Wednesday, May 31, 2023
Asaduddin Owaisi: 'जाके तोड़ दे, हम...', तेलंगाना में नए सचिवालय पर BJP नेता ने दिया बयान तो असदुद्दीन ओवैसी ने दिया चैलेंज

Asaduddin Owaisi Remarks: तेलंगाना के नए सचिवालय की इमारत की डिजाइन को लेकर विवाद छिड़ गया है. सचिवालय की इमारत को लेकर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने बयान दिया तो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया.

बंदी संजय ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार आने पर तेलंगाना सचिवालय पर बने गुंबदों को गिरा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सचिवालय को तेलंगाना की संस्कृति के अनुसार बनाया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने ओल्ड हैदराबाद और रोहिंग्याओं पर पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात कही.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय पर बरसे ओवैसी

पलटवार में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हद हो गई कि सेक्रेटेरिएट बन गया. सेक्रेटेरिएट बना तो बीजेपी के एक नेता बोलते हैं कि उस पर गुंबदें हैं, वो आए तो उन्हें तोड़ देंगे. ओवैसी ने कहा कि अभी तोड़ दो, क्यों इंतजार करते हो सरकार में आने का, इसकी तो जरूरत ही नहीं है.

बाबरी मस्जिद का जिक्र कर ये बोले ओवैसी

ओवैसी ने एक बार फिर बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''तुमने तो 6 दिसंबर 1992 को सुप्रीम कोर्ट का वादा करके बाबरी मस्जिद को शहीद किया. आओ सेक्रेटेरिएट तोड़ दो.'' पलटवार करते हुए ओवैसी ने तल्ख लहजे में कहा, ''...गुंबद तोड़ेंगे, अरे तोड़ दे आके, तेरे दम है तो. बोलता काए को, जाके तोड़ दे हम बताएंगे.''

'बाप की जागीर है?'

बंदी संजय कुमार के ओल्ड सिटी और रोहिंग्याओं पर भी सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर ओवैसी ने बेहद तल्ख लहजे में कहा, ''ओल्ड सिटी सर्जिकल स्ट्राइक कर दे.. बाप की जागीर है? ...सर्जिकल स्ट्राइक कर दे.. हम क्या चूड़ियां पहनकर बैठे हैं? हमारी मां और बहनें चूड़ियां पहनकर भी बैठी हैं तो वो ही काफी हैं तुम्हारे लिए.'' इसी के साथ ओवैसी ने मोदी सरकार को चुनौती दी कि दम है तो चीन पर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करो.

यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम, आदिवासी और दलित...', अमेरिका में राहुल गांधी के दिए बयान पर संग्राम, बीजेपी बोली- देश को कर रहे हैं बदनाम | बड़ी बातें

Tuesday, May 30, 2023
Wrestlers Protest: '...तो भारतीय कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर देंगे', पहलवानों के समर्थन में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की तीखी टिप्पणी

United World Wrestling On Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक हरिद्वार अपने मेडल गंगा में बहाने पहुंचे, लेकिन उन्हें किसान नेता नरेश टिकैत ने रोक लिया. इसी बीच दुनियाभर में पहलवानों की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने मंगलवार (30 मई) को खिलाड़ियों के साथ हो रहे व्यवहार और रविवार (28 मई) को पहलवानों को हिरासत में लेने की निंदा की.

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों के साथ उनकी स्थिति और उनकी सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे. यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने आगे कहा कि अगर 45 दिनों में चुनाव नहीं होते हैं तो भारतीय कुश्ती महासंघ को सस्पेंड करना पड़ेगा.

पहलवानों को लिया था हिरासत में

दरअसल जंतर-मंतर पर साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती बस में डाला जब रविवार को पहलवान और उनके समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश की थी.

पहलवानों को नए संसद भवन की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं थी. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था और पुलिस ने जब पहलवानों और उनके समर्थकों को रोका तो उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

UWW issues statement on Wrestling Federation of Indiahttps://t.co/TyNfSX57qW

— United World Wrestling (@wrestling) May 30, 2023

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने क्या कहा?

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के अध्यक्ष नेनाड लालोविक (Nenad Lolovik) ने पिछले हफ्ते लेटर लिखकर पूछा था कि डब्लयूएफआई को कौन चला रहा है? इसकी कॉपी उन्होंने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा और अधिकारियों की भेजी थी.

मामला क्या है?

पहलवान बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाते हुए कई दिनों से उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. मामले को लेकर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सहित दो एफआईआर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की हैं. खिलाड़ी बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नरेश टिकैत ने मनाया तो बिना मेडल गंगा में बहाए हरिद्वार से वापस लौटे पहलवान, बृजभूषण सिंह बोले-...तो गिरफ्तार हो जाऊंगा | बड़ी बातें

Monday, May 29, 2023
Wrestlers Protest: 'हम पीछे नहीं हटे हैं, आंदोलन...', वीडियो जारी कर समर्थकों से बोलीं पहलवान साक्षी मलिक

Sakshi Malik On Wrestlers Protest: यौन शोषण के आरोपों के तहत भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी पहलवानों में शामिल ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने एक बार फिर कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने सोमवार (29 मई) को अपने समर्थकों के लिए सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो जारी कर उनसे समर्थन बनाए रखने का आग्रह किया. मलिक ने कहा, ''हम पीछे नहीं हटे हैं.

बता दें कि रविवार (28 मई) को विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक और कई अन्य को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया था जब वे महिला महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे. इसके बाद जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों का सामान हटा दिया गया था.

रविवार को हिरासत में लिए जाने के बाद पहलवानों को बाद में छोड़ दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को उनके धरनास्थल से हटाए जाने के एक दिन बाद सोमवार (29 मई) को कहा कि उन्हें जंतर-मंतर को छोड़कर किसी अन्य उपयुक्त स्थल पर प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी.

वीडियो में साक्षी मलिक ने क्या कहा?

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, ''सभी को मेरा नमस्कार, जैसा कि आप सब जानते हैं कि कल हम शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे और पुलिस ने हमें डिटेन कर लिया, गिरफ्तार कर लिया और ऊपर से हमारे ऊपर ही एफआईआर कर दी, जबकि हमने कोई पब्लिक प्रॉपर्टी या किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. एक महिला के ऊपर 20-20 फोर्स थी. आप खुद समझ सकते हैं कि उन्होंने हमारे साथ कितनी ज्यादती की है, आप वीडियोज में भी देख सकते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''इस वीडियो को बनाने का माध्यम सिर्फ यही है कि जो हमारे समर्थक हैं, जो अभी भी कहीं-कहीं रुके हुए हैं, गुरुद्वारे में हमारा वेट कर रहे हैं तो उनको हम ये बताना चाहते हैं कि आज का पूरा दिन हम, आगे आंदोलन कैसे चलेगा, उसकी रूपरेखा बनाने में लगे हुए थे, हम पीछे नहीं हटे हैं, आंदोलन जारी रहेगा और जो भी होगा वो हम आपको जल्द ही बता देंगे. आप लोग ऐसे ही समर्थन बनाए रखो. धन्यवाद.''

सभी देशवासी जिन्होंने अब तक साथ दिया उनका दिल से आभार। हमारा आंदोलन अभी ख़त्म नहीं हुआ है। इंसाफ़ की लड़ाई में हार मानने वाले नहीं हैं। जल्द आंदोलन का अगला प्लान आपको बताएँगे। pic.twitter.com/3LcHiBIHU8

— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) May 29, 2023

'हम जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे'

इससे पहले भी एक ट्वीट में साक्षी मलिक ने कहा था कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा था, ''हम जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे. इस देश में तानाशाही नहीं चलेगी. महिला पहलवानों का सत्याग्रह होगा.'' मलिक ने कहा था, ''अगर हम विदेशी धरती पर पदक जीत सकते हैं तो अपनी धरती पर लड़ाई जीते बिना रुकेंगे नहीं.''

23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे पहलवान

गौरतलब है कि शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था. बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं.

केंद्रीय खेल मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पहलवानों के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. उन्हें (अधिकारियों की ओर से) तय जगह पर विरोध प्रदर्शन करने से किसी ने नहीं रोका. जब उन्होंने निर्धारित स्थान पर कैंडल मार्च निकाला तो किसी ने नहीं रोका. चूंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, इसलिए उन्हें आगे आना चाहिए और अपना बयान दर्ज कराना चाहिए और जांच पूरी होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- सचिन पायलट-अशोक गहलोत का झगड़ा कांग्रेस ने सुलझाया, AAP को समर्थन पर भी बनी बात, MP में टारगेट पर BJP का तंज | 10 बड़ी बातें

MP Election 2023: एमपी में राहुल गांधी ने 150 सीटें जीतने का किया दावा तो शिवराज चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कसा तंज, किसने क्या कहा?

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार (29 मई) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में 150 सीटें जीतेगी. राहुल के 150 सीटों वाले बयान पर बीजेपी की ओर से तंज कसा गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान आए. क्या है पूरा घटनाक्रम और किसने क्या कहा, आइये 5 प्वाइंट्स में समझते हैं.

1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार (29 मई) को दिल्ली में पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया. बैठक में संगठन और चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.

2. राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है और वहां उसे 150 सीटें मिलेंगी. बैठक के बाद उन्होंने कहा, ''हमारी लंबी चर्चा हुई. हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने जा रही हैं. कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं. हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं.'' यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो राहुल गांधी ने सिर्फ यह कहा, ''हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं.''

3. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के 150 सीटें जीतने के बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ''मन बहलाने को गालिब ये ख्याल अच्छा है, ख्याली पुलाव पकाते रहिये.'' इसी के साथ सीएम चौहान ने दावा किया सत्तारूढ़ बीजेपी एमपी के 230 सदस्यीय सदन में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 'अबकी बार, 200 पार' का नारा भी दिया है.

4. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के 150 सीटों वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, ''कांग्रेस की यही कठिनाई है कि बैठक दिल्ली में, वक्तव्य दिल्ली में और राज्य मध्य प्रदेश का, यही तो संकट है कांग्रेस में. मध्य प्रदेश की जनता गुहार लगा रही है कि दिल्ली बहुत दूर है. भारतीय जनता पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक व्यक्ति, जमीन पर डटकर जनता का विकास, जनता की प्रगति के लिए समर्पित भाव से हम लोग कार्य कर रहे हैं. पूर्ण विश्वास है कि आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा मध्य प्रदेश में स्थापित होगी.''

5. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों से पिछली बार वादा किया था कि हम किसानों का कर्जा सात दिन में माफ कर देंगे. 15 महीने कमलनाथ जी की सरकार रही, कर्जा माफ नहीं हुआ, इसलिए राहुल गांधी जी की बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा. कांग्रेस की 50 सीट आ गई तो मैं कांग्रेस की बहुत बड़ी जीत मानूंगा.''

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर दिल्‍ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने नेताओं को क्या दी हिदायत?

India-UK Relation: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के मंत्री को दी सलाह, 'लोकतांत्रिक स्वतंत्रता...'

S Jaishankar Meets Tariq Ahmad: भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के विदेशी राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने सोमवार (29 मई) को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. उनका यह दौरा 27 मई से 31 मई तक है. इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई.

जयशंकर ने भारत दौरे पर आए तारिक अहमद से ब्रिटेन में भारत के राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकने को कहा. राष्ट्रमंडल और विकास राज्य मंत्री लॉर्ड अहमद के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने खालिस्तान समर्थकों की तरफ से लंदन की गई तोड़फोड़ का मुद्दा भी उठाया. मार्च में हुए इस घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद लंदन में भारतीय मिशन पर हमले के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी थी.

यूके का 12वां सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर था भारत

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने यात्रा पर आए मंत्री के साथ मुक्त व्यापार समझौते और दक्षिण एशिया से लेकर हिंद-प्रशांत और जी20 तक कई मुद्दों पर चर्चा की. अब तक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच नौ दौर की बातचीत हो चुकी है.

भारत और यूके पिछले साल जनवरी से एक एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं. इसका लक्ष्य एक व्यापक समझौते को मजबूत करना है. यूके सरकार के आंकड़ों के अनुसार भारत 2022 में का 12वां सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर था, जो यूके के कुल व्यापार का 2.1 प्रतिशत था.

Met with UK MOS Lord @tariqahmadbt today in New Delhi.

Discussed a broad range of issues, from FTA and South Asia to Indo-Pacific and G20.

Underlined the obligation to ensure security of our diplomatic missions and prevent misuse of democratic freedoms. pic.twitter.com/BuhrZ7zRp4

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 29, 2023

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Congress: राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट में कितनी बनी सहमति? लंबी बैठक के बाद उठे ये सवाल

9 years of Modi Government: 9 साल में मोदी सरकार ने क्या कुछ किया? मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया

9 years of Modi Government: केंद्रीय मंत्रियों और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी सरकार के सत्ता में 9 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार (29 मई) को देशभर में उसकी उपलब्धियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की. वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 में सरकार के फिर से सत्ता में आने का भरोसा जताया.

वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास उन पहलों में शामिल हैं, जिनका बीजेपी नेताओं ने देश के हर राज्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उल्लेख किया.

यूपी सीएम योगी क्या बोले?

बीजेपी ने एक बयान में कहा कि देश में हर क्षेत्र में 'अभूतपूर्व' विकास हुआ है और 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र ने मोदी की नीतियों का मार्गदर्शन किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और आज भारत को कोई आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता.

मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर सत्तारूढ़ बीजेपी की ओर से आयोजित ‘मीडिया संवाद’ में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के शासन में वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है." उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण और अवसंरचना विकास जैसे चार स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते नौ साल में मजबूत आधार प्रदान किया है. उन्होंने कहा, "पिछले नौ साल में बदली हुई परिस्थितियों को हम सभी ने न केवल महसूस किया है, बल्कि हमने इस दौरान नए भारत का दर्शन भी किया है, आज का भारत चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर खड़ा है."

गुवाहाटी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पीसी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी में कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर के लिए रेलवे का आवंटन 2,000 करोड़ रुपये था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में यह बढ़कर 10,200 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे क्षेत्र में परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी आई है.

उन्होंने सेमी-हाई स्पीड गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से पहले गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से कहा कि जून तक उन सभी राज्यों में जहां विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है, वहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के लिये रवाना किया.

झारखंड में क्या?

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने रायपुर में कहा कि पिछले नौ वर्षों में विकास और वृद्धि की गति और पैमाना बेजोड़ है. इस संदर्भ में, उन्होंने टीकों के उत्पादन सहित कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि भारत के प्रयासों को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या बोले?

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजधानी दिल्ली में बीजेपी के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल के कार्यकाल में भारत ने गरीबों के उत्थान और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक आत्मनिर्भर देश के रूप में अपनी छवि बनाई है.

सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीबों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित करके काम कर रही है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले नौ वर्षों में चौंकाने वाले परिवर्तन किए और आत्मनिर्भर होने की छवि बनाई है."

सिंधिया ने बीजेपी शासित केंद्र की विभिन्न योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में 12 करोड़ मकानों तक (पाइप कनेक्शन के जरिए) पानी पहुंचाया, उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ रसोई गैस ‘कनेक्शन’ दिए गए, 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत अनाज दिया गया, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 50 करोड़ लाभार्थियों को ‘कवर’ किया गया.

अनुराग ठाकुर क्या बोले?

अहमदाबाद में अनुराग ठाकुर ने गरीबी उन्मूलन, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोला और दावा किया कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में बरकरार रहेगी, क्योंकि वह लोगों के सशक्तीकरण में विश्वास करती है, न कि तुष्टिकरण में. केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री ठाकुर ने कहा, 'हमारी सरकार सशक्तीकरण में विश्वास करती है, तुष्टिकरण में नहीं.'

उन्होंने कहा कि केंद्र ने गरीबों के लिए 3.5 करोड़ घर और 11.72 करोड़ शौचालय बनवाए, 9.6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए, 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का मुफ्त इलाज किया और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया.

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 2014 से पहले भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बनाए थे, जबकि बीजेपी ने पिछले नौ सालों में कल्याणकारी योजनाएं शुरू करके और आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों के साथ बुनियादी ढांचे का निर्माण करके नए मानक स्थापित किए हैं.

मंत्री ने कहा, '2014 से पहले, नियमित अंतराल पर घोटाले सामने आते थे. आज, हर नागरिक को लगता है कि मोदी सरकार उसकी अपनी सरकार है. हमने 27 प्रतिशत गरीब नागरिकों को गरीबी से बाहर निकाला. कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा लगाया, लेकिन कुछ नहीं किया. हमारी सरकार ने गरीबों को सुरक्षा और सम्मान दिया है.'

ठाकुर ने मीडिया से कहा, 'यही जहब है कि हमने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया. जहां हम लोगों की सेवा करने में विश्वास करते हैं, वहीं कुछ दल राजनीति करने में विश्वास करते हैं. हम एक बार फिर लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट हासिल कर सत्ता में आएंगे.'

कानून मंत्री क्या बोले?

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को हैदराबाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर नीति और योजना गरीबों और उनके उत्थान पर केंद्रित रही है, जबकि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था. मेघवाल ने दावा किया कि मोदी शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के मिशन के साथ पारदर्शी तरीके से शासन प्रदान कर रहे हैं, जो भ्रष्टाचार से मुक्त है.

उन्होंने कहा कि मोदी ने कोविड महामारी के दौरान कई देशों को टीकों और दवाओं की आपूर्ति का जिम्मा उठाकर नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो मूल्यवृद्धि को नियंत्रित करने में सक्षम रहा, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर महसूस किया गया."

मंत्री ने दावा किया, "प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3.5 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण किया गया, जो उनके हिसाब से पहले की इंदिरा आवास योजना से बेहतर है." उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने देशभर में 11 करोड़ से अधिक लोगों के लिए शौचालय बनाए और इस तरह से इसने 10 करोड़ शौचालयों के लक्ष्य को पार कर लिया है.

मेघवाल ने कहा कि 2014 से पहले उपलब्ध एमबीबीएस, आईआईटी और आईआईएम सीट की संख्या पिछले नौ वर्षों के दौरान बढ़ी है. कानून मंत्री ने यह भी बताया कि जिस देश में 2014 तक सिर्फ 74 हवाईअड्डे थे, वहीं सिर्फ नौ साल में यह संख्या दोगुनी हो गई है.

भागवत कराड क्या बोले?

वहीं, पणजी में केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है और पूरा देश उनके पीछे खड़ा है. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के शासन के दौरान दुनिया ने भारत की क्षमताओं में विश्वास करना शुरू कर दिया है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है.

उन्होंने कहा, "कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए टीकों की कुल 220 करोड़ खुराक मुफ्त में लगायी गई. इसे विदेश से खरीदने के लिए हमें प्रति खुराक 3,000 रुपये खर्च करने होते. भारत ने चरणबद्ध तरीके से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया."

उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल टीके की आलोचना कर रहे थे, तब बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के कारण देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर को नियंत्रित करने में कामयाब रहा.

प्रह्लाद सिंह पटेल क्या बोले?

वहीं, शिमला में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में न केवल सुशासन और गरीबों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि भी मजबूत की.

उन्होंने कहा कि लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना, सभी को मुफ्त कोविड टीकाकरण और 50 अन्य देशों को टीकों का निर्यात, उज्ज्वला योजना के तहत 9.6 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, चार लेन वाली सड़क परियोजनाएं और प्रमुख प्रगति स्टार्टअप मोदी सरकार की अन्य पहलें हैं.

जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही पिछले नौ वर्षों में 50,000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग, 390 विश्वविद्यालय, 700 मेडिकल कॉलेज, 15 एम्स और जम्मू कश्मीर में सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण किया गया है.

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर क्या बोले?

वहीं, चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नरेन्द्र मोदी को एक 'प्रेरक नेता' बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले नौ वर्षों के दौरान देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है. उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर यहां एक 'संवाद' कार्यक्रम में कहा, "प्रधानमंत्री देश को सबसे पहले रखते हैं और उनके लिए अपने नागरिकों का कल्याण सबसे ऊपर है."

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत भारत की वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठा बढ़ी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा मोदी को 'बॉस' कहे जाने के संदर्भ में कहा,"बड़े देशों के नेताओं ने अब मोदी को 'बॉस' कहना शुरू कर दिया है."

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें फोन करके हरियाणा में असंतुलित लिंगानुपात पर चिंता जतायी थी और कहा था कि इस बारे में कुछ करने की जरूरत है. खट्टर ने कहा कि बाद में, जनवरी 2015 में पानीपत से 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने कहा कि अभियान को जबरदस्त सफलता मिली है.

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि इन नौ वर्षों में सभी ने देखा है कि कैसे भारत विश्व मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है. बीजेपी नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए अपनी बातचीत में पावर-पॉइंट प्रस्तुतियां भी दीं.

मोदी सरकार के 9 साल पर मंत्रियों की पीसी

मीडिया को संबोधित करने वाले पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में मुंबई में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और पटना में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल थे. केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और जी किशन रेड्डी ने क्रमशः जयपुर, रोहतक, भोपाल और भुवनेश्वर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.

बीजेपी ने 30 मई से एक महीने के व्यापक जनसंपर्क अभियान की योजना बनाई है. मोदी सरकार ने 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को ही शपथ ली थी. मोदी राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं. राजस्थान कांग्रेस शासित राज्य है, जहां विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होना है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Congress: राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट में कितनी बनी सहमति? लंबी बैठक के बाद उठे ये सवाल

Sunday, May 28, 2023
Supriya Sule News: शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उठाया आम लोगों की मदद का मोर्चा, सड़क पर खड़ी खराब बस देख...

Sharad Pawar Daughter Supriya Sule: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले पिछले दो दिनों से आम जनता की मदद करने के लिए चर्चा में हैं. शनिवार (27 मई) को सुप्रिया ने उन यात्रियों की मदद की है जिनकी बस कातरज घाट पर खराब हो गई थी. स्वारगेट से सांगली की ओर जाने वाली शिवशाही बस पुणे के कातरज घाट पर खराब हुई थी. उस वक्त सांसद पुणे से भोर की तरफ जा रही थीं. तभी यात्रियों को धूप में खड़ा देख उन्होंने अपनी कार रोक दी.

सुप्रिया सुले ने कुछ यात्रियों को अपनी कार में और कुछ को एसटी बस में बैठाया. सभी को खेड़ शिवपुर टोल नाका के पास कार्यालय ले जाकर उन्हें जरूरी बुनियादी सुविधा दी गई और जलपान कराया गया. सुप्रिया सुले ने स्वारगेट डिपो को फोन कर सांगली के लिए एक और बस भेजने का सुझाव दिया, जिसके बाद यात्री जल्द ही सांगली और मिराज के लिए रवाना हो गए.

ट्रैफिक जाम के बीच मदद के लिए उतरीं सुप्रिया सुले

इससे पहले सुप्रिया सुले खडकवासला बांध के पास ट्रैफिक जाम को ठीक करने के लिए सड़क पर उतरीं थीं. दरअसल, खडकवासला बांध मार्ग पर रविवार (28 मई) की शाम भीषण जाम लग गया था. रविवार होने के चलते सिंहगढ़ में बहुत से पर्यटक थे, इसलिए ट्रैफिक जाम था. सुप्रिया सुले ने दो किलोमीटर पैदल चलकर जाम का समाधान किया. वह इस दौरान बारामती निर्वाचन क्षेत्र की तरफ जा रही थीं.

नए संसद भवन के उद्घाटन पर ये बोलीं सुप्रिया सुले

संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा, ''बिना विपक्ष की उपस्थिति के नए संसद भवन का उद्घाटन संपन्न नहीं हो सकता, इसका मतलब है कि देश में लोकतंत्र नहीं है. यह एक अधूरा कार्यक्रम है. पुराने संसद भवन से हमारी यादें जुड़ी हैं."

ये भी पढ़ें:

DU Syllabus: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस में जुड़ा सावरकर का नाम, पढ़ाए जाएंगे महात्मा गांधी से पहले

Saturday, May 27, 2023
Rajasthan Politics: अशोक गहलोत और सचिन पायलट की होगी सुलह? सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे बारी-बारी

Rajasthan Congress: कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पार्टी में नया जोश आया है. दक्षिणी राज्य के चुनावी नतीजे के बाद पार्टी फूंक-फूंककर कदम रख रही है. इसी क्रम में राजस्थान को लेकर चल रही उथल-पुथल को लेकर नया अपडेट आया है. सोमवार (29 मई) को दिल्ली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान के झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सोमवार को अलग-अलग मिलेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि दोनों नेताओं में समझौता या फिर कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से कोई फैसला हो पाता है या नहीं. हालांकि, कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व झगड़े को सुलझाने की हर संभव कोशिश करेगा.

नया विवाद नहीं

कांग्रेस हाईकमान के लिए गहलोत-पायलट का विवाद नया नहीं है. 1996 में सोमेन मित्रा-ममता बनर्जी और 2009 में जगन रेड्डी-रोसैया के बीच ऐसा ही विवाद उलझा था. हाईकमान ने दोनों जगहों पर राजस्थान की तरह ही पहले यथास्थिति को बनाए रखा और बाद में ऐसा फैसला लिया जो गलत साबित हुआ.

ऐसे में सियासी गलियारों में सवाल है कि खरगे के पास अब क्या विकल्प हैं, जिस पर पायलट और गहलोत दोनों मान जाएं? अगर खरगे की इस मैराथन मीटिंग में भी बात नहीं बनी तो सचिन पायलट क्या करेंगे? फिलहाल आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटनाक्रम का समाधान कैसे सामने आएगा?

26 मई की मीटिंग भी हुई थी निरस्त

राजस्थान सहित चुनावी राज्यों को लेकर दिल्ली में शुक्रवार (26 मई) को बैठक निरस्त हो गई थी. राज्य के कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा के कार्यालय की ओर से भी पुष्टि की गई थी कि 26 मई को जो मीटिंग होनी थी, उसे आगे के लिए टाल दिया गया. इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही बड़ी खींचतान, प्रभारी रंधावा ने दिए 'बदलने' के संकेत

Friday, May 26, 2023
ABP CVoter Survey: क्या PM मोदी जनता से जुड़ने के लिए नए भाषा-संवाद का इस्तेमाल करते हैं? सर्वे में पब्लिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

ABP News CVoter Survey On Modi Govt: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इन 9 वर्षों में पीएम मोदी ने कई भाषण और कई नारे दिए हैं. राज्यों की यात्रा के दौरान उन्हें अक्सर रैलियों में स्थानीय बोली-भाषा में कुछ शब्द बोलते हुए जरूर देखा जाता है. उनकी यह खूबी स्थानीय लोगों का ध्यान खींचने में मददगार साबित होती है.

यहां तक कि विदेशी नेताओं को बधाई या स्वागत जैसे संदेश लिखना हों तो पीएम मोदी के हैंडल से संबंधित भाषा में ट्वीट किए जाते हैं. जाहिर है कि इसका सीधा उद्देश्य कनेक्ट करने को लेकर ही होता है.

पीएम मोदी के भाषा-संवाद के बारे में एबीपी न्यूज ने जनता की राय समझने की कोशिश की है. एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने 'देश का मूड' सर्वे किया है. सर्वे में देशभर से शामिल 2,118 लोगों से पूछा गया कि क्या पीएम मोदी जनता से जुड़ने के लिए नए भाषा-संवाद का इस्तेमाल करते हैं? इस पर जनता ने अलग-अलग राय व्यक्त की.

Desh Ka Mood Survey: ऐसा कहा जाता है कि PM मोदी जनता से जुड़ने के लिए नए भाषा-संवाद का इस्तेमाल करते हैं, क्या आप इससे सहमत हैं?
(स्रोत- सी वोटर)
हां- 49%
नहीं- 34%
कह नहीं सकते- 17%

सर्वे में सबसे ज्यादा 49 फीसदी लोगों ने कहा कि 'हां' पीएम मोदी जनता से जुड़ने के लिए नए भाषा-संवाद का इस्तेमाल करते हैं. 34 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में उत्तर दिया. वहीं, 'कह नहीं सकते' का जवाब 17 फीसदी लोगों ने दिया. सर्वे में एक सवाल आम जनता से पीएम मोदी के संबंध को लेकर भी पूछा गया.

क्या आप इस दावे से सहमत हैं कि PM मोदी ने आम जनता के साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित किया है?
(स्रोत- सी वोटर)
हां- 48%
नहीं- 38%
कह नहीं सकते- 14%

48 फीसदी लोगों ने कहा कि 'हां', पीएम मोदी ने आम जनता के साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित किया है. 38 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में उत्तर दिया. वहीं, 14 फीसदी लोगों ने कहा कि वे 'कह नहीं सकते'. गौरतलब है कि पीएम मोदी अक्सर अपने भाषण या बयानों में रचनात्मकता और सृजनात्मकता दिखाते हैं. पीएम बनते ही उन्होंने प्रधानमंत्री को 'प्रधान सेवक' के तौर पर पेश किया था. वह 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' जैसा नारा लेकर आए. वहीं, 'आजादी का अमृत महोत्सव' और देश का 'अमृतकाल', 'मेक इन इंडिया' और 'आत्म निर्भर भारत' जैसे नारे पीएम मोदी की देन माने जाते हैं.

पिछले दिनों अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने पीएम मोदी के साथ हुई उनकी एक मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने (PM Modi) AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को 'अमेरिका इंडिया' टेक्नोलॉजी बताया था. पीएम मोदी की यही नई भाषा-संवाद शैली लोगों को आकर्षित करती है.

यह भी पढ़ें- ABP CVoter Survey: क्या मोदी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना भ्रष्टाचार लागू करने में सफल रही? सर्वे में जानें

Thursday, May 25, 2023
Telangana: मुस्लिम शख्स की तेलंगाना के मेडक में पिटाई, बचाने उतरी प्रेग्नेंट बहन को लगी चोट, बच्चे की मौत, पुलिस क्या बोली?

Telangana Muslim Man Thrashed: तेलंगाना के मेडक जिले में एक मुस्लिम शख्स की कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने पिटाई कर दी. शख्स को बचाने के लिए उसकी मां और गर्भवती बहन बीच में आईं. उन्होंने लोगों से मारपीट न करने की गुहार लगाई. बाद में शख्स की बहन ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो बच नहीं सका. लोग इसे हमले की घटना से जोड़कर देख रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि वह जांच कर रही है और हमले की वजह से शख्स की बहन ने बच्चा खोया या नहीं, इसकी पुष्टि करेगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिस मुस्लिम शख्स के साथ लोगों के समूह ने मारपीट की, उस पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति को गाली देने और उसे जूते से मारने का आरोप है. घटना हाल की ही है लेकिन गुरुवार (25 मई) को पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी दी. शख्स की पिटाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि कुछ लोग शख्स को पीट रहे हैं. शख्स की मां और गर्भवती बहन उसे बचाने की कोशिश कर रही हैं.

पुलिस ने बताया क्यों हुआ विवाद?

पुलिस के मुताबिक, खाली सिलेंडर लौटाने को लेकर गैस डिलीवरी करने वाले व्यक्ति और मुस्लिम शख्स बीच कहासुनी हो गई थी. एक अधिकारी ने कहा कि सात मई को गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला शख्स जोकि दीक्षा (तीर्थयात्रा से पहले किया जाने वाला कार्य) में था, उसने पीड़ित के घर पर सिलेंडर पहुंचाया और उसके बदले में खाली सिलेंडर मांगा. इस पर कहा गया कि दो दिन बाद सिलेंडर मिलेगा. मामले में सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले व्यक्ति और मुस्लिम शख्स के बीच कहासुनी हो गई. पुलिस ने बताया कि मुस्लिम व्यक्ति पर गंदी भाषा में बात करने और सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले शख्स को जूते से मारने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस के मुताबिक, सिलेंडर डिलीवरी करने वाले शख्स ने कुछ लोगों को अपनी बात बताई. इसके बाद लोग मुस्लिम शख्स के घर गए और बाहर निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. मां और बहन बीच-बचाव में उतरीं. पुलिस ने कहा कि वो मौके पर पहुंच गई थी और लोगों को तितर-बितर किया.

पुलिस ने दर्ज किए मामले

बाद में गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उस आदमी ने उसकी धार्मिक भावना को आहत किया. पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि इसी तरह एक मामला भीड़ खिलाफ दर्ज किया गया और एक पार्षद समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किए गए. इस बीच गिरफ्तार किए गए शख्स की बहन ने 14 मई को एक बच्चे को जन्म दिया जो बच नहीं सका. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- नए संसद भवन को लेकर घमासान जारी...अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, समारोह में हिस्सा लेने वाले दलों की संख्या बढ़ी | 10 बड़ी बातें

Wednesday, May 24, 2023
Video: एक तरफ खड़ी थी CRPF की गाड़ी... ट्रक ने रॉन्ग साइड में जाकर मारी टक्कर, तीन जवान घायल

CRPF Accident Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार (24 मई) सुबह फलों से लदे एक ट्रक की चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के बंकर में एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया था. उन्होंने कहा कि इस घटना में सीआरपीएफ के 130बीएन के तीन जवान घायल हो गए

तीनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क की एक तरफ सीआरपीएफ का वाहन खड़ा है और दूसरी तरफ से अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक पलटते हुए इस वाहन को जोरदार टक्कर मारता है. ट्रक पलटने के बाद सड़क पर फल भी बिखर गए.

VIDEO | Three CRPF jawans were injured after a fruit-laden truck hit their vehicle in Jammu and Kashmir's Pulwama earlier today. pic.twitter.com/8KJuLYQ5rt

— Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2023

24×7 चेक-प्वाइंट पर तैनात थे सीआरपीएफ के जवान

सीआरपीएफ के जवानों को उनके आरओपी (रोड ओपनिंग पार्टी) ड्यूटी के हिस्से के रूप में 24×7 चेक-प्वाइंट पर तैनात किया गया था. जब सीआरपीएफ के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे तो हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े सीआरपीएफ के वाहन से जा टकराया. घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

यूपी में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत

बुधवार को ही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार से जा रही एक कार की टक्‍कर लगने से मोटरसाइकिल सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई. हादसे में पांच अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर सोनीपत में तैनात जबर सिंह (55) अपने बेटे की शादी के सिलसिले में छुट्टी पर शरीफपुर गांव स्थित अपने घर आए थे. पुलिस ने टक्‍कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

New Parliament Building: जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा और राजीव गांधी तक का जिक्र...विपक्ष के बायकॉट पर BJP ने ऐसे किया पलटवार

Tuesday, May 23, 2023
Mumbai News: जेल में बंद स्टूडेंट के लिए कोर्ट का फैसला, पुलिस एस्कॉर्ट फीस हुई माफ, अब दे सकेगा परीक्षा

Mumbai News: मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने पॉक्सो अधिनियम मामले के आरोपी के लिए पुलिस एस्कॉर्ट शुल्क माफ करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और किसी भी शख्स को इससे वंचित नहीं किया जा सकता है. आरोपी अपने कॉलेज की परीक्षाओं में शामिल होना चाहता था.

आरोपी, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) का 21 वर्षीय छात्र है. आरोपी पर एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के लिए पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला चल रहा है. वह जनवरी से न्यायिक हिरासत में है और ठाणे जिले की एक जेल में बंद हैं. आरोपी के वकील चितरंजन कुमार ने परीक्षा देने के लिए आवेदन दायर किया था.

'आरोपी के पिता को है लकवा'

चितरंजन कुमार से दायर आवेदन में कहा गया था कि उनके मुवक्किल को परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए जो 20 मई से शुरू होनी थी. उन्होंने कहा था कि या तो पुलिस एस्कॉर्ट के शुल्क को माफ कर दें जो उन्हें भुगतान करना होगा. वकील ने बताया कि आरोपी के पिता को पैरालिसिस है जिसकी वजह से वह बेड पर हैं और परिवार एस्कॉर्ट शुल्क का भुगतान नहीं कर सकता है.

जस्टिस एमएम टकालीकर की टिप्पणी

एडिशनल सेशन कोर्ट के जज एसएम टकालीकर ने 19 मई को पारित आदेश में शुल्कों की छूट की अनुमति दी. आदेश इस हफ्ते में उपलब्ध हो जाएगा. जेल प्रशासन को एस्कॉर्ट फीस का भुगतान करने में असमर्थ होने के बारे में उसके पिता की प्रार्थना सुनने के बाद जज ने यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी व्यक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है इसलिए आरोपी को एस्कॉर्ट चार्ज जमा किए बिना परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति देना उचित होगा.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो केंद्रीय मंत्री ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की दिलाई याद, क्या बोले?

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा से हुआ राहुल गांधी को फायदा? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण वाली जीत ने बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों की बैठकों का दौर जारी है. ऐसे में एक सर्वे सामने आया है जो बता रहा है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है. उनकी लोकप्रियता 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद ज्यादा बढ़ी है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 साल वाली सरकार को लेकर भी इस सर्वे में बात की गई है.

एनडीटीवी के लिए लोकनीति (सीएसडीएस) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक सर्वे किया है. सर्वे में राहुल गांधी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है लेकिन पीएम मोदी की लोकप्रियता पहले जैसी बनी हुई है. इस सर्वे में 19 राज्यों के 7 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है.

राहुल गांधी को लेकर सर्वे में क्या?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर सर्वे में कहा गया है कि 26 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो राहुल गांधी को शुरू से ही पसंद करते हैं, जबकि 15 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वो ज्यादा पसंद आने लगे हैं. इसके साथ ही 34 प्रतिशत लोग मानते हैं कि विपक्ष के नेताओं ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल से अच्छी टक्कर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे सकते हैं. वहीं, 16 प्रतिशत ऐसे भी लोग हैं जो कहते हैं कि वो राहुल गांधी को पसंद नहीं करते और 27 प्रतिशत न्यूट्रल पोजिशन में हैं.

विपक्ष के अन्य नेताओं का हाल

इसके अलावा, विपक्ष के नेताओं की अगर बात की जाए तो मौजूदा हालात में पीएम मोदी को टक्कर देने वालों में अरविंद केजरीवाल को 11 प्रतिशत वोट मिले हैं और ममता बनर्जी को सिर्फ 4 प्रतिशत. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को 5 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है.

पीएम मोदी को लेकर क्या है सर्वे में?

प्रधानमंत्री मोदी के कामों को लेकर 40 फीसदी लोगों ने समर्थन दिखाया है. केंद्र सरकार ने हाल ही में 9 साल पूरे किए हैं. इसमें से 25 फीसदी लोगों ने कहा कि वे पीएम को उनकी भाषण शैली की वजह से पसंद करते हैं, वहीं 20 फीसदी ने कहा कि वे उन्हें उनके विकास कार्यों के लिए पसंद करते हैं, जबिक 13 फीसदी ने कहा कि वे पीएम की कड़ी मेहनत के लिए पसंद करते हैं. सर्वे में पीएम मोदी की नीतियों को 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया.

सर्वे में पूछा गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो प्रधानमंत्री कौन होगा? के जवाब में 43 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी का नाम लिया, जबकि 27 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद किया.

ये भी पढ़ें: UPSC 2022 Exam Result: 'कॉन्फिडेंस, लगातार पढ़ाई, मुश्किल है लेकिन...', सिविल सर्विस के टॉपरों ने सुनाई सफलता की कहानी, आप भी जानें

Monday, May 22, 2023
Mumbai News: RBI के फैसले के बाद मुंबई के सर्राफा बाजार में रौनक, क्या 2000 के नोटों से सोना खरीदने पहुंच रहे लोग? जानें ग्राउंड रिपोर्ट

2000 Rupee Notes: 2000 हजार रुपये के नोटों की वापसी के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फैसले के बाद सर्राफा बाजारों में रौनक देखी जा रही है. मुंबई के जवेरी बाजार में भी काफी लोग खरीददारी करते हुए देखे जा रहे हैं. जवेरी बाजार मुंबई में सोने की खरीदारी करने वालों की पहली पसंद माना जाता है. क्या लोग 2000 रुपये के नोटों से सोने की खरीददारी के लिए सर्राफा बाजार पहुंच रहे हैं? यह जानने के लिए एबीपी न्यूज ने जवेरी बाजार का जायजा लिया.

जवेरी बाजार में बीते कई दशकों से सोने का कारोबार करने वाले और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन और सोना कारोबारी अनिल जैन ने कहा कि आरबीआई के फैसले के बाद भले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग सोने की दुकानों में 2000 के नोटों के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हों लेकिन मुंबई की तस्वीर अलग है.

'2000 रुपये का नोट होने पर भी दिया जा रहा सोना'

उन्होंने बताया कि अभी शादियों का सीजन है, इसलिए ग्राहक बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. ज्यादातर ग्राहक 500 रुपये के नोटों के साथ पहुंच रहे हैं. अगर कोई ग्राहक 2000 रुपये के नोटों के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंचता है तो भी उसे सोना दिया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा, ''हमारी एक शर्त होती है वो ये कि ग्राहकों के पास आधार कार्ड, और पैन कार्ड होना चाहिए. सोना खरीदने के बाद हम ग्राहकों को पक्का बिल देते है.''

बता दें कि बीते शुक्रवार (19 मई) को आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा. आरबीआई की तरफ से कहा गया कि जिन लोगों के पास दो हजार रुपये के नोट हैं वे 23 मई से 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर उन्हें बदलवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 2000 Rupee Note: आज से बदल सकेंगे 2000 रुपये का नोट, RBI ने बैंकों को दिया खास निर्देश, क्या हैं नियम | 10 बड़ी बातें

New Parliament Inauguration: 'विवाद खड़ा करना कांग्रेस की आदत', नए संसद भवन पर थरूर के वार पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार

Hardeep Singh Puri On Congress: संसद के नए भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार दिख रहा है. शेड्यूल के मुताबिक, 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन उससे पहले कांग्रेस नेताओं की ओर से मांग की गई है कि यह काम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों किया जाना चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (22) को एक ट्वीट थ्रेड के जरिये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ही संसद के नए भवन का उद्घाटन कराने की मांग करते हुए केंद्र सरकार को घेरा. कांग्रेस अध्यक्ष के बयान का उनकी पार्टी के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने समर्थन किया तो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया.

हरदीप सिंह पुरी का कांग्रेस पर निशाना

आवास, शहरी मामलों, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार (22 मई) को कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ट्वीट को शेयर करते हुए पलटवार में कहा, ''कांग्रेस की आदत है कि जहां नहीं होता हैं वहां विवाद खड़ा कर देती है. राष्ट्रपति देश के प्रमुख होते तो वहीं प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख होते हैं और सरकार की ओर से संसद का नेतृत्व करते हैं, जिनकी नीतियां कानून के रूप में लागू होती हैं. राष्ट्रपति किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं जबकि पीएम हैं.''

Congress has a habit of raking controversies where none exist. While President is the Head of State, PM is the Head of Govt & leads the Parliament on behalf of the Govt, whose Policies are effected in form of Laws. The President is not a Member of either House, whereas PM is. pic.twitter.com/73Ns7NP8EK

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 22, 2023

क्या कहा शशि थरूर ने?

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ''हां, मल्लिकार्जुन खरगे साहब सही हैं. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 60 और 111 यह स्पष्ट करते हैं कि राष्ट्रपति संसद के प्रमुख हैं. यह काफी अजीब था कि जब (नए संसद भवन का) निर्माण शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन समारोह और पूजा की लेकिन उनके (PM) लिए और राष्ट्रपति की ओर से भवन का उद्घाटन नहीं किए जाने को लेकर यह पूरी तरह से समझ से बाहर (और यकीनन असंवैधानिक) है.

मल्लिकार्जुन खरगे क्या बोले?

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को ही एक ट्वीट थ्रेड में लिखा, ''ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने केवल राजनीतिक कारणों से अनुसूचित जाति और आदिवासी समुदायों से भारत के राष्ट्रपति का चुनाव सुनिश्चित किया. वहीं, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नई संसद के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है.''

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट में आगे लिखा, ''संसद भारतीय गणराज्य की सर्वोच्च विधायी निकाय है और राष्ट्रपति सर्वोच्च संवैधानिक पद है. वह (राष्ट्रपति) अकेले ही सरकार, विपक्ष और हर नागरिक का समान रूप से प्रतिनिधित्व करती हैं. वह भारत की प्रथम नागरिक हैं. उनकी ओर से नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाएगा. मोदी सरकार संवैधानिक मर्यादा का बार-बार अनादर करती है और बीजेपी-आरएसएस सरकार के तहत भारत के राष्ट्रपति का पद प्रतीकवाद तक सिमट गया है.''

यह भी पढ़ें- New Parliament Opening: 'जब-जब ऐतिहासिक पल आया...', राहुल गांधी ने दी सलाह तो बीजेपी ने किया पलटवार

Saturday, May 20, 2023
Congress 5 Guarantees In Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस कैसे पूरी करेगी 5 गारंटियां, कितना पड़ेगा सरकारी खजाने पर बोझ? जानें

Congress Guarantees: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु में शपथ ली. इसी के साथ चुनाव में पार्टी ने जो वादे किए थे उनमें से 5 गारंटियों को मंजूरी भी दे दी. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही पांच गारंटियों को मंजूरी मिली है.

वहीं, कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “जिस प्रशासन की जनता ने हमसे अपेक्षा की है वैसा ही प्रशासन उन्हें मिलेगा. हमने पहली मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस की 5 गारंटियों को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है. अगला मसौदा कैबिनेट की अगली बैठक में आ जाएगा.” इससे पहले 19 मई को दिल्ली में डीके शिवकुमार ने कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में हम अपनी सभी गारंटी योजनाओं को लागू करने जा रहे हैं. हम अपने वादे निभाएंगे.

कौन सी हैं 5 गारंटियां?

कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सत्ता में आने पर पांच गारंटियों को पूरी करेगी.

सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली.

हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता.

गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार (अन्न भाग्य) के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल.

बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि)

सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा.

इन पांच गारंटियों को लेकर क्या बोले CM सिद्धारमैया?

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “वित्तीय प्रभाव कुछ भी हो, वादों को पूरा किया जाएगा.” सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार का शुरुआती अनुमान है कि चुनावी वादों को पूरा करने से सरकारी खजाने पर सालाना 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा, “राज्य में सबसे पहले गृह ज्योति योजना लागू की जाएगी. इसके तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी. इस पर करीब 1,200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.” अगली योजना पर बताते हुए उन्होंने कहा, “गृहलक्ष्मी योजना पर काम जारी है. कैबिनेट की अगली बैठक के बाद बताएंगे कि इस पर कितना खर्च होगा. अब इन योजनाओं को लागू करने के लिए कितना भी खर्च आए लेकिन हम इनको लागू करेंगे.” मुफ्त सवारी वाली योजना पर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कन्नडिगों के लिए है.

उन्होंने साफ तौर पर कहा है, “पहले इसको लेकर विवरण किया जाएगा, फिर विस्तार से बात की जाएगी. अभी विवरणों पर गौर करना जरूरी है.“ सीएम सिद्धारमैया ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह युवाओं को बेरोजगारी वाले पैसे देने के लिए कहा, उनके लिए पता लगाना होगा कि राज्य में कितने बेरोजगार हैं और कौन सा युवा किस योजना के तहत कवर होगा. इसका पूरा विवरण आने के बाद योजना लागू होगी.

ये भी पढ़ें: 2000 Rupee Note: खरगे ने 2000 के नोट बैन पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई, कहा- नोटबंदी पर पर्दा डालने के लिए की गई ‘दूसरी नोटबंदी’

Friday, May 19, 2023
Karnataka CM Swearing-In: सिद्धारमैया CM और शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की आज लेंगे शपथ, विपक्षी एकजुटता का होगा प्रदर्शन | 10 बड़ी बातें

Karnataka CM Swearing In Ceremony: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज यानी शनिवार (20 मई) को कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. कुछ ही घंटों में मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. कैबिनेट में शामिल होने वाले कुछ विधायक भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले सिद्धारमैया और शिवकुमार नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों और विभागों के बंटवारे को लेकर आलाकमान के साथ चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे.

सिद्धारमैया और शिवकुमार ने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की. कांग्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट की. कैप्शन में लिखा गया, ''कर्नाटक में जन-जन की सरकार के शपथ ग्रहण से पहले एक मुलाकात.'' वहीं, सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की.

विपक्षी दलों के कई नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस की तरफ से आमंत्रण भेजा गया है. चूंकि लोकसभा चुनाव में अभी लगभग सालभर का वक्त बाकी है, इसलिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 2024 के चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की एकजुटता के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. आइये जानते हैं पूरे घटनाक्रम से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

1. कर्नाटक के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु स्थित श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. इसी स्टेडियम में सिद्धारमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को दोपहर साढ़े 12 बजे कांतीरवा स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. सिद्धारमैया 2013 में पांच साल के कार्यकाल के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, पूर्व में सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री रहे 61 वर्षीय शिवकुमार अगले वर्ष संसदीय चुनावों तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे.

2. कांग्रेस ने गुरुवार (18 मई) को सिद्धारमैया को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार को एकमात्र उपमुख्यमंत्री के रूप में नामित किया था. बाद में कांग्रेस विधायक दल की गुरुवार को ही हुई बैठक में सिद्धारमैया को औपचारिक रूप से उसका नेता चुन लिया गया था. इसके बाद सिद्धारमैया ने राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया, जिन्होंने सरकार गठन के लिए उन्हें आमंत्रित किया.

3. सिद्धारमैया के सामने पहला चुनौतीपूर्ण काम सही संयोजन के साथ एक मंत्रिमंडल की स्थापना करना है, जो सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और विधायकों की पुरानी और नई पीढ़ी के प्रतिनिधियों के बीच संतुलन स्थापित करे. कर्नाटक मंत्रिमंडल की स्वीकृत क्षमता 34 है, जबकि मंत्री पद आकांक्षी काफी ज्यादा हैं.

4. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों और नेताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है.

5. 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी से मुकाबले के लिए एकता के प्रयासों के बीच कर्नाटक के सीएम के शपथ ग्रहण का यह आयोजन विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर बन सकता है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले कई दलों के नेताओं को शपथ-ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित विभिन्न नेताओं को आमंत्रित किया है.

6. शपथ-ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव नहीं जाएंगे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की संभावना भी काफी कम है. मलिकार्जुन खरगे ने फोन करके अखिलेश यादव को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया था लेकिन अखिलेश के बलिया और गोरखपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते वह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कर्नाटक नहीं जाएंगे.

7. दिल्ली में संवाददाताओं ने जब पूछा कि कितने विपक्षी नेता शपथ-ग्रहण में शामिल होंगे तो शिवकुमार ने कहा, ''हमने अपने एआईसीसी अध्यक्ष से इसे देखने का अनुरोध किया है, हमारे लिए पहले कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी परिवार हैं, हम उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए यहां हैं.''

8. उम्मीद की जा रही है कि शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कर्नाटक की नई सरकार ‘पांच गारंटी’ को लागू करने के लिए कदम उठा सकती है. कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद पहले दिन ‘पांच गारंटी’ लागू करने का वादा किया है. इन वादों में सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल (अन्न भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल हैं.

9. मनोनीत उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा, ''जनता से किए वादों को पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है.'' अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं और अन्य राज्यों के नेताओं की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चले, यह सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम स्थल के भीतर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कुल तीन मंच बनाए गए हैं और शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं.

10. सिद्धारमैया ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि शहर के कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पुलिस को सावधानी बरतनी चाहिए ताकि सीईटी परीक्षा देने वाले छात्रों को कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के कारण कांथीरवा स्टेडियम के आसपास वाहनों के आवागमन की संभावना है. सिद्धारमैया ने समारोह में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे पुलिस का सहयोग करें और यातायात को सुगम बनाएं.

यह भी पढ़ें- Modi Government Ordinance: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा, दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए अध्यादेश लाई

Thursday, May 18, 2023
New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन की तारीख आई तो कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया तंज, फोटो भी शेयर की

Congress On PM Modi Over New Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे. लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार (18 मई) को यह जानकारी दी. नए संसद भवन के उद्घाटन की तारीख आई तो कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से पीएम मोदी की एक तस्वीर भी ट्वीट की गई.

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि नवनिर्मित संसद भवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा वाली परियोजना’ है और सवाल किया कि ऐसी इमारत की जरूरत ही क्या है, जब विपक्ष के ‘माइक’ बंद कर दिए गए हैं. विपक्षी दल ने यह भी कहा कि संसद भवन सिर्फ इमारत नहीं है बल्कि बेजुबानों की जुबान है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नए संसद भवन में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘28 मई को उद्घाटन किए जाने वाले नए संसद भवन के एकमात्र वास्तुकार, डिजाइनर और श्रमिक. तस्वीर सबकुछ बयां करती है... व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा वाली परियोजना.’’

जयराम रमेश का ट्वीट

The sole architect, designer and worker for the new Parliament building, which he will inaugurate on May 28th. The picture tells it all—personal vanity project. pic.twitter.com/6eRtP9Vbhq

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 18, 2023

मणिकम टैगोर ने भी कसा तंज

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के सचेतक मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, ‘‘संसद भवन सिर्फ ईंट और सीमेंट की बनी दीवारें नहीं है, यह बेजुबानों की जुबान है.’’ उन्होंने सवाल किया है, ‘‘यह जगह की बात नहीं है... यह सुविधाओं की बात नहीं है... यह आवाज है. लेकिन जब विपक्ष के माइक ही बंद हैं तो इसकी जरूरत क्या है.’’

दिसंबर 2020 में हुआ था नए संसद भवन का शिलान्यास

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार (18 मई) को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था. बयान में कहा गया है कि लोकसभा और राज्यसभा ने पांच अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था. इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया.

नए संसद भवन की खासियत?

संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. बयान के अनुसार, अब संसद का नवनिर्मित भवन जहां एक ओर भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को और ज्यादा समृद्ध करने का कार्य करेगा, वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में सदस्यों को अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से निष्पादित करने में सहायता मिलेगी. बयान में बताया गया है कि नए संसद भवन के अंतर्गत लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है. संसद के वर्तमान भवन में लोकसभा में 550 जबकि राज्यसभा में 250 माननीय सदस्यों की बैठक की व्यवस्था है.

संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था. नई इमारत राष्ट्र के शक्ति केंद्र सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है. राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की ओर से पूरी की जा रही इस परियोजना का हिस्सा हैं.

संसद की नई इमारत का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. इस इमारत में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा. संसद के वर्तमान भवन का निर्माण 1927 में हुआ था.

यह भी पढ़े- सुप्रीम कोर्ट को मिले दो और नए जज, केवी विश्वनाथन और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के नाम पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Karnataka Politics: JDS चीफ एचडी देवगौड़ा से मिले बसवराज बोम्मई, जमकर की तारीफ, क्या हैं मायने?

Basavaraj Bommai Meets HD Deve Gowda: कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार (18 मई) को पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात की. बोम्मई ने देवगौड़ा की जमकर तारीफ भी की.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बोम्मई ने बेंगलुरु में कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा एक वरिष्ठ नेता हैं और जब कर्नाटक की जमीन, पानी और भाषा की बात आएगी तो वह सभी का मार्गदर्शन करेंगे. मैं हर साल आऊंगा और पूर्व पीएम देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दूंगा, इस साल भी मैं उन्हें बधाई देने यहां आया हूं.''

देवगौड़ा और बोम्मई की इस मुलाकात के क्या हैं मायने?

कर्नाटक में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जीता है. 20 मई को सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. ऐसे में क्या कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई शुरू करने के लिए बसवराज बोम्मई जेडीएस का समर्थन लेने पहुंचे थे? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मैं केवल उनके (एचडी देवगौड़ा) जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए आया था और किसी बात पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि अभी तक सरकार नहीं बनी है.''

भारत के 11वें प्रधानमंत्री रहे हैं देवगौड़ा

पूर्व पीएम और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को अपने 90वें जन्मदिन पर श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. देवगौड़ा ने जून 1996 से अप्रैल 1997 तक भारत के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था. 1994 से 1996 तक उन्होंने कर्नाटक के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था. वर्तमान में वह कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सांसद हैं.

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दी पूर्व PM को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया समेत अन्य नेताओं ने भी पूर्व पीएम देवगौड़ा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, ''हमारे पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा जी को उनके जन्मदिन पर बधाई. हमारे राष्ट्र के प्रति उनका योगदान उल्लेखनीय है. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.''

यह भी पढ़ें- Karnataka Politics: '...तो कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी', डिप्टी सीएम का पद नहीं मिलने पर बोले जी परमेश्वर, एमबी पाटिल भी हुए नाराज

Wednesday, May 17, 2023
DK Shivakumar: डिप्टी CM बनने के लिए कैसे माने डीके शिवकुमार? राहुल नहीं...गांधी परिवार के इस शख्स का है बड़ा रोल

Karnataka Government Formation: मैराथन मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने कर्नाटक सीएम को लेकर फैसला कर लिया है. राज्य में मुख्यमंत्री का पद सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के पास गया है जबकि डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है. हालांकि, डीके शिवकुमार को मनाने में कांग्रेस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद लेने का तैयार नहीं थे लेकिन भारी मन के साथ उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया. डीके को मनाने में सोनिया गांधी का सबसे बड़ा योगदान रहा.

शिवकुमार को दिया गया ये ऑफर

सूत्रों के अनुसार, सीएम की कुर्सी के लिए अड़े डीके को महत्वपूर्ण मंत्रालय के साथ डिप्टी सीएम का ऑफर दिया गया ताकि सरकार पर उनकी भी छाप रहे. बात नहीं बनी तो आधे कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा भी दिया गया.

इसके बाद भी डीके तैयार नहीं हो रहे थे लेकिन सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद उन्हें राजी होना पड़ा. करीबी सूत्रों का कहना है कि डीके ने कहा कि उन्होंने गांधी परिवार और पार्टी के लिए त्याग किया है.

नहीं मान रहे थे डीके

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के लिए और डीके शिवकुमार का नाम डिप्टी सीएम के तय किया था. कांग्रेस में इस डील पर सहमति बन चुकी थी लेकिन डीके शिवकुमार के अड़ जाने के बाद मामला लटकता चला गया.

सोनिया ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस ने बार-बार डीके शिवकुमार को इस डील के लिए मनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह तैयार नहीं हो रहे थे. उधर फैसले में हो रही देरी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधना शुरू कर दिया और इसे कमजोर बता डाला.

आखिरकार सोनिया गांधी को बीच में उतरना पड़ा और उन्होंने बुधवार (17 मई) की शाम में डीके शिवकुमार से बात की. सोनिया गांधी से बात करने के बाद डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री का पद लेने को तैयार हो गए.

यह भी पढ़ें

'जहां कांग्रेस मजबूत, दूसरी पार्टियां करें मदद', JDU नेता का बड़ा बयान, PM कैंडिडेट पर कही ये बात

Karnataka Chief Minister: सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के सीएम, कांग्रेस डीके शिवकुमार को देगी ये पद, शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह

Karnataka New Chief Minister: सिद्धारमैया (Siddaramaiah) कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद देने का फैसला किया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लंबी चर्चा के बाद कर्नाटक में सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं. शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा.

सिद्धारमैया के नाम पर औपचारिक मुहर लगाने के लिए आज शाम सात बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इसके बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

इससे पहले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बुधवार (17 मई) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में अलग-अलग मुलाकात की.

फिर बुधवार रात शिवकुमार ने सुरजेवाला के आवास पर मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला ने उनसे चर्चा की. सिद्धारमैया ने रात में ही वेणुगोपाल के आवास पर जाकर उनसे और सुरजेवाला से बातचीत की.

Jammu News: लापता नाबालिग लड़की के साथ होटल में मिले सब इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर, दोनों गिरफ्तार

Jammu Missing Girl Found: जम्मू पुलिस ने अपने ही विभाग के एक प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर और एक प्रॉपर्टी डीलर को शहर के एक नामी होटल से गिरफ्तार किया है. पुलिस को ये दोनों आरोपी होटल के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की के साथ मिले, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी.

जम्मू पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार (17 मई) को जम्मू पुलिस ने होटल में दबिश दी और शहर के सिधरा इलाके से गुम हुई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. सूत्रों ने बताया कि बाग-ए-बहू थाने में हाल ही में शहर के सिधरा इलाके में रहने वाले एक दंपति ने उनकी 16 साल की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में दंपति ने कहा था कि उनकी बेटी अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.

लड़की तलाश में कई इलाकों में दी गई थी दबिश

पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की खोज शुरू की. पुलिस की टीम ने शहर के कई इलाकों में दबिश दी और इसी दौरान 16 और 17 मई की दरमियानी रात शहर के एक नामचीन होटल में पहुंची. पुलिस ने जब होटल के एक कमरे में दबिश दी तो वहां न केवल लापता नाबालिग लड़की मिली, बल्कि पुलिस विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर और उसका प्रॉपर्टी डीलर दोस्त भी मिला.

अब लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही थी. आखिरकार उसे सफलता मिली. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने लड़की को तुरंत मेडिकल के लिए भेज दिया. पुलिस अब लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें- Karnataka CM Race: कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस बरकरार, देर रात तक चलती रही मीटिंग, डीके शिवकुमार से सोनिया गांधी ने क्या कहा? | बड़ी बातें

Global Temperatures: अगले 5 वर्षों में पहली बार 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर जाएगा वैश्विक तापमान, जानें WMO का चौंकाने वाला विश्लेषण

Global Temperatures Analysis: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने बुधवार (17 मई) को वैश्विक तापमान से जुड़े अपने नए विश्लेषण में कहा कि वैश्विक तापमान अगले 5 वर्षों में पहली बार 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर जाएगा. इसमें कहा गया है कि 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान की निर्धारित सीमा अगले पांच वर्षों में कम से कम अस्थाई रूप से भंग हो सकती है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएमओ के विश्लेषण में कहा गया कि 66 फीसदी संभावना है कि 2023 से 2027 के बीच कम से कम एक वर्ष में वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा या उसे अधिक होगा. वहीं, 98 फीसदी संभावना यह भी है कि इन वर्षों में से एक 2016 को पार करते हुए रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल साबित होगा.

2016 रहा सबसे गर्म वर्ष

अभी 2016 को अब तक का सबसे गर्म वर्ष माना जाता है. उस वर्ष का वार्षिक औसत तापमान 1.28 डिग्री सेल्सियस था जो पूर्व-औद्योगिक समय (1850-1900 की अवधि का औसत) से ज्यादा था. वहीं, पिछला साल (2022) पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.15 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था.

अलग से बुधवार को जारी नए अध्ययन में कहा गया कि अप्रैल में भारत और कुछ पड़ोसी देशों में पड़ी भीषण गर्मी के लिए जलवायु परिवर्तन को सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जा सकता है.

जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई गर्मी

वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन पहल से जुड़े शोधकर्ताओं के एक समूह की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन ने भारत, बांग्लादेश, लाओस और थाईलैंड में अप्रैल की गर्मी की लहर के कम से कम 30 गुना ज्यादा होने की संभावना बनाई. उन्होंने कहा कि ऐसा माना गया था कि इस तरह की घटनाएं सौ वर्षों में एक बार होंगी लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से अब हर पांच साल में इनके एक बार होने की संभावना है.

डब्ल्यूएमओ ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हर साल औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.1 से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है. अगर तापमान में इजाफे के रुझान को तुरंत रोका गया तो 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान की निर्धारित सीमा का भंग होना बहुत जल्द एक स्थायी मामला बन सकता है.

यह भी पढ़ें- Italy Floods: इटली में बाढ़ ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत, हजारों लोगों को छोड़ने पड़े घर

Tuesday, May 16, 2023
Hooch Tragedy: तमिलनाडु पुलिस का दावा- लोगों की मौत शराब से नहीं, मेथनॉल पीने से हुई, 22 की जा चुकी है जान

Police On Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार (16 मई) को कहा कि राज्य के इक्कियारकुप्पम और पेरूनकरनाई गांवों में हुई घटना जहरीली शराब पीने की वजह से नहीं, बल्कि मेथनॉल के सेवन के कारण हुई थी. पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब बनाने वालों ने यह घातक मिश्रण बनाया था.

पुलिस महानिदेशक (DGP) सीएस बाबू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न व्यक्तियों ने पुडुचेरी के एक शख्स से कार्बनिक रसायन प्राप्त किया था. इस हल्के, उड़नशील और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है. मेथनॉल में शराब की गंध होती है

कुछ लोगों ने रसायन पदार्थ को चुराकर बेचा

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए प्रभावी उपाए किए हैं और उनकी आपूर्ति को रोकने लिए भी प्रभावी कदम उठाए हैं जिससे अवैध शराब उपलब्ध नहीं है. उसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने औद्योगिक इकाइयों से रसायन पदार्थ को चुराकर इसे बेचना शुरू कर दिया जिससे यह हादसा हुआ.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि किस औद्योगिक इकाई से यह मेथनॉल चुराया गया था. साथ में इस गतिविधि में शामिल लोगों के बीच सांठगांठ की भी जांच की जा रही है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि विल्लुपुरम जिले में इक्कियारकुप्पम गांव और चेंगलपेट्टू जिले में पुरूनकरनाई गांव से स्पिरिट के नमूने जब्त कर विश्लेषण के लिए भेजे गए थे और रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मेथनॉल है, न कि जहरीली शराब, जिससे लोगों की मौत हुई.

स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने यह कहा

उसमें बताया गया है कि स्पिरिट बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा कि जहरीली शराब पीने के बाद करीब 55 लोगों का दोनों जिलों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. उन्होंने चेन्नई में मीडिया से कहा कि पीड़ितों के उपचार की निगरानी के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा

अब तक 22 लोग गंवा चुके हैं जान

जानकारी के मुताबिक, अब तक विल्लुपुरम से 14 और चेंगलपेट्टू जिले से 8 लोगों की मौत हुई है. कुल 22 लोग जान गंवा चुके है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारवालों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. आगे की जांच के लिए मामले को सीबीसीआईडी को ट्रांसफर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया...सीएम के नाम पर सस्पेंस और बढ़ा, मल्लिकार्जुन खरगे के घर कई दौर की बैठक | 10 बड़ी बातें

Sunday, May 14, 2023
Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में क्या प्रस्ताव पास हुआ? कर्नाटक में जीत का किसे मिला क्रेडिट

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर विधायक दल की रविवार (14 मई) को पर्यवेक्षकों ने एक बैठक की. इसमें एक प्रस्ताव पारित करके पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और गांधी परिवार के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद किया गया. कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

सीएम की रेस में दो नाम सबसे आगे हैं. डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, विधायकों ने चुनावी नतीजों को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए रोशनी देने का काम किया गया है. प्रस्ताव में कहा गया, “कांग्रेस विधायक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रशंसा करता है और धन्यवाद देता है. उन्होंने चुनावों में व्यापक और अथक अभियान चलाए साथ ही चुनावों के लिए दूरदर्शी सलाह दी.”

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिया धन्यवाद

कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को पार्टी का मजबूत पिलर और ताकत बनने के साथ कर्नाटक चुनाव में उनके मार्गदर्शन और अभियान के लिए धन्यवाद दिया. वहीं, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी धन्यवाद किया है.

उन्होंने कहा, “ये कोई संयोग नहीं है कि कांग्रेस का अभियान, सितंबर-अक्टूबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुरू हुआ. जब राहुल गांधी ने कर्नाटक की लंबाई और चौड़ाई नाप रहे थे और 21 दिनों के दौरान लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय की. इसने कार्यकर्ताओं में बीजेपी के कुशासन, भ्रष्टाचार से निपटने में मदद की.”

इससे पहले सीएलपी की रविवार (14 मई) की शाम को बेंगलुरू के एक निजी होटल में बैठक हुई, जिसमें विधायक दल ने पार्टी प्रमुख को अपना नेता चुनने के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2023: सीएम पद पर सस्पेंस के बीच बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार- मैंने पार्टी के लिए कई बार बलिदान दिया

Saturday, May 13, 2023
Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में मात्र 16 वोट से जीते ये उम्मीदवार, आधी रात को हुआ ड्रामा, डीके शिवकुमार भी पहुंचे

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक की जयानगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने शनिवार (13 मई) को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 16 मतों के मामूली अंतर से मात दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य सूचना विभाग के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘जयानगर में एसएसएमआरवी कॉलेज के मतगणना केंद्र में अधिकारियों ने देर रात नतीजों की घोषणा की.’’ चूंकि जीत का अंतर बहुत कम था, ऐसे में राममूर्ति ने मतों की पुनर्गणना की मांग की थी.

जयानगर में आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ-साथ राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और सौम्या रेड्डी के पिता रामलिंगा रेड्डी समेत कई अन्य नेता मतगणना केंद्र के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंच गए. उन्होंने राममूर्ति को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया. चुनाव अधिकारियों ने 16 मतों के मामूली अंतर से राममूर्ति को विजेता घोषित किया.

Karnatak Election Results: कर्नाटक चुनाव के नतीजों में क्या रही आम आदमी पार्टी की स्थिति, जानें

AAP Performance In Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. बीजेपी दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर रही. चुनाव आयोग ने शनिवार (13 मई) को 224 में से 223 सीटों के नतीजे जारी किए. जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं. बीजेपी को 65 सीटें हासिल हुईं और जेडीएस के खाते में 19 सीटें गईं. एक सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए थी. चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते. वहीं, 1-1 सीट कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष को हासिल हुई लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली.

कर्नाटक में AAP को मिले इतने वोट

AAP ने 209 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, AAP को 1 फीसदी से भी कम (0.58%) वोट शेयर प्राप्त हुआ जो NOTA के वोट प्रतिशत (0.69%) से भी कम है. पार्टी को महज 2.25 लाख वोट मिले. इसी के साथ आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

शीर्ष नेताओं ने नहीं किया था प्रचार

चुनाव से पहले 'आप' के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक में प्रचार नहीं किया था, माना जा रहा है कि यह भी राज्य में पार्टी के मौजूदा प्रदर्शन के पीछे की एक वजह है. 7 मई को AAP की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल कमी महसूस करने के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि केजरीवाल की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के लोग पीड़ित न हों क्योंकि पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में दर्जा मिलने के बाद उसका यह पहला चुनाव था.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election Result: बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नए सीएम को चुनने के लिए आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...