Sunday, December 31, 2023
Ram Mandir Inauguration: ‘अगर ये राजनीति से प्रेरित होता तो क्या...’ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनिया गांधी को निमंत्रण देने पर क्या बोली VHP
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में निमंत्रण को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. कई विपक्ष के नेताओं ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया तो कई नेता कह रहे हैं कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला. इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अतंरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार (31 दिसंबर) को कहा कि निमंत्रण के पीछे कोई राजनीति नहीं है.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर इसके पीछे कोई राजनीति होती तो सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण दिया होता?” आलोक कुमार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण देने वो खुद गए थे. वीएचपी और ट्रस्ट जुड़े लोगों ने अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण दिया और राम मंदिर पैनल के चीफ नृपेंद्र मिश्रा ने सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया.
वीएचपी अध्यक्ष ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि वो आएं. अगर हम विपक्ष के नेताओं को निमंत्रण दे रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने में क्या परेशानी हो सकती है.”
‘ये आयोजन पूरे देश का, सभी का स्वागत है’
उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, “जैसे कि सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष हैं तो हमने उन्हें आमंत्रित किया है. अगर कोई राजनीति होती तो उन्हें आमंत्रित क्यों किया जाता? और मैं फिर से कहूंगा कि अगर वे आते हैं तो हम उनका सम्मान के साथ स्वागत करेंगे. प्रमुख राजनीतिक दलों के सभी अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है. ये आयोजन पूरे देश का है और उन सभी का स्वागत है.”
ये भी पढ़ें: राम मंदिर के नाम पर हो रही लूट! VHP नेता विनोद बंसल ने QR कोड स्कैम की खोल दी पोल
नए साल पर सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली-हरियाणा में घने कोहरे का रेड अलर्ट, उत्तर भारत में 6 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, पढ़ें मौसम का हाल
Weather Updates: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में नए साल की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे और बहुत ज्यादा ठंड के साथ होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक जनवरी के लिए इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है. पंजाब के अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूर्थला, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर और तरनतारन जिलों में 'कोल्ड डे' जैसे हालात और घना कोहरा रहने वाला है.
'कोल्ड डे' उस हालात को कहा जाता है, जब लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है. राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए एक जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि इन राज्यों में घना कोहरा और हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने वाली है. इन राज्यों में पहले से ही सर्दी का सितम जारी है, मगर आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है.
कोहरे का दिखने वाला है कहर
आईएमडी ने बताया, 'उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर, 2023 की रात से लेकर 2 जनवरी, 2024 की सुबह तक घने कोहरे से लेकर बहुत ज्यादा घने कोहरे के हालात रहने वाले हैं. इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो सकती है. अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भी कोहरे का सितम देखने को मिलेगा.' नए साल के साथ ही पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान नीचे गिरता जाएगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
मौसम विभाग ने बताया है कि जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में तापमान नीचे गिरने की पूरी संभावना है. इसकी वजह से तापमान 9 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. आईएमडी के मुताबिक, बहुत ज्यादा घना कोहरा तब होता है, जब विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच होती है. 51 और 200 मीटर के बीच विजिबिलिटी होने पर घना कोहरा होता है. 201 और 500 मीटर के बीच मध्यम कोहरा होता है. 1000 मीटर विजिबिलिटी के दौरान हल्का कोहरा होता है.
तापमान में होगी गिरावट
घने कोहरे और घटती विजिबिलिटी की वजह से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. अगले दो महीनों के दौरान मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो सकता है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1-3 जनवरी के बीच हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Global Warming: ग्लोबल वार्मिंग पर डरावनी रिपोर्ट- हीट वेब से करीब 5 गुनी हो जाएगी मौतों की संख्या
विदेशों में भारतीय दूतावासों पर हमला करने वाले खालिस्तानियों की NIA ने की पहचान, 43 संदिग्ध एजेंसी की रडार पर
NIA Action Against Khalistan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल की शुरुआत में अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में स्थित भारतीय दूतावासों पर हुए हमलों में शामिल 43 संदिग्धों की पहचान की है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने क्राउडसोर्सिंग के इस्तेमाल से सभी संदिग्धों को तलाशा है. एनआईए ने गृह मंत्रालय के आदेश के बाद इस साल जून में अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय राजनयिकों पर हमले का मामला अपने हाथ में लिया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ अपनी कार्रवाई करते हुए देशभर में 68 मामले दर्ज करने के बाद 1000 से अधिक छापे मारे और 625 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
एनआईए के एक अधिकारी के मुताबिक, एजेंसी ने अलग-अलग मामलों में 74 आरोपियों को सजा सुनाई, इसके साथ ही 94.70 प्रतिशत दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) हासिल कर ली है.
भारत के दुश्मनों पर एनआईए की नजर
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे साल ओटावा और लंदन में भारत के उच्चायोगों या फिर अमेरिका में भारत के वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद एनआईए एक्टिव मोड में रही. इन सारी घटनाओं के बाद एजेंसी ने हमलों के खिलाफ कार्रवाईयां भी की हैं.
विदेशों में भारत सरकार के दफ्तरों और दूतावासों पर हमले के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए एजेंसी ने 50 से ज्यादा छापे मारे और अलग-अलग जगह पर तलाशी अभियान चलाया.
एजेंसी की प्रवक्ता ने कहा, एनआईए ने हाल के महीनों में इन मामलों में अपनी जांच तेज कर दी है और भारत में 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है. ये वे लोग हैं जिनपर साजिश में शामिल होने का शक है.
(इनपुट- पीटीआई)
ये भी पढ़ें:
Pakistan: पाकिस्तान में आतंकियों ने बरपाया कहर, नए साल से पहले बलूचिस्तान में पुलिस स्टेशन के पास बम विस्फोट, दो मासूमों की मौत
हर विदेश यात्रा से लौटने पर सोनिया गांधी को होती है ये देसी डिश खाने की इच्छा, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Sonia Gandhi Favourite Indian Food: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मार्मलेड (एक प्रकार का मुरब्बा) बनाते हुए एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसमें दोनों अपने अनुभव साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी ने वीडियो के टाइटल में लिखा है, ''मम, मेमोरीज एंड मार्मलेड (मां, यादें और मुरब्बा).
वीडियो में ही सोनिया गांधी भारतीय भोजन के प्रति अपनी पसंद के बारे में भी बताती है. वह कहती है कि उन्हें भारत आने पर एडजस्ट करने पर समय लगा लेकिन अब सारी चीजें बहुत पसंद है. वह बताती है कि विदेश से लौटने पर उन्हें सबसे पहले अरहर की दाल और चावल खाना पसंद है.
सोनिया गांधी को पसंद है ये भारतीय भोजन
सोनिया गांधी बताती है, ''जब भारतीय लोग विदेश जाते हैं, मैं आज की बात नहीं कर रही हूं क्यों हर जगह भारतीय रेस्टोरेंट हैं, आप यूके और कहीं और भोजन को एडजस्ट नहीं कर सकते. इसी तरह जब मैं यहां आई तो मुझे भारतीय फ्लेवर के साथ एडजस्ट करने में समय लगा, खासकर मिर्ची से.''
राहुल गांधी बताते हैं कि उनकी मां को पुदीना भी अच्छा नहीं लगता था, सोनिया कहती है, ''नहीं, मुझे हरा धनिया पसंद नहीं था.'' इस पर राहुल गांधी कहते हैं कि लेकिन अब आपको यह बहुत अच्चा लगता है. वह बताते हैं कि उनकी मां को अचार भी पसंद नहीं था लेकिन अब बहुत पसंद है. वह बदल गई हैं.
सोनिया गांधी बताती है, ''मुझे थोड़ा समय लगा लेकिन अब मुझे पसंद है. जब मैं विदेश जाती हूं तो वापस आने पर पहली चीज अरहर की दाल और चावल खाती हूं.''
मुरब्बा बनाते हुए राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज
वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों सबसे पहले बगीचे से कुछ छोटे संतरे तोड़ते हुए नजर आते हैं. राहुल गांधी तंज कसते हुए यह भी कहते हैं, ''अगर बीजेपी वाले जैम लेना चाहें तो वो भी ले सकते हैं.'' इस पर सोनिया गांधी भी तंज कसते हुए कहती हैं, ''वे इसे हम पर फेंक देंगे.'' मां की बात पर राहुल गांधी की हंसी छूट जाती है. वह कहते हैं, ''यह अच्छा है, फिर हम इसे दोबारा उठा सकते हैं.''
राहुल गांधी मार्मलेड तैयार करते हुए कहते हैं, ''यह मेरी रेसिपी नहीं, मेरी बहन ने रेसिपी बताई है, उन्होंने इसे पाया और सुधार किया, मैं बस इसे लागू कर रहा हूं. यह मेरी मां का फेवरेट जैम है, वाकई में.''
सोनिया गांधी ने बताया राहुल की कौन सी चीज गुस्सा दिलाती है
सोनिया गांधी को राहुल गांधी की कौन सी बात गुस्सा दिलाती है, यह पूछे जाने पर वह कहती हैं, ''ये जिद करता है, मैं भी जिद करती हूं तो आप समझ लो, दोनों जिद करते हैं.'' इसी के साथ वह यह भी बताती है कि राहुल गांधी बहुत प्यार करने और बहुत खयाल रखने वाले हैं. वह कहती है, ''खासकर जब मेरी तबीयत ठीक नहीं होती तो राहुल और प्रियंका दोनों मेरी देखभाल करते हैं.''
यह पूछे जाने पर कि घर में सबसे अच्छा कुक कौन है, राहुल बताते हैं कि वह उनकी दादी थीं. दादी के कश्मीरी रिश्तेदारों से बहुत सारी चीजें सीखीं.
राहुल और सोनिया बीच-बीच में रेसिपी को बनाने की बारीकियां भी बताते हैं. मार्मलेड तैयार हो जाने पर मां-बेटे दोनों उन्हें डिब्बों में पैक करते हैं. राहुल गांधी उन पर विद लव फ्रॉम सोनिया एंड राहुल का टैग लगाते हैं.''
Saturday, December 30, 2023
दिल्ली में ठंड और कोहरे के बीच पॉल्यूशन की मार, 400 पहुंचा AQI, न्यू ईयर पर आतिशबाजी बिगाड़ सकती है हवा का मिजाज
Delhi AQI: दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है. एयर क्वालिटी सुधरने का नाम नहीं ले रही है और शनिवार को एक बार फिर से एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया. ठंड बढ़ने के साथ तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और घने कोहरे की भी चारों ओर फैलने की संभावना है. यही वजह है कि एक्यूआई बढ़ने की उम्मीद जताई गई है. ऊपर से नए साल के जश्न के दौरान होने वाली आतिशबाजी भी शहर की हवा खराब कर सकती है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में चेतावनी दी गई है कि हानिकारक स्थितियां कम से कम तीन और दिनों तक बनी रहने की संभावना है. अगर लोग नए साल की पूर्व संध्या पर पटाखे फोड़ने हैं तो हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की संभावना है. भले ही दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है. मगर इसका असर देखने को नहीं मिलता है. नए साल के मौके पर लोग आतिशबाजी कर सकते हैं, जिसका खामियाजा खराब हवा के तौर पर भुगतना होगा.
तीन दिन से खराब है दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 401 तक पहुंच गया. ये 'खतरनाक' जोन में है. शाम 4 बजे तक एक्यूआई 400 पर आने के साथ ही 'बेहद खराब' स्तर तक आ गया. शुक्रवार को शाम 4 बजे शहर का एक्यूआई 382 (बहुत खराब) और गुरुवार को 358 (बहुत खराब) स्तर पर रहा है. मगर नए साल के जश्न को देखते हुए इसके बड़ी ही आसानी से 400 के पार जाने का खतरा मंडराने लगा है.
...तो इस वजह से खराब हो रही है एयर क्वालिटी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एयर क्वालिटी खराब होने की वजह पिछले दो दिनों से शहर में कम हो रहा दिन का तापमान हो सकता है. अधिकारी ने कहा, 'कम तापमान और हवा की गति कम होने से वातावरण में स्थिरता आ जाती है. दिन के समय भी सूरज की रोशनी न के बराबर आने की वजह से हवा की गति धीमी रही, जिससे प्रदूषक तत्वों को फैलने का मौका नहीं मिला.' आने वाले दिनों में भी हालात सुधरने की संभावना नहीं है.
कैसी रहने वाली है दिल्ली की हवा?
केंद्र सरकार के 'अर्ली वार्निंग सिस्टम' ने बताया है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी के 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक 'बहुत खराब' कैटेगरी में रहने की संभावना है. वर्तमान में प्रदूषकों के फैलने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं है. मगर 31 दिसंबर को जलाए जाने वाले पटाखों से निकलने वाले धुएं के चलते वायु की गुणवत्ता खराब हो सकती है.
ठंड और कोहरे का सितम रहेगा जारी
मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में ठंड और कोहरे का बराबर सितम देखने को मिलने वाला है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रही गिरावट की वजह से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. कोहरे की वजह से पहले ही यातायात प्रभावित हुआ है और आने वाले दिनों में भी कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: नए साल पर दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, बेहद खराब स्तर पर पहुंचा AQI
Weather Update Today: साल के आखिरी दिन दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, यूपी समेत इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें- मौसम अपडेट
Weather Update Today: साल के आखिरी दिन दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, यूपी समेत इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें- मौसम अपडेट
Friday, December 29, 2023
PM Modi Ayodhya Visit: आज अयोध्या में होंगे पीएम मोदी, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम
PM Narendra Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को पुनर्विकसित (फिर से विकसित किए गए) रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्धाघन करने के लिए यहां पहुंचेंगे.
अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं. पीएम मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां 15,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. पीएम मोदी ने शुक्रवार ने (29 दिसंबर) को अयोध्या के अपने कार्यक्रम के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी.
क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने लिखा, ''भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, कनेक्टिविटी में सुधार और यहां की समृद्ध विरासत के संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी दिशा में कल नवनिर्मित एयरपोर्ट और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करूंगा. इसके साथ ही कई और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी सौभाग्य मिलेगा, जिनसे अयोध्या और यूपी सहित देश के कई क्षेत्रों के मेरे परिवारजनों का जीवन आसान होगा.''
अयोध्या में होगा पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सीएम ऑफिस ने बताई तैयारी
अयोध्या में देशभर से कलाकारों के विभिन्न समूहों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. एक बयान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने कहा कि हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन, राम पथ तक रूट पर तैयार किए गए कुल 40 स्टेज में 1,400 से ज्यादा कलाकार लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
बयान के मुताबिक, अयोध्या के वैभव मिश्रा रामलला की धरती पर शंख बजाकर और काशी के मोहित मिश्रा डमरू बजाकर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. कई कलाकार अवधी और वनटांगिया कला प्रस्तुत करेंगे. नोएडा की रागिनी मित्रा और सुल्तानपुर के ब्रजेश पांडे जहां अवधी लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे, वहीं गोरखपुर के सहज सिंह शेखावत वनटांगिया नृत्य प्रस्तुत करेंगे.
#WATCH | Visuals of the redeveloped Ayodhya Dham Junction railway station, in Ayodhya, Uttar Pradesh
PM Narendra Modi will inaugurate the redeveloped Ayodhya Dham Railway Station and flag off new Amrit Bharat trains and Vande Bharat trains tomorrow, December 30. pic.twitter.com/fjH2gEeIhv
— ANI (@ANI) December 29, 2023
कितने बजे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी?
पीएम मोदी सुबह करीब 11.15 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन और दोपहर करीब 12.15 बजे नवनिर्मित अयोध्या हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पीएम मोदी के दौरे के लिए अयोध्या में सुरक्षा की भारी तैनाती के साथ ही शहर को फूलों, भित्ति चित्रों और सजावटी स्तंभों से सजाया गया है. अयोध्या के डिविजनल कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और पिछले दो दिनों में शहर में घने कोहरे के बावजूद सभी व्यवस्थाएं ठीक चल रही हैं.
पीएम की रैली में जुटेंगे डेढ़ लाख लोग- डिविजनल कमिश्नर
दयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुबह करीब 10:45 बजे अयोध्या हवाईअड्डे पहुंचने की उम्मीद है. हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधे अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे जहां वह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह हवाईअड्डे लौटेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक चलने वाली रैली में करीब डेढ़ लाख लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या से प्रस्थान करेंगे.
रोड शो कर सकते हैं पीएम मोदी
प्रशासन ने गुरुवार (28 दिसंबर) को हाल ही में पुनर्विकसित राम पथ के दोनों किनारों और हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन के रास्ते में पड़ने वाली अन्य सड़कों पर अस्थायी लकड़ी के बैरिकेड लगाने का काम शुरू कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन के बीच एक रोड शो करेंगे और अयोध्या के लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे.
लगाए गए विशाल पोस्टर
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों वाले और अयोध्या में स्वागत का संदेश देने वाले बड़े पोस्टर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं. रामजन्मभूमि मंदिर स्थल की ओर जाने वाले नए औपचारिक प्रवेश द्वार के पास राम पथ पर लगाया गया एक विशाल पोस्टर संदेश देता है कि 'प्रभु राम की नगरी में आपका स्वागत है'. इसमें उत्तर प्रदेश के शहरी विकास विभाग के और अयोध्या नगर निगम का भी जिक्र किया गया है.
'शहर को फूलों से सजाया जा रहा है'
अयोध्या के डिवीजनल कमिश्नर ने कहा, ''हम प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शहर को फूलों से सजाया जा रहा है. विभिन्न अस्पतालों और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. अयोध्या के श्री राम अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि पुराने अस्पताल भवन के एक वार्ड में 20 बेड और नई बिल्डिंग में पांच आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं. शुक्रवार सुबह खाली पड़े वार्ड में 'आरक्षित वार्ड' का बोर्ड लगा दिया गया. ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने कहा कि मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है.
दयाल ने कहा, ''कोहरे के कारण दृश्यता समस्या हो गई, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा रद्द की गई.... पीएम के दौरे को देखते हुए सीएम शुक्रवार रात अयोध्या में रहेंगे.''
अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में समीक्षा बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यात्रा के मद्देनजर शहर में भारी सुरक्षा तैनात की गई है.
अयोध्या मौजूद रहेंगे केंद्र सरकार के ये मंत्री
मुख्यमंत्री के अलावा अयोध्या में शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्थानीय सांसद और विधायक और कुछ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' से एक महीने से भी कम समय पहले हो रही है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के करीब बड़ी संख्या में लोगों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है और इस बड़े दिन के लिए शहर को सजाया जा रहा है.
सूर्य स्तंभों से सजाई गई प्रमुख सड़क
सूरज की थीम वाले सूर्य स्तंभों का सेट शहर की एक प्रमुख सड़क पर स्थापित किया गया है, जो वीवीआईपी आवाजाही के मार्गों पर पड़ता है. धर्म पथ नाम की इस सड़क के साथ लता मंगेशकर चौक के पास दोनों तरफ नियमित अंतराल पर ऐसी दीवारें तैयार की गई हैं जिन पर भगवान राम के जीवन का चित्रण उकेरा गया है. शहर के विभिन्न हिस्सों में राम मंदिर, नए हवाई अड्डे और अयोध्या को मर्यादा, धर्म और संस्कृति का शहर बताने वाले विशाल पोस्टर लगाए गए हैं.
दो नई अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम
प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया था कि अयोध्या यात्रा के दौरान पीएम मोदी दो नई अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी अयोध्या में नागरिक सुविधाओं के सुधार और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 11,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए 4,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.
इन चार नव विकसित सड़कों का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
पीएमओ ने कहा कि राम मंदिर तक पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम मोदी अयोध्या में चार नव विकसित चौड़ी और सुंदर बनाई गई सड़कों- राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का भी उद्घाटन करेंगे.
अयोध्या धाम जं. पर आपका स्वागत है।🙏 pic.twitter.com/tC2YEIJvb5
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 29, 2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को एक अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा कीं और लिखा, ''अयोध्या धाम जं. पर आपका स्वागत है.''
यह भी पढ़ें- PM Modi On Article 370: आर्टिकल 370 पर पीएम मोदी बोले, ‘नेहरू कहते थे घिसते-घिसते...’, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर भी बयान
'जब रामलला टेंट में थे, तब न पानी रोकने का उपाय था और न...', आचार्य सत्येंद्र दास ने बताई पीड़ा
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला को ठंड से बचाने के लिए उन्हें जयपुर की स्पेशल रजाई ओढ़ाई गई है. इसके अलावा रामलला को कंबल भी ओढ़ाया गया है और गर्भगृह में गर्माहट को बनाए रखने के लिए ब्लोअर भी लगाया गया है. इस बीच रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया एक समय ऐसा भी था, जब बारिश के समय पानी छीटें भगवान के ऊपर गिरती थीं.
आज तक को दिए इंटरव्यू में आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि जब बारिश पड़ती थी तो उनको बड़ा कष्ट होता था, क्योंकि जब बारिश होती थी तो पानी की छीटें भगवान के ऊपर पड़ने लगती थीं और उसे रोकने का कोई उपाय नहीं होता था.
'कूलर, एसी नहीं कर सकते थे इस्तेमाल'
उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान वह एक पंखे के अलावा किसी और चीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे. वहां, न कूलर लगाने की इजाजत थी और न ही एयर कंडीशनर (AC) लगाने की. वह जब भी कोई नई चीज मांगते थे रिसीवर उनसे कहते थे कि कोई भी चीज बिना कोर्ट की इजाजत के नहीं मिल सकती.
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जारी
गौरलतब है कि अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. इसके लिए पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही हैं. साथ ही राम मंदिर के निर्माण काम भी तेजी से चल रहा है. इसके अलावा शहर का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है.
सड़क पर सजाए गए 30 फीट ऊंचे सूर्य स्तंभ
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अयोध्या की एक प्रमुख सड़क को सूरज की थीम वाले 'सूर्य स्तंभों' से सजाया जा रहा है. इन स्तंभों की ऊंचाई 30 फीट होगी और उस पर एक सजावटी गोला लगाया जाएगा. रात होने पर जब इन गोलों में लाइट जलेगी, तो ये सूरज की तरह दिखाई देगा.
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अयोध्या संभाग ने बताया कि शहर के 'धर्म पथ' मार्ग पर ऐसे कुल 40 स्तंभ पर लगाए जाएंगे. यह सड़क नया घाट के पास लता मंगेशकर चौक को अयोध्या बाईपास से जोड़ती है.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी? कांग्रेस ने दिया अपडेट
Thursday, December 28, 2023
PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, शहर को देंगे 15000 करोड़ की सौगात, यहां जानें उनका शेड्यूल
PM Modi in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे पर वह अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपये की सौगत देने वाले हैं. इसमें अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शामिल है. इसके अलावा वह दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है.
पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे. वह सुबह करीब 11.15 बजे पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर करीब सवा बारह बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.’
15000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन
इसके बाद प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वह राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और पूरे उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं.
पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है कि अयोध्या में आधुनिक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हो, संपर्क में सुधार हो और शहर के समृद्ध इतिहास और विरासत के अनुरूप यहां नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो.’ इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में एक नया हवाई अड्डा, पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन, नई सड़कें और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया जा रहा है.
अयोध्या एयरपोर्ट में क्या बदलाव हुए हैं?
पीएमओ ने कहा कि इसके अलावा कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जो अयोध्या और उसके आसपास नागरिक सुविधाओं के सौंदर्यीकरण और सुधार में योगदान देंगी. बयान में बताया गया कि अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा.
टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आगामी श्रीराम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है. टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं.
रेलवे स्टेशन में क्या सुधार हुए?
पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. बयान के अनुसार स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा.
इन ट्रेनों का भी किया जाएगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नई श्रेणी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे. अमृत भारत ट्रेन एक एलएचबी पुश पुल ट्रेन है जिसमें गैर वातानुकूलित कोच हैं. इस ट्रेन में बेहतर त्वरण के लिए दोनों छोर पर लोको हैं. यह रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, उपयुक्त मोबाइल धारक के साथ मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है.
प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत ट्रेनों दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयम्बटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.
पीएम इन परियोजनाओं को भी करेंगे समर्पित
प्रधानमंत्री क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2300 करोड़ रुपये की तीन रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इन परियोजनाओं में रूमा चकेरी-चंदेरी तीसरी लाइन परियोजना शामिल है. श्रीराम मंदिर तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री अयोध्या में चार नवविकसित, चौड़ी और सौंदर्यीकृत सड़कों का उद्घाटन करेंगे. इनके नाम क्रमश: रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और श्रीराम जन्मभूमि पथ हैं.
प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और अयोध्या और उसके आसपास के सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण करेंगी. इस दौरान प्रधानमंत्री अयोध्या के लिए कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और उत्तर प्रदेश में अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या को फूलों से सजाया गया, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
'...इसलिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए', बोले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
Karnataka CM Siddaramaiah On Rahul Gandhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्धारमैया ने गुरुवार (28 दिसंबर) को बेंगलुरु में कहा, ''आज देश जिन मुद्दों का सामना कर रहा है, उन्हें केवल कांग्रेस ही हल कर सकती है और इसके लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए.''
सिद्धारमैया का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ ही दिन पहले इंडिया अलायंस भीतर कुछ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का पीएम चेहरा बनाने की वकालत की थी.
Karnataka Chief Minister Siddaramaiah says, "Only Congress can resolve the issues the country is facing today and for that, Rahul Gandhi should be made Prime Minister." (28.12) pic.twitter.com/Yr1qPwlTBl
— ANI (@ANI) December 28, 2023
'देश में किसी ने भारत जोड़ो यात्रा जैसा नहीं किया'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बेंगलुरु में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ''देश में किसी ने भी भारत जोड़ो यात्रा जैसा नहीं किया है. अब वह (राहुल गांधी) भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा वर्जन ला रहे हैं- न्याय यात्रा. ऐसा इसलिए क्योंकि देश में सबको न्याय नहीं मिला है. देश में हर किसी को- पिछड़े वर्ग, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को न्याय मिले, इसलिए यह यात्रा राहुल गांधी की ओर से की जा रही है.''
कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना होगा- सिद्धारमैया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह पूछते हुए कि क्या राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी जैसा कोई सत्ता में आएगा, सिद्धारमैया ने कहा, ''देश की खातिर, संविधान की रक्षा के लिए, देश की बहुसंस्कृतिवाद और संप्रभुता को बचाने के लिए और सभी को न्याय दिलाने के लिए अपने सभी मतभेदों को भुलाकर हमें एक साथ लड़ना होगा और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना होगा.'' बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को पीएम बनाने की वकालत की थी.
हिंदुत्व के मुद्दे पर क्या बोले सिद्धारमैया?
सॉफ्ट (नरम) हिंदुत्व के मुद्दे पर सिद्धारमैया ने कहा, ''हिंदुत्व तो हिंदुत्व है. मैं एक हिंदू हूं. हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं... क्या हमने अपने गांवों में राम मंदिर नहीं बनाए? क्या हम राम की पूजा और भजन नहीं करते? मैं भी अपने गांव में भजन करने जाता था... क्या हम हिंदू नहीं हैं? हम भी हिंदू हैं.''
यह भी पढ़ें- नागपुर से दिल्ली आ रही राहुल गांधी की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
नागपुर से दिल्ली आ रही राहुल गांधी की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
Rahul Gandhi Flight Diverted: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागपुर से दिल्ली आ रही फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है. गुरुवार (28 दिसंबर) को महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस ने एक विशाल रैली का आयोजन किया था, जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी गए गए हुए थे.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता की समस्या के कारण राहुल गांधी की नागपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान को जयपुर डायवर्ट किया गया है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चपेट में है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात घना कोहरा छा गया.
Congress leader Rahul Gandhi's flight from Nagpur to Delhi diverted to Jaipur due to visibility issues at Delhi Airport.
— ANI (@ANI) December 28, 2023
Corona Cases Update: भारत में कहां-कहां पाए गए कोविड-19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 के मामले? इस राज्य में सबसे ज्यादा
Corona Cases In India: भारत में कोविड-19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 (JN.1) की कुल मामलों की संख्या 157 हो गई है. इनमें केरल में सबसे ज्यादा 78 मामले पाए गए हैं, इसके बाद गुजरात में 34 मामले दर्ज किए गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार (28 दिसंबर) को इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है.
पिछले कुछ हफ्तों में कई राज्यों में कोविड मामलों में बढ़ोतरी हुई है और नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक जेएन.1 सब-वैरिएंट की उपस्थिति का पता चला है. INSACOG के अनुसार, इन राज्यों में केरल (78 मामले), गुजरात (34 मामले), कर्नाटक (8 मामले), महाराष्ट्र (7 मामले), राजस्थान (5 मामले), तमिलनाडु (4 मामले), तेलंगाना (2 मामले) और दिल्ली (एक मामला) शामिल हैं.
INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में देश में दर्ज किए गए 141 कोविड मामलों में JN.1 की उपस्थिति थी, जबकि नवंबर में ऐसे 16 मामलों का पता चला था.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जेएन.1 को इसके तेजी से बढ़ते प्रसार को देखते हुए वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के एक अलग प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है लेकिन कहा है कि इससे वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम है.
यह भी पढ़ें- High Court Chief Justice: इलाहाबाद समेत 5 हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, SC कॉलेजियम ने की इन नामों की सिफारिश
Wednesday, December 27, 2023
मुश्किलों में फंसती दिख रहीं प्रियंका गांधी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ED ने चार्जशीट में दर्ज किया नाम
Priyanka Gandhi ED Charge sheet: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम 'प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) से जुड़े एक केस की चार्जशीट में दर्ज किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीनी खरीदीं. इस एजेंट ने एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थम्पी को भी जमीनें बेचीं.
ईडी का कहना है कि वाड्रा और थम्पी के रिश्ते काफी लंबे हैं और दोनों एक जैसा व्यापार करने के अलावा भी कई काम मिलकर करते हैं. ये एक बड़ा मामला है, जो भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंधित है. भंडारी की मनी-लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और काले धन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कई एजेंसियां जांच कर रही है. वह 2016 में ही जांच एजेंसियों के डर की वजह से भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग गया था.
पहली बार चार्जशीट में आया प्रियंका का नाम
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, थम्पी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर भंडारी को अपराध की कमाई छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, ईडी ने इस मामले से जुड़े हुए पहले की चार्जशीट में थम्पी के करीबी सहयोगी के तौर पर रॉबर्ड वाड्रा का नाम लिया है. मगर ये पहली बार है कि अदालत में जमा किए गए आधिकारिक दस्तावेज में प्रियंका गांधी के नाम शामिल किया गया है.
चार्जशीट में जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि एचएल पहवा ने वाड्रा और थम्पी दोनों को जमीनें बेचीं. उसे हरियाणा में जमीन खरीदने के लिए बेनामी पैसा दिया गया और वाड्रा ने जमीन बिक्री के लिए पूरा पैसा नहीं दिया.
पहवा ने 2006 में प्रियंका गांधी को खेती की जमीन बेची और फिर 2010 में उनसे वो जमीन वापस खरीद लिया. यहां गौर करने वाली बात ये है कि रॉबर्ट और प्रियंका को आरोपी नहीं बताया गया है. मगर थम्पी और वाड्रा के बीच संबंध दिखाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त का जिक्र हुआ है.
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस मामले में ED भेज सकती है समन
मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की जलकर मौत
मध्य प्रदेश के गुना जिले में डंपर से टक्कर के बाद बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई.
Tuesday, December 26, 2023
'CAA को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता', बंगाल में बोले अमित शाह, ममता बनर्जी पर लगाया गुमराह करने का आरोप
Amit Shah In West Bengal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार (26 दिसंबर 2023) को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया. नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है.
अमित शाह ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने 18 सीट पर जीत दर्ज की थी. बंगाल भाजपा की मीडिया इकाई ने बंद कमरे में आयोजित कार्यक्रम में शाह के भाषण के बिंदुओं की एक लिस्ट शेयर की. बाद में शाम को इसने शाह के भाषण की कुछ वीडियो क्लिप भी शेयर कीं.
सीएए पर अमित शाह ने साफ किया रुख
उन्होंने पार्टी कार्यक्रम में कहा, 'हमें अगले विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करना है. भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ, गौ तस्करी का अंत और सीएए के माध्यम से धार्मिक आधार पर सताये गए लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा.’’ इसका एक वीडियो क्लिप भाजपा की मीडिया इकाई ने साझा किया.
सीएए देश का कानून
गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के लिए बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी, वह लोगों, शरणार्थियों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं कि क्या सीएए देश में लागू होगा या नहीं. मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सीएए देश का कानून है और कोई भी इसके क्रियान्वयन को रोक नहीं सकता है. यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है.’’ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है, जिसे 2019 में संसद द्वारा पारित किया गया था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में इजरायल एंबेसी के पीछे धमाके की खबर, जांच में जुटी पुलिस, दूतावास ने क्या कहा?
Human Trafficking: ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर अमेरिकी रिपोर्ट में क्या है भारत की स्थिति?
Human Trafficking Report: सैकड़ों भारतीयों को निकारागुआ ले जा रहे लीजेंड एयरलाइन्स के प्लेन को फ्रांस में एक सूचना के आधार पर रोक लिया गया. फ्रांसीसी एजेंसियों को शक था कि इसमें मानव तस्करी की जा रही है. हालांकि ये विमान मंगलवार (26 दिसंबर) को मुंबई अयरपोर्ट पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने को लेकर एक बहस छिड़ गई है. संयुक्त राष्ट्र इसे 'मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन' कहता है.
सूत्रों के अनुसार ये सभी यात्री दुबई में एक जगह पर इकट्ठा हुए थे. वहां से निकारागुआ जाने वाली चार्टर प्लेन से एक साथ रवाना हुए. इन सभी को एक साथ किसने संपर्क किया, किसने टिकट मुहैया कराया उस एजेंट की जांच की जा रही है. इसके अलावा जो यात्री भारत नहीं लौटे हैं, उन्हें लौटकर आए यात्री कैसे और कितना जानते थे, ये जानकारी भी ली जा रही है.
डंकी रूट से अमेरिका जाना चाहते थे यात्री?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मैक्सिको में इमीग्रेशन सीमित होने के चलते ये सभी यात्री अलग-अलग डंकी रूट अपनाकर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचना चाह रहे थे. इससे पहले, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा डेटा का हवाला देते हुए संसद में बताया था कि इस साल करीब 1 लाख अवैध भारतीय प्रवासियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास किया था.
मानव तस्करी को लेकर अमेरिकन रिपोर्ट
अमेरिका ने निकारागुआ को उन देशों की श्रेणी में शामिल कर रखा है जो मानव तस्करी को खत्म करने के लिए न्यूनतम मानकों पर खरे नहीं उतरते. अमेरिका ने निकारागुआ को लास्ट टियर 3 पोजिशन पर रखा है जबकि भारत उन देशों में टियर 2 पोजिशन पर है.
भारत के मानव तस्करी कानूनों के बारे में अमेरिका की राय?
अमेरिका की मानव तस्करी रिपोर्ट 2023 में कहा गया है कि भारत "तस्करी के उन्मूलन के लिए न्यूनतम मानकों को पूरी तरह से पूरा नहीं करता है." हालांकि, इसमें ये भी कहा गया है कि देश मानकों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है. भारत ने पिछले कुछ सालों से अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड में टियर 2 श्रेणी (3 स्तरों में से) बनाए रखी है.
जून में जारी की गई लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत राज्यों और केंद्र के बीच संयुक्त प्रयासों के साथ-साथ विदेशी सरकारों के साथ मिलकर तस्करी के कई मामलों और तस्करों को दोषी ठहराने में प्रगति कर रहा है. इसमें कहा गया, "एमएचए (केंद्रीय गृह मंत्रालय) ने तस्करी से निपटने के लिए जिम्मेदार न्यायिक अधिकारियों, पुलिस और अन्य अधिकारियों की क्षमता बनाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फाइनेंशियल हेल्प की है."
रिपोर्ट में पाया गया कि भारत सरकार कुछ प्रमुख क्षेत्रों में न्यूनतम मानकों को पूरा नहीं करती है. मानव तस्करी के कम मामलों में मुकदमा चलाया और उन्हें दोषी ठहराया, तस्करी पीड़ितों की कम पहचान हुई और बंधुआ मजदूरी पीड़ितों की पहचान में 75 प्रतिशत की गिरावट आई है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि सरकार ने हर तरह की तस्करी को अपराध घोषित करने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 में संशोधन नहीं किया है.
तस्कर इस तरह करते हैं पीड़ितों का शोषण
रिपोर्ट में कहा गया है कि मानव तस्कर पीड़ितों को कम वेतन वाली नौकरियों में धकेल देते हैं और उन पर लोन का दवाब भी डालते हैं. साथ ही पीड़ितों को भारी मात्रा में एडवांस देने का वादा करते हैं और अत्यधिक ब्याज दरें जोड़कर पीड़ितों का शोषण करते हैं. इतना ही नहीं आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर उनकी सैलरी में भी कटौती कर लेते हैं. रिपोर्ट में एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत में कम से कम आठ मिलियन लोग तस्करी का शिकार हैं, जिनमें से ज्यादातर बंधुआ मजदूर हैं.
ये भी पढ़ें: DUNKI फिल्म नहीं देखी तो पढ़ लीजिए फ्रांस से वापस भारत लौटी फ्लाइट की कहानी, पता चल जाएगा माजरा
Monday, December 25, 2023
बीजेपी का मिशन बंगाल, दो द‍िन के दौरे पर अम‍ित शाह और जेपी नड्डा, क्या है कार्यक्रम?
'दोनों शीर्ष नेताओं का एक साथ बंगाल दौरा बेहद अहम'
आंतरिक कलह और दल-बदल ने बीजेपी परेशान
अस्पताल में यौन उत्‍पीड़न मामले में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्य सचिव पर लगाए लापरवाही के आरोप, CS का म‍िला ये जवाब
'बुराड़ी अस्पताल की रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली'
उन्होंने आगे कहा, ''कोई कल्पना कर सकता है कि चुनी हुई सरकार कैसे काम करती है... जब मुख्य सचिव तत्काल कार्रवाई नहीं करते हैं तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी? यह तब है जब इस विशेष घटना पर बीजेपी की दिल्ली इकाई ने इतना हंगामा मचाया है. क्या अब बीजेपी मुख्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी?''
'दिल्ली सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं'
चीफ सेक्रेटरी के दफ्तर से सामने आया ये जवाब
दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने बुराड़ी अस्पताल में कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से प्राप्त नोट पर एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की है. चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक, रविवार (24 दिसंबर) को स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से उठाए गए हर मुद्दे का जवाब इस रिपोर्ट में दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 'सरकार WFI को भंग करने को लेकर झूठी खबर फैला रही है ताकि... ', प्रियंका गांधी का बड़ा हमला
Sunday, December 24, 2023
Weather Update: घर से निकलने से पहले हो जाएं तैयार! दिल्ली में आज से घने कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें- मौसम अपडेट
Weather Update: घर से निकलने से पहले हो जाएं तैयार! दिल्ली में आज से घने कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें- मौसम अपडेट
'उनसे कोई पूछे कि वह...', मायावती को I.N.D.I.A. में शामिल किए जाने की संभावना पर क्या बोले जयंत चौधरी?
Jayant Chaudhary On BSP: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी ने रविवार (24 दिसंबर) को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में लाने के लिए कोई बातचीत नहीं की जा रही है. रालोद विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) का घटक है.
बागपत के अहैड़ा गांव से रालोद के समरसता अभियान की शुरुआत करने आए चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में बसपा को ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब पर कहा, ''बसपा से हमारी कोई बात नहीं चल रही है. मीडिया खबरें चला रहा है. इस बारे में फैसला बसपा को करना है.''
...जबरदस्ती कोई थोड़े ही उन्हें शामिल कर लेगा- जयंत चौधरी
आरएलडी नेता ने कहा, ''उनसे (बसपा अध्यक्ष मायावती) कोई पूछे कि वह (गठबंधन में) आना चाहती हैं कि नहीं. वह पहले दिन से कह रही हैं कि वह ‘इंडिया’ में नहीं आना चाहती हैं. जबरदस्ती कोई थोड़े ही उन्हें गठबंधन में शामिल कर लेगा.'
बीएसपी के इंडिया अलायंस में शामिल होने की क्यों लग रहीं अटकलें?
मायावती ने शुरू से ही ‘इंडिया’ गठबंधन समेत किसी भी चुनावी गठजोड़ से दूर रहने का इरादा जाहिर करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी अपने बलबूते पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. हालांकि, हाल ही में उनकी एक टिप्पणी के बाद उनकी पार्टी के ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. उन्होंने कहा था कि राजनीति में कब, किसको, किसकी जरूरत पड़ जाए, यह नहीं कहा जा सकता.
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, “ ‘इंडिया’ गठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द ही होगा. अभी किसी भी दल ने इस सिलसिले में कोई दावा नहीं किया है.”
मिमिक्री विवाद और डब्ल्यूएफआई निलंबन के मुद्दों पर ये बोले जयंत
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने को लेकर हुए विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में चौधरी ने इसे व्यंग्य बताते हुए कहा कि उसमें जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया था.
केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के सवाल के जवाब में रालोद अध्यक्ष ने कहा, “ सरकार दबाव में आकर ही फैसले वापस लेती है. खिलाड़ियों ने पद्मश्री वापस किए तो तब कार्रवाई की गई.”
इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने बताया कि रालोद ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 'चलो गांव की ओर अभियान' के तहत किसान सप्ताह शुरू किया है. उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा. किसान सप्ताह के दौरान पार्टी नेता गांवों में पहुंचकर जनसभा और किसान गोष्ठी करेंगे.”
यह भी पढ़ें- 'अगर डीएमके सांसद ने...', दयानिधि मारन ने हिंदी पट्टी के लोगों के बारे में की विवादित टिप्पणी तो तेजस्वी यादव का फूटा गुस्सा
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई तो कांग्रेस बोली- केरल के सीएम ‘कायर’, ‘अहंकारी’ और ‘मनोरोगी’
Congress Leaders On  Pinarayi Vijayan: केरल के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार (24 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ‘दूसरे को परेशान करके आनंद लेने वाला’, ‘कायर’, ‘अहंकारी’ और ‘मनोरोगी’ कहा और उन पर राज्य को ‘गुंडों की भूमि’ में तब्दील करने का आरोप बनाया.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में डीजीपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसदों और विधायकों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पानी की बौछारों और आंसू गैस के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को इसके लिए जिम्मेदार बताया.
कांग्रेस का केरल के सीएम पिनराई विजयन पर निशाना
वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पुलिस कार्रवाई और युवा कांग्रेस (वाईसी) और केरल छात्र संघ (केएसयू) कार्यकर्ताओं पर हमले से पता चलता है कि विजयन हिंसा का आनंद ले रहे थे. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री दूसरों को दुख देकर खुद सुख का आनंद ले रहे हैं. वह केरल को गुंडों का राज्य बनाने के लिए जिम्मेदार हैं.”
एक दिन पहले पार्टी नेताओं के साथ मंच के निकट खड़े केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के सुधाकरन को आंसू गैस के गोले के प्रभाव के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने विजयन को 'मनोरोगी' कहा.
केपीसीसी प्रमुख ने कहा, “वह (मुख्यमंत्री) मनोरोगी हैं. कोई मनोरोगी ही ऐसा कर सकता है, जैसा उन्होंने किया. यह मुख्यमंत्री और सरकार व्यक्तिगत हिसाब बराबर कर रहे हैं.”
केरल पुलिस ने कांग्रेस के इन नेताओं के खिलाफ किया मामला दर्ज
केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की तरफ बढ़ रहे पार्टी के मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन, सतीशन और सांसद शशि थरूर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ शनिवार को एक मामला दर्ज किया था.
केपीसीसी प्रमुख ने कोच्चि में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अब वह हमें संयम बरतने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने (मुख्यमंत्री) राज्य को गुंडों की भूमि बना दिया है. पुलिस मूकदर्शक बन गई है. मुख्यमंत्री कायर हैं और अहंकारी हैं....’’
यह भी पढ़ें- 'अगर डीएमके सांसद ने...', दयानिधि मारन ने हिंदी पट्टी के लोगों के बारे में की विवादित टिप्पणी तो तेजस्वी यादव का फूटा गुस्सा
'अगर डीएमके सांसद ने...', दयानिधि मारन ने हिंदी पट्टी के लोगों के बारे में की विवादित टिप्पणी तो तेजस्वी यादव का फूटा गुस्सा
Tejashwi Yadav Condemns Dayanidhi Maran: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हिंदी पट्टी के लोगों के बारे में डीएमके सांसद दयानिधि मारन के कथित बयान को लेकर रविवार (24 दिसंबर) को उनकी आलोचना की. मारन ने कथित तौर पर कहा था कि हिंदी पट्टी के लोग तमिलनाडु में शौचालय साफ कर रहे हैं और अन्य छोटे-मोटे काम कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके भी ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय में विश्वास करती है और ऐसी पार्टी के नेता के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है.
हम इसकी निंदा करते हैं- तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता ने कहा, ‘‘अगर डीएमके सांसद ने जातीय अन्याय को उजागर किया होता, अगर उन्होंने बताया होता कि केवल कुछ सामाजिक समूहों के लोग ही ऐसे खतरनाक काम करने के लिए मजबूर होते हैं, तो इसका कोई मतलब होता.’’
यादव ने कहा, ‘‘लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश की पूरी आबादी के बारे में अपमानजनक बातें करना निंदनीय है. हम इसकी निंदा करते हैं. हमारा मानना है कि लोगों को देश के अन्य हिस्सों से आने वालों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए.’’
'ऐसी बातें कहने से बचना चाहिए...'
माना जाता है कि यादव के स्टालिन के साथ व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं. आरजेडी नेता यादव ने कहा, ‘‘हम डीएमके को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखते हैं जो सामाजिक न्याय के हमारे आदर्श में यकीन करती है. इसके नेताओं को ऐसी बातें कहने से बचना चाहिए जो इस आदर्श के विपरीत हों.’’
मारन के तमिल में दिए हालिया भाषण को लेकर विवाद पैदा हो गया है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अंग्रेजी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया था. मारन ने दावा किया था कि जो लोग अंग्रेजी में दक्षता हासिल कर लेते हैं, उन्हें बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासियों के विपरीत सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में सम्मानजनक नौकरियां मिल जाती हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग केवल हिंदी जानते हैं एवं वे ‘शौचालयों और सड़कों की सफाई और निर्माण श्रमिक के रूप में काम करने के लिए तमिलनाडु जैसे समृद्ध राज्यों में पहुंच जाते हैं.’
बीजेपी ने साधा निशाना
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक आरजेडी और तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं. इसी बीच बिहार के विपक्षी दल बीजेपी ने भी मारन की आलोचना की और उसने उनसे और महागठबंधन से माफी मांगने की मांग की.
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दयानिधि मारन की टिप्पणियां बिहारी अस्मिता का अपमान हैं और इस बात का संकेत हैं कि वह सही मानसिक स्थिति में नहीं हैं. उन्हें माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा बीजेपी़ आंदोलन शुरू करेगी.’’
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए. यदि ये राजनीतिक दल अपने सहयोगी मारन के भाषण की निंदा नहीं करते हैं तो उन्हें बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.’’
यह भी पढ़ें- 'हिंदी बोलने वाले तमिनलाडु में करते हैं टॉयलेट साफ', DMK सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने INDIA गठबंधन से पूछा- कब लिया जाएगा एक्शन?
Saturday, December 23, 2023
शंकाओं का समाधान करने का कैसे करें प्रयास? जानिए दादाश्रीजी से | ABP News | Hindi News
शंकाओं का समाधान करने का कैसे करें प्रयास? जानिए दादाश्रीजी से | ABP News | Hindi News
Bihar Crime News : बिहार में बैखोफ हुए अपराधी, सिवान में AIMIM के नेता की हत्या | Nitish kumar
सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा मोड़ के पास स्थित फास्ट फूड की दुकान पर अपराधियों ने एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल को गोली मार दिया है। गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी आरिफ जमाल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
Weather Update Today: दिल्ली में फिर गिरेगा पारा, पंजाब-हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे ओले, पढ़ें- मौसम अपडेट
Weather Update Today: दिल्ली में फिर गिरेगा पारा, पंजाब-हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे ओले, पढ़ें- मौसम अपडेट
Lok Sabha Election Survey: 5 राज्य, 110 सीटें... किसे कितना वोटशेयर और सीटें? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
ABP News C Voter Survey: अगले साल अप्रैल या मई के दौरान लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 2024 के चुनाव में भारी जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख नेताओं से वोट प्रतिशत 10 फीसदी बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए कहा है. 2019 के चुनाव में बीजेपी 37 फीसदी से ज्यादा और उसके नेतृत्व वाले एनडीए को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे.
वहीं, शनिवार (23 दिसंबर) को पार्टी की दो दिवसीय मंथन बैठक के समापन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों से कहा कि बीजेपी का ऐसा प्रदर्शन होना चाहिए कि विपक्ष स्तब्ध रह जाए.
उधर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही कांग्रेस भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (23 दिसंबर) को 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की.
इससे पहले गुरुवार (21 दिसंबर) को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई थी, जिसमें विपक्षी गठबंधन इंडिया को बीजेपी के खिलाफ एक प्रभावी ढाल और ताकत बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का संकल्प लिया गया था.
लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियों के बीच एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने पहला ओपिनियन पोल किया है, जिसमें पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना की लोकसभा सीटों और वोट प्रतिशत को लेकर अनुमान लगाया गया है. लोगों ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी हैं. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, छतीसगढ़ में 11, राजस्थान में 25, कर्नाटक में 28 और तेलंगाना में 17 सीटें है. इन पांच राज्यों की कुल सीटें 110 होती हैं.
सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 27-29 और कांग्रेस के 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, वोटशेयर के मामले में एमपी में बीजेपी को 58 फीसदी, कांग्रेस को 36 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी मत मिलने का अनुमान लगाया गया है.
मध्य प्रदेश का ओपिनियन पोल- किस पार्टी को मिल सकती हैं कितनी सीटें?
स्रोत- सी वोटर
कुल सीट- 29
बीजेपी- 27-29
कांग्रेस-0-2
अन्य- 0-0
एमपी में किसे कितने वोट मिल सकते हैं?
स्रोत- सी वोटर
कुल सीट- 29
बीजेपी- 58%
कांग्रेस-36%
अन्य- 6%
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक, यहां बीजेपी को 9 से 11 सीटें, कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं वोटशेयर के मामले में छ्तीसगढ़ में बीजेपी को 55 फीसदी, कांग्रेस को 37 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं.
छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल- किसे कितनी सीट?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 11
बीजेपी- 9-11
कांग्रेस-0-2
अन्य- 0-0
छत्तीसगढ़ में किसे कितने वोट?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 11
बीजेपी- 55%
कांग्रेस-37%
अन्य- 8%
ओपिनियन पोल में सामने आए आंकड़ों में राजस्थान में कांग्रेस का हाल बेहद खराब नजर आता है. यहां लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. पोल के मुताबिक राज्थान की 25 सीटों में से बीजेपी को 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, राजस्थान में बीजेपी को 57 फीसदी वोट, कांग्रेस को 34 फीसदी वोट और अन्य को 9 फीसदी मत वोटशेयर मिल सकता है.
राजस्थान का ओपिनियन पोल- किसे कितनी सीटें?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 25
बीजेपी- 23-25
कांग्रेस-0-2
अन्य- 0-0
राजस्थान में किसे कितने वोट?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 25
स्रोत- सी वोटर
बीजेपी- 57%
कांग्रेस-34%
अन्य- 9%
कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं. पोल के मुताबिक, कर्नाटक में बीजेपी+ को 22 से 24 सीटें और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं. यहां बीजेपी+ को 52 फीसदी, कांग्रेस को 43 फीसदी और अन्य को 5 फीसदी मत मिलने का अनुमान लगाया गया है.
कर्नाटक का ओपिनियन पोल- किसे कितनीस सीटें?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 28
बीजेपी+- 22-24
कांग्रेस- 4-6
अन्य- 0-0
कर्नाटक में किसे कितने वोट?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 28
बीजेपी+- 52%
कांग्रेस- 43%
अन्य- 5%
तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं. यहां कांग्रेस की हालत बीजेपी और बीआरएस से अच्छी दिख रही है. पोल के मुताबिक, यहां बीजेपी को 1 से 3 सीटें, कांग्रेस को 9 से 11 सीटें, बीआरएस को 3 से 5 सीटें और अन्य को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं. वही, वोटशेयर के मामले में तेलंगाना में बीजेपी को 21 फीसदी, कांग्रेस को 38 फीसदी, बीआरएस को 33 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी मत मिलने का अनुमान हैं.
तेलंगाना का ओपिनियन पोल- किसे कितनी सीटें?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 17
बीजेपी- 1-3
कांग्रेस-9-11
बीआरएस- 3-5
अन्य- 1-2
तेलंगाना में किसे कितने वोट?
स्रोत- सी वोटर
सीट- 17
बीजेपी- 21%
कांग्रेस-38%
बीआरएस-33%
अन्य- 8%
नोट- abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है. सर्वे में सभी 543 लोकसभा सीटों पर 13 ,115 लोगों से बात की गई है. सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी कांग्रेस में ही नहीं दिला पाए हक! मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाए 12 महासचिव, लेकिन केवल एक ओबीसी को मिली जगह
मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र सरकार के पास आखिरी मौका, 24 जनवरी को क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Maratha Reservation Curative Petition: सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण पर उसके 5 मई 2021 के फैसले के खिलाफ दायर की गई महाराष्ट्र सरकार की क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई की तारीख 24 जनवरी तय की है. सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण कानून को असंवैधानिक ठहराया था.
रिव्यू पिटीशन (समीक्षा याचिका) के खारिज हो जाने या समाप्त हो जाने के बाद भी क्यूरेटिव पिटीशन (उपचारात्मक याचिका) लोगों या पक्षों के पास मामले में आखिरी मौका के रूप में होती है.
23 जून 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी समीक्षा याचिका
5 मई 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों और नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण को रद्द कर दिया था, यह देखते हुए कि मराठा-आरक्षण प्रदान करते समय 50 फीसदी आरक्षण का उल्लंघन करने का कोई वैध आधार नहीं था.
सुप्रीम कोर्ट के 2021 के फैसले को चुनौती देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने समीक्षा याचिका दायर की थी, जिसे 23 जून 2021 को खारिज कर दिया गया था. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने क्यूरेटिव पिटीशन फाइल की थी.
केवल केंद्र को एसईबीसी को केंद्रीय सूची में शामिल करने का अधिकार
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, समीक्षा याचिका को खारिज करते हुए बहुमत के नजरिए से यह माना गया था कि केवल केंद्र को आरक्षण लाभ का दावा करने के लिए सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की पहचान करने और उन्हें केंद्रीय सूची में शामिल करने का अधिकार है.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने 1992 के इंदिरा साहनी फैसले पर दोबारा विचार करने से भी इनकार कर दिया था, जिसमें आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 फीसदी तय की गई थी.
बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को SC ने कर दिया था रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस एनजी गायकवाड़ आयोग के निष्कर्षों को रद्द कर दिया था, जिसके कारण मराठा कोटा कानून लागू हुआ था और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया था, जिसने एसईबीसी अधिनियम 2018 के लिए महाराष्ट्र राज्य आरक्षण को मान्य किया था.
हाई कोर्ट ने जून 2019 में गायकवाड़ आयोग की ओर से सिफारिश की गई मराठों के लिए आरक्षण की मात्रा को 16 प्रतिशत से घटाकर शिक्षा में 12 प्रतिशत और रोजगार में 13 प्रतिशत कर दिया था.
शीर्ष अदालत ने कहा था कि हाई कोर्ट की ओर से दिया गया आरक्षण का कम प्रतिशत भी अधिकार से बाहर है. शीर्ष अदालत ने कहा था कि मराठा समुदाय के लिए अलग आरक्षण अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और 21 (कानून की उचित प्रक्रिया) का उल्लंघन है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी कांग्रेस में ही नहीं दिला पाए हक! मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाए 12 महासचिव, लेकिन केवल एक ओबीसी को मिली जगह
Friday, December 22, 2023
Loksabha Elections 2024 को लेकर बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक का आज दूसरा दिन | ABP News
Loksabha Elections 2024 को लेकर बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक का आज दूसरा दिन | ABP News
Weather Update: दिल्ली में बारिश, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड, दक्षिणी राज्यों में मौसम का क्या है हाल, यहां- पढ़ें
Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड की शुरुआत हो चुकी है. कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है, जिसके चलते लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 23 से 26 दिसंबर तक घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (23 दिसंबर) को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं शुक्रवार की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान डिग्री रहा. वहीं दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो ठंड बढ़ने के साथ ही यहां प्रदूषण में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. यहां एक्यूआई 500 के पार पहुंच चुका है.
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
यह भी पढ़ें:-
'दूतावास की टीम पहुंच गई है', 300 से ज्यादा भारतीय यात्रियों वाला विमान फ्रांस में रोका गया तो बोली इंडियन एंबेसी
Lok Sabha Election 2024: NDA-I.N.D.I.A. की लड़ाई में तीसरे मोर्चे की कितनी संभावना, क्या है मायावती का प्लान?
NDA Vs I.N.D.I.A.: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ 400 (सीटों) पार का लक्ष्य लेकर चल रही है तो इंडिया गठबंधन उसे सत्ता से बाहर करने के लिए ताल ठोक रहा है. दोनों पार्टियों को गेमचेंजर दांव की तलाश है. आखिर कैसे होंगा गेम चेंज?
303 सीट वाली बीजेपी 97 सीट कहां से जुटाएगी और जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी को गेम में पीछे कैसे छोड़ेगा? सवाल बड़े हैं लेकिन देश के दो राज्य ऐसे हैं जिनकी लोकसभा सीटें किसी भी पार्टी या गठबंधन के लिए गेमचेंजर हो सकती हैं.
दो राज्यों की सीटें हो सकती है गेमचेंजर
ये दोनों राज्य उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र हैं. दोनों देश के बड़े राज्य हैं और लोकसभा सीटों के मामले में नंबर वन और नंबर टू है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. दोनों को मिलाकर आंकड़ा 128 सीटों का होता है. यानी 543 सीटों का 24 परसेंट इन्हीं दो राज्यों में है. इसका मतलब साफ है कि इन दो राज्यों में जीत लोकसभा चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभा सकती है.
पिछले दो लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी बहुत भारी दिखी है. 2014 में बीजेपी ने यहां 71 सीट जीती थीं और 2019 में 62 सीटें जीतकर विरोधियों के सारे मंसूबे ध्वस्त कर दिए थे, इसलिए इस बार पीएम मोदी के खिलाफ लामबंद हुए इंडिया अलायंस का सबसे बड़ा फोकस उत्तर प्रदेश पर है लेकिन उसकी तमन्ना पर मायावती के मंसूबे भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं.
इंडिया अलायंस की तमन्ना पर मायावती के मंसूबे भारी!
इस पूरे पॉलिटिकल गेम को समझने के लिए कुछ सवालों से गुजरना होगा. पहला सवाल- मोदी विरोधी स्टैंड के बावजूद इंडिया अलायंस से दूर बैठीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती का प्लान क्या है? दूसरा- मायावती के प्लान में आखिर ऐसा क्या है जो इंडिया अलायंस में शामिल पार्टियों की परेशानी बढ़ा सकता है? तीसरा- इंडिया अलायंस की कुछ पार्टियों को उम्मीद है कि मायावती गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं. क्या उनकी उम्मीद पूरी होगी?
सबसे पहले बात पहले सवाल की क्योंकि मायावती की भविष्य की राजनीति और उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस की तकदीर इसी सवाल के जवाब में छिपी है. बीएसपी वर्तमान में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है लेकिन सवाल यह है कि क्या यही स्थिति आगे भी रहने वाली है या इसमें बदलाव होगा?
मायावती 15 जनवरी को कर सकती हैं बड़ा ऐलान
मायावती 15 जनवरी को एकदम सरप्राइज कर देने वाला ऐलान कर सकती हैं. एबीपी न्यूज से बीएसपी के कुछ बड़े नेताओं से बात हुई. उन्होंने मायावती के सामने मौजूद राजनीतिक विकल्प और उनके फ्यूचर प्लान को लेकर काफी कुछ बताया. उन्होंने सीधे तौर पर तो कोई बात नहीं कही लेकिन लेकिन उनकी बातों से अंदाजा हो गया कि मायावती कुछ बड़ा करने वाली हैं.
मायावती के तीन प्लान
मायावती बड़ी तेजी से एक साथ तीन प्लान पर काम कर रही हैं. वो तीन प्लान क्या हैं? प्लान A- मायावती अभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बेशक नहीं हैं लेकिन वो इसमें शामिल हो सकती हैं. बशर्ते उनकी दो मांग पूरी हो जाएं, पहली- बीएसपी यूपी में सबसे सीनियर पार्टनर का दर्जा चाहती हैं यानी समाजवादी पार्टी से ज्यादा सीटें और दूसरी- बीएसपी का मानना है कि अगर वो इंडिया अलायंस में शामिल होती है तो मायावती से बेहतर पीएम फेस नहीं हो सकता है.
प्लान B- प्लान A फेल हो जाए तो मायावती के पास प्लान B भी है. वह यूपी में कांग्रेस और आरएलडी को अलायंस का प्रस्ताव दे सकती हैं. इससे मुस्लिम और दलित वोट हासिल हो सकते हैं. कांग्रेस भी बीएसपी से गठजोड़ चाहती है लेकिन इसके लिए उसे समाजवादी पार्टी को राजी करना होगा.
प्लान C- प्लान B भी अगर फेल हो जाए तो मायावती के पास प्लान C भी है. इसके तहत वह इंडिया अलायंस और एनडीए से अलग एक नया गठबंधन खड़ा कर सकती हैं यानी तीसरा मोर्चा. राजनीति में वैसे तो कुछ भी हो सकता है लेकिन मायावती के शुरुआती दोनों प्लान में कुछ ऐसी बातें हैं जिनका पूरा होना मुश्किल लगता है, जिसमें सबसे बड़ा पेंच प्रधानमंत्री पद की दावेदारी है. खबर है कि मायावती तीसरा मोर्चा बनाने की पहल शुरू कर चुकी हैं. इसके लिए उनकी पार्टी के नेता कई राजनीतिक दलों से संपर्क साध रहे हैं.
मायावती का फ्यूचर प्लान क्या है?
बीएसपी सुप्रीमो मायावती 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक उलट फेर की तैयारी में हैं और यह ऐसा होगा जो पूरे देश में चर्चा का विषय होगा, जो एबीपी न्यूज के सूत्र बताते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, मायावती एक तीसरा मोर्चा भी बना सकती हैं और इसमें वो तमाम पार्टियां शामिल हो सकती हैं. बीआरएस, टीडीपी, बीजेडी, एआईएमआईएम अलायंस का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए मायावती तीसरे मोर्चे में इनको जोड़ सकती हैं लेकिन इसी साथ दूसरा विकल्प यूपी स्पेसिफिक है, जिसके तहत अगर आरएलडी,कांग्रेस और बीएसपी एक साथ आती हैं तो एक बड़ी पॉलिटिकस फोर्स बनकर उभरेगी.
तीसरे मोर्चे का मतलब क्या है?
तीसरे मोर्चे का मतलब है कि राजनीतिक दलों का एक ऐसा गुट जो न कांग्रेस के साथ है, न बीजेपी के साथ. मायावती अगर तीसरा मोर्चा बनाती हैं तो ऐसी ही पार्टियों को अपने साथ जोड़ेंगी. ये पार्टियां कौन-कौन सी हो सकती हैं और ये कहां और कितनी सीटों पर असर डाल सकती हैं, यह समझना जरूरी है.
पहली तो खुद बीएसपी है, जिसका असर उत्तर प्रदेश करीब-करीब सभी 80 सीटों पर हैं. दूसरी पार्टी है बीजू जनता दल है जो किसी गठबंधन में नहीं है. अगर बीजेडी मायावती के तीसरे मोर्चे से जुड़ी तो ओडिशा की सभी 21 सीटों पर असर डाल सकती है. तीसरी पार्टी अकाली दल है, जिसका पंजाब की सभी 13 सीटों पर असर है. यह भी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है.
चौथी पार्टी है जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी है, जिसका असर आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर दिखाई देता है. आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी भी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है. राज्य की सभी 25 सीटों पर  इसका भी असर है. तेलंगाना की BRS किसी गठबंधन में नहीं है. यह राज्य की सत्ता से भले ही आउट हो गई है लेकिन राज्य की सभी 17 सीटों पर इसका असर बताया जाता है.
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी किसी गठबंधन में नहीं है और इसे तेलंगाना, महाराष्ट्र और यूपी-बिहार में 8 से 10 सीटों पर प्रभावी माना जाता है. बदरुद्दीन अजमल की AIUDF असम की सभी 14 सीटों पर कुछ न कुछ असर डाल सकती है.
इन पार्टियों का भी असर
इसके अलावा राजस्थान में आरएलपी है, जिसके वोटर 4-5 सीटों पर प्रभावी माने जाते हैं और त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी भी है, जिसका राज्य की दो सीटों पर असर माना जाता है.
इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ छोटी पार्टियां हैं जो न एनडीए का हिस्सा हैं और न इंडिया अलायंस में शामिल हुई हैं. अगर मायावती के कहने पर 10 राज्यों में फैली ये क्षेत्रीय पार्टियां एक मंच पर आईं तो बहुत बड़ी ताकत बन सकती हैं क्योंकि ये करीब-करीब 180 सीटों पर असर डाल सकती हैं.
क्षेत्रीय पार्टियों का तीसरा मोर्चा बनने से हो सकता है I.N.D.I.A. गठबंधन को नुकसान
ये ऐसी पार्टियां हैं जो बीजेपी विरोधी वोट में ही सेंध लगाएंगी. इसका मतलब है इंडिया अलायंस को इसका सीधा नुकसान हो सकता है और मायावती अगर तीसरे मोर्चे की तरफ बढ़ रही हैं तो राजनीतिक नफा नुकसान का हिसाब-किताब भी जरूर लगाया होगा.
मायावती ने अगर थर्ड फ्रंट बनाया तो किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, ये इंडिया अलायंस के पार्टनर भी समझ रहे हैं, इसलिए पहले कांग्रेस की यूपी यूनिट ने मायावती को गठबंधन का हिस्सा बनाने की बात की और समाजवादी पार्टी के विरोध के बावजूद उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी वही बात कह रही है.
बहन जी के बारे में चर्चा भी हो रही है- संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है, ''बहन जी के बारे में चर्चा भी हो रही है, बहन जी और समाजवादी पार्टी में जरूर कुछ मतभेद है लेकिन उत्तर प्रदेश में हम लोग एक साथ लड़ सकते हैं तो यह सबसे बड़ी बात रहेगी और अगर यह होता है तो देश में परिवर्तन सौ परसेंट हो जाएगा.''
मतलब साफ है कि इंडिया अलायंस के पार्टनर्स को पता है कि मायावती अगर अलग लड़ीं या उन्होंने तीसरा मोर्चा बना लिया तो नुकसान इंडिया अलायंस का ही है. तीसरा मोर्चा बनाकर लड़ना मायावती और उनके संभावित साथियों के लिए कितना फायदेमंद रहेगा, ये अलग बात है, इसलिए एक सवाल यह भी उठ रहा है कि बीएसपी तीसरे मोर्चे की बात को हवा देकर कहीं इंडिया अलायंस पर प्रेशर डालने की कोशिश तो नहीं कर रहीं?
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी का कहना है, ''मायावती के पास थर्ड फ्रंट बनाने के लिए बहुत कुछ बचा नहीं... हम सब जानते वो कैसा लाभ चाहती हैं और कैसा लाभ मिल सकता है, वो उनको मिल जाएगा थोड़ा बहुत लेकिन उससे ज्यादा उसकी कोई अहमियत होगी, मुझे नहीं लगता. थर्ड फ्रंट में कौन आएगा, सवाल यह है. जो भी ताकतवर ताकतें हैं वो इस फ्रंट में नहीं आएंगी, जिनको किनारे कर दिया जाएगा. पहली बात तो यह कि अभी फ्रंट की मुझे कोई संभावना नहीं नजर आती.''
राजनीति में असंभव कुछ नहीं होता. दांव मौके और समय देखकर चले जाते हैं. मायावती भी सही समय का इंतजार कर रही हैं, जो 15 जनवरी को आ सकता है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई घोषणापत्र कमेटी, इन 16 नेताओं को किया शामिल
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...