Friday, June 30, 2023

हैशटैग से लेकर हेडलाइंस तक: इन सफल मोज क्रिएटर ने बटोरी सुर्खियां

सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट की दुनिया में झंडे लहराने वाला भारत का सबसे बड़ा शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म Moj आज अपनी तीसरी वर्षगांठ मना रहा है. लॉन्च होने के बाद से ही Moj ने असाधारण ग्रोथ दर्ज की. देखते ही देखते यह देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे बड़े शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में शुमार हो गया. Moj के यूजर्स उन बेहतरीन अनुभव और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट से बहुत खुश हुए हैं, जिन्हें Moj क्रिएटर्स ने अपने ओरिजिनल और यूजर्स से जुड़े कॉन्टेंट उनके जीवन में ले आए.

पूरे देश में फैले लाखों क्रिएटर की अपनी लगतार बढ़ रही कम्युनिटी के साथ Moj क्रिएटिविटी, टैलेंट और असीमित संभावनाओं का दूसरा नाम बन गया है. Moj की सफलता का श्रेय क्रिएटर की जोशीली कम्युनिटी को दिया जा सकता है, जिन्होंने प्लेटफॉर्म को अलग-अलग कॉन्टेंट के रंगों से भर दिया है. दिल को छू लेने वाली कहानी से लेकर दिलकश डांस परफॉर्मेंस तक और मजेदार कॉमेडी स्केच से लेकर हैरतअंगेज स्टंट तक Moj क्रिएटिव अभिव्यक्ति का खजाना बन गया है.

अपनी तीसरी वर्षगांठ पर Moj को इस जीवंत और अलग-अलग मिज़ाज वाले लोगों से भरी कम्युनिटी पर गर्व है, जिसे उसने बढ़ाया है. साथ ही, उन क्रिएटर पर भी इसे नाज़ है जिन्होंने सफलता की महान ऊंचाइयों को छुआ है.

आइए कुछ ऐसे Moj क्रिएटर के सफर के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपना मुकाम बनाया है:

1. प्रसाद गेंगजे : सोलापुर के रहने वाले Moj क्रिएटर, प्रसाद ने 5 साल की उम्र में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना कॉन्टेंट बनाने का सफर शुरू किया. समय के साथ उन्होंने स्कूल समारोहों में प्रदर्शन करने से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की विशाल संभावनाओं की खोज करने की ओर कदम बढ़ाया. सामाजिक तानों और आलोचनाओं की बाधाओं का सामना करने के बावजूद प्रसाद के अटूट दृढ़ संकल्प और उनकी मां और बहन के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ाया.

दो साल पहले Moj में शामिल होने के बाद, प्रसाद को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिला जिसने ना सिर्फ उन्हें अनगिनत अवसर दिए बल्कि उन्हें राजपाल यादव और महान खली जैसी नामी हस्तियों के साथ मिलकर काम करने का मौका भी दिया. Moj के जरिए, प्रसाद अपनी कॉमेडी की प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ 32 लाख लोगों की ऑडियंस तक पहुंच पाए हैं, जिससे उनके सपने साकार हुए हैं.

2. हिमांशु श्रीवास्तव: Moj क्रिएटर हिमांशु ने 2020 में प्लेटफॉर्म पर अपना कॉन्टेंट बनाने का सफर शुरू किया. उनके करियर में 2021 एक मील का पत्थर साबित हुआ जब उन्होंने प्रतिष्ठित Moj सुपरस्टार हंट का खिताब जीता. डांस को लेकर अटूट जुनून और अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रबल इच्छा के साथ हिमांशु ने अपनी आकर्षक परफॉर्मेंस से लाखों ऑडियंस का दिल जीता है. सीमित इक्विपमेंट और अकेले काम करने जैसी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद हिमांशु डटे रहे और अपने स्किल को निखारा. Moj ने उन्हें अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, रेमो डिसूजा, गणेश आचार्य, सिद्धांत चतुर्वेदी, सरवरी बाग और डेज़ी शाह जैसी मशहूर हस्तियों के साथ काम करने के अवसर दिए और बाद में उन्होंने मुंबई में अपना खुद का डांस स्टूडियो खोला और Moj सुपरस्टार के रूप में पहचान बनाई. हिमांशु का सफर उस मूल्य और सफलता का उदाहरण है जो इंडस्ट्री में Moj क्रिएटर को देता है.

3. सुशील ब्रह्मभट्ट: सुशील ब्रह्मभट्ट एक समर्पित Moj क्रिएटर हैं जिन्हें एक विज्ञापन के ज़रिए इस प्लेटफॉर्म का पता चला. इसके बाद उनके सफर की शुरुआत हुई. जून 2020 से सुशील सक्रिय तौर पर फ़ैशन, ब्यूटी और डांस से जुड़े कॉन्टेंट शेयर कर रहे हैं और Moj के फ़न लेंस के साथ रचनात्मक अनुभव का पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं. बगैर किसी टीम के इनफ़्लुएंसर के तौर पर काम कर रहे सुशील को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. जैसे कि कॉन्टेंट आइडिया के लिए सिर खपाना, एडिट करना, शूट करना और कैप्शन का प्लान बनाना. Moj कई कैटेगरी में प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार प्लेटफ़ॉर्म साबित हुआ है.

सुशील Moj पर मौजूद सभी चैलेंज में पूरे जोश से भाग लेते हैं, जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि कुछ नया करने पर गर्व का एहसास भी होता है. Moj ने सुशील को अद्भुत अवसर दिए हैं, जिसमें मशहूर ब्रैंड के साथ मिलकर काम करना भी शामिल है, जिससे उन्हें लाखों फ़ॉलोअर बनाने में मदद मिली है.

4. अपूर्वा अरोड़ा: अपूर्वा को कम उम्र में एक्टिंग के लिए अपने जुनून का एहसास टीवी देखते हुए एक एक्टर की नकल करने के दौरान हुआ. हालांकि वह कुछ वजहों से एक्टिंग को फ़ुल-टाइम करियर के रूप में नहीं अपना सकीं, लेकिन वह एंटरटेनमेंट प्लैटफ़ॉर्म पर अपने जुनून को एक्सप्लोर करती रही. उन्हें एहसास था कि जुनून की कोई सीमा नहीं होती. उन्होंने अपने फ़ोन से कॉन्टेंट बनाना शुरू कर दिया जिससे उन्होंने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और लाखों लोगों तक पहुंच गई. कई बाधाओं हिचकिचाहटों को पार करने के बाद भी अपूर्वा को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन दोस्तों और परिवार की मदद और प्रेरणा से उन्होंने अपने दिल की बात सुनी और अपने सपनों का पीछा करते हुए फिर कभी भी मुड़कर नहीं देखा.

शुरुआत में वीडियो-मेकिंग में एक्सपर्ट नहीं होने के बावजूद अपूर्वा Moj की टीम के निरंतर प्रयासों की सराहना करती हैं, जिन्होंने उन्हें एक स्किल्ड कॉन्टेंट क्रिएटर में बदल दिया. Moj के एक्सपर्ट टिप्स और लगातार सपोर्ट ने प्लेटफ़ॉर्म पर उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. अभिनय के ऑफर के लिए दरवाजे खोले और यहां तक कि एक अखबार में उनका पहला लेख प्रकाशित हुआ. Moj ने ट्रेंडिंग कॉन्टेंट के बारे में जरूरी जानकारी देकर रोमांचक फिल्टर और लेंस के साथ अपूर्वा के कॉन्टेंट बनाने में वैल्यू को जोड़ा, जो कि यूनिक, मजेदार और दर्शकों और क्रिएटर दोनों के द्वारा पसंद किए गए हैं. इसने उन्हें 21 लाख क्रिएटर का ग्रुप बना दिया है.

5. श्वेता पवन: श्वेता एक प्रतिभाशाली Moj क्रिएटर हैं. उन्होंने शॉर्ट वीडियो से प्रेरित होकर और रोजमर्रा की जिंदगी पर अपने अनोखे नज़रिए को साझा करके अपना कॉन्टेंट बनाने का सफर शुरू किया. Moj वह प्लेटफ़ॉर्म बन गया जो उन्हें सफलता की ओर ले गया. रुकावटों और नकारात्मकता का सामना करने के बावजूद श्वेता डटी रही और ऐसा वीडियो बनाने के लिए तन-मन झोंक दिया जो सबको पसंद आ सके. अपने फैन के अटूट समर्थन और दर्शकों से जुड़ने की अपनी आंतरिक प्रेरणा के साथ श्वेता ने एक प्रभावशाली प्रतिष्ठा और फ़ॉलोअर की एक बढ़ती हुई कम्युनिटी बनाई है.

Moj ने उनके कॉन्टेंट बनाने के सफर में ज़रूरी भूमिका निभाई है. जिससे उन्हें बड़ी संख्या में फ़ॉलोअर और पहचान मिली है. Moj की ओर से दिए जाने वाले ट्रेंडिंग चैलेंज और रिवॉर्ड ने उन्हें बतौर कॉन्टेंट क्रिएटर काफी खुशी और संतुष्टि दी है. साथ ही ये उनके सपनों को पूरा करने के अहम टूल बन गए हैं.  इन सफल क्रिएटर की तरह आप भी अपनी क्रिएटिविटी को सामने लाएं और Moj के साथ लाजवाब कॉन्टेंट बनाने का सफर शुरू करें

नोट: यह फीचर्ड आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या यहां व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है. पाठक विवेक की सलाह दी जाती है.

Wednesday, June 28, 2023

चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव और राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों को मिले सजा

Chandrashekhar Azad Attack News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार (28 जून) को जानलेवा हमला हुआ. पुलिस के मुताबिक, उनकी कार पर कुछ हमलावरों ने गोलियां चलाईं जिसमें वो घायल हो गए. हमले को लेकर तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई हैं.

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया. ओवैसी ने कहा, "चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की सख्त से सख्त मजममत (निंदा) करनी चाहिए. फैशिस्ट ताकतों में जम्हूरी तरीके से लड़ने की हिम्मत नहीं है. वो हिंसा से अपने मकसद को हासिल करना चाहते हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हमला करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए."

क्या बोले राकेश टिकैत?

किसान नेता राकेश टिकैत ने भी भीम आर्मी के प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद पर हमला कायराना हरकत बताया. उन्होंने अपील करते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों को चिन्हित करके सख्त से सख्त कार्रवाई करे. हम ईश्वर से उनके सकुशल और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

अखिलेश यादव ने की हमले की निंदा

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद पर हमले को लेकर ट्वीट किया, ''सहारनपुर के देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय है. बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा.

क्या बोले हनुमान बेनीवाल?

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, "आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में हमलें की खबर अत्यंत दुखदायी है. मैं चंद्रशेखर जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. लोकतंत्र में ऐसे कृत्यों का कोई स्थान नही है."

सचिन पायलट ने भी की निंदा

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, "भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी पर हुए कायरतापूर्ण हमले की मैं निंदा करता हूं. समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना  करता हूं."

'चंद्रशेखर पर चार राउंड चली गोली'

वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया, "आजाद बुधवार को देवबंद में अपनी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के घर से छुटमलपुर लौट रहे थे. जब उनकी गाड़ी देवबंद क्षेत्र में थी, तभी हरियाणा नंबर की एक कार में सवार होकर आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर चार राउंड गोली चलाई, जिससे एक गोली उनके पेट को छूती हुई निकल गई. इस गोलीबारी में कार के शीशे भी टूट गए."

ये भी पढ़ें:

UCC Issue: समान नागरिक संहिता को लेकर जारी बहस के बीच आया बहुविवाह और संपत्ति का मसला, क्या बोले तसलीम रहमानी?

छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान की बारी, 3 जुलाई को कांग्रेस की बैठक, क्या सचिन पायलट को मिलेगी नई जिम्मेदारी?

Rajasthan Assembly Election 2023: इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इनमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं, जहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है. नेताओं के आपसी तालमेल और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार (28 जून) को एक बड़ा फैसला लिया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी और मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है. यह फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में चली बैठक में लिया, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे.

छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान की बारी

छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान की बारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 3 जुलाई को राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक करेंगे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट के बीच सबकुछ ठीक है, इस बारे में पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल कई बार मीडिया में बयान दे चुके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि 3 जुलाई की बैठक में दोनों नेताओं (अशोक गहलोत और सचिन पायलट) के कथित मतभेदों को सुलझाने का मुद्दा भी उठ सकता है. क्या सचिन पायलट को भी नई जिम्मेदारी मिलेगी, ऐसे कयास लगना लाजमी है.

चूंकि राजस्थान में भी चुनाव है, इसलिए कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तरह मुद्दों को सुलझाकर आगे बढ़ना चाहेगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चुनावी कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

Tuesday, June 27, 2023

Delhi Rozgar Mela: दिल्ली में युवाओं की करियर काउंसलिंग होगी आसान, खोले जाएंगे 20 नए रोजगार केंद्र

Delhi Employment Centers: युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम विभाग और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के वाइस चांसलर के साथ रोजगार मेले के विषय पर चर्चा करते हुए बैठक की.

इसमें यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करेगी, मगर इससे पहले युवाओं को उनके करियर के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नए रोजगार केंद्र खोले जाएंगे.

अभी इतने रोजगार हो रहे संचालित

रोजगार केंद्रों पर विशेषज्ञों की ओर से युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें बताया जाएगा कि वह किस क्षेत्र में अपने लिए रास्ते तलाश सकते हैं और सपनों की उड़ान भर सकते हैं. बैठक में डीएसईयू के वाइस चांसलर ने बताया कि रोजगार केंद्र की मदद से अभी तक दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा युवाओं को लाभ मिल चुका है.

उन्होंने कहा कि इन रोजगार केंद्रों में यूनिवर्सिटी नए अवसर तलाश रहे युवाओं का मार्गदर्शन करती है. युवाओं को उनकी पढ़ाई के आधार पर उनके लिए उचित क्षेत्र का पता लगाकर रोजगार के अवसर तलाशती है और काउंसलिंग करती है.

दिल्ली में अभी तक इस तरह के तीन रोजगार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. बैठक में दिल्ली के श्रम और रोजगार मंत्री ने डीएसईयू से रोजगार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 20 करने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं.

'दिव्यांगजनों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए'

दिल्ली के श्रम और रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने बैठक में सुझाव दिया कि युवाओं के रोजगार के विषय में बात करते समय हमें दिव्यांगजनों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष रोजगार मेला आयोजित करने के आदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और यूनिवर्सिटी से इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस कार्य के लिए सिविल सोसाइटी और इस क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को साथ में जोड़ सकते हैं, जिसकी मदद से रोजगार मेले में उन नियोक्ताओं को शामिल किया जा सकेगा जो दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं.

दिल्ली के श्रम और रोजगार मंत्री ने और क्या कहा?

केजरीवाल सरकार दिल्ली में बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशाल रोजगार मेले का आयोजन करने की योजना बना रही है. विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है. बैठक में रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है.

इस दौरान दिल्ली के श्रम और रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने यह सुझाव दिया कि रोजगार मेले में दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप आयोजित किए जाएं, जिसमें क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली सरकार के विशाल रोजगार मेले के बारे में बताया जाए और उन्हें इसका हिस्सा बनाया जाए.

राज कुमार आनंद ने विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर छोटे स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने रोजगार मेले का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या को पूरा करने के लिए बाहरी एजेंसी को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- MCD स्कूलों के प्रिंसिपल IIM से सीखेंगे स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट के गुर, जानें दिल्ली की शिक्षा मंत्री क्या बोलीं?

MCD स्कूलों के प्रिंसिपल IIM से सीखेंगे स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट के गुर, जानें दिल्ली की शिक्षा मंत्री क्या बोलीं?

Delhi Govt On MCD Schools: दिल्ली नगर निगम स्कूलों के प्रिंसिपल 'स्कूल मैनेजमेंट' और 'लीडरशिप' के गुर सीखने के लिए आईआईएम से ट्रेनिंग लेने जा रहे है. इस दिशा में एमसीडी स्कूलों से 50 प्रिंसिपलों का पहला बैच 29 जून को सात दिवसीय ट्रेनिंग के लिए आईआईएम अहमदाबाद जा रहा है. मंगलवार (27 जून) को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसकी घोषणा की.

इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि वर्ल्ड क्लास शिक्षा के लिए शिक्षकों की वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग अहम है. इस दिशा में एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों की आईआईएम में ट्रेनिंग एमसीडी की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का बड़ा कदम साबित होगी. उन्होंने कहा कि यदि एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपल को सशक्त बनाया जाए, उन्हें वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दी जाए तो एमसीडी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

AAP एमसीडी स्कूलों से बदहाली को दूर करेगी- आतिशी

दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से एमसीडी का एजुकेशन सिस्टम इतना बदहाल है कि अधिकतर बच्चे पढ़ना-लिखना भी नहीं सीख सके, लेकिन अब आम आदमी पार्टी एमसीडी स्कूलों से इस बदहाली को दूर करेगी. इस दिशा में एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों की शानदार ट्रेनिंग, एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने में मददगार बनेगी और वो दिन दूर नहीं है जब दिल्ली के हर बच्चों को नर्सरी से लेकर 12वीं तक वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलेगी.

मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के तर्ज पर अब एमसीडी के स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसिपलों को हम देश-विदेश से ट्रेनिंग दिलवाएंगे. आईआईएम अहमदाबाद में स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के साथ इसका शुभारंभ हो चुका है.

आतिशी बोलीं- शिक्षा को कुल बजट का 25 फीसदी हिस्सा दिया

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा केजरीवाल सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने है तबसे हर साल दिल्ली के बजट में शिक्षा को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने लगातार शिक्षा को कुल बजट का लगभग 25 फीसदी हिस्सा दिया है जो देश में किसी भी अन्य राज्य से अधिक है. शिक्षा में केजरीवाल सरकार की ओर से इस निवेश से दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई है और आज पूरा देश और दुनिया इसे देख रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकतर स्कूल छठी से 12 क्लास तक के है. दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम में एक बड़ी चुनौती प्राथमिक शिक्षा रही है. यह पाया गया है कि जो बच्चे छठी कक्षा में एमसीडी के स्कूलों से दिल्ली सरकार के स्कूलों दाखिला लेते हैं, उन्हें बुनियादी पढ़ना-लिखना भी नहीं आता है क्योंकि पिछले 15 वर्षों से एमसीडी का एजुकेशन सिस्टम इतने बुरे हाल में रहा है कि बच्चे नर्सरी से पांचवीं तक 7 वर्षों की शिक्षा लेने के बाद भी पढ़ना-लिखना नहीं सीख सके. उन्होंने कहा कि लेकिन जब से एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से  एमसीडी में भी शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता बन गई है.

'वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग का सिलसिला शुरू'

उन्होंने कहा कि इस दिशा में स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और रख-रखाव पर काम शुरू हो चुका है और अब एमसीडी के स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों के लिए भी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है क्योंकि यदि दिल्ली के बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देनी है इसके लिए जरूरी है कि हम एमसीडी स्कूलों के अपने शिक्षकों और प्रिंसिपलों को सबसे शानदार ट्रेनिंग दिलवाए.

उन्होंने कहा कि अगर लीडरशिप और मैनेजमेंट में सबसे बेहतर ट्रेनिंग संस्थानों की बात की जाए तो उनमें आईआईएम शीर्ष पर शामिल है. उन्होंने कहा, ''मुझे इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से एमसीडी के स्कूलों के प्रिंसिपलों को भी आईआईएम अहमदाबाद सहित अन्य आईआईएम में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा.''

'आईआईएम के टॉप प्रोफेसर देंगे ट्रेनिंग'

दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमसीडी स्कूलों के 50 प्रिंसिपलों का पहला दल 29 जून को ट्रेनिंग के लिए आईआईएम अहमदाबाद जाएगा. यह ट्रेनिंग एक सप्ताह तक चलेगी, जहां सभी प्रिंसिपलों को आईआईएम के टॉप प्रोफेसर स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देंगे.

उन्होंने कहा, ''पिछले 8 वर्षों में दिल्ली सरकार के स्कूलों में एक शिक्षा क्रांति आई है और मुझे पूरा भरोसा है जैसे-जैसे हमारे शिक्षक और प्रिंसिपल प्रशिक्षण लेंगे, सशक्त बनेंगे तो एमसीडी के स्कूलों में भी शिक्षा क्रांति को आने से कोई नहीं रोक सकता और आने वाले कुछ वर्षों में दिल्ली के हर बच्चे को नर्सरी से लेकर 12वीं तक वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलेगी.''

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने ये कहा

इस मौके पर मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में जो बदलाव दिल्ली सरकार के स्कूलों में आया, ठीक वैसा ही बदलाव अब एमसीडी के स्कूलों में भी आएगा. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों की बुनियादी शिक्षा होती है जो सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि जब बच्चे की बुनियाद मजबूत होगी तो वो उच्च कक्षाओं में बेहतर ढंग से बिना किसी मुश्किल से सीख सकेगा. इसलिए हम अपने शिक्षकों को सशक्त बनाने पर फोकस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की UCC की वकालत तो मचा सियासी घमासान, विपक्षी बोले- चुनाव सामने हैं इसलिए उठाया मुद्दा | 10 बड़ी बातें

'अमेरिका के बाद भारत का रोड नेटवर्क सबसे बड़ा' नितिन गडकरी का दावा- 9 साल में बढ़ा 59 प्रतिशत

Nitin Gadkari On Road Development: केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार (27 जून) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में सड़कों का नेटवर्क पिछले 9 सालों में 59 प्रतिशत बढ़कर अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बन गया है. वर्तमान में भारत का सड़क नेटवर्क 1,45,240 किमी तक पहुंच गया है"

नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में 'सरकार की 9 साल की उपलब्धियों' पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2013-14 में 91,287 किलोमीटर की दूरी तय की गई. पिछले 9 सालों में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है, जिसने देश की तस्वीर बदल दी है. वहीं, टोल से आने वाला रेवेन्यू 2013-14 में 4,770 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 4,1342 करोड़ रुपये हो गया.

टोल रेवेन्यू को लेकर क्या बोले मंत्री

गडकरी ने कहा, "2020 तक टोल रेवेन्यू को 1,30,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है. फास्टैग के इस्तेमाल से टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम को 47 सेकंड तक कम करने में मदद मिली है. अब इसे 30 सेकंड से कम करने के लिए उपाय किए गए हैं. नेशनल हाइवे सुखद अनुभव देने के लिए 670 सड़कों के किनारे सुविधाएं विकसित की जा रही हैं."

निवेशकों से NHAI में इंवेस्ट करने की अपील

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के आईएनवीआईटी (INVIT) मॉडल के तहत एक बांड इश्यू लॉन्च किया गया और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. एनएचएआई ने भारत के अब तक के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है.

उन्होंने कहा कि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में इसकी उपलब्धता के पहले दिन के अंदर बांड को सात गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है. गडकरी ने निवेशकों से एनएचएआई आईएनवीआईटी में निवेश करने पर विचार करने की भी अपील की.

ये भी पढ़ें:

Uniform Civil Code: पीएम मोदी ने की UCC की वकालत तो मचा सियासी घमासान, विपक्षी बोले- चुनाव सामने हैं इसलिए उठाया मुद्दा | 10 बड़ी बातें

Sunday, June 25, 2023

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, 30 जून तक इंटरनेट पर रहेगा बैन

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है. हालात पर काबू पाने के लिए रविवार (25 जून) को मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. साथ ही राज्य में हिंसाओं की घटना के बाद एक बार फिर मणिपुर में 30 जून तक इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है.

सरकार की एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, मणिपुर में 30 जून दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को फैलने से रोका जा सके. राज्य में लगातार फैल रही अशांति के बीच यह फैसला लिया गया है. कुछ शरारती तत्व मणिपुर में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. हेट स्पीच, वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों में नफरत पैदा करने का काम कर रहे हैं.

वहीं अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में बदलती स्थिति के बारे में बताया और कहा कि राज्य और केंद्र सरकार हिंसा पर काबू पाने के लिए काफी हद तक सफल हुई है.

सीएम बीरेन सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात
पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह इंफाल से रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और अमित शाह से मिलने उनके आवास पर गए. मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मणिपुर की मौजूदा स्थिति और वहां सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी. इससे एक दिन पहले, गृह मंत्री ने मणिपुर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी. तीन घंटे तक चली बैठक में 18 राजनीतिक दल, पूर्वोत्तर के चार सांसद और क्षेत्र के दो मुख्यमंत्री शामिल हुए थे.

गृह मंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए ‘‘पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन’’ कर रहे हैं. मणिपुर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और 13 जून के बाद से राज्य में हिंसा में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:-

Wrestlers Protest: अब सड़क पर खत्म हुआ 'दंगल', पहलवानों का एलान- बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में जारी रहेगी जंग

PM Modi Return India: 'भारत में क्या हो रहा', अमेरिका और मिस्र के दौरे से लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर ही नड्डा से पूछ लिया सवाल

PM Modi Return From US-Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के बाद रविवार (25 जून) देर रात भारत लौट आए. प्रधानमंत्री की ये यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही और इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. पालम हवाई अड्डे पर उतरने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके साथ ही दिल्ली के सभी सांसद भी पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा और पार्टी नेताओं से मिलने पर पीएम मोदी के पास उनके लिए सवाल तैयार था.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि पीएम मोदी ने नड्डा जी से पूछा यहां कैसा चल रहा है. नड्डा जी ने उन्हें बताया कि (केंद्र) सरकार के 9 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ पार्टी नेता लोगों तक पहुंच रहे हैं और देश खुश है. पीएम के स्वागत में पहुंचे बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि पीएम ने पूछा कि देश में क्या हो रहा था और पार्टी का जनपहुंच कार्यक्रम कैसा चल रहा था. हमने उन्हें इस बारे में जानकारी दी.

20 जून को शुरू हुई थी पीएम मोदी की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जो बाइडेन और जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पर निकले थे. न्यूयॉर्क में उन्होंने 21 जून को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया. इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने 22 जून को ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने यूएस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.

यूएस कांग्रेस में ये पीएम मोदी का दूसरा संबोधन था और वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. गुरुवार (22 जून) को पीएम मोदी के सम्मान में बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों और डिप्लोमैट के साथ ही बिजनेसमैन और सेलीब्रिटी शामिल हुए. अमेरिका की यात्रा में दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख सौदे हुए.

शनिवार को मिस्र पहुंचे पीएम

अमेरिका की यात्रा पूरी कर प्रधानमंत्री मोदी शनिवार, 24 जून को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे.  राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा रही. पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ बातचीत की, जिसमें व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सुधार पर ध्यान देने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.

मिस्र में मिला पीएम मोदी को सबसे बड़ा राजकीय सम्मान

मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया गया. राष्ट्रपति अल-सीसी ने मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया. यह प्रधानमंत्री मोदी को विदेश में मिला 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है.

यह भी पढ़ें

India-US Relation: 'चीन से निपटने के लिए भारत का सहारा ले रहा अमेरिका', क्या ड्रैगन को दोनों देशों के रिश्तों से लगी आग!

Weather Update: बरसे बादल गिरा पारा! दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Today: देशभर में प्री मानसून और मानसून के आने से बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक में झमाझम बारिश की वजह से बारिश हो रही है. केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. वहीं कुछ राज्यों में दो तीन दिनों में पहुंचने के आसार है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है. दिनभर तेज हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है. जिस वजह से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. IMD ने प्रदेश के कुछ इलाकों में ऑरेंज तो कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Friday, June 23, 2023

PM Modi US Visit: अमेरिकी अखबारों ने पीएम मोदी की राजकीय यात्रा को दी कैसी कवरेज? जानें

US Media Coverage On PM Modi Visit: अमेरिका के प्रमुख अखबारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा से जुड़ी खबरों को विशेष कवरेज के साथ प्रकाशित किया है. अमेरिकी अखबारों ने प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के अलावा पीएम मोदी की इस यात्रा से जुड़े कई पहलुओं का उल्लेख कर उन पर चर्चा करने वाली खबरें प्रकाशित की हैं.

'द वाशिंगटन पोस्ट' ने मोदी की यात्रा से जुड़ी खबरों को पूरे पृष्ठ पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया है. अखबार ने लिखा, ‘‘कांग्रेस के समक्ष प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विशेष ध्यान विकास पर केंद्रित किया.’’

द वाशिंगटन पोस्ट ने PM मोदी की यात्रा पर क्या लिखा?

'द वाशिंगटन पोस्ट' की खबर के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों ने सदन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और खड़े होकर उनका जोरदार अभिवादन किया. अखबार ने लिखा कि जब पीएम मोदी मंच की ओर बढ़े तो दीर्घा में कुछ लोग उनके नाम के नारे लगाने लगे, कई सांसद उनसे हाथ मिलाने के लिए कतार में खड़े थे.

प्रधानमंत्री मोदी इस समय राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर वाशिंगटन में हैं. अखबार में छपे एक अन्य लेख में कहा गया, ‘‘अमेरिका और भारत ने प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की घोषणा की. बाइडेन और मोदी ने कई समझौतों की घोषणा की, जिसमें भारत में संयुक्त रूप से लड़ाकू विमान के जेट इंजन का उत्पादन करने का सौदा और माइक्रोचिप्स और अन्य प्रमुख प्रौद्योगिकियों के लिए आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने का प्रयास शामिल है.’’

वाशिंगटन पोस्ट के स्टाइल सेक्शन में प्रधानमंत्री मोदी की आधे पृष्ठ की तस्वीर है जिसमें व्हाइट हाउस में भव्य राजकीय रात्रिभोज के लिए वह राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ खड़े हैं.

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसे की पीएम मोदी की कवरेज

अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान सांसदों का 'नमस्ते' के साथ अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के पहले पन्ने पर छपी है. अखबार ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 जून) को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में 'रूस' और 'चीन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से परहेज किया.’’ 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने पीएम मोदी की यात्रा से जुड़ी कई खबरें प्रकाशित की हैं.

Front-page coverage of PM @narendramodi’s visit to USA in major US dailies.

Truly a transformational visit! pic.twitter.com/yjdkAiwmFq
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) June 23, 2023

इन अखबारों में भी प्रकाशित हुईं रिपोर्ट्स

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने उन अमेरिकी अखबारों की तस्वीर ट्वीट की, जिनमें पीएम मोदी की यात्रा के बारे में खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गई हैं. तस्वीर में 'द वाशिंगटन पोस्ट' और 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अलावा 'द वॉल स्ट्रीट जरनल', 'यूएसए टुडे वीकेंड' और 'द वाशिंगटन टाइम्स' अखबार भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi US Visit: पीएम मोदी के लिए कमला हैरिस ने किया लंच का आयोजन, बोले-...ये मधुर धुन हमारे लोगों के बीच संबंधों से बनी है

यह विचारधारा की लड़ाई है, जिसमें हम सभी एक साथ खड़े हैं- Rahul Gandhi | Opposition Joint PC | Patna

यह विचारधारा की लड़ाई है, जिसमें हम सभी एक साथ खड़े हैं- Rahul Gandhi | Opposition Joint PC | Patna

West Bengal: कोयला चोरी मामले में ईडी ने बंगाल के कानून मंत्री को किया तलब, ये है आरोप

West Bengal Law Minister: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (23 जून) को पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को समन जारी करके तलब किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्री मलय घटक को राज्य में कोयला चोरी केस की जांच के सिलसिले में 28 जून को दिल्ली में ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ईडी अधिकारी ने कहा कि आसनसोल उत्तर से विधायक मलय घटक को पहले 19 जून को ईडी ने तलब किया था. मगर, मलय दिल्ली कार्यालय में ईडी अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्होंने अपने वकील के माध्यम से राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के नाते हाजिर होने में असमर्थतता जताई थी.

ईडी ने व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा

कानून मंत्री को केंद्रीय जांच एजेंसी के 29 जून को केंद्रीय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है. ईडी अधिकारी ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घोटाले में मलय घटक की क्या भूमिका थी. हमारे पास इसमें उसकी संलिप्तता के सबूत हैं.

इस बार हो सकती है सख्त कार्रवाई

हालांकि, इस बार माना जा रहा है कि इस बार मलय घटक ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो उनपर सख्त कार्रवाई हो सकती है. वहीं, इससे पहले हाई कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया था कि 15 दिनों के भीतर मलय घटक को तलब करें. उसके बाद ईडी ने मलय घटक को 19 जून को तलब किया था, मगर वह हाजिर नहीं हुए.

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी कराएंगी लिंग परिवर्तन, कहा-...अब मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं, नाम भी बदलेंगी

Thursday, June 22, 2023

यूएस संसद में पीएम मोदी बोले, 'भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और जब मैं प्रधानमंत्री बना था तब...'

PM Modi On Economy: अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (23 जून) को यूएस कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आया था तो भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी. आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

पीएम मोदी ने कहा, ''अब भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. हम तेजी से बढ़ रहे हैं. जब भारत तरक्की करता है तो पूरी दुनिया बढ़ती है.''

लोकतंत्र पर पीएम मोदी का बयान

उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है. पूरे इतिहास में एक बात स्पष्ट रही है कि लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है. लोकतंत्र वह संस्कृति है जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है. भारत को प्राचीन काल से ही ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है. लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है.''

रूस-यूक्रेन युद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि ये वॉर का समय नहीं है. ये डायलॉग और डिप्लोमेसी का समय है. खून बहाने का नहीं, मानव रक्षा का समय है.

आतंकवाद पर पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और चीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 9/11 के दो दशक बाद और मुंबई में 26/11 के एक दशक बाद भी कट्टरवाद और आतंकवाद अभी भी पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है.

उन्होंने कहा, ''आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इससे निपटने में कोई किंतु-परंतु नहीं हो सकता. हमें आतंक को स्पॉन्सर करने वाले और एक्सपोर्ट करने वाले ऐसी सभी ताकतों को नियंत्रित करना होगा.''

अल्पसंख्यकों को लेकर किया गया सवाल तो पीएम मोदी बोले- भारत के लोकतंत्र में धर्म और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं

पीयूष गोयल का विपक्ष पर निशाना, सुनाया वो किस्सा...जब नरसिम्हा राव ने दूत बनाकर अटल बिहारी वाजपेयी को भेजा था UN

Piyush Goyal On PM Modi US Visit: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर विपक्ष की तरफ से दिए जा रहे बयानों पर तीखा पटलवार किया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "पहले ये परंपरा थी कि भारत विदेशी धरती पर एक ही स्वर में अपनी बात रखता था. भारतवासियों की काबिलियत बताता था लेकिन पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस ने इस परंपरा को तोड़ दिया."

पीयूष गोयल ने कहा, "कांग्रेस की केंद्र सरकार के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने अटल बिहारी वाजपेयी को अपने दूत के रूप में यूएन में भेजा था. जब भी संकट आया है तो बीजेपी तत्कालीन सरकार के साथ खड़ी रही है. हम मानते हैं कि भारत के अंदरूनी कलह को भारत तक की सीमित रखना चाहिए. हमारे मतभेज हो सकते हैं लेकिन विश्व पटल पर ये मतभेद... मनभेद में नहीं बदलने चाहिए.

WATCH | पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर राजनीति पर बोले पीयूष गोयल- भारत की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी को माफ नहीं करेगी@Sheerin_sherry | https://t.co/smwhXUROiK#PMModi #PMModiUSVisit #ModiInAmerica #JoeBiden @PiyushGoyal pic.twitter.com/qsYU0jKeQV
— ABP News (@ABPNews) June 22, 2023

पीएम मोदी के US दौरे पर क्या बोले राहुल गांधी?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को मणिपुर से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साथा. उन्होंने कहा, "मणिपुर के मामले पर सर्वदलीय बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब पीएम मोदी देश में नहीं हैं. इससे साफ हो जाता है कि उनके लिए यह बैठक का कोई महत्व नहीं है."

स्मृति ईरानी ने भी किया विपक्ष पर पलटवार

इससे पहले महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी विपक्ष की तरफ से पीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर पलटवार कर कहा कि पीएम मोदी की यात्रा को एक राजनीतिक टूर के तौर पर मत देखिए. वो भारत के प्रधानमंत्री होने के नाते अमेरिका गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ सहयोग पर्यावरण और शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

Sharad Pawar Speech: 'शक्तिशाली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, क्योंकि...', बोले शरद पवार

Missing Submarine: लापता पनडुब्बी में सवार सभी लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला मलबा- कंपनी का बयान

Missing Submarine: लापता टाइटन पनडुब्बी के पायलट और यात्रियों को मृत माना जा रहा है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्च अभियान में जुटी कंपनी ने ये बात कही है. यूएस कोस्ट गार्ड ने गुरुवार को बताया कि लापता पनडुब्बी को ढूंढने के दौरान टाइटैनिक जहाज के पास मलबा मिला है.

Wednesday, June 21, 2023

PM Modi US Visit: पीएम मोदी का वॉशिंगटन में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में मौजूद थे भारतीय समुदाय के लोग, देखें तस्वीरें

PM Modi US Visit: US में पीएम मोदी... एक्शन में 'टॉप' सिक्योरिटी | Suspense | ABP News

PM Modi US Visit: US में पीएम मोदी... एक्शन में 'टॉप' सिक्योरिटी | Suspense | ABP News

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, बिष्णुपुर में कार में बम धमाका, तीन लोग घायल

Manipur Violence Update: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) में लगातार हिंसा जारी है. अब मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा में बुधवार (21 जून) को एक पुलिया के पास खड़ी एसयूवी (SUV) गाड़ी में बम धमाका (Bomb Blast) होने से तीन नागरिक घायल हो गए. सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर बम रखा था जो शायद ड्राइवर के कार से उतरते समय फिसलने के कारण फट गया.

इस दौरान गाड़ी के पास खड़े तीन व्यक्ति धमाके की चपेट में आने से घायल हो गए. सभी घायलों को बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर है. मणिपुर में बीती 3 मई को शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविर कैंप में रहने को मजबूर हैं.

मणिपुर में जारी है हिंसा

मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच ये हिंसा शुरू हुई थी. मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च निकाला गया था. तब से मणिपुर में लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं. बीते दिन भी मणिपुर ईस्ट के थंगजिंग क्षेत्र में गोलीबारी हुई थी. हिंसा के दौरान राज्य के कुछ मंत्रियों के घरों में आगजनी भी की गई है.

सर्वदलीय बैठक बुलाई गई

हिंसा को रोकने के लिए केंद्र की ओर से भी प्रयास किया जा रहा है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें-

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई, विपक्षी दल लगातार कर रहे थे मांग

Tuesday, June 20, 2023

PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों से यूं मिले पीएम मोदी, देखें वीडियो

PM Modi Gets Rousing Welcome In Us: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूयॉर्क आगमन पर भारतीय प्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी भी भारतीय समुदाय के लोगों से गर्मजोशी से मिले. पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. वह मंगलवार (20 जून) को न्यूयॉर्क पहुंचे.

भारतीय प्रवासियों ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ पीएम का स्वागत किया. अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की.

#WATCH | Members of the Indian community cheerfully welcome PM Modi on his arrival in New York, US pic.twitter.com/8N0rx3hrhh
— ANI (@ANI) June 20, 2023

भारतीय समुदाय के लोगों से यूं मिले PM मोदी

हवाई अड्डे से पीएम मोदी लोटे न्यूयार्क पैलेस होटल पहुंचे जहां भारतीय समुदाय के सदस्य सुबह से उनका इंतजार कर रहे थे. समुदाय के कुछ लोग ‘मोदी जैकेट’ पहने नजर आए, जिस पर उनकी तस्वीर छपी थी. वहीं, वर्जीनिया के 18 वर्षीय क्यान पटेल ने प्रधानमंत्री की तस्वीर को हाथों में ले रखा था.

रंग-बिरंगे परिधानों में कुछ प्रवासी सदस्य भारतीय झंडे लिए हुए थे और यहां भी लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. वहीं, पीएम मोदी ने होटल में उत्साही समर्थकों से कुछ देर बातचीत की और उनमें से कुछ को ऑटोग्राफ दिए.

#WATCH | Indian community welcomes Prime Minister Narendra Modi as he arrives at Lotte New York Palace. pic.twitter.com/cZHTsP8Q7q
— ANI (@ANI) June 20, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में उनकी मेजबानी करेंगे. इस यात्रा में 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री का संबोधन भी शामिल है.

अपनी यात्रा के बारे में पीएम मोदी ने ये कहा

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा से पहले जारी एक बयान में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की तरफ से राजकीय यात्रा के लिए यह ‘विशेष निमंत्रण’ दर्शाता है कि दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच साझेदारी कितनी अहम और मजबूत है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं न्यूयॉर्क से अपनी यात्रा शुरू करूंगा, जहां मैं संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाऊंगा.’’ बता दें कि अमेरिका की यात्रा के बाद पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा के लिये रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आज UN में करेंगे योग, ये है अमेरिकी दौरे का पूरा शेड्यूल

Babita Phogat On Wrestlers Protest: '...मैं झूठ के दांव नहीं चलती', साक्षी मलिक के दावों पर बबीता फोगाट का जवाब

Babita Phogat On Sakshi Malik: पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने एक बार फिर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान के दावों पर जवाब दिया है. मंगलवार (20 जून) को उन्होंने एक वीडियो संदेश ट्वीट किया, साथ ही कैप्शन में तंज कसा, ''झूठा है झूठ बात ये बोलेगा आईना, आओ हमारे सामने हम सच बताएंगे, मैं किसी पर तंज कसने मैं विश्वास नहीं करती, मुझे गुरूर है खुद पर, मैं झूठ के दांव नहीं चलती!''

बता दें कि साक्षी और उनके पति ने 17 जून को ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की इजाजत बीजेपी के ही दो नेताओं ने ली थी. उन्होंने वीडियो में कहा कि बीजेपी नेता तीर्थ राणा और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने जंतर-मंतर थाने से प्रोटेस्ट की परमिशन ली थी.

इस पर बबीता ने कहा था कि देश की जनता समझ चुकी है कि वह (साक्षी मलिक) कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी हैं. समय आ गया है कि वह अपनी वास्तविक मंशा बता दें क्योंकि जनता सवाल पूछ रही है.

साक्षी मलिक ने कसा तंज

उधर साक्षी मलिक ने अपने वीडियो को अगले दिन फिर से शेयर करते हुए लिखा, ''वीडियो में हमने तीरथ राणा और बबीता फोगाट पर तंज कसा था कि कैसे वे अपने स्वार्थ के लिए पहलवानों को इस्तेमाल करना चाह रहे थे और कैसे पहलवानों पर जब विपदा पड़ी तो वे जाकर सरकार की गोद में बैठ गए. हम मुसीबत में जरूर हैं लेकिन हास्यबोध इतना कमजोर नहीं हो जाना चाहिए कि ताकतवर को काटी चुटकी पर आप हंस भी न पाएं.''

वीडियो में क्या कहा साक्षी मलिक और उनके पति ने?

पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने वीडियो में कहा, ''पिछले कई दिनों से समाज से में हमारे खिलाफ एक अलग से नैरेटिव बनाया जा रहा है... सबसे पहले जो आरोप हमारे ऊपर लगा वो था कि हमारा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने हमें आंदोलन के लिए उकसाया है. आप सबको पता है कि सबसे पहले हम जनवरी में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में आए थे. उस प्रोटेस्ट की परमिशन बीजेपी के ही दो नेताओं ने ली थी. हमारे पास उसका प्रूफ है.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी नेता तीर्थ राणा और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने जंतर-मंतर थाने से प्रोटेस्ट की परमिशन ली थी, उसका प्रूफ भी हमने आपको दिखाया. यह कैसे हो सकता है कि आंदोलन कांग्रेस ने करवाया.''

बबीता फोगाट ने कहा क्या?

मंगलवार को बबीता फोगाट ने अपने वीडियो में जवाब देते हुए कहा, ''मेरी दोस्त साक्षी मलिक ने जो बेबुनियाद आरोप मुझ पर लगाए हैं तो मैं कहना चाहूंगी कि एक कहावत है कि आंखों देखी और कानों सुनी पर विश्वास नहीं करना चाहिए. यह कहावत साक्षी बहन की बातों पर चरितार्थ होती है. जो परमिशन लेटर साक्षी बहन दिखा रही हैं, उसके ऊपर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर नहीं है और कहीं भी ऐसा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है.'' बबीता ने कहा, ''साक्षी बहन अगर आपको राजनीति करनी है तो आप खुलकर आइये, किसी की भावनाओं और संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ मत कीजिए.''

झूठा है झूठ बात ये बोलेगा आईना
आओ हमारे सामने हम सच बताएँगे#Theorginaltruth
मैं किसी पर तंज कसने मैं विश्वास नहीं करती,
मुझे ग़ुरूर है खुद पर मैं झूठ के दांव नहीं चलती!#Standwithtruth pic.twitter.com/aZKOv1jC3H
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) June 20, 2023

उन्होंने कहा, ''जैसे बहन वीडियो में कह रही हैं कि हमारे ऊपर राजनीतिक आरोप लग रहे हैं और दीपेंद्र हुड्डा का नाम लेकर हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो आज तक साक्षी बहन ने, किसी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने उसके ऊपर बयान दिया है और न ही कांग्रेस पार्टी के किसी नेता ने अपने बचाव में बयान दिया है. बावजूद इसके कि उनको काउंटर करने के लिए हर आदमी को आप ही जवाब दे रही हैं. मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि आप पहलवानों की पक्ष की बात कर रही हैं या कांग्रेस की प्रवक्ता के तौर पर आप बयान दे रही हैं.''

यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में अपराध को लेकर CM केजरीवाल की चिट्ठी का LG विनय सक्सेना ने दिया जवाब, दी ये सलाह

Maharashtra Politics: शिवसेना में बगावत के एक साल पूरे, उद्धव ठाकरे गुट ने मनाया 'गद्दार' दिवस तो शिंदे गुट ने ऐसे दिया जवाब

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आए आज पूरा एक साल हो गया है. बीते साल 20 जून को ही एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 40 विधायकों ने मिलकर बगावत करते हुए उद्धव ठाकरे की सरकार को गिरा दिया था.

अब इस बगावत के एक साल पूरा होने पर महाराष्ट्र में मंगलवार (20 जून) को विरोध प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले. एक तरफ उद्धव ठाकरे गुट ने गद्दार दिवस मनाया तो वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट ने आत्मसम्मान दिवस मनाया.

एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे की तत्कालीन सरकार भी गिर गई थी. इसी को लेकर ठाकरे गुट ने आज बागी विधायकों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला. वहीं, शिंदे के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गुट ने 'आत्मसम्मान दिवस' मनाया और पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का उल्लेख किया. इसे लेकर मुंबई में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए और दोनों गुटों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए.

उद्धव ठाकरे को छोड़ना पड़ा था सीएम पद

एकनाथ शिंदे की बगावत से उस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ था. उद्धव ठाकरे को सीएम पद से हाथ धोना पड़ा था और महा विकास आघाडी (MVA) नीत सरकार सत्ता छोड़नी को मजबूर हो गई थी. एमवीए में तीन दल शिवसेना, एनसीपी (NCP) और कांग्रेस शामिल थे. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' के तौर पर घोषित करने की अपील की है.

इन जगहों पर हुआ 'गद्दार दिवस' प्रदर्शन

एकनाथ शिंदे ने बगावत करके बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था और बाद में शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दिया गया. पुलिस ने बताया कि आज शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने सांगली, धुले, अहमदनगर, नासिक, बीड, लातूर, पुणे, कोल्हापुर और नागपुर सहित अन्य शहरों में 'गद्दार दिवस' प्रदर्शन किए. शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ठाकरे खेमे पर उसके 'गद्दार' कटाक्ष को लेकर पलटवार किया और 2019 के विधानसभा चुनाव के जनादेश का अनादर करने का आरोप लगाया.

क्या बोले शिंदे गुट के मंत्री?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिवसेना मंत्री उदय सामंत ने कहा कि जनादेश के साथ विश्वासघात करने वाले 'गद्दार दिवस' मना रहे हैं. उनका इशारा ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर था जिसने 2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था और बाद में कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिया था.

ये भी पढ़ें:

PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, कल UN में करेंगे योग, ये है अमेरिकी दौरे का पूरा शेड्यूल

भरण पोषण के लिए पत्नी को 55000 के सिक्के दिए, कोर्ट ने कहा गिनने में लगेंगे 10 दिन

आम श्रद्धालु कब कर सकेंगे रामलला के दर्शन? देखें मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें

Sunday, June 18, 2023

Biparjoy Cyclone: एक लाख से ज्यादा लोगों की निकासी, हर जिले में एक मंत्री, कोई मौत नहीं... कैसे किया गया बिपरजॉय का सामना?

Biparjoy Cyclone Update: अरब सागर में आया शक्तिशाली चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy) गुरुवार (15 जून) को गुजरात (Gujarat) के कच्छ जिले में जखाऊ तट से टकराया. जिसकी वजह से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा. हालांकि अब तक तूफान से एक भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई है. इस भयंकर तूफान से निपटना इतना आसान नहीं था. इसकी जद में हजारों लोग थे और सरकार का लक्ष्य सभी को बचाने का था.

इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सचेत थीं और हफ्ते भर से तैयारियां चल रही थीं. इस तूफान की आहट के बाद जून 1998 में गुजरात में आए विनाशकारी चक्रवात की यादें ताजा होने लगी थीं. जिसमें 10,000 लोग मारे गए थे और कांडला बंदरगाह पूरी तरह से तबाह हो गया था. इस बार राज्य में कम से कम नौ उच्च जोखिम वाले जिलों से एक लाख लोगों की निकासी की निगरानी की गई.

नौ जिलों में नौ मंत्रियों को किया तैनात

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुजरात के नौ जिलों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रत्येक जिले में केंद्र और राज्य के एक-एक मंत्री की तैनाती की गई थी. एनडीटीवी के अनुसार, लोगों के रेस्क्यू के लिए एक सप्ताह पहले नौ मंत्रियों और नौ नौकरशाहों को शामिल करते हुए एक समन्वित प्रयास किया गया. ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा सकें. इस दौरान कच्छ और अन्य तटीय क्षेत्रों में मवेशियों की सुरक्षा के लिए भी प्रयास किए गए.

चक्रवात के दौरान था शून्य जानहानि का लक्ष्य

चक्रवात के दौरान शून्य जानहानि के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उद्देश्य तट के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना था. तट से पांच किलोमीटर और पांच से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई थी. कच्छ जिले में अकेले 122 गांवों की पहचान की गई जो तट से 10 किलोमीटर के दायरे में आते थे जिनमें से 72 गांव तट से पांच किलोमीटर के दायरे में आ रहे थे.

पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

इस तूफान के दौरान कोई मौत न होने पर गुजरात सरकार ने चक्रवात को लेकर की गई सटीक भविष्यवाणियों और शुरुआती तैयारियों को श्रेय दिया. इतने भयंकर चक्रवात के दौरान कोई हताहत नहीं होने का रिकॉर्ड राज्य और केंद्र के लिए एक उपलब्धि है. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इसका जिक्र करते हुए सरकार और लोगों के प्रयास की तारीफ की.

"तबाही से जल्द उबर जाएंगे लोग"

उन्होंने कहा कि बीतों वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वह आज एक मिसाल बन रही है. चक्रवात बिपरजॉय ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह भी उतना ही अभूतपूर्व है. आत्मविश्वास से भरे कच्छ के लोग चक्रवात बिपरजॉय से हुई तबाही से जल्द उबर जाएंगे.

चक्रवात को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी आते ही तैयारी शुरू हो गई थीं और 11 जून को गुजरात सरकार ने हर जिले में एक मंत्री को नियुक्त किया था. चक्रवात की भयावहता का बारे में पता चलने के बाद केंद्रीय मंत्रियों को भी सौराष्ट्र के गिर-सोमनाथ, पोरबंदर, जूनागढ़, जामनगर, कच्छ और उसके आसपास के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया.

किस मंत्री को कहां का जिम्मा सौंपा?

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को सबसे अधिक प्रभावित कच्छ में भेजा गया, जबकि मत्स्य और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला को द्वारका में तैनात किया गया. आईटी राज्य मंत्री देवसिंह चौहान को जामनगर भेजा गया, जबकि रेलवे राज्यमंत्री दर्शन जरदोश को पोरबंदर और राज्यमंत्री महेंद्र मुजंजापुरा को गिर-सोमनाथ भेजा गया. पीएम मोदी ने खुद तैयारियों का जायजा लिया और कई बार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी बात की. ताकि न सिर्फ राज्य के लोगों की बल्कि मवेशियों और गिर के शेरों की भी सुरक्षा की तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें.

सबसे पहले करने थे ये काम

मंत्रियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं उनमें जिला प्रशासन से शेल्टर होम चिन्हित करवाना, एक लाख से अधिक लोगों की निकासी सुनिश्चित करना, शेल्टर होम में खाना, पानी, दूध पाउडर, दवाइयां और यहां तक कि पालने जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था करवाना शामिल था. इसके अलावा 4317 होर्डिंग्स को हटाया गया और 3,37,890 पेड़ों की छंटाई की गई ताकि उनसे होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

राज्य भर में एनडीआरएफ की 19 और एसडीआरएफ की 13 टीमों की तैनाती की गई. जखाऊ, मूंदड़ा, कांडला और मांडवी बंदरगाहों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई थी. ये बंदरगाह देश के कार्गो और लॉजिस्टिक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. चक्रवात को देखते हुए बंदरगाहों की गतिविधियों रोक दिया गया था और मजदूरों को अलग-अलग शेल्टर होम में ले जाया गया.

गुजरात के मुख्यमंत्री ने लगातार की निगरानी

जिला प्रशासन, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और इसके साथ सेना, वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, बीएसएफ और सभी केंद्रीय एजेंसियों को भी बैठकों का हिस्सा बनाया गया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तैयारियों की समीक्षा के लिए नौ बैठकों की अध्यक्षता की, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने दो बैठकों की अध्यक्षता की. शाह ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया और शेल्टर होम में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किसानों से भी मुलाकात की.

लगभग 4000 घर हुए क्षतिग्रस्त, 707 बच्चों का हुआ जन्म

लगभग 1,08,208 लोगों को निकालकर नौ जिलों में स्थानांतरित किया गया. आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 4000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों को उनके पुनर्निर्माण में मदद करने के प्रयास शुरू हो गए हैं. एक अधिकारी ने कहा कि करीब 649 सड़कें प्रभावित हुई हैं, 624 चालू हैं और 25 सड़कों पर पेड़ों को हटाने का काम चल रहा है. चक्रवात को देखते हुए लगभग 1,152 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया. इनमें से 707 महिलाओं ने अपने बच्चों को चिकित्सा केंद्रों में जन्म दिया.

मवेशियों की भी थी चिंता

सरकार को इस चक्रवात के मद्देनजर मवेशियों की भी चिंता थी. अकेले कच्छ जिले में दो लाख से अधिक मवेशी हैं और इनमें से अधिकांश तटीय क्षेत्रों में हैं. अधिकारी ने कहा कि चक्रवात के खतरे के कारण हमें उन्हें ऊंचे इलाकों में ले जाना था और उनके चारे की व्यवस्था करनी थी. उन्हें खुली जगहों पर रखना था और लोगों को समझाना भी था. आईएमडी की सेंट्रल टीम ने सभी एजेंसियों और अधिकारियों को समय पर चक्रवात से जुड़ी इनपुट दी.

इस तूफान में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है जिन्हें फिर से बनाना होगा. कच्छ ने अतीत में भूकंप से लेकर चक्रवात तक कई आपदाएं देखी हैं और एक बार फिर यहां के लोगों को फिर से हिम्मत दिखाते हुए खड़ा होना होगा. अधिकारियों ने कहा कि तूफान से बिजली कंपनी को व्यापक वित्तीय नुकसान हुआ है, जिसमें 5,120 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ट्रांसमिशन को बहाल करने का काम जल्द ही शुरू होगा.

20 जून तक बिजली हो जाएगी बहाल

अमित शाह ने कहा है कि 20 जून तक पूरे चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी जाएगी. कम से कम 4,600 गांवों में बिजली चली गई थे, लेकिन 3,580 गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई. लगभग 4,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए और लोगों को उनके पुनर्निर्माण में मदद करने के प्रयास शुरू हो गए हैं.

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें-

'चोर-चोर मौसेरे भाई', स्मृति ईरानी का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, बोलीं- जिन्हें जेल भेजने वाले थे, उनसे ही कर रहे दोस्ती

Saturday, June 17, 2023

Delhi News: दिल्ली के IP एक्सटेंशन में पिता ने बेटे पर किया चाकू से वार, पुलिस ने लिया एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

IP Extension Stabbing Case: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन के आशीर्वाद अपार्टमेंट में रहने वाले एक सीनियर सिटीजन ने कथित तौर पर शनिवार (17 जून) को गुस्से में अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया. जख्मी बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी अशोक सिंह इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का रिटायर्ड मैनेजर है जबकि बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

मधु विहार थाने की पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में एक पिता ने अपने बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहीं, आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने बताया पूरा मामला

पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि अशोक सिंह ने गुरुग्राम में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी पेमेंट शनिवार को की जानी थी. पेमेंट नोब्रोकर नामक एक ऐप के माध्यम से की जानी थी. ऐप उनकी पत्नी मंजू सिंह के मोबाइल में डाउनलोड की गई लेकिन किन्हीं कारणों से उसके माध्यम से पेमेंट नहीं हो पा रही थी. अशोक सिंह पेमेंट करने को लेकर जल्दी कर रहे थे और इसी बात पर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई.

झगड़ा शांत कराने आए बेटे पर किया चाकू से हमला

पुलिस ने बताया कि अशोक सिंह काफी नाराज हो गए. तभी उनका बेटा आदित्य सिंह माता-पिता को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने लगा. इसी दौरान अशोक सिंह ने गुस्से में अपने बेटे पर चाकू से वार कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, आदित्य को दो जगह चाकू लगा लेकिन अब वह ठीक है. पुलिस ने बताया कि अशोक सिंह के खिलाफ मधु विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत दे दी जाएगी क्योंकि यह धारा जमानती है.

अपार्टमेंट के गार्ड ने ये बताया

घटना के बारे में आशीर्वाद अपार्टमेंट के गार्ड शत्रुघ्न ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब वह गेट पर तैनात थे, अचानक एक व्यक्ति आया और कहने लगा, ''मेरे जीजा ने भांजे को चाकू मार दिया है.'' उसने आरोपी का नाम बताया. इसी बीच पुलिस आ गई. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई.

यह भी पढ़ें-  NIA ने ड्रग्स केस में 10 श्रीलंकाई समेत 13 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, लिट्टे को फिर से एक्टिव करने की रची थी साजिश

आदिपुरुष पर मचा हाहाकार, हिंदू सेना ने आदिपुरुष पर दिल्ली हाई कोर्ट मे दायर की याचिका ! | Poll Khol

आदिपुरुष पर मचा हाहाकार, हिंदू सेना ने आदिपुरुष पर दिल्ली हाई कोर्ट मे दायर की याचिका ! | Poll Khol

Adipurush: CM बघेल बोले- 'बजरंगबली से बुलवाई बजरंग दल की भाषा', 'आदिपुरुष' पर सियासत गर्म, जानें राजनीतिक दलों ने क्या कहा

Political Reactions Over Film Adipurush: बीजेपी की दिल्ली इकाई ने ‘विवादित’ दृश्यों और संवादों की फिर से समीक्षा किए जाने तक फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है. आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) सहित अन्य दलों ने भी फिल्मकार ओम राउत की फिल्म में भगवान हनुमान की प्रस्तुति से लोगों की भावनाएं कथित तौर पर आहत करने को लेकर आलोचना की.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां तक कहा कि फिल्म में बजरंगबली के मुंह से वे शब्द बोलवाए जा रहे हैं जो बजरंग दल के लोग प्रयोग करते हैं. महाकाव्य रामायण को बड़े पर्दे पर चित्रित करती ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार (16 जून) को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई.

फिल्म को वीएफएक्स प्रभाव और संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और ‘लंका दहन’ सहित अन्य दृश्यों में भगवान हनुमान के संवाद को लेकर इसके लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.

बीजेपी नेता ने सूचना और प्रसारण मंत्री से किया रिव्यू का अनुरोध

विवाद के बीच बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से अनुरोध किया है कि फिल्म के विवादित दृश्यों और संवादों की दोबारा समीक्षा की जानी चाहिए.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘माननीय अनुराग ठाकुर जी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का हर ओर विरोध हो रहा है. अतः निवेदन है कि इसके विवादित दृश्य और डायलॉग की पुनः समीक्षा की जाए. फिल्म प्रमाणन बोर्ड इस फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट अस्थाई रूप से निलंबित करे. इसके प्रदर्शन पर पुनः समीक्षा तक रोक लगे.’’

आम आदमी पार्टी की फिल्म 'आदिपुरुष' पर प्रतिक्रिया

इससे पहले दिन में ‘आप’ ने भी फिल्म की आलोचना की और कहा कि बीजेपी ऐसे फिल्म का समर्थन कर रही है जिसमें भगवान राम, देवी सीता और भगवान हनुमान का अपमान किया गया है.

राज्यसभा सदस्य और आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए. उन्होंने फिल्म के कुछ संवाद पढ़े और उन्हें भगवान राम, देवी सीता और भगवान हनुमान के साथ-साथ हिंदू धर्म का 'गंभीर अपमान' करार दिया.

संजय सिंह ने दावा किया कि यह फिल्म उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, असम के हिमंत विश्व शर्मा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'आशीर्वाद के साथ' बनाई गई है.

आप नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को भी देश और पूरे हिंदू समाज से ऐसी फिल्म के निर्माण की इजाजत देने और उसके प्रदर्शन के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिससे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. ’’

CM भूपेश बघेल और क्या कुछ बोले?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को फिल्म 'आदिपुरुष' की आलोचना करते हुए इसे भगवान राम और हनुमान की छवि को खराब करने का प्रयास बताया. उन्होंने कहा कि अगर लोग मांग करेंगे तो राज्य की कांग्रेस सरकार इस पर (फिल्म पर) रोक लगाने पर विचार कर सकती है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''आजकल हमारे जितने भी आराध्य देव हैं उनकी छवि बिगाड़ने का काम हो रहा है. हमने भगवान राम और हनुमान के कोमल चेहरे को भक्ति में सराबोर देखा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस छवि को बदलने का प्रयास किया जा रहा है ...लेकिन इस फिल्म में भगवान राम को 'युद्धक' (योद्धा) राम और हनुमान को ‘एंग्री बर्ड’ के रूप में दिखाया गया है.’’

भूपेश बघेल का बीजेपी पर निशाना

सीएम बघेल ने कहा, ‘‘न तो हमारे पूर्वजों ने भगवान हनुमान की ऐसी छवि की कल्पना की है और न ही हमारा समाज इसे स्वीकार करता है.’’ संभवत: बीजेपी पर उसका नाम लिए बिना निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह पूछना चाहता हूं कि जो राजनीतिक दल धर्म के ठेकेदार बनते हैं वे इस मामले में मौन क्यों हैं. कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी पर बयान देते रहे बीजेपी नेता 'आदिपुरुष' पर खामोश क्यों हैं. ''

उन्होंने कहा, ''फिल्म में संवाद और भाषा अमर्यादित है. तुलसीदास जी की रामायण में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में चित्रित किया गया है और सभ्य भाषा का प्रयोग किया गया है. आदिपुरुष में किरदारों के बहुत ही निम्न स्तर के संवाद हैं.''

बघेल ने कहा, ''आपको याद होगा कि जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने रामानंद सागर जी को बोलकर रामायण सीरियल बनवाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था. उस समय बाजार बंद हो जाया करते थे. उनके एक-एक शब्द देखिए. आदिपुरुष के बहाने भगवान राम और हनुमान की तस्वीरों को विकृत करने का काम किया गया और पात्रों के मुंह में अभद्र शब्द डाले गए. यदि आज की पीढ़ी देखेगी उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा.''

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ये बोलीं

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने फिल्म की भाषा को ‘टपोरी’ वाली करार दिया और कहा कि यह लोगों की भावनाओं को आहत करती है. उन्होंने कहा, ‘‘ भगवान श्री हनुमान भद्रता और गंभीरता के प्रतीक हैं. वर्ष 1987 में जब रामानंद सागर ने रामायण धारावाहिक का निर्माण किया था तब के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि ‘रामायण’ करोड़ों दर्शकों के दिलों और दिमाग को प्रज्जवलित करती है. यह भारत की महान संस्कृति, परंपरा और नैतिकता को प्रसारित करती है.’’

श्रीनेत ने कहा, ‘‘रामायण के लेखक रामानंद सागर थे जिन्होंने टपोरी भाषा से करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत नहीं किया, बल्कि समाज के दिल एवं दिमाग में सियाराम की मधुर, सौम्य और ओजस्वी छवि स्थापित की.’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ धर्म और धर्म के कारोबार में यही अंतर है. अपनी चाटुकारिता के बल पर सस्ती लोकप्रियता तो मिल जाएगी, बड़े शो भी मिल जाते हैं, लेकिन हुनर ना होना आड़े जरूर आता है. जो हनुमान को ‘तेरे बाप की जली’ कहलवा दे, वो लेखक तो विद्रूप है ही, लेकिन हिंदू भी बड़ा भोंडे किस्म का है.’’

शिवसेना (यूबीटी) का 'आदिपुरुष' को लेकर क्या है रिएक्शन?

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मुंतशिर के साथ फिल्म निर्देशक राउत को फिल्म में खासतौर पर भगवान हनुमान के लिए ‘सड़क छाप’ संवाद के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘मनोरंजन के नाम पर जिस तरह से हमारे देवताओं के लिए भाषा का प्रयोग किया गया है वह सभी भारतीयों की भावनाओं को आहत करता है. अगर आप ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ राम पर फिल्म बनाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर जल्द सफलता हासिल करने के लिए सभी मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं तो वह अस्वीकार्य है.’’

रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने क्या कुछ कहा?

दूरदर्शन पर प्रसारित लोकप्रिय ‘रामायण’ धारावाहिक के निर्देशकों में शामिल रहे रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने कहा कि पौराणिक महाकाव्य को बड़े पर्दे पर उतारने के दौरान ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं को अधिक ‘सतर्क रहना’ चाहिए था.

पिता रामानंद सागर और भाई प्रेम सागर के साथ वर्ष 1987 में ‘रामायण’ के सेट पर काम कर चुके मोती सागर ने कहा, ‘‘जिन संवादों के बारे में मैंने समाचार और ट्विटर पर पढ़ा है, उसे देखकर कह सकता हूं कि उन्हें सतर्क रहना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें- 'घटिया राजनीति के लिए मां सीता और राम का अपमान', AAP ने फिल्म आदिपुरुष पर जाहिर की नाराजगी

Friday, June 16, 2023

Wrestlers Protest: 'सुनो द्रौपदी...', बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद विनेश फोगाट ने शेयर की ये कविता

Wrestlers Protest Against Brij Bhushan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने एक कविता शेयर कर तंज कसा है.

विनेश फोगाट ने उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले युवा कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की एक चर्चित कविता 'सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो' वी वांट जस्टिस हैशटैग के साथ शुक्रवार (16 जून) को ट्वीट की. शेयर की गई कविता की कुछ पंक्तियां इस प्रकार हैं- 'सुनौ द्रौपदी शस्त्र उठा, अब गोविंद ना आएंगे, छोड़ो मेहंदी खड़ग संभालो, खुद ही अपना चीर बचालो...'

#WeWantJustice 🙏 pic.twitter.com/Vf1dQnT7hH
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) June 16, 2023

चार्जशीट के आश्वासन पर पहलवानों ने स्थगित किया था आंदोलन

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, ओलंपियन विनेश फोगाट समेत देश के कई दिग्गज पहलवान लंबे समय से बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बृजभूषण पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. सरकार ने आंदोलनकारी पहलवानों को आश्वासन दिया था कि 15 जून तक मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. सरकार से आश्वासन मिलने के बाद पहलवानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था.

दिल्ली पुलिस ने 15 जून को बृजभूषण के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (15 जून) को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो के तहत लगा गए आरोपों को रद्द करने की सिफारिश की और यौन उत्पीड़न और पीछा करने के आरोपों को लेकर चार्जशीट दाखिल की है.

दिल्ली पुलिस की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की गई है. कैंसिलेशन रिपोर्ट पर कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा. वहीं, सिंह के खिलाफ छह बालिग पहलवानों के आरोपों के मामले में पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जिस पर विचार करने के लिए कोर्ट ने 22 जून की तारीख तय की है.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर संग्राम, उत्तराखंड सरकार ने तैयार किया UCC का मसौदा, क्या हैं प्रावधान?

Jammu Kashmir: पाकिस्तानी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, 5 आतंकियों को किया ढेर, क्या बोली सेना?

Jammu Kashmir News: एक बड़ी सफलता में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार (16 जून) को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है. ये आंतकवादी रात के समय भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.

जवानों ने मौके से भारी मात्रा में एके सीरीज की पांच राइफलें, मैगजीन और पाकिस्तानी निशान वाले दिन और रात में देखने वाले चश्मे बरामद किए. एलओसी के केरन सेक्टर में इस महीने घुसपैठ की यह दूसरी बड़ी कोशिश है. इससे पहले 13 जून को कुपवाड़ा जिले में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए
उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में एक विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों की ओर से एक अभियान शुरू करने के बाद सुबह मुठभेड़ शुरू हुई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर, विजय कुमार ने ट्विटर पर कहा, “मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए. इलाके में तलाशी चल रही है."

जनरल गिरीश कालिया जीओसी 28 माउंटेन डिवीजन (वज्र डिवीजन) ने आज यानी 16 जून की घुसपैठ की कोशिश के बारे में बोलते हुए कहा कि एलओसी पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद, पाकिस्तानी सेना सक्रिय रूप से आतंकवादियों को पार करने में मदद कर रही है.

खुफिया एजेंसियों से मिले थे इनपुट
जनरल गिरीश कालिया ने कहा, 'ये ऑपरेशन स्पष्ट रूप से युद्ध का बदसूरत चेहरा और आतंकवादी समूहों के बुरे मंसूबों को उजागर करता है, जो घाटी में शांति को बाधित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. यह दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की समझ के लिए झूठी प्रतिबद्धता के मुखौटे को भी उजागर करता है.'

कुपवाड़ा के जंगिली ब्रिगेड मुख्यालय में ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए जनरल गिरीश कालिया ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों की संभावित घुसपैठ के बारे में विभिन्न खुफिया एजेंसियों से बड़ी संख्या में खुफिया इनपुट प्राप्त हुए थे.

भारी हथियारों से लैस थे आतंकवादी
15 जून 2023 को, JKP से जुमागुंड नार के साथ संभावित घुसपैठ की एक विशिष्ट खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी. भारतीय सेना और जेकेपी की ओर से संयुक्त अभियान 15/16 जून की रात को केरन सेक्टर में शुरू किया गया था, जिसमें संभावित रास्तों के साथ कई घात लगाए गए थे.

16 जून की रात को लगभग 1 बजे घात लगाकर हमला करने वाली टीमों ने एलओसी पार करते हुए पांच भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को देखा. जवानों की ओर से सीमा पर लगी बाड़ के साथ आतंकवादियों को घेरा गया. गोलाबारी में घुसपैठ करने वाले पांच आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया.

'पुलिस और सेना के बीच तालमेल का उदाहरण'
लेकिन अभी तक पुख्ता तौर पर यह साफ नहीं है कि गुसपैठ करने वाले आतंकी किस संगठन के है. जनरल गिरीश कालिया ने कहा, "आतंकवादियों की पहचान और उनके तंजीम संबद्धता का पता लगाया जा रहा है."

उन्होंने कहा, "यह सफल खुफिया-आधारित ऑपरेशन भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के बीच घनिष्ठ तालमेल का एक और उदाहरण है. क्योंकि दोनों दुश्मन के तरफ से कश्मीर में शांति और सद्भाव को बाधित करने के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए दृढ़ हैं".

ये भी पढ़ें- Abundance in Millets Song: पीएम मोदी ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता फालू के साथ लिखा गीत, इस थीम पर है आधारित

Thursday, June 15, 2023

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' समुद्र से जमीन की तरफ बढ़ा, गुजरात में भारी बारिश, राजस्थान को लेकर भी अलर्ट

Cyclone Biparjoy Landfall: चक्रवात बिपरजॉय को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के निदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने ताजा जानकारी दी है. आईएमडी के निदेशक ने गुरुवार  (15 जून) की रात को करीब दो बजे को बताया कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर मूव हुआ और इसने गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार किया. इस दौरान हवा की स्पीड 115 से 125 किलो मीटर प्रति घंटे थी. चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है.

उन्होंने कहा, ''इसकी स्पीड धीरे-धीरे कम हो रही है. 16 जून की सुबह को स्पीड और कमजोर हो जाएगी. तब इसकी स्पीड 75 से 85 किलो मीटर प्रति घंटे होगी. इसका सेंटर सौराष्ट्र-कच्छ के ऊपर रहेगा. इसके बाद नॉर्थ ईस्ट की दिशा में बढ़ेगा और शाम तक साउथ राजस्थान और नॉर्थ गुजरात के क्षेत्र में केंद्रित रहेगा. इसकी स्पीड घटती जाएगी. तब इसकी स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. राजस्थान में 17 जून को भी भारी बारिश होगी.''

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
चक्रवात बिपरजॉय की वजह से गुजरात के कच्छ, द्वारका, मोरबी और अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. चक्रवात ने कच्छ जिले में गुरुवार (15 जून) शाम को दस्तक दी थी. आईएमडी (IMD) ने कहा था कि चक्रवात के टकराने की प्रक्रिया देर शाम शुरू हो गई और ये प्रक्रिया मध्यरात्रि तक पूरी होगी.

VSCS BIPARJOY moved northeastwards & CROSSED Saurashtra-Kutch coast near Jakhau Port (Gujarat) between 2230 & 2330 IST of 15 June as a VSCS with windspeed of 115-125kmph. Lay centered at 2330IST lat 23.3N & Long 68.6E about 10km north of Jakhau Port, 30km WNW of Nalia as a SCS. pic.twitter.com/6o9jdoWPXj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2023

चक्रवात की चुनौतियों से निपटने के लिए एजेंसियों को सतर्क रखा गया है. दिन में आईएमडी ने कहा था कि चक्रवात भारी बारिश लाएगा और समुद्र में 2-3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. जिसके चलते चक्रवात के टकराने के दौरान कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और मोरबी जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है.

चक्रवात की चुनौतियों से निपटने के लिए जवानों ने कसी कमर
अधिकारियों ने कहा कि राहत और बचाव कार्य को लेकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के अलावा सेना, वायुसेना, नौसेना, भारतीय तट रक्षक और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भी कमर कस ली है. एनडीआरएफ की 15 टीम और एसडीआरएफ की 12 टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं.

एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया
गुजरात के आठ तटीय जिलों से एक लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है. लोगों को सुरक्षित आश्रयों में ले जाया गया है. गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं. अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है. 23 पशुओं की मौत हुई है. 524 पेड़ गिर गए हैं. कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली गुल है.

ये भी पढ़ें-

IndiGo Flight: इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान हुई टेल स्ट्राइक का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

Wrestlers Protest: ‘सरकार की उन्हें बचाने की योजना है’, बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर बोले राकेश टिकैत

Rakesh Tikait On Delhi Police Charge Sheet: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (15 जून) को चार्ज शीट फाइल कर दी है. इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि यौन शोषण के आरोपों के घिरे बृजभूषण सिंह को बचाने के लिए ये सरकार की योजना है. उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि किसान यूनियन पहलवानों का समर्थन जारी रखेगी. दरअसल, बीकेयू बीजेपी नेता के खिलाफ पहलवानों का समर्थन कर रही है.

क्या बोले राकेश टिकैत?

किसान नेता राकेश टिकैत ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “महीनों से ये पहलवान विरोध कर रहे हैं. वो इसके अलावा और क्या कर सकते हैं? सरकार अपने आदमियों को बचाती है... पूरी योजना उन्हें (बृजभूषण सिंह) बचाने की है. पहलवानों ने गवाही दी, महीने भर तक विरोध प्रदर्शन किया. वो अब आगे कितना और संघर्ष कर सकते हैं. वो प्रदर्शनकारियों को तोड़ने का काम भी कर लेते हैं.”

उन्होंने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, “जब बीजेपी ने दूसरे दलों के नेताओं और बिजनेसमैन को अपने पाले में कर लिया तो ये पहलवान तो सिर्फ बच्चे हैं और इनके भी परिवार हैं. वे टूट जाएंगे.” इस बीच राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि उत्तराखंड में शुक्रवार (16 जून) को एक बड़ा आयोजन किया जाएगा. ये कार्यक्रम 18 जून तक होगा और ये किसानों से जुड़ा होगा.

दिल्ली पुलिस की चार्ज शीट में क्या?

पुलिस ने बालिग पहलवानों की ओर से बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों में आईपीसी की धारा 354, 354A और 354D, 506 पार्ट-1 के तहत चार्जशीट दाखिल की है. वहीं कुश्ती फेडरेशन के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ भी धारा 109, 354, 354A, 506 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है. पुलिस ने साथ ही कोर्ट में डिजिटल सबूत भी पेन ड्राइव में दाखिल किए हैं.

केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ आंदोलन

वहीं, केंद्र सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक और साथी ओलंपियन विनेश फोगाट को आश्वासन किया था कि 15 जून तक चार्ज शीट दाखिल कर दी जाएगी. इसके बाद इन लोगों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था. पहलवान नाबालिग समेत 7 पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...