Sunday, April 30, 2023
The Kerala Story Row: 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर मचे घमासान के बीच आया शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कुछ कहा?

Shashi Tharoor On The Kerala Story Film: कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने रविवार (30 अप्रैल) को फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर ट्विटर के जरिये प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की आलोचना की. शशि थरूर ने ट्वीट किया, ''यह 'आपकी' केरल स्टोरी हो सकती है. यह 'हमारी' केरल स्टोरी नहीं है.''

It may be *your* Kerala story. It is not *our* Kerala story. pic.twitter.com/Y9PTWrNZuL

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 30, 2023

क्या है फिल्म में?

फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सुदीप्तो सेन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इसे निर्देशित किया है. फिल्म केरल में 32 हजार महिलाओं के लापता होने के पीछे की घटनाओं पर आधारित है. इसमें दावा किया गया है कि लापता महिलाओं का धर्मांतरण किया गया, उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया, साथ ही भारत और दुनिया में आतंकी गतिविधियों में उन्हें लगाया गया.

CM पिनराई विजयन ने की तीखी आलोचना

फिल्म को लेकर घमासान मचा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं पर निशाना साधते हुए रविवार (30 अप्रैल) को कहा कि वे फिल्म के जरिये ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाकर राज्य को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने संबंधी संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं. विजयन ने कहा कि ‘लव जिहाद’ जैसे विषय को अदालतें, जांच एजेंसियां और यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भी खारिज कर चुका है.

उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म का 'ट्रेलर' पहली नजर में ऐसा मालूम होता है कि मानो इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने और राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के कथित उद्देश्य से ‘जानबूझकर निर्मित’ किया गया है.

विजयन ने एक बयान में कहा कि इस तरह की प्रचार फिल्मों और उनमें दिखाए गए मुसलमानों के अलगाव को केरल में राजनीतिक लाभ हासिल करने के संघ परिवार के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. उन्होंने संघ परिवार पर ‘सांप्रदायिकता का जहरीला बीज बो कर’ राज्य में धार्मिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.

बीजेपी की ओर से दी गई ये प्रतिक्रिया

इस बीच, बीजेपी ने सवाल किया कि केरल में धार्मिक आतंकवाद के मजबूत होने के दावों की व्याख्या राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के रूप में कैसे की जा सकती है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि कथित तौर पर वामपंथी पार्टी के करीबी और राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा था कि केरल में आतंकवादी ताकतों की मजबूत उपस्थिति है.

फिल्म किसी भी तथ्य या साक्ष्यों पर आधारित नहीं- CM विजयन

इससे पहले रविवार को ही दिन में विजयन ने आरोप लगाया कि चूंकि संघ परिवार की बंटवारे की राजनीति केरल में काम नहीं कर रही थी, जैसा कि उसने अन्य जगहों पर किया, वह इसे 'फर्जी कहानियों' पर आधारित एक फिल्म के जरिये फैलाने की कोशिश कर रहा है. यह फिल्म किसी भी तथ्य या साक्ष्यों पर आधारित नहीं है.

विजयन ने मलयाली लोगों से ऐसी फिल्मों को अस्वीकार करने और झूठे प्रचार के माध्यम से समाज में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के प्रयासों के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया. उन्होंने असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

यह भी पढ़ें- The Kerala Story: ‘सांप्रदायिकता का जहरीला बीज बो रहा संघ’, द केरल स्टोरी को पिनराई विजयन ने बताया फर्जी

Bad Haircut Case: 5 स्टार होटल के सैलून ने की खराब हेयर कटिंग, महिला ने लिया एक्शन, अब देना होगा 2 करोड़ का हर्जाना

NCDRC On Model Bad Haircut Case: दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल पर एक महिला के बुरे हेयर कट के लिए भारी-भरकम हर्जाना लगाया गया है. महिला पेशे से एक मॉडल है और उसने पांच साल पहले फाइव स्टार होटल के सैलून में बाल कटवाए थे. महिला ने उसके बाल बिगाड़ देने और सैलून की सेवा में कमी का आरोप लगाया था.

मामले में लंबी कानूनी लड़ाई चली. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. आखिर शीर्ष अदालत के पुनरीक्षण के आदेश पर अमल के बाद हाल में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने मामले में अपना पहले का फैसला बरकरार रखा. एनसीडीआरसी के आदेश के मुताबिक होटल को महिला मॉडल को 2 करोड़ रुपये का हर्जाना 9 फीसदी ब्याज के साथ देना होगा.

हेयर स्टाइलिस्ट ने बिगाड़ दिए थे बाल

लाइवलॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में मॉडल आशना रॉय ने फाइव स्टार होटल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि हेयर स्टाइलिस्ट को एक विशेष शैली में हेयर कट के लिए कहा था लेकिन उसने बात न मानकर बाल छोटे कर दिए थे. बालों को खराब काटे जाने के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ.

महिला को पहुंचा था सदमा

आयोग ने कहा कि बालों को गलत तरीके से काटे जाने के कारण महिला अवसाद, सदमे और चिंता से गुजरी और आगे के असाइनमेंट के नुकसान के खतरे का उसे सामना करना पड़ा. जस्टिस आरके अग्रवाल (अध्यक्ष) और डॉ. एसएम कांतिकर (सदस्य) की बेंच ने कहा, ''शिकायतकर्ता मॉडलिंग करियर में थी और किसी भी हेयर केयर ब्रांड के प्रचार के लिए हर असाइनमेंट के लिए उसे उच्च पारिश्रमिक या शुल्क का भुगतान किया जा रहा था. बाल खोने के बाद वह कष्ट और सदमें में थी क्योंकि उसे अपने मॉडलिंग करियर के नष्ट होने की आशंका थी.''

होटल ने SC में दी थी NCDRC के फैसले को चुनौती

एनसीडीआरसी ने सितंबर 2021 होटल की गलती मानते हुए उसे निर्देश दिया था कि वह शिकायतकर्ता को उसके बालों को गलत तरीके से काटने और लापरवाही बरतने के लिए दो करोड़ रुपये का मुआवजा दे. होटल ने आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.

फरवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने होटल की ओर से सेवा में कमी के संबंध में आयोग के निष्कर्ष की पुष्टि की. कोर्ट ने मुआवजे की राशि पर पुनर्विचार करने के लिए मामले को एनसीडीआरसी के पास ही भेज दिया. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार मॉडल ने एनसीडीआरसी को एक अतिरिक्त आवेदन दिया.

महिला ने बताया क्या-क्या नुकसान हुआ

महिला ने अपने आवेदन में कहा कि वह दिल्ली में एक जॉब इंटरव्यू में जाने से पहले अच्छा दिखने के लिए सैलून गई थीं. जॉब में सिलेक्शन होने पर उनका पैकेज एक करोड़ रुपये सालाना होता. महिला ने कंपनी के साथ हुई अपनी बातचीत की कॉपी भी एनसीडीआरसी को दी.

महिला ने कहा कि उन्होंने इस वजह से मॉडलिंग और फिल्म करियर में अवसर खो गया. महिला ने दावा किया कि उसे फीचर फिल्मों और बालों की देखभाल सें संबंधित उत्पादों के कैंपेन की पेशकश की जा रही थी और कुछ बेहतरीन प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत चल रही थी. महिला ने अपने नुकसान की दलीलें देते हुए मुआवजे की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ 20 करने की मांग कर दी. होटल ने विरोध किया और कहा कि महिला के आरोपों के पीछे कोई ठोस तर्क और डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं. दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने होटल को महिला को दो करोड़ का हर्जाना ब्याज के साथ देने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें- Brij Bhushan Singh Interview: ‘प्रधानमंत्री कहें तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा’, पहलवानों के आरोपों पर ABP News से बोले बृजभूषण सिंह

The Kerala Story: ‘सांप्रदायिकता का जहरीला बीज बो रहा संघ’, द केरल स्टोरी को पिनराई विजयन ने बताया फर्जी

Pinarayi Vijayan On The Kerala Story: बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ विवादों में घिरने लगी है. इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर आया लेकिन इसके बाद से ही इस पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संघ परिवार का एजेंडा बता दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के प्रोड्यूसर्स पर निशाना साधते हुए रविवार (30 अप्रैल) को कहा कि वे इस फिल्म के जरिए ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाकर राज्य को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने संबंधी संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं. विजयन ने कहा कि ‘लव जिहाद’ जैसे विषय को अदालतें, जांच एजेंसियां और यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भी खारिज कर चुका है.

‘जानबूझकर बनाई गई फिल्म’

उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म का ट्रेलर पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि मानो इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने और राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के कथित उद्देश्य से ‘जानबूझकर निर्मित’ किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सामने केरल को अपमानित करने के लिए फिल्म के जरिए प्रमुख रूप से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. विजयन ने एक बयान में कहा कि इस तरह की प्रचार फिल्मों और उनमें दिखाए गए मुसलमानों के अलगाव को केरल में राजनीतिक लाभ हासिल करने के संघ परिवार के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

उन्होंने संघ परिवार पर ‘सांप्रदायिकता का जहरीला बीज बो कर’ राज्य में धार्मिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. विजयन ने आरोप लगाया कि चूंकि संघ परिवार की बंटवारे की राजनीति केरल में काम नहीं कर रही थी, जैसा कि उसने अन्य जगहों पर किया, वह इसे 'फर्जी कहानियों' पर आधारित एक फिल्म के जरिए फैलाने की कोशिश कर रहा है. यह फिल्म किसी भी तथ्य या साक्ष्यों पर आधारित नहीं है.

विजयन ने कहा, ‘‘फिल्म के ट्रेलर में हमने देखा कि केरल में 32,000 महिलाओं का धर्मांतरण किया गया और उन्हें इस्लामिक स्टेट का सदस्य बनाया गया. यह फर्जी कहानी संघ परिवार की झूठ की फैक्ट्री का उत्पाद है.’’

विजयन ने दी कानून कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा, ‘‘यह झूठ और सांप्रदायिकता फैलाने और राज्य में लोगों को बांटने का लाइसेंस नहीं है.’’ विजयन ने मलयाली लोगों से ऐसी फिल्मों को अस्वीकार करने और झूठे प्रचार के माध्यम से समाज में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के प्रयासों के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया. उन्होंने असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

कुछ दिन पहले, राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) और विपक्षी दल कांग्रेस ने विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर निशाना साधते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार समाज में जहर उगलने का लाइसेंस नहीं है और यह फिल्म राज्य के सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने का एक प्रयास है.

कांग्रेस ने सरकार से विवादास्पद फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया क्योंकि इसका उद्देश्य ‘झूठे दावों के माध्यम से समाज में सांप्रदायिक विभाजन’ पैदा करना है.

5 मई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है. जबकि इसकी पटकथा भी सुदीप्तो ने ही लिखी है. यह फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में दर्शाया गया है कि किस तरह से केरल की लगभग 32 हजार महिलाओं का कथित रूप से धर्मांतरण किया गया, उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया और फिर उन्हें भारत और दुनिया में आतंकवादी मिशनों को अंजाम देने के लिए तैनात किया गया.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story: खुद प्रोड्यूसर Vipul Amrutlal Shah ने बताई 32 हजार लड़कियों के लव जिहाद की सच्चाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Saturday, April 29, 2023
NCB Action: गोवा में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, ओलंपिक मेडलिस्ट रूसी महिला तैराक समेत तीन गिरफ्तार

NCB Busts International Drug Racket: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गोवा (Goa) में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए ओलंपिक पदक विजेता रूसी तैराक, रूस के एक पूर्व पुलिस कर्मी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार (29 अप्रैल) को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल महिला तैराक ने 1980 के ओलंपिक में रजत पदक जीता था. अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की गोवा इकाई ने पिछले दो हफ्ते में यह अभियान चलाया है.

ऐसे हुआ ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

एनसीबी के अधिकारी ने बताया, ‘‘सूचना मिली थी कि अराम्बोल और गोवा में उसके आसपास के इलाके में मादक पदार्थ का रूसी गिरोह काम कर रहा है, जिसके बाद जांच शुरू की गई. खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी नागरिकों को मादक पदार्थों की आपूर्ति करने में एक रूसी महिला एस वार्गानोवा शामिल है. जांच के दौरान हमें मिली सूचनाओं के आधार पर स्थानीय व्यक्ति आकाश की संलिप्तता उजागर हुई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगे की जांच में पता चला कि आकाश एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है और एक रूसी व्यक्ति के कहे अनुसार चलता है. वह रूसी व्यक्ति इस गिरोह का सरगना है.’’ उसके तुरंत बाद आकाश को 'सर्विलांस' पर रखा गया. एनसीबी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद रूसी व्यक्ति आंद्रे का नाम सामने आया और उसके पास से एलएसडी बरामद हुई. जांच में पता चला कि वह अपने स्थानीय आवास पर ‘हाइड्रोफोनिक’ (जलीय) तरीके से गांजा उपजा रहा था.

क्या-क्या हुआ जब्त?

अधिकारी ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान एनसीबी ने एलएसडी के 88 ब्लॉट, 8.8 ग्राम कोकीन, 242.5 ग्राम चरस, 1.440 किलोग्राम हाइड्रोफोनिक गांजा, 16.49 ग्राम हैश तेल, 410 ग्राम हैश केक और 4.88 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि एनसीबी ने उनके पास से भारतीय और विदेशी मुद्रा, फर्जी दस्तावेज, पहचानपत्र और हाइड्रोफोनिक गांजा उगाने से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं.

विदेशी नागरिकों के बारे में NCB ने ये बताया

एनसीबी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार महिला की पहचान 1980 ओलंपिक में तैराकी में रजत पदक विजेता एस वार्गानोवा और एक व्यक्ति की पहचान रूस के पूर्व पुलिसकर्मी आंद्रे के रूप में हुई है. आंद्रे लंबे समय से गोवा में मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा है. अपना नेटवर्क फैलाने के लिए वह कई शहरों में भी गया और मादक पदार्थ बेचने वालों का नेटवर्क चला रहा था.’’ अधिकारी ने बताया कि रूसी नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक आकाश को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

गोवा के CM प्रमोद सावंत ने ये कहा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में कहा कि गोवा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न एजेंसियां अवैध मादक पदार्थों के धंधे को समाप्त करने में जुटी हैं और आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं. सावंत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले चार साल में कई प्रमुख मादक पदार्थ तस्करों को एएनसी ने गिरफ्तार किया है.’’

यह भी पढ़ें- Afzal Ansari Case: कब तक जाएगी मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की सांसदी? एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

Indian Ocean Region: हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की बड़ी मौजूदगी, भारत रख रहा पैनी नजर- नौसेना प्रमुख

Chinese Vessels In Indian Ocean Region: नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार (29 अप्रैल) को कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की ‘बड़ी उपस्थिति’ है और भारत समुद्री क्षेत्र में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है. उन्होंने दिल्ली में एक सम्मेलन में बातचीत के दौरान यह भी कहा कि भारतीय नौसेना पाकिस्तान में बंदरगाहों पर चीनी नौसेना के विभिन्न जहाजों के रुकने पर नजर रख रही है.

खतरे के पहलुओं के बारे में पूछे जाने पर नौसेना प्रमुख ने पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों के अलावा उभर रही समग्र स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की भूमिका समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की है, चाहे वे कहीं भी हों, वह खतरों और चुनौतियों का आकलन करती है.

वायुसेना प्रमुख ने बताई अंतरिक्ष आधारित आक्रमण प्रणाली की जरूरत

इस बीच, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने दिल्ली में ‘द चाणक्य कॉनक्लेव’ में ‘भारतीय वायुसेना: भविष्य अब है’ विषय पर एक अलग बातचीत में कहा कि भविष्य में इस पर कार्य किये जाने की जरूरत है कि जमीनी आक्रमण प्लेटफॉर्म के अलावा हमारे पास अंतरिक्ष आधारित आक्रमण प्रणाली भी हो.

उभरते सैन्य खतरों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह जवाबी हमला करने के समय को घटाएगा और विरोधियों पर बड़ा प्रभाव डालेगा, इसलिए भविष्य ‘अंतरिक्ष आधारित आक्रमण प्लेटफॉर्म’ मौजूद होने पर निर्भर करता है.

'हम नजर रख रहे हैं'

इसके बाद नौसेना प्रमुख ने ‘21वीं सदी में भारतीय नौसेना: उभरते समुद्री खतरों’ विषय पर एक सत्र में हिस्सा लिया. नौसेना प्रमुख ने कहा कि आए दिन यह देखा जा रहा है कि समुद्र में कुछ न कुछ विवाद हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह टकराव के स्तर से काफी नीचे है, लेकिन टकराव की स्थिति बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

पाकिस्तान में बंदरगाहों पर चीनी नौसेना के जहाजों के रुकने के संबंध में एक सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये जहाज सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों के बंदरगाहों पर लंगर डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक पाकिस्तान के बंदरगाहों पर चीनी जहाजों के पहुंचने का सवाल है, हम इस पर नजर रख रहे हैं.

'चीन बहुत बड़े विध्वंसक पोत पर कर रहा काम'

एडमिरल कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना बहुत तेजी से आधुनिकीकरण कर रही है और वह अपने बेड़े में नए युद्धपोत जोड़ रही है. उन्होंने कहा कि जहां तक चीन की बात है, पिछले 10 वर्षों में उसकी ओर से बड़ी संख्या में जहाजों और पनडुब्बियों का जलावतरण किया गया है, उसका तीसरा विमानवाहक पोत निर्माणाधीन है. नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन बहुत बड़े विध्वंसक पोत पर भी काम कर रहा है.

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हम हिंद महासागर क्षेत्र में बहुत पैनी नजर रख रहे हैं... कोशिश यह जानने की है कि वहां किसकी मौजूदगी है और वे क्या कर रहे हैं, इसकी निरंतर निगरानी कर रहे हैं और हम विमान, ड्रोन, जहाज, पनडुब्बी तैनात कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में चीनी जहाज मौजूद हैं. हिंद महासागर क्षेत्र में किसी भी समय चीन के तीन से छह युद्धपोत होते हैं.’’

यह भी पढ़ें- Kashi Telugu Sangamam: 'गंगा-गोदावरी के संगम की तरह...', जानें काशी तेलुगू संगमम पर क्या कुछ बोले PM मोदी

Friday, April 28, 2023
Delhi Crime: सिगरेट पी रहे 2 छात्रों ने पोल खुलने के डर से आठवीं के स्टूडेंट पर पत्थरों से किया वार, हुई मौत

Delhi Boy Bludgeoned To Death: दिल्ली के बदरपुर इलाके में गुरुवार (27 अप्रैल) को आठवीं के एक छात्र की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप स्कूल के ही दो नाबालिग छात्रों पर है. आरोप है कि दो छात्रों ने सिगरेट पीते हुए देखे जाने पर पोल खुलने के डर से लड़के की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है. उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी

साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेश देव के अनुसार, 27 अप्रैल की रात 8 बजकर 20 मिनट पर पीसीआर कॉल मिली कि बदरपुर-मोलड़बन्द सरकारी स्कूल, खाटू श्याम पार्क के पास एक बच्चे को दो लड़के मार कर चले गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची. 12-13 साल के लड़के का शव नाले में पड़ा था. शव के पास 4-5 पत्थरों पर खून लगा था. सफेद रंग का गमछा भी पड़ा मिला जो खून से सना हुआ था. मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई, जो एमसीडी स्कूल, ताजपुर पहाड़ी में कक्षा 8 का छात्र था.

आरोपियों ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई तो सीसीटीवी फुटेज आदि भी खंगाले गए. पुलिस को कामयाबी मिली और दो नाबालिगों को पकड़ा गया, जो उसी स्कूल के छात्र हैं. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि सौरभ ने उन्हें स्कूल में सिगरेट पीते हुए देख लिया था और कहा था कि वो टीचर को ये बात बताएगा. इस बात से दोनों काफी डर गए और दोनों ने शाम को उसे बहाने से बुलाया. इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे.

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में अफ्रीकी महिला की हत्या, बेडशीट में लपेटकर बॉक्स के अंदर रखा मिला शव

Thursday, April 27, 2023
Manipur: मणिपुर CM के लिए तैयार किए गए वेन्यू पर गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़, लगाई आग

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के न्यू लमका में गुरुवार (27 अप्रैल) रात करीब नौ बजे अनियंत्रित भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सभा के लिए तैयार किए गए स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया लेकिन इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों कुर्सियों के जलने से नुकसान हो गया.

पुलिस ने कहा कि गुस्साई भीड़ ने न्यू लमका में पीटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बनाए गए नए ओपन जिम को आंशिक रूप से आग के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इसी के उद्घाटन के लिए शुक्रवार (29 अप्रैल) को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आने की उम्मीद है.

Sukesh Chandrashekhar: पत्नी का बर्थडे केक खरीदने के लिए जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने लगाई अर्जी, अदालत ने क्या कुछ कहा?

Sukesh Chandrashekhar Wife Birthday: धोखाधड़ी के कई मामलों में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी का बर्थडे केक खरीदने के लिए अदालत में अर्जी लगाई थी, जिस पर उसे अनुमति मिल गई. दिल्ली की एक अदालत ने उसे जेल की बेकरी से केक खरीदने की अनुमति दे दी. कोर्ट ने कहा कि उसे (सुकेश) 'अपने परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने का विश्वास दिलाने की जरूरत है.'

दंपती कथित तौर पर धनशोधन और कई लोगों से ठगी के आरोप में मंडोली जेल में बंद है. अदालत ने मंडोली जेल के अधीक्षक को 28 अप्रैल को चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज को केक सौंपने का निर्देश दिया.

कोर्ट ने सुकेश की अर्जी पर क्या कुछ कहा?

इस बात का संज्ञान लेते हुए कि चंद्रशेखर का अनुरोध किसी भी कानूनी पहलू की तुलना में मानवीय भावनाओं की दृष्टि से ज्यादा उपयुक्त मालूम होता है, विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने कहा, ''जो भी हो, यूटीपी (विचाराधीन कैदी) को अपने परिवार के सदस्यों-रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने और संबंध बनाए रखने का विश्वास दिलाने की जरूरत है.''

न्यायाधीश ने 25 अप्रैल के एक आदेश में कहा, ''इसलिए मुझे कोई अपत्ति नजर नहीं आती, विशेष रूप से जब संबंधित विचाराधीन सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल की बेकरी से अपने कैदी कोष से केक-पेस्ट्री खरीदना चाहता है और ऐसा नहीं है कि किसी भी विचाराधीन कैदी के लिए जेल से कुछ सामान दिया जा रहा है.''

विशेष लोक अभियोजक किया था सुकेश की अर्जी का विरोध

विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अभियुक्त को पहले जेल अधिकारियों के समक्ष अपना अनुरोध रखना चाहिए था और यदि अनुमति नहीं मिलती तभी उसे अदालत का रुख करना चाहिए था. वहीं, चंद्रशेखर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश होकर कोर्ट के समक्ष कहा कि उसने जेल अधिकारियों से केक को लेकर अनुरोध किया था. उसने कहा कि अधिकारियों की ओर से अनुरोध स्वीकार न किए जाने पर अदालत में अर्जी देनी पड़ी.

यह भी पढ़ें- नए इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय के निर्माण का रास्ता साफ, पेड़ों को हटाने के प्रस्ताव को दिल्ली सरकार की मंजूरी

Wednesday, April 26, 2023
Jammu- Kashmir: राजौरी और पुंछ में जल्द होंगे ध्वस्त आतंकी नेटवर्क, LG मनोज सिन्हा ने दिए निर्देश

LG Manoj Sinha On Terrorist Network: जम्मू सचिवालय में जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में उन्होंने सुरक्षा बलों को राजौरी और पुंछ में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं. इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने एलजी सिन्हा को इस मामले के सभी पहलुओं अवगत कराया.

सुरक्षाबलों को कड़ी हिदायत

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस बैठक में एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षाबलों को कड़ी हिदायत दी. इसके साथ ही उन्होंने राजौरी और पुंछ में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की हिदायत दी. सुरक्षाबलों की मानें तो कश्मीर घाटी में मई महीने में होने वाली जी-20 की बैठक से हताश आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है.

सुरक्षा बल जहां एक तरफ पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. वहीं, इस मामले में अब- तक करीब 2 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन पर आरोप है कि इन लोगों ने या तो आतंकियों को खाना खिलाया या फिर किसी न किसी तरीके से उनकी मदद की. इन लोगों से पूछताछ जारी है.

जम्मू के पुंछ जिले में आतंकियों सेना के एक वाहन को हमला बनाए जाने के करीब 1 सप्ताह के बाद भी आतंकी सुरक्षाबलों की पकड़ से दूर हैं. बीते गुरुवार (20 अप्रैल) को आतंकियों ने जम्मू के पुंछ जिले में सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया था. इसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए. इस हमले के बाद पुंछ के भट्टा दूरियां के जंगलों में आतंकियों को तलाश करने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन इस हमले के 1 हफ्ते के बाद भी फिलहाल आतंकी सुरक्षा बलों की पकड़ से दूर हैं.

सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भाटा धूरियन के घने वन क्षेत्र में हमले में बाल-बाल बचे जवानों से बातचीत के दौरान कहा था कि इस हमले के लिए जवाबदेह आतंकवादियों के खिलाफ हर संभव कोशिश की जाएगी. जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे का एक हिस्सा जो हमले के बाद बंद कर दिया गया था, उसे रविवार (23 अप्रैल) को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया.

ये भी पढ़ें: हिरासत में 30 लोग, पूरे इलाके की घेराबंदी... जानें पुंछ में हुए आतंकी हमले के बड़े अपडेट्स

Tuesday, April 25, 2023
Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े संगठन ने सुरक्षा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, क्या कुछ कहा?

Kashmiri Pandit Organisation: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए कश्मीरी पंडितों के सबसे बड़े संगठन पानुन कश्मीर ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. पानुन कश्मीर ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा मुहैया कराने में केंद्र सरकार नाकाम रही है. संगठन ने दावा किया है कि पहले कश्मीर घाटी में कश्मीरी हिंदुओं की टारगेटेड किलिंग और अब जम्मू में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाएं सरकार की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण हैं.

कश्मीरी पंडितों की संस्था पानून कश्मीर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए जम्मू-कश्मीर में चरमराई सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. गुरुवार को जम्मू के पुंछ में एक सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पानून कश्मीर ने आरोप लगाया कि यह हमला सुरक्षा और इंटेलिजेंस तंत्र का एक बड़ा फेलियर है. संस्था के चेयरमैन डॉ अजय च्रूंगू ने कहा कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को 360 डिग्री के एंगल से चुस्त-दुरुस्त किया गया है.

सेना के वाहनों पर भी हमले हो रहे- अजय च्रूंगू
अजय च्रूंगू ने कहा कि इतनी व्यापक सुरक्षा और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में न केवल आतंकी कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं बल्कि अब जम्मू में भी सेना के वाहनों पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले 2 सालों में जम्मू के राजौरी और पुंछ में आतंकियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया लेकिन इन घटनाओं में सुरक्षाबलों ने किसी भी आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल नहीं की.

आतंकी अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहे
उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ से दावा कर रही है कि जम्मू-कश्मीर में अमन और शांति है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश में न केवल श्रीनगर में बल्कि जम्मू में भी लगातार आतंकी अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं. अजय च्रूंगू ने कहा कि श्रीनगर में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना और जम्मू में सेना को निशाना बनाना यह पाकिस्तान का एक बड़ा षड्यंत्र है. केंद्र सरकार के प्रदेश में शांति के दावों पर सवाल उठाते हुए च्रूंगू ने कहा की घाटी में पर्यटकों का आना शांति का प्रतीक नहीं है.

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा

उन्होंने कहा कि घाटी में जितने ज्यादा पर्यटक आएंगे आतंकियों को उतने ही सॉफ्ट टारगेट मिलेंगे. हालांकि, आगामी अमरनाथ यात्रा पर उन्होंने कहा कि सरकार इस यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है लेकिन पिछले कई सालों से हम लगातार यह सुन रहे हैं कि अमरनाथ की यात्रा पर आतंकियों का खतरा है ऐसे में इस यात्रा के व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: PM Modi Kerala Visit: केरल में वंदे भारत का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी, 'दुनिया भारत को मान रही विकास का स्पॉट'

Sunday, April 23, 2023
Jagdeep Dhankhar: 'भारत 2030 तक बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था', बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानें और क्या कहा

Jagdeep Dhankhar Speech: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार (23 अप्रैल) को हरियाणा के कैथल में कहा कि भारत बदल रहा है और यह 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. धनखड़ ने कैथल में संत धन्ना भगत की जयंती पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा इतनी ऊंची कभी नहीं रही, जितनी अब है.

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए. उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के इतिहास में संतों का योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आज देश कुछ ऐसा देख रहा है, जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई थी... 200 साल तक हम पर शासन करने वाले अंग्रेजों को पछाड़कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और इसमें किसानों और श्रमिकों का बड़ा योगदान है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दशक के अंत तक... भारत इस ग्रह पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.’’

उपराष्ट्रपति ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का किया जिक्र

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कई लोगों ने संदेह व्यक्त किया था कि क्या यह (राम मंदिर) कभी बन पाएगा, लेकिन आज यह हकीकत है. उन्होंने कहा कि मंदिर प्राचीन भारतीय वास्तुकला का अनुसरण करते हुए बनाया जा रहा है. उन्होंने भारतीय समाज में संतों के मूल्यों को उजागर करने के लिए एक हिंदी फिल्म संवाद का हवाला दिया. धनखड़ ने बड़े पैमाने पर धन्ना भगत की जयंती मनाने के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की.

सीएम खट्टर ने की ये घोषणा

इस कार्यक्रम में, सीएम खट्टर ने घोषणा की कि उनकी सरकार धनौरी या आसपास के क्षेत्र में धन्ना भगत की एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करेगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि कैथल में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर रखा जाएगा.

किसानों को बताया देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और एक सरकारी योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है, प्रौद्योगिकी के कारण लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है.

धनखड़ ने कोविड-19 महामारी के दौरान धार्मिक नेताओं की ओर से निभाई गई भूमिका की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संतों ने कोविड-19 महामारी के दौरान हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया और उस समय हमारे देश में कोई संकट नहीं था.’’

खाप पंचायतों को लेकर धनखड़ ने ये कहा

उन्होंने खाप पंचायतों की ओर से निभाई गई भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि वे सशक्त हैं और दूरदर्शिता रखते हैं. धनखड़ ने कहा कि जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना खून-पसीना बहाया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. धनखड़, उनकी पत्नी और सीएम खट्टर ने भी धनौरी गांव के धन्ना भगत मंदिर में पूजा अर्चना की.

यह भी पढ़ें- Eastern Ladakh Row: पूर्वी लद्दाख विवाद पर भारत-चीन के बीच हुई 18वें दौर की सैन्य वार्ता, कहां तक पहुंची बात?

Eastern Ladakh Row: पूर्वी लद्दाख विवाद पर भारत-चीन के बीच हुई 18वें दौर की सैन्य वार्ता, कहां तक पहुंची बात?

India China Military Talks Over Border Issues: चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू (Li Shangfu) की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले पूर्वी लद्दाख के शेष विवादित मुद्दों को हल करने के लिए दोनों देशों के बीच रविवार (23 अप्रैल) को नई उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता आयोजित की गई. भारत और चीन के बीच हुई यह 18वें दौर की सैन्य वार्ता रही. इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी.

शांगफू शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्री स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने यहां आएंगे, जिसकी मेजबानी भारत की अध्यक्षता में की जा रही है. यह बैठक 27 और अप्रैल को होनी है. घटनाक्रम से वाकिफ लोगों ने बताया कि यह बैठक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी क्षेत्र की ओर स्थित चुशुल-मोल्डो सीमा मुलाकात केंद्र पर हुई.

भारतीय पक्ष ने इस बात पर दिया जोर

रविवार की सैन्य वार्ता दोनों पक्षों के वरिष्ठ सेना कमांडर के बीच पिछले दौर की बातचीत के करीब चार महीने बाद हुई है. हालांकि, यह तत्काल पता नहीं चल सका है कि लंबित मामलों के समाधान की दिशा में कोई प्रगति हुई है या नहीं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय पक्ष ने पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग के शेष विवादित स्थलों से संबंधित मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने पर जोर दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एससीओ सम्मेलन से इतर अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की संभावना है.

भारत का क्या है रुख?

वार्ता के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने किया. यही सैन्य कोर लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर सीमा सुरक्षा व्यवस्था संभालती है. कोर कमांडर स्तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख विवाद को हल करने के लिए शुरू की गई थी. भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते.

2020 में शुरू हुआ था गतिरोध

पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू हुआ था. जून 2020 में गलवान घाटी में भयंकर संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई थी. सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक शृंखला के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण किनारे और गोगरा क्षेत्र से अपने-अपने सैनिक पीछे हटाए थे.

यह भी पढ़ें- Indian Army: भारतीय सेना की महिला ऑफिसर्स अब चलाएंगी होवित्जर तोप और रॉकेट सिस्टम, कमांड रोल के लिए होगी ट्रेनिंग

Victor T Thomas: कांग्रेस की केरल इकाई के पूर्व नेता विक्टर थॉमस बीजेपी में हुए शामिल, बताई ये वजह

Victor T Thomas Joins BJP: कांग्रेस की केरल इकाई के पूर्व नेता विक्टर टी थॉमस रविवार (23 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए. थॉमस ने पिछले सप्ताह पार्टी की केरल इकाई से इस्तीफा दे दिया था. वह पठानमथिट्टा जिले में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के अध्यक्ष थे और केरल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे की पूर्व संध्या पर थॉमस कांग्रेस और यूडीएफ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी के एर्नाकुलम जिला कार्यालय में पार्टी के राज्य प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने थॉमस का बीजेपी में स्वागत किया.

विक्टर टी थॉमस ने UDF पर साधा निशाना

बीजेपी में शामिल होने के बाद, यूडीएफ के पूर्व नेता ने गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि कई लोग ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं और यहां तक कि इसका हिस्सा बनने के लिए सक्षम भी नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यूडीएफ के कई सदस्य अपने सहयोगियों को नीचा दिखाने में ज्यादा रुचि रखते हैं.

PM मोदी और बीजेपी की तारीफ

थॉमस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के काम की भी प्रशंसा की और कहा कि केवल बीजेपी ही राज्य में व्यापक विकास सुनिश्चित कर सकती है. इस मौके पर जावड़ेकर ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और यूडीएफ पर राज्य के विकास के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी के केरल दौरे से पहले बीजेपी में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 अप्रैल) से अपने दो दिवसीय केरल दौरे पर होंगे. पीएम के दौरे से कुछ ही घंटों पहले विक्टर टी थॉमस बीजेपी में शामिल हुए. बता दें कि पीएम मोदी केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अलावा ईसाई समुदाय के वरिष्ठ पादरियों के साथ बैठक करेंगे और एक युवा कार्यक्रम समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

बीजेपी पीएम के दौरे को केरल में युवाओं और अल्पसंख्यकों को अपने पाले में लाने के उद्देश्य से अपने सम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग करना चाहती है. बंदरगाह शहर कोच्चि में सोमवार को एक रोडशो के बाद प्रधानमंत्री वहां एक युवा कार्यक्रम-युवम 2023 में शामिल होंगे, जिसके बारे में बीजेपी को उम्मीद है कि यह कार्यक्रम केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक के मंत्री पर वोटर्स को प्रलोभन देने के आरोप में केस दर्ज, करोड़ों की नकदी समेत तोहफे जब्त

Galwan Valley Incidence: शहीद पति का सपना साकार करने के लिए छोड़ दी सरकारी नौकरी, ऐसे बनीं रेखा सिंह सेना में लेफ्टिनेंट

Rekha Singh Story: साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) हमला कर देती है और भारतीय सेना के 20 जांबाज शहीद हो जाते हैं. उन्ही में से एक जवान दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह सेना में अब लेफ्टिनेंट बन गई हैं. दरअसल, शहीद दीपक सिंह के शहीद होने के बाद उनकी पत्नी ने भी सेना की सेवा का प्रण कर लिया था और इसी वजब से वो अपनी सरकारी नौकरी को त्याग सेना में भर्ती होने की ठान लेती हैं.

मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह सरकारी टीचर थीं. वो ये नौकरी छोड़कर अपने पति के सपनों को अपना ख्वाब बना लेती हैं और जमकर मेहनत करती हैं. दो साल बीत जाने के बाद इन सपनों को उस वक्त पंख लग जाते हैं जब वो सेना बतौर लेफ्टिनेंट चुनी जाती हैं. इससे पहले वो सिरमौर के जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाती थीं. पति की शहादत के बाद रेखा को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से शिक्षाकर्मी वर्ग- 2 पद में नियुक्ति दी गई थी.

पासिंग परेड में रेखा सिंह होंगी शामिल

इस महीने की 29 तारीख को रेखा सिंह पासिंग परेड में शामिल होने वाली हैं. चीन की सेना के साथ हुई हिंसा में लांस नायक दीपक सिंह शहीद हो गए थे. उन्हें मरणोपरांत वीर च्रक से सम्मानित किया गया था. जब दीपक सिंह की शादी रेखा सिंह से हुई थी, उस वक्त दोनों में से किसी ने सोचा नहीं होगा कि इस तरह की स्थिति सामने आएगी. रेखा सिंह के पति ने उन्हें एक अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया था. दीपक सिंह जब शहीद हुए तो दोनों की शादी को महज एक साल 3 महीने का समय ही बीता था यानि कि 15 महीने. ऐसे में पति की शहादत ने उनके अंदर एक जज्बा भर दिया.

रेखा सिंह की ये राह नहीं रही आसान

रेखा सिंह के अंदर जज्बा आ गया लेकिन उनकी राह इतनी आसान नहीं रही. उन्होंने अपनी टीचर वाली नौकरी छोड़ दी और सेना में भर्ती होने का फैसला कर लिया. इसके लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने लगीं साथ ही साथ फिजिकल ट्रेनिंग की भी प्रैक्टिस करने लगीं लेकिन पहले प्रयास में वो सफल नहीं हो पाईं. इसके बावजूद रेखा सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और तैयारी करती रहीं. इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली. चयन होने के बाद उनका एक साल की ट्रेनिंग का पीरियड भी पूरा किया.

ये भी पढ़ें: Indian Army: भारतीय सेना की महिला ऑफिसर्स अब चलाएंगी होवित्जर तोप और रॉकेट सिस्टम, कमांड रोल के लिए होगी ट्रेनिंग

Karnataka Election: कर्नाटक के मंत्री पर वोटर्स को प्रलोभन देने के आरोप में केस दर्ज, करोड़ों की नकदी समेत तोहफे जब्त

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश निरानी (Murugesh Nirani) पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. बीजेपी (BJP) के टिकट पर बिल्गी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मंत्री मुरुगेश निरानी के खिलाफ फैक्ट्री के स्टाफ क्वार्टर से 21.45 लाख रुपये के चांदी के 963 दीये जब्त किए जाने के बाद केस दर्ज किया गया है. मुधोल थाने के एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार (22 अप्रैल) को बताया कि हमने मुरुगेश निरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

उन्होंने कहा कि मंत्री निरानी पर चुनाव के संबंध में अवैध भुगतान से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171 एच के तहत मामला दर्ज किया गया है. निरानी की चीनी फैक्ट्री से शुक्रवार को चांदी, 1.82 करोड़ रुपये नकदी, 37.64 लाख रुपये के तोहफे और 45.25 लाख रुपये की दवाइयां जब्त की गईं थीं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार मीणा के मुताबिक पुलिस ने 28 किलोग्राम वजन के चांदी के सामान जब्त किए हैं. आरोपी बीजेपी के हैं और निरानी शुगर फैक्ट्री आवास के निवासी हैं.

कर्नाटक में कितनी जब्ती हुई?

इस मामले को लेकर मंत्री की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया. सीईओ कार्यालय के मुताबिक 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की तारीख 29 मार्च से शुक्रवार तक नकदी, विभिन्न सामानों समेत कुल जब्ती 254 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. जिनमें से 82 करोड़ रुपये की नकदी, 57 करोड़ रुपये की शराब, 78 करोड़ रुपये का सोना और चांदी, 20 करोड़ रुपये की मुफ्त में बांटी जाने वाली सामग्री और 17 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ शामिल हैं.

अब तक 1930 एफआईआर दर्ज

कार्यालय ने बताया कि इन जब्तियों के संबंध में कुल 1,930 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. आयोग ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तारीख 10 मई घोषित करने से पहले (नौ मार्च से 27 मार्च के बीच) 58 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे. गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी के लिए भिंडरावाला का गांव क्यों चुना? क्या है उसकी मंशा

Saturday, April 22, 2023
Nepal PM India Visit: 'भारत यात्रा से पहले होमवर्क करने की जरूरत', बोले नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’

Pushpa Kamal Dahal Prachanda Remark Over India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' अगले महीने होने वाली अपनी बहुप्रचारित भारत यात्रा से पहले व्यापक तैयारियां कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें 'होम-वर्क' करने की जरूरत है. उनकी भारत यात्रा की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा कि प्रचंड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली जा सकते हैं. पिछले साल दिसंबर में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी. द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापार, ऊर्जा, कृषि, संस्कृति और हवाई सेवा से जुड़ी चर्चा भारतीय नेताओं के साथ उनकी बातचीत में प्रमुखता से शामिल होगी.

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने ये कहा

प्रचंड ने काठमांडू में एक कार्यक्रम में कहा, ''मैं भारत की अपनी आगामी यात्रा की तैयारी कर रहा हूं, जो जल्द ही हो रही है. हमें यात्रा से पहले उचित होम-वर्क करने की आवश्यकता है.'' विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनकी यात्रा के लिए जमीनी कार्य शुरू कर दिया है. इस साल की शुरुआत में प्रचंड ने घोषणा की थी कि वह पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत जाएंगे.

पिछले साल बीजेपी अध्यक्ष के निमंत्रण पर प्रचंड ने किया था भारत दौरा

पिछले साल जुलाई में प्रचंड बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निमंत्रण पर भारत पहुंचे थे. उस समय उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी. प्रचंड ने पिछले साल 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने नाटकीय रूप से नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से बाहर निकलकर विपक्ष के नेता केपी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था.

यह भी पढ़ें- Sudan Unrest: संघर्ष प्रभावित सूडान से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों समेत 150 से ज्यादा लोग, सऊदी अरब ने दी ये जानकारी

Sudan Unrest: संघर्ष प्रभावित सूडान से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों समेत 150 से ज्यादा लोग, सऊदी अरब ने दी ये जानकारी

Indian Citizens Evacuated From Conflict Hit Sudan: पूर्वोत्तर अफ्रीका के देश सूडान में संघर्ष छिड़ने के बाद शनिवार (22 अप्रैल) को वहां रहने वाले भारतीयों को लेकर राहत की खबर आई. सऊदी अरब ने शनिवार को घोषणा की कि संघर्ष प्रभावित सूडान से भारतीयों समेत भाईचारे वाले और मित्र देशों के 66 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सऊदी के नागरिकों को मिलाकर यह संख्या 150 के पार पहुंच गई है.

सुरक्षित निकाले गए लोगों में विदेशी राजनयिक और अधिकारी भी शामिल हैं. इन सभी लोगों को जहाज के जरिये शनिवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचाया गया. सऊदी अरब के अलावा 12 देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकाले जाने की घोषणा की गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा पहली बार है जब सूडान में संघर्ष छिड़ने के बाद नागरिकों को वहां निकालने की घोषणा की गई है. गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (18 अप्रैल) को अपने सऊदी समकक्ष फैसल बिन फरहान अल सऊद से सूडान से भारतीयों को निकालने के बारे में बात की थी.

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने जारी किया ये बयान

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने सूडान से सुरक्षित निकाले गए लोगों के बारे में शनिवार को ट्विटर के जरिये अपना बयान जारी किया. इसमें लिखा गया, ''सूडान से सऊदी नागरिकों, राजनयिकों और अंतराष्ट्रीय अधिकारियों समेत भाईचारे वाले और मित्र देशों के कई नागरिकों को निकालकर उनके सुरक्षित आगमन की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है.'' बयान में बताया गया कि सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से रॉयल सऊदी नौसेना बलों की ओर से निकासी अभियान चलाया गया.

बयान में कहा गया, ''निकाले गए सऊदी नागरिकों की संख्या 91 पहुंच गई, जबकि भाईचारे वाले और मित्र देशों के लोगों की संख्या 66 है जोकि कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, भारत, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्किना फासो के नागरिक हैं.'' इसमें कहा गया कि सऊदी ने विदेशी नागरिकों की उनके देशों के लिए प्रस्थान की तैयारी में सभी आवश्यक जरूरतें पूरी करने के लिए काम किया.

#Statement | In the implementation of the directives of the Kingdom's Leadership, we are pleased to announce the safe arrival of the evacuated citizens of the Kingdom from Sudan and several nationals of brotherly & friendly countries, including diplomats & international officials pic.twitter.com/Eg0YemshYD

— Foreign Ministry 🇸🇦 (@KSAmofaEN) April 22, 2023

सुरक्षित लाए गए लोगों को बांटी गईं मिठाइयां

बता दें कि शनिवार को सऊदी के सरकारी टीवी चैनल Al-Ekhbariya ने जेद्दाह के बंदरगाह की ओर आने वाले जंगी जहाजों के कई वीडियो जारी किए. वीडियो में देखा गया कि जो लोग सुरक्षित निकालकर जेद्दाह लाए गए, उन्हें अधिकारियों और सैनिकों ने ईद के मौके पर मिठाइयां बांटी.

बता दें कि 15 अप्रैल को सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच संघर्ष छिड़ गया था, जिसके चलते अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और आरएसएफ प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डगलो की महत्वाकांक्षाओं की आग में सूडान सुलग रहा है.

यह भी पढ़ें- India America Relations: भारत-अमेरिका संबंध के लिए एक बड़ा साल होगा 2024- अमेरिकी अधिकारी का दावा

Friday, April 21, 2023
Modi Surname Case: पटना हाई कोर्ट में राहुल गांधी का हलफनामा, बोले- डबल जियोपार्डी सिद्धांत से प्रभावित है मानहानि केस, जानें क्या है ये

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 'मोदी सरनेम' वाले मानहानि मामले में शुक्रवार (21 अप्रैल) को पटना हाई कोर्ट में एक हलफनाम दायर किया गया. इसमें कहा गया है कि पटना की अदालत में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की ओर से राहुल के खिलाफ किया गया मानहानि का मुकदमा 'डबल जियोपार्डी डॉक्टरिन' (दोहरे दंड के सिद्धांत) से प्रभावित है.

गौरतलब है कि सुशील मोदी ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया था. राहुल गांधी की ओर से केस को खारिज करने की याचिका दी गई थी. उसी याचिका में सप्लीमेंट्री एफिडेविट (पूरक हलफनामा) दाखिल किया गया है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब हाल में पटना कोर्ट ने राहुल गांधी को सीआरपीसी की धारा 313 के तहत उनका बयान दर्ज कराने के लिए 25 अप्रैल को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था.

राहुल गांधी की ओर से दाखिल हलफनामे में क्या कहा गया?

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य आशीष कुमार ने राहुल गांधी की ओर से हलफनामा दायर किया है. इस हलफनामे में तर्क दिया गया है राहुल गांधी को उसी टिप्पणी के लिए सूरत की अदालत की ओर से पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है जो पटना कोर्ट में सुशील मोदी की ओर से दायर मानहानि शिकायत के केंद्र में है.

हलफनामे में आगे कहा गया कि अप्रैल 2019 में कोलार में एक चुनावी अभियान के दौरान जब 'सभी चोर मोदी सरनेम साझा क्यों करते हैं' कथित बयान दिया गया, राहुल गांधी पर मुकदमा चला और सूरत कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया, इसलिए पटना कोर्ट के समक्ष लंबित मामला दोहरे दंड के सिद्धांत से प्रभावित होगा जैसा कि सीआपीसी की धारा 300 और भारत के संविधान के अनुच्छेद 20 (2) के तहत प्रावधान है.

'डबल जियोपार्डी' के लिए क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद और सीआरपीसी की धारा?

संविधान के अनुच्छेद 20 (2) में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति पर एक ही अपराध के लिए एक से ज्यादा बार मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है और दंडित नहीं किया जा सकता है. वहीं, सीआरपीसी की धारा 300 (1) न सिर्फ एक ही अपराध के लिए, बल्कि एक ही तथ्य पर किसी अन्य अपराध के लिए किसी व्यक्ति के मुकदमे पर रोक लगाती है. हलफनामे कहा गया कि दोनों मामलों में फर्क सिर्फ इतना है कि शिकायतकर्ता अलग-अलग हैं.

अब इस दिन होगी मामले की सुनवाई

हलफनामे के जरिये मामले को खारिज करने का आग्रह किया गया. यह हलफनामा दाखिल करते समय राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्ता अंशुल ने शीघ्र सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार के समक्ष मामले का उल्लेख किया. जस्टिस कुमार ने राहुल के वकील के अनुरोध को स्वीकार कर लिया. अब मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को होगी. बता दें कि गुरुवार (20 अप्रैल) को सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धी पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी.

यह भी पढ़ें- CBI का समन मिलने पर क्या बोले सत्यपाल मलिक? कांग्रेस और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिया रिएक्शन

Monday, April 17, 2023
Azam Khan Health: कैसी है आजम खान की हालत? सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर ने ये बताया

Azam Khan Heath Bulletin: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार (17 अप्रैल) को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में लाया गया था. अस्पताल की ओर से आजम खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सर गंगाराम अस्पताल के उपाध्यक्ष (लैप्रोस्कोपिक, लेजर और जनरल सर्जरी) डॉक्टर बीबी अग्रवाल ने आजम खान की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही उनकी हर्निया की सर्जरी होगी.

आजन खान की तबीयत के बारे में दी गई ये जानकारी

डॉक्टर बीबी अग्रवाल ने कहा, ''आजम खान को सोमवार (17 अप्रैल) सुबह जटिल हर्निया (आंत उतरने की बीमारी) की समस्या होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत स्थिर है. हाल में हार्ट में स्टेंट डाले जाने कारण वह वर्तमान में खून को पतला करने वाली दवाओं से दूर हैं और जल्द ही उनका हर्निया का ऑपरेशन किया जाएगा.'' बता दें कि सपा नेता आजम खान को पिछले साल मई में भी नियमित चिकित्सा जांच के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Delhi | Azam Khan who was admitted today morning with a complicated Hernia in emergency is stable. He is presently off blood thinners because of recent heart stenting and will be operated on soon for Hernia: Dr B B Aggarwal, Vice Chairman, Laproscopic, Laser & General Surgery,…

— ANI (@ANI) April 17, 2023

Mohan Bhagwat: 'एक दिन हिंदू समाज ही संघ बन जाएगा', मध्य प्रदेश में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat Remark Over RSS: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर सोमवार (17 अप्रैल) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ सम्पूर्ण समाज को अपना मानता है. एक दिन यह बढ़ते-बढ़ते समाज का रूप ले लेगा, तब संघ का यह नाम भी हट जाएगा और हिंदू समाज ही संघ बन जाएगा.

भागवत यहां हेडगेवार स्मारक समिति के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आरएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे. केशव बलिराम हेडगेवार आरएसएस के संस्थापक और पहले ‘सरसंघचालक’ थे.

संघ प्रमुख मोहन भागवत का पूरा बयान

संगठन की एक विज्ञप्ति के अनुसार भागवत ने कहा, ‘‘संघ, सम्पूर्ण समाज को अपना मानता है. एक दिन संघ बढ़ते-बढ़ते समाज रूप हो जाएगा तो संघ का यह नाम भी हट जाएगा, हिंदू समाज ही संघ बन जाएगा. इसलिए यह कार्यालय हिंदू समाज का केंद्र है. यह समाज के सहयोग से खड़ा हुआ है और समाज को ही समर्पित है.’’

बताई संघ के काम की ये उपयोगिता

आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘संघ का कार्य लोक संग्रह का कार्य है. इस शक्ति से सज्जन लोगों की सुरक्षा होगी और धर्म की रक्षा के लिए इस शक्ति का उपयोग होगा और जो दुर्जन है उनमें धाक बैठेगी.’’ उन्होंने लोगों से देश के विकास और प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि यह नवनिर्मित कार्यालय केवल आरएसएस का नहीं, बल्कि हिंदू समाज का केंद्र बनेगा.

भागवत ने कहा कि चूंकि संघ का काम बढ़ रहा है और उसके शुभचिंतकों की संख्या बढ़ रही है इसलिए विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यालय बन रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों में भागवत का मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है. उन्होंने 31 मार्च को भोपाल और अगले दिन सतना में जनसभा को संबोधित किया था.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Speech: जाति जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, 'प्रधानमंत्री जी, OBC को हक नहीं दिला सकते तो...'

Sunday, April 16, 2023
Karnataka Election: राहुल गांधी को कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी का यकीन, अपनी पार्टी को किया सावधान, जानें क्या कुछ बोले

Rahul Gandhi Karnataka Visit: राहुल गांधी ने रविवार (16 अप्रैल) को विश्वास जताया कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने 150 से ज्यादा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की पार्टी नेताओं से अपील की, साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई को बीजेपी से सावधान रहने के लिए कहा.

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए पूर्व सांसद राहुल गांधी चुनावी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए कारोबारी गौतम अडानी पर हमला बोला और उद्योगपति को ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ बताया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कोलार में अडानी और पीएम मोदी पर प्रहार किया.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कोलार में ही राहुल ने ‘मोदी’ उपनाम (सरनेम) को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया और पिछले महीने उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई.

राहुल ने खरीदी नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम

बेंगलुरु में राहुल ने नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम खरीदी और इस ब्रांड को ‘कर्नाटक का गौरव’ बताया. उन्होंने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रमुख ब्रांड नंदिनी को ‘सर्वश्रेष्ठ’ भी बताया. नंदिनी बनाम अमूल विवाद के बीच उनके इस बयान को अहम माना जा रहा है. गुजरात के अमूल की ओर से इस ब्रांड के अधिग्रहण की आशंका के बीच कांग्रेस नेता ने यह कदम राज्य में पार्टी नेताओं के घरेलू डेयरी ब्रांड का पुरजोर समर्थन करने के मद्देनजर उठाया है.

कांग्रेस नेताओं से ये बोले राहुल

यहां अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि कर्नाटक में पार्टी के पक्ष में एक मजबूत अंदरूनी लहर है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कम से कम 150 सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की संस्थाओं पर नफरत, हिंसा और हमलों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी से भारत के विचार की रक्षा करना पार्टी के लोगों का कर्तव्य है.

राहुल ने इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि नफरत और हिंसा, संस्थाओं पर हमले के मामले में बीजेपी देश के लिए क्या कर रही है. ये ऐसी चीजें हैं जो सभी को दिखाई दे रही हैं.’’

'मुझे विश्वास है कि पार्टी...'

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम कर्नाटक चुनाव लड़ रहे हैं और मैं यह देखकर काफी खुश हूं कि कांग्रेस के पक्ष में बहुत मजबूत लहर है.'' उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि पार्टी चुनाव जीतने जा रही है.’’

'वे अगली सरकार को भी चुराने का प्रयास करेंगे'

राहुल ने संकेत दिया कि इस चुनाव में करीबी मुकाबले पर्याप्त नहीं होंगे और राज्य के नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पार्टी विधानसभा की कुल 224 सीट में से कम से कम 150 सीट पर जीत हासिल करे. उन्होंने कहा, ‘‘हमें 150 सीट पर चुनाव जीतना है क्योंकि बीजेपी एक भ्रष्ट संगठन है. बीजेपी के पास भारी मात्रा में धन है जिसे उसने कर्नाटक के लोगों से चुराया है और वे (बीजेपी) अगली सरकार को भी चुराने का प्रयास करेंगे.’’

बोम्मई सरकार पर बरसे राहुल, अडानी-पीएम मोदी को लेकर ये कहा

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक बताते हुए राहुल ने कहा कि इस सरकार पर ‘40 प्रतिशत सरकार’ का ठप्पा लगा हुआ है. कोलार में उन्होंने अडानी और प्रधानमंत्री पर हमला किया और उद्योगपति के साथ पीएम मोदी का ‘संबंध’ जानना चाहा. राहुल ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि अडानी से आपके क्या संबंध हैं, जिन्हें भारत में हवाई अड्डे दिए जा रहे हैं. उन्हें अनुबंध देने के लिए नियम बदल दिए गए. क्या नियम बदले गए?’’

उन्होंने कहा कि वह अडानी की फर्जी कंपनियों से जुड़े 20,000 करोड़ रुपये का मुद्दा उठा चुके हैं और सवाल किया कि यह पैसा कहां गया. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपने दिल से अडानी की मदद की तो हम (कांग्रेस) दिल से गरीबों, बेरोजगार युवकों और महिलाओं की मदद करेंगे.’’

'मैं डरने वाला नहीं'

राहुल ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री 2011 के जातिवार जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करेंगे और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की भी मांग की. राहुल ने ‘जय भारत’ नामक कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा, ‘‘मुझे संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया. वे (केंद्र सरकार) सोचते हैं कि वे मुझे हटाकर और धमकाकर डरा देंगे. मैं डरने वालों में से नहीं हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मुझे जवाब नहीं मिलता, मैं यह सवाल पूछता रहूंगा. आप मुझे अयोग्य ठहराएं, मुझे जेल में डाल दें या जो चाहें करें, मैं डरने वाला नहीं हूं.’’

यह भी पढ़ें- Karnataka Election: अमूल बनाम नंदिनी विवाद के बीच राहुल गांधी पहुंचे नंदिनी स्टोर में, पीएम मोदी पर बोला हमला

Uddhav Thackeray: नागपुर से BJP-RSS पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे, हिंदुत्व के मुद्दे पर कही ये बात

Uddhav Thackeray Slams BJP-RSS Over Hindutva: महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार (16 अप्रैल) को महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की 'वज्रमूठ' रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी-आरएसएस और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को घेरा.

क्या कहा उद्धव ठाकरे ने?

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''हर बार मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि मैं कांग्रेस के साथ चला गया और हिंदुत्व को छोड़ दिया, क्या कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं है? वहां (आरएसएस-बीजेपी में) हिंदुत्व 'गौमूत्रधारी हिंदुत्व' है, उन्होंने संभाजीनगर में उस जगह पर गोमूत्र छिड़का जहां हमने अपनी जनसभा की थी. उन्हें थोड़ा गोमूत्र पी लेना चाहिए था, वे समझदार बन जाते, हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद के बारे में है.''

'क्या यही उनका हिंदुत्व है?'

ठाकरे ने कहा, ''एक तरफ वे हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और दूसरी ओर मस्जिद में जाते हैं और कव्वाली सुनते हैं, क्या यही उनका हिंदुत्व है? वे यूपी में जाकर उर्दू में 'मन की बात' करते हैं, क्या यही उनका हिंदुत्व है? हमारा हिंदुत्व देश के लिए प्राण न्यौछावर करने के बारे में है.''

उद्धव ने बीजेपी को लेकर आरएसएस से किया सवाल

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को लेकर आरएसएस से सवाल किया. उन्होंने कहा, ''मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं- क्या बीजेपी जो कर रही है वो सही है, क्या देश अहम मुद्दों पर जवाब की उम्मीद करता है?'' गौरतलब है कि नागपुर में ही आरएसएस का मुख्यालय है. उसी शहर से उद्धव आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साध रहे थे.

पीएम मोदी पर उद्धव का निशाना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कारोबारी गौतम अडानी को लेकर हिंडबर्ग रिसर्च के मुद्दे पर परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर हिंडनबर्ग रिपोर्ट फालतू है तो (पीएम मोदी की ओर से) चुप्पी क्यों है? उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की ओर से पुलवामा हमले को लेकर लगाए गए आरोपों पर कोई जवाब क्यों नहीं आया?

यह भी पढ़ें- Maharashtra: 'बीजेपी में जाना राजनीतिक आत्महत्या होगी', NCP के बड़े नेता के पार्टी छोड़ने की चर्चा पर बोले शरद पवार

Saturday, April 15, 2023
Atiq Ahmed Killed Reaction Live: अतीक अहमद की हत्या पर उठ रहे सवाल, अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य नेता क्या कह रहे हैं?

Atiq Ahmed Killed: भारी सुरक्षा घेरे के बीच माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल) की रात करीब 10 बजे हत्या कर दी गई. दोनों की हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद प्रयागराज के अस्तपाल लाए थे. मीडियाकर्मी दोनों से सवाल कर रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने नजदीक से सिर में गोली मार दी. पूरी वारदात कैमरे में कैद हो चुकी है.

अतीक अहमद की हत्या ऐसे समय में हुई है जब शनिवार को ही उनके बेटे असद और उसके दोस्त गुलाम का अंतिम संस्कार किया गया है. दोनों को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार (13 अप्रैल) को एनकाउंटर में मार गिराया था. दोनों की उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को तलाश थी.

अतीक अहमद की हत्या के बाद सनसनी फैल गई. लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल बैठक की. बैठक में पूरे यूपी में धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. रातभर यूपी के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त करती दिखी.

दोनों नेताओं की हत्या पर विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.

वहीं एआईएमआईएम के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अतीक और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे. उन पर हथकड़ियां लगी हुई थीं. JSR के नारे भी लगाये गये. दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है. एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं. जिस समाज में हत्यारे हीरो होते हैं, उस समाज में कोर्ट और इंसाफ़ के सिस्टम का क्या काम?

Atiq Ahmed Killed: जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या तो ऐसा था मंजर

Atiq Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उस वक्त हत्या कर दी गई, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के अस्तपाल लाया जा रहा था. दोनों मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने नजदीक आकर सिर में गोली मार दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगने के साथ ही दोनों गिर गए, कई राउंड फायरिंग की भी आवाजें सुनी गई. जब गोली मार गई तक अतीक अहमद और अशरफ दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी. वहां मौजूद पत्रकारों ने बताया कि हमलोग बाइट ले रहे थे तभी हमलावरों ने गोली चला दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और पुलिसकर्मी हमलावर को पकड़ रहे हैं. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और इंटेलिजेंस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

शनिवार को बेटे का किया गया अंतिम संस्कार

अतीक अहमद की हत्या ऐसे समय में हुई है जब उनके बेटे असद और उसके दोस्त गुलाम को दो दिनों पहले (गुरुवार, 13 अप्रैल) ही यूपी एसटीएफ ने मार गिराया था. शनिवार (15 अप्रैल) को दोनों को दफनाया गया.

अतीक अहमद और अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि पुलिस उनको गाड़ी से निकालकर मेडिकल के लिए ले जा रही थी, जैसे ही मेडिकल कैंपस के अंदर आए गोलियों की आवाज आई. दोनों को गोली लगी, वहीं दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया, ‘‘इनको (अतीक-अशरफ को) आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए यहां लाया गया था. मीडियाकर्मी ‘बाइट’ ले रहे थे. तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए और उन्होंने बाइट लेने का प्रयास किया और इसी दौरान उन्होंने गोलीबारी की.’’शर्मा ने बताया, ‘‘मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.’’

Atiq Ahmed Killed: 'नहीं ले गए...', गोली लगने से ठीक पहले अतीक अहमद के ये थे आखिरी अल्फ़ाज

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक अहमद की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर भड़काऊ चीजें लिखने पर हो सकता है ये अंजाम

Atiq Ahmad Ashraf Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस अलर्ट मोड में हैं. प्रशासन की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाले खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार (15 अप्रैल) रात करीब 10 बजे कॉल्विन अस्पताल के पास अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट देखी जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट्स पर नजर रखी जा रही है.

सीएम योगी और पुलिस की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देने के साथ ही जनता से सहयोग का आह्वान भी किया है. सीएम ने कहा है कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे. उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. सीएम योगी ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भड़काऊ पोस्ट करने होगा एक्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने या भड़काऊ पोस्ट लिखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस को एकदम अलर्ट रखा गया है. यहां तक कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

Atiq Ahmed Killed: 'नहीं ले गए...', गोली लगने से ठीक पहले अतीक अहमद के ये थे आखिरी अल्फ़ाज

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात 10 बजे पुलिस सुरक्षा में हत्या कर दी गई. इस दौरान भारी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे. अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज के अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था. मीडियाकर्मी दोनों से सवाल-जवाब कर रहे थे तभी हमलावरों ने गोलियां चला दी. हमलावरों ने अतीक अहमद के सर में गोली मारी. पुलिस के मुताबिक, हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे.

अतीक अहमद से सवाल किया गया कि आप अपने बेटे असद के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए, तो उन्होंने कहा, ''नहीं ले गए तो नहीं गए.'' तभी उन्हें हमलावरों ने गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बेटे का अंतिम संस्कार

दरअसल, अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके दोस्त गुलाम को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार (13 अप्रैल) को एनकाउंटर में मार गिराया था. इसके बाद दोनों को प्रयागराज में कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफनाया गया. बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अतीक अहमद ने अर्जी लगाई थी लेकिन उसपर सुनवाई नहीं हो सकी.

कसारी मसारी कब्रिस्तान में शव को दफनाने की प्रक्रिया करीब एक घंटे चली. इस दौरान अतीक अहमद और उसके परिवार का कोई करीबी सदस्य नजर नहीं आया.

यूपी में धारा 144 लागू
अतीक अहमद की हत्या के बाद तनाव की स्थिति है. इसी के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठक की. यह हाई लेवल बैठक करीब तीन घंटे चली. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Atiq Ahmed Killed: 'आसमानी फैसला, पाप पुण्य का हिसाब, गुंडे मारे गए...', अतीक अहमद की हत्या पर BJP नेताओं ने दिए ऐसे बयान

Atiq Ahmed Shot Dead: 'पुलिस ने हत्या 'पूरी' करने की अनुमति दी', बाबुल सुप्रियो ने उठाया प्रशासन पर सवाल

Atiq Ahmed-Ashraf Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार (15) रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों की हत्या प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के पास हुई है. दावा किया जा रहा है कि अतीक और अशरफ की हत्या में तीन लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावार आते हैं और फायरिंग शुरू कर देते हैं. गोली लगने के बाद अतीक और अशरफ दोनों मौके पर ही दम तोड़ देते हैं. घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर विपक्ष सवाल उठा रहा है.

अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर यूपी पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया कि घटना के वीडियो से यह साफ है कि यूपी पुलिस ने तीन हमलावरों को अतीक और उसके भाई की (पूर्व नियोजित) हत्या 'पूरी' करने की अनुमति दी. किसी भी पुलिसकर्मी ने हमलावरों पर गोली नहीं चलाई, जबकि आरोपी पुलिस हिरासत में थे. उन्होंने इस हत्या को पूर्व नियोजित बताया है.

It's crystal clear from the video of the incident that UP Police ALLOWED the 3 assailants to 'complete' their (preplanned) murder - none of the Policemen fired on the assailants given that the 'Accused' were in Police custody @aajtak https://t.co/ZvUqrOkm2R

— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) April 15, 2023

घटना को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead Live: अतीक अहमद और भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस की मौजूदगी में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

Atiq Ahmed Killed: 'आसमानी फैसला, पाप पुण्य का हिसाब, गुंडे मारे गए...', अतीक अहमद की हत्या पर BJP नेताओं ने दिए ऐसे बयान

BJP Reaction On Atiq Ahmed Murder: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल) रात हुई हत्या पर बीजेपी (BJP) नेताओं की तरफ से विवादित बयान दिए गए हैं. राज्‍य सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना (Suresh Kumar Khanna) ने इसे आसमानी फैसला बताया है. अतीक और अशरफ की अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी.

सुरेश खन्ना ने कहा कि जब जुल्म की इंतहा होती है तो कुछ फैसले आसमान से होते हैं. सरकार ने इस बात की हर तरह से कोशिश की कि कानून व्यवस्था को बनाए रखे. योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का नारा दिया था, सरकार उसपर कायम हैं. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि अगर गुंड़े हैं और मारे गए हैं तो इस पर हाय तौबा करने की जरूरत नहीं है.

"पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है"

यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है. वहीं बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है, जब राक्षसों का संहार होता है तब पृथ्वी का भार कम होता है. बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि कर्म प्रधान विश्व करी राखा, तो तस करहीं सो तस फल चाखा, जय श्री राम.

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश दिये हैं. घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

सभी जिलों में धारा 144 लागू

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने तत्काल उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश दिये हैं. बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन के भी निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद राज्य के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed Killed: प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, जानें माफिया के बारे में सबकुछ

Atiq Murder: अतीक अहमद को पहले से पता था हत्या होने वाली है... 28 मार्च को लगाई थी गुहार, लेकिन...

Atiq-Ashraf Ahmed Killed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल) को यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में हत्या (Murder) कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाईयों की उस समय गोली मारकर हत्या की जब पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी. यूपी पुलिस (UP Police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था.

अतीक अहमद को पहले से ही अंदेशा था कि उसकी हत्या हो सकती है, इसलिए उसने 18 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में गुहार भी लगाई थी. 28 मार्च को अतीक अहमद ने याचिका में कहा था कि मेरी जान को खतरा है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये अर्जी खारिज कर दी थी और अब 15 अप्रैल को उसका कत्ल कर दिया गया.

कोर्ट ने खारिज की थी अतीक की अर्जी

कोर्ट ने तब अतीक अहमद की याचिका सुनने से मना करते हुए कहा था कि जब उसे गुजरात से यूपी लाया जा चुका है तो अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का कोई मामला नहीं बचता. सुरक्षा या किसी भी और बात के लिए उसे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चाहिए.

सीएम ने लिया संज्ञान, सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए. हत्या के बाद यूपी में धारा-144 लागू कर दी गई है. राज्य की मुख्य जगहों, सीएम आवास, राजनीतिक दलों के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हर जिले की पुलिस को अलर्ट रहने और फ्लैग मार्च निकालने के लिए कहा गया है.

कैमरे के सामने मारी गोली

गोलीबारी की ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस की ओर से दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे. काल्विन अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग के सामने अतीक और अशरफ की तीन युवकों ने उस समय करीब से गोली मारकर हत्या कर दी, जब अतीक अहमद से पत्रकार कुछ सवाल कर रहे थे. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हम लोग घटना की जांच कर रहे हैं. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. गिरफ्तार लोगों से अभी पूछताछ की जानी है.

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed Killed: प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, जानें माफिया के बारे में सबकुछ

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर उदित राज बोले- क्या भगवान राम का इस्तेमाल...

Atiq Ahmed-Ashraf Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अतीक और अशरफ के हत्यारे जयश्री राम के नारे लगाए. क्या भगवान राम का इस्तेमाल इन कृत्यों के लिए होगा?

उदित राज ने एक वीडियो ट्वीट करके पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ''अतीक और अशरफ को इलाहाबाद में गोली मारी गई. कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. ऐसे में कौन सी अक्लमंदी है. सीधे ही एनकाउंटर दिखा देते हैं. ऐसे में आरोपियों को कानून के मुताबिक सजा हो.'' उन्होंने आगे कहा कि अतिक और अशरफ़ इलाहाबाद में मारे गए. पुलिस के इंतजाम को देखते हुए क्या परिंदा भी पर मार सकता था तो कैसे मारे गये? क्या यूपी में क़ानून का राज है?

सीएम योगी आदित्यनाथ का किया जिक्र
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ''यह यूपी में दिखाता है कि कैसी कानून व्यवस्था है. यह कोई बहुत बड़ी साजिश लगती है. इस पूरे मामले में ज्यूडिशियल जांच होनी चाहिए है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत सीएम का पद छोड़ देना चाहिए है.''

Atiq Ahmed Killed: '12 सेकेंड में दो हत्याएं, एक अतीक अहमद और उसके भाई की और दूसरी...', बोले कपिल सिब्बल

Atiq Ahmed Killed: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में भारी सुरक्षा के बीच हत्या ने सनसनी फैला दी है. विपक्षी पार्टियां लगातार योगी सरकार पर सवाल उठा रही है. वरिष्ठ नेता और मशहूर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यूपी में 12 सेकेंड में दो हत्याएं हुई है. पहला अतीक अहमद और उसके भाई की और दूसरा रूल ऑफ लॉ की.

अतीक अहमद और उसके भाई की उस वक्त हत्या की गई जब दोनों को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस प्रयागराज मेडिकल कॉलेज जांच के लिए पहुंची थी. रात के करीब 10 बजे अतीक से मीडियाकर्मी सवाल कर रहे थे. तभी तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने बताया कि तीनों मीडियाकर्मी बनकर आए थे. हमले की घटना कैमरे में कैद हो चुकी है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है.

यूपी में धारा 144 लागू

इस घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हाई लेवल बैठक की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है. पूरे यूपी में धारा 144 लगा दी गई है.

अतीक अहमद की ऐसे समय में हत्या हुई है जब गुरुवार को ही यूपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में उनका बेटा असद और साथी गुलाम मारा गया था. शनिवार को ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. मीडियाकर्मी ने हत्या से ठीक पहले अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर भी अतीक अहमद से सवाल किया था, तब उन्होंने कहा कि नहीं ले गए तो नहीं गए.

बता दें कि अतीक अहमद ने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, हालांकि सुनवाई नहीं हो सकी.

Atiq Ahmed Killed: अतीक अहमद की लाइव हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ बोले?

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद की हत्या के बाद उठ रहे हैं ये सवाल...

Atiq Ahmed-Ashraf Ahmed Shot Dead: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की भारी पुलिस सुरक्षा और मीडियाकर्मियों के बीच हत्या कर दी गई. इस हत्या ने देशभर में सनसनी फैला दी है. दोनों की हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है. तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है.

वारदात रात के करीब 10 बजे की है जब पुलिस ने अतीक अहमद और अशरफ से लंबी पूछताछ की थी और इसके बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए लाया गया था. अतीक अहमद की ऐसे समय में हत्या हुई है जब महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में उनका बेटा मारा गया था और शनिवार को ही अंतिम संस्कार किया गया है.

पुलिस पर क्या सवाल उठ रहे हैं?
इस हत्या ने यूपी पुलिस और उसकी इंटेलिजेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी सुरक्षा के बीच कैसे हत्या हो गई? पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम लोग घटना की जांच कर रहे हैं. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. गिरफ्तार लोगों से अभी पूछताछ की जानी है.’’ पुलिस ने लापरवाही को लेकर फिलहाल जवाब नहीं दे रही है.

अतीक अहमद की हत्या के ठीक बाद लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने बैठक की. इस बैठक में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए. पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गईं. तत्काल ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ की हत्या पर पूर्व अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.’’

कपिल सिब्बल ने कहा कि यूपी में दो हत्या हुई है. एक अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तो दूसरी रूल ऑफ लॉ यानी कानून के शासन की. वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि यह यूपी में दिखाता है कि कैसी कानून व्यवस्था है. यह कोई बहुत बड़ी साजिश लगती है. इस पूरे मामले में ज्यूडिशियल जांच होनी चाहिए है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए है.

सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है. अहमद एवं अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया है. अहमद और उसके भाई अशरफ को 2005 के उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में सुनवाई के लिए यहां लाया गया था.

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा प्राथमिक जानकारी के अनुसार तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए, उन्होंने हमला किया. तीन लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ जारी है. उनके पास से कुछ असलहा बरामद हुआ है. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के अलावा एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है. एक पत्रकार को भी चोट आई है.

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद एक्शन में सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Subscribe to:
Comments (Atom)
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...

Air Chief Marshal AP Singh: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वा...

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना ...

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. व...