Friday, March 31, 2023

Covid 19: 'बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें', जानें कोरोना के XBB.1.16 वैरिएंट को एक्सपर्ट ने बताया कितना खतरनाक

Expert On XBB.1.16 Variant Of Coronavirus: देश में कोरोना के मामलों में उछाल को देखते हुए लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की सलाह विशेषज्ञों की ओर से दी जा रही है. मेदांता अस्पताल के चेस्ट सर्जरी इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने सलाह दी है कि बाहर जाते समय लोग मास्क जरूर पहनें और कोरोना के लक्षण दिखने पर कोविड टेस्ट कराएं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डॉ. अरविंद कुमार ने कहा, ''अब चूंकि टेस्टिंग बढ़ी है तो (कोरोना) केस भी बढ़े हैं. अच्छी बात यह है कि जो मामले सामने आ रहे हैं वो ज्यादा गंभीर नहीं हैं. लोग घर पर रहकर ठीक हो रहे हैं.''

कितना असर कर रहा नया वैरिएंट?

एक्सपर्ट ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी थी और जो मरीज सामने आ रहे थे, उन्हें इसकी जरूरत थी लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है. यह वायरल और नया वैरिएंट हमारे फेफड़ों पर ज्यादा असर नहीं कर रहा है. हालांकि, लंबे वक्त से मरीजों में सूखी खांसी की समस्या देखी जा रही है. जो मरीज सामने आ रहे हैं, उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि जो मरीज से पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें इस वैरिएंट से खतरा हो सकता है. ऐसे लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. वहीं, फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इस वैरिएंट और वायरल से बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. डॉक्टर अरविंद ने कहा, ''उनके (फेफड़े की बीमारी से ग्रसित लोग) लिए जरूरी है कि कम से कम घर से बाहर निकलें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और बहुत जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही घर से निकलें.''

कितना खतरनाक है XBB.1.16 वैरिएंट?

डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा, ''XBB.1.16 वैरिएंट अभी हल्का (Mild) है. इससे पीड़ित मरीज ज्यादा गंभीर हालत में नहीं देखे जा रहे हैं. उन्हें अस्पताल जाने की बहुत कम जरूरत पड़ती है. ज्यादातर मरीज घर में रहकर ही ठीक हो जा रहे हैं लेकिन इसे लेकर जरा भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है क्योंकि कब यह वायरस गंभीर रूप धारण कर ले, यह कहा नहीं जा सकता है.'' उन्होंने कहा कि एक अच्छी बात यह है कि 95 फीसदी लोगों में हाईब्रिड इम्युनिटी है.

बता दें कि शुक्रवार (31 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी साझा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में 48 फीसदी XBB1.16 वैरिएंट पाया गया है. उन्होंने भी कहा कि यह वैरिएंट बिल्कुल भी तीव्र नहीं है और इससे ग्रसित लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है. वहीं, शुक्रवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 3,095 नए मामले सामने आए. ये इस साल (2023 में) 24 घंटों में सामने आए केस के मामले सबसे ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Corona Update: दिल्ली में XBB1.16 ने डराया, कुल मामलों में इतने फीसदी है ये नया वैरिएंट

Karnataka Election: मंदिर जाते समय चुनाव अधिकारियों ने रोक ली CM बोम्मई की कार, ली तलाशी

Basavaraj Bommai Car Checked: कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार (31 मार्च) को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को रोककर उसकी जांच की. सीएम बोम्मई उस समय बेंगलुरु ग्रामीण जिले के एक मंदिर जा रहे थे. राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी आदर्श आचार संहिता लागू है. अधिकारियों की ओर से कार की जांच करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूत्रों के अनुसार, बोम्मई एक निजी कार से घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे और उन्होंने बुधवार (29 मार्च) को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के दिन ही अपनी सरकारी कार लौटा दी थी. उन्होंने बताया कि उनकी कार को होसाहुद्या चौकी पर रोक कर तलाशी ली गई. सूत्रों ने कहा कि गाड़ी में कुछ भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली और अधिकारियों ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी.

CM बोम्मई की कार की जांच का वीडियो

#WATCH | Karnataka CM Basavaraj Bommai's car checked by the Flying Squad team of the Election Commission as he was on his way to Sri Ghati Subramanya Temple in Doddaballapur

Model Code of Conduct is enforced in the State in view of the May 10 Assembly elections. pic.twitter.com/esBkFcIMAL
— ANI (@ANI) March 31, 2023

बसवराज बोम्मई का सत्ता में वापसी करने का दावा

सीएम बसवराज बोम्मई ने बुधवार को चुनाव की तारीख सामने आने के बाद कहा था कि सत्तारूढ़ बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा था कि पिछले साढ़े तीन महीनों में राज्य के लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है. सीएम बोम्मई ने कहा था, ''मुझे पूरा विश्वास है कि हमें पूर्ण और स्पष्ट बहुमत मिलेगा और बीजेपी 2023 में फिर सरकार बनाएगी.''

मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी ने डिजिटल तकनीक और पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से प्रचार किए जाने समेत लोगों तक पहुंचने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया है. चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के बारे में एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा था, ‘‘हमारे पास पहले से ही (जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों के बारे में) सर्वेक्षण रिपोर्ट हैं. इसके साथ ही जिला स्तर और तालुक स्तर पर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी. इसे राज्य स्तर पर समेकित किया जाएगा और मंजूरी के लिए संसदीय बोर्ड के पास भेजा जाएगा.’’

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? सीएम बोम्मई ने कही ये बात

'अगर आप भिखारी हैं तब भी...', पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्नी को गुजारा भत्ता दिए जाने पर सुनाया फैसला

Punjab and Haryana high Court:  पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है, एक पति का यह नैतिक और कानूनी दायित्व बनता है कि वह अपनी पत्नी का भरण-पोषण करे. उन्होंने कहा अगर दुर्भाग्य से वह पेशेवर भिखारी भी है तब भी उसका यह दायित्व बनता है कि वह पत्नी का भरण पोषण करे.

न्यायमूर्ति एचएस मदान की पीठ ने तलाक के एक मामले में पति की याचिका खारिज करते हुए यह बात की. पति ने अदालत में निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ यह अर्जी दाखिल की थी कि तलाक के मामले की सुनवाई तक पत्नी को दिया जाने वाला मासिक गुजारा भत्ता बंद कर दिया जाए.

पत्नी का भरण पोषण करना पति का दायित्व
अदालत ने कहा कि पति/याचिकाकर्ता पैसे देने में सक्षम व्यक्ति है और आजकल, एक मजदूर भी प्रति दिन 500/- रुपये या उससे अधिक कमाता है. उन्होंने कहा, बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए और बुनियादी जरूरतों की चीजों के महंगा होने के मद्देनजर इस भत्ते को भी पर्याप्त नहीं माना जा सकता है लेकिन मामले की सुनवाई जारी रहने तक पति का यह दायित्व है कि वह पत्नी को निचली अदालत में तय हुए पैसे देता रहे.

इस मामले में पत्नी ने अदालत में वाद दायर कर प्रार्थना की थी कि मामले की सुनवाई के दौरान भी उसको हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 24 के तहत अपने पति से 15,000 रुपये प्रति माह का गुजारा भत्ता, हर महीने मुकदमें के 11,000 रुपये मिलते रहें. पत्नी की इसी याचिका के खिलाफ पति ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

इसी पर टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा, बेशक यह पति का नैतिक और कानूनी दायित्व है, वह अपनी पत्नी का भरण पोषण करे.

क्या है हिंदु विवाह अधिनियम की धारा 24?
हिंदू विवाह अधिनियम के तहत धारा 24 में कहा गया है कि यदि पति या पत्नी मे से किसी के पास भी अपना गुजारा करने और कार्यवाही के आवश्यक खर्च देने के लिए स्वतंत्र आय का कोई स्रोत नहीं है, तो अदालत ऐसे आश्रित पति या पत्नी की याचिका पर उस पति या पत्नी को अपने आश्रित को भुगतान करने का आदेश दे सकती है.

Eknath Shinde: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद शिंदे गुट को घेरने की तैयारी! अब कांग्रेस नेता ने कर दी ये बड़ी मांग

'दिल्ली नहीं होगी हिंदू राष्ट्र की राजधानी', निलंबित बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- मुस्लिमों को वोटिंग राइट्स नहीं

T Raja Singh On Hindu Rashtra: हैदराबाद के निलंबित बीजेपी विधायक टी राजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. टी राजा ने कहा भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो इसकी राजधानी दिल्ली नहीं बल्कि मथुरा, काशी या अयोध्या होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र में मुस्लिमों को वोट देने का अधिकार नहीं होगा. हैदराबाद में शोभा यात्रा के दौरान टी राजा ने ये बयान दिया है.

बीजेपी से विधायक चुने गए टी राजा सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. बीजेपी ने विवादित बयान के चलते ही उन्हें निलंबित कर दिया था.

विवादित टिप्पणी के चलते हुए थे गिरफ्तार

बीते साल अगस्त में विधायक टी राजा को गिरफ्तार किया गया था. टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर एक वीडियो अपलोड किया था. टी राजा ने फारूकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. वीडियो में टी राजा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में विरोध जताया था.

बाद में टी राजा को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई थी. इसके 72 घंटे के अंदर पुलिस ने दोबारा से उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेजा.

हाल ही में महाराष्ट्र में केस

टी राजा सिंह के खिलाफ अब ताजा केस महाराष्ट्र में दर्ज हुआ है. बीती 29 जनवरी को टी राजा सिंह ने मुंबई में एक रैली की थी. मुंबई पुलिस ने टी राजा के खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज किया है. पुलिस को इस रैली को लेकर शिकायत मिली थी कि टी राजा ने रैली में जो भाषण दिया था उससे धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें

'अमृतपाल को पाकिस्तान भाग जाना चाहिए', लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा- उनकी जिंदगी खतरे में

Wednesday, March 29, 2023

Jammu Kashmir: भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बड़ा धमाका! पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Terrorist Attack in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर से बुधवार देर रात बड़ी खबर सामने आई. यहां कठुआ जिले में एक सीमा पुलिस चौकी (बीपीपी) के पास देर रात विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर शाम कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे बीपीपी सान्याल के पास विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी.

जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि “बताया जा रहा है कि हीरानगर पुलिस थाना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पुलिस चौकी सान्याल के पास लोगों ने विस्फोट की आवाज सुनी. इस सूचना के बाद से ही पुलिस टीम हरकत में है.” उन्होंने कहा कि इस विस्फोट की सटीक प्रकृति अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी चल रही है.

4-5 गांवों में सुनाई दिया धमाका

रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के चार पांच गांवों के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. बता दें कि धमाका स्थल के पास यहां कठुआ बॉर्डर पुलिस की सन्याल पुलिस पोस्ट भी है और वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है. आप एक छोर से खड़े होकर आराम से पाकिस्तान के गांव देख सकते हैं.

जनवरी में हुए आतंकी हमले में 4 की हुई थी मौत

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यहां आतंकवादी हमलों में बड़ी गिरावट आई है. हालांकि कभी कभी आतंकवादी हमला करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. पिछले 6 महीने में कई आतंकवादी हमले हुए हैं जिनसे जान-माल का नुकसान हुआ है. इसी साल जनवरी में राजौरी और श्रीनगर के जदीबल इलाके में आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की. इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 7 घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi Disqualified: 'अगर कोर्ट मुझे दोषी ठहराती है तो...', राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, जानें क्या कुछ कहा

Unique Festival: केरल का अनोखा फेस्टिवल जहां महिलाओं का रूप धारण करते हैं पुरुष

Kerala Unique Ritual: भारत में अनगिनत त्योहार मनाए जाते हैं. अलग-अलग राज्यों, धर्म और समुदायों के त्योहार भी अलग-अलग हैं. इनमें से बड़े त्योहारों में आमतौर पर लोग नए कपड़े पहनकर उसे सेलिब्रेट करते हैं. इसमें महिलाएं अपने कपड़े पहनती हैं और पुरुष अपने, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे त्योहार के बारे में सुना है, जिसमें पुरुष साड़ी पहनकर महिलाओं की तरह तैयार होते हैं और एक अनोखे अनुष्ठान में शामिल होते हैं.

यह जानकर बेशक आपको हैरानी हो रही हो, लेकिन ये सच है. केरल के कोल्लम जिले में ऐसा ही एक त्योहार आता है, जिसमें पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनकर और उन्हीं की तरह सजकर इसमें शामिल होते हैं. इस त्योहार का नाम चमायाविलाक्कू उत्सव है. भारतीय रेलवे के एक अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने इस त्योहार के दौरान महिला का रूप लिए एक पुरुष की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. इस फोटो को देखकर हर कोई दंग है.

एक अधिकारी ने ट्वीट कर बताया त्योहार के बारे में

अनंत रूपनगुडी ने अपने इस ट्वीट में लिखा,“केरल में कोल्लम जिले के कोट्टमकुलकारा में देवी मंदिर में एक परंपरा है जिसे चमायाविलक्कू उत्सव कहा जाता है. यह त्योहार पुरुषों के जरिये मनाया जाता है. इसमें पुरुष महिलाओं का रूप लेते हैं. वे महिलाओं के कपड़े पहनते हैं, उन्हीं की तरह सारे शृंगार करते हैं. यह तस्वीर उस व्यक्ति की है जिसने इस त्योहार में शामिल होकर प्रतियोगिता में मेकअप के लिए पहला पुरस्कार जीता था."

The Devi Temple in Kottamkulakara in Kollam district in Kerala has a tradition called the Chamayavilakku festival.

This festival is celebrated by men who are dressed as women. The above picture is that of the man who won the first prize for the make up In the contest. #festival pic.twitter.com/ow6lAREahD
— Ananth Rupanagudi (@Ananth_IRAS) March 27, 2023

पुरुषों के हाथ में दीपक रखकर निकालते हैं जुलूस

वहीं, केरल पर्यटन वेबसाइट के अनुसार, इस त्योहार को कोट्टनकुलंगारा चमयाविलक्कू - रोशनी का एक कार्निवल कहा जाता है और यह मलयालम महीने के 10वें और 11वें दिन, मीनम, मार्च के दूसरे भाग में मनाया जाता है. इस त्योहार में महिलाओं के रूप में सजे पुरुषों के हाथों में दीपक रखकर जुलूस निकाले जाते हैं. राज्य भर के पुरुष साड़ी पहनते हैं, आभूषण पहनते हैं और शृंगार करते हैं और इस अनूठी रस्म में हिस्सा लेते हैं.

Here is a video that's getting viral from this unique tradition pic.twitter.com/3qKHA7ggzk
— Arvind (@tweet_arvi) March 27, 2023

ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग सबसे ज्यादा जुटते हैं

केरल पर्यटन वेबसाइट के मुताबिक, महिलाओं के रूप में कपड़े पहने पुरुष दिव्य चमायाविलक्कू (पारंपरिक दीपक) धारण करते हैं और पीठासीन देवता के प्रति अपनी भक्ति के प्रतीक के रूप में मंदिर के चारों ओर घूमते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करते हैं. मौजूदा समय में यह त्योहार केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय का सबसे बड़ा जमावड़ा बन गया है क्योंकि यह उन्हें अपनी पहचान का जश्न मनाने के लिए एक जगह प्रदान करता है.

पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

अनंत रूपनगुडी ने इस पोस्ट को सोमवार को ट्वीट किया था. अब तक इसे 2,800 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर और रीट्विट कर रहे हैं. वहीं कई लोग ऐसे हैं जो फोटो देखकर हैरान हो रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैंने कभी अनुमान नहीं लगाया होगा. यह पहली बार में अविश्वसनीय है, लेकिन जैसा कि मैंने और पढ़ा है यह सच और पुरानी परंपरा का पालन करता है. यह त्योहार हर साल 25 मार्च के आसपास केरल के कोल्लम के पास एक मंदिर में मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें

Senior Citizen Fare Concession: 1667 करोड़ रुपये सालाना बचाने के लिए सरकार ने बंद कर दिया बुजुर्गों को रेल किराये पर छूट देना!

Chennakeshava Temple: कर्नाटक के चेन्नाकेशव मंदिर में हर बार नवरात्रि पर पढ़ी जाती थी कुरान, इस बार राइट विंग संगठनों ने मचाया बवाल

Chennakeshava Temple Rathotsava: कर्नाटक के बेलूर में स्थित ऐतिहासिक चेन्नाकेशव मंदिर एक बार फिर खबरों में है, लेकिन इस बार खबरों में रहने की वजह इसका भाईचारे का संदेश देने वाली कई साल पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि एक बवाल है जिसे राइट विंग के कुछ संगठनों ने शुरू किया है.

दरअसल, इस मंदिर में 3 अप्रैल को वार्षिक रथ उत्सव (रथोत्सव) की शुरुआत होनी है. इस रथ उत्सव को चिह्नित करने के लिए कुरान के अंशों का पाठ करने की परंपरा है. लेकिन मंगलवार को कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने इसी परंपरा का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया.

हिंदू संगठनों का दावा, प्राची नहीं है यह प्रथा

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार से इस प्रथा को रोकने का आग्रह किया, जो 1932 से मंदिर के मैनुअल का हिस्सा है. वीएचपी के महिपाल ने कहा कि यह कहने के लिए पर्याप्त शोध किया गया है कि यह प्रथा प्राचीन नहीं है, इसे 1932 के बाद से शुरू किया गया है. “मुस्लिम समुदाय का मंदिर की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन यह एक मैनुअल बन गया है. हम सरकार से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान साकिब नाम के लड़के को पकड़ा

इस बीच, प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और वीएचपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करने वाले साकिब पाशा नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हासन के एसपी हरिराम शंकर ने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. पुलिस ने पाशा नाम के शख्स को हिरासत में लिया है.

पिछले साल से शुरू हुआ है इसे लेकर विरोध

जानकारी के मुताबिक, कि त्योहार की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए कुरान के अंशों को पढ़ना इस मंदिर का एक अनुष्ठान रहा है, लेकिन इतिहासकारों के अनुसार यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि इसकी शुरुआत कब हुई. हालांकि इसे 1932 में मंदिर के मैनुअल में शामिल किया गया था, और कई वर्षों तक लोगों की तरफ से कुरान के अंशों का पाठ करने पर किसी ने आपत्ति नहीं की थी. पिछले साल, हिंदू संगठनों ने इस प्रथा पर प्रतिबंध लगाने और मुसलमानों को त्योहारों के दौरान स्टॉल लगाने से रोकने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था.

पहले भी इसे लेकर हुआ है विवाद

जिला प्रशासन की ओर से मामले पर एक रिपोर्ट पेश करने के बाद, मुजरई विभाग के तत्कालीन आयुक्त रोहिणी सिंधुरी ने यह कहते हुए अनुष्ठान की अनुमति दी कि हिंदू धर्म अधिनियम 2002 की धारा 58 के अनुसार, मंदिर, धार्मिक अनुष्ठानों और परंपराओं में कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. इसके बाद मंदिर समिति को कुरान की आयतें पढ़ने की इजाजत दी गई.

बेहद खास है यह मंदिर

बता दें कि 12वीं शताब्दी का बेलुरु चेन्नाकेशव मंदिर राज्य के प्राचीन मंदिरों में से एक है और इसे वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जाता है. होयसल परिवार ने 103 साल में तारे के आकार के मंदिर का निर्माण पूरा किया.

ये भी पढ़ें

Delhi: राम निवास गोयल बोले- 'विधानसभा से जुड़े मामलों में स्पीकर सुप्रीम, LG को हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं'

Rahul Gandhi Disqualified: 'अगर कोर्ट मुझे दोषी ठहराती है तो...', राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, जानें क्या कुछ कहा

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से काले कपड़े पहनकर विरोध किए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (29 मार्च) को जमकर निशाना साधा. असम विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सीएम सरमा ने कहा कि उन्हें अगर कोर्ट से किसी मामले पर सजा मिलती तो वह ऊपरी अदालत में याचिका दायर करते, न कि न्यायपालिका की अवहेलना करते.

क्या कहा हिमंत बिस्वा सरमा ने?

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, ''कल अगर कोर्ट मुझे किसी मामले में दोषी ठहराती है तो क्या बीजेपी विधायक काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन करेंगे? नहीं, हम हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, सेशंस कोर्ट जाएंगे लेकिन हम न्यायपालिका की अवहेलना कभी नहीं करेंगे. यह प्रवृत्ति भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है."

सीएम सरमा का वीडियो

#WATCH | "Tomorrow, if Court convicts me in something, will BJP MLA wear black clothes & demonstrate? No. We'll go to High Court, Supreme Court, Sessions Court but we'll never defy the judiciary. This trend is not good for Indian democracy...," Assam CM Himanta Biswa Sarma in… pic.twitter.com/IZYq8KZhhg
— ANI (@ANI) March 29, 2023

राहुल की अयोग्यता पर असम विधानसभा में हंगामा

सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के विरोध में, कांग्रेस के कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस को लेकर असम विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की और कांग्रेस के दो विधायकों और एक निर्दलीय विधायक को दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया. वहीं, कांग्रेस के विधायक विरोध स्वरूप काले कपड़ों में सदन पहुंचे थे.

नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया के कार्य स्थगन प्रस्ताव का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आश्चर्य जताया कि क्या कांग्रेस राहुल गांधी के विचारों का विरोध नहीं कर रही है जिन्होंने (राहुल) उस अध्यादेश की प्रति फाड़ दी थी, जो उन्हें बचा सकता था.

सीएम हिमंत के खिलाफ ‘विशेषाधिकार नोटिस’

बता दें कि लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता पर बहस के दौरान, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की एक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस की असम इकाई विधानसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस ले आई. कांग्रेस विधायक दल ने असम विधानसभा के प्रधान सचिव के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शर्मा ने सदन के अंदर टिप्पणी वापस ले ली. हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक विशेषाधिकार हनन नोटिस वापस नहीं लिया है और बयान वापस लेने के बजाय मुख्यमंत्री से माफी की मांग की है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Bungalow Row: गांधी परिवार के पास घर क्यों नहीं है? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Cyber Crime: गृह मंत्री अमित शाह ने की साइबर सुरक्षा की समीक्षा, अब ठगों से बचने के लिए डायल करें ये नंबर

Amit Shah On Cyber Crime: साइबर ठगों से निपटने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इस दिशा में गृह मंत्री अमित शाह ने I4C यूनिट के कामकाज की समीक्षा की और देशभर में साइबर ठगों से निपटने के लिए तैयार किए गए टोल फ्री नंबर 1930 की उपयोगिता को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर सुरक्षा समन्वय समिति यानी "I4C" की समीक्षा बैठक के दौरान एजेंसियों और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी विशेष जोर दिया. मंगलवार (28 मार्च) को गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित I4C के कार्यालय का निरीक्षण किया और देश में बढ़ रहे साइबर अपराध से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए.

क्या बोले अमित शाह?

इस दौरान डिजिटल ट्रांजेक्शन के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध से निपटने के लिए विभाग की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया. गृह मंत्री अमित शाह ने इस यूनिट को देशभर में हर महीने साइबर जागरूकता दिवस मनाने को कहा, ताकि लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता आए. मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने बताया कि I4C सभी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर इसकी रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

अमित शाह ने बताया साइबर फ्रॉड का रिकॉर्ड

उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 में लांच किए गए साइबर क्राइम पोर्टल का उपयोग अब तक 13 करोड़ से ज्यादा बार किया जा चुका है, जबकि अबतक 20 लाख से अधिक साइबर क्राइम शिकायतें दर्ज की जा चुकी है. जिसके आधार पर करीब 40,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि सीसीटीएनएस यानी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम के जरिये अबतक 99.9 पुलिस स्टेशन सीधे तौर पर जुड़ चुके हैं और अबतक पुलिस थानों में मौजूद डाटाबेस में से 28.98 करोड़ पुलिस रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं. क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम पर नागरिकों की ओर से 12.82 करोड़ से अधिक सर्विस रिक्वेस्ट मिले हैं, जिनमें से 12.35 करोड़ रिक्वेस्ट का राज्य पुलिस द्वारा निपटान किया जा चुका है.

नफीस के जरिये पकड़े जाएंगे क्रिमिनल

गृह मंत्रालय की पहल पर तैयार किए गए नफीस यानि नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पर अबतक अपराधियों के 1 करोड़ 5 लाख 80 हजार 266 रिकॉर्ड को इंटीग्रेट किया जा चुका है. जिसके जरिये जब कोई घटना होगी तब अपराधियों के फिंगर प्रिंट का मिलान करके उसे दबोचा जा सकेगा. इसे 17 अगस्त 2022 को शुरू किया गया है. इसके जरिये मार्च 2023 तक 23 हजार 378 बार चेक किया जा चुका है.

'1930' पर कॉल करते ही होगा बचाव

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इस नंबर पर कॉल करते ही तुरंत ही कार्ड ब्लॉक करने, धोखाधड़ी करने वाले को ट्रेस करने और एफआईआर सहित कई सुविधाएं पाई जा सकेगी. इसके अलावा 250 से अधिक बैंक और वित्तीय मध्यस्थ ऑनबोर्ड आ चुके हैं. इसके माध्यम से अबतक 1.33 लाख से अधिक लोगों से साइबर अपराधियों की ओर से गबन किए गए 235 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई है. 1930 हेल्पलाइन नंबर की सुविधाओं का सिंगल विंडो सिस्टम है.

गृह मंत्री शाह ने बताया कि National Cyber Forensic Laboratory (Investigation) के माध्यम से, अभी तक राज्यों को 5 हजार से अधिक फॉरेंसिक सेवाएं प्रदान की गई हैं. अबतक राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से 500 से अधिक ऐप्स को I4C की सिफारिश पर बैन किया जा चुका है. गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने 15 राज्यों में साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर और जनवरी 2020 में I4C की स्थापना की थी जिसके तहत 7 दूसरे वर्टिकल्स को भी लांच किया गया था.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Bastar Visit: सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा

Tuesday, March 28, 2023

Amritpal Singh: फिर पंजाब में पहुंचा अमृतपाल सिंह! पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, होशियारपुर में अलर्ट जारी

Amritpal Singh in Punjab: पंजाब पुलिस को कई दिनों से चकमा दे रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. मंगलवार को पहले एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें अमृतपाल सिंह दिल्ली के लक्ष्मी नगर में घूमता दिख रहा है. वहीं मंगलवार देर रात खबर आई कि भगोड़ा अमृतपाल सिंह पंजाब में है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वह होशियारपुर में है और पुलिस को चकमा देकर फिर से निकल गया है. दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मंगलवार देर रात फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर घेराबंदी तेज़ कर दी है. सूत्रों के अनुसार, होशियारपुर में एक इनोवा कार देखी गई, जिसमें अमृतपाल के होने का शक था. दावा किया जा रहा है कि जब पुलिस ने सूचना के बाद उसे घेरने की कोशिश की तो अमृतपाल कार छोड़कर गांव में भाग गया.

अचानक इंटेलिजेंस से मिली सूचना

रिपोर्ट के अनुसार, जिस इनोवा कार में अमृतपाल के होने के शक जताया गया था, वह कार मरनियां कलां के पास फगवाड़ा-होशियारपुर हाइवे के पास मिली. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दी है. यहां के गांवों और खेतों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. बताया गया है कि इंटेलिजेंस को कहीं से यह सूचना मिली थी कि अमृतपाल होशियारपुर में है. हालांकि अभी पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसे यह इनपुट कहां से मिला है.

पंजाब में फिर होने की खबर से उठ रहे कई सवाल

वहीं अमृतपाल सिंह के फिर से पंजाब में होने की खबर कई सवाल भी खड़े कर रही है. दरअसल, यह बात समझ से परे है कि जब वह पंजाब से बाहर निकल गया था तो आखिर वापस पंजाब क्यों आया है. चर्चा इस बात की भी हो रही है कि हो सकता है, अमृतपाल सिंह सरेंडर कर दे. दरअसल, अमृतपाल के चाचा भी पहले भागे थे, लेकिन बाद में सरेंडर कर दिया था. यही नहीं, पुलिस ने 18 मार्च से अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. तब अमृतपाल सिंह फरार हुआ, लेकिन पुलिस ने उसके जिन साथियों को पकड़ा, उनसे अमृतपाल सिंह को लेकर ठोस पूछताछ किए बिना ही उन्हें असम की जेल भेज दिया गया. ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर कई सवाल उठते हैं.

दिल्ली में होने का भी फुटेज आया है सामने

इससे पहले मंगलवार को अमृतपाल सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जो दिल्ली का था. इसमें पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के नजर आ रहा है. उसने सनग्लासेस लगाए हुए थे और डेनिम जैकेट पहनी थी. सीसीटीवी क्लिप में उसका सहयोगी पापलप्रीत सिंह भी नजर आ रहा है. दोनों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब पहन रखा था. दिल्ली का ये सीसीटीवी वीडियो 21 मार्च का है. पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को पंजाब में अमृतपाल और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और अमृतपाल उसके बाद से फरार है. अमृतपाल सिंह और पापलप्रीत सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रास्ते दिल्ली आए थे. दिल्ली की स्पेशल सेल के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जो व्यक्ति फुटेज में दिख रहा है, वो अमृतपाल ही है. वह लक्ष्मी नगर में एक घर में आया था और फिर यहां से चला गया. स्पेशल सेल ने इस संदर्भ में उस घर के सदस्य से पूछताछ भी की है.

ये भी पढ़ें

Atique Ahmed Exclusive: अतीक अहमद ने abp न्यूज़ से कहा, 'मैं निर्दोष हूं, पूरा केस फर्जी है'

Atique Ahmed Exclusive: अतीक अहमद ने abp न्यूज़ से कहा, 'मैं निर्दोष हूं, पूरा केस फर्जी है'

Atique Ahmed On Conviction: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को अपहरण के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके बाद उसे नैनी सेंट्रल जेल से गुजरात के साबरमती केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) के लिए शाम को रवाना कर दिया गया. इस बीच रास्ते में उसने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मैं और मेरा भाई निर्दोष हैं.

चित्रकुट में गाड़ी रुकने पर एबीपी न्यूज़ से अतीक अहमद ने कहा, ''हम हाई कोर्ट जाएंगे और अपील करेंगे. हम फैसले से संतुष्ट नहीं है. बिल्कुल फर्जी मामला था. अपहरण का केस फर्जी था.''

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Conviction: अतीक अहमद को क्यों नहीं मिली फांसी की सजा? जानें वजह, उमेश पाल की मां लगातार कर रही हैं मांग

Sunday, March 26, 2023

Shaheed Hemu Kalani: मुंबई में शहीद हेमू कालानी को किया गया याद, जन्म शताब्दी समारोह में डिप्टी सीएम फडणवीस ने की शिरकत, बोले- PM ने भी ली प्रेरणा

Shaheed Hemu Kalani Birth Centenary: महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और अमर शहीद हेमू कालानी (Shaheed Hemu Kalani) का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. रविवार (26 मार्च) को मुंबई (Mumbai) के चेंबूर स्थित फाइन आर्ट्स कल्चरल सेंटर में शहीद हेमू कालानी जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटी और भारतीय सिंधु सभा की ओर से किया गया.

कार्यक्रम का संचालन राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में किया गया. इस अवसर पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ''आजादी के अमृत महोत्सव में, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ा. यह अमर शहीद कालानी से मिली प्रेरणा है. छोटी उम्र से ही कालानी आजादी के आंदोलन में शामिल हो गए थे. वह तिरंगा लेकर अंग्रेजों के पास चले गए थे. उनकी हम बेहद इज्जत करते हैं.'' डिप्टी सीएम फडणवीस ने अपने एक ट्वीट में कहा कि महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद हेमू कालानी को 'सिंध का भगत सिंह' भी कहा जाता था.

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का ट्वीट

Attended a motivating program of Centenary Celebration of the great revolutionary and freedom fighter Amar Shaheed Hemu Kalani.
He was also called the ‘Bhagat Singh of the Sindh.’
This program was organised by Amar Shaheed Kalani Yadgar Mandal, Vivekananda Education Society and… pic.twitter.com/LdBe0GKrqc
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 26, 2023

नाटक के जरिये बताई गई शहीद की जीवन कथा

समारोह में एक नाटक के माध्यम से शहीद हेमू कालानी की जीवन कथा बताई गई. 'सिंधु सखा संगम' और हेमू कालानी के परिवार ने मिलकर इस नाटक का आयोजन किया. नाटक में हेमू कालानी का किरदार निभाने वाले गुलशन मखीजा ने कहा, ''हमें बेहद गर्व है कि आज हम उनके जीवन पर आधारित नाटक को प्रस्तुत कर रहे हैं. मेरा एक ही संदेश सभी भाई-बहनों को रहेगा कि हेमू कालानी जैसे देशभक्त ने हमें आजादी दिलाई, इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम हमारी मातृभाषा को ना भूलें, 'सिंधी', इस भाषा को कई युवक भूलते जा रहे हैं. आज उपमुख्यमंत्री हम सबके बीच में थे. उन्होंने हेमू कालानी जी का सम्मान किया, यह सबके लिए गर्व की बात है.''

भारत सरकार की ओर से शहीद हेमू कालानी पर जारी किया गया डाक टिकट (Image Source: India Post, Government of India)

'नाटकों के जरिये समाज को एक साथ लाने की कोशिश'

सखा संगम की ओर से आयोजित नाटकों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वालीं जयश्री ने कहा, ''हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं जो समाज से दूर होते जा रहे हैं, इसीलिए हम विविध नाटकों के जरिये समाज को एक साथ लाने की कोशिश करते हैं और ऐसे आयोजन करते हैं. शहीद कालानी पर आधारित नाटक की डायरेक्टर जूली तेजवानी थीं.

19 वर्ष की उम्र शहीद हुए थे हेमू कालानी

बता दें कि भारत में ब्रिटिश राज के दौरान, हेमू कालानी का जन्म 23 मार्च 1923 को बॉम्बे प्रेसीडेंसी के सिंध डिवीजन के सुक्कुर में एक सिंधी जैन परिवार में हुआ था. सुक्कुर अब पाकिस्तान में पड़ता है. वह देश के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में से एक थे. 20वें जन्मदिन से दो महीने पहले केवल 19 वर्ष की उम्र में उन्हें अंग्रेजी हुकूमत के आदेश पर फांसी दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Desh Ka Mood: छत्तीसगढ़ में आज होते चुनाव तो कौन बनाता सरकार? ABP Matrize Survey में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

UK Census Data: ब्रिटेन में हिंदू सबसे सेहतमंद नागरिकों में शामिल, सिखों के पास घर होने की संभावना सबसे ज्यादा

Britain Census Data: ब्रिटेन (Britain) में हिंदू (Hindus) देश के सबसे स्वस्थ और शिक्षित धार्मिक समुदायों में शामिल हैं, जबकि सिखों (Sikhs) के पास खुद का घर होने की संभावना सबसे ज्यादा है. इंग्लैंड और वेल्स में जनगणना के हालिया आंकड़ों से यह बात सामने आई है. ब्रिटेन का राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (Office For National Statistics) मार्च 2021 में की गई ऑनलाइन जनगणना के डेटा का विश्लेषण कर आबादी के संबंध में अलग-अलग श्रेणियों के आंकड़े जारी कर रहा है. इस हफ्ते जारी ‘रिलिजन बाई हाउसिंग, हेल्थ, एम्प्लॉयमेंट एंड एजुकेशन’ रिपोर्ट में ONS ने बताया है कि देश में विभिन्न धार्मिक समुदायों के जीवनस्तर में उल्लेखनीय अंतर है.

खुद को हिंदू बताने वाले 87.8 फीसदी लोगों का स्वास्थ्य 'अच्छा'

ओएनएस ने कहा, “2021 में जिन लोगों ने खुद की धार्मिक पहचान ‘हिंदू’ के रूप में बताई, उनमें से लगभग 87.8 प्रतिशत ने अपना स्वास्थ्य ‘बहुत अच्छा’ या ‘अच्छा’ होने की बात कही, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 82.0 फीसदी था. हिंदुओं में अक्षमता के मामले भी सबसे कम दर्ज किए गए.” ओएनएस ने बताया, “स्तर-चार या उससे ज्यादा शैक्षणिक योग्यता रखने वाले लोगों में खुद को ‘हिंदू’ बताने वालों की संख्या सर्वाधिक (54.8 फीसदी) थी, जबकि कुल आबादी की बात करें तो यह आंकड़ा 33.8 प्रतिशत दर्ज किया गया है.”

खुद को सिख बताने वाले 77.7 फीसदी लोगों के पास अपना घर

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा, “खुद की धार्मिक पहचान ‘सिख’ के रूप में बताने वाले 77.7 फीसदी लोगों के पास खुद का घर था.” जनगणना में धर्म जाहिर करने का विकल्प स्वैच्छिक रखा गया था. 2021 में इंग्लैंड और वेल्स की कुल 5.6 करोड़ की आबादी में से 94 फीसदी ने धर्म से जुड़े सवाल का जवाब दिया.

मुस्लिमों को लेकर ये आंकड़े आए सामने

ओएनएस ने पाया, “2021 में इंग्लैंड और वेल्स में खुद को ‘मुसलमान’ बताने वाले लोगों के ऐसे घरों में रहने की संभावना चार गुना ज्यादा पाई गई, जो परिवार के सदस्यों की संख्या के लिहाज से काफी छोटे हैं.” राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक, “2021 में जिन लोगों ने खुद की धार्मिक पहचान ‘मुसलमान’ के रूप में बताई, उनमें 16 से 64 साल के आयु वर्ग वाले ऐसे लोगों की संख्या सबसे कम (51.4 फीसदी) थी, जिनके पास रोजी-रोटी का जरिया मौजूद था. कुल आबादी में ऐसे लोगों की संख्या 70.9 प्रतिशत दर्ज की गई है.”

यह भी पढ़ें- Pakistan Economic Crisis: कैसे आर्थिक संकट से बाहर निकलेगा पाकिस्तान? इमरान खान ने बताया प्लान, गिनाए ये 10 प्वाइंट

Malayalam Actor Innocent Death: पूर्व सांसद और दिग्गज मलयालम एक्टर इनोसेंट का निधन, कोरोना संक्रमण से गई जान

Malayalam Actor Innocent Demise: पूर्व सांसद और दिग्गज मलयालम अभिनेता इनोसेंट का निधन हो गया है. केरल के कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उन्होंने रविवार (26 मार्च) को अंतिम सांस ली. वह 75 वर्ष के थे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अस्पताल की ओर से बताया गया कि कोरोना संक्रमण, सांस की बीमारियों, कई अंगों के काम नहीं करने और दिल का दौरा पड़ने के कारण इनोसेंट का निधन हुआ. पूर्व लोकसभा सदस्य इनोसेंट 3 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे.

Kerala |Veteran Malayalam actor and former Lok Sabha MP Innocent passed away at the age of 75 at a private hospital in Kochi. According to hospital, he died due to COVID infection, respiratory diseases, non-functioning of many organs and heart attack. He was hospitalised since… pic.twitter.com/XqPl60NtgC
— ANI (@ANI) March 26, 2023

Saturday, March 25, 2023

Book Review: रुदादे सफर... यानी सफर पिता पुत्री के रूहानी रिश्ते का, पढ़ें पुस्तक समीक्षा

Roodade Safar Book Review: कथाकार पंकज सुबीर (Pankaj Subeer) का हालिया उपन्यास 'रुदादे सफर' (Roodade Safar) कुछ मायनों में अनोखा है. दरअसल, यह सफर वृत्तांत है एक डॉक्टर बाप-बेटी के रिश्तों का जो एक दूसरे के साथ, एक दूसरे के लिए जिंदगी बिताना चाहते हैं, मगर मिलना-बिछड़ना जिंदगी है सो इसी मिलने-बिछड़ने को पंकज ने अपने कोमल अंदाज में ऐसे पिरोया है कि पहले पन्ने से आखिर तक पढ़ने के बाद भी अहसास ही नहीं होता कि दो सौ से ज्यादा पन्नों का उपन्यास खत्म भी हो गया.

यह कहानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर उसी में ही खत्म होती है. एक परिवार है, जिसमें डॉक्टर पिता, बेटी और पत्नी हैं. ये डाक्टर भी ऐसे कि जिनको पैसा कमाना पसंद नहीं. जैसा कि ऐसे में होता है कि ऐसे पति, पत्नी को कम पसंद आते हैं, पति-पत्नी की खटर-पटर के बीच बाप-बेटी के रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं और बेटी भी अपने पिता जैसा ही बनती है. ऐसा डॉक्टर जो डॉक्टर पढ़ाए मगर पैसा न कमाए. पिता-पुत्री के एक दूसरे के प्रति स्नेह, एक दूसरे की पसंद और प्रगाढ़ता के बीच नए तरीके से उपन्यास में पंकज ने प्रकाश डाला है.

...और ऐसा अहसास कराती है उपन्यास

लंबे समय बाद कोई ऐसा उपन्यास आया है जिसमें बाप-बेटी के रिश्तों को इतनी कोमलता से अहसास कराया गया है. लेखक ने लिखा भी है कि पिता पुत्री का रिश्ता ठीक तरीके से वैसा शब्दों में नहीं बांधा जा सकता जैसा ये होता है. ये तो अव्यक्त रह कर खामोशी से गुजर जाता है. केवल वही दो इसे महसूस कर सकते हैं जो इस रिश्ते से बंधे होते है यानी कि पिता-पुत्री. मगर, पिता पुत्री के रिश्ते को आगे बढ़ाते-बढ़ाते कहानी में आए उस पहलू को देखकर पाठक हैरानी में पड़ जाते हैं जब डॉक्टर पति को जीवनभर खरी-खरी सुनाने वाली उनकी पत्नी आखिरी दिनों में अपनी बेटी के सामने यह राज खोलती है कि वो क्यों उसके पिता को ऐसा बोल कर क्या कराना चाहती थी?

'पात्र कम लेकिन रोचक'

उपन्यास में पात्र कम हैं मगर जो भी हैं, उत्साह और रोचकता से भरे हुए हैं. पात्र चित्रण में पंकज को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता. महिलाओं पर कहानियां लिखने में पंकज को महारत हासिल है. यह उनका पहला उपन्यास है जो पुरी तरह महिला केंद्रित है. एक काबिल महिला डॉक्टर के अकेलेपन को गजलों की लाइनों के बीच ऐसा बांधा है कि बहुत ज्यादा कुछ कहना ही नहीं पड़ता और यही इस उपन्यास की बड़ी खासियत है कि बहुत कुछ जो लिखा नहीं गया वो भी पाठक पढ़ लेता है.

देहदान के संकल्प को लेकर जागरूकता की कोशिश

पंकज ने महिला डॉक्टर के बहाने मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी डिपार्टमेंट और डेड बॉडी 'जिसे कैडेवर कहते हैं' की कमी और देहदान के संकल्प को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश भी की है, जो आमतौर पर अब उपन्यासों में ऐसा देखने को नहीं मिलता. यदि पंकज के पुराने उपन्यासों को देखें तो 'रूदादे सफर' नरम-मुलायम, नाजुक सा उपन्यास है जिसे पंकज ने पटरी बदलते हुए जल्दी में लिख दिया है. मगर, पंकज की पहचान तो शासन तंत्र और धर्म तंत्र के खिलाफ खड़े होने वाले उपन्यासकार की है और उनसे वैसे ही उपन्यास की उम्मीद उनके पाठक हमेशा करते हैं. फिर भी रिश्तों की भावुकता से भरे 'रुदादे सफर' के लिए लेखक को बधाई.

बता दें कि रुदादे सफर उपन्यास को शिवना प्रकाशन ने प्रकाशित किया है, जिसकी कीमत 300 रुपये है.

यह भी पढ़ें- Desh Ka Mood: राहुल गांधी और CM योगी को लेकर कैसा है जनता का मूड? लोकसभा चुनाव से पहले ABP News Survey में आया चौंकाने वाला नतीजा

Indian Navy: INS चिल्का पर इस दिन होगी अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड, 2600 अग्निवीर होंगे इसका हिस्सा, 273 बेटियां भी शामिल

Agniveers First Batch Passing Out Parade: अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड 28 मार्च को आईएनएस चिल्का (INS Chilka) में निर्धारित की गई है. यह पासिंग आउट परेड, आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 273 महिला अग्निवीरों सहित लगभग 2,600 अग्निवीरों की ट्रेनिंग के सफल समापन का प्रतीक है.

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार (R Hari Kumar) पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी होंगे. इस अवसर पर वीएडीएम एमए हम्पीहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान सहित अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति होगी. सफल ट्रेनी को उनके समुद्री प्रशिक्षण के लिए सीमावर्ती युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा.

अग्निपथ योजना के तहत शामिल किए गए अग्निवीर

14 जून 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया था. पैन-इंडिया मेरिट-आधारित अग्निपथ भर्ती योजना में भारत सरकार की पहल के अनुरूप, भारतीय नौसेना ने एक समकालीन, गतिशील, युवा और तकनीकी रूप से सुसज्जित भविष्य की तैयारी की नींव रखने के लिए अपने चयन, प्रशिक्षण और तैनाती पद्धति को तैयार किया. नौसेना ने महिला अग्निवीरों के प्रवेश को शुरू करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया. परिणामस्वरूप, 273 महिला अग्निवीरों सहित करीब 2,600 अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया और नवंबर 2022 में आईएनएस चिल्का में उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ.

26 जनवरी की परेड का हिस्सा रहे अग्निवीर भी पहले जत्थे में शामिल

समुद्री योद्धाओं में उनके परिवर्तन के हिस्से के रूप में, अग्निवीरों ने भारतीय नौसेना के प्रमुख नाविकों के प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (Training Establishment) आईएनएस चिल्का में प्रारंभिक प्रशिक्षण के 16 सप्ताह पूरे किए. आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण में कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल नौसेना मूल्यों के आधार पर शैक्षणिक, सेवा और बाहरी प्रशिक्षण शामिल है. अग्निवीरों के इस पहले जत्थे में वे महिला और पुरुष अग्निवीर भी शामिल हैं जो इस साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की आरडी परेड टुकड़ी का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें- Desh Ka Mood: राहुल गांधी और CM योगी को लेकर कैसा है जनता का मूड? लोकसभा चुनाव से पहले ABP News Survey में आया चौंकाने वाला नतीजा

Karnataka Elections: 'जब किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा तो...' जानें चुनावी राज्य कर्नाटक के दौरे पर क्या कुछ बोले PM मोदी?

PM Narendra Modi Karnatala Visit: कर्नाटक में बीजेपी नीत सरकार की वापसी की जोरदार पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (25 मार्च) को राज्य के लोगों से पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर स्थायी सरकार बनाने की अपील की. राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं.

तेजी से विकास को समय की जरूरत बताते हुए उन्होंने कर्नाटक के लोगों से आग्रह किया कि वे राज्य को ‘जोड़-तोड़ की राजनीति’ से बाहर निकालने में मदद करें. उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राज्य को विकसित भारत की प्रेरक शक्ति बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसे ‘अपने नेताओं के खजाने को भरने वाले एटीएम’ के रूप में देखती है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन सरकारों का एक लंबा दौर देखा है. कर्नाटक को ऐसी सरकारों के कारण नुकसान हुआ है. इसलिए, कर्नाटक के तेजी से विकास के लिए, बीजेपी को पूर्ण बहुमत और स्थिर सरकार की जरूरत है.’’

'जब किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा तो...'

दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा तो क्या कर्नाटक की हालत खराब होगी या नहीं? आप एक मजबूत और स्थिर सरकार चाहते हैं या नहीं? क्या आप पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहते हैं या नहीं?’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘पहला काम कर्नाटक को जोड़-तोड़ की राजनीति से बाहर लाना और उसे तेज गति से आगे ले जाना होना चाहिए.’’

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की राज्यव्यापी ‘विजय संकल्प यात्रा’ के समापन के अवसर पर आयोजित रैली में मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि वह उनकी और कर्नाटक की सेवा करें. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे आपकी सेवा करनी है और आपके लिए कुछ करना है  तो मुझे कर्नाटक में बीजेपी की मजबूत सरकार की जरूरत होगी और आपको बीजेपी को जीत दिलानी होगी और इसकी मजबूत सरकार लानी होगी.’’

‘विजय संकल्प यात्रा’ इस महीने की शुरुआत में विशेष रूप से डिजाइन किए गए रथ में राज्यभर में चार अलग-अलग दिशाओं से शुरू हुई थी और यह सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा.

झूठी गारंटी का थैला लेकर घूम रहे कांग्रेस नेता- पीएम

विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उसके नेता चुनाव से पहले ‘झूठी गारंटी का थैला लेकर घूम रहे हैं.’ उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उनका हाल के बजट में जिक्र नहीं किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पर भरोसा कर सकते हैं? क्या उन्हें कर्नाटक के अंदर एक कदम रखने की अनुमति दी जानी चाहिए या उन्हें बाहर निकाल देना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों को सावधान रहना चाहिए और उन्हें ‘अपना खेल खेलने का मौका नहीं देना चाहिए.’

'मोदी तेरा कमल खिलेगा'

कांग्रेस के पास देश और कर्नाटक के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं होने का दावा करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सपने देख रहा है और यहां तक कि सार्वजनिक रूप से कह रहा ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी.’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वे नहीं जानते कि कर्नाटक के लोग कह रहे हैं ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा.’

PM के कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, राजीव चंद्रशेखर और ए नारायणस्वामी समेत कर्नाटक के कई मंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद  थे.

'यह एक अच्छा संकेत है जो...'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृहनगर कलबुर्गी में महापौर और उप महापौर चुनावों में बीजेपी की जीत की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक अच्छा संकेत है जो पार्टी की विजय यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है. कर्नाटक ने डबल इंजन सरकार को सत्ता में वापस लाने का फैसला कर लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां मेरा कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए आया हूं, लेकिन इत्तेफाक से महापौर चुनाव के नतीजे आ गए. लेकिन कांग्रेस इसे मेरे दौरे से जोड़ेगी और कहेगी कि मैंने कुछ किया है और इसलिए वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में हार गए.’’

'जो लोग अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते...'

बिना नाम लिए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया पर कटाक्ष करते हुए, पीएम मोदी ने एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने का हवाला दिया और कहा, ‘‘जो लोग अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का सम्मान कैसे कर सकते हैं?’’

'प्रत्येक कार्यकर्ता ‘करीबी मित्र और भाई’ जैसा'

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि बीजेपी में सभी कार्यकर्ता समान हैं और उनके लिए कर्नाटक बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘करीबी मित्र और भाई’ जैसा है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी ने देश में ‘धारणा की राजनीति को प्रदर्शन की राजनीति’ में बदल दिया है और हाल में राज्य में उनकी ओर से शुरू की गई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक डबल इंजन वाली सरकार है जो दिन-रात काम करती है. मुफ्त राशन देने से लेकर मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल तक, यह गरीबों की देखभाल और काम कर रही है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया आज भारत की ओर देख रही है और भारत कर्नाटक की ओर देख रहा है. उन्होंने अपनी बात के समर्थन में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में कर्नाटक की अग्रणी स्थिति पर प्रकाश डाला.

अप्रैल में फिर से दौरा करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ‘विश्व बाघ दिवस’ के अवसर पर अप्रैल के पहले सप्ताह में एक बार फिर कर्नाटक का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार वन्यजीव और बाघों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

यह भी पढ़ें- Desh Ka Mood: राहुल गांधी और CM योगी को लेकर कैसा है जनता का मूड? लोकसभा चुनाव से पहले ABP News Survey में आया चौंकाने वाला नतीजा

Friday, March 24, 2023

Rahul Gandhi Disqualified: 'मेरे भाई ने क्या किया...', जानिए राहुल पर कांग्रेस की बैठक के बाद क्या कुछ बोलीं प्रियंका गांधी?

Priyanka Gandhi On Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर बीजेपी नीत केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. शुक्रवार (24 मार्च) को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके भाई ने क्या किया, अडानी का मुद्दा उठाया और संसद में सवाल पूछे, इसीलिए ये सब हुआ है.

क्या कुछ कहा प्रियंका गांधी ने?

प्रियंका गांधी ने कहा, ''चाहे बीजेपी के प्रवक्ता हों, चाहे मंत्री हों, चाहे उनके सांसद हों, चाहे प्रधानमंत्री खुद सुबह से शाम तक.. वो मेरे परिवार के बारे में, राहुल जी के बारे में, मेरे पिताजी के बारे में, मेरी माताजी के बारे में, इंदिरा जी के बारे में और पंडित नेहरू जी के बारे में कुछ न कुछ आलोचना करते रहते हैं, कुछ न कुछ अपशब्द बोलते.. ये सिलसिला पुराना है, पूरा देश जानता है, पूरा देश देखता है, उनके खिलाफ किसी जज ने किसी को दो साल का सेंटेंस (सजा) नहीं दिया, उनको डिस्क्वालीफाई (अयोग्य) नहीं किया.

'मेरे भाई ने क्या किया'

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ''मेरे भाई ने क्या किया? अडानी का मुद्दा उठाया, सवाल पूछे संसद में, इसीलिए ये सब हुआ है. जिस केस का स्टे (रोक) कंपलेनेंट (शिकायतकर्ता) ने खुद मांगा था, एक साल से स्टे था, अडानी के बारे में जो भाषण दिया मेरे भाई ने, उसके बाद अचानक उस कंपलेनेंट ने उस केस को जिंदा कर दिया. ये सरकार अडानी पर जवाब देना नहीं चाहती, डरती है इन सवालों से, इसलिए पूरी प्लानिंग के तहत किया गया है ताकि राहुल की संसद सदस्यता जाए.''

'मेरी रगों में शहीदों का खून... हम डरते नहीं'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने इसी के साथ कहा, ''कांग्रेस लड़ेगी, राहुल जी लड़ेंगे, हम सब लड़ेंगे, मेरी रगों में जो खून दौड़ता है.. ये शहीदों का खून है. जिस खून को आप बार-बार परिवारवादी कहते हैं, बार-बार आप आलोचना करते हैं, बार-बार अपशब्द इस्तेमाल करते हैं, ये खून बहा है इस देश के लिए, पीछे हटेगा नहीं, हम डरते नहीं हैं, हम खड़े हैं. ये कुछ भी करना चाहें, करें.''

#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra speaks on Rahul Gandhi's disqualification as MP pic.twitter.com/CHYztT4f7H
— ANI (@ANI) March 24, 2023

'कर्नाटक जीतकर जवाब देना है'

इससे पहले कांग्रेस की बैठक के दौरान भी प्रियंका काफी सख्त तेवर में दिखीं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने पार्टी नेताओं से कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2024 को जीतकर राहुल गांधी की अयोग्यता के मामले का जवाब देना है.

बता दें कि गुजरात के सूरत की अदालत ने गुरुवार (23 मार्च) को 2019 के 'मोदी सरनेम' वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वायनाड से लोकसभा सांसद के तौर पर उनकी संसद सदस्यता रद्द हो गई. लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार (24 मार्च) को राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने की अधिसूचना जारी की. राहुल गांधी को ऊपरी अदालत में अपील दायर करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है. वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी मामले पर अपनी आगे की रणनीति बना रही है. कांग्रेस पार्टी की ओर से बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है. वहीं कई विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी से सहानुभूति जताते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस बैठक की अंदर की खबर: सभी इस्तीफा दे देते हैं, राहुल को कोर्ट से राहत मिलेगी, प्रियंका गांधी सख्त नजर आईं, किसने क्या कहा?

Thursday, March 23, 2023

Karnataka Election: आज कर्नाटक में होंगे अमित शाह, 25 मार्च को पीएम मोदी भी करेंगे चुनावी राज्य का दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

Modi Shah Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के लगातार कर्नाटक (Karnataka) दौरों की मदद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मी तेज करने में जुट गई है. शाह गुरुवार (23 मार्च) की रात कर्नाटक के लिए निकले. वह बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के आवास पर शुक्रवार (24 मार्च) सुबह उनसे मुलाकात करेंगे.

शुक्रवार को ही, केंद्रीय गृह मंत्री मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें दक्षिण भारतीय राज्य और संघ शासित प्रदेश हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाह बेंगलुरु के बाहरी इलाके स्थित कोम्माघाट्टा गांव जाएंगे, जहां वह ‘सहकारा समृद्धि सौध’ की आधारशिला रखेंगे और सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बीजेपी सूत्रों के अनुसार, वह 26 मार्च को फिर कर्नाटक आएंगे. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई में होना है और निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है.

पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे का कार्यक्रम

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के अपने सातवें कर्नाटक दौरे पर शनिवार (25 मार्च) को यहां पहुंचेंगे और मेट्रो रेल की यात्रा करने सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. अंत में वह बीजेपी की ओर से आयोजित महारैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान चिक्कबल्लपुरा, बेंगलुरु और दावणगेरे जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चिक्कबल्लपुरा का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद दोपहर में वह बेंगलुरु रवाना होंगे, जहां वह व्हाइटफिल्ड मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो ट्रेन में यात्रा करेंगे. यहां से मोदी दावणगेरे रवाना होंगे, जहां वह बीजेपी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी ने कर्नाटक चुनावों की तैयारियों और 8,000 किलोमीटर लंबी ‘विजय संकल्प यात्रा’ पूरी होने पर इस रैली का आयोजन किया है.

जेपी नड्डा भी कर चुके हैं राज्य का दौरा

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चामराजनगर जिले के महादेश्वर पहाड़ियों से एक मार्च को विशेष रूप से तैयार किए गए रथों को हरी झंडी दिखाकर 20 दिनों की इस यात्रा की शुरूआत की थी. राज्य के चार अलग-अलग हिस्सों से निकाली गई इस यात्रा में बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, बीजेपी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया था.

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का है लक्ष्य

बताया जा रहा है कि कर्नाटक में चुनावी तैयारियां शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली पार्टी बैठक होगी. पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन का लक्ष्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में और जोश भरना है.

यह भी पढ़ें- Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ में BJP की सेंध, जीत लिया ये चुनाव

Wednesday, March 22, 2023

Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा से हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया आशीर्वाद, CM को बताया हिंदू हृदय सम्राट

Himanta Biswa Sarma Takes Blessings Of Bageshwar Baba: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (22 मार्च) को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया. बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा की गईं, जिनमें असम के सीएम सरमा आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं. इनमें वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करते हुए और बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

वहीं, बागेश्वर धाम की ओर से ट्वीट में सीएम सरमा को 'हिंदू हृदय सम्राट' के कहकर संबोधित किया गया है. जानकारी दी गई कि हिंदू नववर्ष के मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री असम पहुंचे थे. बागेश्वर धाम सरकार की ओर ट्वीट में लिखा गया, ''हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हिंदू हृदय सम्राट और असम के यशस्वी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के विशेष आग्रह और अनुरोध पर पूज्य सरकार का शुभ आगमन… नॉर्थ ईस्ट के लोगों की उन्नति और कल्याण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूज्य सरकार का आशीर्वाद लिया.''

बागेश्वर धाम सरकार का ट्वीट

हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हिंदू ह्रदय सम्राट और असम के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्वा शरमा के विशेष आग्रह और अनुरोध पर पूज्य सरकार का शुभ आगमन…नार्थ ईस्ट के लोगो के उन्नति और कल्याण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूज्य सरकार का आशीर्वाद लिया…..#BageshwarDhamSarkar… pic.twitter.com/QnrR56SZyH
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) March 22, 2023

ये बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं बाबा बागेश्वर के साथ नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 'बागेश्वर धाम सरकार' कहकर संबोधित किया और अभार जताया. हालांकि, सीएम का ट्वीट कुछ ही देर में डिलीट हो गया था. बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नजर आ चुके हैं.

बयानों से चर्चा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दरबार और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल में उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर ही रहेगा. मुंबई के मीरा रोड में 18 मार्च को लगाए अपने दरबार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पूरे देश को राममय बनाने के लिए सभी यहां इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगली दफा जब वह पहुंचे तो पूरा राज्य राममय दिखे. इसी के साथ उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- Raj Thackeray Speech: 'जहां उद्धव ठाकरे रैली करते हैं, वहां...', राज ठाकरे की एकनाथ शिंदे को नसीहत, जावेद अख्तर का भी किया जिक्र

Tuesday, March 21, 2023

Delhi Excise Policy Case: के कविता से तीसरे दिन ED ने की 10 घंटे पूछताछ, BRS नेता बोलीं- दुर्भाग्य है कि...

BRS Leader K Kavitha Interrogated By ED: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधान परिषद सदस्य के कविता से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीसरे दिन मंगलवार (21 मार्च) को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता अपने पिता के तुगलक रोड वाले आधिकारिक आवास से सुबह करीब 11:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं और रात 9:40 बजे वहां से रवाना हुईं.

वह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं. उन्होंने नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में प्रवेश से पहले प्लास्टिक में रखे कुछ मोबाइल फोन दिखाए और कहा कि वह इन्हें ईडी को जमा करने जा रही हैं.

ED पर के कविता का आरोप

ईडी पर अपने खिलाफ आक्षेप लगाने का आरोप लगाते हुए कविता ने कहा कि वह इस तरह की कोई गलत धारणा खारिज करने के लिए फोन जमा कर रही हैं जो एजेंसी कथित रूप से बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने मामले के जांच अधिकारी को लिखे एक पत्र में कहा कि जनता को 'झूठे आरोप जानबूझकर लीक करने' से राजनीतिक रस्साकशी बढ़ी है, जिसमें उनके राजनीतिक विरोधी आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं. कविता ने कहा कि ऐसे में उन पर तथाकथित सबूत नष्ट करने के आरोप लग रहे हैं, उनकी प्रतिष्ठा को बहुत नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है.

'दुर्भाग्य की बात है कि प्रवर्तन निदेशालय जैसी प्रमुख एजेंसी...'

कविता ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि प्रवर्तन निदेशालय जैसी प्रमुख एजेंसी इन कृत्यों में शामिल हो रही है और निहित राजनीतिक हितों की कीमत पर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के अपने पवित्र कर्तव्य को नुकसान पहुंचा रही है.’’

यह भी पढ़ें- Delhi Budget Session: 'बड़ा भाई अगर रोज छोटे भाई को थप्पड़ मारेगा तो...', अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर तंज, जानें क्या कुछ कहा

Delhi-NCR Earthquake Memes: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात आए भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी. लोग घरों से बाहर निकल आए और देर रात तक लोग घरों में जाने से डरते नजर आए. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग थे जो सोशल मीडिया पर भूकंप को भी एंजॉय करते नजर आए और इसे लेकर ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई.

देर रात तक लोग भूकंप से जुड़े अलग-अलग तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आए. ट्विटर पर भूकंप घंटों पर ट्रेंड करता रहा. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही मीम्स दिखा रहे हैं जो ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इन्हें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं.

दिल्ली को लेकर स्पेशल मीम्स

भूकंप से जुड़े मीम्स में दिल्ली को लेकर खास मीम्स लोग शेयर करते नजर आए. कई यूजर्स ने इस मीम्स को शेयर किया. इसमें चलती ट्रेन के कोच पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है और मैसेज में लिखा है कि दिल्ली के लोग भूकंप के बारे में पता करने के लिए ट्विटर पर जाते हुए. इस मीम्स को कई बार अलग-अलग यूजर ने शेयर किया है.

People coming to Twitter to confirm about #earthquake: pic.twitter.com/ac5NnJzvc9
— आचार्य आरामदेव (Parody) (@AcharyaAaramdev) March 21, 2023

Delhi people coming on Twitter to check if there was an #Earthquake pic.twitter.com/LCLTmegYIQ
— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@sri_ashutosh08) March 21, 2023

People running to Twitter to confirm the #earthquake in Delhi 😭😭😅 pic.twitter.com/Wf8ixEyr4k
— Ankita :(: (@Lusifer__Girl) March 21, 2023

Delhi-ncr 😭😭#earthquake #भूकंप pic.twitter.com/pWK7qDQ81R
— YNG BASSII (@bassamahmad0) March 21, 2023

फिल्मी सीन का भी दिखा रंग

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी निकले, जिन्होंने अलग-अलग हिंदी फिल्म के सीन से भूकंप से जुड़ा मीम्स बनाकर उन्हें शेयर किया. एक यूजर ने शाहरुख खान की एक फिल्म का सीन भूकंप से जोड़ा, तो वहीं एक यूजर ने नॉर्थ इंडिया में लगातार आ रहे भूकंप से जोड़ते हुए राजपाल यादव की एक फिल्म का सीन लेकर मीम्स बना डाला. एक यूजर ने एक डांस वीडियो को भूकंप से जोड़ते हुए शेयर किया. यह वीडियो काफी मजेदार है.

God to Delhi, NCR people #earthquake #भूकंप pic.twitter.com/NPCBcfAiy3
— Anuj Mishra (@anujmishra003) March 21, 2023

Delhites right now 🥵 shaking #earthquakepic.twitter.com/iXczQUEgHh
— 👌⭐👑 (@superking1815) March 21, 2023

North Indian people to #earthquake in every 2nd week. pic.twitter.com/9N0Tr14MKS
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) March 21, 2023

Just feel this video 😭😂 #Earthquake pic.twitter.com/A3Y2uvq3ms
— Prayag (@theprayagtiwari) March 21, 2023

मीम्स से अलग ऐसा वीडियो जो दिल को छू ले

दूसरी तरफ मीम्स के बीच सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है जो सबके दिलों को छू रहा है. दरअसल, यह वीडियो एक ऑपरेशन थियेटर का है जिसमें डॉक्टर और उसकी टीम एक मरीज का ऑपरेशन करते नजर आ रही है, इसी दौरान भूकंप आता है. पर पूरी टीम भागने की जगह मरीज के इलाज में लगी हुई नजर आ रही है. यह वीडियो जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है.

Emergency LSCS was going-on at SDH Bijbehara Anantnag during which strong tremors of #Earthquake were felt.
Kudos to staff of SDH Bijbehara who conducted the LSCS smoothly. @OfficeOfLGJandK pic.twitter.com/JLkoyIq2nJ
— Kashmir Dot Com (KDC) (@kashmirdotcom) March 21, 2023

ये भी पढ़ें

Delhi NCR Earthquake: तेज भूकंप के झटकों की चपेट में दिल्ली, इस्लामाबाद और काबुल, अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Delhi Budget Session: 'बड़ा भाई अगर रोज छोटे भाई को थप्पड़ मारेगा तो...', अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर तंज, जानें क्या कुछ कहा

Arvind Kejriwal Speech In Delhi Budget Session: दिल्ली के बजट को लेकर केंद्र के साथ मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तंज कसा. मंगलवार (21 मार्च) को सीएम केजरीवाल ने कहा, ''अगर कोई एक बड़ा भाई रोज आकर छोटे भाई को दो थप्पड़ मारेगा, रोज आकर उसको डांटेगा तो छोटा भाई भी बेचारा कब तक बर्दाश्त करेगा.'' इसी के साथ उन्होंने कहा, ''छोटे भाई का दिल जीतना है तो छोटे भाई को प्यार करो.''

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश होना था. मंगलवार को ही केंद्र से बजट को लेकर मंजूरी मिली. अब बुधवार (22 मार्च) को दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा. उससे पहले सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में बोलते केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

इस देश के संविधान के ऊपर हमला किया गया है- CM केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ''मैं समझता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जब संविधान लिख रहे थे, उन्होंने शायद सपने में भी नहीं सोचा था कि एक ऐसी सिचुएशन भी देश के अंदर आ सकती है कि केंद्र सरकार किसी राज्य सरकार के बजट को रोक भी सकती है.'' उन्होंने कहा, ''इस देश के संविधान के ऊपर हमला किया गया है.''

'अगर कोई एक बड़ा भाई रोज आकर...'

अपने संबोधन के दौरान सीएम केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ''आज इस पूरे सदन की ओर से मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाहता हूं- हम आपके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. हम आपसे लड़ना नहीं चाहते. हमें लड़ाई करनी नहीं आती, हमें राजनीति करनी नहीं आती, हम आपसे मिलकर काम करना चाहते हैं. आपसे सहयोग चाहते हैं. हम बहुत छोटे हैं. जैसे परिवार में होता है. दिल्ली के लोग आपके सामने छोटे भाई की तरह हैं. अगर कोई एक बड़ा भाई रोज आकर छोटे भाई को दो थप्पड़ मारेगा, रोज आकर उसको डांटेगा तो छोटा भाई भी बेचारा कब तक बर्दाश्त करेगा.''

उन्होंने आगे कहा, ''अगर आपको छोटो भाई का दिल जीतना है तो छोटे भाई का दिल जीतना पड़ेगा. छोटे भाई का दिल जीतना है तो छोटे भाई को प्यार करो, छोटे भाई के साथ चलो तभी छोटा भाई आपका साथ देगा.''

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 3 किसान संगठन ठोकेंगे ताल, जानें किन मांगों को लेकर होगी मजदूर-किसान संघर्ष रैली

शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड कॉरिडोर: लोगों का दावा- घरों में आ रही है दरारें, अधिकारियों ने किया इनकार

Sewri Worli Elevated Corridor Update: मुंबई में करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हो रहा 4.50 किलोमीटर लंबा 'शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड कॉरिडोर' लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रोजेक्ट की वजह से आसपास की रिहायशी इमारतों और घरों में दरारें पड़ रही हैं.

शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड कॉरिडोर वर्ली के शिवड़ी नाका से होकर वर्ली को जोड़ रहा है. इस प्रोजेक्ट का काम जोर शोर से चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर रोड पर खुदाई का काम चल रहा है. शिवड़ी नाका के पास रहने वाले लोगों का आरोप है कि रोड के काम की वजह से आसपास की 7 से 8 इमारतों में दरारें पड़ रही हैं. यह दरारें पहले नहीं थीं. लेकिन काम शुरू होने के बाद इमारतों के पिलर और घर के दीवारों में क्रैक आ गया है.

इमारतों में करीब 400 से 500 परिवार

इन इमारतों में करीब 400 से 500 परिवार रहते हैं, जिनकी जिंदगी दांव पर लगी हुई है. यहां के एक घर के मालिक बीरेंदर सिंह का कहना है कि जबसे शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड रोड कॉरिडोर का काम शुरू हुआ है उसी समय से घर में दरारें पड़नी शुरू हुईं.

हमें दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए

उन्होंने कहा कि शुरुआत में हल्की दरारें थीं, लेकिन जैसे-जैसे प्रोजेक्ट का काम आगे बढ़ता गया... घरों में और हमारे और आसपास की बिल्डिंगों में दरारें बढ़ने लगी हैं. ऐसे में हमें डर सताने लगा है कि हमारे साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसीलिए हम सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि हमें दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए.

एमएमआरडीए  (MMRDA) का क्या कहना है

वहीं, एनएमआरडीए के कमिश्नर एस.वी. आर श्रीनिवास का कहना है कि शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के करण लोगों के घरों में दरारें पड़ने की बातों में कोई सच्चाई नहीं है. हमें कई स्थानीय लोगों ने घरों में पड़ रही दरारें को लेकर शिकायत की थी. लोगों से शिकायत मिलने के बाद हमने विजेटीआई (VJTI) से बिल्डिंग में पड़ रही दरारों को लेकर जांच करने के लिए कहा. VJTI की तरफ से जो जांच रिपोर्ट हमें सौंपी गई है उसमें कहीं पर भी इस बात का जिक्र नहीं है कि शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के कारण घरों में दरारें पड़ रही हैं.

इमारतें 80 से 90 साल पुरानी

कमिश्नर ने आगे कहा, जिन बिल्डिंगों में दरारें देखने को मिल रही हैं वे सभी बिल्डिंगें 80 से 90 साल पुरानी हैं. संभवत यह एक कारण हो सकता है कि बिल्डिंगों में दरारें दिखाई पड़ रही हैं. जहां एक तरफ एमएमआरडीए ने बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों की तरफ से किए गए दावे को खारिज किया है, वहीं स्थानीय लोग यह कह रहे हैं कि शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड रोड का काम शुरू होने के बाद ही घरों में, बिल्डिंग में दरारें दिखाई दे रही हैं.

शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट क्या है?

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड (MTHL) से जुड़ने वाले वर्ली-शिवड़ी कॉरिडोर कनेक्टर की कुल लंबाई 4.5 किलोमीटर है. प्रोजेक्ट की कुल लागत 1200 करोड़ रुपये से अधिक है. शिवड़ी वर्ली एलिवेटेड रोड का काम जे. कुमार कंपनी को दिया गया है. प्रोजेक्ट का काम एमएमआरडीए के निगरानी में किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य साल 2023- 24 तक रखा गया है. इसे ये कॉरिडोर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के साथ एमटीएचएल से जुड़ जाएगा.

वर्ली-शिवडी कनेक्टर प्रोजेक्ट का भूमिपूजन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 21 फरवरी 2021 को किया था. यातायात की दृष्टी से महत्वपूर्ण वर्ली-शिवडी कनेक्टर राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari Threat: नितिन गडकरी को आया धमकी भरा फोन, मांगे 10 करोड़ रुपये, ऑफिस और घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे BMC मेडिकल कॉलेज के टीचर्स

Municipal Medical Teachers Association: म्युनिसिपल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमएमटीए) ने बीएमसी (BMC) की ओर से अपनी सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 64 करने के फैसले के खिलाफ आज आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इस मांग को लेकर मेडिकल टीचर्स ने बीएमसी के आयुक्त से मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात के बाद भी कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर कल सभी शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं.

इस संगठन में एक हजार से ज्यादा शिक्षक शामिल हैं. सभी प्रोफेसर डॉक्टर हैं, डॉक्टर रविन्द्र दियोकर जो सिक्रेटेटी हैं एमएमटीए के उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया के ये निर्णय जूनियर पर नाइंसाफी करता हैं. 27 फरवरी रात को अचानक से इस सर्कुलर पर साइन किया जाता है और फिर 28 से इस लागू भी किया जाता हैं. प्रशासन लागू होने के बाद ऐसा कदम क्यों बीएमसी उठा रही है.

बीएमसी आयुक्त को निवेदन भी दिया था- डॉक्टर

वहीं, सेवानिवृति की आयु 62 से 64 कर दी गई. क्टर रविन्द्र दियोकर ने आगे कहा, इस निर्णय के कारण मेहनती युवा डॉक्टरों के साथ न इंसाफी हो रही है. हम सब ने मिलकर इकबाल सिंह चहल, बीएमसी आयुक्त को निवेदन भी दिया था लेकिन अब तक कोई जवाब सामने नहीं आया हैं.

डीन या हेड ऑफ डिपार्टमेंट के लिए लिया गया फैसला?

डॉक्टर वाडे जो एमएमटीए संगठन के ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया के जब वो बीएमसी में नगर सेवक थे तब स्थाई समिति की मीटिंग में भी इसका मुद्दा उठाया गया था. क्या ये निर्णय सिर्फ डीन या हेड ऑफ डिपार्टमेंट के लिए लिया गया है? असलियत में जब कोरोना काल आया था तब नौजवान डॉक्टर अस्पताल आते थे ना कि 55 या 60 साल के डॉक्टर. इसके बावजूद युवाओं को कुछ नहीं दिया गया. यह निर्णय सिर्फ डिपार्टमेंट में मौजूद वरिष्ट लोगों के फायदे के लिए हैं. इस मुद्दे को लेकर हम मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात करने जा रहे हैं लेकिन हम रुकेंगे नहीं. हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे और अगर हमारी बात नही मानते हैं तो हम सभी एक साथ मिल कर जॉब छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें.

Amrit Pal Singh Arrest Operation: अफवाह फैलाने वालों पर भी पंजाब पुलिस की पैनी नजर, 75 ट्विटर अकाउंट किए सस्पेंड

Earthquake In Delhi NCR: भूकंप के झटकों से सहम गए लोग, घरों से बाहर निकल बयां किया खौफ

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार (21 मार्च) की रात को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए हैं. ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके तब महसूस किए गए जब लोगों का या तो खाना खाने का समय हो रहा था या फिर खाना खाकर सोने का. ऐसे में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों के अंदर डर बैठ जाता है.

इसको लेकर आम नागरिकों के बयान सामने आए हैं. जानते हैं लोगों को कैसा महसूस हुआ. समाचार एजेंसी एएनआई ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें लोग बता रहे हैं कि भूकंप आने के बाद वो अपने घरों से बाहर आ गए क्योंकि बेड, पंखा और सोफे जैसी चीजें हिल रही थीं.

क्या कहा आम लोगों ने?

भूकंप के झटकों को लेकर लोगों को कहना है कि घबराहट हो जाती है. चाहे वो बुजुर्ग हों, नौजवान या फिर बच्चे. घरों में बैठे या आराम कर रहे लोग सबकुछ छोड़कर बाहर निकलकर आ जाते हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिलाओं ने कहा है कि हम लोग आराम कर थे ऐसे में अचानक से तेज झटके महसूस हुए और टीवी, पंखा बेड और घर में रखा समान हिलने लग गया. हम लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आए और खुली जगह पर खड़े हो गए.

नोएडा के एक निवासी ने कहा कि उसने सबसे पहले डाइनिंग टेबल को हिलते हुए देखा. नोएडा में हाइड पार्क सोसाइटी के निवासी ने कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद हमने देखा कि पंखे भी हिल रहे थे. भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और काफी देर तक झटके महसूस हुए.’’ दिल्ली में एक कैब मालिक ने कहा कि जब वह यात्रियों का इंतजार कर रहा था तो उसने भूकंप महसूस किया. मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास मौजूद कैब मालिक रमेश पवार ने कहा, ‘‘मैं यात्रियों का इंतजार कर रहा था और अचानक मेरी कार हिलने लगी. मैंने तुरंत अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया.’’

#WATCH | Katra, J&K: Shubham, a guest house owner says, "Very strong tremors of earthquake were felt and all the devotees rushed out. With Maa Vaishno Devi's blessings, there was no loss of lives and they are returning to their hotels." https://t.co/EPo3thLz8a pic.twitter.com/f4R2uNMn85
— ANI (@ANI) March 21, 2023

दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर की रहने वाली ज्योति ने कहा कि वह टेलीविजन देख रही थी, तभी अचानक उसने देखा कि टीवी और सोफा हिल रहे हैं. शुरू में ज्योति ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब उनके पति ने भी भूकंप के बारे में कहा तो वह और उनके परिवार के सदस्य अपने घर से बाहर निकल गए.

VIDEO | People rush out of their houses in Delhi-NCR as earthquake felt in north India. pic.twitter.com/qfxYolZhy2
— Press Trust of India (@PTI_News) March 21, 2023

वहीं, जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक गेस्ट हाउस के मालिक ने कहा कि भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए और सभी भक्त बाहर की ओर दौड़ पड़े. मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से कोई जनहानि नहीं हुई और वे अपने होटलों में लौट रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Earthquake: तेज भूकंप के झटकों की चपेट में दिल्ली, इस्लामाबाद और काबुल, अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के ...