. आयोग ने कहा कि 58,500 से अधिक शिकायतें (कुल शिकायतों की 73 प्रतिशत) अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ थीं, जबकि 1,400 से अधिक शिकायतें धन, उपहार और शराब वितरण से संबंधित थीं.
निर्वाचन आयोग ने बताया कि करीब तीन प्रतिशत शिकायतें (2,454) संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने या उनके विरूपण से संबंधित थीं. आयोग के मुताबिक हथियार दिखाने और डराने-धमकाने के मामलों की 535 शिकायतों में से 529 का समाधान कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें- Congress Candidates Ninth List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, जानें कहां से किसे दिया टिकट
Bank Holidays 2024: अप्रैल में क‍ितने द‍िन बंद रहेंगे बैंक, क‍िस राज्‍य में कब-कब रहेगी छुट्टी, यहां चेक करें पूरी ल‍िस्‍ट
बैंक की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
ईद या ईद उल फितर के मौके पर 11 अप्रैल को चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, बेलापुर, अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची, शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और नागपुर शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे.
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: पुराना पैन कार्ड इस्तेमाल करने पर कम्युनिस्ट पार्टी को थमा दिया 11 करोड़ का नोटिस, लोकसभा चुनाव से पहले अब मुश्किल में CPI
Thursday, March 28, 2024
Mukhtar Ansari Death: 'दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन...', मुख्तार अंसारी के निधन पर छोटे बेटे का आया रिएक्शन
Mukhtar Ansari Died: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का गुरुवार (28 मार्च) को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. अंसारी के निधन पर उनके छोटे बेटे उमर अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मीडिया के साथ बाचतीत में उमर अंसारी ने कहा कि उन्हें उनके पिता के निधन के बारे में मीडिया से ही पता चला और आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई.
उमर अंसारी ने कहा कि वह दो दिन पहले पिता से मिलने के लिए आए थे लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई. उमर ने उनके पिता जहर दिए जाने की आशंका जताई और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.
#WATCH | On the death of Gangster-turned-politician Mukhtar Ansari after suffering a cardiac arrest, Umar Ansari, son of Mukhtar Ansari says, "I was not told anything from the administration side, I came to know about it through the media... But now the whole nation knows… pic.twitter.com/NID96o3USz
— ANI (@ANI) March 28, 2024
Mukhtar Ansari Death: 'अवाम ने चहेते बेटे और भाई को खो दिया', मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताते हुए सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
Mukhtar Ansari Died: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने माफिया मुख्तार अंसार के निधन पर दुख जताते हुए सरकार पर भी निशाना साधा है. गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का गुरुवार (28 मार्च) दिल का दौरा पड़ने से बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया.
देर रात असदुद्दीन ओवैसी ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, ''इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन. अल्लाह से दुआ है के वो मुख्तार अंसारी को मगफिरत फरमाए, उनके खानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें. गाजीपुर की अवाम ने अपने चहेते बेटे और भाई को खो दिया.''
उन्होंने सरकार निशाना साधते हुए पोस्ट में आगे लिखा, ''मुख्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें जहर दिया गया था. बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जो नहीं दिया. निंदनीय और अफसोसजनक.''
इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। @AfzalAnsariMP @yusufpore ग़ाज़ीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया। मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप… pic.twitter.com/zMbA0txKDK
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 28, 2024
समाजवादी पार्टी ने जताया दुख
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया गया, ''पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि!''
सपा नेता अमीक जामे बोले- जांच की मांग करेंगे
मुख्तार अंसारी के निधन पर राजनीतिक जगत से कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जामेई ने कहा, ''हम मुख्तार अंसारी के परिवार के साथ खड़े हैं... हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है. उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं दी गई. हम मांग करेंगे कि इस घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए...''
हाई कोर्ट के जज के सुपरविजन में हो जांच- कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लखनऊ में कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जिस तरीके से आरोपी मुख्तार अंसारी की जेल में मौत हुई है वो उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और हाई कोर्ट के जज के सुपरविजन में यह जांच होनी चाहिए...''
यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death: मुलायम सिंह यादव का जिक्र कर क्यों रो पड़ा था मुख्तार अंसारी जैसे खूंखार को पकड़ने वाला पुलिस अधिकारी
Mukhtar Ansari Death: कहानी मुख्तार अंसारी के उस दुश्मन की, जिसका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर भी है एहसान
Mukhtar Ansari News: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी का गुरुवार (28 मार्च) को तबीयत बिगड़ने के बाद उत्तर प्रदेश के बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनसे जुड़े कई किस्से याद किए जाने लगे हैं. मुख्तार अंसारी का एक ऐसा दुश्मन भी है जिसका मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर भी एहसान माना जाता है.
कहानी मुख्तार अंसारी के दुश्मन माफिया बृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह की है. बृजेश सिंह के सिर एक समय उत्तर प्रदेश में पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित था. पिता की हत्या का बदला लेकर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था.
मुख्तार अंसारी के दुश्मन बृजेश सिंह की कहानी
बृजेश सिंह पूर्वांचल के धरौहरा गांव के एक किसान परिवार से था. उसके पिता रविंद्रनाथ सिंह चाहते थे कि बेटा बृजेश एक अफसर बने. बृजेश पढ़ाई में भी ठीक था. वह वाराणसी के यूपी कॉलेज में पढ़ा. 27 अगस्त 1984 को बृजेश के पिता रविंद्रनाथ सिंह की हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों हरिहर सिंह, पाचू और उसके आदमियों पर लगा. हत्या चाकू से की गई थी.
27 मई 1985 को हरिहर सिंह की हत्या हो गई, जिसका आरोप बृजेश सिंह पर लगा. तब पहली बार इलाके में एके-47 का इस्तेमाल हुआ. तब पुलिस में बृजेश सिंह के खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ था. बृजेश सिंह फरार था.
9 अप्रैल 1986 को तब वाराणसी और आज के चंदौली जिले का सिकरौरा गांव गोलियों से दहल उठा. कहते है कि तब बृजेश ने पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव, उनके परिवार समेत पांच लोगों गोली मारकर हत्या कर दी थी. पहली बार बृजेश सिंह जेल गया. 32 साल बाद 2018 में इस केस में सबूतों के अभाव में बृजेश सिंह बरी हो गया.
एक-दूसरे के खिलाफ गैंग्स में थे मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह
पहली बार जेल जाने के दौरान बृजेश सिंह और गाजीपुर के पुराने हिस्ट्रीशीटर त्रिभुवन सिंह की दोस्ती हो गई. ये वो दौर था जब गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के मुड़ियार गांव में एक ही खानदान के बीच जमीन का एक प्लॉट 1985 में गैंगवार की नींव डालता है. तब एक तरफ साहिब सिंह का गैंग था, जिसका चहेता त्रिभुवन सिंह था. उसके पिता की जमीनी रंजिश में हत्या कर दी गई, जिसका आरोप मकनू सिंह और उसके गैंग पर लगा. इसके बाद शुरू हुए गैंगवार में गाजीपुर से लेकर वाराणसी तक दोनों तरफ से कई जानें गईं.
गाजीपुर में एक ओर मकनू सिंह का गैंग था, जिसमें साधु सिंह और मुख्तार अंसारी जैसे शार्प शूटर थे. दूसरी ओर साहिब सिंह का गैंग था, जिसमें त्रिभुवन सिंह और बृजेश सिंह थे. बृजेश और त्रिभुवन के अपराधिक उस्ताद साहिब सिंह की पेशी के दौरान हत्या हो जाती है. इसका आरोप आरोप मकनू गैंग के साधू सिंह और मुख्तार अंसारी पर लगता है. वहीं, मकनू सिंह की हत्या के बाद गैंग की कमान साधु सिंह के हाथ में आती है और दोनों गैंग के बीच हत्याओं का सिलसिला जारी रहता है.
1988 में त्रिभुवन सिंह के भाई हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह की भी हत्या हो जाती है, जिसका आरोप साधू सिंह और मुख्तार अंसारी पर लगता है. साहिब सिंह और राजेंद्र सिंह की हत्या से बौखलाए त्रिभुवन सिंह और बृजेश सिंह एकदम साधु सिंह को मारने की फिराक में लगे रहते हैं तो दूसरी तरफ बृजेश सिंह गैंग पर अपनी पकड़ मजबूत करने लगता है.
जब आमने-सामने आ जाते हैं मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह
अब तक पूर्वाचल में बृजेश सिंह की तूती बोलने लगती है. 1990 में बृजेश सिंह बिल्कुल फिल्मी अंदाज में पुलिस की वर्दी पहनकर गाजीपुर के जिला अस्पताल में न सिर्फ साधू सिंह का कत्ल करता है बल्कि बगल में मौजूद कोतवाली के बावजूद फरार हो जाता है. साधू सिंह की मौत के बाद उस गैंग की कमान शार्प शूटर की भूमिका में रहे मुख्तार अंसारी के हाथों में आ जाती है. इसके बाद पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह आमने सामने आ जाते हैं.
एक तरफ मुख्तार अंसारी का गैंग होता है तो दूसरी तरफ बृजेश सिंह का गैंग होता है. दोनों के बीच कोयला और रेलवे के ठेके को लेकर वर्चस्व की जंग शुरू होती है. कहते हैं बृजेश सिंह ने लोहे के स्क्रैप से काले कारोबार की शुरुआत की और फिर कोयला, शराब से लेकर जमीन, रियल एस्टेट और रेत के धंधे में हाथ आजमाता चला गया.
उस दौरान वाराणसी और गाजीपुर से शुरू हुए काले कारोबार को उसने बलिया, भदोही, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक फैलाया. उस बीच 1990 के दशक में बृजेश सिंह ने धनबाद और झरिया का रुख किया और तब के बाहुबली विधायक और कोयला माफिया सूर्यदेव सिंह का शूटर बनकर उनके लिए भी काम करने लगा. उस दौरान बृजेश पर हत्या के कई केस दर्ज हुए.
बृजेश सिंह का दाऊद इब्राहिम पर एहसान!
बृजेश सिंह की मुलाकात तब के अंडरवर्ल्ड डॉन सुभाष ठाकुर से हो जाती है. मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर वर्चस्व की लड़ाई में दाऊद इब्राहिम के बहनोई इब्राहिम पराकर की हत्या हो जाती है, जिसका आरोप दूसरे डॉन अरुण गवली पर लगता है. तब बृजेश सिंह बदले की आग में जल रहे दाऊद इब्राहिम का मददगार का बनता है. 12 फरवरी 1992 को 20 से ज्यादा लोग तब के बॉम्बे के जेजे अस्पताल में घुसते हैं. बृजेश सिंह डॉक्टर की वेशभूषा में होता है. अस्पताल के बिस्तर पर लेटे और अरुण गवली के शूटर शैलेश हलदरकर की ताबड़तोड़ गोलिया बरसाकर हत्या कर दी जाती है.
उस दौरान 500 राउंड से ज्यादा गोलियां चलती हैं और जो भी उसकी जद में आता है वो बेमौत मारा जाता है. वो वारदात दाऊद इब्राहिम के बहनोई इब्राहिम पराकर की हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई थी. उस गोली कांड में दो पुलिसकर्मी समेत दूसरे कुछ लोगों के मारे जाते हैं.
उस वारदात के बाद बृजेश सिंह पर तब टाडा के तहत केस चला. तब घोषी के सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री कल्पनाथ राय भी टाडा की जद में आ गए थे क्योंकि बृजेश और हत्यारे मुंबई में एनटीपीसी गेस्ट हाउस में रुके थे और बुकिंग ऊर्जा मंत्री की तरफ से कराई गई थी. बृजेश सिंह सबूतों के अभाव में उस कांड से 2008 में बरी हो गया था लेकिन उस घटना के बाद वह पूर्वांचल के गैंगस्टर से माफिया और डॉन बन गया था.
बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने यह कहते हुए शासन-प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उनके भाई को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने मुख्तार अंसारी के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ऊसरी चट्टी कांड में बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी गवाही न दे सकें.
यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death: मुलायम सिंह यादव का जिक्र कर क्यों रो पड़ा था मुख्तार अंसारी जैसे खूंखार को पकड़ने वाला पुलिस अधिकारी
Mukhtar Ansari Death: क्या और कैसा था मुख्तार अंसारी का IS-191 गैंग, जिसको यूपी पुलिस ने चुन-चुन कर किया तबाह
Mukhtar Ansari Died: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने का बाद कई गैंगस्टरों पर कार्रवाई की गई. एक समय में पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसार के कई गैंग चलते थे. हालांकि बाद में पुलिस ने उसके सभी गैंग को तबाह कर दिया.
मुख्तार अंसारी का आईएस 191 गैंग साल 1997 में वजूद में आया था. उस पर 65 से ज्यादा केस थे. अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास से लेकर 5 साल तक की सुनाई थी.
इंटर स्टेट 191 का सरगना मुख्तार अंसारी के गिरोह के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स लाइसेंस, गैंगेस्टर एक्ट के तहत के तहत कार्रवाई की. साल 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने  मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित जमीन को यूपी गैंगस्टर एक्ट और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया था.
पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति अंसारी की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये थी. पुलिस रिकॉर्ड में अंसारी का गैंग आईएस (अंतरराज्यीय) गैंग 191 के नाम से दर्ज है.
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मुख्तार अंसारी के गैंग की पहचान कर उनपर कार्रवाई की गई. पुलिस की ओर से मुख्तार अंसारी के 292 से अधिक गैंग के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की.
इसमें से करीब 175 के ऊपर हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए. वहीं 164 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत 28 केस चले. कई ने तो पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया.
Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत को BJP नेता ने बताया भगवान की सजा, कहा- भाई की हत्या पर आना था फैसला, पहले ही...
Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अशोक सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे भगवान की सजा बताया और कहा- मेरे भाई मन्ना सिंह की हत्या का फैसला आना बाकी है मगर इससे पहले ही भगवान ने एक अपराधी को उसके किए की सजा मुकर्रर कर दी.
Wednesday, March 27, 2024
Chunavi kissa: संजय गांधी से जब भिड़ गए थे इंद्र कुमार गुजराल, बोले थे- तुम्हारा नहीं, तुम्हारी मां का मंत्री हूं
Chunavi kissa: लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है और देश 18वीं लोकसभा के लिए प्रतिनिधि चुनने के लिए तैयार है. इस बीच, हम उस दौर का किस्सा सुना रहे हैं, जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी. संजय गांधी तब काफी सक्रिय थे और इंदिरा गांधी के मंत्री इंद्र कुमार गुजराल से उनकी बहस हो गई थी. बहस के बाद गुजराल को मंत्री पद से भी हटा दिया गया था. हालांकि, वह संजय गांधी की मनमानी स्वीकार करने को तैयार नहीं थे.
जग्गा कपूर की किताब 'व्हाट प्राइस परजरी- फैक्ट्स ऑफ द शाह कमीशन' के अनुसार, संजय गांधी और इंद्र कुमार गुजराल के बीच पहले भी बहस हुई थी लेकिन तब इंदिरा गांधी ने मामला शांत करा दिया था. दूसरी बार दोनों के बीच बहस हुई तो इंद्र कुमार गुजराल को मंत्री पद गंवाना पड़ा था.
आकाशवाणी को लेकर हुई थी बहस
इंदिरा सरकार में इंद्र कुमार गुजराल सूचना और प्रसारण मंत्री थे. इमरजेंसी तब लगी थी और संजय गांधी प्रेस पर भी पूरा नियंत्रण चाहते थे. संजय गांधी ने इंद्र कुमार गुजराल से कहा था कि आकाशवाणी के बुलेटिन प्रसारित होने से पहले उन्हें दिखाए जाएं. हालांकि, इंद्र कुमार गुजराल ने ऐसा करने से मना कर दिया था. मंत्री के नाते उन्होंने तब कहा था कि वह खुद भी कोई बुलेटिन प्रसारित होने से पहले नहीं देखते हैं. यही वजह रही कि संजय और गुजराल के बीच बातचीत गरमाने लगी तो बगल के कमरे से इंदिरा गांधी आईं और उन्होंने कहा कि इस विषय पर बाद में बात की जाएगी.
एक दिन में चली गई कुर्सी
इंद्र कुमार गुजराल ने वीर सांघवी को दिए इंटरव्यू में संजय गांधी के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया था. वीर संघवी की किताब 'मैंडेट विल ऑफ द पीपल' के अनुसार, गुजराल को प्रधानमंत्री आवास बुलाया गया था. वह सुबह 10-11 बजे के करीब वहां पहुंचे तो इंदिरा गांधी कार्यालय निकल चुकी थीं. संजय गांधी उनका इंतजार कर रहे थे और इंदिरा का एक भाषण आकाशवाणी में नहीं चलने से नाराज थे. उन्होंने गुस्से में कहा कि ऐसा नहीं चलेगा. इस पर गुजराल बोले थे, "जब तक मैं हूं, ऐसा ही चलेगा. आपको बात करनी है तो बड़ों से बात करने का सलीका सीखिए. मैं आपके प्रति जवाबदेह नहीं हूं. मैं आपकी मां का मंत्री हूं, आपका नहीं." यह कहकर गुजराल वहां से चले गए और शाम तक उनकी जगह विद्याचरण शुक्ल को नया सूचना एवं प्रसारण मंत्री बना दिया गया.
यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश ने नहीं सुनी आजम की बात, उतारा नया कैंडिडेट, जानें कैसी होगी 2024 में रामपुर की फाइट, समझें समीकरण
Tuesday, March 26, 2024
Swami Smaranananda Passes Away: नहीं रहे रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज, पीएम मोदी ने कहा- 'सालों से रहा घनिष्ठ संबंध'
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि सालों से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है. मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी. कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी. मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं. ओम शांति.
Srimat Swami Smaranananda ji Maharaj, the revered President of Ramakrishna Math and Ramakrishna Mission dedicated his life to spirituality and service. He left an indelible mark on countless hearts and minds. His compassion and wisdom will continue to inspire generations.
I had… pic.twitter.com/lK1mYKbKQt
— Narendra Modi (@narendramodi) March 26, 2024
2017 में रामकृष्ण मिशन के बने थे 16वें अध्यक्ष
Monday, March 25, 2024
Sonam Wangchuk Fast: लद्दाख में 21 दिन से भूख हड़ताल क्यों कर रहे सोनम वांगचुक, सरकार का क्या है रिएक्शन
Sonam Wangchuk Climate Fast: एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी है तो दूसरी ओर लद्दाख में इस केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दिए जाने और छठी अनुसूची शामिल करने समेत कुछ मांगें जोर पकड़ रही हैं.
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख के संबंध में अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से लेह में भूख हड़ताल कर रहे हैं, जिसे उन्होंने क्लाइमेट फास्ट (जलवायु उपवास) नाम दिया है. उनके समर्थन में सैकड़ों लोग देखे जा रहे हैं.
मंगलवार (26 मार्च) को सोनम वांगचुक के अनशन का 21वां दिन है. जब 6 मार्च को उन्होंने अनशन शुरू किया था तो कहा था कि देश में चुनाव के कारण वह इसे 21-21 दिन के चरणों में करेंगे, जब तक सरकार लद्दाख की आवाज नहीं सुनती है.
वहीं, रविवार (24 मार्च) को करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने भी कारगिल के हुसैनी पार्क में तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की थी, जो मंगलवार शाम को समाप्त होगी. सोनम वांगचुक ने अपनी मुहिम को लेकर ताजा अपडेट देते हुए कहा है कि अभी तक सरकार की ओर से एक शब्द भी नहीं आया है.
सोनम वांगचुक के मुताबिक, 20 दिनों में लेह और कारगिल में लगभग 60 हजार लोग अनशन पर बैठे, जबकि लद्दाख की आबादी तीन लाख की है. उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं कि संरक्षण और लोकतंत्र के इन मुद्दों पर लोगों में कितनी पीड़ा है.
सोमवार (25 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किए अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लद्दाख के लिए जारी किए गए बीजेपी के घोषणापत्र की तस्वीर भी साझा की. इसमें उन्होंने छठी अनुसूची के वादे को अंडरलाइन करते हुए दिखाया. उन्होंने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनाव 2020 के बीजेपी के घोषणापत्र को भी दिखाया, जिसमें छठी अनुसूची का वादा दिख रहा है.
आइये विस्तार से जानते हैं कि आखिर लद्दाख को लेकर सोनम वांगचुक और विरोध प्रदर्शन में शामिल संगठनों की क्या मागें हैं और सरकार का इस पर क्या प्रतिक्रिया है.
लद्दाख को लेकर क्या मांग कर रहे सोनम वांगचुक?
सोनम वांगचुक की मांग है कि लद्दाख को राज्य का दर्जा मिले और साथ ही इसे छठी अनुसूचि में शामिल किया जाए. वह लेह और कारगिल जिलों के लिए अलग लोकसभा सीटों की मांग कर रहे हैं. उनकी मांग है कि लद्दाख में विशेष भूमि और स्थानीय लोगों को नौकरी का अधिकार मिले. वह पब्लिक सर्विस कमीशन की स्थापना की भी मांग कर रहे हैं.
उन्होंने वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति के तहत होने वाले औद्योगिक शोषण के कारण लद्दाख के पारिस्थितिकी तंत्र की संवेदनशीलता पर चिंताएं व्यक्त की हैं.
बता दें कि एबीपी नेटवर्क के प्रमुख कार्यक्रम 'आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 3.0' के पहले दिन सोनम वांगचुक ने पहाड़ों में खनन के खतरों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि प्रदूषण के कारण ग्लेशियरों के पिघलने से पहाड़ों ही नहीं, बल्कि बड़े शहरों में भी लोगों का जीवन कठिन हो जाएगा क्योंकि दो अरब लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हिमालय और हिंदू कुश के ग्लेशियरों पर रहते हैं.
उन्होंने कहा था कि जलस्रोतों की पवित्रता बनाए रखी जानी चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि बड़े शहरों में सरलता से जीवन जिएं ताकि पहाड़ों में भी लोग सरल जीवन जी सकें.
क्या है छठी अनुसूची, जिसमें लद्दाख को शामिल करने की उठ रही मांग
केद्र सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था. लद्दाख को बिना विधायिका के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मान्यता दी गई है. नई दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विधान सभाएं हैं.
लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही स्थानीय संगठनों ने मांग उठाई थी कि लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत शामिल किया जाए. इस अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित प्रावधान शामिल हैं.
अगर छठी अनुसूची में लद्दाख को शामिल किया जाता है तो उसे स्वायत्त जिला और क्षेत्रीय परिषद (एडीसी और एआरसी) बनाने की अनुमति मिलेगी, जो जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासन करने की शक्ति के साथ निर्वाचित निकाय होते हैं. इसमें वन प्रबंधन, कृषि, गांवों और कस्बों का प्रशासन, विरासत, विवाह, तलाक और सामाजिक रीति-रिवाजों जैसे विषयों पर कानून बनाने की शक्ति शामिल होगी.
लद्दाख में ज्यादातर आबादी अनुसूचित जनजाति की है. एडीसी और एआरसी अनुसूचित जनजातियों के पक्षों के बीच विवादों का फैसला करने के लिए ग्राम परिषदों या अदालतों का भी गठन कर सकते हैं और उनकी ओर से बनाए गए कानूनों के प्रशासन की निगरानी के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर सकते हैं. ऐसे मामलों में जहां अपराध मौत की सजा या पांच साल से ज्यादा कारावास से दंडनीय हैं, राज्य के राज्यपाल एडीसी और एआरसी को देश के आपराधिक और नागरिक कानूनों के तहत मुकदमा चलाने की शक्ति प्रदान कर सकते हैं.
छठी अनुसूची एआरसी और एडीसी को भूमि राजस्व एकत्र करने, कर लगाने, धन उधार देने और व्यापार को रेगुलेट करने, अपने क्षेत्रों में खनिजों के निकास के लिए लाइसेंस या पट्टों से रॉयल्टी एकत्र करने और स्कूलों, बाजारों और सड़कों जैसी सार्वजनिक सुविधाएं स्थापित करने की शक्ति भी देती है.
सरकार की क्या प्रतिक्रिया है?
केंद्र सरकार ने लद्दाख की मांगों को संबोधित करने के लिए राज्य मंत्री (गृह मामले) नित्यानंद राय के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से एपेक्स बॉडी, लेह (एबीएल) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 4 मार्च नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि बैठक सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई और लद्दाख के लोगों के लाभ के लिए भूमि, रोजगार और संवैधानिक सुरक्षा उपायों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रगति हुई.
गृह मंत्रालय ने कहा था कि गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि एबीएल और केडीए की मांगों पर विचार करने के लिए लद्दाख को लेकर गठित पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति ऐसे संवैधानिक सुरक्षा उपाय प्रदान करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर रही है.
गृह मंत्रालय के मुताबिक, गृह मंत्री ने कहा था कि इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति के माध्यम से स्थापित सलाहकार तंत्र को क्षेत्र की अनूठी संस्कृति और भाषा की रक्षा के उपाय, भूमि और रोजगार की सुरक्षा, समावेशी विकास और रोजगार सृजन, एलएएचडीसी का सशक्तिकरण और सकारात्मक परिणामों के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों की जांच जैसे मुद्दों पर संलग्न रहना जारी रखना चाहिए.
इससे पहले 24 फरवरी को लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधियों ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी.
द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन चर्चाओं के दौरान, लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने संयुक्त रूप से लद्दाख को राज्य का दर्जा देने, आदिवासी दर्जा प्रदान करने के लिए इसे छठी अनुसूची में शामिल करने, स्थानीय निवासियों के लिए नौकरी में आरक्षण और लेह और कारगिल के लिए संसदीय सीटों के आवंटन के लिए जोर दिया था.
बीजेपी के पूर्व सांसद थुपस्तान छेवांग एलबीए के प्रमुख के रूप में भी कार्यरत हैं. उन्होंने क्षेत्र के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों की वकालत करते हुए इन संवादों का नेतृत्व किया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रविवार (24 मार्च) को केडीए के सह-अध्यक्ष असगर अली करबलाई ने कहा था कि दुर्भाग्य से गृह मंत्रालय के साथ पांच दौर की बातचीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री (अमित शाह) ने चार मार्च को बताया था कि उन्हें कुछ संवैधानिक सुरक्षा उपाय दिए जाएंगे, लेकिन राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची का लाभ नहीं दिया जाएगा.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस क्षेत्र में अनुच्छेद 371 जैसी सुरक्षा बढ़ाने की पेशकश की थी.
कथित तौर पर गृह मंत्री शाह ने लद्दाख प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि सरकार पहाड़ी परिषदों के माध्यम से स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करेगी और सार्वजनिक रोजगार में 80 फीसद तक आरक्षण प्रदान करने को तैयार है.
अनुच्छेद 371 से क्या सुविधा मिलेगी?
अनुच्छेद 371 और 371-A से लेकर J में विशिष्ट राज्यों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जो अक्सर कुछ धार्मिक और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने के लिए और इन समूहों को राज्य और केंद्र सरकारों के हस्तक्षेप के बिना अपने मामलों पर स्वायत्तता का प्रयोग करने की अनुमति देते हैं.
छठी अनुसूची के तहत एडीसी और एआरसी को प्रदान की जाने वाली व्यापक स्वायत्तता में कमी करते हुए अनुच्छेद 371 के तहत विशेष प्रावधान लद्दाख की स्थानीय आबादी के लिए सुरक्षा बढ़ाने की अनुमति देंगे.
यह भी पढ़ें- Sonam Wangchuk Fast: 'अब तक सरकार से एक शब्द नहीं बोला गया', लद्दाख में 20 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक बोले
Holi 2024: होली के रंग में पड़ा भंग! अलग-अलग हादसों में गई 24 की जान, सर्वाधिक मौतें UP में
Holi 2024: होली के बीच सोमवार (25 मार्च, 2024) को जहां देश में पूरे उत्साह के रंगों के त्योहार मनाया जा रहा था, वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में इस दौरान अलग-अलग हादसों में 24 लोगों की जान चली गई. मृतकों के परिवार वालों को जब पर्व के बीच उनकी मौत की खबर मिली तो खुशी का माहौल मानो फौरन मातम में बदल गया. आइए, जानते हैं कि कहां किस हादसे में कितनी जानें गईं:
मोटरसाइकिलों की भिंड़त, तीन की मौत
उत्तर प्रदेश (यूपी) के बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्ची घायल हुईं. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राममोहन सिंह के मुताबिक, हादसा बिसौली रोड पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चिचेटा गांव के मोड़ पर हुआ. भारतन गांव निवासी संजू (31) दोस्त अजय (35)  के साथ बाइक कहीं जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में संजू और अजय के अलावा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार प्रमोद (44), उनकी पत्नी गीता के अलावा उनकी डेढ़ साल की नातिन आशी भी गंभीर रूप से घायल हुए.
कार और गाड़ी में टक्कर, तीन की गई जान
यूपी के संभल के राजपुरा थाना क्षेत्र में कार और एक अन्य वाहन (बोलेरो) की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए. क्षेत्राधिकारी (गुन्नौर) आलोक सिद्धू ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनू (35), मुकेश (30) और पत्नी सुनीता (28) के रूप में हुई. हादसे में चार बच्चे भी घायल हुए.
दो हादसों में एक बच्चे समेत पांच की मौत
प्रदेश के बलिया में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पहली दुर्घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र में ब्रम्हाइन गांव के पास हुई, जहां अपरान्ह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और राहुल (18) और सुशील गुप्ता (19) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय दोनों युवक मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे और वे नशे में थे. अन्य हादसे में जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरहुचा गांव में अपरान्ह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जाने पर छह वर्षीय बालक अगस्त्य कुमार और दो युवकों (प्रदीप - 25 और लक्ष्मण चौरसिया - 22) की मौत हो गई.
बेकाबू कार ने ग्रामीणों को कुचला, दो मरे
यूपी के चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में अनियंत्रित कार होली खेल रहे कुछ लोगों के बीच घुस गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर पड़ाव-रामनगर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया था. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुल सका.
बाइक्स की टक्कर में पीआरडी के जवान की मौत
यूपी के अमेठी स्थित मुंशीगंज क्षेत्र में दो बाइक्स की टक्कर में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान कमला प्रसाद यादव (55) की मौत हो गई. वह नरसिंहभानपुर स्थित घर से मुंशीगंज आ रहे थे और रास्ते में एचएएल गेट के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई.
रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत
यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित भोपा क्षेत्र में रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. अंकुर त्यागी (28) और मोंटी (25) तथा तीन अन्य लोग रविवार देर रात हरिद्वार से गाजियाबाद लौट रहे थे. रास्ते में भोपा थाना क्षेत्र के बेलदरा और निरगाजनी गांवों के बीच एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अंकुर और मोंटी की मृत्यु हो गई.
होली के जश्न के बाद नदी में डूबने से चार की मौत
तेलंगाना के कुमुरम भीम आसिफाबाद जिले में होली का जश्न मनाने के बाद नहाने के लिए वर्धा नदी पर गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, तटिपल्ली गांव में यह दुर्घटना तब हुई जब होली मनाने के बाद युवक नदी में नहाने गए थे. कुमुरम भीम आसिफाबाद के पुलिस अधीक्षक के. सुरेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि  उनमें से कोई तैरना नहीं जानता था और वे एक के बाद एक डूबते चले गए. मृतकों की आयु 22 से 25 वर्ष के बीच थी. स्थानीय मछुआरों और तैराकों की मदद से पुलिस ने शव बरामद किए. प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पता चला है कि वे कथित तौर पर नशे में थे.
गड्ढे में पलटी कार, मां-बेटी समेत तीन की मौत
बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थानाक्षेत्र में झमटिया चौक के पास पिछली रात कार के बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने के बाद करीब 30 फुट गहरे एक गड्ढे में पलट जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इस महिला के पति, पुत्र और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और घायलों को जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
यह भी पढ़ेंः होली खेले रघुवीरा अवध में! अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की पहली होली, देखें तस्वीरें
Sunday, March 24, 2024
Weather update: होली की बहार के बीच बरसेंगे बदरा, दिल्ली-NCR, UP-बिहार में बारिश की संभावनाएं, जान लें मौसम का अपडेट
IMD Weather update: देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में होली की खुमारी छाई हुई है. फगुनहट बयार के बीच लगभग पूरे देश में मौसम बिल्कुल सुहाना बना हुआ है. दिल्ली एनसीआर में रविवार (24 मार्च) को हल्की बूंदाबांदी और बारिश के बाद आज सोमवार 25 मार्च को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली एनसीआर में तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इसी तरह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब का भी मौसम सुहाना है. चलिए हम आपको देश के बाकी राज्यों में मौसम के हालात के बारे में जानकारी देते हैं.
उत्तर प्रदेश- बिहार के मौसम का हाल
अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भी राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा. तापमान 17-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है, जिसकी वजह से ना तो गर्मी और नहीं ठंड लगेगी. यह होली के लिए बिल्कुल आइडियल मौसम है. बिहार में तो ऐसा ही मौसम बना रहेगा. राजधानी पटना सहित छपरा, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, आरा समेत अन्य जिले में भी दिन के समय हल्की बारिश की संभावना है. बता दें कि बिहार में 26 और 27 मार्च को होली खेली जाएगी जबकि उत्तर प्रदेश में आज ही होली का त्योहार है.
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम पू्र्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.
पूर्वोत्तर में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है. साथ ही, बिहार में भी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो  जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखने  को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:Holi 2024 Live Updates: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम, रंग-गुलाल लगा लोगों ने दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं
BJP Candidates List: टीवी के राम से बॉलीवुड की क्वीन तक, बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में कितने सेलिब्रिटी?
BJP Candidates List 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में अभिनय की दुनिया से संबंध रखने वाली दो हस्तियों को भी जगह दी है. टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल और बॉलीवुड क्वीन कही जाने वालीं कंगना रनौत को टिकट दिया गया है. बीजेपी रविवार (24 मार्च) को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की.
कंगना रनौत और अरुण गोविल कहां से लड़ेंगे चुनाव?
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अरुण गोविल उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से चुनाव लड़ेंगे. दोनों ही मंझे हुए कलाकार हैं और उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है.
मंडी की रहने वाली हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली ही हैं. उनका जन्म 23 मार्च 1987 को मंडी के भांबला (अब सूरजपुर) में एक राजपूत परिवार में हुआ था. उनकी मां का नाम आशा रनौत और पिता का नाम अमरदीप रनौत है. कंगना की एक बड़ी बहन रंगोली चंदेल और एक छोटा भाई अक्षत है.
कंगना एक अभिनेत्री के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता भी हैं. वह महिला प्रधान फिल्मों में मजबूत भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. वह चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. उन्हें फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 सूची में छह बार शामिल किया गया है. 2020 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था.
मेरठ में पले-बढ़े अरुण गोविल
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1952 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. उन्होंने मेरठ से पढ़ाई भी की. वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी रहे. उनके पिता का नाम चंद्र प्रकाश गोविल हैं. पिता उन्हें सरकारी कर्मचारी के रूप में देखना चाहते थे लेकिन अरुण चाहते थे कि वह कुछ ऐसा करे जिससे उन्हें याद किया जाए. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने रंगमंच में अभिनय किया था.
1975 में अरुण अपने भाई के बिजनेस में शामिल होने के लिए मुंबई चले गए थे लेकिन उसमें उनका मन नहीं लगा. उन्हें सिनेमा में पहला ब्रेक 1977 की फिल्म पहेली से मिला, जब उनकी भाभी तबस्सुम ने उनका परिचय ताराचंद बड़जात्या से कराया. इसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका में उन्हें बहुत पसंद किया गया.
बीजेपी ने इन सेलिब्रिटीज को भी दिया टिकट
इसके अलावा बीजेपी ने पहली लिस्ट में भी कई सेलिब्रिटीज को टिकट दिया था. बीजेपी की पहली लिस्ट में मनोज तिवारी का नाम है. वह पूर्व में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर और एक्टर का काम कर चुके हैं. उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है. वह यहां से मौजूदा सांसद भी हैं.
बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके रवि किशन को उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से फिर से टिकट दिया गया है. वहां गोरखपुर से ही मौजूदा सांसद हैं. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया गया है. वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यूपी के अमेठी से चुनाव लड़ेंगी और इसी सीट से मौजूदा सांसद हैं. वह पूर्व में अभिनेत्री और टेलीविजन प्रोड्यूशर रही हैं. बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को यूपी के मथुरा से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. वह 2014 से मथुरा से सांसद हैं.
सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है. वह 2022 में इस सीट पर उपचुनाव जीते थे, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसी सीट पर समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव से हार मिली थी.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से मौजूदा सांसद लॉकेट चटर्जी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. वह पूर्व में बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं. बीजेपी ने मशहूर गायक और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाले सुरेश गोपी को केरल के त्रिशूर से टिकट दिया है.
बीजेपी ने भारतीय पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को राजस्थान के चूरू से उम्मीदवार बनाया है. वह भारत को पैरालंपिक में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल दिला चुके हैं. वह पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी भी हैं.
यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट की जारी, कंगना रनौत, सीता सोरेन समेत इन नेताओं के नाम
BJP Candidates List: बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में 111 उम्मीदवारों की घोषणा, 37 सांसदों के कटे टिकट | बड़ी बातें
BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रविवार (24 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की. इसमें 17 राज्यों की 111 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. पांचवीं सूची में बीजेपी ने बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और टीवी धारावाहिक रामायम में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी उम्मीदवार बनाया है. कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं. आइये जानते हैं बीजेपी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की बड़ी बातें.
वरुण गांधी का कटा टिकट, मेनका गांधी लड़ेंगी चुनाव
बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया है. पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और विवादास्पद बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट भी काट दिया गया है. बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है.
संबित पात्रा पुरी से आजमाएंगे किस्मत
भाजपा की ओर से रविवार को जारी की गई पांचवीं सूची के अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे. वीके सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर पार्टी ने भरोसा जताया है. उम्मीवारों के नामों की घोषणा से ठीक पहले वीके सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आगामी चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी.
रिटायर्ड जस्टिस अभिजीत गांगुली को मिला टिकट
पश्चिम बंगाल के लिए जिन 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली का नाम भी शामिल है. उन्हें तामलुक से टिकट दिया गया है. पिछले दिनों बीजेपी में लौटने वाले अर्जुन सिंह को बैरकपुर से जबकि दिलीप घोष को वर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. वर्तमान लोकसभा में वर्धमान-दुर्गापुर का प्रतिनिधित्व एसएस अहलूवालिया करते हैं. बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी नेताओं के मुताबिक, वह संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं में से एक हैं.
बीजेपी ने पांचवीं सूची में काटे 37 मौजूदा सांसदों के टिकट
पांचवीं सूची में पार्टी ने करीब 37 वर्तमान सासदों के टिकट काटे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश से नौ, गुजरात से पांच, ओडिशा से चार और बिहार, कर्नाटक और झारखंड से तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं.
अरुण गोविल मेरठ से लड़ेंगे चुनाव
मेरठ में राजेंद्र अग्रवाल की जगह अभिनेता अरुण गोविल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, जबकि कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है. वहीं, बाराबंकी में पहली सूची में घोषित मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत की जगह जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को उम्मीदवार बनाया गया है. उपेंद्र रावत का कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.
वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को मिला टिकट
वरुण गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के आने के बाद से ही अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ मुखर रहे. हालांकि, बाद में सरकार ने इन कानूनों को वापस ले लिया. उन्होंने रोजगार और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाई. पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है.
बीजेपी की सूची के मुताबिक, सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, अलीगढ़ से मौजूदा सांसद सतीश गौतम, हाथरस (आरक्षित) से अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के विधायक अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्गविजय सिंह शाक्य, बरेली से पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, कानपुर से वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी, बाराबंकी (आरक्षित) से राजरानी रावत और बहराइच (आरक्षित) से डॉक्टर अरविंद गौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है.
बिहार में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार
बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे के स्थान पर पार्टी ने प्रदेश महासचिव मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है. सासाराम से सांसद छेदी पासवान की जगह पार्टी ने शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बिहार से ही ताल्लुक रखने वाले अन्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से और आरके सिंह आरा से चुनाव लड़ेंगे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को एक बार फिर पटनासाहिब से, रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र से टिकट दिया गया है जबकि सुशील कुमार सिंह को औरंगाबाद से फिर से मौका दिया गया है. राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर को नवादा से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पूर्वी चम्पारण से जबकि संजय जायसवाल एक बार फिर पश्चिमी चम्पारण से चुनाव लड़ेंगे.
राहुल गांधी के खिलाफ के सुरेंद्रन को टिकट
झारखंड के दुमका से बीजेपी ने सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और पिछले दिनों वह बीजेपी में शामिल हुई थीं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड सीट से बीजेपी ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी की पांचवीं सूची में किस राज्य से कितने उम्मीदवार?
इस सूची में आंध्र प्रदेश के छह, बिहार के 17, गुजरात के छह, हरियाणा के चार, हिमाचल प्रदेश के दो, झारखंड के तीन, कर्नाटक और केरल के चार-चार, महाराष्ट्र के तीन, ओडिशा के 18, राजस्थान के सात, उत्तर प्रदेश के 13, पश्चिम बंगाल के 19, तेलंगाना के दो और सिक्किम, मिजोरम और गोवा के एक-एक उम्मीदवारों के नााम हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को राजमंदरी, राज्यसभा सदस्य सी एम रमेश को अनाकापल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी को राजमपेट और रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद वरप्रसाद राव को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से टिकट दिया गया है.
बीजेपी नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतारे
राजस्थान के टोंक माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और अजमेर से भागीरथ चौधरी की पार्टी ने फिर से मौका दिया है. चौधरी को पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा गया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे. राव राजेंद्र सिंह को जयपुर ग्रामीण और शुभकरण चौधरी को झुंझुनूं से टिकट दिया गया है. दोनों पूर्व विधायक हैं. वहीं, बीजेपी ने नए चेहरों प्रियंका बालन (गंगानगर), मंजू शर्मा (जयपुर) और महिमा विश्वेश्वर सिंह (राजसमंद) को टिकट दिया है.
घोषित उम्मीदवारों में से चार ले चुके हैं नाम वापस
पांचवीं सूची से पहले बीजेपी 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी थी. इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं. भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से चार ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं.
चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं. लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है. मतगणना चार जून को होगी.
(भाषा इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट की जारी, कंगना रनौत, सीता सोरेन समेत इन नेताओं के नाम
आंध्र प्रदेश में खाता खोलने की बीजेपी ने कर ली तैयारी! पूर्व सीएम को उतार दिया लोकसभा के रण में
Former CM Kiran Reddy BJP Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची रविवार (24 मार्च) की रात जारी कर दी है. इसमें 17 राज्यों के 111 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं. इनमें खास तौर पर आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और किरण कुमार रेड्डी की उम्मीदवारी सुर्खियों में है. माना जा रहा है कि भाजपा ने दक्षिण भारतीय इस राज्य में खाता खोलने के लिए ही रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है.
पार्टी ने आंध्र प्रदेश में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें से पूर्व मुख्यमंत्री रेड्डी को राजामपेट से टिकट दिया गया है. बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में रेड्डी के अलावा अराकू (सुरक्षित) सीट से वाईएसआर कांग्रेस से आने वाली कोथापल्ली गीता को टिकट दिया है. साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरन्दरेश्वरी को राजमुंदरी से और तिरुपति से वर प्रसाद राव को टिकट दिया गया है.
कैसा है आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी का जनाधार
किरन कुमार रेड्डी कजनाधार आंध्र प्रदेश में बड़ा माना जाता है. वे 4 बार के विधायक रहे हैं, स्पीकर और स्पेशल टाइम में मुख्यमंत्री रहे हैं. अप्रैल 2023 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. रेड्डी ने इससे पहले 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना के रूप में नए राज्य के फैसले के विरोध में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जय समैक्य आंध्र पार्टी बनाई थी, लेकिन 2018 में वह फिर से कांग्रेस में लौट आए थे. आंध्र प्रदेश के विभाजन की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ी थी. विभाजन के बाद पार्टी नेताओं का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ और तब से सबसे पुरानी पार्टी आंध्र प्रदेश में एक भी लोकसभा या विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है. इस बीच जब बीजेपी ने किरण रेड्डी को लोकसभा में उम्मीदवार बनाया है तो माना जा रहा है कि पार्टी ने बड़ा दाव खेला है.
ये भी पढ़ें:BJP Candidates List: बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट की जारी, कंगना रनौत, सीता सोरेन समेत इन नेताओं के नाम
Saturday, March 23, 2024
Lok Sabha Election 2024: असम के इन जिलों में होली पर कोई हॉलिडे नहीं, चुनाव आयोग ने दिया निर्देश
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग (ECI) ने असम सरकार को सभी चुनाव वाले जिलों में 26 मार्च को होली की छुट्टी घोषित नहीं करने का निर्देश दिया है. हालांकि, जिन जिलों में दूसरे या तीसरे चरण में चुनाव होगा, उन्हें अवकाश घोषित करने की अनुमति है.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, असम के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सचिव एमएस मणिवन्नन ने 21 मार्च को राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नर को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी.
असम के चुनाव वाले जिलों के लिए क्या है ECI का निर्देश?
अधिसूचना में कहा गया था, ''भारत के चुनाव आयोग ने पहले ही आम चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और पहला चरण 19 मार्च को है. ईसीआई के आदेश के अनुसार, यह निर्देशित किया जाता है कि पहले चरण में चुनाव वाले जिलों का कोई भी डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (DC) आगामी डोल जात्रा (होली) के कारण 26 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित नहीं कर सकता क्योंकि इससे नामांकन प्रक्रिया प्रभावित होगी.''
असम में लोकसभा की 14 सीटें हैं. इन सीटों पर लोकसभा चुनाव तीन चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को होगा. वहीं, पहले चरण में असम की काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट सीटों पर मतदान होगा. इन लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च है और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है. वहीं, आवेदनों की जांच 28 मार्च को होगी.
असम के इन जिलों में नहीं होगी होली पर छुट्टी
पिछले साल चुनाव आयोग के परिसीमन के बाद काजीरंगा नई सीट के रूप में उभरी, जबकि कालियाबोर सहित कुछ पुरानी सीटें, समाप्त कर दी गईं. कालियाबोर से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई 2014 से सांसद हैं. काजीरंगा में तीन जिलों नागांव, होजाई और गोलाघाट की 10 विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसका मतलब है कि सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट, और तीन अन्य जिलों  नागांव, होजाई और गोलाघाट को होली पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की अनुमति नहीं है.
असम में दूसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों दरांग-उलगुरी (सामान्य), दीफू (एसटी), करीमगंज (सामान्य), सिलचर (एससी), और नगांव (सामान्य) में मतदान होगा. तीसरे चरण में चार सीटों कोकराझार (एसटी), धुबरी (जनरल), बारपेटा (जनरल), और गुवाहाटी (जनरल) में वोट डाले जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Holi 2024 Weather Update: होली पर कहां-कहां होगी बारिश? जानें IMD का अलर्ट
Kerala Govt: केरल सरकार विधेयकों पर राष्ट्रपति की मंजूरी न मिलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, जानें याचिका में क्या कहा
Kerala Govt Plea: केरल सरकार ने एक असामान्य कदम उठाते हुए राज्य विधानसभा से पारित चार विधेयकों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी न मिलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वकील सीके ससी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि यह मामला केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर से उन सात विधेयकों को अपने पास रोके रखने के कृत्य से संबंधित है, जिन्हें उन्हें स्वयं राष्ट्रपति को सौंपना था.
केरल सरकार ने राज्यपाल की कार्रवाई पर उठाया सवाल
याचिका में कहा गया कि सात विधेयकों में से किसी का भी केंद्र-राज्य संबंधों से कोई लेना-देना नहीं है. राज्य सरकार ने कहा कि ये विधेयक राज्यपाल के पास लगभग दो साल से लंबित थे और उनकी कार्रवाई ने राज्य विधानमंडल के कामकाज को प्रभावित किया है.
याचिका में कहा गया है कि इन विधेयकों में जनहित के विधेयक शामिल हैं जो जनता के अच्छे के लिए हैं और यहां तक कि राज्यपाल की ओर से अनुच्छेद 200 के प्रावधानों के अनुसार उनमें से प्रत्येक को 'जितनी जल्दी हो सके' निपटाने में विफल रहने के कारण इन्हें अप्रभावी बना दिया गया है.
केरल सरकार की याचिका में इन 4 विधेयकों का जिक्र
केरल सरकार ने कहा कि 23 और 29 फरवरी को गृह मंत्रालय ने उसे सूचित किया कि राष्ट्रपति ने सात में से चार विधेयकों पर मंजूरी रोक दी है. इन विधेयकों में विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) (नंबर 2) विधेयक, 2021; केरल सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022; विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक, 2022; और विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) (नंबर 3) विधेयक, 2022 शामिल हैं.
याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया कि राष्ट्रपति की ओर से बिना कारण बताए इन विधेयकों को मंजूरी न देने को असंवैधानिक घोषित किया जाए. सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार ने केंद्र सरकार, राष्ट्रपति के सचिव, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उनके अतिरिक्त सचिव को मामले में पक्षकार बनाया है.
यह भी पढ़ें- Congress Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, दिग्विजय सिंह, अजय राय समेत इन नेताओं को टिकट
Holi Holiday In India: UP-MP, बिहार, राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक, जानें कहां किस दिन होली की छुट्टी?
Holi Holiday In India UP Bihar: राज्यों में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी, लेकिन कुछ जगहों पर 26 मार्च को भी होली मनाई जाने वाली है. ऐसे में किन राज्यों में कब छुट्टी होगी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. वैसे अलग-अलग राज्यों ने अलग-अलग दिनों पर छुट्टी की घोषणा की है.
वैसे देश के अधिकतर हिस्सों में 25 मार्च को ही होली खेली जाएगी लेकिन कुछ राज्यों में जैसे बंगाल और ओडिशा में 24 मार्च को होली खेली जाएगी. जबकि पूर्वोत्तर में 26 को. इससे अलग अलग राज्यों में अलग अलग छुट्टियां घोषित की गई हैं.
बिहार के दो दिनों की छुट्टी
होली पर छुट्टी को लेकर सबसे दिलचस्प स्थिति बिहार में बन गई है. 25 मार्च को होली खेली जानी है. जबकि सरकार ने 26 और 27 मार्च को आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की है. और दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने 25 मार्च को शिक्षकों के प्रशिक्षण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसे लेकर रोष पनप रहा है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 मार्च को छुट्टी की घोषणा की है. इस बार होली का त्योहार सोमवार यानी 25 मार्च को मनाया जाएगा. यूपी के स्कूल, बैंक और सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 25 मार्च को छुट्टी भी घोषित की गई है. वहीं, होली को देखते हुए यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है. डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. 22 मार्च से लेकर 27 मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही यूपी डीजीपी ने होली के मौके पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध के साथ सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को होली जुलूस के रास्ते पर पहले से ज्यादा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं.
इन राज्यों में कब होगी छुट्टी
जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी 25 मार्च को ही होली की छुट्टी है. वैसे होली के अवसर पर तीन दिनों तक बैंक भी बंद रहने वाले हैं.
बता दें कि होली के दिन सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों और बैंकों की छुट्टी होती है. इस साल होली सोमवार को पूरे देश में मनाई जाएगी. सोमवार को सभी ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे. साल की शुरुआत में आरबीआई की ओर से बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर निकालता है और उसी के मुताबिक देशभर में बैंक बंद रहते हैं. इसमें ग्रामीण बैंक भी शामिल है. 25 मार्च को होली के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें:Russia Terrorist Attack: राहुल गांधी ने की मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा, बोले- रूस के लोगों के साथ खड़ा हूं
Bangladeshi Nationals Arrest: औरत बनकर भारत में घूम रहे थे बांग्‍लादेशी, रेलवे स्टेशन से धरे गए 7 अवैध नागर‍िक
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट की जारी, दिग्विजय सिंह, अजय राय समेत इन नेताओं को दिया टिकट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट की जारी, दिग्विजय सिंह, अजय राय समेत इन नेताओं को दिया टिकट
Friday, March 22, 2024
Watch: हवा में 4 KM की ऊंचाई से छोड़ा, देखें कैसे IAF के चिनूक हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पक विमान की सफल लैंडिंग
RLV-LEX-02 Experiment: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (22 मार्च) को री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल (पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान) प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सुबह सात बजकर 10 मिनट पर वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से भारत के आधुनिक पुष्पक विमान की ऑटोनॉमस लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया.
इसरो के मुताबिक, पुष्पक विमान भविष्य में भारत की अंतरिक्ष तक पहुंच को किफायती बनाएगा. पंखयुक्त पुष्पक विमान एक प्रकार का रॉकेट है, जो इसरो के आरएलवी-एलईएक्स 2 मिशन का हिस्सा है.
इसरो ने एक बयान में कहा कि उसने आरएलवी लेईएक्स-02 लैंडिंग प्रयोग के माध्यम से री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है.
ऐसे हुए पुष्पक विमान की लैंडिंग
ऑटोनॉमस लैंडिंग सीक्वेंस शुरू करने से पहले आरएलवी (पुष्पक विमान) को भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किलोमीटर की पूर्वनिर्धारित ऊंचाई पर ले जाया गया था. रनवे से 4 किमी की दूरी पर रिलीज होने के बाद पुष्पक स्वायत्त रूप से क्रॉस-रेंज सुधारों के साथ रनवे के पास पहुंचा.
इसरो ने कहा कि पुष्पक रनवे पर ठीक से उतरा और अपने ब्रेक पैराशूट, लैंडिंग गियर ब्रेक और नोज व्हील स्टीयरिंग सिस्टम का उपयोग करके रुक गया. इसरो इस पूरे परीक्षण का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है.
'स्वदेशी रूप से विकसित टेक्नोलॉजी को फिर से पुष्ट किया'
इसरो ने कहा, ''इस दूसरे मिशन के साथ इसरो ने अंतरिक्ष से लौटने वाले वाहन की हाई स्पीड ऑटोनॉमस लैंडिंग के लिए आवश्यक नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली, लैंडिंग गियर और स्पीड कम करने की प्रणाली के क्षेत्रों में स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियों को फिर से पुष्ट किया है.''
RLV-LEX-02: A video collage.
Details:https://t.co/XftP6gaM36
Mighty @IAF_MCC and various ISRO Centres/Units like LPSC, IISU, SAC, SDSC-SHAR, ISTRAC, URSC, etc. fueled the success. pic.twitter.com/IUanvewcaw
— ISRO (@isro) March 22, 2024
भारतीय वायुसेना बोली- योगदान और सहयोग करते रहेंगे
भारतीय वायु सेना ने भी अपने X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चिनूक हेलीकॉप्टर को पूर्वनिर्धारित ऊंचाई और स्थान से आरएलवी को छोड़ते हुए दिखाया गया है. साझा की गई एक अन्य तस्वीर में आरएलवी को रनवे पर ठीक से उतरने के बाद पैराशूट के साथ दिखाया गया है.
भारतीय वायु सेना ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ''आईएएफ इस मील के पत्थर को हासिल करने के लिए इसरो को हार्दिक बधाई देता है. वायु सेना भविष्य में भी ऐसे कई कार्यों में योगदान और सहयोग करेगी.''
Utilising the #IAF Chinook helicopter for its airlift and subsequent positioning at a predefined altitude and location, @isro successfully demonstrated the autonomous landing capability of the Reusable Launch Vehicle (RLV) 'PUSHPAK' as part of its RLV-LEX 2 mission.
Airlifted to… pic.twitter.com/FCTGHk51wO
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 22, 2024
मिशन को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) औरइसरो इनर्शियल सिस्टम यूनिट (IISU) के साथ पूरा किया है. इस जटिल मिशन के बगैर किसी चूक के साथ क्रियान्वयन के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने टीम को बधाई दी है.
यह भी पढ़ें- PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, जानें चीन के लिए क्यों है बड़ा संदेश
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...