Thursday, November 30, 2023
Assembly Elections: एग्जिट पोल के नतीजों पर शिवराज चौहान, भूपेश बघेल और रमन सिंह से लेकर कई राजनीतिक दिग्गज क्या कुछ बोले?
Assembly Elections 2023 Exit Poll: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एबीपी न्यूज-सी वोटर समेत विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के नतीजे गुरुवार (30 नवंबर) को सामने आए. जिनमें ज्यादातर के आंकड़ों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है जबकि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस आगे हैं. वहीं, मिजोरम में सत्तारूढ़ एमएनएफ को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. आइये जानते हैं कि किसने क्या कहा.
मैंने पहले ही कहा था कोई कांटे की टक्कर नहीं है- शिवराज सिंह चौहान
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है. भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी.''
उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम, उनका नेतृत्व, अमित शाह जी की रणनीति, नड्डा जी का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और हमारी प्रदेश की सरकार की अनेकों योजनाएं, जिन्होंने जनता की जिंदगी बदली है और विकास, ये स्पष्ट बताते थे कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी. मैं तो हमेशा आत्मविश्वास से भरा रहा और मैंने सदैव कहा कि जो एग्जिट पोल कह रहा है वो लगभग जन भावनाएं हैं और हम भारी बहुमत से जीतेंगे.''
ये सब जनता की विकास के प्रति जो प्यास है- कैलाश विजयवर्गीय
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''ये सब जनता की विकास के प्रति जो प्यास है, वो प्यास बुझाने का काम मोदी जी जैसे नेता कर सकते हैं, भारतीय जनता पार्टी कर सकती है, इसीलिए लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति है. हम भी इस बात को कर्तव्य समझते हैं अपना कि हम जनता के विश्वास के अनुरूप काम करें.''
इसलिए भाजपा जीत रही है...- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ''सरकार तो भाजपा की ही बन रही है सभी जगह और ये जनता ने अपना मत स्पष्ट किया है, टक्कर तो होती है, जो चुनाव हैं, उनमें आपस में जब चुनाव लड़ते हैं तो हर व्यक्ति अपना-अपना मत जनता के सामने रखता है, अपने-अपने विचार, अपना काम जनता के सामने रखता है तो जनता ने काम देखा है और इसलिए भाजपा जीत रही है...''
130 सीटों से ज्यादा कांग्रेस को मिलेंगी- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ''एग्जिट पोल के नतीजे इतने डायवर्स हैं कि उसमें कुछ कह ही नहीं सकते. इतना मैं कह सकता हूं कि इस चुनाव में मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश के अंदर 130 सीटों से ज्यादा कांग्रेस पार्टी को मिलेंगी, स्पष्ट बहुमत मिलेगा, लोगों में एक भावना थी बदलाव की और बदलाव का वोट मिलेगा, जनता चुनाव लड़ी है, कांग्रेस का छोटा कार्यकर्ता चुनाव लड़ा है...''
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर क्या बोले भूपेश बघेल और रमन सिंह?
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ''छह-सात सर्वे हुए हैं, किसी के आंकड़े मिलते-जुलते नहीं हैं. हमने लक्ष्य 75 पार का रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे.''
बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, ''एग्जिट पोल से स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबी छलांग लगाई है शुरुआती दौर में और ये रुझान की ओर इंगित करता है, कहां 15 सीटों से 48 सीटों तक हम जाते हुए दिख रहे हैं, मगर मेरी मान्यता 48 सीटों तक नहीं है, मेरी स्पष्ट मान्यता है कि जो रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ता हुआ दिख रहा है, ये जाकर 55 और 56 सीटों पर रुकेगा और बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.''
60 के आसपास तक कांग्रेस जाएगी...- टीएस सिंह देव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, ''कम से कम ये संतोष का विषय है कि जो अनुमान हैं वो कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं और मेरा अभी भी ये मानना है कि 60 के आसपास तक कांग्रेस जाएगी...''
उन्होंने कहा, ''जब आप गवर्नमेंट में रहते हैं तो कई ऐसी बातें होती हैं कि आप उम्मीदों पर पूरा खरे नहीं उतर पाते, गवर्नेंस में जब आप रहेंगे तो आपने इतना काम किया, लेकिन जो काम नहीं हुआ वो ज्यादा सामने दिखता है, ये परिस्थिति हमेशा किसी भी गवर्नमेंट के सामने बनती है. अभी भी मेरा मानना है कि जैसे मैंने पहले कहा कि काम जो कांग्रेस ने किया है वो आपको दो-तिहाई के आसपास कांग्रेस को ले जाएगा.''
भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है- अरुण साव
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ''एग्जिट पोल सीमित सैंपल साइज का होता है, भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है, हमारे पास कार्यकर्ताओं की एक लंबी फेहरिस्त है और जो मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं, एक-एक विधानसभा में गया, जनता से संवाद किया, कार्यकर्ताओं से संवाद किया, उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी...''
कांग्रेस जीत रही है- प्रताप खाचरियावास
राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा, ''अलग-अलग सर्वे देखें, उसमें कांग्रेस को ऊपर बता रहे हैं... कांग्रेस जीत रही है. मैं लोगों को समझा रहा था कि ये बीजेपी के फ्रॉड लोग हैं, ये माहौल बना रहे हैं, जब-जब बीजेपी सरकार में आती है, केंद्र में तो हिंदू खतरे में आ जाता है, जबकि बीजेपी खुद खतरे में आ जाती है... ये (बीजेपी) पूरा चुनाव हिंदू-मुसलमान पर लड़ते हैं... कुलमिलाकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाएगी.''
...अनुमान सही सटीक हो, इसकी संभावनाएं शत-प्रतिशत नहीं रहतीं- राजेंद्र राठौड़
राजस्थान में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा, ''...अनुमान सही सटीक हो, इसकी संभावनाएं शत-प्रतिशत नहीं रहतीं, पर एक अनुमान जरूर है. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी... मध्य प्रदेश में हम रिपीट करेंगे...''
ये जो टक्कर है, ये एग्जिट पोल तक ही सीमित है- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, ''जितना भी मैंने सुना लोगों से, उन्होंने बहुत साइलेंट वोट किया था तो मुझे यकीन है कि अगर कोई एग्जिट पोल वाले उनसे पूछने भी आए होंगे तो जनता ने कोई खास बताया नहीं होगा लेकिन जो करंट है जनता के अंदर वो परिवर्तन का है और एक पूर्ण बहुमत की सरकार, एक प्रचंड जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है, ये निश्चित है...''
उन्होंने कहा, ''ये जो टक्कर है, ये एग्जिट पोल तक ही सीमित है, खुश हो लें आज कांग्रेस वाले क्योंकि तीन तारीख जो नतीजा निकलेगा वो पूरा का पूरा भारतीय जनता पार्टी की तरफ होगा क्योंकि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है...''
तेलंगाना को लेकर एग्जिट पोल पर क्या बोले दिग्गज?
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ''हमें चुनाव में अच्छे नतीजों की उम्मीद है...'' एग्जिट पोल पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का कहना है, ''यह चुनाव कांग्रेस बनाम बीआरएस नहीं था. 4 करोड़ लोग बीआरएस के खिलाफ थे. यह तेलंगाना के लोगों की जीत है... हमें छह गारंटी की मंजूरी मिलेगी और पहली कैबिनेट में ही इसे अधिनियम बना देंगे...''
तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव ने कहा, ''यह एक अतार्किक एग्जिट पोल है... भारत के चुनाव आयोग का भी मूल रूप से 5:30 बजे एग्जिट पोल की अनुमति देना हास्यास्पद है, जब लोग रात 9 बजे तक वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत हास्यास्पद है... मैं यहां आया हूं क्योंकि मैं अपने पार्टी कैडर को बताना चाहता था कि इस बकवास पर विश्वास न करें...''
यह भी पढ़ें- कहीं खुशी-कहीं गम! BJP और कांग्रेस को कहां नफा-नुकसान, तेलंगाना में BRS को झटका | पोल ऑफ पोल्स का आंकड़ा
ABP Cvoter Exit Poll: राजस्थान, एमपी और तेलंगाना में बदल सकती है सरकार, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला
ABP Cvoter Exit Poll: राजस्थान, एमपी और तेलंगाना में बदल सकती है सरकार, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला
Wednesday, November 29, 2023
संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार ने 2 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से मांगा सहयोग
Parliament Winter Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहे संसद के आगामी शीतकालीन सत्र को वर्तमान लोकसभा का अंतिम सत्र बताते हुए विपक्ष से सहयोग करने और चर्चा में शामिल होने की अपील की है.
जोशी ने बुधवार (29 नवंबर) को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संसद का आगामी शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है और सरकार ने 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने फिलहाल सत्र के लिए 24 विधेयकों को तय किया है, आने वाले एक-दो दिनों में इसकी सूची को फाइनल कर लिया जाएगा और सरकार सर्वदलीय बैठक में सभी दलों को इसके बारे में जानकारी देगी.
शीतकालीन सत्र में कौन-कौन से विधेयक किए जा सकते है पेश?
जोशी ने शीतकालीन सत्र को वर्तमान लोकसभा का अंतिम सत्र बताते हुए विपक्षी दलों से सहयोग करने और सदन में चर्चा में शामिल होने का भी अनुरोध किया. सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान तेलंगाना में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी स्थापित करने और जम्मू कश्मीर और पुड्डुचेरी विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने सहित सात नए विधेयकों को सदन में पेश कर सकती है.
वहीं, इसके साथ ही सरकार ने आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक सहित 18 विधेयकों को भी सत्र के लिए लिस्ट किया है.
कब से कब तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र?
संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 4 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है और इसके 22 दिसंबर तक चलने की संभावना है. शीतकालीन सत्र के 19 दिनों के दौरान 15 बैठकें होंगी. संसद का यह शीतकालीन सत्र पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के अगले दिन से शुरू होने जा रहा है और ऐसे में चुनावी नतीजों का असर संसद सत्र की कार्यवाही पर भी पड़ना तय है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधान सभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है और इसके अगले दिन यानी 4 दिसंबर से संसद का यह शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है.
क्या महुआ मोइत्रा को लेकर आएगा प्रस्ताव?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अगर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने की एथिक्स कमेटी की सिफारिश को स्वीकार कर लेते हैं तो उनकी सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ही लोक सभा में रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Hate Speech Issue: नफरत फैलाने वाले भाषणों पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
Tuesday, November 28, 2023
सुरंग से बाहर निकले मजदूरों को दी जा रही क्या डाइट? गढ़वाल के स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार ने दी जानकारी
Uttarkashi Tunnel Rescue Successful: उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में जैसे ही 17 दिनों तक चला बचाव अभियान समाप्त हुआ. सभी 41 मजदूरों को घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ में 40 बिस्तरों वाली स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जाएगी.
इस संबंध में गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य निदेशक डॉ प्रवीण कुमार ने कहा, "हमारे स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री लगातार सुरंग स्थल पर मौजूद थे." उन्होंने कहा कि पहले दिन से हमारी टीमें उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं."
'मजदूरों को कोई बड़ी बीमारी नहीं'
उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम फंसे हुए मजदूरों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश भी कर रही थीं. यही कारण है कि बचाए जाने के बाद श्रमिक अच्छी मानसिक स्थिति में हैं. कुमार ने आगे कहा कि मजदूरों को कोई बड़ी बीमारी नहीं हुई है. फिलहाल उनके लगातार पानी, जूस और भोजन दिया जा रहा है.
पीएम मोदी ने किया सीएम धामी को फोन
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और मजदूरों की सुरक्षित निकासी पर शुभकामनाएं दीं. पीएम ने धामी से मजदूरों की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली. धामी ने उन्हें श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनकी घर वापसी के लिए किए गए इंतेजाम के बारे में भी बताया.
मजदूरों को ले जाया गया अस्पताल
धामी ने कहा कि उन्होंने पीएम को बताया कि रेस्क्यू के बाद सभी मजदूरों को सीधे चिन्यालीसौड़ के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि मजदूरों के परिवार के सदस्यों को भी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया है, जहां से राज्य सरकार उनकी सुविधा के अनुसार उनके संबंधित घरों तक परिवहन की सभी व्यवस्था करेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो सका है. उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी एजेंसियों के समन्वय से हम 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे.''
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: 'जिस भी चीज की पड़ी जरूरत, पीएम मोदी के मार्गदर्शन से वो मिली', रेस्क्यू ऑपरेशन पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह?
Uttarkashi Tunnel Rescue: 'आज असली दिवाली...', सुरंग से बाहर आए श्रमिक तो बोले घरवाले, जानें क्या कुछ कहा?
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation Successful: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. कुछ श्रमिकों के घरवालों ने कहा है कि यह पल उनके लिए दिवाली जैसा है.
दरअसल, 12 नवंबर को जब सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कारण श्रमिक अंदर फंस गए थे, उस दिन ही देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा था. यह घटना उस दिन तड़के 5.30 बजे हुई थी.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मंजीत लाल के पिता चौधरी ने अपने छोटे बेटे से 17 दिन बाद मिलने के बाद कहा, ''आज हमारे लिए असली दिवाली है.'' उनका बेटा जब सुरंग में था तब उन्होंने उससे दो बार बात भी की थी.
'पहाड़ ने अपनी गोद खोल दी...'
मुंबई में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अपने बड़े बेटे को खो चुके चौधरी ने कहा, ''आखिरकार वह (बेटा) बाहर आ गया... पहाड़ ने आखिरकार आज मेरे बेटे और अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए अपनी गोद खोल दी. मैं उनके लिए कपड़े लाया हूं, मैं उन्हें धुले हुए कपड़ों में देखना चाहता हूं.''
बाहर आए श्रमिक ने कहा- वह एक अंधेरी जगह थी और हम...
चौधरी के बेटे मंजीत लाल ने उन्हें बताया कि श्रमिकों के एक-दूसरे के साथ रहने और गब्बर सिंह नेगी की ओर से लगातार मनोबल बढ़ाए जाने से उन्हें जिंदा बचे रहने में मदद मिली. चौधरी ने अपने बेटे के हवाले से कहा, ''वह एक अंधेरी जगह थी और हम रात में सो नहीं पा रहे थे. हम लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे थे.''
मंजीत को करीब 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया है, जहां उनकी गहन चिकित्सा जांच की जाएगी और उसे निगरानी में रखा जाएगा.
'...सुरंग से बाहर आने वाले आखिरी व्यक्ति'
51 वर्षीय गब्बर सिंह नेगी साथी कर्मचारियों से कहते रहे हैं कि वे धैर्य न खोएं क्योंकि बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने के मिशन पर हैं. उन्होंने उनसे वादा किया था कि वह सुरंग से बाहर आने वाले आखिरी लोगों में से एक होंगे. एंबुलेंस में उनके साथ यात्रा करते समय उनके भाई जयमल सिंह नेगी ने कहा, ''वह बाहर आने वाले आखिरी व्यक्ति थे. जब वो बाहर आये तब भी मुस्कुरा रहे थे.''
'ये हमारे लिए दिवाली तरह'
उत्तराखंड में कोटद्वार जिले के जयमल 12 नवंबर (दिवाली के दिन) शाम को यह सुनकर सुरंग पर पहुंचे थे कि उनके भाई सुरंग में फंसे लोगों में से हैं. उन्होंने कहा कि उनके भाई ने कभी उम्मीद नहीं खोई और सुरंग के अंदर यह आसान नहीं था. नेगी ने रुंधी आवाज में कहा, ''यह हमारे लिए दिवाली की तरह है. मैं आखिरकार उन्हें देख सका.''
जयमल नेगी ने कहा कि पिछले 17 दिनों में उन्होंने अपना ज्यादातर समय सुरंग के बाहर ही भाई के इंतजार में बिताया. उन्होंने कहा कि वह सुरंग के बाहर प्रवेश द्वार पर टकटकी लगाए रहे. उन्होंने कहा कि बचाव में देरी हुई लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई थी.
श्रमिकों ने अपनों से की बात
झारखंड के सुनील ने फोन पर बात करते हुए कहा कि भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली और उनके भाई को बचाया जा सका. वह सिलक्यारा में डेरा डाले हुए थे. सुरंग से बाहर आने के कुछ देर बाद ओडिशा के श्रमिक विश्वेश्वर नायक ने अपनी पत्नी सुकांति और मां से हाथ हिलाते हुए वीडियो कॉल पर बात की. उन्होंने उनसे कहा, ''मैं बिल्कुल ठीक हूं. मैं अब अस्पताल जा रहा हूं और कल सुबह बात करूंगा.''
बिश्वेश्वर अपने इलाके के कुछ अन्य लोगों के साथ चार महीने पहले काम पर शामिल हुए थे. मयूरभंज जिले के कुलडीहा गांव में 25 वर्षीय राजू नायक की दादी अपने पोते को वीडियो कॉल पर देखकर रो पड़ीं. उन्होंने कहा, ''एक बार जब वह घर वापस आ जाएगा तो मैं उसे कहीं भी नहीं जाने दूंगी. उन्होंने कहा कि राजू के फंसने के बाद हमने खाना बनाना बंद कर दिया था.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: 400 घंटों बाद जीती जंग, सुरंग से अस्पताल पहुंचे सभी मजदूर, पीएम और सीएम ने दी बधाई
Uttarkashi Tunnel Rescue: 'हमें जो सम्मान दिया...' रैट माइनर ने याद किया मजदूरों को बाहर निकालने वाला पल
Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार (28 नवंबर) को बाहर निकाल लिया गया है. यह मजदूर 12 नवंबर से टनल में फंसे हुए थे. 17 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों के पास सबसे पहले रैट माइनर मुन्ना कुरैशी पहुंचे. मुन्ना ने उस क्षण को याद करते हुए कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो लोगों ने हमें गले लगा लिया.
उन्होंने कहा कि "मैंने आखिरी चट्टान हटाई, मैं उन्हें (मजदूरों) देख सकता था. इसके बाद मैं दूसरी तरफ चला गया और तब में मैं नहीं देख सका. उन्होंने हमें गले लगाया, उठाया और उन्हें बाहर निकालने के लिए धन्यवाद दिया."
'मैं जीवन भर नहीं भूल सकता'
मुन्ना ने कहा कि हमने पिछले 24 घंटों में लगातार काम किया. मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकता. मैंने यह अपने देश के लिए किया है.  रैट माइनर कहा, ''उन्होंने (फंसे हुए मजदूरों ने) हमें जो सम्मान दिया है, मैं उसे जीवन भर नहीं भूल सकता.''
'मैंने मजदूरों को गले लगाया'
अंतिम चरण में मैन्युअल रूप से मलबा साफ करने वाले दिल्ली के एक अन्य रैट माइनर फिरोज कुरैशी जब सुरंग से बाहर निकले तो वह अपने आंसू नही रोक पा रहे थे. उन्होंने भावनात्मक रूप से कहा, "मैंने फंसे हुए मजदूरों को गले लगाया और रोया."
क्या होती है रैट माइनिंग?
ऐसे में सवाल उठता कि जिन रैट माइनर्स ने कड़ी मेहनत के बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला आखिर वह कौन होते हैं और क्या काम करते हैं. दरअसल, रैट माइनर्स 'रैट-होल माइनिंग' से जुड़े काम करते हैं.  रैट-होल माइनिंग एक मैन्युअल ड्रिलिंग तकनीक होती है.
इसमें कुशल मजदूरों की मदद से संकीर्ण गड्ढे खोदे जाते हैं. यह गड्ढे इतने चौड़े होते हैं कि इसमें एक व्यक्ति आराम से आ सकता है. इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा मेघालय में किया जाता है.
इन गड्ढों की खुदाई के बाद माइनर रस्सियों और बांस की सीढ़ियों का उपयोग करके छेद में उतरते हैं. यह विधि मुख्य रूप से कोयला निष्कर्षण के दौरान की जाती है और बेहद खतरनाक और जोखिम भरी होता है. इसमें दम घुटने, ऑक्सीजन की कमी और भुखमरी के कारण माइनर की मौत हो सकती है.
एनजीटी 2014 में लगाया था बैन
रैट माइनिंग अप्रौच को इसकी खतरनाक वर्क कंडीशन, पर्यावरणीय को नुकसान पहुंचाने और चोटों और मौतों की कई दुर्घटनाओं के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. रैट माइनिंग  लैंड डिग्रेडेशन , वनों की कटाई और जल प्रदूषण को बढ़ाते हैं. इसके चलते नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 2014 में इसपर प्रतिबंध लगा दिया था.
मजदूरों को बचाने में रैट-होल माइनिंग ने कैसे मदद की?
अमेरिका से आई ऑगन मशीन के खराब होने के कारण बचाव अभियान में हुई देरी के बाद रेस्क्यू का अंतिम चरण रैट माइनर्स ने ही पूरा किया था. इन कुशल माइनर्स ने ड्रिलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया और पाइपलाइनों स्थापित करने के लिए सभी मलबे को साफ किया और ध्वस्त सुरंग में फंसे मजदीरों को सुरक्षित बाहर निकाला .
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: 'जिस भी चीज की पड़ी जरूरत, पीएम मोदी के मार्गदर्शन से वो मिली', 41 मजदूरों के बाहर निकलने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह?
NDRF की टीम ने मनाया मजदूरों के सफल रेस्क्यू का जश्न, एक सदस्य का था जन्मदिन, कहा- 'हमेशा रहेगा याद'
Uttarkashi Tunnel Rescue Operartion: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया. इसके लिए पिछले 17 दिन से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था. अभियान की सफलता के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) केक काट कर जश्न मनाया.
उत्तरकाशी सुरंग से सभी श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने पर एनडीआरएफ के डीआइजी मोहसिन शाहिदी ने कहा, ''फंसे हुए 41 मजदूरों को बचाना अपने आप में एक चुनौती थी. अंतिम चरण में यह एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का एक संयुक्त अभियान था. इसमें कई एजेंसियां शामिल थीं."
'चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार'
वहीं, मजदूरों को सफलतापूर्वक निकालने पर एनडीआरएफ के सुरेश कुमार दराल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "हमारे अधिकारी इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक था."
'हमेशा याद रहेगा यह दिन'
एनडीआरएफ के कर्मचारी डॉ शैलेश कुमार चौधरी ने कहा, "मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकालने के लिए मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं. मैं जब भी अपना जन्मदिन मनाऊंगा, मुझे यह दृश्य और यह बचाव अभियान याद आएगा." गौरतलब है कि 28 नवंबर को चौधरी का जन्मदिन होता है.
#WATCH | Uttarkashi tunnel rescue | NDRF personnel engaged in the rescue operation begin celebration as the 41 workers trapped inside the Silkyara tunnel were successfully rescued. pic.twitter.com/ZxIxAskZ5U
— ANI (@ANI) November 28, 2023
'मजदूरों को मनोबल बढ़ाने की कोशिश की'
एनडीआरएफ के एक अन्य कर्मचारी सचिन का कहना है, "हमने अंदर फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाला. अंदर घुसने के बाद हमने उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की." एनडीआरएफ के अलावा सुरंग से बचाए गए श्रमिकों में से एक विशाल के घर वालों ने भी जश्न मनाया.
इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह मौके पर श्रमिकों के स्वागत के लिए पहुंचे. जैसे ही श्रमिक बाहर आने शुरू हुए, सीएम धामी ने उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इतना ही उन्होंने मजदूरों को गले भी लगाया.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: '...ये मानवता के लिए युद्ध था', सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू टीम के सदस्य क्या बोले?
Saturday, November 25, 2023
Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड! महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें ताजा मौसम अपडेट
Weather Update Today: देश के कई राज्यों में 28 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी रविवार (26 नवंबर ) को महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण और अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में भी बारिश का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सोमवार (27 नवंबर) को हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और धुंध का अनुमान भी जताया गया है. वहीं 30 दिसंबर के बाद से दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिर जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बिजली और आंधी देखने को मिल सकती है.
आज एयर क्वालिटी में हो सकता है सुधार
पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता आंशिक रूप से सुधरी लेकिन अब भी वह ‘‘बहुत खराब’’ की श्रेणी में है. वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली एजेंसियों को उम्मीद है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी परिस्थितियों में रविवार से सुधार हो सकता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने  27 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में बारिश होगी. पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय पर है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव में, 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो 27 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदल सकता है.
यह भी पढ़ें:-
26/11 Mumbai Attack: जब आतंकियों ने मुंबई में खेला था खूनी खेल तो दहल उठा था पूरा देश, पढ़िए उस दिन की पूरी कहानी
Indian-Origin Student: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला, हालत गंभीर, कोमा में पहुंचा, रिपोर्ट में दावा
Indian-Origin Student Assaulted In Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल का एक छात्र उस पर हमला किए जाने के बाद कोमा में चला गया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर आपराधिक हमले का आरोप लगाया गया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, छात्र की पहचान नहीं हो पाई है, उसकी उम्र 20 साल के आसपास है और वह तस्मानिया विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है.
कब की है घटना?
सिडनी स्थित स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 5 नवंबर को तस्मानिया एक इलाके में हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया और उसे ब्रेन (मस्तिष्क) की सर्जरी करानी पड़ी. यह प्रक्रिया कई घंटों तक चली.
कौन है भारतीय मूल के छात्र पर हमला करने वाला आरोपी?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम  बेंजामिन डॉज कोलिंग्स  है. 25 वर्षीय आरोपी लेना वैली का रहने वाला है. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था. उस पर क्रिमिनल कोड असॉल्ट का आरोप लगाया गया है. यह एक ऐसा अपराध जिसमें अधिकतम 21 साल की जेल की सजा हो सकती है.
आरोपी बेंजामिन डॉज कोलिंग्स को मजिस्ट्रेट की ओर से जमानत दे दी गई है और आरोपों का जवाब देने के लिए उसे 4 दिसंबर को अदालत में लौटने के लिए कहा गया है.
तस्मानिया विश्वविद्यालय के मीडिया निदेशक ने ये कहा
वहीं, तस्मानिया विश्वविद्यालय के मीडिया निदेशक बेन वाइल्ड ने कहा कि प्रतिष्ठान को घटना की जानकारी है. यह पूछे जाने पर कि विश्वविद्यालय ने इस कठिन समय में छात्र की मदद के लिए क्या उपाय किए हैं, बेन वाइल्ड ने कहा कि वे परिवार के साथ नियमित संपर्क में हैं और अनुवादकों, मेल-जोल, आवास और अन्य सहायता के साथ मामले के लिए एक कॉम्प्लेक्स केस मैनेजर नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा, ''केस अदालती प्रणाली से गुजर चुका है और हम जो कह सकते हैं उसमें बहुत सीमित हैं.''
यह भी पढ़ें- Israel Hamas Truce Deal: बंधकों की रिहाई में देरी के बीच हमास ने इजरायल पर लगाया समझौते की शर्तों के उल्लंघन का आरोप, जानें क्या कहा
शरद पवार से इस शख्स ने की प्रकाश आंबेडकर को I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल करने की वकालत
Sharad Pawar On Prakash Ambedkar: मराठी साहित्य के जाने माने कवि, लेखक, विचारक और साहित्यकार डॉक्टर यशवंत मनोहर ने बाबासाहेब आंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' शामिल करने की वकालत एनसीपी प्रमुख शरद पवार से की है.
उन्होंने शनिवार (25 नवंबर) को एक कार्यक्रम के मौके पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार से कहा, ''पवार साहब आप विपक्षी गठबंधन इंडिया का एक अहम हिस्सा है... मेरी आपसे विनंती है कि आप प्रकाश आंबेडकर को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनाइए. प्रकाश आंबेडकर के जुड़ने से इंडिया गठबंधन मजबूत होगा. मौजूदा समय मे देश के सामने  इंडिया गठबंधन के अलावा दूसरा कोई विकल्प मौजूद नहीं है. बहुजन अगर एक साथ आएंगे तो देश का फायदा होगा.''
शरद पवार ने दिया ये जवाब
इस आग्रह पर शरद पवार ने कहा, ''यशवंत राव चव्हाण साहब के विचारों और यशवंत मनोहर के विचारों में कोई अंतर नहीं है. मनोहर का कहना है कि जो लोग मनुवाद के खिलाफ हैं, उन्हें एकजुट हो जाना चाहिए... मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा.''
दरअसल, शनिवार (25 नवंबर) शाम 5 बजे दक्षिण मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री रहे यशवंत राव चव्हाण की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यशवंत राव चव्हाण राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023 वितरण समारोह आयोजित किया गया. डॉ. यशवंत मनोहर को पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शरद पवार, सुप्रिया सुले, डॉ. यशवंत मनोहर और डॉ. अनिल काकोडकर मौजूद रहे.
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं डॉक्टर यशवंत मनोहर
साल 2021 में विदर्भ साहित्य संघ की समिति ने यशवंत मनोहर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार 'जीवनव्रती' देने का फैसला किया था. उस समय यशवंत मनोहर ने पुरस्कार लेने से इनकार करते हुए कहा था, "मैं अपने मूल्यों को कम करके इस पुरस्कार को स्वीकार नहीं कर सकता." यशवंत मनोहर ने सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले या भारत के संविधान की तस्वीर रखने की वकालत की थी.
Nikita Gandhi Concert: कौन हैं निकिता गांधी, जिनके कॉन्सर्ट से पहले मची भगदड़ में गंवाई चार लोगों ने जान?
Cusat University Stampede: केरल के कोच्चि में शनिवार (25 नवंबर) की रात कोचीन विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान गायिका निकिता गांधी के कॉन्सर्ट से पहले भगदड़ मच गई, जिसमें चार विद्यार्थियों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हो गए.
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, दो छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का कलामसेरी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल और कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. जॉर्ज ने बताया कि चार और छात्रों की हालत गंभीर है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एमआर अजित कुमार ने कहा कि अचानक भारी बारिश होने पर दर्शक सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सभागार में पहुंचे, जिससे भगदड़ मच गई. उन्होंने कहा, “सभागार आंशिक रूप से भरा हुआ था लेकिन जब अचानक बारिश हुई तो छात्र सीढ़ियों से होते हुए भागने लगे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला था कि भगदड़ निकिता गांधी के संगीत कार्यक्रम के दौरान हुई थी जबकि बाद में अधिकारियों ने कहा कि जब घटना हुई तब तक गायिका ने प्रस्तुति शुरू नहीं की थी. अधिकारियों के मुताबिक, निकिता गांधी को कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीयूएसएटी) के खुले सभागार में आयोजित संगीत समारोह में प्रस्तुति देनी थी. घटना पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है.
कौन हैं निकिता गांधी?
32 वर्षीय निकिता गांधी भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं. उन्होंने पांच अलग-अलग भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली और कन्नड़ में भारतीय फिल्मों में काम किया है. निकिता ने फिल्म राब्ता में दीपिका पादुकोण के चेहरे के रूप में शीर्षक ट्रैक 'राब्ता' के लिए गाना गाया है.
फिल्म जग्गा जासूस में अरिजीत सिंह के साथ उन्होंने उल्लू का पट्ठा गाना गाया जो काफी हिट हुआ. निकिता गांधी ने सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स, जब हैरी मेट सेजल, केदारनाथ, लुका छुपी, सूर्यवंशी और टाइगर 3 सहित कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं. उन्होंने लियो, वरिसू, कॉकपिट और किशमिश जैसी फिल्मों के लिए बंगाली और तमिल गाने भी गाए हैं. उनके गाने 'आओ कभी हवेली पे' और 'पोस्टर लगवा दो' काफी पसंद किए गए. बादशाह के साथ उनका 'जुगनू' गाना वायरल हिट साबित हुआ है.
निकिता आधी बंगाली और आधी पंजाबी हैं. ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान वह चेन्नई में रही थीं. उन्होंने करीब 12 वर्षों तक ओडिसी नृत्य और हिंदुस्तानी संगीत सीखा. निकिता गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1991 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मिश्रित बंगाली और पंजाबी परिवार में हुआ था.
यह भी पढ़ें- Cochin University Stampede: कोच्चि CUSAT यूनिवर्सिटी के सॉन्ग फेस्टिवल में मची भगदड़, 4 लोगों की मौत, कई घायल
Thursday, November 23, 2023
मेडिकल इमरजेंसी के चलते हैदराबाद आने वाली इंडिगो की फ्लाइट पाकिस्तान में उतरी, नहीं बच सकी यात्री की जान
IndiGo Flight Emergency Landing In Pakistan: हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक इंटनेशनल फ्लाइट को एक यात्री को मेडिकल इमरजेंसी होने पर पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग करनी पड़ी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयरलाइन ने गुरुवार (23 नवंबर) को यह जानकारी दी. यात्री बच नहीं सका और आगमन पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
इंडिगो ने बयान में ये कहा
यह घटना बुधवार (22 नवंबर) की बताई गई है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ''जेद्दा (Jeddah) से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 68 में एक मेडिकल इमरजेंसी थी. कैप्टन ने फ्लाइट को कराची की ओर मोड़ दिया, जहां पहुंचने पर एक डॉक्टर ने यात्री को देखा. बयान में कहा गया, ''दुर्भाग्यवश यात्री की जान नहीं बच सकी और आगमन पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.''
एयरलाइन ने कहा, ''औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट कराची से रवाना हुई और 0908 IST पर हैदराबाद में उतरी.''
अगस्त में भी सामने आई थी ऐसी ही घटना
बता दें कि इसी साल अगस्त में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते नागपुर की ओर मोड़ दिया गया था. यात्री को उतारकर पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था.
मार्च में भी कराची में करनी पड़ी थी आपात लैंडिंग
वहीं, इसी साल मार्च में एक नाइजीरियाई यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंडिगो की दिल्ली-दोहा फ्लाइट 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी. एयरलाइन ने कहा था कि हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने आगमन पर यात्री को मृत घोषित कर दिया था. मृतक की पहचान नाइजीरिया के मूल निवासी 60 वर्षीय अब्दुल्ला के रूप में की गई थी.
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tunnel Rescue: सिलक्यारा सुरंग से कब तक बाहर आएंगे 41 मजदूर? 10 मीटर की ड्रिलिंग बाकी | बड़ी बातें
Palestine Solidarity Rally: 'नेतन्याहू और मोदी एक ही तरह के', केरल में फिलिस्तीन एकजुटता रैली में बोले केसी वेणुगोपाल
KPCC Palestine Solidarity Rally: केरल के कोझिकोड में गुरुवार (23 नवंबर) को फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बीच तुलना की.
इजरायल और हमास की जंग के बीच केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने कोझिकोड के समुद्र तट पर फिलिस्तीन एकजुटता रैली का आयोजन किया था. रैली का उद्घाटन कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने किया और इसमें पार्टी सांसद शशि थरूर समेत राज्य के अन्य नेता शामिल हुए.
केपीसीसी की फिलिस्तीन एकजुटता रैली में क्या बोले केसी वेणुगोपाल?
इडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने रैली में कहा, ''नेतन्याहू और मोदी एक ही तरह के हैं. एक यहूदीवाद के बारे में है और दूसरा जातीय साफाए के बारे में है.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि फिलिस्तीनी लोग अपनी जन्मभूमि के लिए लड़ रहे हैं और कांग्रेस हमेशा उस लड़ाई के लिए खड़ी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, वेणुगोपाल ने कहा, ''अमेरिका हमेशा कॉलोनाइजेशन का समर्थन करता है और इजराइल को  समर्थन करता है. इजराइल को समर्थन देने में मोदी और भी तेज थे. आमतौर पर जब कोई प्रधानमंत्री कोई बयान जारी करता है तो उसे कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है. यहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. उन्होंने एक्स (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) के जरिए इजराइल के प्रति समर्थन जताया.''
'हमारी कार्यसमिति अपना प्रस्ताव जारी कर चुकी है'
केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''जंग छिड़ने के ठीक बाद हमारी कार्यसमिति अपना प्रस्ताव जारी कर चुकी है. यह बयान देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लागू होता है.'' वहीं, अपने X हैंडल के जरिए रैली की तस्वीरें साझा करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''हम फिलिस्तीनी मुद्दे के साथ पूरी तरह एकजुट हैं. यह एक ऐतिहासिक रैली थी, जिसमें शांति और मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत संदेश भेजने के लिए लाखों लोग शामिल हुए.''
यह भी पढ़ें- केरल कांग्रेस ने फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित की रैली, शशि थरूर समेत ये बड़े नेता आए नजर
Wednesday, November 22, 2023
'जल्द देंगे सरप्राइज', शिवसेना विधायकों के अयोग्यता मामले पर सुनवाई के दौरान शिंदे गुट के वकील और क्या बोले?
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों के आयोग्यता मामले को लेकर बुधवार (22 नवंबर) को लगातार दूसरे दिन भी सुनवाई जारी रही. विधान भवन में सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सुनवाई की शुरुआत की.
मंगलवार की तरह ही बुधवार के दिन भी शिंदे गुट के वकील महेश जेठमलानी ने उद्धव गुट के विधायक और मुख्य सचेतक सुनील प्रभु से कई सारे सवाल पूछे, जिसका सुनील प्रभु ने उत्तर दिया. ज्यादातर समय इनके बीच बहस में ही निकल गया. इस दौरान उद्धव ठाकरे के वकील देवदत्त कामत भी मौजूद रहे.
एकनाथ शिंदे गुट के वकील महेश जेठमलानी ने उद्धव गुट के विधायक और मुख्य सचेतक सुनील प्रभु से विटनेस बॉक्स में करीबन 6 घंटे तक क्रॉस एग्जामिनेशन किया. इस दौरान सुनील प्रभु से पिछले साल जून महीने में हुए विधान परिषद चुनाव के समय व्हिप जारी करने को लेकर कई सवाल पूछे गए.
उद्धव ठाकरे गुट के विधायक और मुख्य सचेतक से महेश जेठमलानी की तरफ से पूछे गए सवाल
विधान परिषद की मतगणना की तारीख क्या थी?
आपने किस समय व्हिप तैयार किया था?
आपने विधायकों को व्हिप कैसे दिया?
उस दिन आपने किन-किन विधायकों को व्हिप जारी किया था?
20 जून 2022 को जिन विधायकों को आपने व्यक्तिगत रूप से व्हिप दिया था, क्या आपने उन विधायकों के पास से लिखित रूप में यह लिखवाकर लिया था कि व्हिप उन विधायकों को मिल गया है?
आपको व्हिप जारी करने के लिए किसने कहा था?
क्या आप इस बात को मानते हैं कि आपने व्हिप एक्नॉलेज किया?
सुनील प्रभु ने सभी सवालों का दिया जवाब
महेश जेठमलानी की तरफ से पूछे गए सवालों की लिस्ट लंबी थी. सुनील प्रभु ने एक-एक कर महेश जेठमलानी के सभी सवालों का जवाब दिया. इस बीच सुनील प्रभु शिंदे गुट के वकील और उद्धव ठाकरे गुट के वकील के बीच हल्की नोक झोंक भी देखने को मिली.
विधानसभा स्पीकर ने बीच-बचाव करते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार मुझे इस मामले में अपनी सुनवाई 31 दिसंबर तक पूरी करनी है. कृपया आप सभी सुनवाई पूरी करने में सहयोग करें. बेवजह की बातों को लेकर समय न बर्बाद करें.''
16 दिनों में पूरी करनी है सुनवाई- विधानसभा स्पीकर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, ''अगर सार्वजनिक छुट्टी और अधिवेशन को छोड़ दिया जाए तो मेरे पास इस पूरे मामले की सुनवाई करने के लिए महज 16 दिन का समय बचा है. मुझे इन 16 दिनों में अपनी सुनवाई पूरी करनी है.''
सुनवाई खत्म होने के बाद महेश जेठमलानी ने कहा, "उद्धव ठाकरे गुट के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की ओर से कतिथ तौर पर जारी किया गया व्हिप फर्जी है. 21 जून को कोई व्हिप जारी नहीं किया गया था." आने वाले दिनों में अन्य विटनेस को बुलाए जाने के सवाल पर महेश जेठमलानी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम आपको सरप्राइस देंगे.
28 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगी सुनवाई
शिवसेना विधायकों के अयोग्यता वाले मामले को लेकर 22 नवंबर से 24 नवंबर और तीन दिनों के अवकाश के बाद 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक लगातार सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अयोग्यता मामले की सुनवाई 31 दिसंबर तक पूरी करनी है.
ये भी पढ़ें: Karnataka News: 'कांग्रेस अपनी लाइन पर कायम लेकिन...', जाति जनगणना को लेकर बोले डीके शिवकुमार
करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और अभिनेता समीर कोचर से 1.03 करोड़ की धोखाधड़ी, बिल्डर पर आरोप, केस दर्ज
यह भी पढ़ें: Karishma Tanna से लेकर Hina Khan तक, Bigg Boss के घर में इन कंटेस्टेंट ने कीं सबसे ज्यादा घिनौनी हरकतें
Tuesday, November 21, 2023
'कांग्रेस की वजह से दो बार पीएम बने नरेंद्र मोदी', रैली में बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
अजहरुद्दीन पर ओवैसी ने लगाए संगीन आरोप
'सोच समझ वोट करेंगे तेलंगाना के मतदाता'
Monday, November 20, 2023
भारत-ऑस्ट्रेलिया असाधारण चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधों को करेंगे और मजबूत, जानें नेताओं ने क्या कुछ कहा?
India-Australia 2+2 Ministerial Dialogue: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान देते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनियाभर में ‘असाधारण चुनौतियों’ से निपटने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का सोमवार (20 नवंबर) को फैसला किया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरी ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने सूचना के आदान-प्रदान और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता को लेकर सहयोग और बढ़ाने के महत्व को भी रेखांकित किया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय संवाद के तहत नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंध तेजी से मजबूत हुए- एस जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंध ऐसे समय में पिछले एक साल में तेजी से मजबूत हुए हैं, जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम बढ़ता ध्रुवीकरण, गहराता तनाव देख रहे हैं और आज क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि नियमित रूप से कदम उठाए जाएं. इसलिए हमें दैनिक आधार पर स्थिरता के लिए काम करना होगा.’’
ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स ये बोले
मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए चीन सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है और ‘सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता’ भी है. उन्होंने दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया.
उन्होंने समुद्री क्षेत्र में जागरूकता को लेकर सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम एक महासागर साझा करते हैं और इस अर्थ में हम पड़ोसी हैं और हमारे दोनों देशों के लिए मिलकर काम का इससे महत्वपूर्ण समय कभी नहीं हो सकता.’’
जयशंकर ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को ‘असाधारण चुनौतियों’ का सामना करना पड़ता है और दोनों देशों के लिए इनसे निपटने की योजना बनाना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ये मानव निर्मित चुनौतियां हो सकती हैं, ‘‘ये एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) स्थितियां हो सकती हैं. ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि हमारे पास इनका सामना करने के लिए सहयोग की संस्कृति हो.’’
भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये कहा
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि हिंद-प्रशांत की समग्र सुरक्षा के लिए भी अच्छी होगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्षा क्षेत्र विशेष रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया सामरिक साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में उभरा है.
सिंह ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्रियों की जब भी उच्चतम स्तर पर मुलाकात हुई है, चाहे वह शिखर स्तर की वार्ता हो या क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) और जी-20 जैसे बहुपक्षीय मंच हों, हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई है.’’
इससे पहले मार्ल्स के साथ द्विपक्षीय बैठक में सिंह ने कहा कि एक मजबूत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि हिंद-प्रशांत की समग्र सुरक्षा के लिए भी अच्छी होगी.
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने जारी किया ये बयान
भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि रक्षा उद्योग और अनुसंधान में सहयोग को गहरा करने से पहले से ही मजबूत संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. सिंह ने सुझाव दिया कि पोत निर्माण, मरम्मत और उसका रखरखाव और विमानों का रखरखाव, मरम्मत और उसका कायाकल्प (एमआरओ) सहयोग के संभावित क्षेत्र हो सकते हैं.
बयान में कहा गया कि नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. सिंह ने इस साल अगस्त में ऑस्ट्रेलिया की ओर से बहुपक्षीय अभ्यास ‘मालाबार’ के पहले और सफल आयोजन के लिए मार्ल्स को बधाई दी.
द्विपक्षीय रक्षा संबंध होंगे और मजबूत
मंत्रालय ने कहा, “दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास, आदान-प्रदान और संस्थागत बात-चीत सहित दोनों देशों के बीच सैन्य क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया.”
अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्ष ‘हाइड्रोग्राफी’ सहयोग और हवा से हवा में ईंधन भरने के क्षेत्र में सहयोग को लेकर क्रियान्वयन व्यवस्था बनाने की बातचीत के अग्रिम चरण में पहुंच चुके हैं. सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों की सेनाओं को 'कृत्रिम बुद्धिमता, पनडुब्बी-रोधी और ड्रोन-रोधी युद्ध और साइबर जैसे प्रशिक्षण क्षेत्रों' में सहयोग पर भी ध्यान देना चाहिए.
इसमें कहा गया, “दोनों मंत्रियों के बीच पानी के भीतर प्रौद्योगिकियों के मामले में संयुक्त अनुसंधान में सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ. दोनों देशों के बीच चुनौतियों का मिलकर समाधान करने सहित रक्षा स्टार्टअप में गठबंधन पर भी मंत्रियों के बीच चर्चा हुई.” बयान में कहा गया, “दोनों मंत्रियों का मानना था कि मजबूत भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा भागीदारी न केवल उनके आपसी फायदे के लिए, बल्कि समूचे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बेहतर रहेगी.”
ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ‘क्वाड’ गठबंधन का हिस्सा हैं जो एक स्वतंत्र, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने पर केंद्रित है. क्वाड के अन्य दो सदस्य अमेरिका और जापान हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ये कहा
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “मंत्री रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित बहुआयामी भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी एजेंडे में हैं.”
बैठक से पहले, वोंग और मार्ल्स ने अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय समर स्मारक का दौरा किया. वोंग ने ‘एक्स’ पर कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य संबंधों का एक लंबा इतिहास है- ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने गैलीपोली सहित कई अभियानों में भारतीय सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी.”
यह भी पढ़ें- 'रिश्तों के लिए लिए असाधारण रहा वर्ष', भारत और ऑस्ट्रेलिया की 2+2 वार्ता में बोले एस जयशंकर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Court News: शरीयत के अनुरूप उत्तराधिकार का मुद्दा उठाने वाली याचिका SC में खारिज, जानें कोर्ट ने क्या कहा?
Supreme Court On Succession Issue: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (20 नवंबर) को मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम,1937 के अनुरूप उत्तराधिकार का मुद्दा उठाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि यह विषय विधायिका के दायरे में आता है और ‘पर्सनल लॉ’ विभिन्न धर्मों के लिए अलग-अलग हैं.
याचिका में कहा गया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ अधिनियम,1937 यह प्रावधान करता है कि भारत में मुसलमान उत्तराधिकार, विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता आदि के विषयों में शरीयत कानून से शासित होने चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मुद्दे पर क्या कहा?
जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने सवाल किया, ‘‘विधायिका उत्तराधिकार पर एक साझा कानून बना सकती है. न्यायालय कैसे कह सकता है कि जो चीज हिंदू कानून के तहत विरासत में मिलती है, वह मुस्लिम कानून के तहत भी विरासत में मिलनी चाहिए?’’ पीठ ने कहा कि वह याचिका में किए गए अनुरोध को स्वीकार नहीं कर सकती, जो धर्म की परवाह किए बगैर उत्तराधिकार में समान अधिकार देने के समान होगा.
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में ये कहा
याचिकाकर्ता की ओर से न्यायालय में पेश हुए अधिवक्ता मैथ्यू जे नेदुमपारा ने कहा कि शरीयत कानून के अनुसार, याचिकाकर्ता और एक मुस्लिम महिला अपने दिवंगत पति की संपत्ति में केवल 12.5 प्रतिशत प्राप्त करने की हकदार है. उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, विरासत का समान अधिकार होना चाहिए. पीठ ने कहा, ‘‘पर्सनल लॉ विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए अलग-अलग हैं.’’
यह भी पढ़ें- 'यह स्वीकार्य नहीं', कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी देने में केंद्र की देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी
उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे श्रमिकों को 9 दिन पहली बार भेजा गया खिचड़ी-दलिया, इस तकनीक से दिया जा रहा खाना
Uttarakhand Tunnel Rescue Opration: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 9 दिन से सुरंग में फंसे श्रमिकों को पहली बार एक पाइप के माध्यम से खिचड़ी और दलिया जैसा भोजन भेजा गया. उन्हें अब तक ड्राई फ्रूट्स और पानी वगैरह भेजा जा रहा था.
सोमवार (20 नवंबर) को सुरंग में 6 इंच का पाइप सुरंग में फंसे लोगों तक पंहुचाने के बाद उन्हें खिचड़ी, दलिया और संतरे भेजे गए. बता दें कि 12 नवंबर को भूस्खलन के बाद सिलक्यारा सुरंग के कुछ हिस्से ढहने से 41 निर्माण श्रमिक उसमें फंस गए थे. बचाव अभियान के दौराव अब तक श्रमिकों को 4 इंच की कंप्रेसर पाइपलाइन के जरिये खाने-पीने की हल्की चीजें पहुंचाई जा रही थीं.
सोमवार को बचावकर्मियों को सुरंग के अवरूद्ध हिस्से में ड्रिलिंग कर मलबे के आर-पार 53 मीटर लंबी छह इंच व्यास की पाइपलाइन डालने में सफलता मिल गई. इसके जरिये श्रमिकों को ज्यादा मात्रा में भोजन सामग्री, संचार उपकरण और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई जा सकेंगी.
'ऑक्सीजन और भोजन दोनों भेजे जा सकेंगे'
राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) के निदेशक अंशु मनीष खाल्को ने कहा, ''6 इंच का यह पाइप 53 मीटर लंबा है. यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है. एक वैकल्पिक जीवन रेखा होने के अलावा यह यह हमें ऑक्सीजन और भोजन दोनों भेजने की सुविधा देगा. पोषण वाला भोजन फंसे हुए मजदूरों को भेजा जा सकता है.''
Saturday, November 18, 2023
विश्वकप फाइनल मैच से पहले राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा-चक दे इंडिया, जीतकर देश का सम्मान बढ़ाएं
World Cup 2023: दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार (19 नवंबर 2023) का दिन बेहद अहम है क्योंकि आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर देश भर में खुशी का माहौल है, आज होने वाले मैच को लेकर देश के अहम पदों पर बैठे हुए राजनेता भी भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं.
कनार्टक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि पूरे देश के लोग हमारे क्रिकेटर को खेलते हुए देख रहे हैं. उन्होंने कहा, इससे पहले भी हमारे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, कर्नाटक सरकार की तरफ से मैं भारतीय खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि वो वर्ल्ड कप जीतें और देश को सम्मान दिलाएं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, लगातार हमारी टीम जीत रही है. मैं बैट्समैन को शुभकामनाएं देना चाहुंगा लेकिन विशेषकर मैं बॉलर्स को भी बहुत बधाईयां देना चाहुंगा कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, पूरे देश के लोगों को उम्मीद है कि इस बार भारत वर्ल्ड कप जीतेगा और वह वह वर्ल्ड कप जीतती रहेगी.
हरदीप सिंह पुरी ने कहा, हमारे खिलाड़ी बहुत अच्छी फार्म में हैं, एक जो जीतने वाली स्प्रिट है वो उनमें है. पूरे देश के नागरिक यह विश्वास करते हैं कि रविवार को उनकी परफार्मेंस रहे और वह वर्ल्ड कर जीत कर लेकर आएं.
भारत की सेना को हटाने के लिए चीन से क्या लेगा मालदीव? ड्रैगन नहीं छोड़ेगा मौका!
India Maldives Relations: मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के 24 घंटे से भी कम समय के बाद मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार (18 नवंबर) को भारत सरकार से उनके देश से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने का औपचारिक अनुरोध कर दिया.
इस बीच हांगकांग आधारित अंग्रेजी अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की वेबसाइट पर इस शीर्षक के साथ एक खबर प्रकाशित हुई है कि मालदीव को अपने नए चीन-अनुकूल राष्ट्रपति के साथ निवेश में वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि बीजिंग अवसर का लाभ उठाना चाहता है. ऐसे में सवाल उठता है कि भारत की सेना को हटाने के लिए मालदीव चीन से क्या कुछ लेगा और क्या ऐसा मौका ड्रैगन छोड़ेगा?
चीन से क्या लेगा मालदीव?
बता दें कि मुइज्जू को व्यापक रूप से चीन समर्थक नेता के रूप में देखा जाता है. शनिवार (18 नवंबर) को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर में कहा गया है कि मालदीव को इस हफ्ते एक चीनी विशेष दूत की मेजबानी के बाद ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पर्यटन सुविधाओं में चीन से ज्यादा निवेश की उम्मीद है. मालदीव के एक राजनयिक ने कहा कि देश ने बीजिंग के अनुकूल राष्ट्रपति का स्वागत किया है.
हांगकांग बेस्ड मानद उप-वाणिज्य दूत विजय हरिलाला ने गुरुवार को पोस्ट को बताया था कि मालदीव के निवेश एजेंडे में नवीकरणीय ऊर्जा शीर्ष पर होगी क्योंकि यह एक पर्यटन हॉटस्पॉट है जो कम प्रदूषण के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.
हरिलाला ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में आगे सहयोग की संभावना है क्योंकि मालदीव का लक्ष्य 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का है. उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में चीन की विशेषज्ञता मालदीव में सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में योगदान दे सकती है.
चीनी निवेशकों को इन क्षेत्रों में अवसर देगा मालदीव
रिपोर्ट के मुताबिक, हरिलाला ने कहा कि मालदीव चीनी निवेशकों को होटल और रिसॉर्ट के विकास, वाटर स्पोर्ट्स, पर्यावरण-पर्यटन और ट्रैवल एजेंसियों में और अवसर देगा. उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, कृषि, रियल एस्टेट, परिवहन और लॉजिस्टिक्स भी विदेशी निवेश के लिए खुले हैं.
चीनी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, मालदीव को चीन का निर्यात 2020 से 2022 तक 59 फीसदी बढ़ गया है, जब कुल शिपमेंट 438.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया.
'चीन के लिए लाभ उठाने का समय आ गया है'
हवाई में डेनियल के. इनौये एशिया-पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज के प्रोफेसर अलेक्जेंडर वुविंग ने कहा कि बीजिंग नेतृत्व परिवर्तन का स्वागत करेगा और हिंद महासागर के तेल और गैस शिपिंग मार्गों के साथ अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण इसके परिणामस्वरूप निवेश बढ़ने की संभावना है.
वुविंग ने कहा, ''मालदीव चीन और भारत के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का केंद्र रहा है.'' उन्होंने कहा, ''चीन काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहा था और अब उसके लिए चुनाव के बाद खुले इस अवसर का लाभ उठाने का वक्त आ गया है.''
भारतीय सैनिकों को बाहर करने के लिए मुइज्जू की ओर से क्या कहा गया?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुइज्जू ने कहा कि मालदीव के लोगों ने नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए उन्हें मजबूत जनादेश दिया है. विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और मुइज्जू की मुलाकात के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत से यह अनुरोध किया.
हालांकि, माले में किरेन रिजिजू और मुइज्जू के बीच बैठक के बाद सूत्रों ने कहा कि भारत और मालदीव द्वीप राष्ट्र की ओर से भारतीय सैन्य मंचों का उपयोग जारी रखे जाने के लिए व्यावहारिक समाधान पर चर्चा करने पर सहमत हुए हैं क्योंकि ऐसा सहयोग मालदीव के लोगों के हितों के अनुकूल है.
(इनपुट भाषा से भी)
यह भी पढ़ें- शपथ लेते ही मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिखाए तेवर, भारत से किया सेना हटाने का अनुरोध
बैन उग्रवादी समूह की मेघालय सरकार को दो टूक, केस वापसी से पहले कोई 'शांत‍ि वार्ता' नहीं
Meghalaya: मेघालय में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) ने कहा है कि संगठन के अध्यक्ष एवं महासचिव केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ जारी शांति वार्ता में तब तक शामिल नहीं होंगे जब तक उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस नहीं ले लिए जाते.
उन्होंने कहा, ''हमने अपने नवनियुक्त उपाध्यक्ष टेमिकी लालू को प्रक्रिया पर नजर रखने और इसकी प्रगति का आकलन करने का काम आधिकारिक तौर पर सौंपा है.''
संगठन ने कहा कि शांति वार्ता का उद्देश्य बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से समाधान निकालना है लेकिन ऐसा संदेह है कि केंद्र इसे आत्मसमर्पण या निरस्त्रीकरण के रूप में देखता है. उसने कहा, ''हमारा दृढ़ विश्वास है कि स्थायी शांति के लिए राजनीतिक समाधान आवश्यक है. इसलिए यह अहम है कि शांति वार्ता पूर्व निर्धारित शर्तों पर निर्भर न हो.''
एचएनएलसी नेतृत्व ने पिछले साल अगस्त में केंद्र, राज्य सरकार और संगठन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता में भाग लेने के लिए अपने 'उपाध्यक्ष' और 'विदेश सचिव' को अधिकृत किया था.
एनआईए ने सीमेंट फैक्टरी परिसर बम विस्फोट में फाइल की थी चार्जशीट
राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने फिरौती नहीं देने पर दिसंबर 2020 में पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित स्टार सीमेंट फैक्टरी के परिसर में बम विस्फोट करने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के 4 सदस्यों के खिलाफ उसी महीने आरोपपत्र दायर किया था.
यह भी पढ़ें: मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल
Friday, November 17, 2023
Weather Update Today: चक्रवाती तूफान का असर! आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली समेत क्या है पूरे देश के मौसम का हाल
Weather Update Today: देशभर में पिछले दिनों के मुकाबले ठंड बढ़ गई है. दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों में लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर बाहर निकल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों के पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (18 नवंबर) को दिन में आसमान साफ रहेगा. इसके अलावा आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो यहां एक्यूआई लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है.
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 450 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
स्काईवेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी जमकर बादल बरसेंगे.
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ इसके बांग्लादेश के तट पर पहुंचने से पहले सुंदरवन से गुजरने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ 17 नवंबर की रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश तट को पार कर सकता है.
यह भी पढ़ें:-
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI में खलबली, सीईओ सैम ऑल्टमैन की हुई छुट्टी, प्रेसिडेंट ने भी छोड़ा पद, जानिए क्या है पूरा मामला
Myanmar Coup 2023: म्यांमार में सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष, जान बचाने के लिए मिजोरम पहुंचे 5 हजार से अधिक शरणार्थी
Myanmar Coup 2023: पड़ोसी देश म्यांमार एक बार फिर राजनीतिक रूप से अस्थिर हो गया है. पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) ने जुंटा विरोधी ग्रुप के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया. दोनों ग्रुपों के बीच इस सैन्य संघर्ष की वजह से वहां की जनता प्रभावित हो रही है. संघर्ष से जान बचाने के लिए 5 हजार से अधिक लोगों ने भारत में शरण ली है. शनिवार (18 नवंबर) को शरणार्थियों ने मीडिया से बात की और मिजोरम सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया.
म्यांमार के चिन राज्य में रहने वाली 25 वर्षीय खियानुनपर ने कहा, मैं 9 महीने की गर्भवती हूं, मुझे मेडिकल सहायता की जरूरत थी. मैंने यहां के एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां पर डॉक्टरों ने मुझको दवाएं दी. बाद में ये डॉक्टर और नर्स हमारे कैंप में मुझसे मिलने आए और मेरे स्वास्थ्य के बारे में मुझसे जानकारी इकट्ठी की. मिजोरम सरकार मुझे राशन भी दे रही है और मैं उनके काम से बहुत खुश हूं.
Mizoram | 25-year-old Khiannunpar, a resident of Chin state of Myanmar who is now living along with her family in a refugee camp in the Zokhawthar area says, "I am now nine months pregnant...Earlier, I visited a local health Sub-Centre for my health checkup and the administration… https://t.co/ekVYeloy5X pic.twitter.com/r7JqcmKAmG
— ANI (@ANI) November 18, 2023
'...इजराइल की कार्रवाई नरसंहारक', गाजा युद्ध पर कांग्रेस ने जारी किया नया बयान, जानें क्या कुछ कहा
Congress On Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध पर कांग्रेस ने शुक्रवार (17 नवंबर) को नया बयान जारी किया. कांग्रेस ने इजरायल की कार्रवाई को नरसंहार करार देते हुए इसकी निंदा की.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''अपने नागरिकों पर हमास के निंदनीय हमले के बाद इजराइल की कार्रवाई नरसंहारक है. नागरिकों, महिलाओं और बच्चों, अस्पतालों और आश्रयों को निशाना बनाना मानवता के मूल्यों और युद्ध के हर अंतरराष्ट्रीय मानदंड का उल्लंघन है.''
'अब अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा है'
बयान में कहा गया, ''ईंधन, बिजली, दवाओं, एनेस्थेटिक्स और मानवीय सहायता को कई हफ्तों तक अवरुद्ध करने के बाद, अब अस्पतालों को सैन्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है, यहां तक कि समय से पहले जन्मे शिशुओं को भी चिकित्सा देखभाल से वंचित कर दिया गया है, यह युद्ध के समय में भी एक भयावह और अभूतपूर्व घटनाक्रम है.''
'दिए जा रहे नरसंहार के इरादे के बयान'
जयराम रमेश ने बयान में कहा, ''10,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जिनमें से आधे से ज्यादा हमारे बच्चे हैं. डब्ल्यूएचओ ने दर्ज किया कि गाजा में हर 10 मिनट में एक बच्चा मारा जा रहा है. यह सब तब हो रहा है जब शीर्ष इजरायली नेतृत्व की ओर से नरसंहार के इरादे के बयान दिए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने खुद गाजा के कुछ हिस्सों को मलबे में बदलने का आह्वान किया है और पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की बेतहाशा हत्या को कॉलेटरल डैमेज कहा है.''
'यूक्रेन और गाजा में लागू किया जा रहा दोहरा मानक'
कांग्रेस नेता ने बयान में कहा, ''कुछ इजरायली मंत्रियों की ओर से फिलिस्तीनियों पर जिस तरह की अमानवीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह प्रलय से पहले की भाषा की तरह है.''
बयान में कहा गया, ''यह चौंकाने वाली बात है कि कई प्रभावशाली देश जो सुविधाजनक होने पर मानवाधिकार और न्याय की भाषा बोलना चुनते हैं, वे इजरायल के कार्यों को अपना समर्थन दे रहे हैं. यूक्रेन और गाजा में लागू किया जा रहा दोहरा मानक स्पष्ट है.''
'तुरंत युद्धविराम की घोषणा की जाए'
बयान में कहा गया, ''समय की मांग है कि तनाव कम किया जाए और तुरंत युद्धविराम की घोषणा की जाए. दुनिया चुपचाप नहीं देख सकती क्योंकि दूसरा नकबा सामने आ रहा है और फिलिस्तीनियों का जातीय सफाया और उन्हें बेदखल करना, जैसा कि 1948 में किया गया था, एक बार फिर दंड-मुक्ति के साथ किया जा रहा है.''
कांग्रेस ने भारत सरकार से किया ये आग्रह
बयान में कहा गया, ''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत सरकार से अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय संघ की सरकारों पर दबाव बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह करती है ताकि वे गाजा में इजरायल की ओर से की जा रही हिंसा को रोकने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग कर सकें.'' बयान में आखिर में कहा गया, ''हमारी सामूहिक चेतना को जगाने से पहले और कितनी जानें लेनी होंगी?''
Our statement on the extremely horrifying situation in Gaza. pic.twitter.com/KhQrJiLXNE
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 17, 2023
कांग्रेस पहले भी जारी कर चुकी है बयान
बता दें कि शुक्रवार के बयान से पहले कांग्रेस ने इजरायल-हमास मुद्दे पर कम से कम दो बयान जारी किए थे. अपने पहले बयान में कांग्रेस ने इजरायल पर हमले की निंदा की थी और कहा था कि हिंसा कभी कोई समाधान नहीं देती.
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी ने एक और बयान जारी किया था, जिसमें उसने फिलिस्तीनी लोगों के भूमि, स्वशासन और सम्मान के साथ जीने के अधिकार के प्रति अपने समर्थन को रेखांकित किया था.
यह भी पढ़ें- 'जिस स्कूल में KCR पढ़े हैं वो कांग्रेस ने बनाया है, सवाल करते हैं...', राहुल गांधी तेलंगाना में क्या कुछ बोले?
Mamata Banerjee: प्रैक्‍ट‍िस जर्सी के भगवा रंग पर ब‍िफरीं ममता बनर्जी, कहा- 'भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व, लेक‍िन यह स्‍वीकार्य नहीं...'
'मायावती ने भी बनवाई थी कभी अपनी एक मूर्ति...'
'पहले सीपीआईएम से लड़ी, अब बीजेपी से लड़ रही हूं'
यह भी पढ़ें: West Bengal Politics: मुस्लिम विधायक नौशाद सिद्दीकी ने बढ़ाई TMC की टेंशन, अभिषेक बनर्जी को दिया चैलेंज, जानें क्या है वजह
Thursday, November 16, 2023
Rajasthan Election: 'जिनके नेता मूर्ख हैं उन्हें डर लगता है, हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता...', राजस्थान में कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी
Smriti Irani Rally In Rajasthan: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गुरुवार (16 नवंबर) को भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित विभिन्न मुद्दों पर निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कहा कि 'जिनके नेता मूर्ख हैं, उन्हें डर लगता है, हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं...'
टोंक के देवली में बीजेपी के उम्मीदवार विजय बैंसला और राजसमंद के चारभुजा में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने विधानसभा चुनावों को महिलाओं के सम्मान की लड़ाई बताया.
ईरानी ने प्रदेश में एक ऐसी सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया जो महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे. उन्होंने वादा किया, ''बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगी.''
मंत्री स्मृति ईरानी ने रैली में दिया ये आश्वासन
ईरानी ने जनता को बीजेपी के सत्ता में आने पर महत्वपूर्ण लाभ देने का आश्वासन दिया जिनमें किसानों को वार्षिक वित्तीय सहायता में वृद्धि, महिलाओं के लिए किफायती दर पर गैस सिलेंडर, नवजात बच्चियों के लिए बीमा और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का वादा शामिल है.
'जिनके नेता मूर्ख हैं उन्हें डर लगता है...'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को रैलियों को संबोधित करने वाले थे लेकिन उनका प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने के बाद उनकी जगह ईरानी ने रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता शेर की पार्टी से हैं और वे डरने वाले नहीं हैं. ईरानी ने कहा, “जिनके नेता मूर्ख हैं उन्हें डर लगता है. हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं. आप हमें कितना भी डरा लें, हम डरने वालों में से नहीं हैं.''
ईरानी ने कांग्रेस सरकार की निंदा की और महिलाओं से रेप और उन पर अत्याचार के मामलों का जिक्र किया. उन्होंने इन मुद्दों पर सरकार की चुप्पी की आलोचना की और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया.
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर बरसीं ईरानी
ईरानी ने राज्य के मंत्री शांति धारीवाल की 'मर्दों का प्रदेश' वाले बयान को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला. धारीवाल ने पिछले साल कहा था कि राजस्थान 'मर्दों का प्रदेश' है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''कांग्रेस नेता कहते हैं कि यह मर्दो का राज्य है. मैं सीएम गहलोत से पूछना चाहती हूं कि आपकी पार्टी में कौन नामर्द है जिसे बेटियों से रेप पर गुस्सा नहीं आता.’’
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर शुक्रवार को मतदान, किस नेता ने की कितनी रैली, कौन VIP उम्मीदवार, जानिए A टू Z
Wednesday, November 15, 2023
Train Accident: आग, हल्के धमाके और डिरेलमेंट...एक दिन में तीन अलग अलग ट्रेन हादसे, कई जख्मी
Train Accident: भारतीय रेलवे के लिए बुधवार (15 नवंबर) का दिन अच्छा नहीं रहा. दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में शाम को आग लग गई. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री की लापरवाही से ब्लास्ट हो गया. इसके अलावा केरल में नीलांबुर रोड-पलक्कड़ जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल (06464) पटरी से उतर गई. गनीमत रही कि इन तीनों ही घटना में किसी की जान नहीं गई.
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार की शाम दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बों में आग लग गई. प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 'इटावा की जसवंतनगर तहसील के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की घटना के संबंध में कुल आठ घायलों की सूचना प्राप्त हुई है. घायलों को भीमराव अम्बेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय इटावा में भर्ती करा दिया गया है.'
वहीं इटावा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय कुमार ने कहा कि बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी यात्री के झुलसने की खबर नहीं है.
रेल पटरी से उतरी
रेलवे ने बताया कि नीलांबुर रोड-पलक्कड़ जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल (06464) ट्रेन मवेशी के कारण वल्लापुझा के पास पटरी से उतर गई. इस कारण पलक्कड़  में काफी ट्रेन प्रभावित हुई है. इस कारण काफी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
रेलवे ने कहा कि घटना शाम को 5 बजकर 15 मिनट पर हुई. इसमें किसी की जान नहीं गई है. हादसे में कोई घायल भी नहीं हुआ है. शोरनपुर जंक्शन (Shoranur Junction) पर यात्रियों को सड़क से ले जाया जा रहा है. कुछ रेल को कैंसिल करना पड़ा है और कई का समय बदला गया है.
दो लोग लिए हिरासत में लिए
समस्तीपुर रेलवे डिवीजन डीएसपी नवीन कुमार ने कहा, '' आज डेढ़ बजे भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच पर आई थी.  रेल निकलने पर समस्तीपुर के होम सिंगल के पास पहुंची तो धमाका हुआ. इस कारण तीन लोग घायल हुए हैं. दरभंगा जीआरपी ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. आगे की जांच जारी है.''
#WATCH | Samastipur, Bihar: A minor explosion was reported in the Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express, three people are injured.
Samastipur Railway Division DSP Naveen Kumar says, "Today at 1:30 pm, the Bhagalpur-Jaynagar Intercity Express arrived here on platform no. 5. After… pic.twitter.com/mgQWprbCRV
— ANI (@ANI) November 15, 2023
समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन से एक यात्री अरबिंद मंडल अपने पुत्र नवीन्द्र मंडल के साथ पटाखा बनाने के लिए दिल्ली से गन पाउडर खरीद कर बरौनी से सकरी जा रहा था. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Train Accident: पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, दो यात्रियों की हुई मौत
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...